डिबए ने मनाया राष्ट्रीय संविधान दिवस

HIGHLIGHTS

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय संविधान दिवस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अतुल प्रताप पटेल एड की अध्यक्षता में मनाया गया।                    

Advertisement

संविधान दिवस पर बोलते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह   ने कहा कि हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे संविधान दिवस के नाम से भी जाना जाता है। साल 2015 में बाबा साहब अंबेडकर की 125वीं जयंती थी, इस अवसर पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय संविधान दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला लिया था।

Advertisement

इस दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।           

Advertisement

डॉ अतुल प्रताप पटेल एड ने कहा कि संविधान दिवस का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं।

Advertisement

इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं। और इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके।                                         

Advertisement

इस अवसर पर राजेश यादव एड, जगदीश प्रसाद एड,कामता प्रसाद यादव एड, सुरेश कुशवाहा एड, शादाब आलम एड,जितेन्द्र कुमार एड, वी पी सिंह एड, नवीन पांडेय एड, सत्यम शुक्ला एड, आदि लोग मौजूद रहे!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में पहुंचे CM योगी, कथा में मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

HIGHLIGHTS

  • सीएम योगी बनारस में बोले, हम जातियों में बंटे नहीं हैं, हम सनातन धर्म से जुड़े हैं, एकजुटता ही हमारी पहचान
  • मुख्यमंत्री वाराणसी में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए. इस दौरान व्यास पीठ पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री ने धार्मिक विचार साझा किए और राष्ट्रवाद पर जोर दिया.

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उदय प्रताप कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया. उन्होंने रामनगर के डोमरी इलाके में सतुआ बाबा आश्रम स्थान पर आयोजित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया.



यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कथा इस बात का सबूत है कि हम जातियों में नहीं बंटे हैं, यहां मौजूद भीड़ यह साफ कर रही है कि हम सनातन धर्म से जुड़े हैं, हम बंटे नहीं हैं और हमारी एकजुटता ही हमारी पहचान है.

सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने षोडषोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया. इसके बाद गंगा द्वार से क्रूज में सवार होकर डोमरी के लिए रवाना हुए. कथा स्थल पर पहुंचते ही मंच पर सतुआ बाबा ने सीएम योगी का स्वागत किया.

पूरे पंडाल में जयघोष होने लगा. डुमरी में गंगा किनारे प्रसिद्ध कथावाचक सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा किए जा रहे शिव पुराण कथा स्थल पर पहुंच कर लगभग 4 लाख श्रद्धालुओं के साथ कथा सुनी. मुख्यमंत्री ने शिवमहापुराण कथा में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की.उन्होंने कहा कि गंगा किनारे हो रहे शिव पुराण की कथा को भगवान विश्वनाथ, मां अन्नपुर्णा के साथ ही मां गंगा भी इसका श्रवण कर रही हैं. उन्होंने कथा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं के सैलाब को इंगित करते हुए पूछा कि कहां है, जात-पात. कौन कहता है कि हम आपस में बंटे हैं, कहां जातिवाद है, कहां संप्रदाय वाद है, कहां उपासना विधि का विवाद है? हम तो सब एक होकर इस कथा के जरिए राष्ट्रवाद में खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित कर रहे हैं.

एक धर्म योद्धा की तरह, ये कथा इसका एक उदाहरण है. कथा ऐसे लोगों को जवाब है, जो कहते हैं, लोग जातियों में बंटे हुए हैं. इस कथा को सिर्फ भक्त ही नहीं सुन रहे हैं, महादेव भी सुन रहे हैं. बाबा भैरवनाथ, काल भैरव, मां गंगा और अन्नपूर्णा भी सुन रही है. यह सब उन लोगों के मुंह पर एक जवाब है, जो हमें जाति के नाम पर बांट रहे हैं, उनकी आंखों को खोलने के लिए कथा पर्याप्त है. भगवान वेद व्यास ने पुराण और उप पुराणों की रचना की शुरुआत की.

वेद व्यास को भी कहना पड़ा था कि मैं दोनों हाथ उठाकर बोल रहा हूं कि धर्म के मार्ग का अनुसरण करो, क्योंकि धर्म से अर्थ और काम की सिद्धि हो सकती है. मेरी कोई सुनता नहीं. मगर इस पावन कथा ने साबित किया कि देश धर्म की बात सुन रहा है. व्यास पीठ अगर सुनाने को तैयार हैं, तो भक्त सुनने को भी तैयार है. इन कथाओं से राष्ट्रीय एकता को संबल मिलता है, राष्ट्र धर्म को मजबूती मिलती है.

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



बनारस का यूपी कॉलेज बनेगा विश्वविद्यालय; CM योगी ने मांगा प्लान, बोले- युवा करेंगे नए भारत-नए यूपी का निर्माण

HIGHLIGHTS

  • बनारस का यूपी कॉलेज बनेगा विश्वविद्यालय; सीएम योगी ने मांगा प्लान, बोले- युवा करेंगे नए भारत-नए यूपी का निर्माण

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे. यहां आने के बाद सीएम योगी सीधे उदय प्रताप कॉलेज गए. उदय प्रताप कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और युवाओं से आह्वान किया कि वह नए भारत नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग प्रदान करें क्योंकि, युवा ही बदलाव करता है, चाहे आज हो या कल.

उन्होंने वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए प्रबंधन से तैयारी करने के लिए भी कहा. उन्होंने अपने भाषण में स्पष्ट कहा कि उदय प्रताप कॉलेज को अब नए रूप में अपने आप को आगे बढ़ाने की जरूरत है. आप प्लान दीजिए शामन उस पर निर्णय लेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कॉलेज का नाम शिक्षा जगत का एक चमकता हुआ सितारा है. शिक्षा के क्षेत्र में उदय प्रताप कॉलेज ने जो कार्य किए हैं, मुझे लगता है कि सिर्फ वाराणसी या पूर्वी उत्तर प्रदेश या बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश इस क्षेत्र की अपनी कृतज्ञता जाहिर करता है. हम सबको इस बारे में याद रखना होगा.

1909 में वाराणसी में कॉलेज की स्थापना, उस समय की उन महापुरुषों की और खास तौर पर राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव के विराट व्यक्तित्व को ही प्रदर्शित करता है. जिनके मन में एक भाव रहा होगा कि हमें राष्ट्रीयता से ओतप्रोत भावी भारत के निर्माण के लिए एक ऐसी शिक्षण और प्रशिक्षण संस्था चाहिए जो देश की आजादी के आंदोलन को तो गति प्रदान करें. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर देश के प्रत्येक क्षेत्र में देश को योग्य नागरिक दे सके.

उन्होंने कहा कि यही वजह है बाबा विश्वनाथ की इस पावन स्थली पर 1909 में जो नींव रखी गई थी, वह आज सफल हुई. इस संस्था ने राष्ट्रभक्त नौजवान पीढ़ी को तैयार करने का काम किया है. युवा शक्ति की उपेक्षा करके कोई देश आगे नहीं बढ़ सकता है. हमें उनकी भावनाओं को समझना और सम्मान देना होगा. युवाओं को आगे बढ़ाने और बढ़ने के लिए उचित अवसर देने होंगे. हम उनकी भावनाओं को कैद करके नहीं रख सकते.

उनके आगे बढ़ने की संभावनाओं को हम बाधित नहीं कर सकते, बैरियर नहीं लगा सकते. इसलिए हमें कोई अधिकार भी नहीं मिला है, ऐसा करने का, क्योंकि यह पहली बार नहीं है. दुनिया के अंदर किसी भी देश ने प्रगति तब तक नहीं की है वह देश तब कभी आगे नहीं बढ़ा है. जिस देश के युवा शक्ति कुंठित हो जिस देश की युवा शक्ति अपराध बोध से ग्रसित हो वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता.

जहां की युवा शक्ति मजबूत होगी तो ही संभव है विकास, इसलिए जब भी परिवर्तन हुआ है और भविष्य में परिवर्तन होगा, हमारे युवा शक्ति ही करेगी. इसलिए हमारे संस्थानों को युवा शक्ति के केंद्र के रूप में अपने आप को तैयार करना होगा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी विद्या का केंद्र है, इसलिए उदय प्रताप शिक्षा समिति के माध्यम से यहां पर इसकी स्थापना की. 1916 में महामाना मदन मोहन मालवीय के द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई. यह दोनों काशी के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है.

सीएम ने कहा कि हम समय की गति को नहीं रोक सकते और कल का चक्र भी बड़ा विचित्र होता है. वह किसी का इंतजार नहीं करता है. किसी को इंतजार करने की फुर्सत भी नहीं देता, जो समय के साथ अपने आप को लेकर चलता है. वह आगे बढ़ता है और जो प्रवाह में रुक जाता है वह पिछड़ जाता है.

हमें पिछड़ना नहीं है एक अवसर है आपके पास मेरा मानना है कि किसी भी शिक्षण संस्थान को मान्यता देने और उन्हें शासन के अनुरूप कार्य करने के लिए मोटी फाइलों की जरूरत नहीं बल्कि एक पढ़ने की जरूर होनी चाहिए, ऑनलाइन सरलीकरण होना आवश्यक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कॉलेज के एक शिक्षक हैं. चेतनारायण सिंह पहले वह योग्य शिक्षक थे अब वह एमएलसी हो गए हैं. अब ट्रेड यूनियन के तरह बात करते हैं. हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो अगर यह विद्यालय निजी शिक्षण संस्थान के रूप में आवेदन करता है, तो किसी भी शिक्षक के कार्य पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, बल्कि वहां चीज और बेहतर हो जाएंगी.

उन्होंने कहा कि एक समय था जब एक आर्टिकल बनाने में हमें घंटों लगते थे, लेकिन आज डिजिटल युग में ऐसा नहीं है. कम समय लगता है. टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सब संभव हो रहा है. अगर समय के साथ हम टेक्निकल ही जानकारी युवा पीढ़ी को नहीं देंगे. रोबोटिक ड्रोन और आई तकनीक के बारे में अगर हम युवाओं को नहीं बताएंगे, कृषि के एडवांस तकनीक के बारे में हम चर्चा नहीं करेंगे तो हम पीछे रह जाएंगे.

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

SOG की टीम व राबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • SOG की टीम व राबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में  चोरी हुए अंतर्जनपदीय बाईक गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पूरे मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। इस दौरान सीओ सिटी ने बताया कि थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी 03 अदद मोटर साइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

Advertisement


बतादें कि पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन में विगत दिनों में हो रही लगातार मोटर साइकिल घोरियों का खुलासा करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर डॉ चारु द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में दिनाक 24/11/2024 समय लगभग 17.58 बजे एसओजी टीम एवं

Advertisement

राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राख्गज रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे क्रासिंग से पहले सफेद चोरी की अपाचे मोठसा० चेचिस नंD MD63AE87M2F09496 पजीकराण स० UP67ADB937 पर सवार दो व्यक्तियो 1. दीपक यादव पुत्र देवनाराय यादव निवासी चोपन थाना चौपन सोनभद्र तथा 2. अजीत पाल पुत्र गणेश पाल नि० चोपन गांव थाना चोपन सोनभद्र को पकड लिया गया तथा पकड़े गये अभिठगण की निशानदेही पर अन्य 02 अदद चोरी गयी नो० सा०

Advertisement

1. पल्सर काला लाल 125 CC चेचिस नं0 MD2B68BXBPPC03264, पजीकरण सD UP63AZ7692 2. बजाज पल्सर काला हरा 125 CC चेचिस नंD MD2868BX0MRC35674 मो० सा0 UP64AQ4355 को बरामद किया गया उपरोक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि यह तीनो मोटर साइकिल चोरी की है।

Advertisement

गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 895/2024 धारा 317(2), 317 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Advertisement





पूछताछ के दौरान बताया गया कि पल्सर को खैराही से और आगे मिर्जापुर की तरफ जाकर दाहिने मुड़कर रेलवे लाईन पार कर किसी गाँव से करीब 15-20 दिन पूर्व चोरी करना बताया गया उक्त मो० सा० बेचने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये।

Advertisement

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 3०नि० कमलनयन दूबे, मनीष कुमार, मदन कुमार, सतीष पटेल अजीत यादव अजीत कुमार, प्रेमप्रकाश चौरसिया टीम रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के चारों तहसीलों में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन, 443 जोड़ो की हुई शादी

HIGHLIGHTS

  • जिले के चारों तहसीलों में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन

सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत जिले के चारों तहसीलों में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत असहाय व गरीब परिवार के पात्र युवक-युवतियों की शादी करायी गयी,

Advertisement

इसी क्रम में सोमवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर उरमौरा में धूम-धाम व धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक सदर भूपेश चैबे, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं और शादी समारोह को भव्य तरीके से सम्पन्न कराया गया।

Advertisement

इसी प्रकार से रेलवे फूटबाल मैदान चोपन में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़, ब्लाक प्रमुख चोपन लीला गौंड़, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामसकल ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिये। इसी प्रकार से घोरावल ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय देवली मय केवली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या उपस्थित रहकर वर-वधू को आशीर्वाद दियें,

Advertisement

इसी प्रकार से भाऊराव पी०जी० कालेज दुद्धी में ब्लाक प्रमुख दुद्धी, रामनरेश पासवान, श्रवण कुमार गौड़, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि अवध नारायण यादव उपस्थित रहें और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दियें। दुद्धी ब्लाक में 183, राबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर में 85, घोरावल ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय देवली मय केवली में 89 व चोपन ब्लाक के रेलवे फूटबाल मैदान चोपन में 86 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी, जनपद के चारों तहसीलों में प्रदेश की लोकप्रिय सरकार के मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सोनभद्र जिले में 443 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी,

Advertisement

जिसमें से कुल 5 जोड़ों को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुरूप निकाह कराया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़, विधायक सदर भूपेश चैबे, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी व कार्मिकगण, धार्मिक पूजा, जयमाल, सिन्दूरदान, शादी के सात फेरे कराकर शादी सम्पन्न कराये, शादी समारोह में भोज का भी आयोजन किया गया, शादी समारोह की तैयारी वर व वधु पक्ष द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के साथ की गयी, बाकायदे बारात आयी, बारात का स्वागत किया गया, वर व वधु पक्ष के लोगों का सेवा सत्कार किया गया,

Advertisement

इस मौके पर वर-वधू के साथ उपस्थित जनमानस को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। शादी में कन्या को 35 हजार रुपये बैंक खाते के माध्यम से आन्तरिक की जायेगी, 10 हजार रुपये की सामग्री (बिछिया, कपड़ा, पायल चांदी के तथा 07 बर्तन), 6 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, फर्नीचर, पेयजल, पण्डाल, पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थी। ” मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना ” में नव वर-वधू को अन्य उपहार भी दिये गये जैसे-एक जोड़ी बिछिया चाँदी की, एक जोड़ी पायल चांदी की, एक गद्दा, एक कम्बल, दो बेडशीट, दो तकिया, एक बक्सा, एक टेबल फैन, एक तीन लीटर का कुकर, एक डीनर शेट स्टील का, एक श्रृंगारदान, एक लेडीज घड़ी, एक दीवाल घड़ी, एक कलश, एक साड़ी कढ़ाईदार, पेंट व शर्ट का कपड़ा, चुनरी, भांवर हेतु गुलाबी भेटा आदि सामान भेंट किया गया।

Advertisement

डायट परिसर शादी समारोह के रूप में तब्दील थी, घराती व बाराती के पक्ष के जो नागरिक मौके पर पहुंचे सभी का सत्कार किया गया और लजीज पकवान भी खिलाये गये, शंख ध्वनि से शादी समारोह श्री गणेश किया गया और पंचांग पूजन धार्मिक रीति-रिवाज से किया गया। शादी समारोह को मंत्री व विधायक सदर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये, इसके लिए योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाये, जिससे कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी की योजनाओं से वंचित न रह सके।

Advertisement


शादी समारोह के मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, परियोजना निदेशक आर०एस० मौर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, खण्ड विकास अधिकारीगण, प्रबुद्ध नागरिकगण, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों सहित वर तथा वधू पक्ष के परिवारजन आदि ने शादी समारोह कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आग से झुलसी महिला की ईलाज के दौरान हुई मौत, नाराज़ परिजनों ने हाइवे पर लगाया घंटों जाम

HIGHLIGHTS

  • आग से झुलसी महिला की मौत से नाराज परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम
  • सीओ चारु द्विवेदी व सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने घंटों कड़ी मशक्कत बाद नाराज लोगों को समझा बुझाकर कराया शांत

सोनभद्र। जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में बीते दिनों संदिग्ध हाल में झूलसी महिला की रविवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतका के माइका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों सहित पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला अस्पताल के सामने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।

Advertisement

इससे हाइवे पर घंटों यातायात बाधित रहा। सीओ चारु द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर कर उन्हें शांत किया और आवागमन बहाल कराया।


        

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी खुशहाल देव पांडेय की बेटी आकांक्षा की शादी घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में प्रदीप के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे हैं। पिछले कुछ महीने से परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

Advertisement

इस बीच कुछ दिन पूर्व संदिग्ध हाल में महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


       

Advertisement

मृतका के माइके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों का मानना है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने आग लगाकर बेटी को मार डाला। वहीं पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप है। उधर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पति प्रदीप, सास हीरावती, ससुर अंबिका प्रसाद, देवर विमलेश और देवरानी प्रीति के विरूद्ध पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

इस बीच रविवार को वाराणसी स्थित बीएचयू में इलाज के दौरान आकांक्षा की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर लोढ़ी स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष ने किया पांच वैवाहिक जोड़ो की काउंसिलिंग

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत : सविता सरोज
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को पुलिस द्वारा लगातार समझा- बुझाकर कराया जा रहा एक


सोनभद्र। जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में पांच जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए।

Advertisement

इसके अतिरिक्त 04 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी

Advertisement

तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह – समझौता कराते हुए साथ में रहने के लिए प्रेरित किया गया।जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये। जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन, 82 मरीजो ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जन आरोग्य मेले में 82 मरीजो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और दवा का वितरण

सोनभद्र। जिले में सभी सीएचसी व पीएचसी केन्द्रों पर  रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नगरीय और सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 82 मरीज का उपचार कर दवा वितरित किया गया।

Advertisement



डॉ जेपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। आज सदर विकास खण्ड के अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर मेले में 53 महिला पुरुष व बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया।

Advertisement


उक्त निःशुल्क शिविर में सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के हर सप्ताह गरीब मजदूर, महिला, पुरुष और बच्चे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर दवा का लाभ ले रहे हैं। इस पहल से प्रायः अनेकों मरीज नीम हकीम झोलाछाप डाक्टरों के शोषण का शिकार होने से बच रहे हैं।

Advertisement


इस आयोजन का प्रबुद्ध लोगों ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की इस योजना की प्रशंसा किया है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से आये अनुभवी चिकित्सको में से मुख्य रुप से डा. सतीश, राकेश कुमार फर्मासिस्ट सहित अंकिता, अखिलेश राय, मनीषकुमार, सितारा, सरिता, राजेश कुमार, दाई सोमरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। वही नगरी स्वास्थ्य केंद्र पर मनोज कुमार चंद्रकला पीके निगम कृष्णानंद चौबे आदि स्टाफ मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुकानदार निर्धारित दर पर ही बेचे उर्वरक, नहीं तो की जाएगी कार्यवाही- DM

HIGHLIGHTS

  • किसानों द्वारा खेत में की जा रही बीज की बुआई का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • डी०ए०पी० उर्वरक के मूल्य के सम्बन्ध में DM ने ली जानकारी
  • जिलाधिकारी ने खाद एवं बीज भण्डार का किये औचक निरीक्षण,स्टॉक रजिस्टर में  डी०ए०पी० उर्वरक का नहीं पाया गया अंकन, जिला कृषि अधिकारी को प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के दिया निर्देश
  • कृषक बन्धुओं को निर्धारित दर पर ही करायी जाये उर्वरक उपलब्ध, निर्धारित दर पर उर्वरक न बेचने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी  बी0 एन0 सिंह ने रविवार को  जनपद भ्रमण के दौरान ग्राम-कैथी में एक कृषक द्वारा अपने खेत में डी०ए०पी० व यूरिया का प्रयोग कर खेत में की जा रही बीज की बुआई का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक से डी०ए०पी० उर्वरक के मूल्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी,

Advertisement

जिस पर सम्बंधित कृषक द्वारा बताया गया कि वह डी०ए०पी० उर्वरक ₹1550/ में क्रय करके चतरा बाजार से लाया है। तत्क्रम में राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग के किनारे ग्राम-बेलखुरी, वि०ख० चतरा में स्थित भारत खाद एवं बीज भण्डार एवं खेती बारी बीज एवं खाद भण्डार का निरीक्षण किया गया। भारत खाद एवं बीज भण्डार के प्रो० विजय कुमार के प्रतिष्ठान पर मात्र 02 बोरी डी०ए०पी० उर्वरक पायी गयी,


             

Advertisement

जिसके सम्बन्ध में प्रतिष्ठान के मालिक द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी। खेती बारी बीज एवं खाद भण्डार के निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान के प्रो० परमेश्वर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय निम्नलिखित कमिया पायी गयी हैं, जिनका विवरण निम्नवत् हैः- मौके पर एक कृषक द्वारा अपने ट्रैक्टर पर डी०ए०पी०, यूरिया, एन०पी०के० आदि उर्वरक लोड किया गया था।

Advertisement

कृषक से पूछे जाने पर बताया गया कि वह उक्त उर्वरक प्रो० परमेश्वर से कय किया है। कृषक द्वारा डी०ए०पी० उर्वरक का मूल्य 1350 रु० बताया गया। जबकि ग्राम कैथी के कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि वह उर्वरक (डी०ए०पी०) चतरा बाजार से 1550/- रू0 में कय करके लाया है।

Advertisement

मौके पर दुकानदार परमेश्वर से पूछे जाने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह डी०ए०पी० उर्वरक 150 बैग अजय कुमार एण्ड कम्पनी, जंगी रोड मीरजापुर से कय करके लाया है। स्टॉक रजिस्टर मांगे जाने पर  परमेश्वर द्वारा प्रस्तुत किया गया किन्तु उक्त स्टॉक रजिस्टर में उक्त डी०ए०पी० उर्वरक का अंकन होना नहीं पाया गया।

           

Advertisement

उक्त के साथ ही प्रतिष्ठान के बाहर वर्तमान स्टाक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पायी गयी, जो कि उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक एवं मिश्रत) नियंत्रण आदेश 1985 के क्लाज संख्या-04(1) (2) का उल्लंघन के साथ ही उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक एवं मिश्रत) नियंत्रण आदेश 1985 के क्लाज संख्या-04(1) (2) (3) के अन्तर्गत उर्वरक विक्रय लेखा अभिलेखों एवं रिर्टन न सब्मिट का उल्लंघन प्रतीत होता है।

Advertisement

जिला कृषि अधिकारी, सोनभद्र को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त प्रतिष्ठान का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर पायी गयी कमियों के परिप्रेक्ष्य में सम्बंधित दुकानदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से तीन दिवस में अवगत कराना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ ही जनपद के अन्य प्रतिष्ठानों की स्वयं व सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से जांच कराते हुए यह सुनिश्चित करें कि कृषकों को उचित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बीएलओ घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं का सूची में दर्ज कराएं नाम- DM

HIGHLIGHTS

  • जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा के मतदेय स्थलों का किया गया निरीक्षण
  • घर-घर सम्पर्क कर नये महिला व युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
  • विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण



सोनभद्र। मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उ०प्र० के निर्देश के क्रम में रविवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0 एन0 सिंह ने  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा राबर्ट्सगंज क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों  का निरीक्षण किये,

Advertisement

निरीक्षण के दौरान  बी0एल0ओ0 के कार्यों की गुणवत्ता का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा राबर्ट्सगंज के मतदान केन्द्र आदर्श इण्टरमीडिएट इण्टर कालेज, बूथ संख्या-14, बूथ संख्या-12 के तथा बूथ संख्या-137 कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-प्रथम का निरीक्षण किया गया, इस दौरान  बी0एल0ओ नीरज सिंह, सफाई कर्मचारी के पास 6 फार्म-6 के पाये गये, जिसका रजिस्टर पर कोई भी रिकार्ड अंकित नही है,

Advertisement

जिसके सम्बन्ध में बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया गया कि परिवर्धन एवं अपमार्जन के सम्बन्ध में सभी रिकार्ड को रजिस्टर पर अंकित किया जाय। इसी प्रकार से बूथ संख्या-139 कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-3 पर बी0एल0ओ राजकुमार, सफाई कर्मचारी के पास 6 फार्म-6 व 6 फार्म-7 के पाये गये, इनके कोई भी रिकार्ड उपलब्ध नही कराये गये,

Advertisement

जिसके सम्बन्ध में उक्त बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया गया कि परिवर्धन एवं अपमार्जन के सम्बन्ध में सभी रिकार्ड मेन्टेन किया जाय। बूथ संख्या-138 कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-2 व 140-कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-4 के मतदान स्थल का निरीक्षण किया गया।

         

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उपस्थित बी०एल०ओ० / सुपरवाईजर को मतदाता सूची के जेण्डर रेशियो सुधार हेतु अधिकाधिक महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं घर-घर सम्पर्क कर नये युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।

Advertisement

उन्होंने निर्देशित किया की 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम जोड़ते समय उनसे इस बात की पुष्टि करा ली जाय कि उनका नाम कहीं अन्यत्र दर्ज नहीं है, यदि है तो उनका फार्म 6 न भरकर फार्म-8 पर आवेदन लिया जाय। बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर सम्पर्क कर भविष्य में 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं की सूची बना ली जाये तथा 18 वर्ष होते ही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाये।

         

Advertisement

निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, स्टेनो जिलाधिकारी रामआधार, बी०एल०ओ० / सुपरवाईजर सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0 एन0 सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र द्वारा विधानसभा ओबरा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली तथा बीएलओ, सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए।

Advertisement

अपर जिलाधिकारी ने बूथ पर मौजूद बीएलओ से अब तक भरे गए फार्म तथा डोर टू डोर सर्वे की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

     

Advertisement

उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2025 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, इसके साथ ही जो लोग मृतक हो गए हैं या बाहर रह रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ खुले रहने चाहिए और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से संपन्न कराया जाए,

Advertisement

जिससे 18 वर्ष या उससे ऊपर के कोई भी मतदाता का नाम सूची में छूटने ना पाए, इस दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा बूथ पर मौजूद बीएलओ से अब तक भरे गए फॉर्म की जानकारी ली गई तथा विशेष तिथियों को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें