27 नवंबर (राष्ट्रीय अंगदान दिवस) पर विशेष-

HIGHLIGHTS

  • एक कहानी पढ़ कर मिली अंगदान की प्रेरणा
  • दंपति दूसरों को अंगदान के लिए कर रहे हैं प्रेरित
  • सरकारी सुविधा मिले तो महादान में हो सकता है इजाफा
  • नेत्रदान से हो सकता है किसी की दुनिया में उजाला


सोनभद्र। अंगदान के माध्यम से लोक कल्याण करने वाले पौराणिक युगीन महर्षि दधीचि के पदचिन्हो पर चलते हुए सोनभद्र नगर के निवासी साहित्यकार दंपति ने बी०एच०यू०के मानव विज्ञान संस्थान को अंगदान एवं आर०एम० नेत्र बैंक वाराणसी को नेत्रदान किया था।
 

Advertisement

अंगदानी दीपक कुमार केसरवानी ने बताया कि बचपन में बाल पत्रिका पराग में एक कहानी 1 मुर्दा 16 जिंदा शीर्षक कहानी पढ़ी थी जिसमें एक युवती की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है और चिकित्क उस युवती के 16 अंगों को जरूरतमंद बीमार व्यक्तियों में प्रत्यारोपित कर उन्हें जीवन दान देते हैं।

Advertisement

इस कहानी एवं हमारे पाठ्यक्रम में सम्मिलित पुस्तक हमारे पूर्वज में वर्णित महर्षि दधीचि की कहानी महादान के लिए प्रेरणादायी रही।
   

Advertisement

दंपति ने बताया कि-” इस महादान में हर व्यक्ति को अपना योगदान देना चाहिए, क्योंकि इस महादान से गंभीर बीमार व्यक्ति को जीवन मिल सकता है, उसकी अंधेरी दुनिया रोशन हो सकती है।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर के रामलीला मैदान में होगा विश्व प्रसिद्ध वृंदावन की रासलीला का मंचन 26 फरवरी से

HIGHLIGHTS

  • नौ दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला के आयोजन को लेकर हुई बैठक
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त वृंदावन के कलाकारों द्वारा किया जाएगा रासलीला का मंचन
  • 26 फरवरी से शुरू होगा और 6 मार्च को होगा भव्य समापन

सोनभद्र। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिकता व धर्म, को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बांके बिहारी सेवा समिति सोनभद्र नगर द्वारा वृंदावन की विश्व प्रसिद्ध रासलीला का मंचन नगर के श्री रामलीला मैदान में किया जाएगा जिसकी तैयारी को लेकर मंगलवार की देर शाम नगर के श्री बांके बिहारी मंदिर में बैठक की गई।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक राम प्रसाद यादव ने बताया कि दिनांक 26 फरवरी 2025 से 6 मार्च 2025 तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से लेकर 10:30 बजे तक श्री कृष्ण की रासलीलाओं का मंचन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वृंदावन के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, बाललीला, माखन चोरी, पूतना वध, कंस का अत्याचार व लठमार होली सहित श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन कलाकारो द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

वहीं बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा पदाधिकारीयो का भी सर्व समिति से चयन किया गया जिसमें सचिन गुप्ता को अध्यक्ष, महामंत्री धीरज जलान, कोषाध्यक्ष बचाऊ पांडे को बनाया गया।

Advertisement

बैठक का सफल संचालन प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, पवन जैन, अशोक श्रीवास्तव, धर्मेश बाबू,  मनोज सिंह, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विधु शेखर, सन्नू केसरी, हर्षवर्धन, बृजेश शुक्ला, अनिल पांडे सहित अन्य लोगों उपस्थितरहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DPRO ने की जिले के ग्राम पंचायतो को प्लास्टिक फ्री बनाने की मुहिम की शुरुआत

HIGHLIGHTS

  • ग्राम प्रधानों ने आश्वासन दिया कि हम अपने गांव को प्लास्टिक फ्री गांव बनाएंगे।
  • प्लास्टिक फ्री पंचायत बनाने की शुरू हुई मुहिम 35 ग्राम पंचायत के प्रधान पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों को दिलाया गया प्रशिक्षण।

             
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बनाने की मुहिम की शुरुआत मंगलवार को विकास खंड घोरावल, करमा, राबर्ट्सगंज, कोन, चतरा एवं नगवा के चयनित 35 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों के प्रशिक्षण से इसकी शुरुआत जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने किया।

Advertisement

पीआरसी सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने सभी ग्राम प्रधान एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित करते हुए बताया कि प्रत्येक विकास खंड से 5 ग्राम पंचायत का चयन किया गया है जिसमें इन गांवों को प्लास्टिक फ्री बनाना है इसके लिए अभियान को 5 चरणों में बाटा गया है।

Advertisement

जो गांव प्लास्टिक फ्री बनाए जाएंगे उन गांवों को प्राथमिकता के आधार पर जनपद को प्राप्त होने वाले पुरस्कारों में प्राथमिकता दी जाएगी। मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना और पंचायत शसक्तीकरण योजना में भी उसे गांव का चयन में प्लास्टिक के द्वारा राजस्व बढ़ाने पर इन पंचायतों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। ग्राम प्रधानों ने आश्वासन दिया कि हम अपने गांव को प्लास्टिक फ्री गांव बनाएंगे।

Advertisement

प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बनाए जाने का प्रशिक्षण में डीसी अनिल केसरी द्वारा सभी प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह है की आज सभी ग्राम में कूड़े के रूप प्लास्टिक सबसे बिखरा हुआ कूड़ा है। जल, मृदा, और मानव और पशुओं के स्वास्थ्य के कुप्रभाव हम लोगो को अपने गिरफ्त में ले चुका है। प्लास्टिक फ्री ग्राम पंचायत बनाना एक महान कार्य होगा। जिससे हम ग्राम पंचायत का नाम प्रदेश और देश स्तर पर ऊंचा कर सकते है।

Advertisement

ग्राम पंचायत को प्लास्टिक फ्री करने को हम 5 चरण में कार्य करेंगे। प्रथम चरण में गांव के लोगों की बैठक कर उनकी सहभागिता लिया जाए तथा एक तिथि सुनिश्चित करते हुए पूर्व से फैले हुए प्लास्टिक को बिन कर एक जगह इकट्ठा कर लिया जाए। द्वितीय चरण में सभी घरों पर बोरी लगाकर उनसे अपील की जाए कि सभी लोग अपने प्लास्टिक को इस बोरी में रखें।

Advertisement

तृतीय चरण में ग्राम पंचायत में ई-रिक्शा के माध्यम से उन प्लास्टिकों को बोरियों से संकलित किया जाए। तत्पश्चात ग्राम पंचायत में निर्मित आर आर सी पर प्लास्टिक को रखा जाएगा। उक्त के पश्चात सभी ग्राम पंचायत से प्लास्टिक विकास खंड पर जमा किया जाएगा और वहां से प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में प्रोसेसिंग के लिए भेज दिया जाएगा।

Advertisement

प्रशिक्षण में बताया गया कि हम एक ऐसा अभियान शुरू करने जा रहे हैं जो प्रदेश में जनपद की एक अनूठी छवि प्रस्तुत करेगी तथा हम इस अभियान को प्रदूषण मुक्त सोनभद्र तथा सोनभद्र में आने वाले पर्यटकों को भी एक साफ सुथरा गांव देंगे जिससे वह भी जनपद के गांव की तारीफ बाहर कर सकें।

Advertisement

जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी ग्राम प्रधान को बताया कि जो ग्राम पंचायत प्लास्टिक फ्री की घोषणा करेंगी उसके उपरांत जनपद स्तर से एक टीम द्वारा उसका निरीक्षण किया जाएगा तथा वातावरण में प्लास्टिक फ्री मिलने पर उसे गांव को जनपद स्तर से भी पुरस्कृत कराया जाएगा। प्रशिक्षण में इन विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, चयनित ग्राम प्रधान तथा अनूप कुमार पाल एवं किरन सिंह डीसी उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएम ने दिलाई संविधान के प्रतिनिष्ठा की शपथ

HIGHLIGHTS

  • विकास भवन, तहसीलों, ब्लाकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
  • जिलाधिकारी द्वारा संविधान की उद्देशिका का कराया गया पाठन, दिलायी गयी शपथ।


सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का सीधा सजीव प्रसारण दिखाया गया, भारत माता व संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्पार्जन कर संविधान दिवस के अवसर पर उद्देशिका का पाठन कर शपथ दिलायी गयी।

Advertisement

इस अवसर कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत किये जाने की तिथि 26 नवम्बर को ‘संविधान दिवस‘ के अवसर पर संविधान के संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर सम्बोधन में सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन एक विशिष्ट दिन के रूप में याद किया जाता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना में विशिष्ट प्रयास किये जा रहे हैं। हम सभी को भी संवैधानिक मूल्यों की स्थापना का प्रयास करना चाहिये, जिससे आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।

Advertisement

उन्होंने कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये, उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) रोहित यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल द्वारा संविधान के विभिन्न तथ्यों एवं पहलुओं पर प्रकाश डाला गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पैसे के चक्कर में युवती ने दोस्त के साथ मिलकर रची अपने ही किडनैपिंग की साजिश…

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि 22 नवंबर को म्योरपुर थाने पर धारा 87 बीएनएस का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस समय एक लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया था।
  • पैसे के चक्कर में युवती ने दोस्त के साथ मिलकर रची अपने ही किडनैपिंग की साजिश

सोनभद्र। दसवीं की छात्रा के अपहरण की कहानी फर्जी निकली है। छात्रा ने घरवालों से पैसे ऐंठने के लिए ही अपने मित्र के साथ मिलकर अपहरण की कहानी रची थी और वीडियो बनवाकर घरवालों को भेजा था। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है। उसके मित्र की तलाश की जा रही है।

Advertisement

बतादें कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 19 वर्षीय हाई स्कूल की छात्रा को गत 19 नवंबर की शाम 5 बजे से गायब होने का मामला सामने आया था। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई थी, इसी बीच 23 नवंबर को युवती के भाई के मोबाइल पर युवती को बंधक बनाने की तस्वीर,

Advertisement

फिरौती मांगने के मैसेज ने हड़कंप मचा दिया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी तो 25 नवंबर को आरोपी की तरफ से लापता युवती का बंधक बने हाल में उसके पिता के मोबाइल पर वीडियो अभी टेलर है.., थाना पुलिस मना किये थे न.., 26 के बाद पूरा फिल्म देखना… पैसा का इंतजाम कर बहुत हो गया नौटंकी.. जैसे मैसेज ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप की स्थिति पैदा कर दी।

Advertisement

युवती कर ली गई है सकुशल बरामद, आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया कि 22 नवंबर को म्योरपुर थाने पर धारा 87 बीएनएस का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस समय एक लड़की को भगाने का आरोप लगाया गया था। इसी क्रम में 25 नवंबर को उसके पिता के मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ जिसमें लड़की अपने घर वालों से अपहरण करने वालों की बात मानने के लिए कह रही है।

Advertisement

इसके क्रम में उसके सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थी। मंगलवार की सुबह पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया। उसे प्रारंभिक पूछताछ में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक वह इलाके के ही पंकज नामक एक युवक के साथ गई थी। दोनों के बीच पहले से जान पहचान थी। पंकज फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उससे पूछताछ में जो चीज सामने आएंगी। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के दोषी कलयुगी पिता को आजीवन कठोर कारावास की सजा

HIGHLIGHTS

  • दुष्कर्म के दोषी कलयुगी पिता को आजीवन कठोर कारावास की सजा
  • तीन लाख 15 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से ढाई लाख रुपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब दो वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म व गर्भपात कराने का मामला

सोनभद्र। करीब दो वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग  बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और दवा खिलाकर गर्भपात कराने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी  कलयुगी पिता सुरेश कोल को आजीवन कठोर कारावास एवं तीन लाख 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में  बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से दो लाख 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने शाहगंज थाने में 27 अप्रैल 2023 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि  उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ उसका पति सुरेश कोल करीब 7-8 माह पूर्व बलात्कार किया था। जब गर्भ ठहर गया तो इसकी जानकारी उसे हुई तो पति ने मां- बेटी को जान से मारने की धमकी दिया, जिससे डर गई और कहीं सूचना नहीं दी।

Advertisement

उसने 18 अप्रैल 2023 को  जबरन बेटी को गर्भनिरोधक दवा खिला दिया, जिससे रात करीब नौ बजे गर्भपात हो गया और मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ। जिसे उसका पति झाड़ी में फेंक दिया। वह पति के डर से और लोकलाज के डर से कहीं सूचना नहीं दी। जिसका नतीजा रहा 26 अप्रैल 2023 को दोपहर तीन बजे बेटी को घर में अकेला पाकर पुनः बलात्कार किया। उसका पति उसके मायके में ही रहता है।

Advertisement

बलात्कार करते समय जब बेटी चिल्लाने लगी तो उसके पिता मौके पर पहुंच गए और घटना को देखा था। इस तहरीर पर पुलिस ने 27 अप्रैल 2023 को बलात्कार  और पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। दौरान विवेचना विवेचक ने डीएनए टेस्ट रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट के साथ ही गवाहों का बयान लेने के बाद  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 10 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सुरेश कोल को उम्रकैद एवं  तीन लाख 15 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से दो लाख 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां में विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न,लवकुश अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनी जगमनिया

HIGHLIGHTS

  • लवकुश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनी जगमनिया


सोनभद्र। विभागीय आदेशानुसार पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव मंगलवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के देखरेख में उपस्थित अभिभावकों के मध्य संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से लवकुश को अध्यक्ष और जगमनिया को उपाध्यक्ष चुना गया।

Advertisement


सबसे पहले अभिभावकों ने मिलकर 11 सदस्यों का चयन किया, जिसमें 6 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। चयनित सदस्यों में लवकुश, सरभू, राम सिंह, शिव शंकर, विशुंधरी के साथ महिला अभिभावकों में से जगमनिया, सोनी, गुंजा, बसंती, जिलावटी, अनीता को चयनित किया गया।

Advertisement

सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से लवकुश को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष और जगमनिया देवी को उपाध्यक्ष नामित किया जिसको सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया और हर्ष ध्वनि के साथ ताली बजाकर स्वागत किया।

Advertisement

इस अवसर पर डॉक्टर बीके सिंह महादेव, पवन कुमार सिंह, शिव शंकर ,उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह,  निवर्तमान अध्यक्ष केदार सिंह, सीमा सोनी, गुंजा, कविता, बसंती, शीला, सीता, मनीषा, कुंवर प्रसाद, गुलाब, धर्मदेव, रामबहाल, रोहित और क्षेत्र पंचायत सदस्य बिंदु उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन के काम और छः सौ रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय हो- आर के शर्मा

किसानों, मजदूरों के सवालों को लेकर उ.प्र. खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा ने ट्रेड यूनियन्स व संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर समर्थन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

HIGHLIGHTS

  • मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन के काम और छः सौ रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय हो- आर के शर्मा
  • किसानों को एम एस पी गारंटी सुनिश्चित करें केंद्र सरकार; रामरक्षा

सोनभद्र। मंगलवार को आल इंडिया ट्रेड यूनियन्स, संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना/प्रदर्शन के कार्यक्रम को समर्थन देते हुए

Advertisement

उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व उत्तर प्रदेश किसान सभा सोनभद्र की जिला इकाई ने भी जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया और संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन्स के संयुक्त मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

जहां नेताओं का कहना रहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों व सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किया जा रहा है। आज देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी से देश हर कौम प्रभावित हैं।

किसानों, मजदूरों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में हम किसानों, मजदूरों के ज्वलंत सवालों को लेकर सरकार से मांग करते हैं कि सभी फसलों के लिए कानूनी रूप से गारंटीकृत खरीद के साथ एम एस पी को लागू किया जाए।

चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें, श्रम की आउटसोर्सिंग और संविदाकरण को समाप्त करें और सभी के लिए रोजगार सुनिश्चित किया जाए।

संगठित, असंगठित और कृषि क्षेत्र के सभी श्रमिकों के लिए 26000 रुपये प्रति माह का राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा लागू करें। ऋणग्रस्तता और किसान आत्महत्या को समाप्त करने के लिए व्यापक ऋण माफी चलाया जाए। राष्ट्रीय मुद्रीकरण (एन.एम.पी.) को समाप्त करें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण न करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली कोई प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं, कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली, घरेलू उपयोगकर्ताओं और दुकानों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली। कोई डिजिटल कृषि मिशन (डी.ए.एम), राष्ट्रीय सहयोग नीति और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ आईसीएआर समझौते नहीं जो राज्य सरकारों के अधिकारों का अतिक्रमण करते हैं और कृषि के निगमीकरण को सुविधाजनक बनाते हैं। राज्य सरकारें सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा ऋण, खरीद, प्रसंस्करण और ब्रांडेड विपणन में समर्थित उत्पादक सहकारी समितियों, सामूहिक, सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यमों के संघ को बढ़ावा देने के लिए सहकारी खेती अधिनियम लागू करती हैं।

अंधाधुंध भूमि अधिग्रहण को समाप्त करें, एल. ए. आर. आर. अधिनियम और एफ. आर. ए. 2013 को लागू करें।

Advertisement


मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय किया जाए। फसलों और मवेशियों के लिए व्यापक सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा योजना, काश्तकारों को फसल बीमा और सभी योजना लाभ सुनिश्चित करें। उन सभी लोगों के लिए 60 वर्ष की आयु में 10000 रुपये मासिक पेंशन जो किसी भी योजना में शामिल नहीं हैं।

Advertisement
Advertisement


सार्वजनिक उपक्रमों के निगमीकरण और लोगों को विभाजित करने के लिए विभाजनकारी नीतियों के उद्देश्य से कॉर्पोरेट-सांप्रदायिक नीतियों को खत्म करें। लैंगिक सशक्तिकरण और फास्ट ट्रैक न्यायिक प्रणाली के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करें।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में वन विभाग द्वारा आदिवासियों, गरीबों व महिलाओं के उपर किए जा रहे शोषण, उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए और इन आदिवासियों, भूमिहीनों को वनाधिकार कानून पूरा लाभ दिलाया जाए। उक्त प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

Advertisement

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला महामंत्री आर के शर्मा, उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला संयोजक रामरक्षा, देव कुमार विश्वकर्मा, अमर नाथ सूर्य, दिनेश कुमार, सूरज, राजेन्द्र प्रसाद व कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दहेज मुक्त समाज के निर्माण में सबका सहयोग जरूरी- दीपिका सिंह

HIGHLIGHTS

  • मनाया गया दहेज प्रतिषेध दिवस


सोनभद्र। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में  जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन के नेतृत्व  में  विकास भवन लोढ़ी  में दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया  गया।

Advertisement

केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा बताया गया कि  महिलाओं को  दहेज एक सामाजिक हिंसा है कोई संपत्ति मूलवान वस्तु या प्रतिभूति जो विवाह में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को दी जाए या देने का वादा किया जाए दहेज कहलाता है। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष से नगद गहने कपड़े आदि मांगना मूलवान वस्तुएं जैसे टीवी फ्रिज स्कूटर मोटरसाइकिल कार, संपत्ति प्लाट मकान आदि की मांग करना दहेज कहलाता है।

Advertisement

दहेज विवाह से पूर्व, दौरान या कई साल बाद तक भी दिया जाता हैl दहेज लेना या देना या दहेज के लिए उकसाना दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत अपराध है जिसके लिए 5 साल तक की कैद अथवा ₹15000 या दहेज की रकम जो भी अधिक हो जुर्माने का प्रावधान है।

Advertisement

प्रत्यक्ष, परोक्ष रूप से दहेज की मांग पर 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा तथा ₹10000 जुर्माने का प्रावधान हैl इसके अतिरिक्त शिकायत कौन कब और कहां कर सकता है यह भी बताया गया दहेज की मांग से पीड़ित महिला स्वयं उसके माता-पिता या अन्य कोई रिश्तेदार या कोई स्वयं से भी संस्था शिकायत  टोल फ्री नम्बर  181 महिला हेल्प लाइन 1098 या अधिक जानकारी कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलक्ट्रेट  मे संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि दहेज मुक्त समाज के निर्माण में सबका सहयोग जरुरी है, साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई  साथ ही समस्त हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में अध्यक्ष  व सदस्य  बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेंटर,चाइल्ड लाइन से समस्त स्टॉप और महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कलश विसर्जन के साथ विराट रुद्र महायज्ञ संपन्न

HIGHLIGHTS

  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल
  • भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का सोमवार को नौवें दिन कलश विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ का सोमवार को कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया। जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। इससे लोगों को तरह-तरह की संक्रामक बीमारी और महामारी के प्रकोप से बचाव होगा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

Advertisement

इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान विनीता गुप्ता, करूणा सिंह, सविता मिश्रा, कलावती चौबे, राधिका चौबे, राजकली देवी, रामा देवी, विमला देवी, कृष्णावती,

Advertisement

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, राजेंद्र बाबा, शुभराम बाबा,  रामसेवक बाबा, तपेश्वरी बाबा,सुरेश बाबा मुन्ना बाबा, शंकर बाबा, रामवचन बाबा, हरिगोबिन्द सिंह, जनक दुलारी आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ  कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया। 

Advertisement

इसके अलावा कलश विसर्जन शिव सरोवर में कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें