गोपाष्टमी पर माँ वैष्णो गौशाला में गौपूजन का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • गोपाष्टमी पर हुआ गौ पूजन

डाला, सोनभद्र। गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में शनिवार को मां वैष्णो देवी शक्तिपीठ धाम डाला के पास स्थित माँ वैष्णो गौशाला में गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गौ माता का विधि विधान से पूजन कर चारा एवं फल खिलाया गया। 

Advertisement

वहीं इस अवसर गौ सेवा समिति के सदस्यों ने गौ माता की सेवा करने हेतु लोगों को प्रेरित भी किया।
समिति के सदस्य रामकुमार अग्रवाल, जगदीश बंसल, राजकुमार गोयल, राजकुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार गर्ग, मुकेश गर्ग, राजेन्द्र गर्ग, सतीश अग्रवाल, नवनीत अगवा अनिल जिंदल, सज्जन गर्ग, रितेश बंसल, विकास बंसल, मनीष अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल अमित सुमित नमित, रोहन सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सभी पत्रकारों को सरकारी स्तर से मिले सुविधा और सुरक्षा- मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

शाहगंज (सोनभद्र)। ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के सभी पत्रकारों को सरकारी स्तर से मिले सुविधा एवं सुरक्षा। उक्त बातें शनिवार को निकटवर्ती खजुरी खुर्द में नव निर्मित श्रीपैलेश के सभागार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया फोरम आफ इंडिया के राष्ट्रीय संरक्षक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने कही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को अपने जिम्मेदारियों का निर्वाह बिना किसी भेद -भाव के समाज एवं राष्ट्र हित में करना चाहिए। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि संगठन से जुड़े सभी पत्रकारों को एक दूसरे के  सुख-दु:ख में शामिल होकर यथा संभव मदद के लिए आगे आना चाहिए।

Advertisement

७३वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार श्री द्विवेदी स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद पत्रकारों के कार्यक्रम में पहुंच कर उनका मार्गदर्शन करने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने ने मीडिया फ़ोरम आफ इंडिया का गठन भी करवाया। जिसमें एक बार फिर से जिला अध्यक्ष के रूप में सर्वेश श्रीवास्तव को सोनभद्र की कमान सौंपी गई है।

Advertisement

इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि सोन साहित्य संगम के संस्थापक अधिवक्ता एवं पत्रकार राकेश शरण मिश्रा ने कहा कि इन दिनों पत्रकारों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही, जो सर्वथा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे लोकतंत्र की अभिव्यक्ति पर हमला किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस पर सरकार को गंभीरता के साथ आपराधिक प्रवृत्ति वालों के साथ सख्ती से निपटना चाहिए।श्री मिश्र ने अपने सम्बोधन में उपस्थित पत्रकारों को पत्रकारिता के धर्म को हर हाल में निर्वहन करते रहने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में अथिति एवं विशिष्ट अतिथि को अंग वस्त्रम,देव प्रतिमा एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम के दौरान सभी सम्मानित पत्रकारों को दुद्धी के प्रथम विधायक एवं प्रख्यात समाजसेवी पं०बृजभूषण मिश्र जी के जीवन पर आधारित पत्रिका भेंट की गई। इस मौके पर घोरावल के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र कुमार मानव, संतोष कुमार नागर, ज्ञानदास कन्नौजिया,नंद किशोर विश्वकर्मा,

Advertisement

राम जी गुप्ता, रामानुज धर द्विवेदी,सत्य प्रकाश मिश्रा, सिराज हुसैन,राम रुप शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता , कृपालु शंकर गुप्ता, नारायण विश्वकर्मा , सुचित तिवारी, राम प्रसाद शुक्ला एवं पटेल के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार रोहित तिवारी एवं आभार मीडिया फोरम आफ इंडिया के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

500 रुपए का नकली नोट छापकर मार्केट में चलाते थे युवक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो युवकों किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • नकली नोट छापने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
  • अभियुक्तों के पास से प्रिंटर मशीन, लैपटॉप व दस हजार के नकली नोट बरामद है

सोनभद्र।  कोन पुलिस छठ पूजा में शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगी हुई थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र में नकली नोट छापने वाला गिरोह सक्रिय है। यह जानकारी होते ही कोन पुलिस के कान खड़े हो गए। सक्रियता दिखाते हुए थानाध्यक्ष गोपाल सिंह गुप्ता अपने हमराहियों के साथ तेलगुड़वा से बिना नंबर प्लेट आ रहे अल्टो कार को रोक कर देखा गया कि दो व्यक्ति बैठे हुए हैं।

Advertisement

पूछताछ करने पर स्थिति काफी संदिग्ध प्रतीत हुआ, कार की जांच पड़ताल में सूचना के अनुसार प्रिंटर मशीन व लैपटॉप पाया गया इस पर पुलिस को विश्वास हो गया कि सूचना बिल्कुल सही है।

Advertisement

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने नकली नोट छापने की बात स्वीकार कर ली। इस पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों की पहचान चुर्क बाजार निवासी प्रमोद मिश्रा पुत्र प्रभुनारायण मिश्रा व मिर्जापुर के चुनार कोतवाली अंतर्गत नौगरहा पचौरा निवासी सतीश राय पुत्र स्वर्गीय परमहंस राय के रूप में की गई है।

Advertisement

चुर्क पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में गिरफ्तार अभियुक्तों को मीडिया से रूबरू कराते हुए एएसपी कालू सिंह ने बताया कि नकली नोट बनाने वाले उक्त दोनों अभियुक्तों को कोन पुलिस ने रामगढ़ मार्केट से गिरफ्तार किया है।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ₹500 की नकली नोट (10000 ) रुपए के अलावा एक लैपटॉप, एक प्रिंटर , 10 रुपए का सादा स्टांप 27 व बिना नंबर प्लेट की एक कार बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को जानकारी दी है कि दोनो लोग मिलकर मिनरल वाटर का एड छापने का प्रैक्टिस करते रहते थे,

Advertisement

इसी बीच उन्हें यूट्यूब से देखकर नकली नोट छापने का विचार आया तो अपने लैपटाप व प्रिन्टर की मदद से 500-500 रुपये का असली नोटों को स्कैन करके स्टाम्प पेपर पर छाप कर मार्केटों में चलाने लगे अब तक कुल 30 हजार रुपये मार्केट में चला चुके है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपर आयुक्त ने की 53 ग्रामों में प्रचलित चकबन्दी प्रक्रिया की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • चकबन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रचलित ग्रामों की अपर आयुक्त चकबन्दी द्वारा की गयी समीक्षा
  • ग्राम भैंसवार तथा ग्राम सुकृत में अनियमितताओं को किया जाय दूर- अपर आयुक्त चकबन्दी

सोनभद्र। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार,में जनपद के चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत प्रचलित ग्रामों की प्रगति की समीक्षा अपर आयुक्त चकबन्दी अनुराग पटेल द्वारा किया गया जिसमें जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, जिला उप संचालक चकबन्दी रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र एवं बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी उप जिलाधिकारी मुख्यालय भी उपस्थित रहे।

Advertisement

इस दौरान अपर आयुक्त चकबन्दी द्वारा जनपद के 53 ग्रामों में प्रचलित चकबन्दी प्रक्रिया की समीक्षा की गयी समीक्षा मेें यह तथ्य संज्ञान में आया कि 31 ग्राम भू-चित्र के पुनरीक्षण के स्तर पर, 08 ग्राम पड़ताल स्तर पर, 02 ग्राम विनिमय अनुपात निर्धारण के स्तर पर, 05 ग्राम पुनरीक्षित वार्षिक रजिस्टर के निर्माण के स्तर पर,

Advertisement

02 ग्राम प्रारम्भिक योजना तैयार करने के स्तर पर, 02 ग्राम चकबन्दी योजना के पुष्टिकरण के स्तर पर, 02 ग्राम कब्जा परिवर्तन के स्तर पर तथा 01 ग्राम अंतिम अभिलेख की तैयारी के स्तर पर विचाराधीन पाये गये। ग्रामवार वृहद समीक्षा में यह पाया गया कि जो 31 ग्राम भू-चित्र के पुनरीक्षण के स्तर पर लम्बित है, उनमें से मात्र 11 ग्रामों में कार्य किया जा रहा है, शेष 20 ग्रामों में कोई कार्य नही हो रहा है।

Advertisement

इस पर श्री अनुराग पटेल अपर आयुक्त, चकबन्दी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा सचेत किया गया कि सभी ग्रामों में मानक कारगुजारी के अनुसार कार्य प्रचलित कराया जाए जो 08 ग्राम पड़ताल के स्तर पर लम्बित है, उसके सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि हाल ही में चकबन्दी लेखपाल से चकबन्दी कर्ता पर पदोन्नति हुए कार्मिकों से पड़ताल का कार्य कराना सुनिश्चित किया जाए। 02 ग्राम, अमोखर तथा बंधवा का विनिमय अनुपात निर्धारण किया जाना है।

Advertisement

मानक कारगुजारी के अनुसार इनका विनिमय अनुपात 04 दिन में निर्धारित कर दिया जाना चाहिए। निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के अन्दर प्रत्येक दशा में इनके विनिमय अनुपात का कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

Advertisement
Advertisement

05 ग्रानों में पुनरीक्षित वार्षिक रजिस्टर का निर्माण किया जाना है, इसके लिए आवश्यक है कि धारा 09 के अन्तर्गत प्राप्त स्वत्व से सम्बन्धित आपत्तियों का निस्तारण करते हुए पुनरीक्षित वार्षिक रजिस्टर का निर्माण किया जाए। ग्राम बघुआरी में स्वत्व से सम्बन्धित 76 वाद लम्बित बताए गये जिस पर अपर आयुक्त, महोदय द्वारा काफी नाराजगी व्यवत की गयी।

Advertisement

सम्बन्धित चकबन्दी अधिकारी को सचेत किया गया कि एक सप्ताह में वादों को ग्राम में कैम्प करते हुए निस्तारित करें। अंत में ग्राम भैंसवार तथा ग्राम सुकृत जो जनपद के सर्वाधिक पुराने ग्राम है के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि अनियमितताओं को दूर करते हुए इन ग्रामों का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।

Advertisement
Advertisement

यह भी निर्देश दिये गये कि चकबन्दी निदेशालय द्वारा जारी प्रारूप 1 से 9 के प्रपत्रों पर पूर्ण सूचना अंकित की जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक ग्राम का कार्य मानक कारगुजारी के अनरूप पूर्ण किया जाये शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी महोदय भी इसकी समीक्षा करते हुए, प्रगति से निदेशालय को अवगत कराया जाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, गम्भीर रूप से घायल

HIGHLIGHTS

  • ट्रक की टक्कर से  गम्भीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर
Advertisement


सोनभद्र। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद २ वाराणसी ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया गया।

Advertisement



प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात बाइक सवार युवक राकेश मिश्रा उर्फ बब्बू मिश्रा उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय धनई मिश्रा निवासी चंद्र नगर डाला चढ़ाई थाना चोपन जो वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डाला बाजार से तेलगुड़वा की तरफ घर के लिए जा रहा था कि डाला चढ़ाई के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ जाने से घायल हो गया।

Advertisement

घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल बाइक सवार युवक को नजदीकी निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने अग्रिम समुचित इलाज के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टीम ने चलाया बाल श्रम उन्मूलन अभियान, मुक्त कराए गए पांच बाल श्रमिक  

HIGHLIGHTS

  • श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई एवं  जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।
  • बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत पांच  नाबालिक बच्चों को बाल श्रम  से कराया गया मुक्त- राम जी यादव

सोनभद्र। जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में  चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में शुक्रवार को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई एवं  जिला बाल संरक्षण इकाई   की संयुक्त टीम द्वारा थाना पन्नूगंज व रायपुर  अन्तर्गत  रामगढ, वैनी,खलियारी मार्केट सहित विभिन्न स्थानो पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान के अंतर्गत पाच नाबालिक  बच्चों को बाल श्रम  से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा  विधिक कार्यवाही की गय। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल श्रम एवं भिक्षावृत्ति  से मुक्त कराये गये बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजनान्तर्गत  पात्रता के अनुसार योजना से लाभान्वित कराया जायेगा।

Advertisement

साथ ही यह भी  बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से  सम्बंधित सूचना  तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है।

Advertisement

राम जी यादव  द्वारा बताया गया कि  बचपन बचाओ अभियान के तहत रामगढ़ मार्केट से एक नौ वर्ष के नाबालिक बच्चे को बाल भिक्षा वृत्ति से मुक्त कराते हुए संस्था मे आवासित कराया गया साथ ही यह भी बताया गया कि  बाल श्रम उन्मूलन अभियान  जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया  जा रहा है।

Advertisement

रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जायसवाल यूथ क्लब ने धूम धाम के साथ मनाया सहस्त्रबाहु  जी की जयंती

HIGHLIGHTS

  • जायसवाल यूथ क्लब ने धूम धाम के साथ मनाया सहस्त्रबाहु  जी की जयंती

सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा शुक्रवार को नगर के स्वर्ण जयंती चौक के पास अपने कुल देवता हैहय वंशी छत्रीय सम्राट
राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज का जयंती हर्षोउल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

Advertisement

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ संरक्षको एवं पदाधिकारीयों एवं सदस्यो द्वारा श्री सहस्त्रबाहु जी के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित  करके पूजन आरती किया गया। इसके बाद प्रसाद का वितरण नगर के  नागरिकों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक दीपचंद एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल एवं महामंत्री विनय जायसवाल ने अपने समाज के सभी लोगों को समाज के प्रति एकजुट होकर इस तरह सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ संरक्षक, संरक्षक दीपचंद जायसवाल, प्रदीप जायसवाल एवं अध्यक्ष राजेश जायसवाल, महामंत्री विनय जायसवाल, संगठन मंत्री रमण जायसवाल, विनोद जायसवाल,आशीष जायसवाल,

Advertisement

शक्ति जायसवाल, रवि कुमार जायसवाल, मुकेश जायसवाल, चंदन , नितिन मुकेश, अभिषेक, नीतिश , मनोज,आनंद प्रताप , गौतम, रितेश, विशाल, रामनारायण, रवि, राजेश जायसवाल, पी.के .जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उदितमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रती महिलाओं ने छठ पूजा किया सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • घाटों पर हजारों की सख्या में जुटे श्रद्धालु
  • व्रतियों ने विधि विधान से पूजन- अर्चन‌ कर दिया भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य

सोनभद्र। हे सुरुज देव पूरा कर द अरजिया हमार. की विनती के साथ लोक आस्था का चार दिनी महापर्व छठ का शुक्रवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement

कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद व्रतियों ने कच्चे दूध का शरबत पीकर पारण किया। इस दौरान सोनांचल के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। पूरी रात रतजगा कर छठ मइया की आराधना एवं छठ गीतों के गाने का दौर चलता रहा।

Advertisement

जगह-जगह घाटों पर भोजपुरी छठ गीतों की सरिता बहाई गई। बिरहा मुकाबला, देवी जागरण, झांकी जैसे कार्यक्रमों से भी पर्व को यादगार बनाया गया।
राब‌र्ट्सगंज नगर स्थित राम सरोवर तालाब, अकड़हवा पोखरा, बढ़ौली तालाब, मेहुड़ी नहर, मरकरी नहर समेत जिले के तमाम जलाशयों के तटों पर बनाए गए पूजा घाटों पर सूर्योपासना के शाम ढलते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर जो आराधना शुरु हुई वह सिलसिला सोमवार की सुबह तक जारी रहा।

Advertisement

व्रतियों ने पूजा वेदी के पास रतजगा कर भोर होते ही व्रती महिलाएं और पुरुष पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य का इंतजार करते हुए पूजन-वंदन करने लगे।
सूर्य उदय होने तक छठ गीत गान एवं छठ मइया के आराधना का क्रम जारी रहा।

Advertisement

जैसे ही सूर्यदेव की लालिमा बादल से बाहर आई, व्रतियों के परिवार के लेाग पूजन सामग्री लेकर पानी के किनारे पहुंच गए, कमर भर पानी में खड़े होकर उपवास रखने वालों को सूरज देव को अ‌र्घ्य अर्पित किया। इसके बाद सुख-समृद्धि एवं खुशहाली का आर्शीवाद मांगते हुए, खुशी-खुशी घर को लौट आए।

पर्व को सकुशल संपन्न होने से सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों ने राहत की सांस ली। इसी तरह वैनी, मधुपुर, सांगोबांध, व गुरमा में भी महिलाओं ने सूर्य को अ‌र्घ्य दिया।

Advertisement

ऊर्जांचल के छठ घाटों पर प्रसाद लेने को उमड़ी भीड़

अनपरा। सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा ऊर्जांचल में सोमवार को उगते सूर्य को अ‌र्ध्य देकर व्रतियों ने अपना व्रत पूरा किया।
डिबुलगंज पुलिया छठघाट, अनपरा शिवमंदिर, कहुआनाला छठघाट, परासी, रेणुसागर, ककरी, बीना, शक्तिनगर स्थित चिल्काझील, खड़िया चैतन्यवाटिका, कोटा बस्ती बोर्ड प्वाइंट आदि छठ घाटों पर सुबह में मेले जैसा माहौल रहा। छठ घाटों पर सुबह चार बजे से ही आने का सिलसिला व्रतधारियों का शुरू हो गया।

Advertisement

कुछ महिलाओं ने रात भर छठ घाट पर ही जागरण किया। चहुंओर बज रहे ढोल, नगाड़े व आतिशबाजी से पूरा इलाका श्रद्वा से सराबोर रहा। भाष्कर भगवान की लालिमा देखते ही व्रतधारियों में उत्साह भर गया। विधि-विधान से सूर्य भगवान को अ‌र्घ्य अर्पित किया।बीजपुर।

Advertisement

एनटीपीसी की रिहंद स्टेशन के आवासीय कालोनी परिसर में स्थित लेक पार्क में बने सूर्य कुंड व शिव मंदिर प्रांगण में सादगीपूर्वक वातावरण में छठ पर्व मनाया गया। लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया। सूर्य कुंड व तालाब को लाइटों व झालरों के जरिए काफी आकर्षित बनाया गया था। उक्त स्थानों पर श्रद्धालुओं को नहाने, पूजा करने, वस्त्र बदलने आदि हेतु समुचित व्यवस्था की गई थी।

Advertisement

इसके अलावा शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के जरहा दुदहिया मंदिर, बीजपुर बाजार, अजीरेश्वर धाम, डोडहर, सिरसोती आदि स्थानों पर नदी, तालाबों, नहरों तथा जलाशय किनारे बने घाटों पर व्रतियों ने उगते सूर्य देव को दूसरा अ‌र्घ्य दिया।

Advertisement

इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार- “हमारी संस्कृति में उगते हुए सूर्य को अर्घ देने की परंपरा सदियों से कायम है कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी को ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
लोक मान्यता है कि-सुबह, दोपहर और शाम तीन समय सूर्य देव विशेष रूप से प्रभावी होते हैं।
सुबह के वक्त सूर्य की आराधना से सेहत के लिए बेहतर होता है। दोपहर में सूर्य की आराधना से नाम और यश बढ़ता है. शाम के समय सूर्य की आराधना से जीवन में संपन्नता आती है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि शाम के समय सूर्य अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं। इसलिए प्रत्यूषा को अर्घ्य देना तुरंत लाभ देता है.जो डूबते सूर्य की उपासना करते है,अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा इंसानी जिंदगी हर तरह की परेशानी दूर करने की शक्ति रखती है। फिर समस्या सेहत से जुड़ी हो या निजी जिंदगी से।

Advertisement

ढलते सूर्य को अर्घ्य देकर कई मुसीबतों से छुटकारा पाया जा सकता है। जो लोग बिना कारण मुकदमे में फंस गए हों,जिन लोगों का कोई काम सरकारी विभाग में अटका हो। जिन लोगों की आँखों की रौशनी घट रही हो,जिन लोगों को पेट की समस्या लगातार बनी रहती हो,जो विद्यार्थी बार-बार परीक्षा में असफल हो रहे हों।

Advertisement

आगे बताया कि इस व्रत में सूर्य देवता की पूजा की जाती है, जो प्रत्‍यक्ष दिखते हैं और सभी प्राणियों के जीवन के आधार हैं… सूर्य के साथ-साथ षष्‍ठी देवी या छठ मैया की भी पूजा की जाती है।
छठ पूजा को षष्ठी देवी माता को कात्यायनी माता के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के दिन में हम षष्ठी माता की पूजा करते हैं षष्ठी माता कि पुजा घर परिवार के सदस्यों के सभी सदस्यों के सुरक्षा एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए करते हैं षष्ठी माता की पूजा, सुरज भगवान और मां गंगा की पूजा देश में एक लोकप्रिय पूजा है। यह प्राकृतिक सौंदर्य और परिवार के कल्याण के लिए की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पूजा है।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम



इस पुजा में गंगा स्थान या नदी तालाब जैसे जगह होना अनिवार्य हैं यही कारण है कि छठ पूजा के लिए सभी नदी तालाब कि साफ सफाई किया जाता है और नदी तालाब को सजाया जाता है प्राकृतिक सौंदर्य में गंगा मैया या नदी तालाब मुख्य स्थान है।

साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-“छठ से जुड़ी पौराणिक लोक कथाएँ भारतीय लोक में बहु प्रचलित है -“ रामायण के अनुसार लंका विजय के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन कार्तिक शुक्ल षष्ठी को भगवान राम और माता सीता ने उपवास किया और सूर्यदेव की आराधना की। सप्तमी को सूर्योदय के समय पुनः अनुष्ठान कर सूर्यदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया था।

Advertisement

महाभारत के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत महाभारत काल में हुई थी। सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्यदेव की पूजा शुरू की। कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे। वह प्रतिदिन घण्टों कमर तक पानी में ख़ड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते थे। सूर्यदेव की कृपा से ही वे महान योद्धा बने थे। आज भी छठ में अर्घ्य दान की यही पद्धति प्रचलित है।

Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला आयोग की सदस्य ने सीएचसी दुद्धी का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी का  निरीक्षण 
  • खैराही में गोदभराई का रश्म कर अनप्रासन का कार्यक्रम हुआ।


सोनभद्र। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात द्वारा गुरुवार को दुसरे दिन जनपद सोनभद्र में सीएचसी दुध्दी का निरीक्षण किया गया,इसी दौरान अस्पताल में साफ सफाई न होने के कारण सदस्य महोदया द्वारा नाराजगी  ब्यक्त करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शाह आलम अंसारी से जानकारी लिया गया।

Advertisement

अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कार्मिको की कमी के वजह से साफ सफाई होने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।  राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने संबंधित  को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में सफाई और सरकारी योजनाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि मरीजों को समय पर उचित इलाज मिल सके और उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा बनी रहे।

Advertisement
Advertisement

उसके उपरान्त म्योरपुर ब्लाक के आगनवाड़ी केन्द्र खैराही मे गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी रामचन्द्र द्वारा  आगनवाड़ी केन्द्र पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में  जानकारी दिया गया इस मौके पर प्रोवेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी,

Advertisement
Advertisement

जिला बाल संरक्षण ईकाई संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे,वन स्टॉप सेंटर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह
महिला थाना रावर्टसगंज  प्रभारी सविता सरोज, चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, महिला थाना दुद्धी प्रभारी सन्तू सरोज आदि उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वार्ड नंबर 15 व 16 में नाली के टूटे ढक्कन बदलने की मांग

HIGHLIGHTS

  • समाजसेवी अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को लिखा पत्र
  • खुली नाली में राहगीरों व पशुओं के गिरने की आए दिन हो रही है घटनाएं


सोनभद्र। समाज सेवी और संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद को पत्र लिखकर नगरपालिका परिषद राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 15/16 5 में सड़क के किनारे बनी नाली के टूटे ढक्कन बदलने और उसे जल्द ढकने की मांग की है।

Advertisement

श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि  वार्ड नंबर 15/16 में नाली का ढक्कन टूट जाने के कारण आने जाने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन  के साथ राहगीर को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और आए दिन उसमे गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। साथ ही नाली के ढक्कन टूटे होने के कारण नाली के सड़े गंदे पानी से निकलने वाली भयंकर बदबू से बहुत ही तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने की पूरी संभावना है।

Advertisement

साथ ही ढक्कन टूटने एवम नाली खुली होने के कारण राहगीरों और छुट्टा पशुओं के नाली में गिरने का भय बना रहता है। श्री मिश्र ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राबर्ट्सगंज रूबी प्रसाद को लिखे पत्र में  मांग किया है कि वार्ड 15/16 के रहवासियों को  दुर्घटनाओं से एवम संक्रामक रोग से बचाने के लिए उक्त नाली के टूटे ढक्कन बदलने एवम जल्द से जल्द नाली ढकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे। श्री मिश्र ने पत्र में अनुरोध किया है कि यदि जल्द इस पर आप द्वारा सार्थक कारवाई नही की गई तो नाली में गिरकर दुर्घटना के कारण होने वाली जान माल की क्षति की जिम्मेदार आप होंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें