ट्रांसफार्मर और बिजली का पोल चुराने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने किया पर्दाफाश

HIGHLIGHTS

  • ट्रांसफार्मर और बिजली का पोल चुराने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने किया पर्दाफाश

बीजपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के नेमना में बीते दिनों बिजली पोल एवं ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का बीजपुर पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस टीम ने चार अभियुक्तों को हिरासत में लेकर माल बरामदगी करते हुए उनको चालान कर न्यायालय भेज दिया साथ ही एक फरार अभियुक्त की तलाश सरगर्मी से जारी है।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि देवकुमार शर्मा पुत्र छोटे लाल शर्मा निवासी कोन ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया कि बीजपुर नेमना मार्ग पर विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए पोल और चेतवा में रखा एक 25 केवीए पुराना ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की एक टीम गठित की गई।

इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चेतवा महुली मार्ग पर चोरी के सामान के साथ खड़े हैं। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई पुलिस को देखते ही सभी भागने लगें। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक भागने में सफल रहा।

Advertisement

चारो को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ किया तो उन्होंने चोरी की घटना को कबूल करते हुए सारे राज उगल दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर माल बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी सदानंद यादव पुत्र रामवृक्ष यादव निवासी नक्टू अधौरा, शिव पूजन पाल उर्फ चिन्नी पुत्र रबीचंद पाल निवासी डोडहर,

Advertisement

नीतीश कुमार उर्फ पांडे पुत्र श्याम सिंह बागडोव निवासी बेगूसराय बिहार, निरंजन कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी बागडोव बेगूसराय बिहार एवं फरार आरोपी राजकुमार सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह निवासी बीजपुर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023 व 3/5 की धारा में चार का चालान कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र, उप निरीक्षक श्रवण यादव, प्रधान आरक्षी बृजराज यादव, सुदामा यादव, आरक्षी जितेंद्र पासवान, अनूप सिंह, पुरुषोत्तम शामिल रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आनंद सबके लिए कार्यक्रम के तहत मायूमं ने स्कूली बच्चों में मिष्ठान के 400 डिब्बे का किया वितरण

सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आनंद सबके लिए कार्यक्रम के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच  सोनभद्र शाखा द्वारा  ग्राम हिनौता में स्थित कंपोजिट स्कूल हिनौता राबर्ट्सगंज मे सोनपापड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया  जिसके अंतर्गत मंच द्वारा सोनपापड़ी के 400 डिब्बे का वितरण किया गया। 

Advertisement

जिसे पाकर वहां उपस्थित सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने बताया कि दीपावली का आनंद सबके लिए कार्यक्रम  मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय प्रकल्प के रूप में मना रही है।

जिसके अंतर्गत मंच द्वारा गरीब परिवारों व बच्चों के बीच जाकर इस दीपावली पर्व के उत्सव के आनंद को साझा करते हैं यह कार्यक्रम राष्ट्र की 825 से भी ज्यादा शाखाओं में एक साथ मनाया जाता है और आगे भी मनाया जाता रहेगा।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से  मंच के संरक्षक विजय कानोडीया, प्रांतीय सहायक मंत्री पंकज कानोडीया, सचिव हिमांशु केजरीवाल, कोषाध्यक्ष शुभम अग्रवाल, रितिक अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल व सौम्या अग्रवाल उपस्थित रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज में चलाया गया बाल श्रम उन्मूलन अभियान, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर चला संघनन चेकिंग अभियान 

HIGHLIGHTS

  • बाल भिक्षावृत्ति  करवाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत होगी कार्यवाही- शेषमणि दुबे

सोनभद्र। जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को थाना मानव तस्करी रोधी इकाई,

Advertisement

जिला बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के संयुक्त टीम द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज के अन्तर्गत रेलवे स्टेशन, कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षा वृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।  
  

   इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा मौकेपर उपस्थित लोगो से बच्चों के भविष्य निर्माण में अपना अपना  सहयोग देंने के साथ ही   समझाया गया कि बच्चों को अनिवार्य  रूप शिक्षा से जोड़े एवं उनसे बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम जैसे कार्य न करवायें। ऐसा कार्य कराये  जाने पर उनके विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

चाईल्ड लाईन टीम द्वारा बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण से  सम्बंधित सूचना  तत्काल   चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर सूचित कर सकते है। रामजी यादव  द्वारा बताया गया की मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत  यह विशेष जागरूकता एवं रेस्क्यू  अभियान जनपद स्तर पर संयुक्त टीम द्वारा चलाई जा रही है।

Advertisement

रेस्क्यू टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर सुधा गिरी,अंशु गिरी, सत्यम चौरसिया, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव  एवं आरक्षी पंकज कुमार उपस्थित रहे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लायंस क्लब के निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 205 मरीजों का हुआ जाँच

HIGHLIGHTS

  • मोतियाबिंद आपरेशन के लिए 66 मरीजों को भेजा गया चित्रकूट 
  • मरीजों को जांच कर चश्मा एवं दवा दिया मुफ्त
  • 205 मरीजों की हुई जांच जिन्हें चश्मा एवं दवा दिया मुफ्त

सोनभद्र। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन प्रत्येक माह की 26 तारीख को लायंस भवन में श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया जाता है, कैम्प लायंस भवन में होता है,

Advertisement

इस बार 26 अक्टूबर शनिवार को डॉ० संतोष यादव, मैनेजर हेमराज यादव के नेतृत्व में आई टीम ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 66 मरीज चित्रकूट भेजे गए। अध्यक्ष राधिका सिंह, सचिव कल्पना केशरी, कोषाध्यक्ष परमजीत कौर,

Advertisement

पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल, एसोसिएट कैबिनेट सेक्रेटरी किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन दया सिंह, मुकेश जायसवाल, जयकुमार केसरी, श्याम बाबू, आशू सिंह, कृष्णा सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहकर कार्यक्रम को संपन्न कराएं। 45 मरीजों को निःशुल्क चश्मा दिया गया, दवा दी गई।

Advertisement
Advertisement

जिसमें 26 सितंबर 2024 तक 2879 मोतियाबिंद के मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन हो चुका हैं, 2933 मरीजों की जांच हो चुका है। निरीक्षण, दवा और चश्मा वितरण हुआ। किशोरी सिंह ने कहा कि आज के आयोजन में 66 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया,

Advertisement

हरीश अग्रवाल, राधिका सिंह, कल्पना केशरी, परमजीत कौर, विमल अग्रवाल, किशोरी सिंह, दया सिंह ने संयुक्तरूप से कहा कि यह पुनीत कार्य लायंस क्लब द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में आज तक हुए सभी ऑपरेशन शत-प्रतिशत सफल रहे। 205 मरीजों की जांच हुई जिन्हें चश्मा एवं दवा मुफ्त दिया गया। लायंस क्लब राबर्ट्सगंज निरंतर इस तरह की सेवा करता रहता है।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रोजगार मेले का हुआ आयोजन,   108 अभ्यर्थी चयनित

HIGHLIGHTS

  • जिला सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का किया गया आयोजन

सोनभद्र।  जिला सेवायोजन विभाग द्वारा एक निजी महाविद्यालय में रोजगार मेलें का अयोजन किया गया जिसमें कुल 108 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले में उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (सोनभद्र डिपो) में संविदा पद पर चालक भर्ती,

Advertisement
Advertisement

विजन इण्डिया सर्विसेज प्रा० लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लि०, रेनूकुट, सोनभद्र), एडेको इण्डिया प्रा० लि०, वाराणसी, लैट्रीक स्टाफींग, नोएडा, एल०आई०सी०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, वाराणसी, शिव शक्ति एग्रीटेक लि०, वाराणसी, कॅरियर ब्रिज स्कील सोलूशन, अहमदाबाद, ड्रीमलाईन इण्टरप्राईजेज,

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम

गाजियाबाद, एम०जी० ऑटोमोबाईल्स सेल सर्विस, नोएडा, ग्रेट ऑर्गेनिक डायमण्ड प्रा० लि०, कटनी इत्यादि कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 108 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर सेवायोजन कार्यालय के सच्चिदानन्द, ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रबन्धक मनीष पाण्डेय, प्राचार्य उमेश कुमार सिंह, विनीत कुमार पाण्डेय, सेवायोजन विभाग के, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, पवन कुमार सोनकर, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जीवित व्यक्ति को मृतक बताने वाले ग्राम विकास अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग

HIGHLIGHTS

  • जीवित व्यक्ति को मृतक बताने वाले ग्राम विकास अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग
  • दुद्धी तहसील के चिल्काडांड गांव का मामला।
  • जिलाधिकारी से गिरीश पाण्डेय ने किया मांग


सोनभद्र। एक तरफ भाजपा सरकार जहां सबका साथ सबका विकास का नारा बुलंद कर सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ सोनभद्र में जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी सरकार की मंशा के खिलाफ सरकार को बदनाम करने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लापरवाही का आलम ऐसा है कि जीवित बुजुर्ग व्यक्ति को मृतक बताकर उनको मिलने वाले सभी लाभ से वंचित कर दिया गया है।

ताज़ा मामला दुद्धी तहसील के चिल्काडांड गांव से प्रकाश में आया है। गांव के रहने वाले अस्सी वर्षीय कामता पाण्डेय के खाते में जा रहा वृद्धा पेंशन महीनों से बंद कर दिया गया तथा कोटेदार द्वारा राशनकार्ड
भी जमा करवाकर राशन देना भी बंद कर दिया गया।

Advertisement

जब इसकी शिकायत कामता पाण्डेय जी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए वृद्धा पेंशन बहाल करने की मांग किया तो समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र कार्यालय ने आख्या दिया कि वृद्धा पेंशन बहाल करने के लिए जांच कराई गई तो चिल्का टांड़ गांव के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कामता पाण्डेय को मृतक बताया गया है।

Advertisement

इसलिए वृद्धा पेंशन नहीं दिया जा सकता।
समाज कल्याण अधिकारी की आख्या देखकर पीड़ित कामता पाण्डेय के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई और उनका भरोसा सरकार के नारे सबका साथ सबका विकास से उठ गया। कामता पाण्डेय ने किसी तरह से मामले की जानकारी पूर्वांचल नव निर्माण मंच के पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय को दी।

Advertisement

मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी गिरीश पाण्डेय ने इसे घोर लापरवाही बताते हुए जिलाधिकारी सोनभद्र को मामले की जानकारी देते हुए जीवित पीड़ित कामता पाण्डेय को राशन कार्ड वृद्धा पेंशन सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग किया।

Advertisement

साथ ही गिरीश पाण्डेय ने गांव के ग्राम विकास अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जीवित बुजुर्ग को मृतक बताने वाले लापरवाह ग्राम विकास अधिकारी को पद पर रहने का अधिकार नहीं है, उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग भी जिलाधिकारी से गिरीश पाण्डेय ने किया।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपर जनपद न्यायाधीश ने किया बाल गृह बालिका का औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जनपद न्यायाधीश ने किया बाल गृह बालिका का औचक निरीक्षण

सोनभद्र। रवीन्द्र विक्रम सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार शुक्रवार को अपरान्ह शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राबर्ट्सगंज स्थित बाल गृह (बालिका), इन्द्रपुरी कालोनी का निरीक्षण किया।

मौके पर बाल गृह (बालिका) की काउन्सलर श्रीमती रीना सिंह एवं समस्त स्टाफ उपस्थित में कुल 38 बालिकायें आवासित मिली। जिसमें से क्रमशः सोनभद्र की 15, मीरजापुर की 12, शाहजहांपुर की 01 भदोही 09 एवं 01 नवजात शिशु अपनी मां के साथ आवासित पाया गया।

Advertisement

निरीक्षण के समय बाल गृह (बालिका) में साफ- सफाई पायी गयी तथा बाल गृह (बालिका) में आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन आदि की स्थिति संतोषजनक मिला।

Advertisement

सचिव न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने बालिकाओं सामुदायिक भाव से नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961 गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961-26 सप्ताह तक,

Advertisement

कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध)

Advertisement

अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि0 1956″ की जानकारी दी एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

Advertisement

उक्त जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गयी।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस लाईन में SP ने यूपी -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • एसपी ने यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी।
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने  पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई ।

Advertisement

निरीक्षण के क्रम में SP द्वारा यू0पी0 -112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी ।

Advertisement

तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया ।

Advertisement

इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, कैन्टीन, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मर्डर केस में तीन दोषियों को मिली उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • हत्या के तीन दोषियों को उम्रकैद
  • 20-20 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए राजकुमार शर्मा हत्याकांड का मामला


सोनभद्र। करीब साढ़े चार वर्ष पूर्व घर पर बुलाकर कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हुए राजकुमार शर्मा हत्याकांड के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर तीन दोषियों उर्मिला कुमारी, अमरजीत गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता को उम्रकैद व 20-20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ममता शर्मा पत्नी स्वर्गीय राजकुमार शर्मा निवासिनी सागोबांध , थाना बभनी, जिला सोनभद्र ने 22 नवम्बर 2019 को थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके गांव की उर्मिला कुमारी उसके बेटे सूर्य प्रकाश शर्मा से शादी करना चाहती थी।

Advertisement

लेकिन उसने अपने बेटे की शादी झारखंड में कर दी। इसी बात को लेकर उसके पति राजकुमार शर्मा को 22 नवम्बर 2019 को सुबह 9 बजे उर्मिला कुमारी ने अपने घर बुलाया जहां एकराय होकर अमरजीत गुप्ता व शिवशंकर गुप्ता ने उसके पति का दोनों हाथ पकड़ लिया तथा उर्मिला कुमारी ने कुल्हाड़ी के पास से प्रहार कर  गंभीर चोटें पहुंचाई। गंभीर चोट लगने की वजह से पति की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

बावजूद इसके पति को म्योरपुर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव मौके पर पड़ा है। आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  उर्मिला कुमारी, अमरजीत गुप्ता व शिवशंकर गुप्ता निवासीगण सागोबांध, थाना बभनी, जिला सोनभद्र के विरुद्ध  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर तीनों दोषियों उर्मिला कुमारी, अमरजीत गुप्ता और शिवशंकर गुप्ता को उम्रकैद व 20-20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

25 केवीए का ट्रांसफार्मर सहित नमामि गंगे का 10 पोल काटकर ले गए कबाड़ चोर, जांच में जुटी पुलिस 

HIGHLIGHTS

  • बीजपुर में कबाड़ चोरों ने मचाया आतंक, ट्रांसफार्मर सहित नमामि गंगे का 10 पोल गैस कटर से काटकर ले गए

संतोष कुमार

बीजपुर, सोनभद्र।  बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहा गाँव के टोला चेतवा तिराहे पर क्षमता वृद्धि के बाद खोल कर रखा गया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने बीते 20 अक्टूबर की रात चोरी कर ले गए । सुबह व्यवसायों ने ट्रांसफार्मर गायब देखा तो अवर अभियंता बिहारी लाल को नधिरा उपकेंद्र पर फोन कर जानकारी दी।

Advertisement

मौके पर पहुँचे अवर अभियंता सहित बिजली कर्मियों ने पास में लगे सीसी टीबी फुटेज खंगाला तो पता चला कि चोरों ने 20 अक्टूबर की रात में पिकप पर ट्रांसफार्मर लोड कर निकलते दिखाई दे रहे है।

Advertisement

आनन फानन में 21 अक्टूबर की सुबह बिहारी लाल ने थाना बीजपुर पहुँच कर तहरीर देकर चोरी का मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की माँग की। इधर नमामि गंगे जल नल योजना के अंतर्गत दो महीना पहले रेणुकोट बीजपुर सड़क मार्ग के किनारे गाड़े गए बिजली के बड़े बड़े लोहे के पोल को एक सप्ताह पहले चेतवा जंगल से नेमना जंगल की पुलिया तक 10 पोल को गैस कटर से काट कर कबाड़ चोर उठा ले गए

Advertisement

जिसके कारण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना की सफलता पर ग्रहण लग गया है। बताया जाता है कि अभी बिजली के पोल में तार तक नही खिंचे गए थे उसका रंग रोगन तक नही हुआ था कि इसके पहले ही कबाड़ चोरों की भेंट चढ़ गया। गौरतलब हो कि पिछले साल नेमना के समथरहवा टोला में लगा 16 केवीए का दो ट्रांसफार्मर कबाड़ चोर उठा ले गए थे जिसका आज तक पता नही चल पाया है।

Advertisement
Advertisement

इसी तरह एक वर्ष पहले जरहा गाँव के टोला राजो में लगाए गए ट्रांसफार्मर को चोर खोल कर नीचे उतार लिए थे लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने की वजह से वह चोरी जाने से वह बच गया था। इसबाबत जेई बिहारी लाल ने बताया कि हमने ट्रांसफार्मर चोरी की सूचना पुलिस को दे दिया है पोल चोरी होने की सूचना जलकल बिभाग पुलिस को दर्ज कराएगा। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा एफआईआर दर्ज नही किया गया है अभी जाँच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें