स्कूल के बाथरूम में कैमरा देख छात्राओं के उड़े होश, किया जमकर हंगामा, आरोपी किशोर पुलिस हिरासत में

HIGHLIGHTS

  • जानकारी मिलते ही छात्राओं और अभिभावकों ने जमकर किया हंगामा
  • रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक इंटर कालेज में लड़कियों के बाथरूम में मिला कैमरा 

सोनभद्र। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिला।  इसकी जानकारी होने पर भड़की छात्राओं और अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। स्कूल के बगल में रहने वाले एक नाबालिग किशोर ने बाथरूम में कैमरा लगाया था और वाईफाई के जरिए अपने मोबाइल से कनेक्ट किया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Advertisement



यह है पूरा मामला
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव चौधरी इंटर कॉलेज में 12वीं तक की पढ़ाई होती है। इसमें छात्राओं की संख्या अधिक है। शनिवार को छात्राएं स्कूल के शौचालय की ओर गईं तो वहां उन्हें दिवार पर छोटा कैमरा लगा दिखा। शौचालय की दीवार पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर के घर से लगी है।

Advertisement

छात्राओं का आरोप है कि उस लड़के ने ही शौचालय में दीवार में स्पाई कैमरा लगा दिया। जब उन्होंने हंगामा करना शुरू किया तो कैमरा हटवा दिया गया। इसकी सूचना प्रधानाचार्य और पुलिस को दी गई। छात्राओं का आरोप है कि किशोर ने स्पाई कैमरे के माध्यम से उनके वीडियो और फोटो लिए हैं।

Advertisement

पुलिस के पहुंचने पर उसने डिलीट कर दिया। वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

इस मामले में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किशोर पर कैमरा लगाने का आरोप है। कैमरे को उसने मोबाइल से कनेक्ट किया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। छात्राओं की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
छात्राओं का आरोप है कि उस लड़के ने ही शौचालय में दीवार में स्पाई कैमरा लगा दिया।

Advertisement

जब उन्होंने हंगामा करना शुरू किया तो कैमरा हटवा दिया गया। इसकी सूचना प्रधानाचार्य और पुलिस को दी गई। छात्राओं का आरोप है कि किशोर ने स्पाई कैमरे के माध्यम से उनके वीडियो और फोटो लिए हैं। पुलिस के पहुंचने पर उसने डिलीट कर दिया। वहीं रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

समाधान दिवस पर ज्यादातर आए जमीन से सम्बन्धी मामले, कमिश्नर ने दिए निस्तारण के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन राबर्ट्सगंज में हुआ
  • गलत तरीके से वरासत दर्ज करने के मामले में जिलाधिकारी ने पेशकारो व लेखपाल के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने के दिए निर्देश

सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नवम्बर महीने के तीसरे शनिवार को किया गया, मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस राबर्ट्सगंज में मण्डलायुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी बी द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को बड़े ही सरल भाव से सुना गया,

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जमीन सम्बन्धी प्राप्त हुए, जिनका शंका समाधान मौके पर ही तत्परता के साथ निस्तारण किया जाता रहा, जो जमीन सम्बन्धी मामले विवादित स्थिति में थे, ऐसे प्रकरणों में क्षेत्रों में टीम भेजकर स्थलीय जाँच कर शंका समाधान के साथ ही निस्तारण भी कराया गया।

Advertisement

मंडलायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाना है, सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में समय से उपस्थित होते हुए जनमानस के शिकायतों का निस्तारण समय से करना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा की ऐसे मामले जो मौके पर जाकर निस्तारण किया जाना है, दोनों पक्षों के समक्ष वार्ता कर प्रकरण का निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये। कार्यालय में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर मंडलायुक्त, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज उत्कर्ष द्विवेदी आदि ने 73 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 8 मामलें निस्तारित किये गये और 3 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 3 प्रकरणों को निस्तारित किये गये।

Advertisement

इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 11 मामले निस्तारित हुए, बाकी 62 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, नायब राशि तहसीलदार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

किसानों को उन्नतशील गेहूं का बीज किया गया वितरित

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंभनडीहा और भलुही के  किसानों को शनिवार को सामुदायिक भवन में  पर  किसानों को क्षेत्रीय केंद्र बिहार पूसा  से मंगाया गया गेहूं का उन्नत शील बीज वितरित किया गया।

कृषि वैज्ञानिक डा०आर एस मीणा ने बताया कि यह बीज किसानों के आर्थिक विकास और आय बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।और  इसके उत्पाद को  किसानों से संस्थान अच्छे दाम पर खरीद सकेगा।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने बताया कि किसान इसके उत्पाद को लागतार तीन से चार साल तक सुरक्षित रख कर हर साल बोवाई कर सकेंगे और उन्हें बाजार या बाहर से गेहूं का बीज लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Advertisement

बीज वितरण करते हुए ग्राम प्रधान संत कुमार और फील्डवर्कर  रामाशंकर ने किसानों को गेहूं की बुवाई,सिंचाई और देख रख की जानकारी देते हुए बताया कि बी एच यू, कृषि विज्ञान विभाग भारत सरकार  के मदद से आदिवासी किसानों के आर्थिक विकास के लिए बलियारी, बभनडीहा  ,भलूही के किसानों को  प्रोत्साहित कर रहा है।

Advertisement

कहा कि किसानों को सफलता तभी मिलेगी जब वह वैज्ञानिक विधि से खेती करे और समय पर पानी, दे।इससे पहले किसानों को साग सब्जी ,और सरसो,चना,मसूर का बीज वितरित किया गया है।बताया कि किसानों ने समय से सरसों की बुवाई की है और उसके बीज अच्छे से उगे है। मौके पर अशर्फी,महीपत, राम सिंह, ,रामप्यारे, शांति, अंजना देवी, आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मारपीट के मामले में 6 दोषियों को मिली तीन वर्ष की कैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • छह दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद
  • अभियुक्तगणों की जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी साढ़े दस वर्ष पूर्व हुई मारपीट का मामला
Advertisement

सोनभद्र। साढ़े दस वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश  रविंद्र विक्रम सिंह की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर छह दोषियों को 3-3 वर्ष की कैद व प्रत्येक पर साढ़े छह हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

अभियुक्तगणों की जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक घोरावल थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी रामजी सिंह ने घोरावल थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि  15 जून 2014 को सुबह 8 बजे चचेरे भाई जुगत नरायन के पुरानी रंजिश को लेकर महेंद्र सिंह पुत्र हनुमान रास्ते में गाली गलौच देने लगे।

Advertisement

जब उसने गाली देने से मना किया तो वीरेंद्र सिंह पुत्र हनुमान  सभी लोग लाठी डंडे से मारने पीटने लगे।उसके चिल्लाने पर शोरगुल की आवाज सुनकर परिवार के महिपत, विनय, नवलकिशोर, पन्नालाल, संतोष, पंचम,रामजी, राजनारायण बीच बचाव करने आए तो अभियुक्तगण सूरज सिंह, अंगद,सूचित व छोटे द्वारा सभी को मारापीटा गया,

Advertisement

जिससे उनलोगों को चोटें आई हैं। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में जुगतनरायन पुत्र धर्मजीत निवासी तेंदुआ,  वीरेंद्र सिंह व महेंद्र प्रताप सिंह पुत्रगण हनुमान सिंह, सूचित पुत्र झुल्लूर सिंह, सूरज सिंह पुत्र अंगद सिंह व छोटे पुत्र राजनारायण के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों जुगतनरायन, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह,सूचित, सूरज सिंह व छोटे को 3-3 वर्ष की कैद एवं प्रत्येक पर साढ़े छह हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर दो-दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानव तस्करी व बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर चला विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति  उन्नमूलन अभियान बच्चों के जीवन को संवारने का अभियान- रामजी यादव

सोनभद्र। जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन  के संयुक्त टीम द्वारा थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत महुआरी,

Advertisement

तेन्दू कस्बा, सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षावृत्ति,बाल श्रम रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।  बाल श्रमिकों को विभिन्न कार्य में नियोजित नहीं करने से संबंधित जन जागरूकता के लिए संयुक्त टीम द्वारा  प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

Advertisement

सभी दुकानदारों से बाल श्रमिकों को नियोजित नहीं करने की शपथ ली। दुकानदार एवं नियोजक को यह निर्देश दिया कि वह अपनी दुकान-होटल में किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करें तथा प्रतिष्ठान में बाल श्रम मुक्त होने का बोर्ड लगाएंगे।

Advertisement

 ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे  द्वारा बताया गया कि इस अभियान के तहत ऐसे बच्चों की खोज की जा रही है जो मजबूरीवश या किसी अन्य कारणों से सड़क पर भीख मांग रहे हैं या किसी दुकान व अन्य वाणिज्यक प्रतिष्ठान में मजदूरी कर रहे हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि  संयुक्त टीम द्वारा आम जन-मानस को जागरुक  किया जा रहा हैं  कि बच्चों को भिक्षा नहीं शिक्षा दें एवं बाल श्रम न कराए।
  

Advertisement

सीमा शर्मा  द्वारा  बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर काल करके जानकारी लिया जा सकता हैं।

Advertisement
Advertisement

टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से केसवर्कर सीमा शर्मा, सुपरवाईजरी सत्यम चौरसिया, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव,मुख्य आरक्षी धनंजय यादव उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्वेटर

HIGHLIGHTS

  • सामाजिक सरोकार की अनुकरणीय व प्रेरणादायक पहल : 21 कामकाजी युवाओं और 1 महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने नेक कमाई से 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की स्वेटर


झज्जर : अपने लिए तो सब जीते हैं सही मायने मे दूसरे के लिए जीना ही जीवन है I यदि जीवन का उद्देश्य दूसरों की भलाई बन जाए तो उससे प्रेरणादायक व नेक काम कुछ नहीं हो सकता है I झज्जर जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा सामाजिक सरोकार की भावना और मानवीय नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव अंबोली, जिला झज्जर के 120 जरूरतमंद विद्यार्थियों को आयोजित वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम में निःशुल्क स्वेटर वितरण की गई I

प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् माननीय चेयरमैन सुखबीर जाखड़ ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे I अपने संबोधन में सुखबीर जाखड़ ने विद्यार्थियों की हर क्षेत्र में सफलता की कामना करते हुए भविष्य में कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया।

जोगिंद्र यादव, डायरेक्टर, मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट, कोसली और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मंजीत सिंह अम्बोली निवासी,  प्रो. श्री हँस बैग हाउस,  रेलवे स्टेशन कोसली के पिता श्री बलबीर सिंह ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन मे जोगिंद्र यादव ने कहा कि ज़रूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

माननीय राजेश यादव, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव अंबोली, जिला झज्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की I प्रिंसिपल ने मां-मातृभूमि सेवा समिति की विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण करने की अनूठी पहल की भूरी भूरी प्रशंसा की।

समाजसेवी व शिक्षक डॉ. महावीर सिंह ने अपने जोशीले शब्दों से कुशलतापूर्वक मंच का संचालन करके वस्त्र समर्पण सेवा कार्यक्रम को यादगार बना दिया I

21 बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा, अध्यक्ष, मां-मातृभूमि सेवा समिति, वीरों की देवभूमि धारौली ने बताया कि 1.माननीय सुखबीर जाखड़, चेयरमैन, रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स 2.शिक्षा के साथ साथ सामाजिक सरोकार का दायित्व भी बेखुबी निभा रहे मास्टर हरबीर मल्हान गिरधरपुर निवासी 3.पर्यावरण संरक्षण को समर्पित मंजीत सिंह, अम्बोली निवासी,  प्रो. श्री हँस बैग हाउस,  रेलवे स्टेशन कोसली 4.युद्धवीर सिंह लांबा,वीरों की देवभूमि धारौली 5.श्री धर्मेंद्र यादव, मेडी-जेईई करियर इंस्टीट्यूट कोसली 6.समाजसेवी सागर यादव, (फिजिकल ट्रेनर ऑफ़ इंडियन नेवी) रेलवे स्टेशन कोसली 7.हरियाणा सरकार में जूनियर इंजीनियर अजय मलिक, खानपुर कलां, सोनीपत 8.ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल, बहादुरगढ़ और नवजीवन हॉस्पिटल, मॉडल टाउन रोहतक के मैनेजर विक्रांत शर्मा 9.धारौली निवासी नवीन लांबा जी सुपुत्र स्व. मांगे राम 10.असिस्टेंट टैक्सेशन ऑफीसर के पद पर कार्यरत, संजीव घणघस, गाँव जताई, जिला भिवानी 11.कोसली रेलवे स्टेशन में नाहड रोड पर ‘सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर’ प्रो. सोनू कुमार धारौली निवासी 12.इंजीनियर अजय जांगड़ा भिवानी  सरकारी बैंक में कार्यरत 13. प्रेमसुख कुमार, प्रो., बिट्टू स्कूल ड्रेस, रेलवे स्टेशन कोसली 14.इंजीनियर अमित दांगी, गांव मदीना, रोहतक 15.रक्तदानी नितेश भौरिया, प्रो.अर्बन युवा रेडीमेड स्टोर, कोसली में कपड़ों की मशहूर दुकान 16.झज्जर निवासी श्री नरसिंह,   सरकारी बैंक में कार्यरत 17.कोसली गांव के कमला मेडिकल स्टोर के प्रो.विक्रम यादव 18.कृष्ण सिंह, असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद पर कार्यरत 19.मास्टर रोहित यादव, कोसली निवासी 20.श्रीमती अनार बाला, सामाजिक कार्यकर्ता कोसली  21.समाजसेवी व शिक्षाविद मास्टर पवन कुमार, गांव धनीरवास झज्जर निवासी 22.असिस्टेंट प्रोफेसर व करियर काउंसलर यशपाल चोपड़ा, बहादुरगढ़ निवासी आदि ने अपनी ईमानदारी व कड़ी मेहनत से कमाया नेक धन से कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सहयोग दिया ।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पत्रकार को पीटने वाले अपराधी के विरुद्ध  कठोर कारवाई करे पुलिस- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • पत्रकार पर हमले के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई  हेतु आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव ने मुख्य मंत्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। मथुरा जनपद एक न्यूज चैनल के पत्रकार साथी वीर नारायण शर्मा पर मथुरा जनपद के दबंग माफिया भूरा के द्वारा सरेराह दौड़ा दौड़ा कर पीटे जाने और अपमानित किए जाने की घटना  की जानकारी मिलते ही प्रदेश भर के पत्रकार और पत्रकार संघों में अत्यधिक आक्रोश पीड़ा व्याप्त हैं।

Advertisement

वही घटना की जानकारी होते ही आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जल्द से जल्द घटना के आरोपी अपराधी के विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग की है।

Advertisement

संगठन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने मुख्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर करारा तमाचा है। क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी गुंडे द्वारा इस प्रकार दिनदहाड़े हमला किया जाएगा सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर मारा पीटा जाएगा तो ऐसे में लोकतंत्र की रक्षा का सवाल खड़ा होता है।

Advertisement

श्री मिश्र ने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी पत्रकार साथी अपनी जान जोखिम में डाल करके समाज के शोषित पीड़ित मजलूमों के हक और अधिकार के लिए दिन-रात काम करते हैं इसके बावजूद भी उनकी सुरक्षा की जो व्यवस्था होनी चाहिए ना तो स्थानीय प्रशासन द्वारा और ना ही प्रदेश सरकार द्वारा की जाती है जो बहुत ही दुखद है।

Advertisement

अतः आपसे सादर अनुरोध है कि मथुरा में इंडिया न्यूज के पत्रकार साथी वीर नारायण शर्मा जी पर जान लेवा हमला करने वाले और  दिनदहाड़े सड़क पर दौड़ाकर पीटने वाले अपराधी को अविलंब गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध  कठोर से कठोर करवाई करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं और

Advertisement

साथ ही  पीड़ित पत्रकार साथी वीर नारायण शर्मा  की जान माल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का  कष्ट करे अन्यथा आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के बैनर तले उत्तर प्रदेश के पत्रकारों को एक जुट होकर के आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संतोष ही सुख का आधार- आचार्य सरस्वती

HIGHLIGHTS

  • संतोदय सत्संग परिवार के वार्षिक संत समागम में कहा, सद्गुरु की शरण में आने के बाद कुछ पाना शेष नहीं रह जाता

सोनभद्र। संतोदय सत्संग परिवार  के शुक्रवार को हुए समागम ने सांसारिक उलझनों के बीच फंसकर अशांत और असंतुष्ट होते मानव जीवन को इनसे उबरने की राह दिखाई। सांसारिक रीति को निभाते हुए सत्य और परमार्थ से प्रीति कैसे बढ़े, संतोष और संतुष्टि कैसे मिले, इसके रहस्य बताए। 

Advertisement

आचार्य श्री स्वामी सत्येन्द्र कुमार सरस्वती जी महाराज ने कहा कि सद्गुरु की शरण में आने के बाद कुछ पाना शेष नहीं रह जाता। यह शरणागति मानव जीवन के सभी संशयों को पल भर में समाप्त कर उसे उसके वास्तविक स्वरूप का बोध कराती है। वास्तविक स्वरूप का बोध हो जाने पर संसार में आसक्ति नहीं रह जाती और वह अपने सद्गुरु देव भगवान की दया-कृपा के अधीन हो जाता है।

Advertisement

हर स्थिति, परिस्थिति को वह प्रभु परमात्मा का प्रसाद समझकर उसे सहज भाव से स्वीकार करता है। तब वह कर्ता नहीं रह जाता। उसकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं रह जाती। परमात्मा की चाह को वह अपनी चाह बना लेता है। ऐसा होने पर सहज ही संतोष और संतुष्टि की अनुभूति होने लगती है। संतोष ही सुख का आधार है। उसकी रहनी और जीवनी को प्रभु स्वयं संवारते हैं।यह संसार से विरक्ति का मार्ग नहीं बल्कि संसार में रहते हुए संसार की नश्वरता और आत्मरूपी जीव की अमरता को समझने का मार्ग है, जो परम तत्व से आपको परिचित कराता है।

Advertisement

इन सबका मूल सद्गुरु देव भगवान की दया-कृपा ही है। उनकी दया-कृपा हो जाए तो फिर कभी किसी की आधीनता की जरूरत नहीं रह जाती। सबसे बड़ी बात यह कि परम पूज्य सद्गुरु देव भगवान की दया-कृपा सबको समान रूप से सहज और सुलभ है, बस उनके सन्मुख होने की देर है। वह तो परम दयालु हैं। सद्गुरु की दया-कृपा होने पर ही सत्संग सुलभ होता है। सत्संग ही सुमंगल का हेतु है।

Advertisement

कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रह्म नगर स्थित संत साहित्य कुटीर में हुए इस समागम का शुभारंभ संतोदय सत्संग परिवार के अधिष्ठाता परम संत सद्गुरु आचार्य श्री प्रेमनाथ सरस्वती स्फोटायन जी महाराज और ब्रह्मलीन माता सरस्वती देवी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात आरती-पूजन हुआ और फिर भजन-प्रवचन की रसधार में श्रद्धालु देर रात तक आनंदित होते रहे।

Advertisement

संत सच्चिदानंद जी महाराज के भावमय मधुर भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध नजर आए।
समागम में जौनपुर, वाराणसी, चंदौली समेत आसपास के कई जिलों से श्रद्धालु शामिल हुए।  अरदास और भंडारे के साथ समागम ने विराम लिया। संचालन संसप के जिला प्रमुख डॉ तारकेश्वर देव पांडेय ने किया।

Advertisement

आयोजन में संजय पाठक, शिवानंद तिवारी, राममूर्ति यादव, केशव सिंह, अनिल मिश्रा, कमलेश यादव, बावन साव, बचाऊ कौवाल, वीरेंद्र शंकर सिंह, कौशल द्विवेदी, रामचंद्र द्विवेदी, मंगला प्रसाद, हरि शंकर सिंह, निर्मला सिंह, शकुंतला सिंह, संतोष सिंह टुन्नू, गुरु भजन सिंह, रोशन सिंह, राजेश कुमार, अनूप कुमार राय, गंगा मास्टर समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

काशी के 84 घाट 25 लाख दीयों से जगमगाए:60 मिनट आतिशबाजी, लेजर शो से सजा आसमान; एक लाख लोगों ने की महाआरती

HIGHLIGHTS

  • काशी में देव दिवाली…84 घाट 25 लाख दीयों से जगमगाए:60 मिनट आतिशबाजी, लेजर शो से सजा आसमान; एक लाख लोगों ने की महाआरती

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)

वाराणसी: शिव की नगरी में देव दीपावली का पर्व पूरे उत्साह और हर्ष के साथ मनाया गया है। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो देख सभी अभिभूत हैं। बात चाहे दीयों की हो, बात चाहे सुंदर घाटों की हो या फिर शानदार आतिशबाजी की, पूरी काशी जगमगा उठी है। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ इस खास मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि वाराणसी के नमो घाट पर इस देव दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, खुद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसका उद्घाटन किया। जैसे ही उनकी तरफ से उद्घाटन हुआ, हर किसी ने हर-हर महादेव के नारे लगा दिए। पिछले कुछ सालों से लगातार देव दीपावली के मौके पर ऐसी ही तस्वीरें यूपी से सामने आती रही हैं, हर बार उनकी जबरदस्त चर्चा भी देखने को मिली।

अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि आस्था के प्रकाश से आलोकित धर्मनगरी काशी… बाबा श्री विश्वनाथ और माँ गंगा सभी का कल्याण करें। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आज काशी में देव दीपावली का अलौकिक दृश्य देखकर मन प्रफुल्लित हो गया! माँ गंगा के घाटों पर जगमगाते असांख्य दीप और देव आगमन पर भक्ति से सराबोर काशी हमारी अतिप्राचीन एवं अतुल्य धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है। मैं इस शुभ अवसर पर सभी देवों से सम्पूर्ण विश्व में सुख, शांति और समृद्धि के वास की कामना के लिए प्रार्थना करता हूँ।

इस बार दीपावली के मौके पर भी 25 लाख दीये प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया था। उस मौके पर अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया था, अब देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी को भी ऐसे ही सजाया गया। बताया जा रहा है कि इस खास कार्यक्रम में एक लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु शामिल हुए थे। इंतजाम भी इतना व्यापक था कि 84 घाटों पर कुल 17 लाख दीये प्रज्वलित किए गए।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



	

देव दीपावली पर दिखाई दिया बंटोगे तो कटोगे का नारा, पांडेय घाट पर दिखा अजब-गजब नजारा

HIGHLIGHTS

  • देव दीपावली पर दिखाई दिया बंटोगे तो कटोगे का नारा, पांडेय घाट पर दिखा अजब-गजब नजारा

रमेश देव दीपावली (जिला संवाददाता)

वाराणसी: देश के अलग-अलग राज्यों के विधानसभा और उपचुनाव के दौरान ही सियासी खींचातानी के लिए तीखे नारों की गूंज सुनाई देती है. लेकिन देश का इन दिनों सबसे चर्चित नारा बंटोगे तो कटोगे वाराणसी के देव दीपावली में भी सुर्खियों में रहा. 15 नवंबर के दिन काशी में भव्य देव दीपावली मनाई गई. इस दौरान काशी के सभी 84 घाटों पर लाखों दिए सजाए गए थे. इसी क्रम में काशी के पांडेय घाट पर जलते दियों से एक आकृति बनाई गई थी जो बंटोगे तो कटोगे लिखावट जैसा प्रतीत हो रही थी. घाट से गुजरने वाले लोग अपने मोबाइल कैमरे से तस्वीर लेते नजर आ रहे थे.




वाराणसी में 15 नवंबर के दिन भव्य रूप में देव दीपावली मनाई गई. इस दौरान काशी के सभी घाटों को दियों से सजाया गया था. इसके अलावा आतिशबाजी के साथ-साथ आकर्षक लेजर शो का भी आयोजन किया गया. जहां एक तरफ सभी घाट दियों से जगमग हो रहे थे वहीं दूसरी तरफ पांडेय घाट पर एक आकृति भी लोगों का अपनी तरफ ध्यान खींच रहीं थीं.


पांडेय घाट पर दिखा बंटोगे तो कटोगे का नारा

काशी के पांडेय घाट पर दियों की सजावट बंटोगे तो कटोगे के नारे की लिखावट जैसा प्रतीत हो रही थी. घाट से गुजरने वाले लोग काफी ध्यान से इस आकृति को देख रहे थे और अपने मोबाइल कैमरे में तस्वीर लेते भी नजर आ रहे थे. निश्चित ही पांडेय घाट पर दियों से तैयार की गई यह आकृति लोगों के बीच चर्चा का केंद्र भी बनी रहीं.


देश में एक जुटता रहे यही संदेश देना उद्देश्य


इस आकृति को तैयार करने वाले सुनील कुमार से जब एबीपी न्यूज ने वजह पूछा तो उन्होंने बताया कि देश में सभी लोग एक जुटता के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं, यही उद्देश्य है. सबको अपने-अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए और कोई भी खुद को अलग ना समझे यही संदेश देना चाहते हैं.

Ad
Ad
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें