जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह का हुआ शुभारम्भ
राज्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
सोनभद्र। सोमवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड ने यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Advertisement
बतादें कि इस रैली के माध्यम से पूरे जिले में नवंबर महीने भर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं इस कार्यक्रम के तहत हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की भी अपील की गई। साथ ही ओवर स्पीडिंग और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। हम सभी से अपील करते हैं कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
AdvertisementAdvertisement
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एआरटीओ धनवीर यादव ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन करें। यातायात माह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों, नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।
Advertisement
इससे सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की क्षति को कम करने की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन रूबी प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, क्षेत्राधिकारी संजीव कटियार, प्रभारी निरीक्षक यातायात अविनाश कुमार सिंह, शहर कोतवाल सतेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ तो वह भी किसी खुले मैदान में नहीं बल्कि लग्जरी होटल में किया गया- डॉ धर्मवीर तिवारी
सोनभद्र। पुलिस के आंकड़े खुद बता रहे हैं कि सोनभद्र में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी है और मृत्यु दर में भी इजाफा हुआ है । लेकिन सोमवार को यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ तो वह भी किसी खुले मैदान में नहीं बल्कि लग्जरी होटल में किया गया। जो यह दर्शाता है कि यातायात पुलिस सिर्फ खाना पूर्ति कर सिर्फ मीडिया की सुर्खियां बटोरने में लगी गयी है। उक्त बाते भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने बताते हुए कहा कि सरकार को बदनाम करने की साजिश यातायात के पुलिसकर्मियों को अनावश्यक चालान करने से रोका जाना चाहिए।
Advertisement
धर्मवीर तिवारी ने कहा कि शहर के अंदर गलियों में अपर पुलिस अधीक्षक ने मोटरसाइकिल का चालान किया जो गलत है । उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल सवार, किसानों के ट्रैक्टर को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है । शहर के अंदर दुर्घटना बेहद कम है फिर भी अपना राजस्व बढ़ाने के लिए सिपाहियों को चालान का टारगेट देकर चालान कराया जा रहा है ।
Advertisement
जिससे आम जनता में सरकार के प्रति नाराजगी व सरकार की छवि खराब हो रही है । भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पहले यातायात जागरूकता अभियान क्लब मैदान रामलीला मैदान में होता था।
Advertisement
जिसमें कई स्कूलों के बढ़े बच्चे आते थे, जिन्हें यातायात के नियमों को बताया जाता था । लेकिन आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिस तरह से यातायात जागरूकता अभियान लग्जरी होटल में आयोजित किया गया और कार्यक्रम में जिस तरह से ज्यादातर 18 साल से कम बच्चोँ की संख्या देखी गयी उससे यह तो साफ हो गया कि प्रशासन दुर्घटनाओं को रोकने में कितना गंभीर है ।
Advertisement
डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि पूरे जनपद में जिस तरह से दुर्घटनाएं हो रही हैं वह दुर्भाग्यपूर्ण है । वाहन स्वामियों को जाम करने के नाम पर लगातार चालान किया जा रहा है।
Advertisement
धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अपर पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में हमने आग्रह किया है कि सोनभद्र में ट्रैफिक पुलिस मनमाने तरीके से जो चालान कर रही है उसे रोका जाए और दुर्घटना से बचने के लिए जागरूकता अभियान की रैली निकालने से पहले सभी स्कूलों में बताया जाए। उन्होंने कहा कि हाइवे पर जहां-जहां सड़के कटी हुई है वहां संकेतक लगाए जाएं।
AdvertisementAdvertisement
धर्मवीर तिवारी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का सीयूजी नंबर जारी किया जाए ताकि आम नागरिक सीधे बात कर सके और अपनी समस्या दर्ज करा सके । उन्होंने कहा कि जब ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पूरी टीम नियुक्त है तो दुर्घटना के लिए उन्हें भी जिम्मेदार ठहरा कर कार्यवाही की जाय ताकि दुर्घटना में कमी आ सके।
Advertisement
डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अगर ट्रैफिक पुलिस अपने रवैया में परिवर्तन नहीं लाती है तो इस मामले को पुलिस महानिदेशक को भी अवगत कराया जाएगा ।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
सम्पति देवी की पांचवी पुण्यतिथि 11 जुलाई पर घोषित सम्मान समिति के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को कीया गया
सोनभद्र। सोनांचल नव निर्माण समिति के अध्यक्ष एवम संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की पूज्यनिया माता जी सम्पति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा घोषित संपति देवी गृह लक्ष्मी सम्मान रविवार देर शाम संस्था के पदाधिकारियों द्वारा राबर्ट्सगंज निवासी सेवा निवृत शिक्षिका वरिष्ठ महिला ऊषा पांडेय को उनके निवास स्थान पर दिया गया।
AdvertisementAdvertisement
जिसमे संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ऊषा पांडेय को अंगवस्त्र, संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवम श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत ऊषा पांडेय ने संस्था सोनंचल नव निर्माण समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस सम्मान को पाकर बहुत ही अभिभूत हूं और संस्था के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित करती हूं।
Advertisement
इस मौके पर आयोजित सम्मान सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बताया कि उनकी मां सम्पति देवी एक कुशल गृहणी और अत्यंत धार्मिक महिला थी। उन्होने आजीवन अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और हम सभी भाईयों को सामाजिक और आध्यात्मिक संस्कार देते हुए एक सूत्र में बांध कर रखते हुए पारिवारिक एकता के महत्व को समझाया।
AdvertisementAdvertisement
इसलिए उनकी स्मृति में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर यह सम्मान एक कुशल गृहणी को दिया जाता है। इस अवसर पर सभा में उपस्थित संस्था के संरक्षक पंडित मिथिलेश प्रसाद दिवेदी ने कहा कि संपति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस बार का “सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान” जानी मानी कवियत्री डा रचना तिवारी जी की पूज्यनीया माता जी सेवा निवृत शिक्षिका जी आई सी इंटर कालेज ऊषा पांडेय राबर्ट्सगंज को दिया जाएगा।
Advertisement
संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा यह सम्मान प्रतिवर्ष संस्था की संरक्षिका रह चुकी संपत्ति देवी की पुण्य तिथि ग्यारह जुलाई को एक ऐसी महिला को देने की घोषणा की जाती है जो एक कुशल गृहणी के रूप में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करती हैं।
Advertisement
और इस बार संपत्ति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर यह सम्मान ऊषा पांडेय को देने का निर्णय लिया गया था जो संस्था के सदस्यो द्वारा सम्मानित किए जाने वाली महिला के घर जाकर समिति के सदस्यों द्वारा दिया जाता है। और आज उसी क्रम में यह सम्मान ऊषा पांडेय जी को दिया गया है। इस अवसर पर हिमांशु मिश्र, नीलेश मिश्र, सात्विक मिश्र, अनुराग मिश्र, डा रचना तिवारी आदि उपस्थित थे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
पंडित सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से होगा 9 दिवसीय रामचरितमानस का पाठ
शाम 7:00 बजे से अयोध्या के सुप्रसिद्ध व्यास नीरज भैया द्वारा प्रतिदिन किया जाएगा राम कथा का संगीतमय वाचन
23 दिसंबर से 1 जनवरी तक होगा नवाह पाठ महायज्ञ
बैठक में गत वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया।
सोनभद्र। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की बैठक रविवार की देर रात नगर के श्री रामलीला मैदान के सभागार में समिति के संरक्षक अजय शेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
Advertisement
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सतपाल जैन ने बताया कि-“श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का यह 30 वा वर्ष होगा महायज्ञ 23 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 1 जनवरी 2025 तक चलेगा और 2 जनवरी को विशाल भंडारा और भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा।
Advertisement
23 दिसंबर 2024 को रात्रि 10:00 बजे श्री राम दरबार मूर्ति की स्थापना, 24 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक प्रातः पूजन, आरती, प्रसाद वितरण होगा। महायज्ञ में काशी से पधारे श्री रामचरितमानस के मर्मज्ञ पंडित सूर्य लाल मिश्र के आचार्यकत्व मे 111भूदेवों के साथ श्री रामचरितमानस का संगीतमय पाठ किया जाएगा।
Advertisement
वहीं समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि- रात्रि में अयोध्या से पधारे रामकथा व्यास श्री नीरज भैया की टोली द्वारा प्रतिदिन रामकथा का संगीतमय वाचन किया जाएगा।
Advertisement
बैठक मे वर्ष 2023- 24 श्री रामचरितमानस नवाह पाठ के आय-व्यय विस्तृत विवरण महामंत्री सुशील पाठक एवं राकेश त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया।
Advertisement
बैठक में मुख्य रूप से समिति के संरक्षक इंद्रदेव सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, मिठाई लाल सोनी, अयोध्या दूबे, हरीश अग्रवाल, सुधाकर पांडे, संगम गुप्ता, धर्मराज सिंह, बबलू चौबे, धर्मवीर तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, संजय अग्रवाल, राजेश बंसल, राजेश सोनी, रविंद्र पाठक, सुधाकर दुबे, अजीत जायसवाल, विमलेश पटेल, सुदीप शुक्ला, चंदन केसरी, प्रमोद गुप्ता, पवन जैन, सुंदर केसरी सहित 82 सदस्य गण उपस्थित रहे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
भारतीय न्याय संहिता अभियोग मे 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
धर्म विशेष पर युवक को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र। सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री रामभद्राचार्य पर विवादित पोस्ट करना भारी पड़ गया सोमवार को सोनभद्र पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि
Advertisement
सुनील कुमार मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या निवासी बहुअरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र के द्वारा एक पोस्ट फेस बुक पर वायरल किया गया जिसमे यह शब्द कही इसकी भक्ति मे खोट तो नही है, अन्ध भक्तों तुम्हे जितना जानकारी हो उतना ही बताओ अन्धन को आँख देत कोढिन को काया। बाझन को पुत्र देत निर्धन को माया। फिर यह भक्त राम भद्राचार्य सारी जिन्दगी अन्धा क्यो पूछता भारत अंकित किया गया है।
Advertisement
उक्त पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त पोस्ट से धर्म विशेष व श्री रामभद्राचार्य जो संत है के अनुयायीयों की धार्मिक भावनाये आहत हो रही है, सुनील कुमार उपरोक्त द्वारा इस प्रकार का धार्मिक भावनाये आहत करने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर डालना अपराध है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर भारतीय न्याय संहिता अभियोग पंजीकृत किया गया।
AdvertisementAdvertisement
बता दें पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्याल) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे सोमवार को राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त सुनील कुमार मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या निवासी बहुअरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तारी किया गया। मु0अ0सं0 0837/2024 धारा 353(2) भारतीय न्याय संहिता की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
AdvertisementAdvertisement
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. सुनील कुमार मौर्या पुत्र रामचन्द्र मौर्या निवासी बहुअरा थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. उ0नि0 कमल नयन दुबे, प्रभारी चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज,सोनभद्र 2. आरक्षी मदन कुमार चौकी कस्बा थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
खौलते दूध से बाबा ने किया स्नान, पहलवानों के कला कौशल देख हैरान हुए लोग
दुद्धी, सोनभद्र। यादव महासभा के तत्वावधान में रविवार खेल मैदान में 14 वां गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गाजीपुर के बाबा सुरेंद्र पंथी ने देखते ही देखते सूखे उपले में मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
Advertisement
इसके बाद उसी अग्नि में दूध गर्म किया गया तथा खीर पकाई गई। बाबा ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान कर भविष्य के बारे में बताया कि 2025 लोगों के जीवन के लिए अनुकूल होगा। बारिश की भी अच्छी सम्भावना जताई।
Advertisement
श्रद्धालुओं का मानना है कि पुजारी के अंदर चमत्कारिक शक्तियां हैं। मान्यता के अनुसार पुजारी और यजमान द्वारा खौलते दूध से स्नान करने पर ही लोगों का कल्याण होता है। पुजारी बाबा द्वारा आग प्रज्वलित कर दूध को खौलाया जाता है।
Advertisement
मंत्रोचार के साथ इस दूध को तब तक खौलाया जाता है, जब तक कि मंत्र पूरा नहीं हो जाता है। उसके बाद इस खौलते दूध से न सिर्फ पुजारी, बल्कि पूजा पर बैठे यजमान को भी स्नान कराया जाता है।
Advertisement
पुजारी का दावा है कि इस दूध से नहाने पर सिर्फ वहीं जलते हैं जो छली-कपटी होते हैं। पुजारी अपने दावे को साबित करने के लिए खौलते दूध अपने शरीर पर डालता है और वहीं यजमान के शरीर पर भी गर्म दूध डाल देता है। इतना ही नहीं पुजारी अपने दावे को पुख्ता करने के लिए शक्ति का ऐसा प्रदर्शन करता है, जिसे देख कर आपके भी रोंगटे खड़े हो जायेंगे।
Advertisement
सुरेंद्र पंथी चमत्कारी बाबा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। वहीं गर्म दूध से स्नान और आंखों में डालने पर बताया कि देखने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजा में बहुत शक्ति है। पूजा का कार्यक्रम पंडित शिवपूजन मिश्र ने सम्पन्न करायी।
Advertisement
यजमान की भूमिका में अशोक यादव स्वप्नी रहे। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी जिले के सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ऊर्फ लककड़ पहलवान जी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव, ज्ञानेंद्र यादव ऊर्फ ज्ञानू पूर्व ब्लॉक प्रमुख वाराणसी, सेवा निवृत संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ चंद्रजीत यादव, अमित यादव मौजूद रहे।
Advertisement
मुख्य अतिथि वाराणसी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ऊर्फ लककड़ पहलवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस पूजा से हमे प्रकृति पूजा का ज्ञान होता है तथा गोवर्धन पूजा घमंड को दूर करने का सन्देश देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। वहीं यह प्राकृतिक पूजा है इससे प्राकृतिक अबो हवा शुद्ध होती हैं।
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अहंकारी सरकार का भी अंत होगा। अंत में उन्होंने समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा से हुई। लड़कियों व महिलाओं ने पूजा स्थल से कलश उठाया और प्राचीन शिवाजी तालाब से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल पहुँचे और पूजा की शुरुआत हुई।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश यादव ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव, हरिशंकर यादव, जिला सचिव बुद्धिनारायण यादव, यदुनाथ यादव, नकछेदी यादव, सरजू यादव, सत्यनारायण यादव, रामपाल जौहरी, त्रिभुवन यादव, जगतनाराण यादव, रामबिचार यादव, दिनेश यादव,
Advertisement
अभिनाथ यादव, अशोक कुमार गुप्ता के आलावा सुरक्षा की दृष्टि से दुद्धी कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह, भैया एसपी सिंह, कस्बा प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद रही। कार्यक्रम की संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने किया।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी डॉक बंगले में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सोनभद्र की जिला टोली बैठक सम्पत्र हुई।
Advertisement
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्याशंकर पाण्डेय ने किया। बैठक मे काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष जनार्दन व काशी प्रान्त के धर्म प्रसार प्रमुख नर सिंह त्रिपाठी जी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
Advertisement
बैठक में सत्संग विस्तार सप्ताह की समीक्षा, रामायण, महाभारत परीक्षा आयोजित किये जाने हेतु समिति का गठन एवम विद्यालय परीक्षा केन्द्र हेतु स्थल का चयन एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गयी तथा संगठन के अन्य विषयों पर भी चर्चा कि गयी।
AdvertisementAdvertisement
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र शरण राय, जिला मंत्री हरिशंकर, सह मंत्री सत्यारमण, गौरक्षा प्रमुख संतोष, बजरंग दल संयोजक अभिषेक, सत्संग प्रमुख शशिभूषण, गौसेवा प्रमुख उपस्थित रहे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
चिकित्सकों, अधिवक्ताओं समाजसेवियों ने पूजा में लिया भाग
चित्रगुप्त पूजन के संबंधित कथाओं का किया गया वाचन
सोनभद्र। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर रविवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सोनभद्र जनपद के हैनीमैन कहे जाने वाले होम्योपैथ चिकित्सक, समाजसेवी डॉक्टर जयराम लाल श्रीवास्तव द्वारा स्थापित जय प्रभा होमियो सदन में ब्रह्मा के पुत्र चित्रगुप्त जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
Advertisement
इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने बताया कि लोक मान्यताओं के अनुसार कायस्थ बंधु दीपावली के दिन अपनी कलम का प्रयोग बंद कर देते हैं और दीपावली के बाद यमराज के लेखाकार चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं इसके साथ-साथ कलम दवात की पूजा करते हुए लेखन कार्य करते हैं।
Advertisement
इस अवसर पर डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव प्रभाकर श्रीवास्तव, इजी० शुभम श्रीवास्तव, कुसांग श्रीवास्तव, डॉ. समर्थ श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आदित्य, दिव्यम, साधना श्रीवास्तव,
Advertisement
विनीता श्रीवास्तव लक्ष्मी श्रीवास्तव डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, इंजी. नितिशा श्रीवास्तव, दिव्यांशी, पंखुड़ी श्रीवास्तव दीप्ति अदिति श्रीवास्तव अपनी पूजन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर प्रमिला देवी, शैलेंद्र चौबे, मुन्नू पांडे, बबूंदर रूबी खुशी आयुषी, संजय राजकुमार, दिनेश चौबे सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
चिकित्सकों, अधिवक्ताओं समाजसेवियों ने पूजा में लिया भाग
चित्रगुप्त पूजन के संबंधित कथाओं का किया गया वाचन
सोनभद्र। चित्रगुप्त जयंती के अवसर पर रविवार को जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में सोनभद्र जनपद के हैनीमैन कहे जाने वाले होम्योपैथ चिकित्सक, समाजसेवी डॉक्टर जयराम लाल श्रीवास्तव द्वारा स्थापित जय प्रभा होमियो सदन में ब्रह्मा के पुत्र चित्रगुप्त जयंती का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
Advertisement
इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव ने बताया कि लोक मान्यताओं के अनुसार कायस्थ बंधु दीपावली के दिन अपनी कलम का प्रयोग बंद कर देते हैं और दीपावली के बाद यमराज के लेखाकार चित्रगुप्त की पूजा अर्चना करते हैं इसके साथ-साथ कलम दवात की पूजा करते हुए लेखन कार्य करते हैं।
Advertisement
इस अवसर पर डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव प्रभाकर श्रीवास्तव, इजी० शुभम श्रीवास्तव, कुसांग श्रीवास्तव, डॉ. समर्थ श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आदित्य, दिव्यम, साधना श्रीवास्तव,
Advertisement
विनीता श्रीवास्तव लक्ष्मी श्रीवास्तव डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव, इंजी. नितिशा श्रीवास्तव, दिव्यांशी, पंखुड़ी श्रीवास्तव दीप्ति अदिति श्रीवास्तव अपनी पूजन समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर प्रमिला देवी, शैलेंद्र चौबे, मुन्नू पांडे, बबूंदर रूबी खुशी आयुषी, संजय राजकुमार, दिनेश चौबे सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है- डॉ धर्मवीर तिवारी
पिछले तीन दिनों में सड़क दुर्घटना में हुई 15 लोगों की मौतों ने आमजन को झकझोर कर रख दिया है- डॉ धर्मवीर
सोनभद्र। इन दिनों जनपद में यातायात माह चल रहा है । लेकिन जिस तरह से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है उससे ट्रैफिक पुलिस पर सवाल खड़ा होने लगा है। पिछले तीन दिनों में सोनभद्र में 15 लोगों की मौत ने आमजन को झकझोर कर रख दिया और सोचने पर मजबूर कर दिया ।
AdvertisementAdvertisement
लेकिन ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा और न पुलिस गंभीर दिख रही है। उक्त बाते भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने बताते हुए सड़क दुर्घटना में इतनी बड़ी संख्या में मौत पर दु:ख व्यक्त करते हुए डॉ तिवारी ने कहा कि पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है ।
AdvertisementAdvertisement
उन्होंने ट्रैफिक पुलिस पर राबर्ट्सगंज बढ़ौली, धर्मशाला, रेलवे फाटक जैसे स्टैंड में खड़े वाहनों से वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां लोगों की जिंदगी सड़कों पर खत्म हो जा रही है । और जनपद की ट्रैफिक पुलिस आम नागरिकों की बाइक, टेंपो का चालान करने में मस्त है और अपनी चालान की संख्या बढ़ा रही है ।
AdvertisementAdvertisement
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि तीन दिनों के अंदर त्यौहार के समय 15 लोगों की मौत काफी गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की मौत से पूरा परिवार बिखर जाता है । उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ट्रैफिक पुलिस जागरूकता और यातायात सुरक्षित करने के नाम पर केवल आम नागरिकों को परेशान कर रही है। सोनभद्र की ट्रैफिक पुलिस का आम जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है । ऐसे जिम्मेदार ट्रैफिक पुलिस को तत्काल निलंबित करना चाहिए।
Advertisement
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि सोनभद्र की ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान कर लोगों को परेशान कर रही है । इससे आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि ऐसे निरंकुश पुलिसकर्मी सरकार को बदनाम करने का काम कर रही है । उन्होंने पूरे मामले की जांच कर कर दोषी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है ।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement