प्रेमी ने लगाया फांसी प्रेमिका कुंआ में लगाई छलाँग
दुद्धी, सोनभद्र। प्रेमी युगल ने फांसी लगाया तो प्रेमिका ने कुंआ में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव में शुक्रवार को एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक प्रेमी जितेंद्र साहनी 18 पुत्र अनिल निवासी डूमरडीहा ने अपने पाहि के मकान महुअरिया ग्राम पंचायत के पुनर्वास टोला में घर के बडेर लोहे के पाइप से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
Advertisement
जिसे देखते ही परिजनों ने सीएचसी दुद्धी लाया जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं गुलालझारिया गांव निवासी एक नाबालिग प्रतिभा 16 पुत्री दिनेश ने प्रेमी के प्रेम में कुंआ में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
Advertisement
ग्रामीणों ने देखते ही प्रतिभा को कुंआ से बाहर निकाल कर सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।
Advertisement
बीते तीन चार माह पहले प्रेमिका के परिजनों ने मृतक युवक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुदकमा पंजीकृत कर जेल भेजवाया था। युवक के विरुद्ध नाबालिग युवती को भगाने को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना रहा। उसके बाद केस मुकदमा चल रहा है।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के गौशाला में हुआ गौ पूजा
सोनभद्र। गोवर्धन पूजा पर्व पर रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के गौशाला परिसर में शनिवार को नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद द्वारा गौ सेवा कर पूजन अर्चन के माध्यम से आम जनमानस को दिया संदेश।
Advertisement
वही नापाक अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि गोवर्धन पूजा के दिन को पूजा कर गौ माता की सेवा धर्म में उच्च मानी जाती है एक संदेश देने का कार्य मेरे द्वारा किया गया है
AdvertisementAdvertisement
वहीं लोगों को भी इसमें जोड़ने और प्रेरित करने के लिए बताया गया कहा गया कि बढ़-चढ़कर नगर वासी गौ सेवा करें और गौ माता के लिए सामग्री एकत्रित कर दान करें जिससे की गौशाला में गव पालन में भोजन सामग्री के साथ पोष्टितक आहार उप्लब्भता हो पाए।
Advertisement
अध्यक्ष ने बताया कि गौ माता की सेवा करते हुए पूजा पाठ कर विधि विधान से वहां मौजूद सभासद गण व हम जनमानस का आभार व्यक्त किया गया इस मौके पर जेई मनीष कुमार, मनोज चौबे, धर्मराज जैन, अनवर अली, अजीत सिंह, सजीत, अंत सोनी, विनोद कुमार, शनि कुमार, दिनेश कुमार, प्रशिद्ध नाथ शुक्ला, रामविलास, आकाश आदि लोग मौजूद रहे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के महुआरिया टोला में पशु चराने को लेकर हुए विवाद में वन विभाग के वाचर ने तीर घोंपकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। इस घटना में वन वाचर भी गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
Advertisement
गुरुवार की देर शाम को बनवारी पाल अपनी भैंस को जंगल में चरा रहा था। जब वन वाचर सुखन बैगा ने उसे मना किया, तो विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सुखन बैगा ने बनवारी पाल को तीर घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Advertisement
घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बनवारी पाल को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
Advertisement
वन वाचर भी मारपीट में गंभीर रूप से घायल इस बीच, वन वाचर सुखन बैगा भी मारपीट में बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने इस हत्या के मामले में जानकारी देते हुए बताया कि बनवारी पाल की हत्या तीर घोंपकर की गई है। सुखन बैगा की हालत गंभीर है और उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सात हजार रुपये बरामद
सोनभद्र। जनपद में चोपन थाना क्षेत्र के कोठा टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से बीते शुक्रवार की शाम को जुआ खेलने के दौरान तीन जुआरियों को लगभग सात हजार रुपये नगद के गिरफ्तार किया गया। जिनका विधिक धाराओं में चालान करते हुए न्यायालय भेजा गया।
Advertisement
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक कुमार पुत्र विश्वनाथ प्रसाद 35 वर्ष, निवासी रेलवे क्रॉसिंग के बगल में गजराज नगर थाना ओबरा, मिथिलेश सिंह स्वर्गीय जगदीश सिंह 54 वर्ष,
Advertisement
निवासी थाना क्षेत्र बिंद जनपद नालंदा बिहार हाल पता योगेंद्र पटेल के मकान में किराएदार कोठा टोला थाना चोपन, असगर हुसैन पुत्र नईमुद्दीन 40 वर्ष, निवासी रेलवे क्रॉसिंग के पास गजराज नगर थाना ओबरा को जुआ खेलने के दौरान पाए 7320 नगद रुपए के साथ बीते शुक्रवार की शाम को कोठा टोला प्राथमिक विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया।
Advertisement
इन तीनो जुआरियों का जुआ एक्ट से संबंधित धारा 13 के तहत न्यायालय भेज दिया गया। इन जुआरियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डाला शिवकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल दीपक कुमार शामिल रहे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
बहनों ने चना, मिठाई खिलाकर भाईयो के दीर्घायु होने की किया प्रार्थना
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को स्त्रियों द्वारा भैया दूज का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाई के लिए व्रत रखा और सार्वजनिक का स्थान, आंगन, पोखरा, तालाब, नदी के किनारे खुले स्थान पर गोबर से जमीन पर अलंकरण बनाया, इस अलंकरण में मुख्य रूप से गोदना और उसके पुत्र की आकृति होती है,
Advertisement
इन चित्रों में गोवर्धन भगवान गोपिया, ६ नारायण, सूरज, चांद अन्य प्राकृतिक दृश्य स्त्रियां गोबर से करती है इसके साथ-साथ चौकीदार, ओखली मे गोबर से बने एक अलंकृत चौकियां बनाई जाती है जो सफेद रूई तथा सिंदूर से बनता है। इससे संबंधित हैं, लोकगीत गाती हैं और एक विचित्र परंपरा है कि अपने प्रिय को सकती हैं भैया खाऊं आदि गालियां देती है।
Advertisement
साहित्यकार प्रतिभा देवी के अनुसार-“आज के दिन जिसको जितना सरापा जाएगा उसकी उतनी ही उम्रअधिक होगी वह अपने भाइयों का नाम का नाम लेकर उनके चिरायु होने तथा भाभी के सौभाग्य की कामना करती हैं, अलंकरण के मध्य में एक मूर्ति बनाती हैं,इसे गोधन कहते हैं, गोदना बनाने से जो गोबर बच जाता है उसे सभी बांट दिया जाता है स्त्रियां उस गोबर का गोल गोल पिंड बनाकर अप ने घर ले जाती हैं तथाअनाज भंडार में उसे रखी है ऐसी मान्यता है कि इससे अनाज बढ़ता है, खराब नहीं होता।
Advertisement
इस पर्व पर अनेकों प्रकार की लोक कथाएं लोकगीत कहने, गाने की परंपरा हैभाई दूज से जुड़ी पौराणिक कथा: शिक्षिका तृप्ति केसरवानी का मानना है कि-“मान्यताओं अनुसार इस दिन मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के अनेकों बार बुलाने के बाद उनके घर गए थे।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
यमुना ने यमराज को भोजन कराया और तिलक कर उनके खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। प्रसन्न होकर यमराज ने बहन यमुना से वर मांगने को कहा। यमुना ने कहा आप हर साल इस दिन मेरे घर आया करो और इस दिन जो बहन अपने भाई का तिलक करेगी उसे आपका भय नहीं रहेगा।
Advertisement
यमराज ने यमुना को आशीष प्रदान किया। कहते हैं इसी दिन से भाई दूज पर्व की शुरुआत हुई। एक कथा के अनुसार भैया दूज वाले दिन यमुना अपने भाई से मिलने गई थी और यमराज ने उनसे प्रसन्न होकर उसे वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करेगा, वह यमलोक नहीं जाएगा है।
Advertisement
पूजा में भाग लेने वाली रीना देवी के अनुसार-” नरक चतुर्दशी एवं भैया दूज यमराज से संबंधित त्यौहार है और इस दिन यमराज को प्रसन्न करने के लिए पूजा पाठ हवन इत्यादि श्रद्धालुओं द्वारा किया जाता है। भारतीय लोक में यम के पूजा का विधि विधान है जो अपने आप में लोकजीवन, लोक कला, लोक साहित्य, लोक धर्म में महत्वपूर्ण स्थान रखता है
Advertisement
गीता देवी का मानना है कि-“भारतीय मृत्यु के देवता यमराज की पूजा करते हैं यह परंपरा सिर्फ हमारे देश में ही कायम है और अनंत काल तक कायम रहेगी। दूज का पर्व भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार को भाई टीका, यम द्वितीया आदि नामों से भी जाना जाता है।
Advertisement
ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि इस दिन मृत्यु के देवता यम अपनी बहन यमुना के बुलावे पर उनके घर भोजन के लिए आये थे।
Advertisement
बिहार में भाई दूज पर एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इस दिन बहनें भाइयों को डांटती हैं और उन्हें भला बुरा कहती हैं और फिर उनसे माफी मांगती हैं। दरअसल यह परंपरा भाइयों द्वारा पहले की गई गलतियों के चलते निभाई जाती है।
Advertisement
इस रस्म के बाद बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें मिठाई खिलाती हैं। कथा वाचिका अमरावती देवी के अनुसार-” भाई दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण नरकासुर राक्षस का वध कर द्वारिका लौटे थे। इस दिन भगवान कृष्ण की बहन सुभद्रा ने फल,फूल, मिठाई और अनेकों दीये जलाकर उनका स्वागत किया था।
Advertisement
सुभद्रा ने भगवान श्री कृष्ण के मस्तक पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु की कामना की थी। इस अवसर पर बहनों ने पूजा आरती लोकगीत, भजन का गायन किया एवं रोली, फल, फूल, सुपारी, चंदन और मिठाई की थाली सजाईऔर चावल के मिश्रण से एक चौक तैयार कर किया,
Advertisement
चावन से बने इस चौक पर भाई को शुभ मुहूर्त में बहनो ने भाई को तिलक लगा कर गोला, पान, बताशे, फूल, काले चने और सुपारी दिया और भाई की आरती उतारकर चना एवं मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना किया बदले में भाइयों ने अपनी बहन को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उपहार भेंट किया।
बांके बिहारी को चढ़ा 56 भोग का प्रसाद, धूम धाम से मना गोवर्धन पूजा
सोनभद्र। नगर स्थिति बांके बिहारी मंदिर में गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन मथुरा वृंदावन के तर्ज पर किया गया ,इस अवसर पर बांके बिहारी जी को 56 प्रकार का भोग, मेवा, मिश्री, दही, दूध, मक्खन इत्यादि का भोग लगाया गया और उनकी विधिवत पूजा, आरती श्रद्धालुओं द्वारा किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने बांके बिहारी जी के सम्मान में विभिन्न प्रकार के लोकगीत ढोलक की थाप, करताल की ध्वनि पर गाया।
Advertisement
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान गोवर्धन इंद्र का घमंड चूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था और देवराज इंद्र द्वारा बरसाए गए जल से नगर वासियों को बाढ़ की विभीषिका से बचाया था और नागरिकों के जीवन की रक्षा किया था।
Advertisement
बांके बिहारी मंदिर सहित नगर के राम भक्त हनुमान के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा महाबली हनुमान को 56 प्रकार का भोग, लड्डू, मिष्ठान आदि का भोग लगाया गया।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन कुमार जैन, राकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आनंद मिश्रा ,रविंद्र केसरी, संगम गुप्ता, सुशील पाठक, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राज नारायण तिवारी, देव गुरुजी, नरेंद्र गर्ग, चंद्रभान अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
वीर लोरिक पत्थर मारकुंडी पर मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव
खौलते दूध से स्नान कर बाबा ने सबको किया आश्चर्यचकित
हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी वीर लोरिक पत्थर मारकुंडी पर गोवर्धन पूजा संपत्र हुआ
सोनभद्र। वीर लोरिक पत्थर के गोवर्धन पूजा समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर लोरिक पत्थर पर गोवर्धन पूजा शनिवार को भव्यता के साथ आयोजित की गई। जिसमें पतिवाह बाबा ने विधि विधान से पूजा किया और खोलते हुए दूध से स्नान कर यह प्रेरणा दी की आज भी आदी शक्ति में शक्ति है।
Advertisement
गोवर्धन पूजा में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद उत्तर प्रदेश लाल बिहारी यादव एवं सांसद छोटेलाल खरवार ने संयुक्त रूप से कहा कि आज भी
Advertisement
लोग आदि शक्ति में विश्वास करते हैं जिसका जीता जागता हुआ पतिवाह बाबा ने खोलने दूध में स्नान कर साबित कर दिया कि आदी शक्ति में शक्ति है। इसी साथ उन्होंने कहा कि जिस तरह इस पूजा पंडाल में हर समाज के लोग दिखाई दे रहे हैं।
Advertisement
इस तरह आगामी विधानसभा चुनाव में आप लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें जिससे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बन सके और हर वर्ग का विकास कर सके।
AdvertisementAdvertisement
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के राम निहोर यादव, राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद दुबे, परमेश्वर दयाल, रामचंद्र यादव, विजय यादव, परमेश्वर यादव, चंद्रभूषण यादव, कामता यादव, कमला यादव, लालबरत यादव, दयाराम यादव, जगनारायण बाबूलाल यादव, इंजीनियर कमलेश चौधरी,
Advertisement
नेता यादव वेदमनी शुक्ला, राम प्यारे सिंह पटेल,डॉक्टर लोकपति सिंह, पटेल अशोक पटेल, रमेश सिंह यादव, विजय शंकर जायसवाल, रामाशंकर यादव, मोहम्मद सईद, कुरेशी, रमेश कुमार वर्मा, प्रकाश यादव, त्रिपुरारी गौड़ सनी पटेल, शिव नारायण चौहान, राजेंद्र यादव, भोलानाथ निषाद, राम सजीवन,
Advertisement
अहीर रोशन लाल यादव, बुद्धि नारायण यादव, अजय पाठक, देवचरण सिंह यादव, हिदायत उल्ला खान, जगदीश यादव, बबलू धागर, फारुक अली, कृपा शंकर चौहान, अमरजीत यादव, अखिलेश यादव, संतोष पासवान, मुकेश यादव, दिनेश यादव, राम प्रसाद के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूजा समिति के उपस्थित थे ।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
Deepawali 2024: वाराणसी पर दीपावली पर खास रौनक दिखाई पड़ रही है. दीपावली पर वाराणसी में गंगा जमनी तहजीब का एक मनमोहक नजारा देखने को मिला, जहां मुस्लिम महिलाओं ने आरती में भाग लिया.
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
Varanasi News: दीपावली के अवसर पर गुरुवार (31 अक्टूबर) को वाराणसी के लमही क्षेत्र में मुस्लिम महिलाओं के जरिये भगवान श्री राम की भव्य आरती उतारी गई. इस संबंध में धर्माचार्य ने बताया कि वाराणसी में साल 2006 में संकट मोचन मंदिर बम कांड की घटना के बाद से ही यह परंपरा शुरू हुई हैधर्माचार्य ने बताया कि रामनवमी और दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं के जरिये भगवान श्री राम की विधि विधान के साथ आरती उतारी जाती है. इसका प्रमुख उद्देश्य देश में लोगों तक अमन भाईचारा और शांति का संदेश पहुंचाना है.
‘भगवान श्रीराम सबके हैं आदर्श‘ इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने भी बातचीत के दौरान बताया कि भगवान श्री राम हम सबके लिए आदर्श हैं. उनका जीवन मर्यादा से भरा रहा है. इसलिए बुरी दुनिया को बुरे कामों को छोड़कर भगवान श्री राम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए.
मुस्लिम महिलाओं ने की आरती पूरे देश में धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है. इसी क्रम में काशी में मुस्लिम महिलाओं ने विधि विधान के साथ भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता जानकी की आरती उतारी. इस दौरान उनके हाथ में दीपक से सजी थाली थी. महिलाओं ने ‘हे राजा राम तेरी आरती उतारू’ ने भजन भी गाए गए.
आरती के दौरान लमही क्षेत्र में सैकड़ो महिलाएं मौजूद थीं. आरती में मौजूद लोगों ने कहा कि भगवान राम संपूर्ण विश्व के लिए आदर्श हैं. उन्होंने एकता, भाईचारे और मर्यादा के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाया है और उन्हीं के दिखाए गए मार्ग पर आज चलने की आवश्यकता है.
महिलाओं ने कहा कि इस समय दुनिया के कई ऐसे देश में हैं जो एक दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि अगर हम भगवान राम के बताए गए मार्ग पर चलेंगे तो हमें जीवन में सफलता प्राप्त होगी और जीवन का उद्देश्य भी सिद्ध होगा.
‘इस दीपावली है खास‘ आरती में मौजूद धर्माचार्य ने एबीपी न्यूज के एक सवाल पर कहा कि इस बार की दीपावली सभी सनातनियों के लिए बहुत खास है, क्योंकि सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भगवान राम अपने वास्तविक स्थल पर विराजे हैं.
उन्होंने आज सिर्फ अयोध्या वासियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जहां-जहां सनातन धर्म के लोग हैं, उनके लिए इस बार की दीपावली पर एक अलग ही उत्साह और उमंग होना चाहिए. मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दी.
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बीजपुर में शुक्रवार की सुबह एक बृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बीजपुर के पुनर्वास प्रथम में शुक्रवार की सुबह सुरेश बैगा पुत्र रामलखन ने ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता को
Advertisment
बताया कि उसके पिता रामलखन बैगा पुत्र हरिहर बैगा 58 वर्ष निवासी बीजपुर की लाश उसके घर के पीछे लगभग 50 मीटर दूर पड़ी हैं तत्काल ग्राम प्रधान पति ने बीजपुर पुलिस को सूचना दिया।
Advertisment
सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा और उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने शव को कब्जे में ले लिया। श्री मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया हत्या लग रही है और फॉरेंसिक टीम को सूचित कर दिया गया जांच के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा।
Advertisment
मौके पर पहुचे क्षेत्राधिकारी दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक सबूतों को लिया। मृतक के पुत्र सुरेश ने बताया कि मेरे पिताजी कल शाम 5 बजे से घर से कही गए थे और रात में लौटे ही नही और सुबह जब मैं शौच के लिए जा रहा था तो उनको मृत अवस्था मे देखा और मेरी माँ सोहादरी देवी गुरुवार से बहन के घर मध्यप्रदेश गई हैं ।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement
सोनभद्र। गुरुवार को जिले में प्रकाश पर्व दीपावली की धूम रही। इस दौरान रातभर आतिशबाजी का दौर चला और उल्लास व उमंग संग दीप जलाए गए। पूरा जिला दूधिया रोशनी से नहा उठा था। लोगों ने अपने घरों में जहां रंगोली बनाई वही दुकानों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगे झालरों की मदद से दुल्हन की तरफ सजाया गया। सुबह से ही दुकानों पर मिष्ठान व दीपावली के उपहार की खरीदारी के लिए लोगो की लम्बी कतारें लगी रही।
बतादे कि बाजारों में पर्व को लेकर भारी उत्साह नजर आया जिसमे शहरी क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही वही दूसरी ओर पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। सोनांचल में दीपावली के त्योहार को लेकर चहुंओर खुशी का माहौल रहा।
Advertisment
शाम होते ही सोनांचल का हर कोना दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व से ही लोग घरों के रंग-रोगन के साथ ही विद्युत झालरों से सजाने -संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। दीपावली पर उनका यह प्रयास पूरी तरह परवान चढ़ता नजर आया।
Advertisment
जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में शाम को मानो स्वर्ग की इंद्रधनुषी आभा जमीन पर उतर आई। एक से एक बढ़कर एक विद्युत झालरों के दूधिया रोशनी से सजाए गए मकान शहर की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। इसके मध्य में दीपों की सजावट आभा को और बढ़ाती नजर आई।
Advertisment
आवासों के साथ कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घरों में भक्तिभाव से भगवान श्रीगणेश व मां लक्ष्मी की वेद मंत्रोच्चार के मध्य विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शाम होते ही छोटे-बड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।
Advertisment
इस बीच पर्व की ग्रामीणों इलाकों में भी जबरदस्त धूम रही। महालक्ष्मी पूजन व दीपावली का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या में प्रदोष काल, स्थिर लग्न समय में मनाया जाता है।
इस दिन लोग धन की देवी महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए लक्ष्मी पूजन करते हैं। दीपावली के दिन की विशेषता मां लक्ष्मीजी के पूजन से संबंधित है। इस दिन हर घर, परिवार, कार्यालय में महालक्ष्मीजी का पूजन कर उनका स्वागत किया जाता है। लोग धन की देवी मां लक्ष्मी से समृद्धि व वित्तकोष की कामना करते हैं। पर्व को लेकर बाजार में चहल- पहल दिखाई दे रही थी।
Advertisment
दीप जलाकर मिटाया अंधियारा दीपोत्सव पर शाम होते ही ज्योति के पर्व का उल्लास व उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठान रंग-बिरंगे झालर व मिट्टी के दीए जगमगा उठे। इस दौरान उजियारा फैलते ही चारों ओर अंधियारा मिट गया।
फूल व मिठाई की दुकानों पर रही भीड़ दीपावली पर्व पर भगवान गणेश व महालक्ष्मी की पूजा के लिए फूलों की दुकानों पर भीड़ रही। सबसे अधिक कमल के फूल की डिमांड रही।
दुकानदार भी मौका देखकर अधिक दामो में कमल के फूल बेचे रहे थे। गेंदा का माला 30 से 60 रुपये तक बिक रहा था। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर लोग मिष्ठान खरीदते रहे। कई दुकानों पर मिठाई खत्म हो गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई संग सूखे मेवे आदि तोहफे में दिए।
Advertisment
जमकर हुई आतिशबाजी
प्रकाश पर्व दीपावली पर रविवार को लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शाम होते हुए संपूर्ण वातावरण पटाखों के धूम-धड़ाके से गुंजायमान हो उठा। वहीं आतिशबाजी को लेकर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस सुबह से ही चौकस नजर आई।
प्रकाश पर्व पर पटाखों का शोर व फूलझड़ियों की जगमगाहट न हो तो पर्व का उल्लास फीका रहता है। इस वर्ष भी माहौल अपेक्षा के अनुरूप रहा। वैसे तो चार दिन पहले से ही बच्चों द्वारा आतिशबाजी प्रारंभ कर दी गई थी, कितु दीपावली को आतिशबाजी का उमंग देखते ही बना। संपूर्ण वातावरण जहां पटाखों से शोर से गूंज रहा था वहीं पूरा आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से मानो चहक रहा था।
Advertisment
बीजपुर। गुरुवार को दीपो का त्योहार दीपावली क्षेत्र के जरहा, नेमना, पिडारी, बकरिहवा, अंजानी, लीलाढेवा, डोडहर, सिरसोती, बीजपुर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे दिन बाजारों में दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही।
Advertisment
लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिला बधाई देते नजर आए। क्षेत्र के बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में लगी पटाखों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई बच्चों ने मनपसंद पटाखे खरीदे। पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया गया।
Advertisment
सभी घरों की साफ-सफाई एवं रंग पोतन कर आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से सजाया गया था। शाम होते ही विद्युत झालर, द्वीप व मोमबत्ती से घरों को सजाकर लक्ष्मी-गणेश व मां काली की विधि-विधान से पूजन कर धनधान्य की कामना की गई।
Advertisment
अनपरा। ऊर्जांचल की औद्योगिक कालोनी समेत ग्रामीण इलाकों में धनधान्य की कामना के साथ लोगों ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोगों की तरफ से मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी।
Advertisment
लोगों ने गणेश-लक्षमी की पूजा अर्चना के बाद मिठाईयां बांटकर एक दूसरों को शुभकामनाएं दी।बच्चों ने भी उत्साह व उमंग के पटाखे फोड़कर खूब मनोरंजन किया। अनपरा, रेणुसागर, ककरी, बीना, खड़िया, शक्तिनगर समेत अन्य जगहों पर मिठाई व सजावट की दुकानें सजी रही। बाजारों मे काफी चहल-पहल बनी रही। देर रात तक पटाखों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही।
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूमAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement (विज्ञापन)Advertisement