तमिलनाडु के अधिवक्ता की हत्या करने वाले हत्यारे के विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई करे तमिलनाडु पुलिस- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ता कन्नन की निर्मम हत्या की कठोर शब्दों में की निंदा
  • अधिवक्ताओ की  सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने हेतु प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

सोंनभद्र। सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के होशुर कोर्ट के परिसर में दिनदहाड़े अधिवक्ता कन्नन की निर्मम हत्या का लाइव वायरल वीडियो  देख कर पूरे देश के अधिवक्ताओं में गुस्सा और आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

तमिलनाडु के अनेकल सीमा के पास होसूर कोर्ट परिसर के अंदर दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी होने पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने तमिलनाडु पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ता कन्नन की निर्मम हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए हत्यारोपी के विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई की मांग तमिलनाडु पुलिस से किया है। 

Advertisement

और देश भर के अधिवक्ताओं को जान माल की सुरक्षा हेतु देश के प्रधान मंत्री मोदी जी को पत्र लिखा है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि देश भर में आए दिन किसी ना किसी प्रदेश में अधिवक्ताओ पर प्राणघातक हमले किए जा रहे हैं जिससे देश के अधिवक्ता समाज में  में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले जान लेवा हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर कानून और पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रधानमंत्री  मोदी को लिखे पत्र में  माँग किया है कि इस घटना को कारित करने वाले निर्मम अपराधी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करते हुए देश भर के अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें क्योंकि अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक सदैव देश और समाज के लिए अपने को समर्पित किया है।

Advertisement

श्री मिश्र ने लिखा है कि राष्ट्रीय अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनने  से आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और देश प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मंत्रियों ने किया सलखन फासिल्स पार्क का निरीक्षण, अधिकारियों से बोले; इस पार्क के विकास के लिए बेहतर कार्य योजना बनाई जाएं

HIGHLIGHTS

  • मंत्रियों ने किया सलखन फासिल्स पार्क का निरीक्षण

सोनभद्र। गुरुवार को राज्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री, स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प एवं पंजीयन रविन्द्र जायसवाल और स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान डॉ अरुण कुमार ने सलखन फासिल्स पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सलखन फासिल्स को बेहतर ढंग से विकसित किया जाये, जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनें, इसके लिए बेहतर ढंग से कार्ययोजना बनायी जाये।

Advertisement



इस दौरान डॉ० अरुण कुमार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान ने उपस्थित अधिकारियों के निर्देशित करते हुए कहा कि सलखन फासिल्स पार्क को विकसित करने हेतु इस प्रकार की कार्ययोजना बनायी जाये कि सलखन फासिल्स पार्क की पहचान राष्ट्रीय स्तर के पार्क के रूप में हो।

Advertisement
Advertisement



इस दौरान मंत्रीगण ने सलखन फासिल्स पार्क के विकास हेतु किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में डीएफाओ से जानकारी प्राप्त की, तो जिलाधिकारी बीएन सिंह व डीएफओ कैमूर द्वारा बताया गया कि फासिल्स पार्क के सौन्दर्याकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गयी है, जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जायेंगें।

Advertisement



इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क का प्रचार-प्रसार करने व जन मानस तक जानकारी पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के इतिहास को जान सके और उसे देखने हेतु जनपद में आयें।

Advertisement



इस दौरान मंत्रीगण ने देखों अपना देश, उत्तर प्रदेश के आकर्षण पर्यटक स्थल को दें वॉट, उत्तर प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस को सुधारने का सुनहरा मौका अभियान के अन्तर्गत सेल्फी लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत- मंत्री

HIGHLIGHTS

  • विकासपरक योजनाओं के संचालन में वन विभाग सहयोग प्रदान करें: वन मंत्री

सोनभद्र। जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयो के अधिकारियों संग गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल व वन मंत्री अरुण कुमार ने बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया। बैठक के दौरान मंत्रियों ने कहा कि जनपद में पर्यटन खास तौर पर इको टूरिज्म का स्कोप ज्यादा है जिसको बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके साथ ही विकास योजनाओं मे वन विभाग अनावश्यक विकासपरक योजनाओं में रोड़ा न अटकाए।

Advertisement



गुरुवार को बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में इंकों टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाये और इंको टूरिज्म के क्षेत्र में शामिल होने वाले उद्यमियों को सहायता प्रदान की जाये। जनपद में वन्य जीव प्राकृतिक स्थल की प्रचूरता है, जिससे नेचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है।

Advertisement



इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों से सीवा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना हेतु जो भूमि सम्बन्धित समस्याएं हैं, उसका निराकरण शीघ्र किया जाये, जिससे कि भूमि सम्बन्धी समस्याओं का समय रहते निस्तारण हो सकें।

Advertisement


इस दौरान वन मंत्री अरुण कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं व्यापारीगणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें उद्योग स्थापित करने में कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण प्रशासन द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी किसी भी सरकारी योजना के संचालन के लिए अपना योगदान प्रदान करें और अनावश्यक रूप से विकास सम्बन्धित योजनाओं में समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसका विशेष ध्यान दें।

Advertisement



इस दौरान व्यापारी बन्धुओं द्वारा टोल प्लाजा पर लगाये गये फास्ट ट्रैक के कारण लगने वाली लम्बी लाइन तथा अहरौरा एवं अदलहाट के बीच कम दूरी पर दो जगह टोल टैक्स वसूले जाने की समस्या से अगवत करायें, जिस पर प्रभारी मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारी को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

Advertisement



इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को 5 ट्रिलियन की इकोनामि बनाने की जो सोच है उसे पूरा करने में उद्यमियों का विशेष सहयोग अपेक्षित है। जनपद में इंको फण्डिंग पर काम करना है, बड़े उद्योगों से प्रदूषण उत्पन्न न होने पाये, इसका भी विशेष ध्यान देना है, सबको साथ मिलकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।

Advertisement


मोटे अनाज के लिए चिन्हित क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है, इसके लिए जनपद में विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए पर्यावरण, पर्यटन, उद्योग विभाग, कृषि विभाग को मिलकर काम करने की आवश्यकता है, स्थानीय फूड, जड़ी, बूटी व मोटे अनाज चिहिन्त करते हुए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, लोकल पर्यटन, लोकल फूट को बढ़ावा देने, एडवेन्चर टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत है, इसके लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग को मिलकर काम करना है।

Advertisement



इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाये, उद्यमियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, प्रदूषण विभाग द्वारा एनओसी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

Advertisement



इस बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि०/ रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया रक्तदान

HIGHLIGHTS

  • वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र छात्र और एनसीसी कैडेटो का अनुसंधान संस्थान

सोनभद्र। सरकारी इंजीनियरिंग जर्नल में वैज्ञानिक प्रमाणन शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं संस्थान के उन्नत भारत अभियान एवं एनसीसी द्वारा से की गई

Advertisement

शिविर का उद्घाटन संस्थान के कुल सचिव डॉ. आमोद कुमार तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. देवेन्द्र कुमार त्रिपल, अधिष्ठाता गायक डॉ. विनोद कटियार, उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, सचिव सचिव डॉ. विकास तिवारी, एनसीसी प्रभारी डॉ. नवप्रवर्तन के दिशा-निर्देशों में प्रकाशित हुआ।

Advertisement

शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अगले शिविर में भाग लेने वालों की भारी भीड़ को देखने के लिए उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया।

Advertisement

शिविर में वायरलेस करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया गया कि नेक काम के लिए बस सबसे पहले जरूरत होती है। शिविर में डॉ. रवि प्रकाश ट्रिप, प्रशांत पेडेल, आशीष रंजन मिश्रा, दीपक, रवि प्रताप सिंह, रामाधार वैश्य, क्लिनिक श्री उमाकांत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. धीरज और उनकी टीम तथाभत्र- विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा है।

Advertisement



इसी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गीतम सिंह तोमर ने इस तरह के सामाजिक आयोजन के संयोजक मंडल के सभी सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन का प्रदर्शन करते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एन्टी रोमियो टीम ने महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • कुल मिलाकर महिला जासूसों और एंटिरोमियो टीम द्वारा मंदिर, अपार्टमेंट, प्रमुख रेस्तरां, आदि पर की जा रही दुकानें
  • महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिला एवं बल परामर्श पर काम चल रहा है

सोनभद्र। प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बेटियों को स्वावलंबी एवं सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चला रही है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से एक समग्र अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

आज नारी सुरक्षा के प्रति पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना के निर्देश पर जिले के सभी किले की शक्ति दीदी व महिला बीट आरक्षियों, एंटीरोमियों की टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बीट, गांव, टेम्पलरो, पाकों आदि में पर्यटक मिशन शक्ति कार्यक्रम के चौपाल शामिल हैं

Advertisement

मिशन शक्ति चरण-05 के संबंध में मित्रता एवं महिला समूह की कहानी की रचना की गई। उनके अभियोग में उन्हें मनचलों, आतंकवादी समूहों से खोज और आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षा गुण सिखाये गये।

Advertisement

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए विभित्र प्रकार के टेलीफोन नंबर संचालित किए गए जैसे- 1090 – वुमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लियोन,

Advertisement

102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर कनेक्शन 1930 तथा महिला मित्र मंडल पर स्थापित महिला परामर्श के बारे में विस्तृत जानकारी संबंधित शासन की विभित्र परिभाषाओं व सिद्धांतों के संबंध में पैम्पलेट पोथी कर परामर्श दिया गया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तीन नक्सलियों को मिली उम्रकैद की सजा, हत्या के मामले में पाए गए दोषी

HIGHLIGHTS

  • हत्या के दोषी तीन नक्सलियों को उम्रकैद
  • प्रत्येक पर 30 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब 20 वर्ष पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड का मामला


सोनभद्र। करीब 20 वर्ष पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी मुन्ना विश्वकर्मा समेत तीन नक्सलियों को उम्रकैद व 30-30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक संजय सिंह निवासी ग्राम केतार, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र ने 22 दिसंबर 2004 को पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके नाना जयकरन सिंह की हत्या 1994 में सुनील सिंह निवासी पुरना कला ने की थी। वर्ष 1997 में सुनील सिंह की हत्या हो गई।

Advertisement

जिसमें वह, उसके पिता शिव सिंह और नन्दलाल गिरी नामजद थे जो जमानत पर थे। इसी रंजिश को लेकर शाम साढ़े छह बजे मनोज सिंह निवासी पुरना कला 6-7 की संख्या में राइफल, बन्दूक और लाठी लेकर घर में घुस गए और उसके पिता शिव सिंह व छोटे भाई धनन्जय उर्फ राजू को पकड़ कर हाथ पीछे बांधकर दरवाजे पर लाकर रायफल से गोली मारकर हत्या कर दिया।

Advertisement

करीब आधा किमी दूर चितविसराव गांव निवासी नन्दलाल गिरी जो शुभचिंतक और दोस्त थे की भी गोली मारकर उन्हीं लोंगो ने हत्या कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा पुत्र तिलकधारी निवासी समा बांध, थाना रॉबर्ट्सगंज,

Advertisement

जिला सोनभद्र, मुन्नू उर्फ कवि जी पुत्र  भरत पाल निवासी विशेश्वरपुर, थाना नौगढ़, जिला चंदौली व  राकेश उर्फ भोला पाल पुत्र दादू पाल निवासी जयमोहनी, थाना नौगढ़, जिला चंदौली के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा, मुन्नू उर्फ कवि जी व राकेश उर्फ भोला पाल को उम्रकैद व 30-30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय P.G. कॉलेज ओबरा में हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में “भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर जनपद स्तरीय अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं का हुआ शानदार आयोजन।

     
  • सपना मौर्या ने देश भक्ति गीत में,  अर्पित देव पांडेय ने निबंध एवं कविता लेखन में, आनंद कुमार ने एक पात्रीय नाटक में, तराना परवीन ने भाषण प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त किया।


ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, सोनभद्र में “भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एवं राष्ट्रीय एकता” विषय पर जनपद स्तरीय  अंतर महाविद्यालयीय पांच प्रतियोगिताओं का देर शाम तक शानदार आयोजन किया गया।

Advertisement

उक्त प्रतियोगिताओं में मेजबान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा, बी.आर.डी. पी.जी कॉलेज दुद्धी, आर.पी.पी.जी.कॉलेज धरषना, घोरावल इत्यादि महाविद्यालयों  के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़ – चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम  का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

Advertisement

उन्होंने न सिर्फ देश के स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ – चढ़ कर भाग लिया बल्कि आजादी के बाद देसी रियासतों को भारत में विलय कर सशक्त भारतीय संघ के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के उप – समन्वयक डॉ. संतोष कुमार सैनी सरदार पटेल जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोकर सशक्त भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल जी के योगदान को कभी भी बुलाया नहीं जा सकता।

Advertisement

सह- समन्वयक उपेंद्र कुमार ने बताया कि सरदार पटेल एकता एवं त्याग की प्रतिमूर्ति थे। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.संतोष कुमार सैनी ने किया।

Advertisement

पांच प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा से प्रोफेसर राधा कांत पांडेय, डॉ. विकास कुमार, श्री  राजेश प्रसाद, डॉ. आलोक यादव, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह, डॉ.वैशाली शुक्ला, डॉ. विजय प्रताप यादव, डॉ. महीप कुमार, डॉ. सचिन कुमार , बी.आर.डी. पी.जी कॉलेज दुद्धी से राजेश कुमार यादव,  अंकिता चंद्र तथा आरपीपीजी कॉलेज धरसाना, घोरावल से  चंदन सोनी तथा रिव्यू कमेटी में प्रोफेसर राधाकांत पांडेय , डॉ. संतोष कुमार सैनी,  उपेंद्र कुमार ने मिलकर सभी प्रतियोगिताओं को बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से कुशलता पूर्वक संपन्न कराया। 

Advertisement

निबंध प्रतियोगिता में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के अर्पित देव पांडेय ने प्रथम , बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी के शिवम मौर्या द्वितीय तथा आरपी पीजी कॉलेज धरसाना की आजम बानो ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

  भाषण प्रतियोगिता में ओबरा पी जी कॉलेज की तराना परवीन प्रथम व अर्पित देव पांडेय  द्वितीय, तथा बीआरडी पीजी कॉलेज दुद्धी की श्रेया सिंह तृतीय स्थान पर रही।

Advertisement

देश भक्ति गीत गायन में आरपीपीजी कॉलेज धरसना, घोरावल की सपना मौर्या प्रथम, हैप्पी मौर्या द्वितीय तथा भाऊराव देवरस पीजी कॉलेज की शीला मिश्रा तृतीय स्थान पर रहीं ।

कविता लेखन में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा के अर्पित देव पांडेय प्रथम, खुशबू  द्वितीय तथा अनामिका साहनी तृतीय स्थान पर रहीं।

Advertisement

एक पात्रीय नाटक प्रतियोगिता में ओबरा पीजी कॉलेज के आनंद कुमार प्रथम, अनुराधा कौशिक द्वितीय व मोनिका गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं।

उक्त अवसर पर कार्यालय अधीक्षक राजेश्वर रंजन,  धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, के साथ-साथ प्रिया पाण्डेय, शिवानी भास्कर, अर्चना कुमारी, अमन, आकाश यादव,  अर्चना सोनी, राखी राय, साक्षी तिवारी सहित भारी संख्या में छात्र  -छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल

HIGHLIGHTS

  • यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में वृहस्पतिवार को पांचवें दिन  हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

Advertisement

इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा स्थल गुंजायमान हो गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान विनीत गुप्ता, करुणा सिंह, रामा तिवारी, कलावती चौबे, राधिका चौबे, अभय कुमार, विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,

Advertisement

राजेंद्र बाबा, शुभराम बाबा, बलिराम बाबा, बग्गड़ बाबा, रामसेवक बाबा, तपेश्वरी बाबा आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ  कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया।  प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बदमाशों ने ऑटो चालक को बंधक बनाकर लूटा

HIGHLIGHTS

  • ऑटो चालक को बंधक बनाकर लूटा
  • बेरहमी से पिटाई कर , ऑटो की चाभी भी छीना
  • पांच की संख्या में थे बदमाश
  • पिता ने कोन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की तो दरोगा जी ने कुछ नहीं किया
  • एसपी सोनभद्र और पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजा
  • न्याय के लिए पुत्र को साथ लेकर भटक रहा पिता

सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के पड़रछ टोला धरना गांव के पास बुधवार की शाम पांच की संख्या में बदमाशों ने ऑटो चालक को बंधक बनाकर लूट लिया। पिता से बात करने पर बेरहमी से पिटाई करते हुए ऑटो की चाभी और मोबाईल भी छीन लिया।

Advertisement

पिता ने तत्काल घटना की सूचना कोन थाने पर जाकर लिखित रूप से देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। परेशान पिता देर शाम पुत्र के घर आने के बाद वृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में दवा इलाज कराया और एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से और पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement

शिकायती पत्र में चंद्रदेव चेरो पुत्र स्वर्गीय शंकर चेरो निवासी ग्राम हर्रा टोला सलैयाडीह, थाना कोन, जिला सोनभद्र ने अवगत कराया है कि 20 नवम्बर 2024 की शाम करीब तीन बजे उनका लड़का अपनी ऑटो यूपी 64 बीटी-5536 से कोटा बाजार से सवारी लेकर ग्राम पड़रछ टोला धरना गया था।

Advertisement

जब वापस लौट रहा था तो रास्ते में शिवकुमार व संजय पुत्रगण लाली जो टोला धरना के रहने वाले हैं उनके साथ तीन अज्ञात लोग भी थे ने ऑटो को रोककर ऑटो की चाभी छीन लिया और ऑटो चालक उनके बेटे लक्ष्मीनारायण को बेरहमी से मारने पीटने लगे।

Advertisement

इसके अलावा जेब में रखा साढ़े चार हजार रुपये भी लूट लिया। जब बेटे ने फोन करके उसे जानकारी दिया तो मोबाइल भी छीन लिया और बेटे को बंधक बना लिया।

Advertisement

जब दुबारा फोन करने लगे तो मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसकी लिखित सूचना कोन थाने में तत्काल दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसी तरह चंगुल से छूटकर बेटा देर शाम 8 बजे घर आया तो आपबीती बताया। वृहस्पतिवार  को सुबह बेटे को लेकर दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर दिखाया। उसके बाद एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से और पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बीना रजिस्ट्रेशन के अधिवक्ता पोशाक में असामाजिक तत्व कर रहे काम – महेंद्र प्रसाद शुक्ला

HIGHLIGHTS

  • बगैर रजिस्ट्रेशन अधिवक्ता पोशाक में असामाजिक तत्व कर रहे काम: महेंद्र प्रसाद शुक्ला
  • जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की उठाई मांग


सोनभद्र। न्यायालय परिसर एवं न्यायालयों में बगैर रजिस्ट्रेशन अधिवक्ता पोशाक में असामाजिक तत्व कार्य कर रहे हैं। जिसकी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने वृहस्पतिवार को जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि न्यायालय परिसर एवं न्यायालयों में बगैर रजिस्ट्रेशन असामाजिक तत्व अधिवक्ता पोशाक में कार्य करते देखे जा रहे हैं।

Advertisement

जो विधि मान्य नहीं है। जिसकी वैधानिक तरीके से पहचान कराकर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाया जाना आवश्यक एवं न्याय संगत है। श्री शुक्ला ने उक्त प्रकरण की वैधानिक जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग उठाई है। शिकायती पत्र की प्रति सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र को भी दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें