श्री राणी सती दादी के जयकारें से गूंज उठा मंदिर, महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

HIGHLIGHTS

  • श्री राणी सती दादी के भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा

सोनभद्र। मंगसिर नवमी के अवसर पर श्री राणी सती दादी मंदिर कमेटी द्वारा नगर के उत्तर मोहाल स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया। 

Advertisement

इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के दुग्धेश्वर मंदिर से शुरू हुआ और राणी सती दादी मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। इस कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर सर पर कलश लिए हुए शामिल हुई।

Advertisement

इसके अवसर  राणी सती दादी का दिव्य श्रृंगार कर  छप्पन भोग के प्रसाद का भोग लगाया और फिर भक्तों ने दादी जी की दिव्य आरती की 

Advertisement

वही रात्रि जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रतीक मिश्रा एवं सुनीता साँवरिया उनके सहयोगियों द्वारा अनेक भजन गाए गए। भजन दादी दादी बोल दादी सुन लेसी, सुन लेसी दादी सुन लेसी, कीर्तन की है रात दादी थान आनो पड़सी, मैं तेरा लाडला। हार के आया हूँ दादी तेरे दरबार में आदि भजनों से मंदिर परिसर पूरी रात भक्तिमय बना रहा तथा भक्त झूमते रहे।

Advertisement

दूसरे दिन मंदिर कमेटी द्वारा दादी जी का फूल मालाओं से भव्य श्रृंगार कराय गया, दादी जी की ज्योत जलायी गई तथा छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल जालान, पुरुषोत्तम जालान दिनेश जालान, रमेश गोयल, राकेश जालान, संकेत जालान, रवि जालान, विप्लव जालान, चित्रा जालान, अंकिता केजरीवाल, रितु जालान, रिंकी जालान, मीरा जालान, प्रतिभा कानोडिया, सीमा अग्रवाल, सोनी गुप्ता एवं समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पांचवें दिन की श्रीमद् भागवत कथा सुन भाव विभोर हुए भक्त

HIGHLIGHTS

  • श्री वृंदा धाम सुहाना लगता है नन्द गाँव सारा बरसाना लगता है

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर के डोडहर गांव स्थित पंडित लखपति दुबे द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य प्राची देवी ने अपने अमृतमयी वाणी से नटखट कृष्ण कन्हैया के बाल्यकाल की अद्भुत लीला पूतना बध इंद्र भगवान के घमंड को तोड़ना और गोवर्धन पर्वत को ऊगली पर उठाना ओखली में बाधने और भगवान कृष्ण के नाम करण के कथा को विस्तृत क रूप से सुनाकर खचाखच श्रोताओं से भरे पंडाल में भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

Advertisement

कथा प्रसंग में जब गोपिया यशोदा माँ से शिकायत लेकर आती थी और कहती थी कि मइया तेरो लल्ला बड़ो उपद्रवी हैं और बाद में गीत गाती थी” काली कमली वाला मेरा यार हैं मेरे मन का मोहन मेरा दिलदार हैं।

Advertisement

कथा के दौरान भगवान कृष्ण के भक्तिमयी गीत “श्री बृंदा धाम सुहाना लगता हैं नंद गावँ सारा बरसाना लगता हैं”
की प्रस्तुति पर पंडाल में बैठे श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। देर रात्रि तक चले कथा का श्रवण कर भक्ति की रसधार में भक्तगण गोता लगाते रहे। सात दिवसीय श्रीमद भगवत महापुराण कथा में आरती पूजा से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।

Advertisement
Advertisement

कथा आयोजक रामजी दुबे अखिलेश दुबे राजेश दुबे और विनय दुबे ने दूर दूर से पधारे भक्तों को प्राची देवी से आशीर्वाद दिलाकर उनको सम्मानित किया साथ ही अपने हृदय से कथा में आये सभी भक्तों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्यामकार्तिक दुबे, शिवकान्ति दुबे, गणेश शर्मा, मनोज दुबे, महेश शर्मा, आर डी दुबे, रामबरन वैश्य, श्रीराम यादव, इंद्रेश सिंह सहित हजारो की संख्या में भक्त गण भक्ति में ओत प्रोत होते रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाराष्ट्र विधानसभा व यूपी विस उप चुनाव में BJP की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

HIGHLIGHTS

  • महाराष्ट्र विधानसभा व यूपी विस उप चुनाव में प्रचण्ड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा व उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत कि बधाई दिया।

Advertisement

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की महाविजय महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए।

Advertisement
Advertisement

आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी, देश को बाँटने वाले और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। एनडीए कि यह विजय हर उस नागरिक की विजय है, जो महाराष्ट्र की प्रगति चाहता है।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य की जनता ने आज जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए सभी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisement

इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, राकेश मेहता, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद,

Advertisement

जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कुसुम शर्मा, यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी, अनिल सिंह, सुनील सिंह, शंम्भू नारायण सिंह, अनुपम तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, रितु, बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, कैलाश तिवारी, राजन पाण्डेय, महेश्वर चन्द्रवंशी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के पत्रकार विवेक पांडेय दिल्ली में हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में विवेक पाण्डेय को किया गया सम्मानित
  • भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का चौथा ‘राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न- वी के सिंह


सोनभद्र। दिल्ली में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ‘मोदी विजन-विकसित भारत 2047’ का कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें जिले का प्रतिनिधत्व कर रहे पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय को  पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Advertisement

गौरतलब है कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस), दिल्ली (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ‘मोदी विजन – विकसित भारत 2047’, राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह मुख्य अतिथि महामहिम शिव प्रताप शुक्ला, राज्य पाल हिमाचल प्रदेश, उपमुख्यमंत्री ओडिशा, अध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व मंत्री, भारत सरकार, मुख्य वक्ता स्वागत भाषण संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएसपीएस, धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. शूलपाणि सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएसपीएस, जितेन्द्र कुमार पांडे महासचिव उक्त कार्यक्रम में कुछ अतिथिगढ़ जरूरी कार्य के वजह से नहीं पहुंच पाए। कार्यक्रम का स्थान स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफी मार्ग, नई दिल्ली।

Advertisement

विशेष वक्ता प्रो.सुधीर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय आईएमसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शीलपाणि सिंह ने किया।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ने पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय के उत्कृष्ठ योगदान को देखते हुए जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश से आए हुए उनको साल, शील्ड, प्रशस्ति पत्र एंव माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

जिसमें उन्हें निम्नलिखित पुरस्कार दिया जाता है। राष्ट्रीय सिद्धांत, मोदी का विज़न – विकसित भारत 2047, चौथा ‘राष्ट्रीय सम्मेलन और ‘पुरस्कार समारोह’ से सम्मानित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर संजय मल्होत्रा , राजा, नासिर, भाटिया, भानु सर, पुष्पा दी, परयक्ष, सत्येन्द्र, संगमित्रा, रविश रंजन शुक्ल, आभा जैन, स्नेहलता, जितेंद्र पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, मार्कण्डेय त्रिपाठी, संतोष पाठक, मनोज शर्मा, आरिफ़, पंकज सिंह, प्रभात तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साहित्य संगम बुक्स ने डॉ कंचन जैन को किया सम्मानित

HIGHLIGHTS

साहित्य संगम बुक्स आयोजक मंडल की ओर से अत्यंत श्रेष्ठ काव्यात्मक प्रस्तुति हेतु अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ कंचन जैन सम्मानित

साहित्य संगम बुक्स आयोजक मंडल द्वारा “मैं भी कलमकार” मंच द्वारा काव्य सृजन श्रृंखला में डॉ कंचन जैन की कविता को अत्यंत श्रेष्ठ काव्यात्मक प्रस्तुति के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र देकर  सम्मानित किया गया।  डॉ बीएल सैनी एवं अमित पाठक ने साहित्यकार डॉ कंचन जैन को उनकी काव्य शैली की प्रशंसा करते हुए सम्मानित होने पर बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

A.S.P. की अध्यक्षता में हुई नक्सल समन्वय गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • ASP की अध्यक्षता में हुई नक्सल समन्वय गोष्ठी

सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के पुलिस व पीएसी व अन्य विभागो व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारियों के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने

Advertisement

व आपस में लगातार समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। साथ ही नियमित काम्बिंग एरिया डॉमिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे में न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान राकेश प्रताप सिंह सहायक सेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क, संजय नाथ तिवारी मंण्डलाधिकारी चुर्क, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके जायसवाल, विशेष अभिसूचना अधिकारी सोनभद्र योगेन्द्र मिश्र,

Advertisement

स्थानीय अभिसूचना ईकाई अधिकारी सोनभद्र उप निरीक्षक अमरदेव यादव एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रतिबंध के बावजूद रिहंद जलाशय से नियम विरुद्ध मारी जा रही मछलियाँ

HIGHLIGHTS

  • रिहंद जलाशय से नियम विरुद्ध मारी जा रही मछलियाँ खतरे में जलीय जीवजंतुओं का अस्तित्व

बीजपुर, सोनभद्र। सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद रिहंद जलाशय से पिछले जुलाई अगस्त महीने में मछलियों का कारोबार धड़ल्ले से किया गया सूत्र बताते हैं कि इस कारोबार में विभागीय मिली भगत से भी जब ठेकेदार का पेट नहीं भरा तो अब जुलाई और अगस्त महीने में जलाशय के अंदर छोड़े गए मछलियों के बच्चों सहित प्राकृतिक मछलियों के प्रतिबंधित प्रजाति को भी मारा जा रहा है।

Advertisement

ठेकेदार मछली के जाल की जगह मच्छरदानी के जाल का उपयोग कर नियम विरुद्ध दो सौ ग्राम से लेकर चार पाँच सौ ग्राम वजन तक की मछलियो को पकड़ कर बेच रहा है। बताया जाता है कि जलाशय में नाव की जगह मोटर बोट से मछली पकड़ने के लिए नाबालिक युवकों को भी उतारा जाता है ऐसे में अप्रिय घटना अथवा हादसा होने पर सम्बन्धित ठेकेदार पल्लाझाड लेता है।

Advertisement

बताया जाता है कि रिहंद डैम के शक्तिनगर खम्हरिया सिरसोती राजो मिटीहिनी महरिकला गोभा करौटी बंका सहित यूपी एमपी में कुल 17 स्थानों पर मछली निकाशी के बाद पैकिंग कर कोलकाता आसाम सहित अन्य शहरों की मंडियों के लिए भेजा जाता है। लाखों रुपए प्रतिदिन के इस मछली कारोबार में रिहंद जलाशय के पानी को दवा डाल कर दूषित किया जा रहा है

Advertisement

जिसके कारण जलीय जीवजंतुओं के अस्तित्व खतरे में पड़ गए हैं और जलाशय का पानी जहरीला होता जा रहा है। इसबाबत मत्स्य निदेशक आरके श्रीवास्तव से जब जानकारी मांगी गयी तो उन्हों ने कहा हमको जानकारी नही है पता कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन मिला SP से, व्यापारियों के काटे जा रहे ई चलान रहा मुख्य कारण

HIGHLIGHTS

  • व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन मिला SP से
  • व्यापारियों के काटे जा रहे ई चलान रहा मुख्य कारण

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। 

Advertisement

इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में न हीं ट्रांसपोर्ट नगर है और न हीं कहीं पार्किंग की व्यवस्था है यदि कोई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के सामने किसी तरह का कोई माल लोड अथवा अनलोड करता है तो उस वाहन  पर भारी भरकम  चालान कर दिया जाता है जबकि माल वाहन को पटरी पर खड़ा किया जाता है

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट बस स्टैंड पर बसों को बेतरतीब खड़ा करके सवारी बैठाने की प्रक्रिया  रोज देखी जा सकती है जिससे प्रायः जाम भी लग जाता है।                

Advertisement

श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन दोनों सोनभद्र में डिजिटल अरेस्टिंग एवं साइबर अपराध के मामलों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई जिस पर उन्होंने कहा कि पूर्व में कई मामलों  का पर्दाफास् भी हुआ है परंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए  सरकार द्वारा नागरिको को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की विभिन्न कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं एवं साइबर पुलिस  सक्रिय रूप से कार्य करके लोगों को जागरूक कर रही है     

Advertisement

श्री शर्मा ने  यह भी कहा कि  कुछ दिनों पूर्व नगर से एक बच्ची गायब हो गई थी परंतु कुछ ही घंटे बाद बरामद कर ली गई नगर के बीच कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग रह रहे हैं जो पूर्व में भी अपराधों में संलिप्त रहे हैं उन पर प्रशासन की पेनी नजर होनी चाहिए अन्यथा कोई नई घटना की पुनरावृति हो सकती है

Advertisement

एवं शासन_ प्रशासन द्वारा इसका स्थाई समाधान ढूंढना चाहिए  संगठन के जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस समय नगर में बहुत  छोटे छोटे नाबालिक लड़के ई रिक्शा चला रहे हैं जिससे पूर्व में भी कई दुर्घटनायें हो चुकी हैं इस पर तत्काल रोक लगाई जाए उन्होंने कहा कि जाड़े का दिन शुरू हो गया है रेलवे स्टेशन के रास्ते में लगभग एक किलोमीटर सन्नाटा रहता है और रात्रि में ही कई ट्रेन गुजरती है पूर्व में कई बार छिनैती की घटनाएं भी हो चुकी है कृपया इस पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी तैनात किया जाए।

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि सोनभद्र में प्रदूषण की स्थिति बहुत गंभीर हो गई है जिले के औद्योगिक  क्षेत्रो में वायु प्रदूषण का  371Aqi  तक पहुंच गया है जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है विशेष कर डाला, चोपन ,ओबरा, अनपरा ,जैसे उद्योग क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है यह समस्या मुख्य रूप से कोयला आधारित बिजली परियोजनाओं भारी उद्योगों एवं राख के असुरक्षित परिवहन के कारण हो रही है

Advertisement

इस बढ़ते प्रदूषण के कारण क्षेत्र में टीवी, अस्थमा, और फेफड़ों की बीमारियों में वृद्धि हो रही है ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, यशपाल सिंह, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल नगर संयोजक अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत जिले में आयोजित कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजई छात्रों को किया गया सम्मानित
  • स्कूली छात्रों ने किया पंचमुखी पहाड़ी की गुफाओं में बने सैल चित्रों का अवलोकन

सोनभद्र। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ, मीडिया सेंटर ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत राजा बलदेव दास बिड़ला सोनघाटी इंटरमीडिएट कॉलेज पटवध, चोपन मे आयोजित समापन दिवस समारोह के अवसर पर स्मारक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल पंचमुखी भ्रमण कराया गया।

Advertisement

जहां पर छात्रों ने पंचमुखी पहाड़ी की गुफाओं में बने सैल चित्रों का अवलोकन करते हुए इसके ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्व को जाना।
इसके बाद छात्रों की टीम विद्यालय पहुंची जहां पर जिले के सांस्कृतिक, पुरातात्विक धरोहर विषयक आयोजित चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागी छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

जिसमें  चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी राखी राव ( कक्षा 12 क) प्रथम, कमलेश कुमार (कक्षा 11) द्वितीय ,कुमारी अंकित यादव (कक्षा 11) तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तो वहीं क्विज प्रतियोगिता में कुमारी राखी राव (कक्षा 12) प्रथम, श्रेया कुमारी (कक्षा 9) द्वितीय, शिवम मौर्य (कक्षा 8) तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला, प्रधानाचार्य आर०डी० सिंह, अध्यापक उदय प्रताप धर दुबे, इशरत जहां सहित प्रतियोगिता में विजई छात्रों को समापन दिवस के अध्यक्ष इतिहासकार/ मीडिया फोरम ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार केसरवानी, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी रामनरेश पाल, विशिष्ट अतिथि अभिषेक सिंह ने प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement

समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के राम गौड, नीरज सिंह, उमेश कुमार, रविंद्र नाथ मौर्या, बृजेश चतुर्वेदी, शारद, धनंजय सिंह, आनंद कुमार, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विराट रुद्र महायज्ञ का छठा दिन: जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति

HIGHLIGHTS

  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल
  • यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में शुक्रवार को छठवें दिन  वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से श्रद्धालुओं ने आहुति दी। वहीं श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए  हर हर महादेव के जयकारे लगाए। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी,

Advertisement

आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान सविता मिश्रा,विनीत गुप्ता, करुणा सिंह, रामा देवी, कलावती चौबे, कालो देवी, हीरा, विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, राजेंद्र बाबा, रमाकांत विश्वकर्मा, शुभराम बाबा,

Advertisement

बलिराम बाबा, बग्गड़ बाबा, रामसेवक बाबा, तपेश्वरी बाबा आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ  कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया।  प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें