प्रतिबंध के बावजूद रिहंद जलाशय से नियम विरुद्ध मारी जा रही मछलियाँ

HIGHLIGHTS

  • रिहंद जलाशय से नियम विरुद्ध मारी जा रही मछलियाँ खतरे में जलीय जीवजंतुओं का अस्तित्व

बीजपुर, सोनभद्र। सरकार द्वारा प्रतिबंध के बावजूद रिहंद जलाशय से पिछले जुलाई अगस्त महीने में मछलियों का कारोबार धड़ल्ले से किया गया सूत्र बताते हैं कि इस कारोबार में विभागीय मिली भगत से भी जब ठेकेदार का पेट नहीं भरा तो अब जुलाई और अगस्त महीने में जलाशय के अंदर छोड़े गए मछलियों के बच्चों सहित प्राकृतिक मछलियों के प्रतिबंधित प्रजाति को भी मारा जा रहा है।

Advertisement

ठेकेदार मछली के जाल की जगह मच्छरदानी के जाल का उपयोग कर नियम विरुद्ध दो सौ ग्राम से लेकर चार पाँच सौ ग्राम वजन तक की मछलियो को पकड़ कर बेच रहा है। बताया जाता है कि जलाशय में नाव की जगह मोटर बोट से मछली पकड़ने के लिए नाबालिक युवकों को भी उतारा जाता है ऐसे में अप्रिय घटना अथवा हादसा होने पर सम्बन्धित ठेकेदार पल्लाझाड लेता है।

Advertisement

बताया जाता है कि रिहंद डैम के शक्तिनगर खम्हरिया सिरसोती राजो मिटीहिनी महरिकला गोभा करौटी बंका सहित यूपी एमपी में कुल 17 स्थानों पर मछली निकाशी के बाद पैकिंग कर कोलकाता आसाम सहित अन्य शहरों की मंडियों के लिए भेजा जाता है। लाखों रुपए प्रतिदिन के इस मछली कारोबार में रिहंद जलाशय के पानी को दवा डाल कर दूषित किया जा रहा है

Advertisement

जिसके कारण जलीय जीवजंतुओं के अस्तित्व खतरे में पड़ गए हैं और जलाशय का पानी जहरीला होता जा रहा है। इसबाबत मत्स्य निदेशक आरके श्रीवास्तव से जब जानकारी मांगी गयी तो उन्हों ने कहा हमको जानकारी नही है पता कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन मिला SP से, व्यापारियों के काटे जा रहे ई चलान रहा मुख्य कारण

HIGHLIGHTS

  • व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार संगठन मिला SP से
  • व्यापारियों के काटे जा रहे ई चलान रहा मुख्य कारण

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र।  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया और उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया। 

Advertisement

इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर में न हीं ट्रांसपोर्ट नगर है और न हीं कहीं पार्किंग की व्यवस्था है यदि कोई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के सामने किसी तरह का कोई माल लोड अथवा अनलोड करता है तो उस वाहन  पर भारी भरकम  चालान कर दिया जाता है जबकि माल वाहन को पटरी पर खड़ा किया जाता है

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट बस स्टैंड पर बसों को बेतरतीब खड़ा करके सवारी बैठाने की प्रक्रिया  रोज देखी जा सकती है जिससे प्रायः जाम भी लग जाता है।                

Advertisement

श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि इन दोनों सोनभद्र में डिजिटल अरेस्टिंग एवं साइबर अपराध के मामलों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई जिस पर उन्होंने कहा कि पूर्व में कई मामलों  का पर्दाफास् भी हुआ है परंतु सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए  सरकार द्वारा नागरिको को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की विभिन्न कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं एवं साइबर पुलिस  सक्रिय रूप से कार्य करके लोगों को जागरूक कर रही है     

Advertisement

श्री शर्मा ने  यह भी कहा कि  कुछ दिनों पूर्व नगर से एक बच्ची गायब हो गई थी परंतु कुछ ही घंटे बाद बरामद कर ली गई नगर के बीच कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग रह रहे हैं जो पूर्व में भी अपराधों में संलिप्त रहे हैं उन पर प्रशासन की पेनी नजर होनी चाहिए अन्यथा कोई नई घटना की पुनरावृति हो सकती है

Advertisement

एवं शासन_ प्रशासन द्वारा इसका स्थाई समाधान ढूंढना चाहिए  संगठन के जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस समय नगर में बहुत  छोटे छोटे नाबालिक लड़के ई रिक्शा चला रहे हैं जिससे पूर्व में भी कई दुर्घटनायें हो चुकी हैं इस पर तत्काल रोक लगाई जाए उन्होंने कहा कि जाड़े का दिन शुरू हो गया है रेलवे स्टेशन के रास्ते में लगभग एक किलोमीटर सन्नाटा रहता है और रात्रि में ही कई ट्रेन गुजरती है पूर्व में कई बार छिनैती की घटनाएं भी हो चुकी है कृपया इस पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी तैनात किया जाए।

Advertisement

आगे उन्होंने कहा कि सोनभद्र में प्रदूषण की स्थिति बहुत गंभीर हो गई है जिले के औद्योगिक  क्षेत्रो में वायु प्रदूषण का  371Aqi  तक पहुंच गया है जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है विशेष कर डाला, चोपन ,ओबरा, अनपरा ,जैसे उद्योग क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है यह समस्या मुख्य रूप से कोयला आधारित बिजली परियोजनाओं भारी उद्योगों एवं राख के असुरक्षित परिवहन के कारण हो रही है

Advertisement

इस बढ़ते प्रदूषण के कारण क्षेत्र में टीवी, अस्थमा, और फेफड़ों की बीमारियों में वृद्धि हो रही है ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, यशपाल सिंह, विनोद जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल नगर संयोजक अमित अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व धरोहर सप्ताह के तहत जिले में आयोजित कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजई छात्रों को किया गया सम्मानित
  • स्कूली छात्रों ने किया पंचमुखी पहाड़ी की गुफाओं में बने सैल चित्रों का अवलोकन

सोनभद्र। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग लखनऊ, मीडिया सेंटर ऑफ़ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत राजा बलदेव दास बिड़ला सोनघाटी इंटरमीडिएट कॉलेज पटवध, चोपन मे आयोजित समापन दिवस समारोह के अवसर पर स्मारक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल पंचमुखी भ्रमण कराया गया।

Advertisement

जहां पर छात्रों ने पंचमुखी पहाड़ी की गुफाओं में बने सैल चित्रों का अवलोकन करते हुए इसके ऐतिहासिक पुरातात्विक महत्व को जाना।
इसके बाद छात्रों की टीम विद्यालय पहुंची जहां पर जिले के सांस्कृतिक, पुरातात्विक धरोहर विषयक आयोजित चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागी छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement

जिसमें  चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी राखी राव ( कक्षा 12 क) प्रथम, कमलेश कुमार (कक्षा 11) द्वितीय ,कुमारी अंकित यादव (कक्षा 11) तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तो वहीं क्विज प्रतियोगिता में कुमारी राखी राव (कक्षा 12) प्रथम, श्रेया कुमारी (कक्षा 9) द्वितीय, शिवम मौर्य (कक्षा 8) तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Advertisement

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में सहयोग करने वाले विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर शुक्ला, प्रधानाचार्य आर०डी० सिंह, अध्यापक उदय प्रताप धर दुबे, इशरत जहां सहित प्रतियोगिता में विजई छात्रों को समापन दिवस के अध्यक्ष इतिहासकार/ मीडिया फोरम ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार केसरवानी, मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी रामनरेश पाल, विशिष्ट अतिथि अभिषेक सिंह ने प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement

समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी के राम गौड, नीरज सिंह, उमेश कुमार, रविंद्र नाथ मौर्या, बृजेश चतुर्वेदी, शारद, धनंजय सिंह, आनंद कुमार, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विराट रुद्र महायज्ञ का छठा दिन: जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति

HIGHLIGHTS

  • जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से दी गई आहुति
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल
  • यज्ञ मंडप की श्रद्धालुओं ने की परिक्रमा
  • रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में शुक्रवार को छठवें दिन  वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से श्रद्धालुओं ने आहुति दी। वहीं श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते हुए  हर हर महादेव के जयकारे लगाए। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में  श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी जा रही है, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी,

Advertisement

आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान सविता मिश्रा,विनीत गुप्ता, करुणा सिंह, रामा देवी, कलावती चौबे, कालो देवी, हीरा, विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, राजेंद्र बाबा, रमाकांत विश्वकर्मा, शुभराम बाबा,

Advertisement

बलिराम बाबा, बग्गड़ बाबा, रामसेवक बाबा, तपेश्वरी बाबा आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ  कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया।  प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तमिलनाडु के अधिवक्ता की हत्या करने वाले हत्यारे के विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई करे तमिलनाडु पुलिस- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ता कन्नन की निर्मम हत्या की कठोर शब्दों में की निंदा
  • अधिवक्ताओ की  सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने हेतु प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

सोंनभद्र। सोशल मीडिया पर तमिलनाडु के होशुर कोर्ट के परिसर में दिनदहाड़े अधिवक्ता कन्नन की निर्मम हत्या का लाइव वायरल वीडियो  देख कर पूरे देश के अधिवक्ताओं में गुस्सा और आक्रोश व्याप्त है।

Advertisement

तमिलनाडु के अनेकल सीमा के पास होसूर कोर्ट परिसर के अंदर दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी होने पर संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने तमिलनाडु पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ता कन्नन की निर्मम हत्या की कड़ी निन्दा करते हुए हत्यारोपी के विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई की मांग तमिलनाडु पुलिस से किया है। 

Advertisement

और देश भर के अधिवक्ताओं को जान माल की सुरक्षा हेतु देश के प्रधान मंत्री मोदी जी को पत्र लिखा है। श्री मिश्र ने पत्र में लिखा है कि देश भर में आए दिन किसी ना किसी प्रदेश में अधिवक्ताओ पर प्राणघातक हमले किए जा रहे हैं जिससे देश के अधिवक्ता समाज में  में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले जान लेवा हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर कानून और पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।

Advertisement

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रधानमंत्री  मोदी को लिखे पत्र में  माँग किया है कि इस घटना को कारित करने वाले निर्मम अपराधी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करते हुए देश भर के अधिवक्ताओं की सुरक्षा हेतु जल्द से जल्द राष्ट्रीय स्तर पर अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें क्योंकि अधिवक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक सदैव देश और समाज के लिए अपने को समर्पित किया है।

Advertisement

श्री मिश्र ने लिखा है कि राष्ट्रीय अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनने  से आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और देश प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मंत्रियों ने किया सलखन फासिल्स पार्क का निरीक्षण, अधिकारियों से बोले; इस पार्क के विकास के लिए बेहतर कार्य योजना बनाई जाएं

HIGHLIGHTS

  • मंत्रियों ने किया सलखन फासिल्स पार्क का निरीक्षण

सोनभद्र। गुरुवार को राज्यमंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री, स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प एवं पंजीयन रविन्द्र जायसवाल और स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान डॉ अरुण कुमार ने सलखन फासिल्स पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि सलखन फासिल्स को बेहतर ढंग से विकसित किया जाये, जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनें, इसके लिए बेहतर ढंग से कार्ययोजना बनायी जाये।

Advertisement



इस दौरान डॉ० अरुण कुमार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान ने उपस्थित अधिकारियों के निर्देशित करते हुए कहा कि सलखन फासिल्स पार्क को विकसित करने हेतु इस प्रकार की कार्ययोजना बनायी जाये कि सलखन फासिल्स पार्क की पहचान राष्ट्रीय स्तर के पार्क के रूप में हो।

Advertisement
Advertisement



इस दौरान मंत्रीगण ने सलखन फासिल्स पार्क के विकास हेतु किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में डीएफाओ से जानकारी प्राप्त की, तो जिलाधिकारी बीएन सिंह व डीएफओ कैमूर द्वारा बताया गया कि फासिल्स पार्क के सौन्दर्याकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति की गयी है, जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जायेंगें।

Advertisement



इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सलखन फासिल्स पार्क का प्रचार-प्रसार करने व जन मानस तक जानकारी पहुंचाने के लिए छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाया जाये, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के इतिहास को जान सके और उसे देखने हेतु जनपद में आयें।

Advertisement



इस दौरान मंत्रीगण ने देखों अपना देश, उत्तर प्रदेश के आकर्षण पर्यटक स्थल को दें वॉट, उत्तर प्रदेश के टूरिस्ट प्लेस को सुधारने का सुनहरा मौका अभियान के अन्तर्गत सेल्फी लिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत- मंत्री

HIGHLIGHTS

  • विकासपरक योजनाओं के संचालन में वन विभाग सहयोग प्रदान करें: वन मंत्री

सोनभद्र। जिले में स्थापित औद्योगिक इकाईयो के अधिकारियों संग गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल व वन मंत्री अरुण कुमार ने बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया। बैठक के दौरान मंत्रियों ने कहा कि जनपद में पर्यटन खास तौर पर इको टूरिज्म का स्कोप ज्यादा है जिसको बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। इसके साथ ही विकास योजनाओं मे वन विभाग अनावश्यक विकासपरक योजनाओं में रोड़ा न अटकाए।

Advertisement



गुरुवार को बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनपद में इंकों टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाये और इंको टूरिज्म के क्षेत्र में शामिल होने वाले उद्यमियों को सहायता प्रदान की जाये। जनपद में वन्य जीव प्राकृतिक स्थल की प्रचूरता है, जिससे नेचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है।

Advertisement



इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों से सीवा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया, उन्होंने कहा कि जनपद में औद्योगिक ईकाईयों की स्थापना हेतु जो भूमि सम्बन्धित समस्याएं हैं, उसका निराकरण शीघ्र किया जाये, जिससे कि भूमि सम्बन्धी समस्याओं का समय रहते निस्तारण हो सकें।

Advertisement


इस दौरान वन मंत्री अरुण कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं व्यापारीगणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन्हें उद्योग स्थापित करने में कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण प्रशासन द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी किसी भी सरकारी योजना के संचालन के लिए अपना योगदान प्रदान करें और अनावश्यक रूप से विकास सम्बन्धित योजनाओं में समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसका विशेष ध्यान दें।

Advertisement



इस दौरान व्यापारी बन्धुओं द्वारा टोल प्लाजा पर लगाये गये फास्ट ट्रैक के कारण लगने वाली लम्बी लाइन तथा अहरौरा एवं अदलहाट के बीच कम दूरी पर दो जगह टोल टैक्स वसूले जाने की समस्या से अगवत करायें, जिस पर प्रभारी मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारी को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दियें।

Advertisement



इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को 5 ट्रिलियन की इकोनामि बनाने की जो सोच है उसे पूरा करने में उद्यमियों का विशेष सहयोग अपेक्षित है। जनपद में इंको फण्डिंग पर काम करना है, बड़े उद्योगों से प्रदूषण उत्पन्न न होने पाये, इसका भी विशेष ध्यान देना है, सबको साथ मिलकर समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।

Advertisement


मोटे अनाज के लिए चिन्हित क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कटिबद्ध है, इसके लिए जनपद में विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए पर्यावरण, पर्यटन, उद्योग विभाग, कृषि विभाग को मिलकर काम करने की आवश्यकता है, स्थानीय फूड, जड़ी, बूटी व मोटे अनाज चिहिन्त करते हुए प्रोत्साहित करने की जरूरत है, लोकल पर्यटन, लोकल फूट को बढ़ावा देने, एडवेन्चर टूरिज्म को बढ़ावा देने की जरूरत है, इसके लिए वन विभाग और पर्यटन विभाग को मिलकर काम करना है।

Advertisement



इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर है, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं का समय से निस्तारण किया जाये, उद्यमियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये, प्रदूषण विभाग द्वारा एनओसी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।

Advertisement



इस बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी (वि०/ रा०) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोहित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इंजीनियरिंग के छात्रों ने किया रक्तदान

HIGHLIGHTS

  • वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थान में वैज्ञानिक इंजीनियरिंग मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र छात्र और एनसीसी कैडेटो का अनुसंधान संस्थान

सोनभद्र। सरकारी इंजीनियरिंग जर्नल में वैज्ञानिक प्रमाणन शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं संस्थान के उन्नत भारत अभियान एवं एनसीसी द्वारा से की गई

Advertisement

शिविर का उद्घाटन संस्थान के कुल सचिव डॉ. आमोद कुमार तिवारी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. देवेन्द्र कुमार त्रिपल, अधिष्ठाता गायक डॉ. विनोद कटियार, उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, सचिव सचिव डॉ. विकास तिवारी, एनसीसी प्रभारी डॉ. नवप्रवर्तन के दिशा-निर्देशों में प्रकाशित हुआ।

Advertisement

शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओ ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। अगले शिविर में भाग लेने वालों की भारी भीड़ को देखने के लिए उपस्थित लोगों से आग्रह किया गया।

Advertisement

शिविर में वायरलेस करने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए बताया गया कि नेक काम के लिए बस सबसे पहले जरूरत होती है। शिविर में डॉ. रवि प्रकाश ट्रिप, प्रशांत पेडेल, आशीष रंजन मिश्रा, दीपक, रवि प्रताप सिंह, रामाधार वैश्य, क्लिनिक श्री उमाकांत चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग से डॉ. धीरज और उनकी टीम तथाभत्र- विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा है।

Advertisement



इसी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गीतम सिंह तोमर ने इस तरह के सामाजिक आयोजन के संयोजक मंडल के सभी सदस्यों के उत्साहवर्धन के लिए छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन का प्रदर्शन करते हुए उन्हें बधाई दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एन्टी रोमियो टीम ने महिला सशक्तिकरण को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • कुल मिलाकर महिला जासूसों और एंटिरोमियो टीम द्वारा मंदिर, अपार्टमेंट, प्रमुख रेस्तरां, आदि पर की जा रही दुकानें
  • महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत महिला एवं बल परामर्श पर काम चल रहा है

सोनभद्र। प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बेटियों को स्वावलंबी एवं सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा जागरुकता अभियान चला रही है। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से एक समग्र अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

आज नारी सुरक्षा के प्रति पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीना के निर्देश पर जिले के सभी किले की शक्ति दीदी व महिला बीट आरक्षियों, एंटीरोमियों की टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बीट, गांव, टेम्पलरो, पाकों आदि में पर्यटक मिशन शक्ति कार्यक्रम के चौपाल शामिल हैं

Advertisement

मिशन शक्ति चरण-05 के संबंध में मित्रता एवं महिला समूह की कहानी की रचना की गई। उनके अभियोग में उन्हें मनचलों, आतंकवादी समूहों से खोज और आत्मरक्षा करने के लिए आवश्यक आत्मरक्षा गुण सिखाये गये।

Advertisement

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए विभित्र प्रकार के टेलीफोन नंबर संचालित किए गए जैसे- 1090 – वुमेन पावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076-मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लियोन,

Advertisement

102-स्वास्थ्य सेवा, साइबर कनेक्शन 1930 तथा महिला मित्र मंडल पर स्थापित महिला परामर्श के बारे में विस्तृत जानकारी संबंधित शासन की विभित्र परिभाषाओं व सिद्धांतों के संबंध में पैम्पलेट पोथी कर परामर्श दिया गया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तीन नक्सलियों को मिली उम्रकैद की सजा, हत्या के मामले में पाए गए दोषी

HIGHLIGHTS

  • हत्या के दोषी तीन नक्सलियों को उम्रकैद
  • प्रत्येक पर 30 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब 20 वर्ष पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड का मामला


सोनभद्र। करीब 20 वर्ष पूर्व हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी मुन्ना विश्वकर्मा समेत तीन नक्सलियों को उम्रकैद व 30-30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक संजय सिंह निवासी ग्राम केतार, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र ने 22 दिसंबर 2004 को पन्नूगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके नाना जयकरन सिंह की हत्या 1994 में सुनील सिंह निवासी पुरना कला ने की थी। वर्ष 1997 में सुनील सिंह की हत्या हो गई।

Advertisement

जिसमें वह, उसके पिता शिव सिंह और नन्दलाल गिरी नामजद थे जो जमानत पर थे। इसी रंजिश को लेकर शाम साढ़े छह बजे मनोज सिंह निवासी पुरना कला 6-7 की संख्या में राइफल, बन्दूक और लाठी लेकर घर में घुस गए और उसके पिता शिव सिंह व छोटे भाई धनन्जय उर्फ राजू को पकड़ कर हाथ पीछे बांधकर दरवाजे पर लाकर रायफल से गोली मारकर हत्या कर दिया।

Advertisement

करीब आधा किमी दूर चितविसराव गांव निवासी नन्दलाल गिरी जो शुभचिंतक और दोस्त थे की भी गोली मारकर उन्हीं लोंगो ने हत्या कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा पुत्र तिलकधारी निवासी समा बांध, थाना रॉबर्ट्सगंज,

Advertisement

जिला सोनभद्र, मुन्नू उर्फ कवि जी पुत्र  भरत पाल निवासी विशेश्वरपुर, थाना नौगढ़, जिला चंदौली व  राकेश उर्फ भोला पाल पुत्र दादू पाल निवासी जयमोहनी, थाना नौगढ़, जिला चंदौली के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा, मुन्नू उर्फ कवि जी व राकेश उर्फ भोला पाल को उम्रकैद व 30-30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।  जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें