धूमधाम से मना गुरुनानक देव का 555 वां प्रकाशोत्सव, निकाली गई शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • प्रकाश उत्सव जयंती पर भजन कीर्तन करते हुए नगर में निकली शोभा यात्रा
  • शबत-कीर्तन का किया गया गायन

सोनभद्र। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का 555 वां प्रकाश उत्सव शुक्रवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत दे सब बंदे, एक नूर ते सब जग उपजिया, कौन भले कौन मंदे के नारे लगते रहे।

Advertisement

राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में प्रात:काल से लेकर दिनभर चहल-पहल और भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। इस दौरान गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां से नौ दिनों तक प्रभात-फेरी निकलती रही। इस अवसर पर शबत-कीर्तन का गायन किया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद भाई- सुरजनत सिंह व दया सिंह द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम के समाप्ति पर लंगर का आयेाजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया तथा नगर में

इस दौरान गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां से नौ दिनों तक प्रभात-फेरी निकलती रही। इस अवसर पर शबत-कीर्तन का गायन किया गया। कार्यक्रम के समाप्ति पर लंगर का आयेाजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

Advertisement

इसके बाद जालंधर से आए रागी जाता भाई सतनाम सिंह व उनके साथियों द्वारा शबद कीर्तन कथा का गायन किया गया तत्पश्चात सरदार जसवीर सिंह ने गुरु नानक देव के बारे में बताया। गुरु साहब का जन्म सन 1469 में तलवंडी नामक स्थान में हुआ था बाद में इनका नाम ननकाना साहब हो गया। यह स्थान वर्तमान में पाकिस्तान में है, इस समय समाज में नैतिकता गिर चुकी थी अंध विश्वास व छुआछूत पूर्ण व्यवस्था उच्च नीच समाज में भरा हुआ था।

Advertisement



विदेशी आक्रमणकारियों ने भारत पर आक्रमण करके गुलाम बना लिया और भारत की स्वतंत्रता समाप्त हो गई। हम सदियों तक पराधीन रहे व इसके कारण हमारी सोच मानसिकता स्थायी रूप से गुलाम हो गई। हमारा आत्म विश्लेषण व स्वाभिमान जैसे गुण कहीं खो गया इसको दूर करने के लिए गुरु साहिब ने पंगत व संगत की प्रथा चलाई जिससे छुआ छूत दूर हो च बराबरी का बोध हो।

Advertisement

गुरु देव ने समाज में नारी को सम्मान देने की बात की अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज में भलाई का आकार करने के लिए खर्च करने को कहा।

Advertisement

श्री गुरु नानक देव ने अपनी बात उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग 14 वर्षों तक पैदल ही एशिया महाद्वीप की यात्राएं भी की गुरु देव ने अपने कार्यों को ईमानदारी से करने के लिए कहा। किसी का हक न करने की बात करी दुनिया में सभी जीव बराबर हैं, उनका रचयिता एक है अतः कोई बुरा या भला कैसे हो सकता है। अयल अल्लाह नूर उपाया कुदरत दे सब बंदे एक नूर ते सब जग उपजियां कौन भले कौन मंदे।

Advertisement



कार्यक्रम की समाप्ति हुई व प्रसाद वितरण हुआ और हजारों लोगों ने लंगर में भोजन ग्रहण किया। शाम को गुरु ग्रंथ साहब की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा पॉइंट व अन्य खेल का प्रदर्शन किया।

Advertisement

मिर्जापुर से गतका पार्टी द्वारा अपने विभित्र प्रकार के खेल कर्तव्य दिखाए गए, मुगलसराय, चंदौली, चकिया, अहरौरा, राजगढ़, चोपन, ओबरा से भी संगत भाई तथा महिलाएं बच्चे पुरुष डोल के साथ भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण किया। शोभा यात्रा रात्रि 8:00 बजे गुरुद्वारा साहब आकर समाप्त हुई, रास्ते में स्थान स्थान पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों ने चाय पानी नाश्ता व
प्रसाद का लुफ्त उठाया।

Advertisement

गुरुद्वारा साहब के वासी पर आतिशबाजी का भव्य प्रदर्शन भी किया गया। पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत सिंह, दया सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, परम ब्रह्म सिंह, चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, बलकार, अमन, रणजीत सिंह, रवि, सोनू, संतोष सिंह, तजविंदर पाल सिंह, काके सरदार, जसपाल सिंह, रजनीश, गुरविंदर सिंह आदि लोग सहयोग दिया। पूरे

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)




Advertisement

खाद एवं बीज की दुकानों पर हुई छापेमारी, दो दुकानों का लाइसेंस हुआ निलंबित; 2 मिली को नोटिस

HIGHLIGHTS

  • छापेमारी में दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित, 02 को नोटिस, 180 नमूने ग्रहीत किया गया
  • कृषकों को उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए खाद व बीज नहीं तो होगी कार्यवाही- डॉ हरि कृष्ण मिश्रा

सोनभद्र। शुक्रवार को जिला कृषि विभाग द्वारा शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित कृषकों को बीज एवं उर्वरक उचित दर पर उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी द्वारा औचक छापेमारी की गई।

Advertisement

इस छापेमारी पर जिला कृषि अधिकारी डॉ हरि कृष्ण मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर जनपद में उर्वरक निरीक्षकों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की तहसीलवार संयुक्त टीम का गठन कर खाद एवं बीज की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई।

Advertisement

जिला कृषि अधिकारी डा०हरि कृष्ण मिश्रा एवं आरके श्रीवास्तव, सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा तहसील घोरावल में शाहगंज, घोरावल कस्बे में उर्वरक एवं बीज के प्रतिष्ठानों की जांच की गई, उर्वरक एवं बीज का क्रय कर ले कृषि निवेश ले जा रहे कृषकों से फीडबैक एवं दुकानों की जांच कर कार्यवाही की गई।

Advertisement

शाहगंज में मराची रोड पर डीएपी की बोरी अपनी साइकिल पर ले जा रहे कृषक लालजी पुत्र तपेशी निवासी ग्राम बालडीह तहसील घोरावल द्वारा बताया गया कि उन्होंने 1500 रु में डीएपी परमेश्वर बीज एवं खाद भंडार से क्रय किया है। उक्त दुकान के निरीक्षण के समय डीएपी का स्टॉक पाया गया, रेट सूची न मिलने, अभिलेखों को न अपडेट करने जैसी अनियमितताओं के कारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

Advertisement

ग्राम खरुआओं में आदर्श बीज एवं खाद भंडार, प्रो० गोपाल यादव के प्रतिष्ठान को कृषक बाबूलाल एवं सोना ग्राम धरमौली तहसील घोरावल को बीज अधिक मूल्य पर बेचने, स्टॉक एवं वितरण रजिस्टर न दिखाने के कारण निलंबित किया गया। दुकान बंद कर भागने के कारण मां विंध्यवासिनी इंटरप्राइजेज, प्रो० कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं में० जनता खाद एवं बीज भंडार को नोटिस जारी किया गया। छापेमारी की कार्यवाही से जनपद में हड़कंप मचा रहा।

Advertisement

बीजों की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर कुल 18 नमूने ग्रहीत कर गुण नियंत्रण प्रयोगशाला जांच हेतु प्रेषित किया गया। कृषकों से अपील की गई कि गुणवत्ता पूर्ण बीज ही कैश मेमो के साथ क्रय करें। सभी दलहनी एवं तिलहनी फसलों में एनपीके, एनपीएस, एसएसपी या अन्य सल्फर मिश्रित उर्वरक प्रयोग करें।

Advertisement

जिला कृषि अधिकारी डॉ हरि कृष्ण मिश्रा ने कहा कि समस्त बीज एवं खाद विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि कृषकों को उचित रेट पर कृषि निवेशों का वितरण करें एवं कृषकों का शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

यदि कोई भी कृषकों का शोषण करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 एवं उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के अंतर्गत एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी। जनपद में जिलाधिकारी द्वारा पुलिस, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के सचल दल गठित कर सघन निगरानी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पर्यटन की दृष्टि से खन्ता पिकनिक स्पाट को किया जाएगा विकसित, शासन से मिल गया निर्देश; DM SP व CDO ने किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • 498.12 लाख रुपये देगा एनटीपीसी रिहन्द, 150 लाख रुपये हो चुका है अवमुक्त
  • एनटीपीसी रिहन्द के सहयोग से विकसित होगा खन्ता पिकनिक स्पाट, जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सोनभद्र। खन्ता पिकनिक स्पाट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। खन्ता पिकनिक स्पाट को विकसित करने के लिये निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने का जिलाधिकारी ने सम्बन्धितों को निर्देश दिया।

Advertisement

इसके बाद जिलाधिकारी ने म्योरपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किया और हवाई पट्टी के निर्माण कार्य में होने वाले समस्याओं के सम्बन्ध ली जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Advertisement

जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने खन्ता पिकनिक स्पाट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खन्ता पिकनिक स्पाट को विकसित करने हेतु नामित

Advertisement

यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था के प्रबन्धक को निर्देशित करते हुए कहा कि पिकनिक स्पाट को विकसित करने हेतु निर्माण कार्य को अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाये और निर्माण कार्य के त्वरित गति से पूर्ण किया जाये।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पिकनिक स्पाट को विकसित करने हेतु भूमि सम्बन्धित जो भी समस्याएं हों, उसका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने परियोजना प्रबन्धक से निर्माण कार्य की लागत व पिकनित स्पाट को विकसित करने हेतु बनाये गये स्टीमेट के सम्बन्ध में जानकारी ली,

Advertisement

तो परियोजना प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि 498.12 लाख की लागत से पर्यटन स्थल को विकसित किया जायेगा, पर्यटन स्थल को विकसित करने हेतु एनटीपीसी बीजपुर द्वारा धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 150 लाख रुपये प्राप्त हो गयी है, जिससे कि गेट का निर्माण, 10 नगर गजीबों का निर्माण, स्वालेट ब्लाक का निर्माण, पार्किंग का निर्माण, रेस्टूरेन्ट, बेंच इत्यादि के निर्माण कार्य किये जायेंगें।

Advertisement



इस दौरान जिलाधिकारी ने म्योरपुर हवाई पट्टी का निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने म्योरपुर हवाई पट्टी के निर्माण कार्य में होने वाले समस्याओं के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव से जानकारी प्राप्त की, तो उनके द्वारा बताया गया कि एक काश्तकार की जमीन का प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण निर्माण कार्य बाधित है,

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेन्द्र यादव, पर्यटन अधिकारी ब्रजेश कुमार, यूपीपीसीएल इकाई के परियोजना प्रबन्धक, अवर अभियन्ता यूपीपीसीएल उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया राम सरोवर तालाब पर दीपदान, जलाए सैकड़ों दिए

HIGHLIGHTS

  • तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया राम सरोवर तालाब पर दीपदान, जलाए सैकड़ों दिए

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में शुक्रवार को देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शाम ढलते ही जहां नदी, सरोवर, तालाब तट, मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से गुलजार हो गई।

Advertisement

वहीं नगर के रामसरोवर तालाब  पर तरुण महिला केसरवानी क्लब द्वारा दीप दान कार्यकम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की सदस्यों राम सरोवर तालाब के किनारे दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली पर्व को धूम धाम के साथ मनाया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्वेता केसरी, बीना केसरी, शालू केसरी, पूजा केसरी, सालनी केसरी, प्रीति केसरी, किरन केसरी, सीमा केसरी, संगीता केसरी, प्रियंका केसरी, किरन केसरी, नेहा केसरी, रश्मि केसरी, रेखा केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गुरु ग्रंथ साहब की निकाली गई शोभा यात्रा का अखाड़ा समिति ने किया स्वागत



सोनभद्र। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव महाराज का 555 वां प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को गुरु ग्रंथ साहब की निकाली गई शोभा यात्रा का श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के कार्यालय के बाहर समिति के संरक्षक एवं सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत करे हुए शोभा यात्रा में लोगों को जलपान कराया गया।

Advertisement

  इस अवसर पर पंच प्यारो का अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामदरबार अखाड़ा समिति के संरक्षक शिवशंकर, शीतला सिंह, विमल अग्रवाल,  पवन जैन, रविन्द्र केशरी,  आनन्द मिश्र, संगम गुप्ता, अजित जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, नवल बाजपेई, देव गुरु देवेश मिश्र, राजनारायण तिवारी, राकेश गुप्ता, चंद्रभान अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, अनुपम तिवारी, श्याम उमर, उत्सव मिश्र, विनोद गुप्ता, अर्पित गुप्ता, आशिफ वारसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सुकृत व हिन्दुआरी कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर चलाया गया बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • भिक्षावृत्ति में न खोए बचपन, लोगों को किया जागरूक-शेषमणि दुबे


सोनभद्र। जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन  के संयुक्त टीम द्वारा थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत सुकृत, हिन्दुआरी कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।  

Advertisement


         
इस दौरान टीम द्वारा कहा गया कि भिक्षावृत्ति में बच्चों के बचपन को न खोएं। अभियान चलाते हुए आम जन-मानस से बालश्रम व बालभिक्षावृत्ति न कराए जाने का आग्रह किया गया।

Advertisement



ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे  ने कहा कि भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों से बात की जाएगी। उनके मां-बाप को समझाया जाएगा। इसके बाद कार्यवाही  करेंगे। कोई गैंग मिलता है तो उस पर विधिक कार्यवाही  कि जायेगी। बच्चों के परिजन नहीं मिलेंगे तो उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुये आश्रय प्रदान कराया जायेगा।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव  द्वारा  बताया  गया कि बच्चों को अनिवार्य  रूप शिक्षा से जोड़े एवं उनसे बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम जैसे कार्य न करवायें। ऐसा कार्य कराये  जाने पर उनके विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

  सुधा गिरी द्वारा  बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर काल करके जानकारी लिया जा सकता हैं।

Advertisement

टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर  सुधा गिरी, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव,मुख्य आरक्षी धनंजय यादव,  उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

देव दीपावली पर अजीरेश्वर धाम 51सौ दीपों से हुआ जगमग

HIGHLIGHTS

  • देव दीपावली पर अजीरेश्वर धाम 51सौ दीपों से हुआ जगमग

   बीजपुर (सोनभद्र) शुक्रवार शाम देव दीपावली के अवसर पर अजीरेश्वर धाम छठपूजा सरोवर घाट को 51 सौ मिट्टी के दीपों से रोशन किया गया।रंग बिरंगी आतिशबाजी के साथ सतरंगी छटा के बीच अजीरेश्वर धाम राधा कृष्ण मंदिर दुर्गा मंदिर हनुमान मंदिर बाबा विश्वकर्मा मंदिर के अलावा परिसर और अजीर नदी पर बने छठपूजा घाट की सीढ़ियों पर सजे कतार से दीप एक साथ जगमगाये तो मानों चाँद जमीन पर उतर आया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष न्यास कर्ता राजेन्द्र सिंह बघेल रुद्र सिंह बघेल हनु सिंह बघेल सहित अतिथियों संग ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियो के साथ दीप प्रज्वलित कर धाम के सरोवर घाट पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई।

Advertisement

ततपश्चात धाम के विभिन्न मंदिरों में विराजमान देवी देवताओं की पूजा पाठ के बाद आरती की गई और उपस्थित जन समुदाय को प्रसाद बितरण किया गया।इस अवसर पर अजीरेश्वर धाम ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को महाप्रसाद भी खिलाया गया।

Advertisement

बताया गया कि ट्रस्ट की ओर से 31 सौ तथा श्रद्धालु भक्तों की ओर से दो हजार एक मिट्टी के कुल 51 सौ दीप एक साथ जलाए गए है। कार्यक्रम में जेएन चौरसिया,आर के सिह,अशोक चौरसिया, गणेश शर्मा,त्रिभुवन नारायण सिंह,

Advertisement

श्यामसुंदर जायसवाल, मुन्ना सिंह पटेल, राजकुमार सिंह, राहुल सिंह, डॉ ब्रम्हजीत सिंह सहित संस्कृतिक समिति एवं युवक मंगलदल सेवकामोड के पदाधिकारी सदस्यगण तथा भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है देव दीवाली का पर्व- पं. राजकुमार पाण्डेय

भगवान शिव ने आज के ही दिन किया था  त्रिपुरासुर का वध

सोनभद्र। श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर के पुजारी पंडित राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि देव दीवाली का त्योहार हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे लोग हर साल बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाते हैं। मुख्य रूप से यह पर्व उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनाया जाता है। जो पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है।

Advertisement

क्यों मनाई जाती है देव दीवाली? (Dev Deepawali Kyu Manate Hai?)
सनातन धर्म में देव दीवाली को बेहद शुभ माना जाता है। इसे मनाने के पीछे कई कारण बताए गए हैं। एक समय की बात है त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने देवताओं के सभी अधिकार को उनसे छीनकर स्वर्गलोक पर अपना अधिकार कर लिया था, जिससे परेशान होकर सभी देवता महादेव के पास पहुंचे और उनसे मदद मांगी। तब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर (Tripurasura Rakshash) का वध कर उसके आंतक से सभी को मुक्ति दिलाई।

Advertisement

इससे सभी देवगण प्रसन्नता से भर उठें और भगवान शिव के धाम काशी में जाकर गंगा किनारे दीप प्रज्जवलित किया। यह उत्सव पूरी रात चला। ऐसा माना जाता है कि तभी से देव दीपावली (Dev Deepawali) की शुरुआत हुई।

Advertisement

देव दीवाली का धार्मिक महत्व (Dev Deepawali 2024 Significance)
देव दीवाली (Dev Deepawali Celebration Date) हिंदुओं के सबसे प्रमुख्य त्योहारों में से एक है, जो दीवाली की तरह महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व पूरे देश में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और सभी भक्तों के कष्टों को दूर करते हैं।

Advertisement



प्रकाश के इस त्योहार को मनाने के लिए भक्त विशेष रूप से वाराणसी में गंगा घाटों पर जाते हैं। साथ ही लोग विभिन्न पूजा अनुष्ठान का पालन करते हैं और मंदिरों में दीपदान भी करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

देव दीपावली पर मायुमं ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, राम सरोवर तालाब पर हजारों दीपक जलाए गए

HIGHLIGHTS

  • राम सरोवर तालाब पर सैकड़ो दीपक जलाए गए

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र तथा मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली के शुभ अवसर पर रामसरोवर जलाशय पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

Advertisement

जिसका शुभारंभ मंच के संरक्षक विजय कनोडिया द्वारा किया गया| इस अवसर शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि राम सरोवर तालाब पर दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे मंच द्वारा ही किया गया था जो कि अब और भी ज्यादा भव्य रूप ले रहा है|

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शाखा सदस्य ऋतिक अग्रवाल, पंकज कनोडिया, राकेश जालान, रमेश गोयल,

Advertisement

रवि अग्रवाल, महिला मंच की अध्यक्ष प्रतिभा कनोडिया, महामंत्री रितु जालान, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, अर्चना अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुनीता सर्राफ, पूनम खेतान, रिंकी जालान, खुशबू खेतान, श्रेया श्री बांका सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दलित महिलाओं की बेरहमी से पिटाई करने वाले दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दर्ज होगी FIR

HIGHLIGHTS

  • दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर
  • कोर्ट ने दिया रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर संबंधित पुलिस अधिकारी से विवेचना कराने का आदेश
  • चार माह पूर्व रौप घसिया बस्ती में दलित महिलाओं की बेरहमी से पिटाई कर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने, शिकायत करने पर इनकाउंटर करने की धमकी का मामला

सोनभद्र। चार माह पूर्व रौप घसिया बस्ती में  दलित महिलाओं की बेरहमी से पिटाई करने, जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने, घर में घुसकर तोड़फोड़ कर सामान नष्ट करने, नगदी रुपया लूटने, शिकायत करने पर इनकाउंटर करने की धमकी दिए जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट आबिद शमीम की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए

Advertisement

तत्कालीन चुर्क चौकी इंचार्ज/ एसआई  कमल नयन दुबे समेत आठ पुलिसकर्मियों के विरुद्ध रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधिकारी से विवेचना कराने का आदेश दिया है। उक्त आदेश मुनिया पत्नी कुमार घसिया निवासी रौप घसिया बस्ती, थाना कोतवाली रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र द्वारा अधिवक्ता रोशन लाल यादव के जरिए दाखिल धारा 175(3) बीएनएसएस प्रार्थना पत्र पर दिया है।

Advertisement

दलित महिला ने आरोप लगाया है कि 12/13 जुलाई की रात 2 बजे तत्कालीन चुर्क चौकी इंचार्ज / एसआई कमल नयन दुबे और 7 की संख्या में पुलिसकर्मी बर्दी में अचानक घसिया आदिवासी बस्ती में लाठी लेकर घुस आए और घर के अंदर सोते समय  घसीटते हुए बाहर लाकर लाठी से पीटने लगे।

Advertisement

चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे बचाने आई करीब आधा दर्जन दलित महिलाओं को भी बेरहमी से पिटाई की और उनके साथ छेड़छाड़ भी किया। इतना ही नहीं करीब एक दर्जन महिलाओं के घरों में घुसकर लाठी से पीटकर सामान भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा लड़की के शादी का 10 हजार रुपया भी आलमारी तोड़कर पुलिसवाले निकाल ले गए।

Advertisement

दरोगा कमल नयन दुबे और पुलिसकर्मियों ने जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया। जाते समय यह धमकी दिया कि अगर कहीं शिकायत किया तो इनकाउंटर कर दिया जाएगा।

Advertisement

घटना की सूचना रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में देने जाने पर वहां से भगा दिया गया और घायलों का दवा इलाज भी नहीं कराया। 19 जुलाई को घायल महिलाओं ने अपना दवा इलाज कराया।

Advertisement

20 जुलाई को रजिस्टर्ड डाक से एसपी सोनभद्र को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। कोई कार्रवाई न होने पर 26 जुलाई को न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है।
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संज्ञेय व गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए उपरोक्त आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें