विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन 8 टीमों के बीच हुआ कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन बुधवार को 8 टीमों के बीच हुआ कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के सातवें  दिन भिड़ी आठ टीमें
सोनभद्र  नगर स्थित हाइडिल मैदान में आयोजित विधायक खेल महाकुंभ के सातवें दिन बुधवार को 8 टीमों के बीच कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस दौरान खेल के आयोजन सदर विधायक भूपेश चौबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रतिभा निखारने के लिए इससे बेहतर अवसर और कोई नहीं ।प्रतियोगिता का कैनवस क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला पुसौली और नईबाजार के बीच ,नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई विजय सोनी व,ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय के प्रबंधक  मनीष पांडे  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,

Advertisement

पुसौली की टीम टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया नइबाजार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 06 ओवर में 5 विकेट खोकर 77 रनों का स्कोर खड़ा किया, 

जवाब में पुसौली की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने निर्धारित ओवर में मात्र 56 रन ही बना सकी इस तरह से इस मुकाबले को नईबाजार की टीम 21 रनों से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।

Advertisement

दूसरा कैनवास क्रिकेट मैच का मुकाबला रामगढ़ और चुर्क के बीच, भाजपा नेता  विमलेश पटेल, व कैलाश जायसवाल  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया , चुर्क की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 05 विकेट खो कर 69 रनों का स्कोर खड़ा किया,

Advertisement

जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामगढ़ की टीम, अपने निर्धारित ओवर में 06 विकेट खोकर मात्र 48 रन ही बना सकी इस तरह से चुर्क की टीम ने इस मैच को 21रनों से जीत हासिल की ,

तीसरा कैनवस क्रिकेट मैच अशोक नगर और संत कीनाराम  टीम के बीच भाजपा के जिला मंत्री विनोद पटेल व विकास मिश्रा,राजेश चौबे  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,

Advertisement

अशोक नगर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 06 ओवर में 07 विकेट खोकर मात्र 32 रनों का स्कोर खड़ा किया,जवाब में संत कीनाराम की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते बिना विकेट खोए इस मुकाबले को दूसरे ओवर में ही जीतकर आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली,

Advertisement 

चौथा कैनवस क्रिकेट मैच आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र और नवीन मंडी मोहाल के बीच भाजपा नेता  मनोज सोनकर टीटू जायसवाल  के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया,

Advertisement

आदर्श नगर परिषद सोनभद्र ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया नवीन मंडी मोहाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 10 ओवर में विकेट खो कर 106 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कियाजवाब में आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए, नौवे ओर में मात्र 07 विकेट खोकर इस मुकाबले को 03 विकेट से जीत हासिल कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तरफ आनन्द ने शानदार अर्धशकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई,।।

Advertisement

जवाब में आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की टीम निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए, नौवे ओर में मात्र 07 विकेट खोकर इस मुकाबले को 03 विकेट से जीत हासिल कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है, आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की तरफ आनन्द ने शानदार अर्धशकीय पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई,।।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक  भूपेश चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि  ओमप्रकाश यादव ,  पूर्व सांसद  नरेंद्र कुशवाहा,जिला प्रचारक, राहुल रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख  रमेश मिश्र, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान, निशांत पटेल  मौजूद रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक  भूपेश चौबे, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि  ओमप्रकाश यादव ,  पूर्व सांसद  नरेंद्र कुशवाहा,जिला प्रचारक, राहुल रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख  रमेश मिश्र, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान, निशांत पटेल  मौजूद रहे। वहीं विकाश मिश्रा राजेश चौबे के द्वारा खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया ।साथ ही नगर के अन्य गणमान्य व क्रिकेट प्रेमी  उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानस पाठ के आठवें दिन हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया पूरा पंडाल

HIGHLIGHTS

  • मानस पाठ के आठवें दिन हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया पूरा पंडाल
  • मानस पंडाल के आठवें दिन श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे हैं श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के आठवें दिन श्री राम दरबार का भव्यता के साथ श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मुख्य व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र एवं भूदेव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और यहां से ही आठवें दिन की पाठ की शुरुआत हुई जिसमें रावण वध का प्रसंग हुआ।

Advertisement


मुख्य आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के मुखारविंद से जैसे ही याद दोहा प्रसारित हुआ – खैची सरासन श्रवन लगी छाडेड़ सर एकतीस । रघुनायक सायक चले मानहूब काल फ़ीस ।। भगवान श्री राम कान तक धनुष को खींचकर 31 बाण छोड़े वह बाण ऐसे चले मानो कालसर्प हो और इन बाणो ने दशानन के नाभि के अमृत कुंड को सोख और वह पृथ्वी पर गिर पड़ा।

Advertisement


देखकर देवताओं, मुनियों, किन्नरों गंधर्वों के समूह भगवान श्री राम के ऊपर फूल बरसाने लगे कहते हैं कृपालु की जय हो, मुकुल की जय हो जय हो। इस भव्य मनोरम दृश्य को देखकर मानस पंडाल में उपस्थित भक्तजनों ने भगवान श्री राम की जय हो का लगगनभेदी उद्घोष किया और

Advertisement

इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए, भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर भक्तो आध्यात्मिक आनंद उठाया इस आनंदमई बेला में भगवान श्री राम पर पुष्पों की वर्षा की गई। इसके पूर्व लंकापति रावण ने उपस्थित भूदेव की परिक्रमा किया और राम रावण संवाद बड़े ही रोचक ढंग से संपन्न हुई।

Advertisement
Advertisement 


वही एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी, मधुसूदन शास्त्री व मुरारी जी शास्त्री ने हनुमान जी की भगवान राम से मिलन की एवं राम सुग्रीव की मित्रता की कथा एवं जब सीता जी अशोक वाटिका में रावण द्वारा बंदी थीं और अत्यंत दुखी थीं,

तब श्री राम के दूत हनुमान जी ने अशोक वाटिका पहुंचे और सीता जी को विश्वास दिलाने के लिए श्री राम की दी हुई अंगूठी (मुद्रिका) दिखाई, जिसे देखकर सीता जी को प्रभु के आने का यकीन हुआ और उनका दुःख कम हुआ।


इस अवसर पर महामंत्री सुशील पाठक, अध्यक्ष सत्यपाल जैन, अवधेश पांडे, इंद्रदेव सिंह, अविनाश कुशवाहा, शिशु त्रिपाठी, मुरली अग्रवाल, डॉ. चंद्रभूषण देव पांडे, नवीन अग्रवाल, पारब्रह्म सरदार, अयोध्या दुबे, घनश्याम सिंहल, संगम गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभार्थियों को नहीं मिल पा रहा है लाभ, बैंकों में अटकी है फाइलें- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • उद्योग बंधु की बैठक में व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल ने उठाया व्यापारी समस्याओं का मुद्दा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। मंगलवार को उद्योग बंधु की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जागृत अवस्थी ने की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ लाभार्थियों को इसलिए नहीं मिल पा रहा है कि कार्यालय उपायुक्त उद्योग से फाइल बैंकों को चली जा रही है

Advertisement

इसके बाद दो-दो तीन-तीन महीने फाइल बैंकों में डंप पड़ी रह रही है फिर लाभार्थियों को एक-एक कागज के लिए दौड़ाया जा रहा है अंत में लाभार्थी दौड़ते दौड़ते फाइल बैंक में ही छोड़ दे रहा है जिससे इस योजना का लाभ व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा है व्यापारियों ने कहा कि कई पुरानी समस्याएं जस की तस पड़ी हुई है। जिसका निराकरण आज तक संभव नहीं हो सका।                                   

Advertisement

अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि चूकीं उद्योग बंधु की बैठक में उद्योग संबंधी समस्याओं के रखने का प्रावधान है इसलिए इसी बैठक में व्यापार बंधु की बैठक भी आयोजित की जाए इसके संदर्भ में वाणिज्य कर अधिकारियों से संपर्क भी किया गया ।

Advertisement

एवं अनुरोध किया गया कि इसी बैठक के साथ व्यापारी बंधु की भी बैठक संपन्न कराई जाए। श्री शर्मा ने कहा कि 23 सितंबर 2025 को अपने पत्र संख्या 031/UPUBSS/2025-26 दिनांक 23 /9/ 25 के माध्यम से उद्योग बंधु की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया था कि

3 करोड़ 49 लाख की लागत से बने बस स्टैंड में मिर्जापुर डिपो की बस फ्लाई ओवर के नीचे से संचालित की जाती है जो नियम विरुद्ध है। पुनः 8/12/ 25 को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सोनभद्र से अपने पत्र संख्या 037/UPUBS/2025-26 माध्यम से प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर अवगत कराया गया की रोडवेज की बसों को फ्लावर के नीचे से ना चलाया जाए।

Advertisement

जिससे आए दिन जाम की समस्या तो उत्पन्न होती ही है साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा होने से भीड़भाड़ के कारण अराजक तत्वों का जमावड़ा भी होता है पूर्व में कई चोरी की घटनाएं भी घट चुकी है

Advertisement

श्री शर्मा ने कहा कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य सड़क परिवहन निगम सोनभद्र डिपो के पत्रांक संख्या 1098/स. क्षे. प्र./सोनभद्र/संचा./2025 दिनांक 8 /12/ 25 के माध्यम से अवगत कराया कि पत्र एआर एम मिर्जापुर को भेज दिया गया है परंतु आज तक मिर्जापुर डिपो के बसों का संचालन फ्लाईओवर के नीचे से ही किया जा रहा है

Advertisement 

उन्होंने बताया कि आज पुनः 30 दिसंबर को उद्योग बंधु की बैठक में इस मामले को रखा गया एवं शीघ्र निस्तारण हेतु मांग पत्र सोपा गया इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने आस्वस्थ किया कि जल्दी ही समस्या का समाधान हो जाएगा बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल, विमल अग्रवाल, चंदन केसरी, जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हिंदू धर्म मानवता का धर्म है – सुभाष

HIGHLIGHTS

  • बभनौली मोहाल मे हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन

सोनभद्र। सकल हिंदू समाज सुभाष बस्ती सोनभद्र नगर द्वारा बभनौली मोहाल मे हिंदू  सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ  भारत माता की प्रतिमा व भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्प, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

Advertisement

मंचासीन कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व सैनिक कौशल गिरी ,विशिष्ट अतिथि संत समाज से सौरभ भारद्वाज , मातृशक्ति से चित्रा जालान व जिरवा देवी रही। मंचासीन सौरभ भारद्वाज व चित्रा जालान ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में विस्तार से हिन्दू धर्म समाज व कुटुम्ब प्रबोधन और नागरिक कर्त्तव्य के पालन पर जोर दिया। आज विश्व के पटल पर सर्वश्रेष्ठ देशो मेंएक ही नाम चलता है भारत ।

Advertisement

जिनको माता के नाम से संबोधन किया जाता है।
मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का सम्मेलन हिंदू सम्मेलन हिंदू धर्म मानव धर्म इस सौधर्म है। हिंदू धर्म मानवता का धर्म है। हम हिंदू हैं।

क्यों हिन्दू हैं? हमारे पुरखे हिंदू थे इसलिए हम हिंदू हैं, हमारी संस्कृति हिंदू है इसलिए हम हिंदू है। मनुष्य मनुष्यत्व पर जो हिंदुत्व है वही राष्ट्रीयत्व है वही भारतीयत्व है और वही मनुष्यत्व है। ये जो मनुष्य है यही हिंदुत्व है और इसलिए हमारे यहां कहा है कि हिंदुत्व एक जीवन दृष्टि है। हिंदुत्व का एक रूप विनम्रता का भी है और हिंदुत्व का एक रूप विशालता का भी देखने को मिलता है।

Advertisement

विनम्रता क्या है विनम्रता यह है कि हम सीटी के अंदर भी भगवान का दर्शन करते हैं? सर्वत्र ईश्वर का दर्शन करते हैं जो कुछ हमारे आंखों के सामने है वह परमात्मा के रूप में हम देखते हैं। कबीरदास जी कहते हैं केवल काशी में ही भगवान नहीं है सब जगह भगवान है। इस प्रकार की मान्यता किसकी है हिंदुत्व की है

Advertisement

इस प्रकार की मान्यता कौन रखता है हिंदू रखता है और इसलिए हमारे देश के अंदर हमने धरती को भी माता माना है। धरती को भी हमने माता का स्थान दिया है। हमारे देश के एक प्रसिद्ध कवि थे। भारत के प्रधानमंत्री भी बने जिनका नाम अटल बिहारी वाजपेयी था वे कहते थे यह जो धरती है। यह केवल ईट पत्थर का ढेर नहीं है। यह हमारे लिए क्या है वे कहते थे यह बंधन की भूमि है।

Advertisement

यह चंदन की भूमि है। यहअभिनंदन की भूमि है। इसका कण कण शंकर है इसका बिंदु बिंदु गंगाजल है। हम जिएंगे तो इसके लिए मरेंगे तो इसके लिए और मरने के बाद भी हमारी हड्डियों से आवाज़ आएगी। भारत माता की जय। भारत माता की जय।

भारत माता की जय । भारत हिन्दुस्तान है, हिंदू भूमि है,यह पुण्य भूमि है। यह धर्म भूमि है। यह आर्यभूमि है यहाँ हम पैदा हुए हैं इसके नाते से हमारी पहचान है और इसलिए हम हिंदू हैं। विवेकानंद कहते थे वह रस हिंदू का रस है हिंदू तो का रस है और इसलिए वह कहते थे गर्भ से हम हिंदू हैं। एक बड़ा परिवार हमारा पुरखे सबके हिंदू है

Advertisement 

विराट सागर समाज अपना हम सब इसके बिंदु है पुरखे सबके हिंदू है हम सब इसके बिंदु है गर्व से कह हम सब हिंदू है बोलो गर्व से कहओ हम सब हिंदू है पुरखे सबके हिंदू है हम सब इसके बिंदु हैं जाति का नहीं हिंदू के नाते हम सब गर्व करें।

हिंदू स्थान में रहने वाले लोगों के साथ हम सब प्रेम करें हमारी संस्कृति महान है हिंदू तो इस देश की आत्मा है। हमने विनम्रता भी सीखा है और हमारे पुरखों ने हमको विशाल हृदय भी दिया है विशालता भी सिखाया है। वसुंधरा परिवार हमारा यह विश्व एक परिवार है।

दुनिया में अगर कोई विश्व का परिवार मानता है तो वो केवल और केवल हिंदू ही है जो कहते हैं कि विश्व हमारा परिवार है हम इतना विशाल चिंतन रखते हैं। हम कितना विशाल दृष्टिकोण रखते हैं विवेकानंद जी ने भारत लौट करके कहा था अमेरिका के वासियों को संबोधित करते अमेरिका के अंदर भी कहा था मैं उस देश से आया हूं

Advertisement

जिस देश के लोगों ने दुनिया के सताए हुए लोगों को शरण देने का काम किया है परिवार के अंदर हम मंगल संवाद करें। छोटे बच्चों को स्नेह दे बड़ों को सम्मान दें। नारी का सम्मान करें। महिलाओं का सम्मान करें। मातृ शक्ति का सम्मान करिए नारी माता लक्ष्मी के रूप में है नारी सरस्वती के रूप में है नारी दुर्गा के रूप में है

Advertisement

और संकट पढ़ने पर सामने संकट दिखने पर राणी नारी चंडी के रूप में भी प्रकट हो जाती है और इसलिए नारी से नर होता है ध्रुव प्रहलाद समान नारी निंदा न करो नारी की निंदा करने की आवश्यकता नहीं है। नारी नर की खान है नर से नरोत्तम बनाने का काम जीजा माता बाल शिवा को शिवाजी बना करके दुश्मनों को धूल चटाने का काम करती है।

Advertisement

ारी अपने पति के प्राणों को लाने के लिए यमराज से भी लड़ाई लड़ जाती है। नारी की ताकत है उसकी ताकत को हम पहचानें और उसका सम्मान करें परिवार को मजबूत करें। हमारे परिवार मजबूत होंगे तो भारत मजबूत होगा।

Advertisement

तीसरी बात मैं कहूंगा हमारा समाज मजबूत होना चाहिए। कार्यक्रम का समापन भारतमाता की आरती व सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ।

कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम में हरेंद्र, महेश शुक्ला,, शिवम सिंह,आशुतोष,अमन, प्रियांशु,सभासद विरेन्द्र प्रताप सिंह, रामबली आदि व मातृशक्ति के रूप में माताएँ बहने उपस्थित रही।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भगवती सीता की खोज में हनुमान जी पहुंचे लंका

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं ने किया सुन्दर काण्ड का पाठ
  • मानस ‌पंडाल में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
  • श्री राम दरबार की सजाई गई भव्य झांकी मानस

सोनभद्र। नगर के आटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के सातवे दिन श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मंचासीन आचार्यों एवं भक्तों गणों ने दिव्य आरती उतारी। 

Advertisement

उसके बाद सातवें दिन के मानस पाठ का शुभारम्भ हुआ। जो कि सुंदरकांड पर आधारित थी जिसमें हनुमानजी का लंका को प्रस्थान, सुरसा मान जी के बल बुद्धि की परीक्षा,छाया पकड़ने वाली राक्षसी का वर्णन, लंकिनी पर प्रहार, लंका में प्रवेश, हनुमान विभीषण संवाद, हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता को देखकर दुखी होना और रावण का सीता को भय दिखाना,

Advertisement

सीता – हनुमान संवाद, हनुमान, जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस अक्षय कुमार का वध और मेघनाथ हनुमान जी को नागपाश में बांध कर सभा में ले जाना, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि प्रसंगों का पाठ किया गया।

वहीं सुंदरकांड महिला मंडल की सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया। दोहे पर प्रकाश डालते हुए मुख्य व्यास आचार्य सूर्य लाल मिश्र ने कहा कि- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड है।

हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि महत्वपूर्ण दोहो पर प्रकाश डालते हुए कहा की- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड हैं जहां पर सभी राम भक्तों की आस्था और विश्वास की झलक उनके कृत्यो से मिलती है, जिसमें राम भक्त हनुमान का प्रमुख स्थान है।

जामवंत के कहने पर हनुमानजी को उन्हें अपना बल याद आया और वे हृदय में श्री रघुनाथ जी को धारण कर हर्षित होकर लंका की ओर प्रस्थान किए।

श्री हनुमान जी की बुद्धि बल की परीक्षा लेने के लिए देवताओं ने सुरसा नामकओल्गा सर्पों की माता को भेजा सुरसा की परीक्षा में सफल रहे। और उसने आशीर्वाद देते हुए कहाराम काजु सबु करहु तुम्ह बल बुद्धि निधान। आशीष देई गई सो हरसी चले वह हनुमान।।

सुरसा के आशीर्वाद से हर्षित होकर हनुमानजी लंका की और प्रस्थान किये और लंका में अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हुए वे माता का दर्शन कर उनसे उनका संदेश चूड्रामण लेकर समुद्र पार करके वापस आ गए।

वही इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन के प्रथम सत्र में कथा व्यास हेमंत त्रिपाठी ने भरत द्वारा राम जी को अयोध्या वापस लाने के हर्ट को प्रकाशित करते हुए बताया कि दो प्रेमियों के बीच निर्णय कोई दे नहीं रहा है मुख्य वशिष्ठ वह साथ ही परिवार समाज की कोई भी सदस्य निर्णय देने में असमर्थ है।

तब राजा जनक ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि भरत क्या आपने कभी अपने प्रेमी रामजी की इच्छा पूछी कि वह क्या चाहते हैं तब भारत ने राम जी की आज्ञा से सिर पर खड़ा हूं रखकर अयोध्या में 14 वर्ष तक राज्य का संचालन किया।

Advertisement

द्वितीय सत्र में सुप्रसिद्ध कथावाचक मुरारी जी शास्त्री ने मानस के दोहे का वर्णन करते हुए कहा कि सुपनखा रावण के बहिनी। दुष्ट ह्रदय दारुण दुख अहिनी ।। अर्थात बताया कि सुपुर नखा रावण की बहन थी। अर्थात सुपनखा रावण की बहन थी तथा दुष्ट हृदय की सर्वोपणी थी।

Advertisement 
Advertisement

उन्होंने आगे सीता हरण की कथा तथा जटायु मरण की कथा सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि जटायु (गिद्ध) ने सीता हरण के दौरान रावण से युद्ध किया था, घायल होकर मृत्युशय्या पर पड़े जटायु ने अपनी देह त्यागकर दिव्य रूप धारण किया, हरि (भगवान विष्णु) का रूप पाया, और फिर भगवान राम की स्तुति करते हुए अपने प्राण त्यागे थे।

Advertisement

वहीं नवाह पारायण में सांसद छोटेलाल खरवार ने सभी भूदेव गणों में कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, अयोध्या दुबे, अविनाश शुक्ला, संगम गुप्ता, मनोज जालान, मनीष खंडेवाल, राजेश जायसवाल, रविंद्र पाठक, सुधाकर दुबे, मन्नू पांडे, अनिल चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, बढ़ी गलन

HIGHLIGHTS

  • 2 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान, बढ़ी गलन

सोनभद्र। जिले में कोहरे और शीतलहर के कारण सोमवार को दिन का तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की। इससे दिन में भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और शाम पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।

Advertisement



सोनांचल में शीतलहर और कोहरे का कहर सोमवार को भी जारी रहा। सोमवार की सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। वहीं दोपहर एक बजे तक धूप नहीं निकली थी। दोपहर एक बजे के बाद भगवान भाष्कर बादलों के बीच लुकाछिपी करते नजर आए

Advertisement

दोपहर डेढ़ बजे धूप निकली लेकिन सर्द हवा के कारण बेअसर साबित हो रही थी। वहीं सर्द हवा के कारण दिन के तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।

जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार को पूरे दिन सर्द हवा चलने के कारण दिन में भी गलन अधिक रही। बाइक से चलने वाले लोगों को ठंड से ठिठुरते देखा गया।

Advertisement 
Advertisement

सोमवार की दोपहर डेढ़ बजे के बाद धूप निकली लेकिन वह भी बेअसर साबित हुई। दिन में सर्द हवा चलने के कारण लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। वहीं शाम को सूरज ढलते ही सर्द हवा के कारण फिर गलन बढने लगी।

Advertisement

गलन के कारण अंधेरा होने से पहले ही लोगों ने अपना आवश्यक कामकाज निबटाकर घरों की ओर रूख कर लिया। वहीं चट्टी चौराहों पर राहगीरों और यात्रियों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।

Advertisement

सोनांचल में लगातार पड़ रही ठंड के कारण सर्दी, जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों को हो रही है। बच्चों को ठंड से सर्दी जुकाम का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में इस समय सबसे अधिक सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीज पहुंच रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अवैध खनन व अवैध परिवहन पर करें प्रभावी नियंत्रण- DM बी.एन. सिंह

HIGHLIGHTS

  • अवैध खनन, अवैध परिवहन पर करें प्रभावी नियंत्रण

सोनभद्र जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक हुई। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण करने और गठित टीमों को नियमि 3 निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Advertisement

डीएम बीएन सिंह ने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इसमें कि ऐप पर पढ़ें की शिथिलता व लापरवाही न बरती जायें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए गठित टीम द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाये और अवैध परिवहन व खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाये

Advertisement 

उन्होंने कहा कि बालू, गिट्टी से सम्बन्धित जो पट्टे समाप्त हो गये है और उनका संचालन नहीं हो रहा है, उन पट्टों के संचालन हेतु नया विज्ञापन जारी कर नये पट्टे देने की कार्यवाही की जाये और राजस्व की वसूली प्रतिमाह निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुनिश्चित की जाये। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खनन पट्टों से सम्बन्धित वन विभाग के पास जो भी पत्रावली लम्बित है, उसका निस्तारण समय से कराना सुनिश्चित करेंगें। उन्होंने कहा कि खनन विभाग, एआरटीओ द्वारा ओवर लोडिग करने वाले वाहनों की जॉच प्रभावी ढंग से की जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकरी द्वारा खनन पट्टों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाये। इस मौके पर एडीएम वागीश कुमार शुक्ल, एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह, एसडीएम घोरावल आशीष त्रिपाठी, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने किया पुलिस लाइन में नवीन रिक्रूट प्रशिक्षण कक्षा का निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • SP द्वारा पुलिस लाइन में नवीन रिक्रूट प्रशिक्षण का निरीक्षण
  • तीन नए आपराधिक कानूनों पर विशेष फोकस

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस लाइन सोनभद्र में नवीन रिक्रूट पुलिसकर्मियों की चल रही प्रशिक्षण प्रक्रिया के अंतर्गत आरटीसी (RTC) कक्षा का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशिक्षणरत रिक्रूटों से संवाद स्थापित कर उनकी चल रही कक्षा, प्रशिक्षण पद्धति एवं विषयवस्तु के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूटों से तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम) के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। उन्होंने इन नए कानूनों के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों, पुराने कानूनों से उनके अंतर तथा व्यवहारिक पुलिसिंग में इनके प्रभाव को लेकर रिक्रूटों की समझ का आकलन किया।

पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नए आपराधिक कानूनों की गहन जानकारी एवं व्यवहारिक समझ आधुनिक, संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी रिक्रूट प्रशिक्षण अवधि के दौरान कानूनों का नियमित अध्ययन करें, केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करें तथा फील्ड में कानूनों के सही अनुप्रयोग पर विशेष ध्यान दें।

इसके अतिरिक्त उन्होंने अनुशासन, जनसामान्य के प्रति संवेदनशील व्यवहार, मानवाधिकारों का सम्मान, तकनीक के समुचित उपयोग तथा उत्तरदायी पुलिसिंग को अपने कार्य का मूल मंत्र बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक मो0 नदीम, वाचक पुलिस अधीक्षक, श्री लक्ष्मण पर्वत एवं प्रशिक्षण अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में फरियादियों की SP ने सुनी की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस–जन संवाद को मजबूत करने की दिशा में जनता दर्शन कार्यक्रम
  • जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की शिकायतें
  • पारदर्शी एवं निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश, फरियादियों को मिलेगा न्याय
  • जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस अधीक्षक सख्त, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय सोनभद्र में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान दूर–दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनता दर्शन में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, उत्पीड़न सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई तथा शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों में समुचित जांच कर विधिक एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से थानों के चक्कर न लगाने पड़ें।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
Advertisement 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से शालीन व्यवहार करते हुए उन्हें कार्यवाही की प्रगति से अवगत कराया जाए।

Advertisement

जनता दर्शन के माध्यम से आमजन और पुलिस के बीच संवाद को सशक्त करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करने की दिशा में यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानस पाठ के छठे दिन भगवती सीता के हरण की सूचना जटायु ने दी श्रीराम को

HIGHLIGHTS

  • श्री राम दरबार की सजी भव्य झांकी
  • श्रद्धालुओं ने की श्री राम दरबार की मंगला आरती

सोनभद्र। नगर के आर. टी एस. क्लब मैदान में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के छठे दिन प्रातः की मंगला आरती समिति के मुख्य यजमान सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी सहित अन्य भक्तों ने भव्यता के साथ की।

Advertisement

इसके बाद मानस मंच पर रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। और हनुमान चालीसा के पाठ से छठे दिन की मानस पाठ की शुरुआत हुई।

Advertisement

कथा प्रसंग पर चर्चा करते हुए मुख्य व्यास श्री श्री सूर्य लाल मिश्र ने जयंत की कुटिलता और फल प्राप्ति, अत्री मिलन एवं स्तुति, श्री सीता अनसूया मिलन और श्री सीता जी को अनसूया जी का पतिव्रत धर्म कहना, श्री राम जी के आगे प्रस्थान विराट बध और राक्षस वध की प्रतिज्ञा करना, स्वर्ण मृग मरीचिका का मारा जाना,

सीता हरण और सीता जटायु रावण युद्ध श्री राम जी का विलाप जटायु प्रसंग, सबरी पर कृपा, नारद राम संवाद आदि विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि-” रामचरितमानस का एक-एक दोहा, चौपाई, छंद मंत्र है और प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय का हो इसका पाठ करना चाहिए इससे उसे भवसागर से मुक्ति प्राप्त हो सकती है।

Advertisement

नारायण से नर बने प्रभु श्री राम विलाप कर रहे हैं-
हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी। तुम देखी सीता मृग नयनी।। खंजन सुक कपोत मृग मीना। मधुप निकर कोकिला प्रवीणा।।
श्री राम के श्री मुख से आज पशु- पक्षी, पेड़- पौधे अपनी प्रशंसा सुनकर हर्षित हो रहे हैं, श्री राम जी के विलाप से ऐसा प्रगट हो रहा है कि मानो कोई महावीरही और अत्यंत कामी पुरुष पत्नी की खोज में जंगल- जंगल भटक रहा हो।

वही उसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में गोरखपुर से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी ने भरत चरित्र की कथा का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया उन्होंने बताया कि भरत ने अपने प्रश्न उत्तर से गुरु वशिष्ठ को चुप करा दिया।

Advertisement

भरत ने वशिष्ठ मुनि से बोले कि इतना सामर्थ होते हुए ब्रह्मा जी से कालखंड में परिवर्तित करा दिया।
जहां सतयुग के बाद द्वापर, त्रेता तब कलयुग होना चाहिए लेकिन आपने तो सतयुग के बाद त्रेता ला दिया तब राम जी के वनवास को क्यों नहीं रोक पाएं।

Advertisement 

तो वहीं कथा के दूसरे सत्र में जौनपुर से पधारे प्रकाश चंद्र विद्यार्थी ने कहा कि भरत महा महिमा जस राशि। भरत जी साक्षात जल अर्थात अघात जल के सरोवर हैं माता और गुरुजी के समझाने पर भी राज्य को स्वीकार न किया।‌ और पूरे राज्य के लोगों को लेकर राम जी को मनाने चित्रकूट पहुंच गए।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक, संरक्षक इंद्रदेव सिंह, अजीत चौबे, अयोध्या दुबे, शिव सांवरिया, मिठाई लाल सोनी, कृपा नारायण मिश्र, अमरेश पटेल, श्रीकांत दुबे, बबलू सिंह, कमलेश चौबे, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें