ARTO व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम स्कूल बसों की करें फिटनेस जांच व सुरक्षा व्यवस्था का ले जायजा- DM

HIGHLIGHTS

DM व SP की अध्यक्षा में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बैठक में डीएम व एसपी ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सोमवार कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की, इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात नियमों का पालन कराने के साथ ही जिले में अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दो चक्का वाहनों का संचालन हेलमेट के साथ व चार चक्के वाहनों का परिवहन सीट बेल्ट के साथ कराया जाये। ड्राइविंग लाइसेंस की चेकिंग, यातायात दुर्घटना बचाव जागरुकता, हेलमेट की अनिवार्यता, दुर्घटना बहुल्य क्षेत्रों में रोड संकेतकों की स्थापना, गट्टामुक्त सड़क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैनर, पोस्टर, होर्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

Advertisement



जिलाधिकारी ने कहा कि एआरटीओ व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिन विद्यालयों में बस के माध्यम से छात्र-छात्राएं यात्रा करते हैं, विद्यालयों की बसों की जाँच कर ली जाये कि बसों में सभी टूल किट, प्राथमिक उपचार उपकरण व सामग्री उपलब्ध है की नहीं तथा वाहन चालक के वैध लाइसेंस की जॉच भी कर ली जाये।

Advertisement

इसके साथ ही सभी अधिकारीगण यह सुनिश्चित कर लें कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी आम जनमानस की दी जाये, जिससे नियमों की सही जानकारी होने पर लोग उसका पालन आसानी से कर सके और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर सके।

Advertisement



उन्होंने कहा कि एसीपी टोल प्लाजा व अधिशासी अभियन्ता जल निगम ओवर ब्रिज के बगल की सर्विस लेन सड़क की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के अन्दर कराना सुनिश्चित करेंगें, एक सप्ताह में मरम्मत का कार्य पूर्ण न होने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में दुर्घटना को कम करने सम्बन्धी आवश्यक व्यवस्था की जाये। स्कूल वाहनों के स्वस्थ्यता प्रमाण पत्र व स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन भी कराया जाये, स्प्रीट ब्रेकर की मरम्मत भी करायी जाये और ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाये।

Advertisement

ओवरलोड सवारी वाहनों का भी चालान किया जाये, ओवरलोड सवारी वाहनों के कारण दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है। इसकी विशेष निगरानी की जाये, उन्होंने कहा कि लोगों को यह जानकारी दी जाये कि सड़कों पर हमेशा बायी तरफ से ही चलें, स्टाफ लाईन पर रुकें,

Advertisement

स्कूल के बच्चे निर्धारित बस स्टाप से ही चढ़ें और उतरे, बस से उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर सावधनी के साथ आगे बढ़ें, इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं में जागरुकता लाने हेतु स्कूलो में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाये।

Advertisement

बैठक में एआरटीओ राजेश्वर यादव, सीओ सदर संजीव कुमार कटियार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बोले Dm: आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रतिदिन हो मॉनिटरिंग, लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

HIGHLIGHTS

  • जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की हुई समीक्षा बैठक
  • DM ने स्वास्थ्य अधिकारियों को देदी चेतावनी; लावपवाही बरतने पर होगी कार्यवाही

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित योजनाओं को निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण और आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाये जिसकी प्रतिदिन की मानीटरिंग की जाय तथा शिथिलता बरतने वालो के खिलाफ कार्यवाही होगा।

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर जायजा लिया, तो प्रगति काफी धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लायी जाये, अगली बैठक के दौरान प्रगति धीमी पायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन टेक्निकल आफिसर प्रतिदिन आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध करायेंगें। उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड बनावाने में यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट इन्फारमेशन टेक्निकल आफिसर के कक्ष संख्या-18 में उपस्थित होकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है जिनका मो० नम्बर-9616356386 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Advertisement

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान एमजेएसवाई के अन्तर्गत प्रसव उपरान्त दिये जाने वाली धनराशि के वितरण के प्रगति की समीक्षा की और धनराशि का भुगतान नियमित रूप से करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने सुरक्षित मातृ वन्दना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, फैमिली प्लानिंग, नियमित टीकाकरण के प्रगति की गहन समीक्षा की।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आरबीएसके टीम के भ्रमण की मानीटरिंग नियमित रूप से की जाये। सीएचसी व पीएचसी पर रैण्डम आधार पर निरीक्षण किया जाये। समीक्षा के उपरान्त जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं, उनका क्रियान्वयन निर्धारित समय के अन्तर्गत पूर्ण किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही कदापि न बरती जाये।

Advertisement

जिला स्वास्थ्य समिति शासनादेशानुसार जिले में बेहतर जन स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए समयबद्ध तरीके से कार्य करें। भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया जाय।

Advertisement

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, प्रतिदिन कार्यालय पर हो रहा जनदर्शन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र: एसपी ने प्रतिदिन सामूहिक जनदर्शन में आये फरियादियों की सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

सोनभद्र। प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनदर्शन में आये फरियादियों की अपील/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त मप्र के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण साहिली शेयरहोल्डिंग का ऑर्डर दिया गया।

Advertisement

सभी थाने के पदाधिकारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अपने थाने से पुलिस कार्यालय में आने की कोई आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान स्तर से हो सकता है, वह उनके समाधान समाधान स्तर पर ही समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण कार्यस्थल के आधार पर सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं थानेदारों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई प्राप्त करना सुनिश्चित करना आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पिण्डारी में भव्य गोवर्धन पूजा कार्यक्रम हुआ संपन्न

HIGHLIGHTS

  • पिण्डारी में भव्य गोवर्धन पूजा कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। रविवार को गोवर्धन पूजा समिति पिण्डारी (नगराज) के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। राजेन्द्र यादव पंथी पुजारी बाबा ने देखते ही देखते सूखे उपले में मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।इसके बाद उसी अग्नि में दूध गर्म किया गया तथा खीर पकाई गई। बाबा ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान कर भविष्य के बारे में बताया कि 2025 लोगों के जीवन के लिए अनुकूल होगा। बारिश की भी अच्छी सम्भावना जताई।श्रद्धालुओं का मानना है कि पुजारी के अंदर चमत्कारिक शक्तियां हैं। मान्यता के अनुसार पुजारी और यजमान द्वारा खौलते दूध से स्नान करने पर ही लोगों का कल्याण होता है। पुजारी बाबा द्वारा आग प्रज्वलित कर दूध को खौलाया जाता है। मंत्रोचार के साथ इस दूध को तब तक खौलाया जाता है, जब तक कि मंत्र पूरा नहीं हो जाता है। उसके बाद इस खौलते दूध से न सिर्फ पुजारी, बल्कि पूजा पर बैठे यजमान को भी स्नान कराया जाता है।
पुजारी का दावा है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वहीं जलते हैं जो छली–कपटी होते हैं। पुजारी अपने दावे को साबित करने के लिए खौलते दूध अपने शरीर पर डालता है और वहीं यजमान के शरीर पर भी गर्म दूध डाल देता है। इतना ही नहीं पुजारी अपने दावे को पुख्ता करने के लिए शक्ति का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।
चमत्कारी बाबा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। वहीं गर्म दूध से स्नान और आंखों में डालने पर बताया कि देखने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजा में बहुत शक्ति है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव ने सम्बोधन में कहा कि इस पूजा से हमे प्रकृति पूजा का ज्ञान होता है तथा गोवर्धन पूजा घमंड को दूर करने का सन्देश देता है क्षेत्रीय लोक गायको ने अपनी गीतों से लोगों  का मनोरंजन किया वक्ताओं ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।वही यह प्राकृतिक पूजा है इससे प्राकृतिक अबो हवा शुद्ध होती हैं।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से हुई ।लड़कियों व महिलाओं ने पूजा स्थल से कलश उठाया और  तालाब से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल पहुँचे और पूजा की शुरुआत हुई  कार्यक्रम में  सन्त कुमार यादव,दिनेश यादव, विजय शंकर,पूर्व प्रधान मोनू जायसवाल, प्रदिप जायसवाल, राम सजीवन भारती, राम आशीष, गौतम यादव, श्याम मनोहर, अमीत, अशर्फी, इन्द्रदेव, सत्यप्रकाश,
,वनवासी लाल,मोहन यादव, ज्ञान चन्द, बासुदेव, दिनेश यादव, अभिनाथ यादव एडवोकेट, अशोक ग्वाल बिरहा गायक, राजेश यादव, राजू सुर्यवंशी, सन्तोष दयाल इत्यादि मौजूद रही।कार्यक्रम की संचालन प्रमोद यादव ने किया।
*जबाबी बिरहा मुकाबला में झूमे श्रोता*-
दिन में पूजा प्रसाद वितरण भण्डारा के पश्चात रात्रि में बिरहा मुकाबला बिरहा जगत के करुण रस सम्राट ओमप्रकाश सिंह यादव बिहार व स्टार गायिका नितू राज वाराणसी उ०प्र० के मध्य हुआ रात्रि में मुख्य अतिथि दुद्धी के पूर्व विधायक हरि राम चेरो व म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की सरस्वती वन्दना के बाद एक से एक भोजपुरी गानों व जबाबी बिरहा से दर्शकों ने पूरी रात आनंद ली मौके पर कमेटी के सभी सदस्यों समेत हजारों की तादाद में श्रोताओं का जमावड़ा रहा/

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

21वां अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष बने रंजीत जायसवाल

HIGHLIGHTS

  • विजेता टीम को नगद 35000 उपविजेता टीम को नगद 25000 रूपये का इनाम दिया जायेगा-
    म्योरपुर



म्योरपुर, सोनभद्र। खेल मैदान मे होने वाली पुरुष ड्यूज क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न कराने हेतु एक बैठक मु. अजीम के अध्यक्षता मे रखी गयी जिसमे पंकज सिंह ने अध्यक्ष पद हेतु रंजीत जायसवाल का नाम लिए जिसे सभी लोगो ने एक साथ अपना समर्थन दिया।

Advertisement

उपाध्यक्ष मु. वकील, अमित रावत जबकि मिडिया प्रभारी एव उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी पंकज सिंह को दी गयी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रमोद अग्रहरी को दी गयी महासचिव रामचंद्र रौनियर व सचिव मु. अजीम तथा राजन गुप्ता को बनाया गया मंत्री गौरी गुप्ता तथा राकेश गुप्ता(पप्पू) को बनाया गया।

Advertisement

कमेटी के अध्यक्ष रंजीत जायसवाल ने बताया की इस वर्ष थ्रीस्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान मे 21वा अंतर्राजिय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमे विजेता टीम को नगद 35000(पैतिस हजार)रूपये एव उपविजेता टीम को नगद 25000(पच्चीस हजार रूपये)दिए जायेंगे इस दौरान समसाद अली,नागेंद्र,अमित रावत,गौरी गुप्ता,प्रमोद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई कुल 17 शिकायतें, साफ सफाई व पेयजल का समस्या रहा मुख्य

HIGHLIGHTS

  • समस्त निकायों को मिलाकर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई

सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हेतु दिये गये आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जेई मनीष कुमार ने जनता की समस्याओ को सोने।

Advertisement

इसी क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 0. नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 2,

Advertisement

समस्त निकायों को मिलाकर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान सभासद मनोज चौबे धर्मराज जैन, सजीत, बिमलेश, अजीत सिंह, आकाश रावत, अमित दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विराट रुद्र महायज्ञ के दुसरे दिन हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया यज्ञ पंडाल

HIGHLIGHTS

  • विराट रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने की यज्ञ मंडप की परिक्रमा
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल
  • भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में सोमवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। विराट रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।

Advertisement

यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान रामा तिवारी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्या, परमानन्द मौर्य, कलावती चौबे, विमला देवी को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर दूसरे दिन का विराट रुद्र महायज्ञ  कार्यक्रम आरती के साथ संपन्न कराया गया।

Advertisement

  प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कालो देवी, संगीता देवी, शिल्पा देवी, कृष्णावती, शुभराम महाराज,अभय कुमार, मुन्ना बाबा, हरिनंद बाबा, राजेंद्र महाराज, बलिराम दास बाबा, बग्गड़ बाबा, रमाकांत बाबा,भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, मनोज केशरी, हीरा आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन के हुए बैठक में किसानों के उत्थान के लिए कई प्रस्ताव पारित

HIGHLIGHTS

  • यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न किसानों के उत्थान हेतु कई प्रस्ताव पारित


करमा, सोनभद्र। विकासखंड करमा के कर्नवाह कैम्प कार्यालय पर एफपीओ की द्वितीय वर्ष की प्रथम मासिक बैठक सकुशल सम्पन्न हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल सिंह वैद्य एवं संचालन ई. प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया।

Advertisement

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किये गए। तेजस्वी संगठन न्यास व यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन के सहयोग से संचलित तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा अलग अलग प्रदेशो में स्टोर की स्थापना एवं कृषि स्नातक छात्रों को प्रशिक्षण व

Advertisement

रोज़गार से जोड़ने एवं जनपद में टमाटर उत्पादक किसानों के सहयोग हेतु एफ आई जी अध्यक्ष संतोष कुमार पटेल द्वारा टमाटर के किसानों को उचित मूल्य दिलाने हेतु टमाटर एफ आई जी का गठन किया गया

Advertisement

एवं  मुस्तकीम अहमद को एफ आई जी प्रमुख व श्रीमान विक्रम सिंह को सह प्रमुख मनोनीत किया गया। जिनके द्वारा एफपीओ से जुड़े किसानों को लाभ प्राप्त होगा। राजेश मिश्रा प्रबंधक द्वारा एफपीओ के सदस्यों के धान खरीद बिक्री हेतु अभियान चला किसानों को उचित मूल्य दिलाने की बात कही एवं मिलरों से वार्ता कर किसानों का धान ख़रीदवाने का आश्वासन भी दिया गया।

Advertisement

मंकर्णिका देवी महासचिव द्वारा जनपद में संचालित महिला स्वयं सहायता समूह को एफपीओ के माध्यम से  मार्केटि लिंकेज व जागरूक करने की बात कही गई।  अभय कांत दुबे निर्देशक द्वारा पगिया में बहुत जल्द यू.एस.एफ.ए. एफपीओ द्वारा टमाटर खरीद केंद्र का शुभारंभ का प्रस्ताव दिया गया।

Advertisement

ई. प्रकाश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा 12 प्रदेश में निगरानी समिति का गठन किया जा चुका बहुत जल्द अन्य बचे हुये प्रदेशो के किसान उत्पादक कम्पनीयो को निगरानी समिति का सदस्य बना कर एफपीसी से एफपीसी का व्यापार प्रारम्भ किया जायेगा। तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा अपना प्रथम स्टोर बिहार प्रदेश में सुभारम्भ करने की बात कही और प्रस्ताव पारित किया गया। 

Advertisement

धर्मेंद्र सिंह  ने बताया कि जनपद के किसानों व किसान उत्पादक कपनीयो को व्यापार से जोड़ने का यूनिवर्सल सोनांचळ फार्मर एसोसिएशन द्वारा अभियान चला कर किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जीतेंद्र गुप्ता बने पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया मनोनयन पत्र

HIGHLIGHTS

  • पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की हुई बैठक, जीतेंद्र गुप्ता बने जिलाध्यक्ष


सोनभद्र। सोमवार को पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों के सर्व सम्मति से कलमकार जीतेंद्र गुप्ता को जिलाध्यक्ष चुन लिया गया, इस दौरान लोगों ने नवागत जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisement

इस दौरान माला पहनाकर नवागत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया,  इस अवसर पर कलमकारों के ऊपर हो रहे हमलों, कार्यवाही पर चर्चा की गई। बैठक में पत्रकारिता एवं पत्रकार कल्याण व सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध, जिला समिति के पत्रकारों को एकजुट करने, पत्रकार हितों को संरक्षित करने व पत्रकारों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।

Advertisement

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल द्वारा जीतेंद्र गुप्ता को मनोनयन पत्र देकर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष का पद संभालते हुए जीतेंद्र गुप्ता ने कहा कि कमेटी का गठन जल्द कर लिया जाएगा, बैठक में विनोद कुमार अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, महामंत्री विष्णु गुप्ता, मस्त राम मिश्रा, राकेश सोनी, विधु शेखर मिश्रा, अनूप श्रीवास्तव, राकेश सिंह, मनोज वर्मा, अनुज जायसवाल, कृपा शंकर पांडेय, कामेश्वर विश्वकर्मा, भरत कुमार, विशाल टंडन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर माले कार्यकर्ताओं और किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने और किसानों को पर्याप्त बिजली, पानी सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा व किसान सभा ने संयुक्त रूप एडीएम ( नमामि गंगे) को सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर मौके पर मौजूद एडीएम (नमामि गंगे) को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन को सौंपा।

Advertisement

जहां उक्त संगठन के नेताओं का कहना रहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के शासनकाल में जहां जनता अनेकानेक समस्याओं से जूझ रही है वहीं देश के लिए अन्नदाता कहे जाने वाले किसानों की समस्याओं को भी इस सरकार द्वारा नजर- अंदाज किया जा रहा है,

Advertisement

यह कितनी विडम्बना की बात है कि इस खेती के सीजन में जब किसान सबसे महत्वपूर्ण फसल रबी की फसल की बोआई कर रहे हैं और उन्हें डीएपी सहित अन्य खादों की अतिआवश्यकता है, डबल इंजन वाली सरकार उन्हें खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। दिन दिन भर किसान खेतों का काम छोड़कर सहकारी समितियों के बाहर लाइन में खड़े रहते हैं, मौके पर बैक डोर से खाद गायब हो जाता है जिसके चलते झड़प भी होती है, पुलिस बल का प्रयोग कर किसानों पर लाठियां भी बरसाई जाती है और किसानों को निजी खाद व्यापारी के यहां जानें पर मजबुर किया जाता है जो भारी दाम वसूल कर किसानों को कंगाल बना रहे हैं।

Advertisement

इस समय धान की बिक्री में भी किसानों को लुटवाया जा रहा है। इस वर्ष पहले सूखा और फिर बाढ़ से धान की पैदावार औसत से कम हुई है और उसका लागत मूल्य काफी अधिक आया है। सरकारी तौर पर खरीदें जाने वाले धान को आढ़तिए (बिचौलिए) किसानों से कम मूल्य पर खरीद कर सरकारी खरीद केंद्र को देकर कर पूरा लाभ कमा रहे हैं।

Advertisement

किसानों की आमदनी को दोगुना करने की दावा करने वाली सरकार की शोषणवादी नीतियों के चलते किसानों को भारी घाटा हो रहा है। इसके साथ ही समूचे प्रदेश में इस समय बड़े पैमाने पर वायरल, डेंगू, और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैली हुई है, इसका मुख्य कारण स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाती जगह जगह फैलीं व ढेर लगाई गंदगियों और कीटनाशक दवाओं का छिडकाव न होना भी है।

Advertisement

प्रदेश में स्वास्थ्य महकमा भी फेल है, तत्काल घटित झांसी मेडिकल कॉलेज की घटना से पूरा देश मर्माहत है। ऐसे कई सवाल हैं जिससे लोगों में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि डीएपी खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए और इसे सहकारी समितियों पर किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए।

Advertisement

क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर हो रहे भ्रष्टाचार व दलाली प्रथा को रोका जाए और किसानों को हर तरह की सहुलियत प्रदान करते हुए उन्हें धान का उचित मूल्य व पर्याप्त मात्रा खाद बीज उपलब्ध कराया जाए। मच्छर जनित रोगों से मुक्ति के लिए सभी शहरों और गांवों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाए और युद्ध स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मनरेगा योजना में मजदूरों की मजदूरी 600 रुपए प्रतिदिन किया जाए और उन्हें दो सौ दिन के काम की गारंटी सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

नेताओं ने कहा कि सर्वाधिक बिजली उत्पादन और पर्याप्त प्राकृतिक पानी स्रोत वाले जनपद के अधिकांश इलाकों में खेती प्रकृति पर निर्भर है। जबकि सिंचाई के लिए भिन्न भिन्न क्षेत्रों में चेकडैम, बंधें और पहले से स्थापित कई सोन, व कनहर जैसी बड़ी सिंचाई परियोजनाएं भी हैं उनका विस्तारीकरण कराया जाए और कटौती मुक्त पर्याप्त बिजली आपूर्ति किया जाए जिससे जनपद का कृषि उत्पादन में भी पहचान हो और यहां के आदिवासी व किसान खेती से आत्मनिर्भर बन सकें।

Advertisement

जनपद के गिट्टी / बालू खनन क्षेत्रों में चल रहे अवैध तरीके से नदी की धारा को रोककर तथा जलीय जीव जंतुओं को भारी क्षति पहुंचाते हुए चल रहे जेसीबी पोकलेन जैसी मशीनों को तत्काल रोक लगा कर खनन ठेकेदारों पर कार्रवाई किया जाए और खनन में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। सोनभद्र में वन विभाग द्वारा आदिवासियों, जनजातियों पर लगातार किए जा रहे शोषण उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए और यहां वनाधिकार कानून का मुस्तैदी से पालन कराया जाए।

Advertisement

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाकपा के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा, किसान सभा के जिला संयोजक कामरेड रामरक्षा, शिवमंगल प्रसाद, बसावन गुप्ता, देव कुमार विश्वकर्मा, विरेन्द्र सिंह गोंड, जोगेंद्र सिंह, राजेन्द्र प्रसाद व नागेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें