जिले में नियम विरुद्ध बालू खनन का सिलसिला रूकने का नहीं ले रहा नाम, उड़ाई जा रही सरकार के आदेश की धज्जियां

HIGHLIGHTS

  • सरकार के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा बालू खनन,  नदियों की जलधारा पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
  • 16.19 हेक्टेयर क्षेत्रफल बालू खनन के लिए आवंटित किया गया है। परंतु एक कंपनी द्वारा संपूर्ण सोन नदी में इस पार से उस पार तक ज्यादा एरिया पर खनन किया जा रहा है।

सोनभद्र। जिले में नियम विरुद्ध बालू खनन का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। नियम विपरीत बालू खनन से न सिर्फ राजस्व की क्षति हो रही है बल्कि पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है। बेतरतीब नदियों में बालू खनन से नदियों की जलधारा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Advertisement

जिससे जल जीव प्रभावित होते हैं जो कि जलीय पारिस्थितिकीय तंत्र को क्षति पहुंचाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला ओबरा, अगोरी खास, चौरा टोला में देखने को मिला। जहां एक कंपनी द्वारा नदी की बीच धारा में नांव की कतार जोड़कर पाइप के जरिए मुख्य धारा को रोक कर बालू खनन किया जा रहा है।

Advertisement

पोकलेन लिफ्टर मशीनों द्वारा नदी को जगह जगह बांधकर उसके पानी को निकाल दिया जाता है। तत्पश्चात अंधाधुंध बालू का खनन किया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अघोरी खास चौरा में एक कंपनी को 16.19 हेक्टेयर क्षेत्रफल बालू खनन के लिए आवंटित किया गया है। परंतु कंपनी द्वारा संपूर्ण सोन नदी में इस पार से उस पार तक ज्यादा एरिया पर खनन किया जा रहा है।

Advertisement

साइड पर चारो तरफ सिमांकन चिन्ह पिलर भी नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी की धारा को अवरुद्ध कर अवैध ढंग से बालू का खनन करना पर्यावरण के दृष्टिकोण से खतरनाक है। नदी की धारा को रोककर जल निकाल देने से उसमें शरण लिए मंगर व मछली आदि बे मौत मारें जा रहें हैं। रास्ते इस बात के लिए गवाह है कि यहां मानक के विपरीत खनन खुलेआम हो रहा है।

Advertisement

जिससे न सिर्फ नदी की प्राकृतिक सुंदरता को क्षति पहुंच रही है बल्कि पर्यावरण कि क्षति के साथ ही साथ राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। खनन पट्टे आवंटित किए गए हैं जिसका मानक तय है। यहां पर मानकों की अनदेखी कर पर्यावरणिय क्षती कर व्यापक पैमाने में खनन किया जा रहा है।

Advertisement

नियमविरुद्ध खनन पर जिला खान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोन नदी में ही खनन पट्टे आवंटित किए गए हैं। नदी में सिमांकन चिन्ह पिलर नहीं लगाएं जा सकते और नदी मध्य धारा के प्रवाह को रोकने और अस्थाई सड़क निर्माण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई कि जाएगी।

Advertisement

तटीय क्षेत्रों के ग्रामीण जनों का कहना है कि इस शोर गुल से जीवन जीना हराम हो गया है। हम सब की परेशानी अनसुनी कि जा रही है। वहीं स्थानीय ग्रामीणजनों ने मांग करते हुए कहा है कि जिलाधिकारी एवं जिम्मेदार मोहकमा द्वारा जांचकर कार्रवाई करें ताकि पर्यवारण एवं जलीय जीव जंतुओं को बचाया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोटे की दुकान पर मिला सड़ा चावल, कार्डधारको ने किया जमकर हंगामा

HIGHLIGHTS

  • कोटेदार की दुकान पर सड़ा चावल देख भड़के कार्डधारक

बीजपुर, सोनभद्र।  म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत सेंदुर में कोटेदार की दुकान पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फ्री राशन वितरण के दौरान सड़ा और कचड़ा युक्त चावल देख कार्डधारक भड़क गए।

Advertisement

इस दौरान कार्डधारक जानकारी के लिए खाद्य आपूर्ति अधिकारी को फोन लगाया लेकिन किसी ने फोन नही उठाया। सूत्रों की मानें तो सैकड़ों कार्डधारकों का कहना था कि सरकार फ्री राशन के नाम पर जनता को कूड़ा करकट खिलाना चाह रही है हम लोग जहर नही खायेगें अगर सरकार के पास साफ सुथरा राशन नही है तो बन्द करदें।

Advertisement

इस दौरान मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान ने किसी तरह समझा बुझा कर लोगों हटाया और एफसीआई गोदाम पर बात किया तो बताया गया कि गोदाम साफ सफाई का काम चल रहा है किसी बोरी में गड़बड़ चावल गया होगा उसको वापस कर लिया जाएगा।

Advertisement

इस दौरान सुजीत कुमार दुबे, संदीप कुमार, परमानन्द, बृजकिशोर पांडेय, आनन्द कुमार, शिवकुमार सहित अनेक लोगों ने दुकान के सामने खूब हंगामा किया लोगों

Advertisement

इधर कोटेदार सन्तोष तिवारी ने कहा सभी बोरी में खराब चावल आया है इस लिए बितरण में कठिनाई हो रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषयक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में “भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ शानदार आयोजन।
  • राखी राय ने देश भक्ति गीत में प्रथम, अर्पित देव पांडेय ने निबंध,भाषण, कविता लेखन में प्रथम तथा आनंद कुमार ने एक पात्रीय नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।




सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में “भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का शानदार आयोजन किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम  का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार जी ने बताया कि सरदार पटेल जी का योगदान अविस्मरणीय है, उन्होंने न सिर्फ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना योगदान दिया बल्कि आजादी के बाद देसी रियासतों को भारत में विलय कर भारतीय संघ के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

कार्यक्रम के उप – समन्वयक डॉ. संतोष कुमार सैनी सरदार पटेल जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल जी के योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता।

Advertisement

सह- समन्वयक उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरदार पटेल एकता एवं त्याग की प्रतिमूर्ति थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संतोष कुमार सैनी ने किया।

Advertisement

आयोजित हुई पांच प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में  डॉ. विकास कुमार, श्री राजेश प्रसाद, डॉ. आलोक यादव, डॉ.विभा पांडेय, डॉ.वैशाली शुक्ला, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. महीप कुमार एवं डॉ. सचिन कुमार ने सभी प्रतियोगिताओं को बहुत ही व्यवस्थित तरीके से कुशलता पूर्वक संपन्न कराया।  निबंध प्रतियोगिता में अर्पित देव पांडेय प्रथम , अनुराधा कौशिक द्वितीय व राखी राय तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement

  भाषण प्रतियोगिता में अर्पित देव पांडेय एवं तराना परवीन संयुक्त रूप से प्रथम , आकाश यादव द्वितीय, शिवानी भास्कर एवं अर्चना कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही।  देश भक्ति गीत गायन में राखी राय प्रथम, अंकिता सिंह द्वितीय वह आनंद कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

Advertisement

कविता लेखन में अर्पित देव पांडे प्रथम, आलोक कुमार प्रजापति द्वितीय तथा अनामिका साहनी तृतीय स्थान पर रहीं।

एक पात्रीय नाटक प्रतियोगिता में आनंद कुमार प्रथम, अनुराधा कौशिक द्वितीय वह मोनिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन,धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, के साथ-साथ प्रिया पाण्डेय, प्रिंस शर्मा, रघुराज, अमन, देवेंद्र, साधना, अर्चना सोनी इत्यादि छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कम्पोजिट विद्यालय महुली में प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • कम्पोजिट विद्यालय महुली में प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन


बीजपुर, सोनभद्र। बनवासी सेवा आश्रम गोबिंदपुर संस्था के तत्वावधान में महुली कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों के बीच सोमवार को प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक के कुल 165 बच्चों ने भाग लिया।

Advertisement

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गाँव की स्वच्छता साफ सफाई और आधार भूत संसाधनों की समझ बढ़ाने के उद्देश्य से कक्षा 8 के बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तो कक्षा 6 और 7 के बच्चों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement

प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को बनवासी सेवा आश्रम गोबिंदपुर की ओर से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संस्था की ओर से सुरेश कुमार रघुनाथ भाई भुवनेश्वर भाई तथा विद्यालय की ओर से शिक्षक राघवेंद्र पाल सिंह धनन्जय कुमार शर्मा स्वाति त्यागी रामलखन सुनैना सहित विद्यालय के कर्मी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मूल संघ जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

जौनपुर। रविवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जौनपुर में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के जनपद जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार यादव के मुख्य आतिथ्य एवं संघ के प्रदेश अध्य्क्ष अरविन्द कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह, वाराणसी की मण्डलीय अध्यक्ष डॉ विजय भारतीय सिंह, मण्डलीय मन्त्री वेद प्रकाश राय,मण्डलीय संरक्षक मंजूलता वर्मा, मण्डलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतिश सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Advertisement

चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में विन्ध्याचल मण्डल के मण्डलीय अध्यक्ष अमर सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद जौनपुर की कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन का संचालन जिलाध्यक्ष आदर्श वर्मा ने किया।
          

Advertisement

  जौनपुर की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष आदर्श वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रुमाना अफरोज एवं प्रभा पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनय मिश्र एवं अंजलि बाला,जिला मन्त्री- रोहित सिंह , संयुक्त मन्त्री  हरिशंकर भारती एवं प्रियंका सिंह, सांस्कृतिक मन्त्री सावित्री विश्वास एवं रेनू पटेल,संगठन मंत्री आशीष कुमार सिंह एवं जैनब, विधि मन्त्री गौतम तिवारी,

Advertisement

कोषाध्यक्ष चन्दन निगम,आय व्यय निरीक्षक  नेहा श्रीवास्तव, प्रवक्ता /मीडिया प्रभारी सौरभ ओझा तथा प्रचार मन्त्री चन्दन मिश्र सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।जनपदीय मार्गदर्शक एवं संरक्षक मण्डल में कमलेश कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, डॉ सन्तोष कुमार गुप्ता, डॉ अर्चना सिंह को सम्मिलित किया गया।
          

Advertisement

सभा को प्रान्त एवं मण्डल स्तर के विभिन्न पदाधिकारियों तथा अन्य उपस्थित संघनिष्ठ शिक्षकों ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय एवं प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाऍं देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि मूल संघ के बैनर तले जनपद जौनपुर के राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण समुचित ढंग से हो पाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर पंचायत फेंक रहा कूड़ा वन भूमि पर, पहाड़ी नाले में बहा रहा कस्बे का गन्दा पानी

HIGHLIGHTS

  • वन भूमि पर नगर पंचायत फेंक रहा कूड़ा, पहाड़ी नाले में बहा रहा कस्बे का गन्दा पानी

सोनभद्र। स्वच्छता अभियान को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार पानी की तरह धन खर्च कर रही है, इसके साथ ही स्वच्छता पखवाड़ा चला कर जनता को जागरूक करने का भी काम कर रही है लेकिन जनपद की एक नगर पालिका परिषद सहित नौ नगर पंचायत स्वच्छता को लेकर स्वयं ही जागरूक नहीं है और नगरवासियों के लिए बीमारी पैदा कर रही है।

Advertisement



जिला मुख्यालय स्थित चुर्क नगर पंचायत कूड़ा वन विभाग की भूमि पर फेंका जा रहा है, इतना ही नही नगर का गन्दा पानी पहाड़ से निकलने वाले प्राकृतिक नाले में बहा कर उसके अस्तित्व को ही खत्म करने काम किया जा रहा है।

Advertisement

जनपद में नगर पंचायत चुर्क जो पहाड़ के किनारे स्थित है जो इसकी प्राकृतिक सुंदरता चार चांद लगाती है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन है कि इस सुंदरता पर कूड़ा डम्प करके धब्बा लगाने का काम कर रही है। नगर पंचायत चुर्क में कुल 10 वार्ड है जिसकी आबादी लगभग दस हजार होगी।

Advertisement

नगर पंचायत अपने सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान चला कर नगर को स्वच्छ बनाने का काम कर तो रही है वही दूसरी तरफ पूरे नगर का कूड़ा वन विभाग की जमीन पर डम्प किया जा रहा है। नगर पंचायत द्वारा सोन पम्प जाने वाले रास्ते के किनारे वन विभाग की जमीन पर कूड़ा डम्प करने से उठने वाली दुर्गन्ध से आमजन परेशान है।

Advertisement

नगर पंचायत जिस स्थान पर कूड़ा फेंकती है वहाँ से वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्षा का आवास कुछ ही दूरी पर है। इस सम्बन्ध में नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि नगर का कूड़ा वन विभाग की जमीन पर पहले फेंका जाता था जिसे अब वहां से हटाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 05 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ खाकी कर रही रिश्तों को मजबूत : सविता
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 05 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना,

Advertisement

सविता सरोज और उनकी टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 05 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया।

Advertisement

जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए

Advertisement

साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बच्चा चोरी गैंग से दहशत में नगरवासी- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • समाज सेवी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र  ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र
  • पत्र में किया बच्चा चोरी गैंग एवम अन्य अपराधिक कृत्यो में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कारवाई की मांग


सोनभद्र। जनपद सोनभद्र सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में सक्रिय बच्चा चोरी करने वाले गैंग के विरुद्ध गिरफ्तारी और कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने मांग किया है कि जब जनपद सोनभद्र की पुलिस और जिला प्रशासन इस बात को स्वीकार कर रहा है कि नगर के बीचों बीच एक ऐसी बस्ती है जहां अपराधियों का बसेरा है और वहीं से अपराधी निकल कर नगरवासियों के साथ अपराधिक कृत्य को आए दिन अंजाम देते हैं

Advertisement

तो ऐसे में अपराधियों को आश्रय देने वाली ऐसी बस्ती में तलाशी अभियान करके अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी और कठोर कारवाई की आवश्यकता है।

Advertisement

श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि अभी हाल में ही नगर के अशोक नगर वार्ड से चोरी दो साल की बच्ची को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के बारह घंटे के भीतर बरामद कर लिया और जो लोग बच्चा चोरी में पकड़े गए हैं वो नगर के बीच मुख्यालय के पास सर्किट हाउस के सामने घसिया बस्ती में ही रहने वाले है।

Advertisement

यह घटना इस बात का प्रमाण है कि उक्त बस्ती अपराधियों का ठिकाना बन चुका है। श्री मिश्र ने पत्र में मांग की है कि जल्द से जल्द इस पर ठोस रणनीति बनाकर करवाई की जाए अन्यथा यदि जल्द इस पर सार्थक कारवाई नही हुई तो किसी दिन बड़ी अपराधिक घटना के शिकार नगर वासी हो सकते हैं जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सोनभद्र पुलिस की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कलश स्थापना के साथ विराट रुद्र महायज्ञ शुरू

HIGHLIGHTS

  • निकली कलश यात्रा, कलश स्थापना के साथ विराट रुद्र महायज्ञ शुरू
  • धवज की झांकी,  साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन रहा आकर्षक
  • विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया आयोजन
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर से रविवार को 21 की संख्या में महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया, जहां कलश स्थापना के साथ ही नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ  शुरू हो गई।

Advertisement

जिसका समापन 25 नवंबर को होगा। धवज के साथ निकाली झांकी, साधु संतों की शंख ध्वनि, डमरू वादन आकर्षक रहा।  हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रविवार को 21 महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश, नारियल के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो शीतला माता घाट तालाब पहुंची, जहां से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप में लाया गया।

Advertisement

कलश स्थापना के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। यज्ञ मंडप की परिक्रमा भी की गई। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए विराट रुद्र महायज्ञ  कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।  प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

इस मौके पर भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, कोषाध्यक्ष कालो देवी, विमला देवी, करूणा सिंह, सीता अग्रवाल, झमोला दीदी, रामा देवी, उर्मिला देवी, संगीता देवी, कलावती चौबे, शंकर बाबा, श्रीपति नाथ बाबा, सुरेश बाबा,मुन्ना बाबा, बलिराम दास बाबा, रामखेलावन बाबा,

Advertisement

श्रीराम बाबा, प्रहलाद बाबा, सत्यनारायण महाराज, रामविलास बाबा, हरिनंदन महाराज, प्रभु महाराज, राजकिशोर महाराज, विश्वनाथ महाराज, राजेंदर महाराज, मनोज केसरी, हीरा सिंह आदि लोग कार्यक्रम मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पन्नूगंज पुलिस की निगरानी रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सदर कोतवाली पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, गोष्ठी कर ग्रामीणों को किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने ग्रामीणों को किया जागरूक
  • ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त बनाने का लिया शपथ

सोनभद्र। जनपद पुलिस द्वारा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के दिशा निर्देश व सिटी सिओ डॉ चारु द्विवेदी के संरक्षण में कोतवाली पुलिस द्वारा खतौली ग्राम पंचायत में नशाखोरी के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गयी।

Advertisement

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सदर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आजकल गलत संगत में पड़कर युवा अपना भविष्य बिगाड़ रहा है ऐसे में पुलिस और समाज का दायित्व बन जाता है कि बिगड़ रहे युवको को सही राह दिखाये।

Advertisement

विगत महीने से हर हफ्ते एक-एक गांव को चिन्हित करके नशा खोरी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गांव के गणमान्य लोग व गांव के प्रधान व युवा महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है कि नशा व्यक्ति के शरीर को ही खत्म नहीं करता बल्कि घर परिवार बीवी बच्चे व समाज गांव को भी खत्म कर देता है।

Advertisement



नशा ही एक ऐसा आप अभिशाप है जिस परिवार या जिस व्यक्ति के घर वह पहुंच गया पूरा घर बेघर हो जाता है जिससे बचने के लिए अभी से हम आप मिलकर प्रयास करें और लोगों को भी इस अभियान से जोड़कर जागरूक करें।

Advertisement

आप के आसपास कही भी नशाखोरी संबंधित कुछ सूचना मिलती है तो पुलिस टोल फ्री नंबर पर सूचित करें जिससे कि संबंधित नशा खोरी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके। इस मौके पर एसएसआई संजय सिंह,, आरके शर्मा, रमेश गोंड, सत्य प्रकाश यादव व नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें