चांदनी हत्याकांड मामले में दोषी पति को हुई उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • चांदनी हत्याकांड: दोषी पति को उम्रकैद
  • 21  हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा
  • ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने का मामला

सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व दहेज में एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर चांदनी उर्फ सबा बेगम को जलाकर हत्या करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं चार अन्य दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका की मां जैबुन्निशा पत्नी मोहम्मद काशिम निवासी बभनौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र  ने पन्नूगंज थाने में 8 जून 2022 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम की शादी  करीब 12 वर्ष पूर्व हसनैन पुत्र बलमू उर्फ अजीमुल्लाह निवासी ग्राम बनौरा , थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से किया था।

Advertisement

शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज में एक लाख रुपये की मांग  को लेकर पति हसनैन,  ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान, सास  नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। तथा जलाकर मारने की धमकी दिया जाने लगा। 6 जून 2022 को  12 बजे रात में उनकी बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम फोन कर घटना की जानकारी दी।

Advertisement

जब बेटी के ससुराल गए तो वह जली हुई हाल में पड़ी थी। दहेज में एक लाख  की मांग पूरी नहीं हुई तो पति, ससुर, सास , देवर  व ननद ने बेटी चांदनी उर्फ सबा बेगम को जला दिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गम्भीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। बेटी ने घटना की सारी जानकारी दी। इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

Advertisement

  रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 

गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी पति हसनैन को उम्रकैद व 21 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

वहीं दोषी ससुर बलमू उर्फ अजीमुल्लाह खान , सास नजीरन उर्फ नजीर, देवर राजू खान उर्फ भद्दी व ननद रोबिना को दोषसिद्ध पाकर 3-3 वर्ष की कैद व एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फासिल्स पार्क को पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाया जाए- कमिश्नर

सोमवार को जिले के पर्यटन का प्रमुख केन्द्र सलखन फासिल्स पार्क का आयुक्त विध्याचल मण्डल मिर्जापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि पर्यटन के दृष्टि से पार्क का सौंदरीकरण कर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने पर बल दिया जाय। इसके साथ ही  जाने के लिए कार्य योजना बनाने पर विचार विमर्श किया जाय।

HIGHLIGHTS

  • सलखन फासिल्स पार्क पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये: कमिश्नर
  • सलखन फासिल्स पार्क में पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाय सुविधाएं: कमिश्नर
  • पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने पर बल दिया जाय: कमिश्नर
Advertisement

सोनभद्र। सोमवार को आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर, बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा  फासिल्स पार्क सलखन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल्य धरोहर के रूप में फासिल्स पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन के दृष्टि से पर्यटकों के लिए बेहतर ढंग से विकसित करके पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। फासिल्स पार्क को विकसित करने के लिए बेहतर तरीके से कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।

Advertisement


इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि फासिल्स पार्क के सौन्दर्यकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड़ की धनराशि की मांग की गयी है। जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने के लिए दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। 

Advertisement

फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाये जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के इतिहास को जान सकेंगें और उसे देखने के लिए जनपद में आयेंगे।

Advertisement



इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे ) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रोजगार मेले में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

HIGHLIGHTS

  • रोजगार मेला में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, इसमे 200 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

Advertisement

इस रोजगार मेला में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, फेम इण्डस्ट्रीज लि०, अलवर, राजस्थान, ग्रीनटास इंडस्ट्रीज प्रा० लि०, वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, एल०आई०सी०, राबर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, राबर्ट्सगंज,

Advertisement

सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, जे०पी० सिलीण्डर लि०, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स लि०, भिवाड़ी, राजस्थान, कृष्णा मारूति लि०, गुड़गाँव एवं नेशनल सेक्योरिटी सर्विसेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रोजगार मेले में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

HIGHLIGHTS

  • रोजगार मेला में 97 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया, इसमे 200 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

Advertisement

इस रोजगार मेला में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पर चालक की भर्ती, फेम इण्डस्ट्रीज लि०, अलवर, राजस्थान, ग्रीनटास इंडस्ट्रीज प्रा० लि०, वाराणसी, एस०बी०आई० कार्ड, वाराणसी, एल०आई०सी०, राबर्ट्सगंज, वज्र इण्डस्ट्रीज, राबर्ट्सगंज,

Advertisement

सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, जे०पी० सिलीण्डर लि०, श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स लि०, भिवाड़ी, राजस्थान, कृष्णा मारूति लि०, गुड़गाँव एवं नेशनल सेक्योरिटी सर्विसेज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 97 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, सच्चिदानन्द, मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जमील अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और मल्टीमीडिया सुरक्षा पर गहन चर्चा

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • दूसरे दिन डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन और मल्टीमीडिया सुरक्षा पर गहन चर्चा

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में चल रहे ईपेंस (EPAINS) 2025 के दूसरे दिन तकनीकी सत्रों ने शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों की गहरी समझ प्रदान की। इस दिन डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग, ब्लॉकचेन तकनीक और मल्टीमीडिया सुरक्षा जैसे अत्याधुनिक विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए, जिनमें छात्रों की विशेष भागीदारी देखने को मिली।

Advertisement



कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंशुल वर्मा (बीएचयू, वाराणसी) के व्याख्यान से हुई, जिसमें उन्होंने “डिस्ट्रिब्यूटेड कंप्यूटिंग – क्लाउड, फॉग और एज” के विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इन तकनीकों के व्यावहारिक अनुप्रयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की, जिससे प्रतिभागियों को आधुनिक कंप्यूटिंग संरचना को समझने का अवसर मिला।

Advertisement

दूसरे सत्र में डॉ. गौरव बरनवाल (बीएचयू, वाराणसी) ने “ब्लॉकचेन तकनीक और इसके अनुप्रयोग (बिटकॉइन)” पर व्याख्यान दिया। उनका सत्र विशेष रूप से रोचक रहा, क्योंकि छात्रों ने ब्लॉकचेन की कार्यप्रणाली, सुरक्षा पहलुओं और बिटकॉइन के आर्थिक प्रभावों को लेकर गहरी रुचि दिखाई।

Advertisement

प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिटकॉइन की भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। अंतिम सत्र में डॉ. मनेजर यादव (आर.ई.सी. सोनभद्र) ने “विजुअल सीक्रेट शेयरिंग के माध्यम से मल्टीमीडिया सुरक्षा” पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।

Advertisement

उन्होंने डिजिटल डेटा संरक्षण की नई तकनीकों पर चर्चा की और बताया कि कैसे यह तकनीक संवेदनशील डेटा को सुरक्षित रखने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। ईपेंस 2025 का यह सत्र तकनीकी क्षेत्र में उभरते रुझानों को समझाने और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर 25 शिकायतों का हुआ निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें का किया निस्तारण

सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को

Advertisement

नगर पालिका परिषद सोनभद्र में रुबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement

तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 0, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1,

Advertisement

नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों में कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी/नोडल अधिकारी,

Advertisement

नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है उक्त अवसर पर सदस्यगण मनोज चौबे, अनवर अली, धर्मराज जैन, एवं नगर पालिका जेई मनीष कुमार, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, विमलेश, संत सोनी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिथिलेशनन्दिनी शरण जी महाराज का  आगमन आज

HIGHLIGHTS

  • मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज का सोनभद्र में होगा आगमन
  • “ग्राम्य संस्कृति,समृद्धि एवं जीवनबोध गोष्ठी को करेंगे सम्बोधित”
  • जिले में जगह जगह महाराज जी का होगा स्वागत

सोनभद्र। धार्मिक,आध्यात्मिक,दार्शनिक विचारक, व पीठाधीश्वर सिद्ध पीठ श्री हनुमन्निवास अयोध्या धाम के पूज्य संत आचार्य श्री मिथिलेशनन्दिनीशरण जी  महाराज का आगमन मंगलवार को सोनभद्र में होगा।

Advertisement

कार्यक्रम की सूचना देते हुए आलोक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चार मार्च को मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज का आगमन रावटसगंज स्थित होटल ज्योति इंटरनेशनल में होगा। इसके पूर्व  सुकृत, मधुपुर समेत अन्य जगहों पर भक्तों की ओर से मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के स्वागत किये जायेंगे ।

Advertisement

होटल में आयोजित ग्राम्य संस्कृति, समृद्धि एवं जीवन बोध गोष्ठी में शामिल होने के बाद मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज विंध्य कन्या पीजी कॉलेज उरमौरा पहुंचेंगे। यहां पर महाराज जी पत्रकारों से बातचीत करेंगे, तत्पश्चात कॉलेज की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

Advertisement

इसके बाद सोनभद्र के आध्यात्मिक, धार्मिक, पौराणिक एवं प्राकृतिक धरोहर विजयगढ़ दुर्ग, बाबा मछेंद्रनाथ तपोस्थली व अमिला धाम का भ्रमण कर रात्रि विश्राम हेतु सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां सोनभद्र के स्थापना दिवस पर सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित कार्यकम में भाग लेंगे। बुधवार की प्रातःपंचमुखी महादेव का दर्शन कर काशी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपना दल एस के नेता पर पत्नी ने दर्ज कराया केस, जॉच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • अपना दल एस के नेता पर पत्नी ने दर्ज कराया केस

सोनभद्र। अपना दल एस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष धीरज चौबे पर पत्नी ने मारपीट और क्रूरता का आरोप लगाया गया है। तीन बच्चों की पिटाई का भी आरोप है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। उन पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की धमकी देने का भी आरोप है। उधर, धीरज चौबे ने कहा कि आरोप निराधार है। छवि खराब करने के लिए यह सब किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement




राबर्टसगंज के बढ़ौली निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति और अपनादल एस के नेता व निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि उनकी शादी करीब छह साल पूर्व हुई थी। शादी में पिता ने दस लाख रुपये खर्च किए थे। 27 फरवरी की रात 11 बजे पति देर रात घर लौटे। उनके कहने पर वह दुबारा खाना बना रही थी।

Advertisement

इतने में पति उसके बाल पकड़कर घिसटते हुए दूसरे कमरे में ले गए। वहां पिटाई की। नाखून से शरीर को नोच दिया। ससुर के बीचबचाव करने पर भी आरोपी नहीं माना। धमकी दी कि सुबह घर से चली जाओ, नहीं तो आग लगाकर जला देंगे। आरोपी ने तीनों बच्चोें को भी मारा-पीटा है। सूचना पर पहुंचे मायके के लोग पीड़ित को लेकर घर चले गए हैं। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी सतेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई चल रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुफ्त योजनाएं : विकास या निर्भरता?

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सरकार द्वारा मुफ्त बटने वाले  राशन एवं अन्य योजनाओं पर सवाल उठाते हुए सख्त रुख अख्तियार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले घोषित की जाने वाली मुफ्त की योजनाओं के चलते ही लोग काम करने के लिए तैयार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा उठाए गए इन सवालों पे चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि उत्तर प्रदेश सरकार ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का ऐलान कर दिया।

Advertisement

इस योजना के लिए सरकार ने 400 करोड़ के बजट की स्वीकृति दे दी अब सवाल यह उठता है कि क्या किसी राज्य के आर्थिक स्थिति के लिहाज से यह उचित है?
मुफ्त की योजनाओं का व्यापक अनुभव यही रहा है कि वे अनुत्पादक साबित हुई है। साथ ही इससे सरकार पर वित्तीय बोझ ही बढ़ता है। जिसके परिणाम स्वरूप यह देखा गया है कि या तो सरकार आगामी बजट में शिक्षा,

Advertisement

स्वास्थ्य या अन्य किसी वित्तीय आवंटन को कम कर देती है जिससे कि समाज के एक बड़े वर्ग को इसका खामियाजा उठाना पड़ता है इसके दुष्प्रभाव दूरगामी होते हैं। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने नए बन रहे महाविद्यालयों के लिए 50 करोड़ रुपए तय की है जबकि रानी लक्ष्मीबाई योजना के लिए 400 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

Advertisement

आजकल चुनाव के दौरान अक्सर ही देखने को मिलता है कि राजनीतिक दलों में मुफ्त की योजनाओं की घोषणा करने में एक होड़ सी मची रहती है। जिससे कि मतदाताओं को प्रलोभन देकर उनके स्वतंत्र निर्णय को प्रभावित कर दिया जाता है। मतदाताओं को यह देखना चाहिए कि राजनीतिक दलों का लक्ष्य दीर्घकालिक विकास होना चाहिए ना कि तात्कालिक लाभ जो की एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आधार है।

Advertisement

अगर इसको थोड़ा और गहराई में जाकर समझने की कोशिश करें तो क्या यह कहना गलत नहीं होगा कि यह चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जनता को रिश्वत देने का नया तरीका इजात किया गया है। सत्ताधारी सरकार अगर सच में देश और समाज को विकास की गति प्रदान करना चाहती है तो यह मुफ्त की योजनाओं के बदले देश में रोजगार के अवसर पैदा करके देश की बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सकता है।

Advertisement

सरकार को मुफ्त की योजनाओं के बदले राशन, शिक्षा आदि सुविधाओं पर सब्सिडी देने पर भी विचार करना चाहिए।
भारत के निर्वाचन आयोग को राजनीतिक दलों द्वारा जारी घोषणा पत्रों का गहन अध्ययन कर अतार्किक एवं अव्यवहारिक योजनाओं पर प्रतिबंध लगाते हुए उन पर आचार संहिता के नियमों को कड़ाई से लागू कराना चाहिए।
न्यायिक हस्तक्षेप से निर्वाचन आयोग की शक्तियों को और विस्तृत और प्रबल बनाया जा सकता है जिससे कि समाज को ऐसी रिश्वतखोरी योजनाओं से बचाया जा सके।
कुशाग्र कौशल शर्मा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रासलीला में वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का हुआ सुंदर मंचन

HIGHLIGHTS

  • वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का हुआ सुंदर मंचन
  • कौरवों ने छल से किया वीर अभिमन्यु का वध
  • रासविहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का किया गया मंचन

सोनभद्र। नगर के राममलीला मैदान में चल रहे नौ दिवसीय रासलीला के चौथे दिन वीर अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम की लीला का सुंदर मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
बतादें कि स्वामी दाऊद दयाल उपाध्याय की रासलीला मडंली के द्वारा रासलीला, रासविहार,मयूर नृत्य, वीर अभिमन्यु वध, जयद्रथ वध का मंचन किया गया।

Advertisement

रास विहार मयूर नृत्य देख कर  दर्शक भक्ति विभोर हो गये। रात में खेली गई रासलीला के मंचन मे पांडवों और कौरवो का युद्ध दिखाया गया। युद्ध के दौरान अर्जुन की अनुपस्थति में कौरवों ने चक्रवयूह की रचना की। कौरवो को मालूम था कि पांडंवों की सेना मे अर्जुन के अतिरिक्त चक्र व्यूह तोड़ना किसी को नही आता है।

Advertisement

च्रकव्यहू की सूचना मिलते ही पाडंवों की सेना में खलभली मच गई कि कौन योद्धा च्रकव्यूह को तोड़ेगा। युद्ध में अभिमन्यु धीरे धीरे विजय की तरफ बढ़ रहा था कि सातों महारथियो ने अभिमन्यु का छल कपट से वध कर दिया।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के जितेंद्र सिंह, कृषमुरारी गुप्ता, राम प्रसाद यादव, सचिन गुप्ता, धीरज जालान, सत्येंद्र पांडेय, रविंद्र केशरी, दीपक केसरवानी, बृजेश शुक्ला, चंदन केशरी, प्रशांत जैन, मखंच्चु, अमित जायसवाल, विपिन श्रीवास्तव, अनुपम त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free