सी0एम0 डैशबोर्ड की बैठक में कई अधिकारी मिले अनुपस्थित, DM ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सी0एम0 डैशबोर्ड की बैठक में अनुपस्थित व रुचि न रखने वाले अधिकारियो को डीएम ने स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश।
  • शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा


सोनभद्र। गुरुवार को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार सी0एम0 डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी,

Advertisement

सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित डी0एफ0ओ0 रेनूकूट, डी0एफ0ओ0 ओबरा, डी0एफ0ओ0 कैमूर वन्य जीव बिहार, आर0ओ0 प्रदूषण नियंत्रण, भू-गर्भ वैज्ञानिक, उप श्रमायुक्त पिपरी को जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित अधिकारीयों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से शासन की मंशा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाये निस्तारण में लापरवही बरतने वाली अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी किया जाये।

Advertisement

धान व खाद के वितरण केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये और समय समय पर जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया जाये और निरीक्षण आख्या से अवगत कराया जाय, इस दौरान उन्होने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद स्तरीय के दौरान तहसील परिसर में वृद्धा,

Advertisement

विधवा पेंशन, दिव्यांग पेशन व आयुषमान कार्ड से सम्बन्धित कैम्प तहसील परिसर में लगाया जाये और मौके पर ही लोगों को पेंशन का फार्म आदि भरने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को को गड्ढा मुक्त की सूची उपलब्ध करायी गयी है जनपद स्तरीय अधिकारीयों की टीम बनाकर गड्ढा मुक्त सड़को की जाॅच करा ली जाये,

Advertisement

उन्होंने कहा कि जनपद में संचालित क्रय केन्द्रों व एक कोरोड़ से अधिक लागत की निर्माण कार्य की परियोजनाओं का निरीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों के टीम के माध्यम से करा लिया जायें। इस दौरान शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर बारी-बारी से समीक्षा की,

Advertisement

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्याें को पूर्ण किया जाये,

Advertisement

अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सी0एम0 डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल दिवस पर सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

HIGHLIGHTS

  • बाल दिवस पर सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से कराया गया मुक्त

सोनभद्र। बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी  व अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में गुरुवार को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी ईकाई सोनभद्र (AHTU) की संयुक्त टीम द्वारा थाना दुद्धी व

Advertisement

थाना विण्ढमगंज क्षेत्रान्तर्गत मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सात नाबालिक बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव द्वारा बताया गया कि बाल श्रम उन्मूलन अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया जा रहा है।   रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, रामकुमार, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी एएचटीयू रामजी यादव, मुख्य  आरक्षी धनंजय यादव उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एकल फाउंडेशन के आयोजन के प्रादेशिक खेल कूद के प्रतिभागियों की बस हुई रवाना

संतोष दयाल


म्योरपुर, सोनभद्र। एकल फाउंडेशन/ एकल विद्यालय के आयोजन में15-16 नवम्बर होने वाले प्रदेश स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जनपद सोनभद्र की विजेता टीमों को ब्लॉक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एकल विद्यालय के

Advertisement

वरिष्ठ प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अण्डर 16 प्रतियोगिता में कुस्ती, कबड्डी, ऊची कूद, लम्बी कूद समेत विभिन्न गेम शामिल हैं जिसमें म्योरपुर से 36 प्रतिभागी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करने के लिए गये हैं उनके साथ प्रशिक्षण प्रमुख विजय, राज कुमार,राजेश, देव कुमार इत्यादि गये हैं इस मौके पर अमर केश, सुजीत , रंजना इत्यादि उपस्थित रही/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिशन शक्ति के तहत बाल दिवस पर कस्तूरबा गाँधी के  बालिकाओं को कराया गया बैंक भ्रमण

संतोष दयाल

सोनभद्र, म्योरपुर।  ब्लॉक के अन्तर्गत म्योरपुर में स्थित कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के छात्राओं को बैंक आफ बड़ौदा म्योरपुर  के शाखा प्रबंधक के द्वारा बैंक आफ बड़ौदा शाखा म्योरपुर  में भ्रमण कराया गया जिसके अन्तर्गत छात्राओं को बैंक के कार्यों को बताया गया तथा बैंक सम्बंधित विभिन्न जानकारी दी गई व जागरूक किया गया
इस मौके पर बैंक आफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक म्योरपुर, गणेश जायसवाल, शिक्षिका अनिता सिंह, विमला देवी तथा ब्रह्मदेव, रामलाल तथा बैंक कर्मचारियों समेत दर्जनों छात्राऐं उपस्थित रहे/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

माता के जागरण में झूमे भक्त, हुआ भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रतनलाल गर्ग द्वारा नगर के आर्य समाज मंदिर प्रांगण में भव्य माता के जागरण का आयोजन कराया गया।
  • आर्य समाज मंदिर प्रांगण में हुआ भव्य जागरण का आयोजन
  • माता के भक्तिमय भजनों पर जमकर झूमे श्रद्धालु

सोनभद्र। लोकमंगल कामनाओं के लिए बुधवार की देर शाम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष रतनलाल गर्ग द्वारा नगर के आर्य समाज मंदिर प्रांगण में भव्य माता के जागरण का आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसमें अग्रसेन मां जागरण भक्त मंडल के गायकों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भजनों, गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देवी गीत एवं झांकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान नरेंद्र गर्ग सह पत्नी मंजू गर्ग ने विधि विधान के साथ पूजन अर्चन कर किया। इसके बाद मंच संचालन कर रहे गायक सुदर्शन मित्तलने गणेश वंदना के गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। और फिर विंध्याचल के गायक भानु प्रताप सिंह ने हनुमान भजन मैं रंग लिया तन मन लाल लाल श्री राम के लिए…।

Advertisement

गायक विनीत बावरा एवं वाराणसी से पधारी भजन गायिका नेहा अग्रवाल ने चलो बुलावा आया है माता रानी ने बुलाया है….
,आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा एवं मां मुरादे पूरी करदे हलवा बाटूंगी जैसे भजनों का गायन कर वहां उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

Advertisement

और यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस दौरान कलाकारों ने हनुमान जी, राधे कृष्ण सहित देवी-देवताओं की झांकी प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
वहीं जागरण के अंत में मां तारा देवी की दिव्य कथा सुनाई गई जिसे सुनकर वहां उपस्थित लोग भक्ति के रस में डूब गए।

Advertisement

इसके बाद मां भवानी की दिव्य आरती के साथ माता का जागरण जागरण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक कुमार केसरवानी, नरेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार गर्ग, विनोद गर्ग,  मंजू गर्ग, रेनू गर्ग, अनीता गर्ग, ऊषा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, निधि गोयल, सौरभ गोयल, तनीषा गर्ग, सीमा अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल दिवस पर दी आर्यन्स एकेडमी में बच्चों ने लगाया मेला  

HIGHLIGHTS

  • बाल दिवस पर दी आर्यन्स एकेडमी में बच्चों ने लगाया मेला, जमकर हुई खरीदारी

सोनभद्र। दी आर्यन्स एकेडमी सन्त नगर रॉबर्ट्सगंज गुरुवार को विद्यालय परिसर में बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने मेला लगाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही महिला थानाध्यक्ष सविता सरोंज ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंध निदेशक  विनोद कुमार जालान व प्रधानाचार्या  चित्रा जालान ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र व माला पहना कर किया।

Advertisement

इस दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों के द्वारा लगाये गये सभी स्टालस का निरिक्षण किया व सफाई व खाने की चिजों को ढककर रखने पर विशेष बल दिया व तारीफ भी की कि सभी बच्चे काफी अच्छे ढंग से चिजों को सर्व कर रहे थे व पूछने पर चिजों का मूल्य लगने वाला खर्च व बचत के बारे में भी व्यापार करने की प्रवृति इसी तरह धीरे-धीरे पनपती है। जो काफी सराहनीय है।

Advertisement

इस पर मुख्य अतिथि ने कुछ स्टॉल्स पर स्वाद भी चखा व जमकर तारीफ भी की व बच्चो को 1100 रु की राशि प्रदान की।

Advertisement

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक विनोद जालाल ने बताया कि बच्चों को हायजिन व जॅक्स फूड की जानकारी विद्यायलय में सदैव दी जाती है जिससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव ना पड़ें।

Advertisement

प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया व सभी बच्चों को बाल दिवस की ढेर सारी बधाई भी दी। बच्चों के द्वारा पानी पुरी पिज्जा, बर्गर टिक्की छोला, इडली फॅच पोटेटो, सोया चाट, मंचुरियान मोमोज, ढोकला, नुडलस टॉफी, चॉकलेट गेम्स का स्टाल भी लगाया गया। सभी अभिवावक अपने-अपने बच्चों के साथ जमकर खरिददारी किये व काफी उत्सहित दिखाइ दे रहे थे।

Advertisement

अभिभावकों का कहना था कि पढाई के साथ-साथ बच्चों को इस तरह की शिक्षा भी दी जानी चाहीए। जिससे उनका उत्साहवर्धन भी होता है। स्टाल लगाने वाले बच्चों में हरशिंकर खुशी अलाफी कृष्णानंदन, सौम्या, शिंवाश, श्रेया, उमाशंकर, विशाल केडिया, पुष्पक राम, हर्षित, प्रियांशु शर्मा, प्रियंशु यादव, आदि बच्चों ने भाग लिया। जिन जिन शिक्षकों का सहयोग रहा उनका नाम है अश्वनी, नवीन कुमार पांडे उमाकांत दुबे नीतीश अजय निशा चौबे सुषमा पांडे प्रियंका भट्टाचार्य, रोमा, अर्पण.. सुमन प्रतिमा पूजा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला आयोग के आदेश का जावेद हबीब पार्लर सेंटर कर रहा उलंघन, निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की सदस्य ने लगाई फटकार

महिला आयोग के आदेश का कितना पालन हो रहा है यह जानने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात रावर्ट्सगंज के सिविल लाइन रोड पर स्थित जावेद हबीब पार्लर सेंटर का औचक निरीक्षण करने पहुंच गई।

HIGHLIGHTS

  • जावेद हबीब पार्लर सेंटर में निरीक्षण करने पहुंची महिला आयोग की सदस्य हो गई हैरान, पुरुष स्टॉप सवार रहे थे महिलाओं के बाल


सोनभद्र। महिलाओं को पुरुषों के गलत इरादे और बैड टच से बचाने के लिए महिला आयोग ने हाल के दिनों में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत आयोग ने डीएम-एसपी को आदेश दिया कि जिम और योग सेंटर में महिला ट्रेनर लगाने होंगे।

Advertisement

और CCTV से इसकी निगरानी भी होगी। इसके अलावा पुरुष टेलर महिलाओं का नाप नहीं ले सकेंगे। महिलाओं के अंडर गार्मेंट्स बेचने वाली दुकानों पर महिलाएं होनी चाहिए। साथ ही पार्लर में लड़कियों के मेकअप और ड्रेस-अप के लिए भी महिला होनी चाहिए।

Advertisement

महिला आयोग के आदेश का कितना पालन हो रहा है यह जानने के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात रावर्ट्सगंज में अचानक जावेद हबीब पार्लर सेंटर का निरीक्षण करने पहुंच गई। राज्य महिला आयोग की सदस्य के साथ पुलिस टीम सामाजिक संगठन की महिलाओं को देखकर पार्लर के कर्मचारी सकते में आ गए।

Advertisement

सिविल लाइंस रोड पर स्थित पार्लर सेंटर में जेंट्स व लेडीज़ दोनों का काम होता है। इसी सूचना पर महिला आयोग की सदस्य उक्त पार्लर सेंटर पर पहुंची थीं। महिला सदस्य ने मैनेजर से पूछताछ शुरू किया तो पहले तो वह सब कुछ ठीक ठाक होने की बात कहता रहा।

Advertisement
Advertisement

लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पार्लर सेंटर में महिलाओं के जूड़ा बनाने का काम जेंट्स द्वारा ही किया जाता है। इस जबाब पर महिला आयोग की सदस्य ने हिदायत देते हुए इस तरह के काम के लिए महिलाओं की नियुक्ति करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि दोबारा शिकायत मिली तो बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement

आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बताया कि इस दिशा में महिला आयोग की सख्त निगाह है। उन्होंने कहा कि यदि आयोग के आदेश का पालन नहीं किया जाता है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वृद्धा आश्रम में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

HIGHLIGHTS

  • स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम


विनय कुमार श्रीवास्तव


रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में चल रहे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में रॉबर्टगंज सोनभद्र के वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया।  इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रॉबर्ट्सगंज शाखा सोनभद्र द्वारा इस स्वास्थ्य कैंप में सभी पुरुष एवं महिलाओं ने अपने – अपने स्वास्थ्य की जांच करायी |

Advertisement

जिसमें सभी पुरुष एवं महिलाओं ने बढ़ – चढ़ के हिस्सा लिया | जिनकी उम्र 50 से ऊपर थी, जो  वृद्ध आश्रम में रहते हैं  | इस स्वास्थ्य कैंप का संचालन डॉक्टर संजय सिंह द्वारा किया गया |

Advertisement

इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रॉबर्टगंज शाखा सोनभद्र के सरकारी सचिव डाक्टर एस के जायसवाल और सदस्य विनय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में धूम धाम किया गया तुलसी विवाह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में धूम धाम किया गया तुलसी विवाह का आयोजन

सोनभद्र। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जनपद सोनभद्र के नगरीय ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालु स्त्रियों द्वारा तुलसी विवाह का विधि- विधान के साथ आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने घर आंगन छतों पर लगे हुए तुलसी वृक्ष के चारों ओर मंडप सजाया

और देवी तुलसी को लाल चुनरी उड़ाकर सुहाग और श्रृंगार के वस्तुओ को देवी को समर्पित करने के बाद भगवान गणेश की पूजा किया। और शालिग्राम जी को सिंहासन के साथ देवी तुलसी की सात बार परिक्रमा कर तुलसी विवाह का आयोजन किया।

Advertisement

इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रतनलाल गर्ग के आवास पर तुलसी विवाह का भव्य आयोजन कराया गया। जिसमें आचार्य सौरभ भारद्वाज और राज कुमार पाण्डेय ने मंत्रोच्चार के साथ माता तुलसी और सालिकराम जी का विवाह कराया। इस अवसर पर नरेंद्र गर्ग, मंजू गर्ग, रेनू गर्ग, ऊषा अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, निधि गोयल, सौरभ गोयल, तनीषा गर्ग, रितु अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अनीता गर्ग, सुचिता खेतान, पुष्पा अग्रवाल।

Advertisement

हिंदू मान्यता के अनुसार दीपावली के बाद आने वाली एकादशी पर देव उठ जाते हैं। इसे देवउठनी एकादशी कहते हैं। इस एकादशी में भगवान विष्णु नींद से जाग जाते हैं और सभी शुभ कार्य जो अब तक रुके हुए होते हैं, वे शुरू किए जा सकते हैं। तुलसी का पौधा वैसे भी आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और पूजन में तुलसी का इस्तेमाल काफी शुभ होता है। इस दिन यह संदेश भी दिया जाता है कि औषधीय पौधे तुलसी की तरह सभी के जीवन में हरियाली और ताजगी लौटे।

Advertisement

लोक मान्यता है कि एकादशी के दिन देव अपने दरवाजे खोल देते हैं। देवउठनी एकादशी को छोटी दिवाली के रूप में भी मनाया जाता है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का ही एक स्वरुप माना जाता है। तुलसी विवाह में तुलसी के पौधे और विष्णु जी की मूर्ति या शालिग्राम पाषाण का पूर्ण वैदिक रूप से विवाह कराया जाता है। पुराणों में तुलसी जी को विष्णु प्रिया या हरि प्रिया कहा जाता है। विष्णु जी की पूजा में तुलसी की भूमिका होती है।





जो व्यक्ति तुलसी के साथ शालिग्राम का विवाह करवाता है उनके दांपत्य जीवन में आपसी सद्भाव बना रहता है और मृत्यु के बाद उत्तम लोक में स्थान मिलता है। इस दिन शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह कराकर पुण्यात्मा लोग कन्या दान का फल प्राप्त करते है।

Advertisement

साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-” श्रीमद देवी भागवत पुराण में इनके अवतरण की दिव्य लीला कथा भी बनाई गई है। एक बार शिव ने अपने तेज को समुद्र में फैंक दिया था। उससे एक महातेजस्वी बालक ने जन्म लिया। यह बालक आगे चलकर जालंधर के नाम से पराक्रमी दैत्य राजा बना। इसकी राजधानी का नाम जालंधर नगरी था।

Advertisement

दैत्यराज कालनेमी की कन्या वृंदा का विवाह जालंधर से हुआ। जालंधर महाराक्षस था। अपनी सत्ता के मद में चूर उसने माता लक्ष्मी को पाने की कामना से युद्ध किया, परंतु समुद्र से ही उत्पन्न होने के कारण माता लक्ष्मी ने उसे अपने भाई के रूप में स्वीकार किया। वहां से पराजित होकर वह देवी पार्वती को पाने की लालसा से कैलाश पर्वत पर गया। भगवान देवाधिदेव शिव का ही रूप धर कर माता पार्वती के समीप गया, परंतु मां ने अपने योगबल से उसे तुरंत पहचान लिया तथा वहां से अंतर्ध्यान हो गईं।

Advertisement

देवी पार्वती ने क्रुद्ध होकर सारा वृतांत भगवान विष्णु को सुनाया। जालंधर की पत्नी वृंदा अत्यन्त पतिव्रता स्त्री थी। उसी के पतिव्रत धर्म की शक्ति से जालंधर न तो मारा जाता था और न ही पराजित होता था। इसीलिए जालंधर का नाश करने के लिए वृंदा के पतिव्रत धर्म को भंग करना बहुत ज़रूरी था।
इसी कारण भगवान विष्णु ऋषि का वेश धारण कर वन में जा पहुंचे, जहां वृंदा अकेली भ्रमण कर रही थीं। भगवान के साथ दो मायावी राक्षस भी थे, जिन्हें देखकर वृंदा भयभीत हो गईं। ऋषि ने वृंदा के सामने पल में दोनों को भस्म कर दिया। उनकी शक्ति देखकर वृंदा ने कैलाश पर्वत पर महादेव के साथ युद्ध कर रहे अपने पति जालंधर के बारे में पूछा।

Advertisement

ऋषि ने अपने माया जाल से दो वानर प्रकट किए। एक वानर के हाथ में जालंधर का सिर था तथा दूसरे के हाथ में धड़। अपने पति की यह दशा देखकर वृंदा मूर्छित हो कर गिर पड़ीं। होश में आने पर उन्होंने ऋषि रूपी भगवान से विनती की कि वह उसके पति को जीवित करें।

Advertisement

भगवान ने अपनी माया से पुन: जालंधर का सिर धड़ से जोड़ दिया, परंतु स्वयं भी वह उसी शरीर में प्रवेश कर गए। वृंदा को इस छल का ज़रा आभास न हुआ। जालंधर बने भगवान के साथ वृंदा पतिव्रता का व्यवहार करने लगी, जिससे उसका सतीत्व भंग हो गया। ऐसा होते ही वृंदा का पति जालंधर युद्ध में हार गया।

Advertisement

इस सारी लीला का जब वृंदा को पता चला, तो उसने क्रुद्ध होकर भगवान विष्णु को शिला होने का श्राप दे दिया तथा स्वयं सती हो गईं। जहां वृंदा भस्म हुईं, वहां तुलसी का पौधा उगा। भगवान विष्णु ने वृंदा से कहा, ‘हे वृंदा। तुम अपने सतीत्व के कारण मुझे लक्ष्मी से भी अधिक प्रिय हो गई हो। अब तुम तुलसी के रूप में सदा मेरे साथ रहोगी। जो मनुष्य भी मेरे शालिग्राम रूप के साथ तुलसी का विवाह करेगा उसे इस लोक और परलोक में विपुल यश प्राप्त होगा।’

Advertisement

उसी दैत्य जालंधर की यह भूमि जलंधर नाम से विख्यात है। सती वृंदा का मंदिर मोहल्ला कोट किशनचंद में स्थित है। कहते हैं इस स्थान पर एक प्राचीन गुफ़ा थी, जो सीधी हरिद्वार तक जाती थी। सच्चे मन से 40 दिन तक सती वृंदा देवी के मंदिर में पूजा करने से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
शिक्षिका तृप्ति केसरवानी के अनुसार-‘जिस घर में तुलसी होती हैं, वहां यम के दूत भी असमय नहीं जा सकते। गंगा व नर्मदा के जल में स्नान तथा तुलसी का पूजन बराबर माना जाता है। चाहे मनुष्य कितना भी पापी क्यों न हो, मृत्यु के समय जिसके प्राण मंजरी रहित तुलसी और गंगा जल मुख में रखकर निकल जाते हैं, वह पापों से मुक्त होकर वैकुंठ धाम को प्राप्त होता है। जो मनुष्य तुलसी व आंवलों की छाया में अपने पितरों का श्राद्ध करता है, उसके पितर मोक्ष को प्राप्त हो जाते हैं।

Advertisement

साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-” हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालीग्राम अवतार के विवाह का विधान है। तुलसी विवाह किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जाग्रत होते हैं।

माना जाता है कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर किसी ने कन्या दान न किया हो तो उसे जीवन में एक बार तुलसी विवाह करके कन्या दान पुण्य अवश्य प्राप्त करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह विधि-विधान से संपन्न कराने वाले भक्तों को अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा से मनोकामना पूरी होती है। वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलने की भी मान्यता है।
पंडित संतोष धर द्विवेदी के अनुसार-“माता तुलसी देवी लक्ष्मी का ही अवतार मानी गई हैं और यही कारण है कि तुलसी माता की पूजा से देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

तुलसी विवाह के अवसर पर मां तुलसी एवं शालिग्राम के विवाह के उपलक्ष में ढोलक की थाप पर मंगल गीत गाया और विवाह की सारी रस्में पूरी की गती। रविवार का दिन होने के कारण स्कूल कॉलेज आदि संस्थानों के अवकाश की वजह से इस बार तुलसी विवाह में छात्राओं, कामगार महिलाओं की अधिक भीड़ स्थान- स्थान पर जुटी रही और समूह में पूजा का आयोजन किया गया। विवाह के पश्चात महिलाओं ने प्रसाद का वितरण किया सभी के सुख समृद्धि सफल दांपत्य जीवन की कामना किया।

Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ARTO कार्यालय पर कैम्प लगाकर बनवाया गया ड्राइविंग लाइसेंस

HIGHLIGHTS

  • यातायात जागरुकता माह नवम्बर के तहत एआरटीओ कार्यालय सोनभद्र में कैम्प लगाकर बनवाया गया ड्राइविंग लाइसेंस।

सोनभद्र। यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2024 के तहत मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय में कैम्प लगाकर जिन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था उनका लाइसेंस बनवाया गया। इसके बाद वहां पर उपस्थित वाहन चालकों व लोगों से अपील करते हुये उनको यातायात नियमों के बारे में बताकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही साथ यह भी बताया गया कि बिना सीट बेल्ट/हेलमेट लगाये वाहन न चलाये, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करें, नो पॉर्किंग में वाहन खड़ी न करें, नशा कर वाहन न चलाये, सड़क नियमों का पालन करनें इत्यादि के बारे में भी जागरूक किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें