मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

सलखन, सोनभद्र। चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत रविवार 11,30 के लगभग रात मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने सलखन नौका टोला के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisement

जिसकी जानकारी रेलवे विभाग अगोरी स्टेशन को जानकारी के पश्चात रेलवे पुलिस व चोपन पुलिस को अवगत कराने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस शव को शिनाख्त के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Advertisement



मृतक व्यक्ति राजेन्द्र 57 वर्ष पुत्र अंक्ल हरिजन निवासी अदलगंज थाना चोपन जनपद सोनभद्र बताया गया। सोमवार की सुबह अगोरी स्टेशन मास्टर द्वारा जानकारी मिली कि मालगाड़ी चोपन से चुर्क जा रही थी जो शव रेलवे लाइन पोल 147/6 पर शव लाइन के अन्दर कटा हुआ पड़ा था जिसकी जानकारी मालगाड़ी चालक द्वारा अगोरी स्टेशन मास्टर को अवगत कराया गया था।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DPRO ने की गांव में दो सचिवों की तैनाती

HIGHLIGHTS

जिला पंचायत राज अधिकारी ने की गांव में दो सचिवों की तैनाती

दुद्धी, सोनभद्र। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दुद्धी ब्लॉक में दो सचिवों की तैनाती कर दी हैं। दोनों सचिवों को गाँव भी एलाट कर दिया गया हैं। खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने बताया कि दुद्धी ब्लॉक में दो सचिवों की तैनाती की गई हैं।

जिसमें सुधीर कुमार को दुमहान, कादल और रजखड़ ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी दी गई हैं। जबकि आशा यादव को बैरखड़, हरपुरा, बरखोहरा, धोरपा, पकरी तथा गोईठा ग्राम पंचायत में कार्य क्षेत्र एलाट किया गया हैं। उन्होंने बताया कि दुद्धी ब्लॉक में सचिवों की तैनाती होने से गाँव में विकास कार्य तेजी से होंगे।

Advertisement

पूर्व में कई ऐसे सचिव थे जिनके जिम्मे 8 से 10 तक गाँव की जिम्मेदारी थी, जिसके कारण सचिव प्रत्येक गाँव को सप्ताह में एक दिन भी समय नही दे पा रहे थे। अब दुद्धी ब्लॉक में 58 ग्राम पंचायतों के लिए 10 सचिव हो गए हैं।

Advertisement

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार, 60 मोबाइल बरामद

HIGHLIGHTS

  • थाना शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • बिहार, उ0प्र0 व अन्य राज्यों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह को 60 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल (अनुमानित कीमत 12 लाख) के साथ 5 पांच चोरों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में जनपद में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने एवं उनमें संलिप्न अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा जयन्त मार्ग पर उर्जा द्वार तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों,

Advertisement

वाहनों एवं वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की जा रही थी कि थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि सण्डे मार्केट में कुछ अजनबी लड़कों द्वारा मार्केट में भीड़-भाड़ देखकर मोबाइल चोरी करने के फिराक में है, उक्त सूचना पर सण्डे मार्केट शक्तिनगर से शक्तिनगर पुलिस द्वारा झपट्टा मार (चोरी करने वाले) मोबाइल गिरोह के

Advertisement

05 नफर अन्तरर्राज्यीय अभियुक्तों एवं 01 बाल अपचारी के कब्जे से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के 60 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की धारा में 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग वर्तमान समय में डिबुलगज अनपरा में किराये पर रुम लेकर रह रहे है। हम सब लोग फेरी करके कपड़ा बेचने के बहाने उत्तरप्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में जाकर किराये पर रूम लेकर उस क्षेत्र के भीड़-भीड़ वाले स्थानों या आस-पास के बाजारों में जाकर लोगों की मोबाइलों को चोरी करके बिहार व बंगाल में बेचकर अच्छे पैसा पाते थे

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

और मिले पैसे को हम सब आपस में बाट लेते थे। हम लोग अक्सर 4 से 6 माह में मोबाइल चोरी का काम करते थे। गिरफ्तार अभियुक्तगण के निशानदेही पर अनपरा के किराये के रूम से भिन्न-भिन्न कम्पनियों के 60 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल बरामद किया गया।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

1. कुन्दन कुमार महतो पुत्र कुलेश महतो निवासी ग्राम तीन पहाड़ थाम तीन पहाड़ जनपद साहेबगंज (झारखण्ड) उम्र लगभग 36 वर्ष।

2. गौतम कुमार महतो पुत्र आनन्द प्रसाद महतो निवासी ग्राम तीन पहाड़ थाम तीन पहाड़ जनपद साहेबगंज (झारखण्ड) उम्र लगभग 39 वर्ष।

Advertisement



3. अर्जुन मण्डल पुत्र राकेश मण्डल निवासी बास केला थाना तेलझाड़ी जनपद साहेबगंज (झारखण्ड) उम्र लगभग 18 वर्ष। 4. गोविन्द कुमार महतो पुत्र स्व० लक्ष्मी प्रसाद महतो निवासी ग्राम तीन पहाड़ थाम तीन पहाड़ जनपद साहेबगंज (झारखण्ड) उम्र लगभग 25 वर्ष।

Advertisement


5. गोगा नोनिया पुत्र बेचन नोनिया निवासी ग्राम तीन पहाड़ थाम तीन पहाड़ जनपद साहेबगंज (झारखण्ड) उम्र लगभग 42 वर्ष।

6- एक नफर बाल अपचारी।

Advertisement

गौतम कुमार महतो का अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-570/2017 धारा 379 भादवि, थाना गांधी मैदान, पटना, बिहार।

2. मु0अ0सं0-68/2021 धारा 414, 34 भादवि, थाना साहेबगंज, झारखण्ड।

3. मु0अ0सं0-13/2018 धारा 341, 323, 379, 504, 506, 42, 337, 34 भादवि थाना जोगता, झारखण्ड ।

4. मु0अ0सं0-334/2020 धारा 411, 413, 420, 468, 474 भादवि थाना कैण्ट, प्रयागराज, उ०प्र०। 5. मु0अ0सं0-335/2020 धारा 3, 188, 269, 270 भादवि व एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 थाना कैण्ट, प्रयागराज, उ०प्र०।

6. मु0अ0सं0-187/2020 धारा 392, 411 भादवि थाना कैण्ट, प्रयागराज, उ०प्र० ।

प्रकरण: आवेदक भोकलो दास पुत्र स्व० पिताम्बर दास निवासी ए-115 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र व हीरा लाल गुप्मा पुत्र श्री यमुना राम निवासी बी-3 बीना कालोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर पर लिखित तहरीर दी गयी कि बीते 24 अक्टूबर को सांयकाल 05.40 बजे अज्ञात 04 लड़के ने बीना मार्केट में झपट्टा मारकर मोबाइल लेकर चले गये। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-140/2024 धारा 304 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया

Advertisement

कन्दन कुमार महतो का अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-645/2019 धारा 392 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर, उ०प्र०। 2. मु0अ0सं0-02/2020 धारा 392, 411 भादवि, थाना रामगढ़ ताल, गोरखपुर, उ०प्र० ।

3. मु0अ0सं0-23/2019 धारा 392 भादवि, थाना रामगढ़ ताल, गोरखपुर, उ०प्र० ।

4. मु0अ0सं0-03/2020 घारा 41, 411, 413 भादवि, थाना रामगढ़ ताल, गोरखपुर, उ०प्र० ।

गणेश उर्फ गोगा नोनिया का अपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0-526/2024 धारा 34, 379 भादवि, थाना भारती विद्यापीठ, पुणे सिटी, महाराष्ट्र ।

2. मु0अ0सं0-616/2024 धारा 310(4) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना पुणे, रेलवे पुणे, महाराष्ट्र ।

अर्जुन कुमार मण्डल का अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0-348/2019 धारा 379 भादवि थाना दुर्गापुर, महाराष्ट्र।

बरामदगी का विवरण-

1. विवो कम्पनी की 25 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल ।

2. ओप्पो कम्पनी की 08 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल ।

3. सैमसंग कम्पनी की 07 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल ।

Advertisement

4. रियल मी कम्पनी की 05 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल ।

5. वन प्लस कम्पनी की 04 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल ।

6. रेडमी कम्पनी की 03 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल।

7. पोको कम्पनी की 03 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल।

8. नजारो कम्पनी की 02 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल ।

9. आई फोन -01 अदद. लावा-01 अदद, मोटो जी-01 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल।

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. प्रभारी निरीक्षक  कुमुद शेखर सिंह, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

2.30नि0 संजय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।

3. हे0का0 माघवेन्द्र सिंह, का0 दिनेश कुमार यादव, का० सौरभ यादव, का मुकेश सोनकर थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुख्यमंत्री ने संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का किया शुभारंभ, कलेक्ट्रेट में देखा गया सजीव प्रसारण

HIGHLIGHTS

  • संस्कृत और संस्कृति के आपसी समन्वय से भारत को शक्तिशाली राष्ट्र बनाया जा सकता है: डीएम
  • संस्कृत छात्रवृत्ति योजना के तहत बच्चों में चेक का किया गया वितरण

सोनभद्र। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ हुआ। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी की संयुक्त अध्यक्षता में संपादित किया गया।

Advertisement

वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह के निर्देश में संयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संस्कृत गहाविद्यालय तरावां के संस्कृत आचार्य प्रदीप मिश्र द्वारा स्वस्तिवाचन एवं मंगलाचरण से किया गया। इस आयोजन में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जिला अधिकारी को एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय द्वारा मुख्य विकास अधिकारी का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरु संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भवानी ग्राम के छात्र अंजनधन द्विवेदी द्वारा सुंदर वैदिक श्लोक गायन की भी प्रस्तुति की गई। उक्त आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संस्कृत के प्राचीनतम विश्वविद्यालय संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय काशी के प्रांगण से प्रदेश के 69195 विद्यार्थियों को 586 लाख की छात्रवृत्ति के वितरण कार्यक्रम के सजीव प्रसारण में

Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृत के वर्तमान समय में महत्व एवं प्रासंगिकता को समझाते हुए भारत को विश्व गुरु व विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में इस भाषा को पुनः सशक्त करने का आवाहन संपूर्ण प्रदेशवासियों से किया गया।

Advertisement

जनपद स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा जवाहरलाल नेहरू संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भवानी गांव एवं राष्ट्रीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय तरावां के छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की साथ ही अपने संबोधन में संस्कृत और संस्कृति के आपसी समन्वय से भारत को विकसित और शक्तिशाली राष्ट्र की दिशा में प्रयास हेतु सभी को संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अपर निदेशक पशुपालन विभाग डॉ० राकेश कुमार चौरसिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके मिश्र, माध्यमिक शिक्षा विभाग जिला समन्वयक में अरविंद चौहान, संतोष कुमार,

Advertisement

कमलेश यादव विजय दुबे सहित राजा शारदा महेश इंटर कालेज प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह, प्रवक्ता अनिल पासवान, जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य वंदना सिंह, राजकीय हाई स्कूल चेरुई के प्रधानाचार्य विवेकानंद मिश्र सहित कई माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित रहें।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, मां दुर्गा, मां पार्वती भोले नाथ के वेश में सजे बच्चों ने मोहा मन

HIGHLIGHTS

  • फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
  • भारतीय संस्कृति सभ्यता को बच्चों को बताने की है आवश्यकता- राजकुमार

सोनभद्र। भारतीय संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को मां शेरावाली मंडल समिति द्वारा नगर के नई बस्ती स्थित समिति के कार्यालय पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Advertisement

प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर अतिथि उपस्थित गिरीश जायसवाल, एड सुनील श्रीवास्तव, लालमन और राजकुमार केसरी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती श्री गणेश की तस्वीर पर  माल्यार्पण और द्वीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement

इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें मां दुर्गा, मां पार्वती भगवान भोले नाथ सहित विभिन्न हिन्दू देवी देवताओं के सुंदर वेश में सजे काव्या,आकांक्षा, अनुष्का, पलक, अंशिका, अदिति मिंकु अभय, समर आलोक उत्कर्ष सहित अन्य बच्चों ने वहां उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार केसरी ने कहां कि आजकल की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी, मोबाइल टीवी, कार्टून ने बच्चों को भारतीय संस्कृति सभ्यता से दूर कर रही। और इसे हमें अपने बच्चों को सिखाने और बताने की आवश्यकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से यह जानकारी दी जानी चाहिए कि मानवता और धर्म एक-दूसरे के पूरक हैं। भारतीय संस्कृति सभ्यता ने ही दुनिया को अच्छाई का रास्ता दिखाया व बताया है। यह सही-गलत की परंपरा भी धर्म ग्रंथों से निकली है और यह किसी एक धर्म का नहीं बल्कि सभी धर्मो का मूलमंत्र है।

Advertisement

वही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, लालमन जयसवाल, राजकुमार, गिरीश जायसवाल, प्रीति, महिमा सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र के डॉ. सुन्दर श्याम दुबे का चेन्नई में  का हुआ सम्मान

HIGHLIGHTS

  • विंध्याचलमंडल का मान बढ़ाने से मंडल वासी हर्षित।।

          
 सोनभद्र। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित वित्त पोषित श्री जे.टी.सी.जैन मिशन हॉयर सेकंडरी विद्यालय,   का वार्ष वार्षिकोत्सव समारोह राजा अन्नामलै मंडरम एस्प्लेने में शनिवार को भव्य तरीके से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दौलत जैन( DIRECTOR-JG GROUP) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

उनके साथ विद्यालय के कॉरेस्पोंडेंस गौतम जैन सहित  विद्यालय अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी  गरिमामयी उपस्थिति के द्वारा कार्यक्रम को भव्य बना दिया। बताते खेलने की विद्यालय में लगभग 1200 से अधिक छात्र अध्ययनरत ह रहे हैं।

Advertisement

छात्रों और उनके पेरेंट्स ने भी  वार्षिकोत्सव समारोह मे विद्यालय के सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यकर्मों के साक्षी बने। विद्यालय के उन छात्रों को पुरस्कृत किया गया,जिन्होंने बोर्ड की परीक्षा में अपनी कक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किये।उसी क्रम में विद्यालय के उन शिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया,जिनके बोर्ड परीक्षा में  शत-प्रतिशत परीक्षाफल रहा।

Advertisement

गौरतलब हो की डॉ.सुन्दर श्याम दुबे जी,जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-विंध्याचल मंडल के जनपद सोनभद्र के कोन ब्लॉक-तिलठी के मूल निवासी हैं और चेन्नई में रहकर शिक्षा शिक्षा, साहित्य, सनातन संस्कृति को वजीवंतता प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश के विंध्याचल मंडल का मन बढ़ा रहे हैं को भी उनके उत्कृष्ट परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। श्री दुबे उक्त विद्यालय में वरिष्ठ शिक्षक के रूप में सरकारी पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

किस दौरान उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और 40 ग्राम चांदी का सिक्का विद्यालय परिवार  द्वारा दिया गया यह कहना सहयोग की नहीं होगा कि ।श्री दुबे जी बहुत ही विशिष्ट व्यक्ति व विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं।चेन्नई में ही आपके पूर्वज द्वारा एक भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है,

जहां उत्तर भारतीयों के रहने-ठहरने, प्रसाद की उत्तम व मुफ्त व्यवस्था है। ऐसे ही व्यक्तित्व को सम्मानित करने पर विंध्याचल मंडल के सोनभद्र जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार विश्लेषण प्रसाद द्विवेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी लगान शीलता और राष्ट्र व समाज के प्रति किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है है।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हवन पूजन भंडारे के साथ सप्त दिवसीय पूजनोत्सव का हुआ समापन


डाला, सोनभद्र।  श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के 57 वें स्थापना दिवस पर आयोजित सप्त दिवसीय पूजनोत्सव कार्यक्रम का शनिवार को अखंड रामायण, रुद्राभिषेक हवन,पूजन, भंडारे के साथ समापन हुआ इस दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।

Advertisement

या मानस परिवार समिति द्वारा आयोजित पूजनोत्सव कार्यक्रमों में नवाह्न पारायण यज्ञ रुद्राभिषेक व मानस प्रवचन के बाद शुक्रवार की सुबह से प्रारंभ हुआ श्री रामचरितमानस पाठ का समापन शनिवार की सुबह संपन्न हुआ तत्पश्चात विद्वान पंडित आचार्य राजेश मिश्र ने गगनभेदी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक व हवन पूजन कराया गया।।

Advertisement

Advertisement

जेडी1z पूजनोत्सव कार्यक्रम में विंध्याचल, वाराणसी, घोरावल आदि स्थानों से पधारे नौ विद्वान पंडितों द्वारा पूरे सात दिन विधि-विधान से समस्त पूजन कराया गया। दोपहर एक बजे से सुंदरकांड पाठ व भव्य भंडारा प्रारंभ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर हर हर महादेव का उद्घोष किया।

Advertisement

मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि   वर्ष 1968 में स्थापित हुआ श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पिछले 57 वर्षों से स्थापना दिवस पर धार्मिक यज्ञ हवन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मंदिर के महंत मुरली तिवारी के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की कामना करते हुए विधि विधान से हवन पूजन आरती कराया गया।

Advertisement

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पूरे भारत में यह मन्दिर भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं इसे आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इस मौके पर राजवंश चौबे, सुरेश सिंह,संतोष शर्मा, मनोज तिवारी,गुड्डू पटेल, जगदीश तिवारी,भरत केशरी ,सूर्य प्रकाश तिवारी, शुभम् तिवारी,मंगलम तिवारी ,इंदु शर्मा, जानकी तिवारी, इंदु यादव ,आकांक्षा, अनीता सुनीता आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता: राघवेंद्र नारायण

HIGHLIGHTS

  • सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सूबे में गठबंधन के सबसे बड़े नेता


सोनभद्र। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। यूपी में कांग्रेस विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, सपा के उम्मीदवार को सपोर्ट करेगी।

Advertisement

उत्तर प्रदेश विधानसभाउप चुनाव की नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने आपस में मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। फूलपुर और मझवा विधानसभा से दौरा कर लौटने के बाद शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने कहा है कि इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को पूरी ताकत से जिताने का काम करेंगी।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को हराने के लिए जनता के हित में यह निर्णय लिया गया है‌। आगे यह भी कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का ना लड़ना और सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी को लड़ने के लिए छोड़ देना यह एक बड़ा दिल दिखाने का काम करने के लिए देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी,

Advertisement

प्रियंका गांधी जी,  अविनाश पांडेय  एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय समेत पूरे पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत एवं सराहना के योग्य हैं। इतना ही नहींयह निर्णय यह भी साबित करता है की भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता कितनी प्रबल और प्रगाढ़ है।

Advertisement



राघवेंद्र नारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा दल है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके सबसे बड़े सर्वमान्य नेता है। उन्हीं के नेतृत्व में एक जुटता के साथ उपचुनाव में कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी दल संयुक्त रूप से सांप्रदायिक और मौका परस्त ताकतों को उत्तर प्रदेश में सबक सिखाने का काम करेंगे और ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज करने का काम करेंगे।

Advertisement



राघवेंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वह दंगे और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति के जरिए उपचुनाव जीतने की फिराक में है।

Advertisement

प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है, जिसमें बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार फेल साबित हो चुकी है। पूरे सूबे में गड्ढा युक्त सड़कों का जाल बिछा हुआ जो सड़के पहले की बनी है सरकार उसकी भी मरम्मत नहीं करा पा रही है। अस्पतालों और स्कूलों के हालत बेहद खस्ता है एवं नाज़ुक हैं।

Advertisement

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि यह मौका सूबे की सरकार को सबक सिखाने का है उसके अहंकार और दंभ को तोड़ने का है। तंत्र के सहारे जीतने वाले लोगों को लोकतंत्र की ताकत बताने का है। अभी से सभी को कमर कस कर तैयार रहना होगा।
कहा कि यूपी की जनता आगामी होने वाले उप चुनाव में अपने वोटो के आधार पर बीजेपी की  सरकार को हराने का काम करेगी और गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का काम करेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएम व एसपी ने रिहन्द डैम का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • रिहन्द बॉध एवं जल विद्युत गृह का औचक निरीक्षण किया गया।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा शनिवार को रिहन्द बॉध एवं जल विद्युत गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिहन्द डैम के सम्बन्धित अधिकारी से बॉध की लम्बाई टारवाईन का प्रकार विद्युत गृह के उत्पादन,

Advertisement

विद्युत गृह की फर्म पावर, जलाशय कैचमेंन्ट, इन्टेकगेट, पेन स्टाक आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की एवं सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दियें।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विन्ध्य कन्या पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • रंगोली बनाकर छात्राओं ने रतन टाटा को याद किया

सोनभद्र। विन्ध्य कन्या पी०जी० कालेज, उरमौरा राबर्ट्सगंज में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंजली, सृष्टि, दुर्गावती, प्रियंका, अंकिता, आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रंगोली की थीम का मुख्य उद्देश्य रतन टाटा को याद करना था।

Advertisement

छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से देश के मशहूर उद्योगपति और देश के कोहिनूर रतन जहागीर भाई टाटा को याद किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने रतन टाटा को याद करते हुए कहा की रतन टाटा एक दूरदर्शी कारोबारी नेता थे वे दयालु मनवाले और आसाधारण इंसान थे भारत ने एक महान इंसान को खो दिया।

टाटा सर के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी करुणा और परोपकर के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने हमारे देश और दुनिया पर अमिट छाप छोड़ी है उनकी विरासत हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी। हिन्दुस्तान का अभिमान देश का गौरव और सम्मान का नाम है रतन टाटा।

Advertisement

रंगोली के माध्यम से छात्राओं के रचनात्मक विकास के साथ-साथ उनमे छिपी प्रतिभाओं को भी निखारा जाता हैं। इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं की क्रियाशिलता तथा एकाग्रता एवं मीलकर कार्य करने की क्षमता का विकास होता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, डॉ० कैलाश नाथ, डॉ० अरुणेन्द्र संदल, डॉ० मालती शुक्ला, डॉ० अनुग्रह सिंह, कीर्ति, पिंकी व समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें