ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग पर लगाया सड़क व नाली निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, की गई मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

HIGHLIGHTS

  • सड़क व नाली निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप


ओबरा, सोनभद्र। विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी स्थित वार्ड नंबर 9 बाबा धुलाई सेंटर के पीछे बनी नाली और सड़क निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार का आरोप  लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर जांच की मांग की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने आरोप लगाया है कि विगत वर्ष 2024 में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग सोनभद्र द्वारा नाली व सड़क निर्माण कार्य करने के नाम पर वार्ड में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है,

Advertisement

जिसके कारण महज कुछ ही महीनो पहले बनी नाली व सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं नाली निर्माण कार्य के दौरान वार्ड के बाबा धुलाई सेंटर के शुरुआत में ही मनमाने तरीके से 70 से 80 मीटर लगभग नाली को छोड़कर बनाना शुरू किया गया, जिससे उक्त दूरी में नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है और भारी जल जमाव के कारण चल पाना दुभर हो गया साथ ही नाली बजबजाई होने से दुर्गन्ध व संक्रामक बीमारियो के होने का खतरा बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement

नाली का पानी सड़क पर बहने के कारण फिसलन से घटना दुर्घटना होने की आशंका भी बनी हुई है। पत्र के माध्यम से यह भी शिकायत की गई है कि 800 मीटर नाली निर्माण कार्य  विभाग द्वारा कराए जाने के बावजूद भी जगह-जगह नालियां टूट चुकी हैं, जो व्यापक भ्रष्टाचार को उजागर कर रहा है। और सड़क निर्माण के दौरान भी घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की वजह से सड़क पर भी दरारें पड़ गई हैं,

Advertisement
Advertisement

और क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गई हैं। विभाग द्वारा न तो इसकी मरम्मत कराया गया जा रहा है और न ही टूटी हुई नाली के निर्माण को लेकर किसी प्रकार का आश्वासन दिया गया। जिससे रहवासियों में खासा आक्रोश है एवं विभाग के कार्यों को लेकर भी  उंगली उठना शुरू हो गया है।

श्री सोनी ने कहा कि  प्रदेश की योगी सरकार विकास कार्यों को लेकर महत्वाकांक्षी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कर लागू कर रही है इसके बावजूद भी कुछ भ्रष्ट अधिकारी अपने रवैये से बाज नहीं आ रहे हैं। और सरकारी धन की लूट के लिए किसी हद तक जाने का घृणित काम कर रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन द्वारा लगाम लगाया जाना चाहिए, ताकि जनहित में प्रदान किए जाने वाले धन का दुरुपयोग न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली का निजीकरण राष्ट्रीय हितों के विरुद्ध: दिनकर कपूर

HIGHLIGHTS

  • आर्थिक नीति की दिशा बदल मजदूरों को दिया जा सकता है सम्मानजनक जीवन 
  • 23 फरवरी को ठेका मजदूर यूनियन का अनपरा में होगा जिला सम्मेलन 
  • रोजगार अधिकार अभियान के सिलसिले में ओबरा पहुंचे दिनकर कपूर ने किया पत्रकारों से संवाद

सोनभद्र। बिजली का निजीकरण राष्ट्रीय हितों और संविधान की भावना के विरुद्ध है। डॉक्टर अंबेडकर ने आजादी के पहले और संविधान बनाते समय कहा था कि बिजली को सस्ता और सरकारी क्षेत्र में होना चाहिए। यह देश में औद्योगीकरण और कल्याणकारी राज्य में आम आदमी की सामाजिक आर्थिक स्थिति को सहारा देने के लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement

इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला प्रदेश में औद्योगीकरण को बाधित करेगा और भीषण महंगाई से पीड़ित आम जनता को बेहद महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर करेगा। इसलिए समाज के सभी हिस्सों को इस निजीकरण के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

Advertisement

यह अपील आज रोजगार अधिकार अभियान के सिलसिले में ओबरा आए पूर्व श्रम बंघु और एआईपीएफ के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने पत्रकारों से संवाद करते हुए की। इस अवसर पर बिजली के निजीकरण के खिलाफ एआईपीएफ की आम जनता के नाम अपील को भी जारी किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि अपने ओबरा प्रवास के दौरान दो दिनों में उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों, अभियंताओं, कर्मचारियों एवं मजदूरों से संवाद किया। उनसे भी अपील की है कि निजीकरण विरोध के आंदोलन को कुछ नौकरशाहों की मंशा तक सीमित ना करके इसे कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ लक्षित किया जाना चाहिए। साथ ही आंदोलन को फैक्ट्री और विभाग के गेट तक ही नहीं आम जनता तक ले जाने की आज जरूरत है।

Advertisement

उन्होंने रोजगार अधिकार अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की गारंटी, देश में सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती, हर नागरिक के सम्मानजनक जीवन की संवैधानिक गारंटी और इसके लिए संसाधन जुटाने हेतु कॉर्पोरेट घरानों की संपत्ति पर समुचित टैक्स लगाने व काली अर्थव्यवस्था पर लगाम लगाने के सवाल पर यह अभियान पूरे देश में चल रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से पूंजी का पलायन लगातार हो रहा है। यह बात प्रदेश के वित्त मंत्री ने भी खुद स्वीकार की है। सोनभद्र जनपद में ही यहां के लोगों की बैंकों में जमा पूंजी का 69 फ़ीसदी दूसरे प्रदेशों में पलायन कर जा रहा है। यदि इस पलायन पर रोक लगे और यहां के नौजवानों के कौशल विकास पर खर्च हो और उन्हें नवाचार में उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपए अनुदान दिया जाए तो बेरोजगारी के बड़े संकट को कुछ हद तक दूर किया जा सकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों को पक्की नौकरी, सम्मानजनक जीवन, उचित वेतनमान और सामाजिक सुरक्षा दी जा सकती है बशर्ते अर्थनीति की दिशा बदले। आज तो हालत यह है कि बेरोजगारी और महंगाई में अपने परिवार का जीवन चलाने की मजबूरी का फायदा उठाकर काम के घंटे 12 किया जा रहे हैं।

Advertisement

पिछले 10 वर्षों से प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी का वेज रिवीजन नहीं किया गया है। श्रम शक्ति की बेइंतिहा लूट के लिए कानून के विरुद्ध ठेका प्रथा चलाई जा रही है। आज जरूरत है देश की आय और संपत्ति में मजदूरों की हिस्सेदारी को सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

संवाद में मौजूद ठेका मजदूर यूनियन जिला उपाध्यक्ष तीर्थराज यादव और संयुक्त मंत्री मोहन प्रसाद ने बताया कि 23 फरवरी को यूनियन का 22 वां जिला सम्मेलन अनपरा में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ठेका मजदूरों के सम्मानजनक जीवन और अधिकारों के सवालों को उठाया जाएगा। इस सम्मेलन में विभिन्न उद्योगों, विभागों व ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत ठेका मजदूरों के प्रतिनिधि हिस्सेदारी करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो को ट्रेलर ने रौंदा, चार की मौत, 6 गंभीर घायल

HIGHLIGHTS

  • यूपी-छत्तीसगढ़ सीमा पर बड़ा हादसा, महाकुंभ स्नान कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, तीन मासूमों सहित सात घायल
  • महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो को ट्रेलर ने रौंदा, चार की मौत, 6 गंभीर घायल
Advertisement

सोनभद्र। रविवार को जिले के बभनी थाना क्षेत्र में दरनखाड़ के पास सुबह 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे, जब उनकी बोलेरो (CG 13 CA 1165) को तेज रफ्तार ट्रेलर (RJ 02 GC 3612) ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

तीन श्रद्धालु बाल-बाल बचे

बोलेरो में कुल 11 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से तीन लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा (Major Accident) इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।



मृतकों में रायपुर निवासी, लक्ष्मीबाई अनिल प्रधान, ठाकुर राम यादव और रुक्मणी यादव शामिल हैं। वहीं, घायलों में रामकुमार, दिलीप देवी, अभिषेक, अहान, योगी लाल, हर्षित और सुरेंद्री देवी का नाम शामिल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अरविंद केजरीवाल हो गए ‘आम आदमी’, दिल्ली चुनाव में ‘तिहाड़ तिकड़ी’ की करारी हार!

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, चुनाव हार गए। सत्येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा। एक तरह से दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की ईमानदारी पर सवाल उठा दिया है।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद शानदार जीत हासिल की है। BJP ने 48 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है। AAP के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं, जिनमें कुछ जेल भी जा चुके हैं। एक तरह से कहा जाए तो दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को ईमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं दिया ।

27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी
बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में 48 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। यह जीत बीजेपी के लिए ऐतिहासिक है। दरअसल, पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में वापस लौटी है। वहीं, इस हार से AAP को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है।

तिहाड़ रिटर्न ‘आप’ नेता चुनाव हारे
तिहाड़ रिटर्न आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हरा दिया। केजरीवाल 2013 में इसी सीट से शीला दीक्षित को हराकर राजनीति में आए थे। वे तीन बार यहां से विधायक और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे। सुबह आठ बजे वोट गिनती शुरू होते ही केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले राउंड में प्रवेश वर्मा 74 वोटों से आगे थे। लेकिन दूसरे राउंड में केजरीवाल 254 वोटों से आगे निकल गए। फिर प्रवेश वर्मा ने बढ़त बना ली। 13 राउंड की गिनती के बाद केजरीवाल लगभग चार हजार वोटों से हार गए।



तिहाड़ रिटर्न ‘आप’ नेता चुनाव हारे
तिहाड़ रिटर्न आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हरा दिया। केजरीवाल 2013 में इसी सीट से शीला दीक्षित को हराकर राजनीति में आए थे। वे तीन बार यहां से विधायक और दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रहे। सुबह आठ बजे वोट गिनती शुरू होते ही केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले राउंड में प्रवेश वर्मा 74 वोटों से आगे थे। लेकिन दूसरे राउंड में केजरीवाल 254 वोटों से आगे निकल गए। फिर प्रवेश वर्मा ने बढ़त बना ली। 13 राउंड की गिनती के बाद केजरीवाल लगभग चार हजार वोटों से हार गए।



जंगपुरा की जंग हार गए मनीष सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। BJP के तरविंदर सिंह मारवाह ने उन्हें हराया। सिसोदिया शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर थे। इस बार उन्होंने अपनी पुरानी सीट पटपड़गंज छोड़कर जंगपुरा से चुनाव लड़ा था। सिसोदिया को 38,184 वोट मिले, जबकि मारवाह को 38,859 वोट मिले। जंगपुरा सीट मनीष सिसोदिया के चुनाव लड़ने के बाद VIP सीट बन गई थी। सभी की निगाहें इस सीट पर टिकी थीं। सिसोदिया शराब घोटाले में नाम आने के बाद चर्चा में थे। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

जिले के ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारणकर्ता सहित समस्त खनन पट्टा धारकों के साथ DM व SP ने की बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारणकर्ता एवं समस्त खनन पट्टा धारकों के साथ गोष्ठी कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रूप से जनपद के समस्त ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारणकर्ता एवं खनन पट्टाधारकों के साथ गोष्ठी की गयी। गोष्ठी के दौरान ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारणकर्ता एवं खनन पट्टाधारकों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया जिस पर ट्रान्सपोर्टरों द्वारा अपनी समस्या से अगवत कराते हुए कहा गया कि बेवजह ट्रान्सपोर्टर के वाहनों को परेशान न किया जाये।

Advertisement

क्रशर संचालक, खनन पट्टाधारकों द्वारा भी व्यवसाय में होने वाली समस्या से अवगत कराया गया। जिस पर गोष्ठी में ही ट्रान्सपोर्टर, स्टोन क्रशर भण्डारणकर्ता एवं खनन पट्टाधारकों की समस्याओं से सम्बन्धित को अवगत कराकर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

Advertisement

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि जिले में किसी भी हाल में अवैध खनन, अवैध परिवहन नहीं होने दिया जायेगा। पुलिस विभाग व राजस्व विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्य करेगी। यदि बिना परमिट, फर्जी परमिट या ओवर लोड वाहन पकड़ा जाता है तो उस वाहन मालिक/चालक पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह,  क्षेत्राधिकारी सदर/ओबरा हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ  आशीष कुमार, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ रंजीत निर्मल, ज्येष्ठ खान अधिकारी लखनऊ अजीत पाण्डेय, ज्येष्ठ खान अधिकारी सोनभद्र उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दिल्ली व यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा  चुनाव में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली व यूपी के मिल्कीपुर विधानसभा  चुनाव में मिली जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली प्रदेश व उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को  मिष्ठान खिलाकर जीत कि बधाई दिया गया।

Advertisement

मिल्कीपुर में सपा प्रत्याशी अपने बूथ पर चुनाव हारे- नन्दलाल
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए. आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी, देश को बाँटने वाले और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की दिल्ली में कोई जगह नहीं है।

Advertisement

भाजपा की यह विजय हर उस नागरिक की विजय है, जो दिल्ली का प्रगति चाहता है. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित दिल्ली के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य की जनता ने आज जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए सभी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।

Advertisement

आगे कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा मिल्कीपुर उपचुनाव में एनडीए कि प्रचण्ड जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन जनता जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है ये जीत डबल इंजन की सरकार के सुरक्षा सुशासन एवं जन कल्याणकारी नीतियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को सोनभद्र जनपद की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देतु हुए कहा कि सपा प्रत्याशी मिल्कीपुर उपचुनाव में अपने बूथ पर हारे इससे यह प्रतीत होता है कि पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का जनाधार खत्म हो गया है।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, चुर्क मण्डल अध्यक्ष दिलिप चौबे, नार सिंह पटेल, सुनिल सिंह, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, मंजू गिरी, अनुपम तिवारी, रजनीश रघुवंशी, गुडिया त्रिपाठी, रुबी गुप्ता, आशा विश्वकर्मा, विकास मिश्रा, विमलेश पटेल, अजय मिश्रा,

Advertisement

धिरेन्द्र पाण्डेय, संजीव श्रीवास्तव दादा, नर्मदा केशरी, निशान्त पटेल, विमलेश पटेल, अमन पटेल, आनन्द गुप्ता, अमन वर्मा, धर्मवीर त्यागी, आशीष पाठक, कुंवर चौबे, ज्योति सिंह, विपिन तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपार प्रकरण में माध्यमिक शिक्षा निदेशक का मूल संघ ने जताया आभार

HIGHLIGHTS

  • अपार प्रकरण में माध्यमिक शिक्षा निदेशक का मूल संघ ने जताया आभार


सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव द्वारा प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को अपार प्रकरण में किसी भी शिक्षक या कर्मचारी का वेतन अवरुद्ध नहीं करने का निर्देश दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि कई जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षकों ने अपार प्रकरण में शत-प्रतिशत लक्ष्य न प्राप्त होने की स्थिति में शिक्षकों/कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध करने की चेतावनी जारी की थी। मूल संघ ने इसका विरोध किया था और महानिदेशक से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की माॅंग किया था।

Advertisement

इस सम्बन्ध में शुक्रवार को शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव ने संघ की माॅंग को स्वीकार करते हुए किसी भी शिक्षक और कर्मचारी का वेतन अपार प्रकरण में नहीं रोके जाने का निर्देश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रधानों ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक का किया बहिष्कार

HIGHLIGHTS

  • स्वास्थ्य विभाग की बैठक को प्रधानों ने किया बहिष्कार
  • सदर ब्लाक परिसर में विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
  • प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे में नहीं मिल रहा अन्य विभागों का सहयोग आरोप

सोनभद्र। सदर ब्लाक परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया से संबंधित ग्राम प्रधानों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें ग्राम प्रधानों ने प्रधान संघ अध्यक्ष रावटसगंज सुरेश शुक्ला के नेतृत्व में सामूहिक निर्णय लेते हुए बैठक का बहिष्कार कर किया गया विरोध प्रदर्शन।

Advertisement

प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास प्लस का सर्वे कार्य जो चल रहा है उसमें पंचायत अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों द्वारा जो कर्मचारी सर्वे में लगाए गए हैं वह अपना कार्य नहीं कर रहे हैं इसके संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को भी अवगत कराया गया है

Advertisement

परंतु अभी तक सर्वे का कार्य शुरू नहीं हुआ जिसके कारण हम सभी ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से ऐसी किसी भी बैठक सम्मिलित नहीं होंगे सभी का विरोध व बहिष्कार करेंगे इस मौके पर विमलेश कुमार पांडेय इंद्रजीत यादव विजय बहादुर सिंह चंद्र किशन देव कन्हैयालाल दिनेश कुमार नीलम अमरजीत लाल बहादुर ओमप्रकाश विजय शंकर प्रतिमा देवंती गणेश सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की हार, कांग्रेस साफ… 27 साल बाद जीती बीजेपी

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज.
  • सभी 70 सीटों के ताजा रुझान और नतीजे यहां देखिए.
  • किस सीट से कौन जीता, लिस्ट में मिलेगी हर जानकारी.

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है. अभी तक आए रुझानों में, भारतीय जनता पार्टी (BJP) आगे निकल गई है. बीजेपी को 48 सीटों पर बढ़त हासिल है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे है. दिल्ली में कई हाई प्रोफाइल सीटें हैं जिनमें नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, पटपड़गंज, करावल नगर, मुस्तफाबाद, ओखला आदि शामिल हैं.

नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए. उन्हें बीजेपी के पूर्व एमपी प्रवेश वर्मा ने हराया. जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी हार का सामना करना पड़ा. कालकाजी से सीएम आतिशी मैदान में हैं और वह बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं. दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आप नीचे टेबल में देख सकते हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुधवार (05 फरवरी) को 60.54% मतदान हुआ था. चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार हैं. तमाम Exit Polls ने बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया है. कांग्रेस को पिछले चुनावों के मुकाबले कोई खास बढ़त हासिल नहीं होने का पूर्वानुमान किया गया है. हालांकि, दो एग्जिट पोल ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी(आप) की जीत का पूर्वानुमान किया है.

जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी गई समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में शुक्रवार को SP अशोक कुमार मीणा, द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस SP द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
       

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free