संभल में भड़के दंगे को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: मुख्यालय पर सीओ सिटी डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च

HIGHLIGHTS

  • सीओ डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च

सोनभद्र। संभल में भड़के दंगे के बाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनभद्र में भी हाई अलर्ट जारी करते हुए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दोनों समुदाय के संभ्रांत जन व धर्माबलम्बियों से शांति बनाये रखने को लेकर वार्ता भी की जा रही है।

Advertisement

एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सभी सीओ अपने अपने क्षेत में पैदल गश्त कर रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर में सीओ डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में फोर्स ने पैदल गश्त किया। बताते चलें कि विगत दिनों जिला संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क गयी थी। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गयी थी तो हिंसा में पुलिस प्रशासन के अधिकारी व अन्य लोग घायल हो गये थे।

Advertisement

इसको लेकर शासन स्तर से प्रदेश भर में हाई अलर्ट कर दिया गया। इसको लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इस दौरान खुफिया तंत्र के साथ ही सभी थाना प्रभारी, सीओ आदि को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिये।

Advertisement

एसपी ने थाना पुलिस को विशेषकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि वह दोनों ही समुदाय के संभ्रांत जनों के साथ सम्पर्क कर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील करें। वहीं स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी समुदाय के व्यक्ति, अराजकतत्व द्वारा अफवाह फैलाने, उपद्रव करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

30 नवंबर को होगा योगासन प्रतियोगिता व योग महोत्सव का भव्य आयोजन


सोनभद्र। भारत सरकार के फीट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन और धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के तत्वावधान में 30 नवंबर को योगासन प्रतियोगिता व योग महोत्सव का आयोजन क्लब नम्बर 4 ओबरा में होगा।

Advertisement



कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, पुलिस महानिरीक्षक आरपीसिंह विंध्याचल, जिलाधिकारी बीएन सिंह, संस्थान के संरक्षक रमेश सिंह, दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के संस्थापक पूज्य स्वामी महेश योगी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Advertisement



कार्यक्रम में विभिन्न प्रान्तों के योगा प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में योग प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा फीट इंडिया योजना के तहत योग प्रतियोगिता योग महोत्सव का भव्य आयोजन 30 नवंबर को प्रातः 7:00 से क्लब नंबर चार ओबरा में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

Advertisement



जिसके क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा संस्थान के संरक्षक रमेश सिंह, योग गुरु आचार्य संस्थापक धनवंतरी पतंजलि ओबरा को अवगत कराते हुए बताया कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों/महाविद्यालय के पांच-पांच छात्र – छात्राओं उक्त योगसना योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना आवश्यक है।

Advertisement



प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये जाने के लिए पंजीकरण का समय 7:00 बजे से 8:00 तक निर्धारित किया गया है। जिसमें सभी प्रतिभागियों को अपने अपने साथ आधार कार्ड एवं विद्यालय से निर्गत आईडी कार्ड की छाया प्रति साथ ले आना अनिवार्य है।

Advertisement



उन्होंने ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7318493702 9451848184, 94150 12909 पर संपर्क करने व सभी शिक्षण संस्थानो को कार्यक्रम में अपने विद्यालय में अध्यनरत पांच-पांच कुल मिलाकर 10 विद्यार्थियों को योगासन प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को ग्राम स्वराज्य समिति ने दिया समर्थन

HIGHLIGHTS

  • जनपद में बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाएगी ग्राम स्वराज समितिः महेशानन्द
  • सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को ग्राम स्वराज्य समिति ने दिया समर्थन


सोनभद्र। ग्राम स्वराज्य समिति बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रहे 250 से भी ज्यादा गैरसरकारी संगठनों के देशव्यापी गठबंधन ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ का सहयोगी संगठन है।

Advertisement

भारत सरकार के नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के उद्घाटन के मौके पर जिला प्रशासन ने जनपद में बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहे गैर सरकारी संगठन ग्राम स्वराज्य समिति के साथ मिलकर जागरुकता रैलियों का आयोजन किया और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।

Advertisement

इस कार्यक्रम में ग्राम स्वराज्य समिति ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि जिला प्रशासन के साथ मिल कर जनपद के सभी गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने का कार्य करेगी तथा सभी गांवों के बाहर बाल विवाह मुक्त ग्राम लिखा जाएगा।

Advertisement

इस राष्ट्रव्यापी अभियान और जमीन पर इसके असर की चर्चा करते हुए ग्राम स्वराज्य समिति के निदेशक महेशानंद भाई ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाल विवाह के खात्मे के लिए महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया अभियान इस बात का सबूत है कि सरकार इस सामाजिक बुराई की गंभीरता से अवगत है।

Advertisement

आज भी देश में 23 प्रतिशत से ज्यादा लड़‌कियों का बाल विवाह होता है जो न सिर्फ जीवनसाथी चुनने के उनके अधिकार का हनन है बल्कि इससे लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ रोजगार और आर्थिक निर्भरता की उनकी संभावनाओं पर भी बेहद बुरा असर होता है।

Advertisement

सरकार की योजना इस अभियान में सभी हितधारकों को साथ लेकर चलने की है और ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ का सहयोगी संगठन होने के नाते हम इसमें पूरी तरह साथ हैं। वर्षों से बाल विवाह के खिलाफ काम करने के नाते हम भली भांति जानते हैं कि समग्र और समन्वित प्रयासों के बिना यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती।

Advertisement

लेकिन अब हमें विश्वास है कि सरकार और नागरिक समाज के साझा प्रयासों से भारत 2030 से पहले ही बाल विवाह के खात्मे के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इस मौके पर महेशानन्द सिंह, रामनाथ शिवेंद्र, प्रदुम्न त्रिपाठी, दिवाकर मेघ, प्रभात सिंह चन्देल, राजेश चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

थाने के चक्कर लगाते थक गया पीड़ित परिवार, नही दर्ज हुआ मामला

HIGHLIGHTS

  • कोतवाली का चक्कर लगाते थक गया पीड़ित परिवार, नही दर्ज हुआ मामला
  • गुमटी पर पलटी आटो, दुकानदार हुआ घायल, पांच दिनों से पुलिस नही की कोई कार्रवाई
  • 24 नवम्बर को हुई घटना, जिला अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज


सोनभद्र। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश देते रहते है लेकिन इन सब के बावजूद भी जनपद पुलिस पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर किसी भी तरह की कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझती है।

Advertisement

बीते रविवार को रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबही मोड़ पर पंक्चर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की गुमटी पर ऑटो पलट गया और वह घायल हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस से किया लेकिन नई बाजार पुलिस चौकी पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं किया।

Advertisement

मामला बीते रविवार दोपहर हुई दुर्घटना में घायल पीड़ित का 5 दिन बाद भी पुलिस कोतवाली ने एफआईआर दर्ज नहीं किया और वह न्याय के दर-दर भटक रहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब नई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी इंचार्ज को फोन करके मामले की जानकारी दिया तो उनके द्वारा इधर-उधर की बातें करके मामले को टाल दिया जाता रहा।

Advertisement

पीड़ित ने गुरुवार को पत्रकारों से बताया कि उसके पिता शंकर पुत्र स्व रामपति द्वारा पंचर की दुकान मेन रोड धोबही मोड़ पर एक गुमटी में खोलकर परिवार का भरण-पोषण करते है। 24 नवम्बर को प्रतिदिन की तरह अपने गुमटी पर पंचर बनाने का कार्य कर रहे थे उसी समय टैम्पू सं0-UP64AT0228 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक विपरीत दिशा से (राबर्ट्सगंज की तरफ से) आते हुए पिता के ऊपर पलट गया और टैम्पू पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisement

घटना स्थल पर उसके पिता गम्भीर रूप से घायल हो गये, गांव घर के सहयोग से घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय गांव घर के लोगो द्वारा थाना राबर्ट्सगंज को सूचना दी गयी थी,

Advertisement

जिससे टैम्पू को पुलिस द्वारा कोतवाली लाया गया परन्तु टैम्पू चालक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। वही पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए टैम्पू चालक को तलब कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सरिता हत्याकांड मामले में दोषी पति को हुई 7 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • सरिता हत्याकांड: दोषी पति को 7 वर्ष की   कैद
  • तीन हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • 14 वर्ष पूर्व दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो भाई ने जान मारने का लगाया गया था आरोप


सोनभद्र। 14 वर्ष पूर्व दहेज प्रताड़ना के चलते हुई सरिता हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर को 7 वर्ष की कैद व तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। दोषी पति को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका का भाई अमरेश सिंह निवासी ग्राम देवरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने घोरावल थाने में 15 नवंबर 2010 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बहन सरिता की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर पुत्र सुदामा निवासी ग्राम बेलखुरी,

Advertisement

थाना घोरावल, जिला सोनभद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन सरिता को मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर शुरू से ही मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जब भी सरिता मायके आती थी तो सारी बात सबको बताती थी। कई बार रिश्तेदारों के सामने पंचायत भी हुई, जिसमें कहा जाता था कि अब प्रताड़ित नहीं करेंगे।।

Advertisement

लेकिन पुनः वहीं रवैया अपनाया जाता रहा। 5 नवंबर 2010 को दीपावली के दिन सूचना पर अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा तो बहन सरिता मृत हाल में पड़ी थी। उसे पूर्ण विश्वास है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर ने उसकी बहन सरिता को मार डाला है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 9 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर को 7 वर्ष की कैद व तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। इस संदर्भ में सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट में सरिता की मौत विष के सेवन से हुई बताया गया है। अभियुक्त मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापार बन्धु की बैठक में बोले DM: व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए

HIGHLIGHTS

  • व्यापारियों की समस्याओं का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
  • व्यापारियों की समस्याओं का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को 4 साल तक ब्याज मुक्त 5 लाख तक का लोन

सोनभद्र। जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु की बैठक की, बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उद्यमी बन्धुओं की मदद किया जाये, जिससे अधिकधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी बेहतर तरीके से अपने उद्योग को संचालित करते रहें,

Advertisement

उन्होंनेे मौके पर मौजूद  उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र को निर्देेशित करते हुए कहाकि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर अपनी पैनी नज़र रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो और जिले में कारोबार व व्यापार क्षेत्र में विकास हो, ताकि अधिकाधिक लोगों को आसानी के साथ उचित दर पर ज़रूरत के सामान मिले और रोजगार के अवसर भी बढ़े।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने बैंकों द्वारा उद्यमियों की पत्रावली के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान बैंकों द्वारा उद्यमियों की पत्रावलियों के निस्तारण में शिथिलता प्राप्त हुईं,

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने जोनल मैनेजर और लीड बैंक मैनेजर को पत्र जारी करने के निर्देश दियें, समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि जियोफिजिकल सर्वे खण्ड भूगर्भ जल विभाग द्वारा के सिनियर जियोफिजिसिस्ट द्वारा पत्रावली का समय से निस्तारण नहीं किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने सिनियर जियोफिजिसिस्ट स्वपनिल राय को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये,

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने व्यापारी बन्धुओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली, इस दौरान व्यापारी बन्धु के अध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि 18 दिसम्बर को दुद्धी में व्यापारी बन्धुओं को जागरूकता हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है उसमें व्यापारियों से जुड़े अधिकारीयोें की उपस्थित रहेगें तो व्यापारी बन्धुओं के हित में योजनाओं के सम्बन्ध में व्यापारी बन्धु जागरूक हो सकगें जिसपर जिलाधिकारी ने जी0एम0डी0आई0सी0 को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त कैम्प से सम्बन्धित अधिकारियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लागा दी जाये इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने बढ़ौली चैक चैराहों पर प्राइवेट बसों द्वारा जाम लगाने की समस्या रखी गयी  जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

      

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्योग बन्धु व्यापारी बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गयी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान इस योजना का उद्देश उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं  को स्वरोजगार से जोड़कर नई उद्योगों को स्थापना हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना है इसकी पात्रता की शर्ते निम्नवत है 

Advertisement

आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण है इण्टर मीडिएट एवं समकक्ष को वरीयता दी जायेगी, 5 लाख तक का लोन 4 वर्ष तक व्याज मुक्त मिलेगा, यदि 5 लाख का लोन 4 वर्ष में जमा कर देते है तो उन्हें द्वितीय किस्त में 10 लाख तक के ऋण के व्याज में छूट नही रहेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है,

  

Advertisement

     लिहाजा उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र एवं प्रोत्साहन केन्द्र श्री राजधारी गौतम की जिम्मेदारी होगी कि वे निवेश मित्र, भार व माप की सुविधा, विद्युत सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण के प्रकरण, अग्नि शमन के प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की पत्रावलियों का निस्तारण नियमित बैठक कराकर एकल मेज व्यवस्था के तहत सुनिश्चित करायें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में औद्योगिक वातावरण का माहौल बनाने के लिए हर प्रयास किया जाये, ताकि उद्योग से जुडे़ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश मिलता रहे, उन्होंने कहाकि सरकारी तन्त्र जनता की सेवा के लिए तत्पर है, लिहाजा सरकारी कार्य प्रणाली में मैत्रीपूर्ण व्यवहार लाकर लोगों की सहायता की जा सके। बैठक में उद्योग से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा उठायी गयी समस्याओं को तत्परता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।  इस बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र  राजधारी गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह, उद्यमीगण, उद्योग बन्धु के पदाधिकारीगण, सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यापार बन्धु सम्मलित रहे।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिजिटल अरेस्ट से बचाव व सावधानी को लेकर SBI ने ग्राहकों को किया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • ग्राहकों के लिए टाऊन हाल मीटिंग का हुआ आयोजन
  • एसबीआई ने डिजिटल अरेस्ट से बचाव व सावधानी की ग्राहकों को दी जानकारी


सोनभद्र। भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय सप्तम् के द्वारा अपने सम्मानित ग्राहकों के लिए टाऊन हाल मीटिंग का आयोजन एक होटल में किया गया। इस कार्यालय में सम्मिलित सभी ग्राहकों को डिजिटल अरेस्ट से बचाव एवं इससे जुड़ी सावधानियों की जानकारी बैंक द्वारा साझा की गई।

Advertisement



कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबन्धक राघवेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य प्रबन्धक (परिचालन) विनोद प्रसाद, मुख्य प्रबन्धक (राबर्ट्सगंज शाखा) सौरभ श्रीवास्तव, उप प्रबन्धक (ऋण विभाग) शरद प्रभात श्रीवास्तव, विनय यादव, यादवेन्द्र मणि त्रिपाठी, रिक्की राज एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहें।
इस कार्यक्रम का एसबीआई के सभी सम्मिलित ग्राहकों द्वारा सहारना किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जन चौपाल लगाकर आप ने चलाया सदस्यता अभियान

HIGHLIGHTS

  • आम आदमी पार्टी ने जन चौपाल लगा चलाया सदस्यता अभियान

सोनभद्र। प्रादेशिक सदस्यता अभियान के अन्तर्गत जनपद में काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी एवं जिला प्रभारी सूर्य नारायण सिंह की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में घोरावल विधानसभा क्षेत्र के आमडीह में जन चौपाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया।

Advertisement

उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में जारी है सदस्यता अभियान! पूरे प्रदेश में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य।”

Advertisement

इस अवसर पर काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने कहा कि प्रदेश की 403 विधानसभा सीट पर सदस्यता अभियान चल रहा है, पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement



झारखंड और महाराष्ट्र भाजपा ने घुसपैठियों का डर, उनके द्वारा आदिवासियों की रोटी, बेटी और माटी छीने जाने का डर बताया गया। महाराष्ट्र में बँटी हुई पार्टियों की सरकार का डर यानि “बंटने पर कटने” के रिस्क का डर दिखाया गया। महाराष्ट्र के कुछ लोग डर गए और इतना डर काफी था बीजेपी की जीत के लिए। अब दिल्ली में डर का प्रयोग करनेवाली है।

Advertisement

दिल्ली के लिए बीजेपी कौन से नए डर का आविष्कार करेगी? जिला प्रभारी सूर्यनारायण सिंह ने कहा अमित शाह, 9मई 2014 को कहा था एक महीने राजनीति में टिक जाएंगे केजरीवाल तो डीवेट करेंगे। केजरीवाल जी 10 साल बाद भी राजनीति में हैं लेकिन आप तब भी छिप रहे थे, आज भी छिप रहे हो।

Advertisement

इस मौके पर काशी प्रान्त सदस्य ज्योति जंग सिंह, काशी प्रान्त उपाध्यक्ष नीरज पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष त्यागी, डॉ राम आसरे, केवल कुशवाह, महिला जिलाध्यक्ष अंजनी कुशवाहा, गोविंद चौबे, राजेंद्र मौर्या, जसवन्त मौर्या, श्रवण कुमार, जितेंद्र कुशवाहा, बेबी सिंह, शमशाद, अनवर अली, राजू सोनकर, जाबाज खान, आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नो कॉस्ट लो कास्ट के तर्ज पर चलाया जाएगा प्लास्टिक फ्री पंचायत अभियान- D.P.R.O नमिता शरण

HIGHLIGHTS

  • ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक व सफाईकर्मी प्रतिदिन अल सुबह करेंगे ग्रामीणों के साथ बैठक
  • ग्रामीणों को जागरूक कर नो कास्ट की तर्ज पर बनायेगे ग्राम पंचायत को प्लास्टिक मुक्तःनमिता शरण

सोनभद्र।  जनपद में ग्राम पंचायत को प्लास्टिक फ्री पंचायत किए जाने के लिए 62 ग्राम पंचायत का चयन दस विकास खण्डों से किया गया है। बुधवार को डीपीआरसी भवन में विकास खण्ड चोपन, म्योरपुर, बभनी एवं दुद्धी के ग्राम पंचायतों के प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी को प्रशिक्षण जिला पंचायत अधिकारी नामित शरण ने दिया।

Advertisement

प्रशिक्षण में बताया कि नो कॉस्ट लो कास्ट के तर्ज पर प्लास्टिक फ्री पंचायत अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में किसी भी तरह की कोई धनराशि का व्यय नहीं होगा तथा हमारे ग्राम पंचायत प्लास्टिक फ्री हो जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधान,

Advertisement

पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि हम अल सुबह गांव के लोगों के साथ बैठक कर उनको प्लास्टिक के बारे में जागरूक करेंगे। इसके बाद कर्मचारी एवं गांव के लोगों को साथ मिलकर उस गांव से प्लास्टिक को बिन कर इकट्ठा कर लेंगे।

Advertisement

तत्पश्चात उन्हीं के घरों से बोरी मांग कर घर के महिला से पूछ कर एक व्यवस्थित जगह पर बोरी टांगेगे। घर के बच्चों और लोगों से प्रयोग होने वाले प्लास्टिक को उसी बोरी में रखने की अपील करेंगे।

Advertisement



ई रिक्शा के माध्यम से प्रतिदिन बोरियों में से प्लास्टिक इकट्ठा करेंगे। इकट्ठा प्लास्टिक ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी सेंटर का प्रयोग हम कूड़े को रखने के लिए करेंगे एवं ग्राम पंचायत द्वारा क्रय किए गए ई-रिक्शा के द्वारा हम प्लास्टिक का संकलन घर-घर से करेंगे।

Advertisement

इस प्रकार प्लास्टिक फ्री बनाने में हमें किसी अन्य मद की कोई आवश्यकता नहीं होगी। यह कार्यक्रम जन भागीदारी का कार्यक्रम होगा। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, अजय सिंह, सतीश सिंह, डीसी किरन सिंह, अनूप पाल और अनिल केशरी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सारथी पोर्टल पर परिवहन विभाग की 22 सेवाएं हुई फेसलेस, अब  A.R.T.O. ऑफिस के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

HIGHLIGHTS

  • सारथी पोर्टल पर परिवहन विभाग की 22 सेवाएं हुई फेसलेसः धनवीर यादव
  • अब घर बैठे आसानी से मिलेगी लाइसेंस संबंधित सुविधा – एआरटीओ

सोनभद्र।  प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग की 22 सेवाएं को फेसलेस कर दिया है अब इन सुविधाओं के लिए आवेदक को एआरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नही पड़ेगी यह सभी सेवाएं सारथी पोर्टल की हैं, जल्द ही कई और सुविधाएं ऑनलाइन मिलने लगेगी। उक्त जानकारी एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव ने दिया।

Advertisement

एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव ने बताया कि मंगलवार से सारथी पोर्टल की 22 सुविधाएं ऑनलाइन हो गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह की पहल व प्रयास से अधिक से अधिक सेवाएं लोगों को घर बैठे ही मिल जाए, इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

Advertisement

इसी कड़ी में परिवहन विभाग की सारथी पोर्टल की 22 सेवाओं को फेसलेस कर चुका है। इन सेवाओं को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से कांटैक्ट लेस तरीके से करने का विकल्प दिया जा रहा है।

Advertisement

इसके लिए आवेदक को परिवहन विभाग के कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं होगी। आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर से मिले ओटीपी के माध्यम से घर बैठे ही सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) आलोक यादव ने बताया कि इस्यू ऑफ लर्नर लाइसेंस, लाइसेंस में कोई भी परिवर्तन, इस्यू ऑफ डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, हेजाडर्स मैटेरियल, डीएल का रिनीव्यूल, बायोमेट्रिक में परिवर्तन,

Advertisement

लर्निंग लाइसेंस का डुप्लीकेट, पता परिवर्तन, विभिन्न दस्तावेजों में मोबाईल नंबर अपडेट, इंटरनेशल ड्राइविंग लाइसेंस परमिट, कंडक्टर (सीएल) लाइसेंस, डीएल/सीएल में नाम परिवर्तन समेत कई सेवाएं फेसलेस की जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें