सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से DM ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण-जिलाधिकारी
शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा न करने वाले कार्यालयाध्यक्षों को कार्यवाही के निर्देश-जिलाधिकारी
सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की।
Advertisement
बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है, को शत-प्रतिशत पूरा करते हुए करते हुए ए ग्रेड में लाना सुश्चित करेंगें। समीक्षा बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अनुपस्थित रहें, जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ स्पष्टीकरण जारी करते हुए एक दिन के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश सम्बन्धित को दियें।
Advertisement
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये। निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों की होगी।
AdvertisementAdvertisement
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों द्वारा भवन अथवा सड़क निर्माण में वन विभाग से आपत्ति सम्बन्धी प्रकरण है, तत्काल पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाये, ताकि ससमय समस्या का समाधान कराया जा सकें।
Advertisement
उन्होंने पेयजल परियोजना की गहन समीक्षा करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि आगामी गर्मी के दिनों में जो भी पेयजल परियोजनाएं अधुरी हैं, निर्माण कार्य तत्काल पूरा किया जाये, इसमें शिथिलता न बरती जायें। गर्मी के दिनों में पानी की अधिक आवश्यकता होगी इसलिए जनपद में पानी उपलब्ध हो सकें, इसकी तैयारी पूरी कर ली जाये, ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी की कमी न होने पायें।
Advertisement
सोन नदी के साथ ही अन्य बड़े जलाशयों का पानी नहरों में छोड़ने से पहले स्टोर किये गये जल स्तर की समीक्षा अवश्य कर ली जाये, ताकि आगामी गर्मी के दिनों में जनपद में पानी की उपलब्धता बनी रहें। सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लाते हुए ए ग्रेड की श्रेणी में लाया जाये।
Advertisement
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, प्रभागीय वनाधिकरी सोनभद्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
यातायात नियमो का सरकारी कर्मचारी भी करें पालनः जिलाधिकारी
जिले में यातायात नियमो का पालन करने के लिए सबसे पहले सरकारी कार्मिकों से कराया जाए- डीएम
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बोले DM- एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम सभी विद्यालयों के बसों की करें जॉच
जनपद में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुकता करने के साथ ही विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जागरुक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किया जाय- डीएम
सोनभद्र। सोमवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति में कहा कि सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरुक कर सके।
Advertisement
लोगों को जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रुकें, स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरुकता लाने के लिए स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।
Advertisement
जिलाधिकरी ने कहा कि सड़कों पर बाईक स्टन्ट न करें, ओवर स्पीड में वाहन न चलायें और गलत लेन में भी वाहन को न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात न करें, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये, जिससे कि होने वाली दुर्घटनाओं से लोग अपने को सुरक्षित रख सकें।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि ए०आर०टी०ओ० व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं, विद्यालयों की बसों की जाँच अवश्य कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है कि नहीं व वाहन चालक के वैध लाईसेंस की जॉच भी कर ली जाये।
Advertisement
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, ई-डिस्क्टूिट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
नगर निकायो में सम्भव दिवस पर आयी 26 शिकायतो का हुआ निस्तारण
सोनभद्र। जिले की एकमात्र नगर पालिका परिषद व नौ नगर पंचायतों में शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में चेयरमैन रुबी प्रसाद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।
Advertisement
तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 5, नगर पंचायत रेनुकूट में 1. नगर पंचायत पिपरी में 3,
Advertisement
नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
Advertisement
विजय कुमार यादव नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
Advertisement
उक्त अवसर पर जेई मनीष कुमार सदस्यगण अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, सुजीत, अजीत सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।
कोटेदार के दबंगई से ग्रामीणों में आक्रोश, एसडीएम दुद्धी को सौंपा ज्ञापन
दुद्धी, सोनभद्र। फरवरी माह का राशन नहीं मिलने से कोटेदार के विरुद्ध ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। नाराज ग्रामीणों ने एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को ज्ञापन देकर उचित न्याय की मांग किया। तहसील क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में कोटेदार की मनमानी रैवया से सैकड़ों ग्रामीणों में भारी नाराजगी बनी हुई है।
Advertisement
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से बीते माह फरवरी का अभी तक राशन नही मिला है। जबकि कोटेदार ने ग्रामीणों से अंगूठा पहले ही लगवा चुका है। राशन लेने गए ग्रामीणों से अन्य काम करवाकर ठेंगा दिखाते हुए वापस भेज देता है।
Advertisement
कुछ लोगो ने आपत्ति जताया तो उन्हें गालियां देते हुए धमकी भी दिया जाता है। इन सभी समस्याओं से जूझते ग्रामीण सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुँच कर एसडीएम दुद्धी को ज्ञापन देकर उचित न्याय की मांग करते हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल, विक्रम, रामप्रसाद, दिलीप, राजबली, हरिकिशुन, रामसूरत, कश्मीरा, रामप्यारे, बिगन सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
बसपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई भव्य रूप से सन्त रविदास जयन्ती
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक अन्तर्गत बहुजन समाज पार्टी दुद्धी विधानसभा के तत्वाधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती कुशमहा सेक्टर के ग्राम पंचायत कुशमहा में 16 फरवरी दिन रविवार को मनाई गई जिसके मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी एवं लोकसभा लालगज सुरक्षित सीट से प्रत्याशी रही प्रो०इंदु चौधरी रही,
Advertisement
विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व एमएलसी सुबोध राम, मंडल प्रभारी राम विचार गौतम, पूर्व विधायक प्रत्याशी देव साय उरेती , जिला उपाध्यक्ष सेकरार अहमद, पूजा ग्राम प्रधान नधिरा व कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के प्रभारी संजय कुमार धुर्वे गोंड़ अतिथि ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि हमें संत शिरोमणि रविदास जयंती के आदर्श पर चलकर के अपने जीवन को उसी रास्ते पर चलना है,
Advertisement
जिसमें सभी को सम्मान अधिकार, न्याय, मिल सके, उन्होंने विस्तार पूर्वक संत शिरोमणि रविदास जयंती के बारे में बताई, उन्होंने रविदास जी के कई दोहे और उनकी रचनाओं को रखा जैसे मन चंगा तो कठौती में गंगा, जाति जाति में जाती है, मल मल धोएं शरीर को धोएं ना मन का मैल नहाए गंगा गोमती रहे बैल के बैल”|
Advertisement
इस दोहे का क्या मतलब हुआ? शरीर को मल मल कर साफ करने से जब तक मन का मैल नहीं धोया जाता तब तकगंगा स्नान और गोमती स्नान कुछ भी फल नहीं देता । आध्यात्मिक उन्नति के लिए मन की शुद्धता चाहिए । दो प्रकार इस प्रकार अनेको दोहों का उदाहरण देकर के, मंच को संबोधित किया उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की नेता माननीय बहन कुमारी मायावती जी के सरकार में किए गए अनेक योजनाओं को बताया जिससे सभी लोग लाभान्वित हुए,
Advertisement
कार्यक्रम में हजारों हजार संख्या में लोग शामिल हुए और उनके विचारों को सुना, कार्यक्रम के अध्यक्ष संजय कुमार गोड धुर्वे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सभी के दुख सुखों में बढ़कर के भाग लेना चाहिए ,और समाज में भाईचारा स्थापित करना चाहिए ,जिससे सभी का कल्याण हो सके, और लोग जागरुक हो सके, उन्होंने कुशमहा में एक संत शिरोमणि रविदास जी की प्रतिमा स्थापित करने का घोषणा किया ,कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष संदीप कुमार भारती , विधानसभा उपाध्यक्ष राजू गुप्ता, विधानसभा कोषाध्यक्ष मोहम्मद वकील, रंजीत जायसवाल, एडवोकेट सत्यनारायण यादव, एडवोकेट रामजीत ,
Advertisement
सेक्टर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मुखदेव, हरे कृष्णा गौतम, अंशु गौतम, महेंद्र प्रसाद भारती, नंदू गौतम, श्याम बिहारी, मुसाफिर चौहान, वासुदेव भारती, रामलाल, अनिल कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, मिशन गायक विकास यादव, अत्री लाल भारती, घोरावल विधानसभा अध्यक्ष अवनीश कुमार, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवी सरण भारती, लखन भारती, विनेश गौतम, मनोज कुमार, रामेश्वर आजाद, राजेश रावत, जगजीवन, धर्म जीत खरवार, इसमणी पनिका इत्यादि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का सकुशल संचालन बाबूराम प्रजापति ने किया/
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अतर्रा के उपखंड क्षेत्र के बिसंडा में बिजली विभाग के कर्मचारियों को मोहल्ले के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बिजली विभाग की टीम बकायेदारों के घर बिल वसूलने पहुंची थी। इस मामले में अवर अभियंता ने हमलावर मोहल्ले के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की
Highlights
अवर अभियंता विद्युत ने हमलावरों के विरुद्ध थाने में दी तहरीर
बकाया बिजली का बिल वसूलने के लिए पहुंची थी टीम
बांदा, अतर्रा। बिजली विभाग के कर्मचारियों को मोहल्ले वासियों ने उस समय दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जब वह बकायेदारों के घर बिल वसूलने पहुंचे थे। मामले में अवर अभियंता ने हमलावर मुहल्ले वासियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
Advertisement
Advertisement
मामला उपखंड क्षेत्र के बिसंडा का है। अवर अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ महोतरा के अंश मलखे पुरवा में कैंप लगाकर बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया वसूलने पहुंचे थे। कैंप के दौरान ही उनकी अगुवाई में टीजी टू श्रीकांत राजपूत, तनवीर बेग, सुनील कुमार घर-घर चेकिंग व बिल की वसूली कर रहे थे।
Advertisement
कनेक्शन काटने की बात कह कर खंभे में चढ़ने लगी टीम इस दौरान गांव के लल्लूराम के घर टीम पहुंची, जहां बकाया बिल जमा करने को कहा। उपभोक्ता के बकाया जमा न करने पर टीम कनेक्शन काटने की बात कह कर खंभे में चढ़ने लगी। इस पर लल्लूराम ने अपने स्वजन व पड़ोसियों को बुलाकर टीम के साथ अभद्रता कर गाली-गलौच की।
Advertisement
टीम की ओर से इसका विरोध करने पर मोहल्लेवासियों ने टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जेई ने सरकारी कार्य में बाधा, राजस्व नुकसान की तहरीर थाना पुलिस को देते हुए हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई है। थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी का कहना है कि तहरीर ले ली गई है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए तैयारियों जुटा विभाग
इटावा में गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए विभाग के अधिकारियों ने तैयारी कर ली हैं तो वहीं शासन भी उनका खूब साथ दे रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत बिजनेस प्लान के अंतर्गत शहर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए 11 करोड़ 27 लाख रुपये बजट की मांग की थी, जिसपर शासन ने मुहर लगाते हुए 11 करोड़ 27 लाख 35 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
Advertisement
इससे शहर के हर क्षेत्र में बिजली सुधार के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। शहर क्षेत्र में 10 विद्युत उपकेंद्रों बने हुए हैं और उनसे करीब 63 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है, जिसके के लिए वर्तमान में 1059 छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर जगह-जगह स्थापित हैं। वहीं अब आगामी गर्मी के दिनों में बेहतर बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिजनेस प्लान के अंतर्गत ओवरलोड वाले क्षेत्रों में 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी।
Advertisement
इसी के साथ 22 नए ट्रांसफार्मर भी स्थापित किए जाएंगे, जबकि चार 11 केवी लाइनों के जर्जर तार बदले जाएंगे तथा नौ 11 केवी लाइन जिन पर अधिक लोड है उनका लोड कम करने के लिए अलग-अलग बांटा जाएगा, जिससे लोड कम रहे। 88 ट्रांसफार्मरों के 11 केवी व एलटी लाइनों में होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं।
मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों,स्कूलों/कॉलेजो व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिलाओं/बलिकाओं को किया जा रहा जागरूक
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही।
Advertisement
सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।
Advertisement
साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससें समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक।
महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी
सप्ताह में कुल 06 प्रकरणों में सुलह समझौता कराया गया
सोनभद्र। रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज और उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 06 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी है।
Advertisement
सप्ताह में कुल 06 प्रकरण में सुलह समझौता कराया गया। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।
Advertisement
जिससे दोनों जोड़े हसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।
पुरुष संवर्ग में कोन ने म्योरपुर को पराजित कर टीपीएल 2 ट्राफी पर कब्जा किया
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के क्रीड़ा प्रांगण में सुबह पहले सेमीफाइनल के लिए चोपन और कोन ब्लॉक के शिक्षकों के बीच मैच हुआ, जिसमें कोन ने चोपन को आसानी से पराजित करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।
दूसरा सेमीफाइनल मैच दुद्धी और म्योरपुर ब्लॉक के बीच खेला गया, जिसमें म्योरपुर ने 10 ओवर में 101 रन का लक्ष्य रखा, जवाब में रोमांचक मुकाबले में दुद्धी की टीम 95 रन ही बना सकी। फाइनल मुकाबले में कोन और म्योरपुर की टीम आमने सामने रही, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कोन ने म्योरपुर के सामने 123 रनों का लक्ष्य रखा है,
कोन की तरफ से अशोक 34, और विनय 30 रन, म्योरपुर की टीम 86 रन पर आल आउट हो गई। उधर महिला शिक्षिका क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में, राबर्ट्सगंज और कर्मा की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कर्मा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में राबर्ट्सगंज की महिला टीम को पराजित किया, कर्मा की कप्तान ज्योति सिंह ने 79 रन बनाएं।
राबर्ट्सगंज की कप्तान कुंजलता त्रिपाठी थी। आयोजन के आज के मुख्यातिथि चोपन के बीईओ आदरणीय सुनील प्रजापति और सहायक निदेशक (मत्स्य) राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रहे। पुरस्कार वितरण राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री इन्दुप्रकाश सिंह व बीईओ कोन लोकेश कुमार मिश्र ने किया।
अम्पायरिंग उमेश दुबे व आरकेश पटेल ने किया। कमेंट्री दिलीप पाठक और राज कुमार मौर्य जिलाध्यक्ष अटेवा ने किया। आयोजन समिति की ओर से इंदु प्रकाश सिंह (टीम कोच), दिवाकर तिवारी (फिटगवा सोनभद्र प्रभारी) यतीनंदन लाल (मैनेजर), देवेंद्र गंगवार, आलोक सिंह, उमाशंकर, आलोक तिवारी, विजय यादव सहित सैकड़ो शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही।