नवाह पाठ महायज्ञ का चतुर्थ दिवस: सिया राम चले वन को

HIGHLIGHTS

  • भगवान श्रीराम का वनवास ना होता तो विश्व का कल्याण ना होता- सूर्य लाल मिश्र
  • मानस नवाह्न पाठ में राम दरबार का हुआ श्रृंगार

सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ के चतुर्थ दिवस श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया और भगवान के वनवास की झांकी का दर्शन भक्तजनों ने किया।
रामचरितमानस के दोहा और चौपाई का गायन करते हुए मुख्य आचार्य सूर्यलाल मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम का वनवास ना होता तो विश्व का कल्याण ना होता। ऋषि-मुनियों और ब्राह्मणों को सताने वाले राक्षसों का नाश ना होता।

Advertisement 

इसका माध्यम बनी उनकी माता केकई और कैकई को वनवास का सुझाव देने वाली मंथरा थी। इस मार्मिक दृश्य को सुनकर, देखकर भक्तजनों की आंखे भर आई तथा जो केकई और मंथरा ने भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के लिए दोषी थी।

उन्हें कटु शब्दो से संबोधित करने लगे। यह कथा लोक में प्रचलित है और हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी कोई अपने पुत्री का नाम कैकेई और मंथरा नही रखता है।
जबकि प्रभु श्री राम के ह्रदय में माता कैकेई और दासी मंथरा के प्रति अगाध प्रेम था। जिसे तुलसी दास जी ने अपने ग्रंथ श्री रामचरितमानस में उद्धित किया है।

Advertisement

वही एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में सुप्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी एवं अनिल पाण्डेय ने धनुष यज्ञ पर बोलते हुए बताएं कि टूट कहीं धनु हुई विवाहू के आधार पर धनुष के टूटते ही विवाह हो गया लेकिन कुलगुरू है उससे पूछ कर वंश व्यवहार के अनुरूप अयोध्या नरेश को पत्र भेजकर बुलाने की सलाह दिया।

Advertisement

वहीं कथा के द्वितीय सत्र में परशुराम संवाद पर सुप्रसिद्व कथा वाचक प्रकाश चंद्र विद्यार्थी ने बोलते हुए कहा कि तेहिं छड राम मध्य धनु तोड़ा। भरे भुवन ध्वनि घोर कठोरा। धनुष के टूटने की आवाज से सारा भुवन में नाद हुआ जिसकी जिसकी आवाज सुनकर परशुराम यज्ञ स्थल पर आ गए उन्हें देख कर सारे राजा थरथर कांपने लगे।

Advertisement

आगे उन्होंने ने विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम सिया सिर सिंदूर देहि। शोभा कहीं न जात विधि केही। भगवान राम ने सीता की मांग में सिंदूर डालकर विवाह की विधि को पूरा किया। मंच का संचालन करते हुए आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि सिंदूर प्रेम का प्रतीक होने से पति के प्राण आयु को संरक्षित रखने की क्षमता होती है।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, पप्पू शुक्ला, शिशु तिवारी, किशोर केडिया, सुधाकर दुबे, विमलेश पटेल, सुंदर केसरी, राजेश केसरी, सुशील (लोढ़ी), रविंद्र पाठक, मन्नू पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शहीद सरदार उधम सिंह किए गए याद, जवानों ने रक्तदान कर अर्पित की श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्र को विश्व पटल पर सशक्त एवं सम्मानित बनाने हेतु निरंतर रहें-कमांडेंट सतीश सिंह प्रयासरत 
  • याद आये शहीद सरदार उधम सिंह, जवानों ने रक्तदान कर अर्पित की श्रद्धांजलि
  • सीआईएसएफ कमांडेंट सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में ओबरा में हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, कमांडेंट ने स्वयं रक्तदान कर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

ओबरा, सोनभद्र। आजादी के दीवाने अमर शहीद सरदार उधम सिंह के जन्मदिवस पर उत्सव ट्रस्ट ने पटेल स्मृति केंद्र, ओबरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर राष्ट्रभक्ति, सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सतीश कुमार सिंह, कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई ओटीएचपीपी ओबरा द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया।

रक्तदान के प्रति जनमानस को प्रेरित करने के उद्देश्य से कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने स्वयं रक्तदान कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके साथ सीआईएसएफ इकाई के अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन रक्षण में योगदान दिया।

Advertisement

इस अवसर पर कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने अमर शहीद सरदार उधम सिंह के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन जैसे वीर सपूतों के त्याग और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं।

Advertisement 

उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र को विश्व पटल पर सशक्त एवं सम्मानित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। यही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Advertisement

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट आनंद कुमार नारा, डॉ. अजय कुमार शर्मा (निदेशक, उत्सव ट्रस्ट), नगर के अनेक गणमान्य नागरिक तथा सीआईएसएफ इकाई ओटीएचपीपी ओबरा के बल सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वैच्छिक रक्तदान कर नगरवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने 260 पेटी अंग्रेजी शराब किया बरामद, ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपाई कर ले जाई जा रही थी शराब

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने 260 पेटी अंग्रेजी शराब किया बरामद
  • ट्रक में आलू की बोरियों के नीचे छिपाई कर ले जाई रही थी शराब
  • A.SP अनिल कुमार सिंह ने किया खुलासा

सोनभद्र। पिपरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक के अंदर से 260 पेटी में 7440 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इसे आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखा गया था। ट्रक से यह शराब झारखंड के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। बता दें कि इससे पहले चावल की बोरियों के नीचे छिपाकर शराब झारखंड पहुंचाने का मामला भी पिछले माह उजागर हुआ था।

Advertisement

क्या है पूरा मामला
क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पिपरी एसओ सत्येंद्र कुमार व एसओजी के एसआई बृजेश दुबे की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा-खाड़पाथर मार्ग पर बाबूराम डिग्री कॉलेज के पास एक लाल रंग के ट्रक को रोका।

Advertisement

तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर से आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। कुल 260 पेटी में 7440 शीशी अंग्रेजी शराब रखी गई थी, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपये है।

Advertisement

पुलिस ने ट्रक चालक पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला निवासी नवजोत सिंह (35) को गिरफ्तार किया।

Advertisement 

सड़ी हुई आलू की बोरियों के बीच छिपाई थी शराब
पूछताछ में उसने बताया कि ट्रक में ऊपर सड़ी हुई आलू की बोरियां लदी हैं और उनके नीचे पंजाब निर्मित रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई हैं, जिन्हें बिना किसी वैध कागजात के बिहार ले जाया जा रहा था।

चालक ने यह भी बताया कि यह शराब धीरज सिंह नामक व्यक्ति की है, जो लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है। तलाशी के दौरान चालक के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, आधार कार्ड और 250 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने चालक नवजोत सिंह, ट्रक मालिक हिमाचल के कांगड़ा निवासी पवन कुमार और धीरज सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब और ट्रक को सीज कर दिया है।

Advertisement

प्रति चक्कर मिलते थे 30 हजार
चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे शराब की खेप सकुशल पहुंचाने पर प्रति चक्कर 30 हजार रुपये मिलते थे। वाहन पर फास्टैग नहीं लगा है। सभी टोल बूथ पर नकद भुगतान ही किया जाता है। धीरज सिंह उसे फोन पर ही बताता था कि शराब की खेप कहां पहुंचानी है।

Advertisement




एएसपी, मुख्यालय अनिल कुमार ने कहा
पिपरी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री राम सीता का हुआ विवाह, श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

HIGHLIGHTS

  • आचार्य सूर्य लाल मिश्र,भूदेव सहित स्त्रियों ने गाये बधाई एवं विवाह गीत
  • विवाह अवसर पर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया श्रृंगार सामग्री
  • श्रीराम विवाह की दिखाई गई आकर्षक झांकी

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्थानीय आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे रामचरितमानस नवाह पाठ के तृतीय दिवस के अवसर पर मानस पांडाल में श्री राम जानकी का विवाह उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
लेत चढ़ावत खैचत गाढै। काहू न लखा देख सब ठाढे।। तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा।।
इसी दोहे के साथ शिव का धनुष भंग हुआ और लोगों में उत्सव मनाया जाने लगा देवी- देवता दर्शन के लिए आने लगे और माता जानकी- भगवान श्रीराम ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला, विवाह संस्कार पूर्ण हुआ हुआ।

Advertisement

झांझ, मृदंग शंख शहनाई। मेरी री ढोल दूदूभी सुहाई।। बाजहि बहू बाजने सुहाये। जह तह जुबतिनह मंगल गाये।। आचार्य सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद उद्धृत गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के बालकांड की चौपाई के साथ मानस पांडाल में भक्तजनों में हर्ष का माहोल छा गया और उपस्थित भक्तजन बधाई एवं विवाह गीत गाने लगे।

श्री राम के विवाह उत्सव के खुशी में प्रसाद स्वरूप स्त्रियों में श्रृंगार की वस्तुएं वितरित की गई और राम विवाह की झांकी बड़े सुरुचि पूर्ण ढंग से सजाई गई। राम- लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राजा दशरथ के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान, बारात का जनकपुर में आना और स्वागत आदि, सीता राम विवाह, अयोध्या लौटना और अयोध्या में आनंद आदि प्रसंगो का संगीतमय गायन मुख्य व्यास एवं भूदेवो ने किया।

Advertisement

राजा जनक के रूप मे सत्यपाल जैन और उनकी धर्मपत्नी रजनी जैन सुनैना के रूप में श्रीराम की कृपा विधि के उपरांत पाव पखारकर कन्यादान करने के रस्म को निभाया।
राजा दशरथ के रूप में रवि जालान और उनकी पत्नि मीरा जालान बारातियों के साथ मंडप की शोभा बढ़ा रहे थे।

इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय एवं प्रकाश चंद्र विद्यार्थी द्वारा राम जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि नारद मुनि ने भगवान को श्राप दिया था

Advertisement

उसी श्राप के कारण भगवान का अवतार रावण के वध के लिए हुआ साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रकार के सोहर और भजनों को गाया जिससे महा उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि राम जी के जन्म का कारण मनु और शतरूपा की तपस्या थी।

Advertisement 

इस अवसर पर समिति के सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, शिशु त्रिपाठी, रवि जालान, इंद्रदेव सिंह, मिठाई लाल सोनी,कृष्ण मुरारी गुप्ता, मृत्युंजय तिवारी, किशोर केडिया, पप्पू शुक्ला, रविंद्र पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले भर में जगह-जगह हुआ हिंदू सम्मेलन

HIGHLIGHTS

  • भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू-नीरज
  • जिले भर में जगह-जगह हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

सोनभद्र। शुक्रवार को हिन्दू सम्मेलन जनपद के कई स्थानों पर हुये सकल हिंदू समाज के आयोजकत्व में सम्पन्न। विकासखंड करमा में मधुपुर न्याय पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन मधुपुर के प्रांगण में  धनंजय शुक्ला, विकासखंड छप्पका के बढौली न्याय पंचायत के अंतर्गत  आर्यन एकेडमी गोडीहा में नीरज सिंह,

Advertisement

विकासखंड चतरा के शिवपुर न्याय पंचायत अंतर्गत संकठा प्रसाद इंटर कॉलेज सिकरिया के प्रांगण में नंदलाल शुक्ला, विकासखंड नगवा के वैनी न्याय पंचायत अंतर्गत नगांव में संतोष चौबे के मुख्य आतिथ्य में सम्मेलन का हुआ आयोजन।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए क्रमशः वक्तागण ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सभी हिंदुओं का एकीकरण है। हिंदुओं को संगठित करना समय की मांग है। हिंदू सम्मेलन सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारे सामने चार लक्ष्य हैं, अर्थात् हिंदू धर्म, हिंदी धर्म, संस्कृति धर्म और राष्ट्र धर्म की रक्षा। ये हमारे चार मूल स्तंभ हैं।

Advertisement 

यदि हम हिंदू गौरव के इन चार स्तंभों की रक्षा के लिए संगठित हो जाते हैं, तो यह कहना निश्चिंत होगा कि हिंदुओं का हिंदुत्व सदा के लिए अप्रभावित रहेगा। हिंदू धर्म की वे प्रथाएं और परंपराएं जो समानता और न्याय के विरुद्ध हैं, उन्हें यथाशीघ्र समाप्त किया जाना चाहिए; ताकि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा स्थापित हो सके।

Advertisement

आइए हम पूरी मानवता को एक परिवार मानें और एक-दूसरे के सुख-दुख में भागीदार बनें।भारत से बाहर रहने वाला हिंदू समाज अपनी सामाजिक पहचान, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक प्रतिबद्धताओं के लिए हमेशा भारत से ही गतिशील मार्गदर्शन की अपेक्षा रखता है इस नाते भी भारत में हिंदू सम्मेलन आयोजित होना एक महत्वपूर्ण कड़ी है।एक के बाद एक वक्ताओं ने हिंदू संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और गौरव पर भावों से ओतप्रोत विशाल सम्मेलन के समक्ष अपने प्रेरणादायक और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रमशः संतोष कुमार,देवेंद्र साहनी तथा संचालन क्रमशः सत्येंद्र पाठक,नंदलाल विश्वकर्मा,नवनीत, अनिल सिंह ने किया। कार्यक्रमों में जिला संयोजक आलोक कुमार चतुर्वेदी, जिला सहसंयोजक राजीव मिश्रा,कामेश सिंह,सत्येंद्र पाठक,

Advertisement

नारसिंह पटेल, नीरज जैन, पंकज कुमार, संकल्प कुमार, शेखर कुमार, सुषमा पांडे, पूनम देवी, संतोष, अशोक,लालू यादव,रवि कुमार,अनिल सिंह, सक्षम,कृष्ण कुमार, अशोक कुमार,सरस्वती देवी,मातृ शक्ति मार्कणिका कोल संत समाज संपूर्णा नन्द, वंचित समाज, हरी सेवा, कामेश, जीतेन्द्र, राम नारायण, विजय चौहान, गंगेश्वर चौहान, शिवम्,

Advertisement

विकास विश्वकर्मा , जय किसशुन प्रजापति ज़ी, संतोष आत्मा ,आसुतोष, जीतेन्द्र मौर्या , डॉ रविंद्र , डॉ जिलाजीत , प्रधान प्रतिनिधि मधुपुर प्रवीण , प्रशांत , रंजीत, महेश्वर त्रिपाठी मण्डल उपाध्यक्ष, शिवपुजान तिवारी, उपेंद्र नाथ उपाध्याय, श्याम गुप्ता  आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी योजना की दी गई जानकारी, ग्राम पंचायत बेठिगांव में लगा चौपाल

HIGHLIGHTS

  • 125 दिन मिलेगा रोजगार, वीबी-जी राम जी योजना पर दी गई जानकारी
  • रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में लगा चौपाल

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठिगांव में शुक्रवार को चौपाल लगाया गया। चौपाल में वीबी जी राम जी योजना के बारें में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं को सुना गया और उसके निस्तारण केे लिए संबंधितों को निर्देशित किए। इसके बाद डिप्टी सीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ग्रामीणों को दिखाया गया।

Advertisement

जिला प्रशासन की तरफ से हर शुक्रवार को प्रत्येक ब्लॉक के दो ग्राम पंचायतों में जनसमस्याओं के समाधान के लिए चौपाल लगाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ के पंचायत भवन परिसर में चौपाल लगा।

150 से अधिक संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के बीच साझा किया। चौपाल में डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित मनरेगा योजना को बदल दिया गया है।

Advertisement

इसके स्थान पर विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारण्टी मिशन (वीबी जी राम जी) योजना हो गई है। मनरेगा के तहत पहले श्रमिकों को एक साल में 100 दिन ही काम मिलता था। इस नई योजना में अब श्रमिकों को 125 दिन काम मिलेगा।

Advertisement

प्रधानपति अनूप तिवारी ने बताया कि इस कानून में कार्य के दिनों की संख्या बढ़ाने के साथ ही साथ श्रमिकों के अधिकारों को भी पहले से कही अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया गया है। इस नये अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष सभाओं का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement 
Advertisement

एडीओ एजी मो.इबराम ने कृषि योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ लालजी शुक्ला, ग्राम प्रधान नीलम तिवारी कृषि विभाग की नेहारानी, एपीओ विनय मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी श्वेता गुप्ता, लेखपाल उमाशंकर वैसवार, हरिप्रसाद, राजबली चौबे, कौशल्या, धर्मावत, किसुन, राजेश, संदीप तिवारी, सिरंजू, रविन्द्र आदि रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बैंक सुरक्षा को लेकर A.SP की अध्यक्षता में हुई पुलिस–बैंक समन्वय गोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • गश्त बढ़ाने व सीसीटीवी की नियमित जांच के निर्देश

सोनभद्र। बैंक सुरक्षा को लेकर  शुक्रवार को पुलिस–बैंक समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें गश्त बढ़ाने व सीसीटीवी की नियमित जांच के निर्देश भी दिए गए।
बतादें कि अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क के कांप्रेंस हॉल में जिले के समस्त बैंकों के अधिकारियों के साथ बैंक सुरक्षा के संबंध में गोष्ठी आयोजित की गई।

Advertisement

गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा बैंक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए गए।

Advertisement

बैंक अधिकारियों द्वारा सुझाव दिया गया कि दिन एवं रात्रि में बैंकों की सुरक्षा को और मजबूत करने हेतु पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा लगातार भ्रमण सुनिश्चित किया जाए।

उक्त सुझाव पर संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बैंकों के आसपास नियमित एवं छोटे-छोटे अंतराल पर गश्त बढ़ाएं तथा गश्त की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करें।

साथ ही बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की प्रतिदिन जांच कराना सुनिश्चित करें। बैंक में कार्य के दौरान यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें,

Advertisement

जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
गोष्ठी का उद्देश्य पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

झपट्टामार गैंग के 3 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 18 मोबाइल  व नकदी बरामद

HIGHLIGHTS

  • थाना चोपन पुलिस को बड़ी सफलता
  • झपट्टामार गैंग के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 18 मोबाइल फोन, नकदी व महिला वेशभूषा बरामद — बिहार में बेचने की थी योजना

सोनभद्र। थाना चोपन पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए झपट्टामार गैंग के 03 शातिर अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है जिनके पास से 18 मोबाइल फोन, नकदी व महिला वेशभूषा बरामद किया गया है। 

Advertisement

बातदें कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा झपट्टामारी की घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक सक्रिय झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण—

बीते बुधवार को थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तेलगुड़वा क्षेत्र में पूर्व में हुई झपट्टामारी में संलिप्त अभियुक्त पुनः झपट्टामारी की योजना बना रहे हैं तथा आज बरामद मोबाइल फोन लेकर बिहार ले जाकर बेचने की फिराक में हैं।

Advertisement

सूचना पर थाना चोपन एवं चौकी डाला पुलिस टीम द्वारा तेलगुड़वा चौराहे से आगे शौचालय के पास सड़क किनारे जंगल में घेराबंदी की गई। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में कुछ संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर 03 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—
1.अटल घसिया पुत्र राजकुमार घसिया, निवासी चुर्क मोड़, सर्किट हाउस के पास, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष
2.रोहित विश्वकर्मा पुत्र राजेश विश्वकर्मा, निवासी नगसर, थाना नगसर, जनपद गाजीपुर (हाल पता—डाला मलिन बस्ती, थाना चोपन), उम्र लगभग 26 वर्ष
3.धनंजय सिंह उर्फ तूफान सिंह पुत्र लोहा सिंह, निवासी नौडीहा, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 18 वर्ष

Advertisement



05 फरार अभियुक्तों के नाम—
सोनू, शिवकुमार, विकास यादव (निवासी—चुर्क मोड़, घसिया बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज),
कृष्णा सिंह, पिंटू घसिया (निवासी—थाना कोन, जनपद सोनभद्र)

Advertisement 


पूछताछ का सार—
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि गिरोह का एक सदस्य सोनू महिला का वेश धारण कर सड़क पर वाहन चालकों को रोकता था तथा उन्हें जंगल की ओर ले जाकर पीछे से मोबाइल व नकदी की झपट्टामारी की जाती थी। झपट्टामारी के पश्चात मोबाइल फोन बिहार ले जाकर कम दामों में बेच दिए जाते थे, और प्राप्त धनराशि आपस में बांट ली जाती थी।

Advertisement
Advertisement

बरामदगी का विवरण—
18 अदद मोबाइल फोन
₹2320/- नकद
01 अदद लेडीज सूट
स्त्री श्रृंगार का सामान

विधिक कार्यवाही—
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 463/2025, धारा 304(2), 317(2), 317(5), 3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—

Advertisement
  • प्रभारी निरीक्षक  कुमुद शेखर सिंह
  • प्रभारी डाला उप निरीक्षक आशीष पटेल
  • उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव
  • उप निरीक्षक  राम सिहासन शर्मा
  • हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव
  • हेड कांस्टेबल अजय सिंह यादव
    हेड कांस्टेबल आशीष कुमार सिंह
  • कांस्टेबल शिवम
  • कांस्टेबल राहुल कुमार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें