जीवित व्यक्ति को मृतक बताने वाले ग्राम विकास अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

HIGHLIGHTS

  • जीवित व्यक्ति को मृतक बताने वाले ग्राम विकास अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग
  • दुद्धी तहसील के चिल्काडांड गांव का मामला।
  • जिलाधिकारी से गिरीश पाण्डेय ने किया मांग


सोनभद्र। एक तरफ भाजपा सरकार जहां सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद कर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ सोनभद्र में जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सरकार की मंशा के खिलाफ सरकार को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लापरवाही का आलम ऐसा है कि जीवित बुजुर्ग व्यक्ति को मृतक बताकर उनको मिलने वाले सभी लाभ से वंचित कर दिया गया है।

ताज़ा मामला दुद्धी तहसील के चिल्काडांड गांव से प्रकाश में आया है। गांव के रहने वाले अस्सी वर्षीय कामता पाण्डेय के खाते में जा रहा वृद्धा पेंशन महीनों से बंद कर दिया गया तथा कोटेदार द्वारा राशनकार्ड
भी जमा करवाकर राशन देना भी बंद कर दिया गया।

Advertisement

जब इसकी शिकायत कामता पाण्डेय जी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए वृद्धा पेंशन बहाल करने की मांग किया तो समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र कार्यालय ने आख्या दिया कि वृद्धा पेंशन बहाल करने के लिए जांच कराई गई तो चिल्का टांड़ गांव के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कामता पाण्डेय को मृतक बताया गया है।

Advertisement

इसलिए वृद्धा पेंशन नहीं दिया जा सकता।
समाज कल्याण अधिकारी की आख्या देखकर पीड़ित कामता पाण्डेय के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई और उनका भरोसा सरकार के नारे सबका साथ सबका विकास से उठ गया। कामता पाण्डेय ने किसी तरह से मामले की जानकारी पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय को दी।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी गिरीश पाण्डेय ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को मामले की जानकारी देते हुए जीवित पीड़ित कामता पाण्डेय को राशन कार्ड वृद्धा पेंशन सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग किया।

Advertisement

साथ ही गिरीश पाण्डेय ने गांव के ग्राम विकास अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीवित बुजुर्ग को मृतक बताने वाले लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी को पद पर रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी जिलाधिकारी से गिरीश पाण्डेय ने किया।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपर जनपद न्यायाधीश ने किया बाल गृह बालिका का औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जनपद न्यायाधीश ने किया बाल गृह बालिका का औचक निरीक्षण

सोनभद्र। रवीन्द्र विक्रम सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार शुक्रवार को अपरान्ह शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राबर्ट्सगंज स्थित बाल गृह (बालिका), इन्द्रपुरी कालोनी का निरीक्षण किया।

मौके पर बाल गृह (बालिका) की काउन्सलर श्रीमती रीना सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित में कुल 38 बालिकायें आवासित मिली। जिसमें से क्रमशः सोनभद्र की 15, मीरजापुर की 12, शाहजहांपुर की 01 भदोही 09 एवं 01 नवजात शिशु अपनी मां के साथ आवासित पाया गया।

Advertisement

निरीक्षण के समय बाल गृह (बालिका) में साफ- सफाई पायी गयी तथा बाल गृह (बालिका) में आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन आदि की स्थिति संतोषजनक मिला।

Advertisement

सचिव न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने बालिकाओं सामुदायिक भाव से नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961 गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961-26 सप्ताह तक,

Advertisement

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध)

Advertisement

अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि0 1956″ की जानकारी दी एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

Advertisement

उक्त जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस लाईन में SP ने यूपी -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • एसपी ने यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी।
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने  पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई ।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में SP द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी ।

Advertisement

तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया ।

Advertisement

इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, कैन्टीन, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मर्डर केस में तीन दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद
  • 20-20 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए राजकुमार शर्मा हत्याकांड का मामला


सोनभद्र। करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व घर पर बुलाकर कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हुए राजकुमार शर्मा हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर तीन दोषियों उर्मिला कुमारी, अमरजीत गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता को उम्रकैद व 20-20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ममता शर्मा पत्नी स्वर्गीय राजकुमार शर्मा निवासिनी सागोबांध , थाना बभनी, जिला सोनभद्र ने 22 नवम्बर 2019 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके गांव की उर्मिला कुमारी उसके बेटे सूर्य प्रकाश शर्मा से शादी करना चाहती थी।

Advertisement

लेकिन उसने अपने बेटे की शादी झारखंड में कर दी। इसी बात को लेकर उसके पति राजकुमार शर्मा को 22 नवम्बर 2019 को सुबह 9 बजे उर्मिला कुमारी ने अपने घर बुलाया जहां एकराय होकर अमरजीत गुप्ता व शिवशंकर गुप्ता ने उसके पति का दोनों हाथ पकड़ लिया तथा उर्मिला कुमारी ने कुल्हाड़ी के पास से प्रहार कर  गंभीर चोटें पहुंचाई। गंभीर चोट लगने की वजह से पति की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

बावजूद इसके पति को म्योरपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव मौके पर पड़ा है। आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  उर्मिला कुमारी, अमरजीत गुप्ता व शिवशंकर गुप्ता निवासीगण सागोबांध, थाना बभनी, जिला सोनभद्र के विरुद्ध  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर तीनों दोषियों उर्मिला कुमारी, अमरजीत गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता को उम्रकैद व 20-20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

25 केवीए का ट्रांसफार्मर सहित नमामि गंगे का 10 पोल काटकर ले गए कबाड़ चोर, जांच में जुटी पुलिस 

HIGHLIGHTS

  • बीजपुर में कबाड़ चोरों ने मचाया आतंक, ट्रांसफार्मर सहित नमामि गंगे का 10 पोल गैस कटर से काटकर ले गए

संतोष कुमार

बीजपुर, सोनभद्र।  बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला चेतवा तिराहे पर क्षमता वृद्धि के बाद खोल कर रखा गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने बीते 20 अक्टूबर की रात चोरी कर ले गए । सुबह व्यवसायों ने ट्रांसफार्मर गायब देखा तो अवर अभियंता बिहारी लाल को नधिरा उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी दी।

Advertisement

मौके पर पहुँचे अवर अभियंता सहित बिजली कर्मियों ने पास में लगे सीसी टीबी फुटेज खंगाला तो पता चला कि चोरों ने 20 अक्टूबर की रात में पिकप पर ट्रांसफार्मर लोड कर निकलते दिखाई दे रहे है।

Advertisement

आनन फानन में 21 अक्टूबर की सुबह बिहारी लाल ने थाना बीजपुर पहुँच कर तहरीर देकर चोरी का मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की माँग की। इधर नमामि गंगे जल नल योजना के अंतर्गत दो महीना पहले रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग के किनारे गाड़े गए बिजली के बड़े बड़े लोहे के पोल को एक सप्ताह पहले चेतवा जंगल से नेमना जंगल की पुलिया तक 10 पोल को गैस कटर से काट कर कबाड़ चोर उठा ले गए

Advertisement

जिसके कारण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना की सफलता पर ग्रहण लग गया है। बताया जाता है कि अभी बिजली के पोल में तार तक नही खिंचे गए थे उसका रंग रोगन तक नही हुआ था कि इसके पहले ही कबाड़ चोरों की भेंट चढ़ गया। गौरतलब हो कि पिछले साल नेमना के समथरहवा टोला में लगा 16 केवीए का दो ट्रांसफार्मर कबाड़ चोर उठा ले गए थे जिसका आज तक पता नही चल पाया है।

Advertisement
Advertisement

इसी तरह एक वर्ष पहले जरहा गाँव के टोला राजो में लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोर खोल कर नीचे उतार लिए थे लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने की वजह से वह चोरी जाने से वह बच गया था। इसबाबत जेई बिहारी लाल ने बताया कि हमने ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना पुलिस को दे दिया है पोल चोरी होने की सूचना जलकल बिभाग पुलिस को दर्ज कराएगा। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा एफआईआर दर्ज नही किया गया है अभी जाँच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इस दिवाली कम बजट में बड़ी जमीन के मालिक बने, मात्र 599/sqft से शुरू

HIGHLIGHTS

  • तरक्की की तैयारी करें आज ही से सोन विहार इंफ्रा सॉल्यूशन के साथ, कम बजट में बड़ी जमीन के मालिक बने मात्र 599/sqft से शुरू
  • कम बजट बड़ी जमीन के मालिक बने मात्र 599/sqft से शुरू
  • समय रहते निवेश करें ज्यादा लाभ का फायदा उठाएं



इस दिवाली पर शानदार लोकेशन में आपकी भी हो सकती है अपनी खुद की जमीन। कम बजट में भी आप बड़ी जमीन के मालिक बन सकते हैं।
जी हम बात कर रहे हैं सोन विहार इंफो सॉल्यूशन के साथ जुड़कर आप जमीन/ प्लॉट में भी निवेश कर सकते हैं और ज्यादा लाभ का मौका पा सकते हैं।
वही आप अगर कहीं शानदार लोकेशन में जमीन खरीदना चाहते हैं तो उसकी भी व्यवस्था सोन विहार इंफ्रा सॉल्यूशन द्वारा की गई है आप कम बजट में भी बड़ी जमीन की मालिक बन सकते हैं जिसकी शुरुआती कीमत मात्र 599/ sqft से शुरू है।

तो देर किस बात की नीचे दिए गए नंबर पर आप संपर्क कर सकते हैं
📲 9140 52 1055
      752105 1056

Advertisement

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

क्रशर प्लान्टो सहित विभिन्न स्थानो पर चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान, 6 नाबालिग बच्चें कराए गए मुक्त

HIGHLIGHTS

  • श्रम विभाग थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।
  • मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत छ: नाबालिक बच्चों को बाल श्रम  से कराया गया मुक्त- शेषमणि दुबे 
  • नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा  विधिक कार्यवाही की गयी

सोनभद्र। जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में  चलाये जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के क्रम में शुक्रवार को श्रम विभाग, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त टीम द्वारा थाना चोपन व ओबरा के अन्तर्गत क्रशर प्लान्ट, कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान के अंतर्गत 6 नाबालिक बच्चों को बाल श्रम  से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओं के विरूद्ध टीम द्वारा  विधिक कार्यवाही की गयी। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बाल श्रम से मुक्त कराये गये बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजनान्तर्गत  पात्रता के अनुसार योजना से लाभान्वित कराया जायेगा।

Advertisement

वहीं आकांक्षा उपाध्याय बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से  सम्बंधित सूचना  तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है।

Advertisement

इस दौरान राम जी यादव  द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत  बाल श्रम उन्मूलन अभियान  जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाया  जा रहा है।

Advertisement

रेस्क्यू टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राम कुमार, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे,  सामाजिक कार्यकर्त्ता आकांक्षा उपाध्याय, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव  एवं आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM व SP ने  जिला कारागार गुरमा का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • बन्दियों को दी जा रही सुविधाओं का लिये जायजा
  • निरीक्षण के दौरान बन्दियों के सामग्री की ली गयी संघन तलाशी

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी०एन० सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को जिला कारागार गुरमा का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों में जाकर बन्दियों के सामग्री की संघन तलाशी भी ली गयी।

Advertisement

तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुईं इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला कारागार के बन्दियों से मिलकर उनसे वार्ता किया और उनको उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के बारे में बारी बारी से जानकारी प्राप्त की इस दौरान उन्होंने बन्दियों से सरलता व सुगमता पूर्वक वार्ता कर कारागार

Advertisement

द्वारा उपलब्ध करायी जा रही भोजन, नास्ता, स्वास्थ्य चिकित्सा, पीने के पानी आदि की गहनता पूर्वक जायजा लिया इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा महिला कैदियों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी।

उन्होंने जिला कारागार के हातों के बैरकों में बारी-बारी से स्वयं जाकर कैदियों की स्थिति को देखा और वार्ता कर उनके परिवारों को मिलने- जूलने में हो रही दिक्कतों के बारे में पूछा तो कैदियों द्वारा बताया गया कि यहां इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होती है।

इस दौरान उन्होंने महिला कैदियों के बच्चों के शिक्षा हेतु बने शिशु गृह के स्थिति का जायजा लिया कारागार में बने अस्पताल बैरक को भी देखा जहां चिकित्सक उपस्थित मिले जिस पर जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से बन्दियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए रोजाना बैरक अस्पताल में चिकित्सकों के आने जाने की स्थिति का जायजा लिये।

Advertisement

इसी प्रकार से बन्दियों को दिये जाने वाले भोजन के किचन का निरीक्षण किया गया जहां बन्दियों हेतु बनाये जा रहे रोटी, सब्जी, चावल व दाल के गुणवत्ता को देखा गया और निर्धारित रोस्टर की जानकारी प्राप्त की गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर जे०पी० दूबे, डिप्टी लेजर शशांक सिद्धार्थ, सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले का पहला डबल स्क्रीन मल्टीप्लेक्सी सिनेमा हॉल स्टार वर्ल्ड राज पैलेस का हुआ भव्य उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • राज पैलेस अब एक नए अंदाज में है, हुआ भव्य उद्घाटन
  • 1500 वर्ग फुट स्क्रीन आकार और 1000 से अधिक सीटों की बैठने की क्षमता वाला पहला वाइड स्क्रीन सिनेमा है।

सोनभद्र। शुक्रवार जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के बाईपास रोड पर स्थित स्टार वर्ल्ड राज पैलेस का भव्य उद्घाटन किया गया। जो कि जिले का पहला डबल स्क्रीन मल्टीप्लेक्सी सिनेमा हॉल है।

Advertisement

इस अवसर पर राज पैलेस के प्रोपराइटर नीरज अग्रवाल ने बताया कि जिलाधिकारी (सोनभद्र) के मार्गदर्शन एवं राजस्व अधिकारियों के प्रयास से पुराना राज पैलेस अब एक नए अंदाज में है यहां सिनेमा हॉल में पूर्णतः वातानुकूलित डॉल्बी साउंड सिस्टम रिक्लाइनआर सीट, डिजिटल प्रोजेक्शन और बेहतरीन खाने के समान की व्यवस्था की गई।

उन्होंने बताया कि टिकट लेने के लिए भीड़ में लगने की जरूरत भी नहीं है घर बैठे टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते है।
नीरज अग्रवाल ने आगे बताया कि स्टारवर्ल्ड की यात्रा 1972 में इलाहाबाद में ग्रुप के पहले सिनेमाघर (गौतम) के उद्घाटन के साथ शुरू हुई थी।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

आज इसमें 1500 वर्ग फुट स्क्रीन आकार और 1000 से अधिक सीटों की बैठने की क्षमता वाला पहला वाइड स्क्रीन सिनेमा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आज 4 घण्टे विद्युत आपूर्ति रहेंगी ठप, शटडाउन टाइम ; सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

HIGHLIGHTS

  • आज 4 घण्टे विद्युत आपूर्ति रहेंगी ठप, शटडाउन टाइम ; सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

सोनभद्र। 132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र छपका में स्थापित 63 एम0वी०ए०-द्वितीय पावर परिवर्तक से सम्बन्धित 33 केवी सीटी का प्रतिस्थापन/अनुरक्षण कार्य को लेकर शटडाउन के बीच चुर्क, रॉबर्ट्सगंज, छपका व घोरावल की आपूर्ति आज चार घंटे ठप रहेगी। छपका फीडर पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक के लिए शटडाउन लिया गया।

Advertisement

वहीं अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़े कार्य को सुबह 10 बजे से पहले निपटा लेंअधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खण्ड रॉबर्ट्सगंज ए0के0 सिंह ने बताया कि “132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र छपका में स्थापित 63

Advertisement

एम०वी०ए०-द्वितीय पावर परिवर्तक से सम्बन्धित 33 केवी सीटी का प्रतिस्थापन/अनुरक्षण कार्य कराये जाने हेतु 25 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शट्-डाउन लिया गया है। उक्त अवधि में 132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र छपका से निर्गत् होने वाले 33 के0वी0 सोन पम्प कैनाल, प्रथम, द्वितीय व तृतीय/चतुर्थ चरण,

Advertisement

33 केवी सलखन, 33 केवी घोरावल तहसील, 33 के0वी0 चुर्क व 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र छपका से निर्गत् होने वाले समस्त 11 के0वी0 पोषकों से सम्बन्धित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी। वहीं काम खत्म होने के साथ जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी।”

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें