सोनभद्र। थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने सोमवार को लोढ़ी बैरियर के पास से 6 बोटा साखू की लकड़ी के साथ 6 तस्करो को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
बतादें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उदेश्य से अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में सोमवार को वन विभाग व थाने के उ0नि0 राम अवतार सिंह मय हमराह हे0 का0 विनोद भारती के सयुक्त प्रयास से रोकथाम जुर्म जारायम तस्करी तेन्दु पत्ता व लकड़ी के चेकिंग दौरान
Advertisement
मुखबिर की सूचना पर वाहन पिकप 6 नग साकू लकड़ी (बोटा) के साथ 3 अभियुक्त व इनको लोकेशन व पास करने वाले 3 अभियुक्त को अपाची मोटर साईकल पर तीन अभियुक्त को सयुक्त रुप से गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
स्थान लोढ़ी बैरियर थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 1.हंसराज खरवार पुत्र लालासहाय नि0 गोवर्दन पुर थाना बृकुन्डा जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ उर्म करीब 29 वर्ष 2.प्रियम जायसवाल पुत्र कमलेश नि0 वासीरतन पुर थाना जयनगर जनपद सुरजपुर छत्तीसगढ़ उर्म करीब 20 वर्ष
Advertisement
3.विजयलाल पुत्र रामश्रृगार नि0 रजखेता थाना बंसतपुर जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ उर्म करीब 27 वर्ष 4.दीपक सिंह पुत्र मगरु राम नि0- प्रेमनगर थाना बंसतपुर जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ उर्म करीब 25 वर्ष 5. ऋषि कुमार पुत्र छोटेलाल गोड़ नि0- प्रेमनगर थाना बंसतपुर जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ उर्म करीब 25 वर्ष 6.प्रेमसाय गोड़ पुत्र लालबहादुर गोड़ नि0 जमुईतान थाना बंसतपुर जनपद बलरामपुर छत्तीसगढ़ उर्म करीब 26
Advertisement
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस का विवरणः 1- उ0नि0 राम अवतार सिंह रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र । 2- हे0 का0 विनोद भारती रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
मित्रता हो तो कृष्णा और सुदामा जैसी – स्वामी हरिदास जी महराज
सोनभद्र। रामगढ़ के ग्राम अमिलियां में चल रहे श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन यज्ञ में प्रातः से ही सुदूर गाँवो से आये भक्तों के द्वारा यज्ञ परिक्रमा किया गया।कथा के दौरान ऋषिकेश से पधारे संत स्वामी हरिदास जी महाराज नें कृष्णऔर सुदामा की मित्रता का बिस्तृत वर्णन कर बताया कि श्रीकृष्ण नें गरीब सुदामा से मित्रता की क्योंकि सुदामा के जीवन में भगवत प्रेम था।
Advertisement
सुदामा के जीवन में सच्चाई और सरलता थी। सुदामा के चरित्र से मानव को यह सन्देश मिलता है कि अगर हमारे जीवन में भी प्रेम, सत्य और सरलता है तो भगवान मिल जाते हैं।इसी दौरान स्वामी जी द्वारा परीक्षित मोक्ष की भी कथा सुनाकर कथा को विश्राम दिया।
Advertisement
यज्ञमण्डप भक्तों जयकारे से गुंजायमान रहा। यज्ञ के यजमान अवधेश नारायण शुक्ल नें अपने सम्बोधन में यज्ञ को पूर्णता देने वाले आचार्यगण, समर्पित भाव से कथा सुनने वाले भक्तगण,समर्पित भाव से लगे कार्यकर्त्तागण, सनातन धर्म को समाचार पत्र के माध्यम से प्रसार करने वाले पत्रकार बंधु के प्रति आभार ब्यक्त कर सोमवार को यज्ञ के भंडारे में प्रसाद करने का आग्रह किया।
Advertisement
इस दौरान मुरलीधरशुक्ल,अशोक शुक्ल, विनोद कुमार शुक्ल,कामलाकांत पाण्डेय, विनोद पाठक, शारदा देव, रामप्रसाद कुशवाहा, रासबिहारी पाठक, संदीप तिवारी,सुधेन्दूभूषण शुक्ल,रमाकांत देव पाण्डेय, आदि की उपस्थिति रही।
विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज धूम धाम के साथ मनाई गई मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई केंद्रीय मंत्री डॉ० अनुप्रिया पटेल
सोनभद्र। विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में रविवार को माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह धूम-धाम से मनाया गया।
Advertisement
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉ० अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ० हेमन्त शर्मा, डॉ० इन्दीवर, डॉ० उमेश सिंह व डॉ० वशिष्ठ अनूप, मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजली विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया।
Advertisement
इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् डॉ० अजय कुमार सिंह व प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया
Advertisement
तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने डॉ० हेमन्त शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की हेमन्त हम जैसे लोगो के मार्गदर्शक है उनसे हमेशा कुछ न कुछ सिखने से इच्छा रहती है।
Advertisement
इसके पश्चात् ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024 की घोषणा की गयी। ट्रस्ट द्वारा द्वितीय सम्मान हिन्दी के जाने-माने लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार व एक न्यूज चैनल के डायरेक्टर डॉ० हेमन्त शर्मा को दिया गया। ट्रस्टी के द्वारा डॉ० हेमन्त शर्मा को अंगवस्त्रम, प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व 51000.00 (एक्यावन हजार) का चेक दे कर सम्मानित किया गया।
AdvertisementAdvertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० वशिष्ठ अनूप ने डॉ० हेमन्त शर्मा के बारे में कहा की उन्होने युद्ध में अयोध्या सहित कई किताबे लिखी है लेकिन होलियाना मूह में जो लिखा है वो सांस्कृतिक रूप से दरिद्र हो रहे समाज को चेतावनी है। होली सिर्फ एक त्योहार नहीं है इसे आपको समझना होगा।
Advertisement
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उमेश सिंह डॉ० इन्दीवर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या० डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने वकुर प्रसाद सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की ठाकुर प्रसाद जी अदभुत प्रतिभा के धनी थे उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर का हो इसी शुभकामना के साथ आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा० वी०सिंह, डा० संजय सिंह, डा० अनुपमा सिंह, रामनाथ शिवेब्द, कृष्ण मुरारी गुप्ता विनोद जालान, आनन्द सिंह, डॉ० मालती शुक्ला, डॉ० अरूणेन्द संदल, इत्यादि उपस्थित थे।
सोनभद्र। विधिक सेवा दिवस (लिगल सर्विस डे) के अवसर पर शनिवार को डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव” सअ. पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा सोनभद्र के नेतृत्व में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के बच्चों ने निकाली रैली।
Advertisement
डॉ बृजेश ने बताया कि सरकार स्थानीय न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हर नागरिको को न्याय औऱ अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधिक नियमों को बताने और समझाने के लिए हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है और भारत में विधिक सेवाओं को सही ढ़ंग से प्रस्तुत करता है ताकि नागरिक किसी भी सेवा से पीछे ना रहें। बच्चों ने कानून से मिला उपहार है – जन जन का मौलिक अधिकार है।
Advertisement
विधिक न्याय जनता का है – मिला अधिकार समानता का है। नहीं सहना अब परतंत्रता है – विधि ने दिया अब स्वतंत्रता है। विधिक सेवा का सार है – शोषण के खिलाफ अधिकार है। पाठ पढ़ाना है नैतिकता का- स्वतंत्रता है हमें धार्मिकता का।
AdvertisementAdvertisement
जन जन को मिला सम्मान है- सांस्कृतिक शैक्षिक अधिकार का विधान है। कानून ने दिया हमको हथियार है – मिला संवैधानिक उपचार का अधिकार है आदि नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। समापन में प्रदीप गुप्ता ज्ञानेश त्रिपाठी पवन सिंह रमेश कुमार शिव शंकर उर्मिला देवी उपस्थित रहे।
अक्षय नवमी पर जनपद सोनभद्र के मंदिरो, धार्मिक स्थलों पर विविध प्रकार के धार्मिक सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
धूमधाम से मनाया गया अक्षय नवमी का पर्व
सोनभद्र। कार्तिक मास में पड़ने वाला अक्षय नवमी का पर्व सोनभद्र जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने आंवले के वृक्ष का पूजन और आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन करके आध्यात्मिक की सुख की अनुभूति किया।
Advertisement
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के दंडईत बाबा मंदिर परिसर में स्थित आंवले के पेड़ की पूजा की और अक्षय नवमी से संबंधित कहानियां सुनी तथा विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर चढ़ाया गया। और आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
Advertisement
बता दें कि मंगलवार को पूरा दंडईत बाबा मंदिर परिसर पिकनिक स्पॉट बन गया था। यहां पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई। कार्तिक मास की अष्टमी को गोपाष्टमी और नवमी को आंवला नवमी भी कहते हैं। गोपाष्टमी पर गो, ग्वाल और कृष्ण को पूजने का महत्व है तो आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के पूजन का महत्व है।
Advertisement
गोपाष्टमी के बारे में लोक मान्यता है कि इसी दिन भगवान कृष्ण को गौ चराने के लिए मां यशोदा ने जंगल भेजा था। इस दिन प्रातःकाल गौओं को स्नान कराकर जल, अक्षत, रोली, गुड, जलेबी, वस्त्र तथा धूप-दीप से आरती उतारते हैं। संध्याकाल गायों के जंगल से वापस लौटाने पर उनके चरणों को धोकर तिलक लगाना की परंपरा आज भी कायम है।
Advertisement
साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि -“आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा और इसके वृक्ष के नीचे भोजन करने की प्रथा की शुरुआत करने वाली माता लक्ष्मी मानी जाती हैं।
Advertisement
भारतीय लोक में प्रचलित मान्यताओं के अनुसार- “माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करने आईं। रास्ते में भगवान विष्णु एवं शिव की पूजा एक साथ करने की उनकी इच्छा हुई। मां लक्ष्मी ने विचार किया कि आखिर एक साथ विष्णु और शिव की पूजा कैसे हो सकती है?
Advertisement
तभी उन्हें ख्याल आया कि तुलसी और बेल के गुण एक साथ आंवले में पाया जाता है। तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और बेल शिव को। आंवले के वृक्ष को विष्णु और शिव का प्रतीक चिह्न मानकर मां लक्ष्मी ने आंवले के वृक्ष की पूजा की।
Advertisement
पूजा से प्रसन्न होकर विष्णु और शिव प्रकट हुए। लक्ष्मी माता ने आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाकर विष्णु और भगवान शिव को भोजन कराया। इसके बाद स्वयं ने भोजन किया। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन कार्तिक शुक्ल नवमी थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है।
Advertisement
अक्षय नवमी के इस पर्व के अवसर पर जनपद सोनभद्र के ग्रामीण, शहरी, कस्बाई इलाकों में जहां पर आंवले का पेड़ अवस्थित है। वहां पर श्रद्धालु महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा करते हुए इस पर्व से संबंधित भजन कथा का श्रवण एवं वाचन किया। दंडित बाबा मंदिर परिसर में आयोजित आवला वृक्ष की पूजा में प्रतिभा केसरवानी, किरन केसरी, मंजू, प्रीति, सुशमा, श्वेता, सरिता सिंह, सुनीता यादव, चंदा, ऋतु विश्वकर्मा, उषा मिश्रा, ज्योति, प्रियंका, बिंदु, पूनम, शांति
मौलिक अधिकार ही नही, मौलिक कर्तव्यों की जानकारी से होता है देश महान- न्याधीश शैलेंद्र
सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद में न्यायालय से लेकर शिक्षालय तक में जहां विधिक जागरूकता और साक्षरता की गूंज रही वहीं न्यायाधीश और अदालत परिवार ने रैली निकाल कर, न्याय सबके लिए और न्याय चला निर्धन के द्वार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश दिया।
Advertisement
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय के ए०डी०आर० सेण्टर समेत जय प्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका), उरमौरा, एवं जिला कारागार, सोनभद्र में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने लोगों को विधिक अधिकारों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14, 21, 22, 38 39ए सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रतिमान के बारे में बताता है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि समान न्याय और मुफ्त कानूनी सहायता की संवैधानिक दृष्टि एक ऐसे राष्ट्र के लिए अनिवार्य है, जहां लाखों लोग घोर गरीबी में जी रहें है। उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार होने भर से कोई देश महान नही हो जाता। लोगो को मौलिक कर्तव्यों के बारे में पता होना चाहिए और उन्हे उनका पालन करना चाहिए।
Advertisement
उन्होने कहा कि अगर उचित कानूनी सहायता दी जाए, तो एक आम आदमी सम्मानजनक जीवन जी सकता है। बताया कि आज ही के दिन 9 नवम्बर 1995 को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 लागू किया गया था उसी के परिप्रेक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। सके अलावा मध्यस्थता, एल.ए.डी.सी.एस. स्कीम एवं अन्य महिला संबंधी कानूनों के बारे में कहा कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से वर्चित न हो,
Advertisement
न्याय चला निर्धन के द्वार, न्याय सबके लिए तर्ज पर कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम और वादियों के अधिकार के तहत विभिन्न प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। एडीजे श्री यादव ने जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों, महाविद्यालयों, को मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने के संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूक करने एवं रैली निकालने के लिए भी निर्देशित किया तथा संचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार- प्रसार के महत्व पर बल दिया।
Advertisement
ए०डी०आर० सेन्टर से बढ़ौली चौराहे तक एक विधिक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें उपस्थित सभी लोगो द्वारा सक्रिय सहयोग किया गया तथा उपस्थित सभी लोगो को विधिक सेवा दिवस के बारे में आज के दिन अपने अपने स्तर से जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
Advertisement
जेल प्राधिकारियों द्वारा भी आज ही राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया तथा उपस्थित विचाराधीन बंदियों को नालसा द्वारा चलायी गयी स्कीमों के बारे में एवं निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा दिवस के बारे में जागरूक किया गया।
Advertisement
जय प्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका), उरमौरा जिला सोनभद्र में भी शैलेन्द्र यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित बालिकाओं को विधिक मुफ्त सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारें में जागरूक करने का प्रयास किया।
Advertisement
बताया विधिक सेवा दिवस की शुरूआत पहली बार वर्ष 1995 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिये की गयी थी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अन्तर्गत समाज से कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिये और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिये लोक अदालतों का आयोजन करने के उद्देश्य से किया गया है।
Advertisement
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने शासनन द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। डिप्टी द्वारा महिला हेल्पलाइन एवं अन्य कानूनों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही साथ आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 दिन जो शनिवार को सुनिश्चित किया गया है। जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा,
Advertisement
रवीन्द्र विक्रम सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।
Advertisement
राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम अन्य लघु अपराधिक मामलें, आर्बिट्रेशन मामलें तथा प्री, लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना है। जिससे संबंधित पत्रावलियों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कर लाभ उठा सकतें है के बारे में भी जानकारी दी गई।
ओवर ब्रिज के नीचे खाली पड़े स्थान को दोनों तरफ बेरिकेटिंग करते हुए सौन्दर्याकरण का प्रस्ताव बनाए अधिकारी- डीएम – फ्ला
ईओवर सर्विस रोड की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित, लापरवाही व शिथिलता बरतने पर होगी कार्यवाही- जिलाधिकारी
डीएम फ्लाईओवर के बगल रोड की मरम्मत कार्य का लिये जायजा
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शनिवार को फ्लाईओवर के बगल रोड की मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया रहा, सड़क की मरम्मत का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा है, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत का कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये,
Advertisement
उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे पतली पट्टी के गढ्ढों को भर दिया जाये, सड़क की मरम्मत के दौरान इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि वर्षा का जल सड़क पर रूकने न पाये, वर्षा का जल सड़क पर रूकने से सड़क की गुणवत्ता जल्द ही खराब हो जाती है, इस
Advertisement
टीटीआ दौरान जिलाधिकारी ने ओवर ब्रिज के नीचे खाली पड़े स्थान पर दोनों तरफ से बेरिकेटिंग करते हुए सौन्दर्याकरण के कार्य हेतु प्रस्ताव बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किये। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम महेन्द्र सिंह व सम्बन्धित निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस पर में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुने, निस्तारण के दिये निर्देश
शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण ससमय गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी
पुलिस कर्मी व राजस्व कर्मी टीम बनाकर मौके पर जाकर भूमि सम्बन्धी विवादों का समाधान करें- SP
सोनभद्र। नवंबर महीने के द्वितीय शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन जिले के सभी थानों में किया गया। मुख्य समाधान दिवस का आयोजन राबर्ट्सगंज कोतवाली में किया गया जिसमें जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनता की समस्याओं को बड़े सहज भाव से सुना
Advertisement
और मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के कर्मचारियों व पुलिस कर्मियों को को निर्देशित करते हुए कहा कि आपस में समन्वय स्थापित कर नागरिकों की समस्याओं का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि अतिक्रमण सम्बन्धी समस्याओं को तत्परता के साथ निस्तारण किया जाये,
Advertisement
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली राबर्ट्सगंज के थाना समाधान दिवस के रजिस्टर का निरीक्षण किये। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी व राजस्व कर्मी टीम बनाकर मौके पर जाकर भूमि सम्बन्धी विवादों का समाधान करें,
Advertisement
राबर्ट्सगंज कोतवाली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
बीजपुर, सोनभद्र। सड़क सुरक्षा से संदर्भित माह नवम्बर तक पूरे प्रदेश में यातायात सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस दौरान सड़क पर वाहन चलाने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है जो चालक वाहन चलाते समय लापरवाही बरत रहे है ऐसे वाहन चालकों का पुलिस ने ई चालान करना शुरू कर दिया है।
AdvertisementAdvertisement
इसी क्रम में बीजपुर पुलिस ने एक नवम्बर से नौ नवम्बर शनिवार तक कुल 120 दुपहिया तथा चार पहिया वाहनों का ई चालान कर सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढाया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव मय हमराह पुलिस जवानों संग विभिन्न चट्टी चौराहे बाजार और सड़क पर फर्राटा भर रहे बाइक कार मैजिक सहित अन्य वाहनों का चालान काटा।
Advertisement
पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही तो राजस्व खजाने में ई चालान के माध्यम से लाखों रुपये राजस्व शुल्क जमा कराया जाएगा। इस बाबत एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वाहन चलाते समय नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ यह सघन अभियान 30 नवम्बर तक जारी रहेगा।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की संगठन पर्व जिला कार्यशाला बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ।बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि बाराबंकी जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष व जनपद सोनभद्र भाजपा संगठन के जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
Advertisement
बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला मंत्री/जिला सक्रिय सदस्यता प्रमुख संतोष शुक्ला ने किया।
Advertisement
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है जिसमें 15 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है। जिसमें शक्ति और केन्द्रवार चुनाव अधिकारी बनाये गये है जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है। और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है।
Advertisement
जिसमें सभी जाति धर्म के लोगो को समानरुप से पार्टी में समायोजित किया जाता है अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान संगठन मे जरुर मिलता है हम सभी चुनाव अधिकारी जो बनाये गये है उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि सामाजिक समीकरणों को ध्यान मे रखते हुए कोई वर्ग विशेष छूटे न सबका समायोजन व भागेदारी संगठन में हो।
AdvertisementAdvertisement
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं जिनके अथक परिश्रम से जनपद सोनभद्र अब तक लगभग 2 लाख से अधिक सदस्य बनाये गये है जो भाजपा सोनभद्र के इतिहास में रिकार्ड है। और सक्रिय सदस्य भी लगभग 1500 से अधिक अब तक बन चुके है जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष वही होगा जो अपने बूथ पर कम से कम 50 लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया होगा।
Advertisement
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल भाग्यव्यालकजी ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि जनपद के सभी 21 मण्डलों में संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हो सके जिसके लिए सभी मण्डलों मे मण्डल चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये है जिनके मार्गदर्शन मे मण्डल के सभी बूथों व शक्ति केन्द्र के संयोजकों का चुनाव सम्पन्न करायेंगे। बूथ समिति में बूथ अध्यक्ष के अतिरिक्त 11 सदस्य होंगे। बूथ अध्यक्ष समिति के सदस्यों मे से एक सचिव नियुक्त करेंगे। समिति व पन्ना प्रमुख बनाने मे महिला कार्यकर्ताओं का भी भागेदारी अवश्य रहे।
AdvertisementAdvertisement
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, रमेश पटेल, जिला चुनाव सह अधिकारी चांदप्रकाश जैन, अनिल सिंह गौतम, जिला सक्रिय सदस्यता सह प्रमुख अनिल सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री विनोद पटेल, मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, कैलास बैसवार, विनय श्रीवास्तव, सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, मण्डल सदस्यता प्रमुख सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।