कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत : सविता सरोज
छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को पुलिस द्वारा लगातार समझा- बुझाकर कराया जा रहा एक
सोनभद्र। जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में पांच जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए।
Advertisement
इसके अतिरिक्त 04 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी
Advertisement
तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह – समझौता कराते हुए साथ में रहने के लिए प्रेरित किया गया।जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये। जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।
जन आरोग्य मेले में 82 मरीजो का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और दवा का वितरण
सोनभद्र। जिले में सभी सीएचसी व पीएचसी केन्द्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें नगरीय और सलखन नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 82 मरीज का उपचार कर दवा वितरित किया गया।
Advertisement
डॉ जेपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया जाता है। आज सदर विकास खण्ड के अन्तर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सलखन मे आयोजित स्वास्थ्य शिविर मेले में 53 महिला पुरुष व बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया।
Advertisement
उक्त निःशुल्क शिविर में सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के हर सप्ताह गरीब मजदूर, महिला, पुरुष और बच्चे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर दवा का लाभ ले रहे हैं। इस पहल से प्रायः अनेकों मरीज नीम हकीम झोलाछाप डाक्टरों के शोषण का शिकार होने से बच रहे हैं।
Advertisement
इस आयोजन का प्रबुद्ध लोगों ने स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की इस योजना की प्रशंसा किया है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय से आये अनुभवी चिकित्सको में से मुख्य रुप से डा. सतीश, राकेश कुमार फर्मासिस्ट सहित अंकिता, अखिलेश राय, मनीषकुमार, सितारा, सरिता, राजेश कुमार, दाई सोमरी इत्यादि लोग उपस्थित रहे। वही नगरी स्वास्थ्य केंद्र पर मनोज कुमार चंद्रकला पीके निगम कृष्णानंद चौबे आदि स्टाफ मौजूद रहे
किसानों द्वारा खेत में की जा रही बीज की बुआई का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
डी०ए०पी० उर्वरक के मूल्य के सम्बन्ध में DM ने ली जानकारी
जिलाधिकारी ने खाद एवं बीज भण्डार का किये औचक निरीक्षण,स्टॉक रजिस्टर में डी०ए०पी० उर्वरक का नहीं पाया गया अंकन, जिला कृषि अधिकारी को प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही के दिया निर्देश
कृषक बन्धुओं को निर्धारित दर पर ही करायी जाये उर्वरक उपलब्ध, निर्धारित दर पर उर्वरक न बेचने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने रविवार को जनपद भ्रमण के दौरान ग्राम-कैथी में एक कृषक द्वारा अपने खेत में डी०ए०पी० व यूरिया का प्रयोग कर खेत में की जा रही बीज की बुआई का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कृषक से डी०ए०पी० उर्वरक के मूल्य के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी,
Advertisement
जिस पर सम्बंधित कृषक द्वारा बताया गया कि वह डी०ए०पी० उर्वरक ₹1550/ में क्रय करके चतरा बाजार से लाया है। तत्क्रम में राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग के किनारे ग्राम-बेलखुरी, वि०ख० चतरा में स्थित भारत खाद एवं बीज भण्डार एवं खेती बारी बीज एवं खाद भण्डार का निरीक्षण किया गया। भारत खाद एवं बीज भण्डार के प्रो० विजय कुमार के प्रतिष्ठान पर मात्र 02 बोरी डी०ए०पी० उर्वरक पायी गयी,
Advertisement
जिसके सम्बन्ध में प्रतिष्ठान के मालिक द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं करायी गयी। खेती बारी बीज एवं खाद भण्डार के निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान के प्रो० परमेश्वर उपस्थित रहे। निरीक्षण के समय निम्नलिखित कमिया पायी गयी हैं, जिनका विवरण निम्नवत् हैः- मौके पर एक कृषक द्वारा अपने ट्रैक्टर पर डी०ए०पी०, यूरिया, एन०पी०के० आदि उर्वरक लोड किया गया था।
Advertisement
कृषक से पूछे जाने पर बताया गया कि वह उक्त उर्वरक प्रो० परमेश्वर से कय किया है। कृषक द्वारा डी०ए०पी० उर्वरक का मूल्य 1350 रु० बताया गया। जबकि ग्राम कैथी के कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि वह उर्वरक (डी०ए०पी०) चतरा बाजार से 1550/- रू0 में कय करके लाया है।
Advertisement
मौके पर दुकानदार परमेश्वर से पूछे जाने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह डी०ए०पी० उर्वरक 150 बैग अजय कुमार एण्ड कम्पनी, जंगी रोड मीरजापुर से कय करके लाया है। स्टॉक रजिस्टर मांगे जाने पर परमेश्वर द्वारा प्रस्तुत किया गया किन्तु उक्त स्टॉक रजिस्टर में उक्त डी०ए०पी० उर्वरक का अंकन होना नहीं पाया गया।
Advertisement
उक्त के साथ ही प्रतिष्ठान के बाहर वर्तमान स्टाक एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पायी गयी, जो कि उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक एवं मिश्रत) नियंत्रण आदेश 1985 के क्लाज संख्या-04(1) (2) का उल्लंघन के साथ ही उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक एवं मिश्रत) नियंत्रण आदेश 1985 के क्लाज संख्या-04(1) (2) (3) के अन्तर्गत उर्वरक विक्रय लेखा अभिलेखों एवं रिर्टन न सब्मिट का उल्लंघन प्रतीत होता है।
Advertisement
जिला कृषि अधिकारी, सोनभद्र को निर्देशित किया जाता है कि वह उक्त प्रतिष्ठान का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर पायी गयी कमियों के परिप्रेक्ष्य में सम्बंधित दुकानदार के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कृत कार्यवाही से तीन दिवस में अवगत कराना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ ही जनपद के अन्य प्रतिष्ठानों की स्वयं व सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से जांच कराते हुए यह सुनिश्चित करें कि कृषकों को उचित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा के मतदेय स्थलों का किया गया निरीक्षण
घर-घर सम्पर्क कर नये महिला व युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
सोनभद्र। मुख्य निर्वाचन अधिकारी,उ०प्र० के निर्देश के क्रम में रविवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0 एन0 सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत विधानसभा राबर्ट्सगंज क्षेत्र के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किये,
Advertisement
निरीक्षण के दौरान बी0एल0ओ0 के कार्यों की गुणवत्ता का आकलन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा राबर्ट्सगंज के मतदान केन्द्र आदर्श इण्टरमीडिएट इण्टर कालेज, बूथ संख्या-14, बूथ संख्या-12 के तथा बूथ संख्या-137 कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-प्रथम का निरीक्षण किया गया, इस दौरान बी0एल0ओ नीरज सिंह, सफाई कर्मचारी के पास 6 फार्म-6 के पाये गये, जिसका रजिस्टर पर कोई भी रिकार्ड अंकित नही है,
Advertisement
जिसके सम्बन्ध में बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया गया कि परिवर्धन एवं अपमार्जन के सम्बन्ध में सभी रिकार्ड को रजिस्टर पर अंकित किया जाय। इसी प्रकार से बूथ संख्या-139 कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-3 पर बी0एल0ओ राजकुमार, सफाई कर्मचारी के पास 6 फार्म-6 व 6 फार्म-7 के पाये गये, इनके कोई भी रिकार्ड उपलब्ध नही कराये गये,
Advertisement
जिसके सम्बन्ध में उक्त बी0एल0ओ0 को निर्देशित किया गया कि परिवर्धन एवं अपमार्जन के सम्बन्ध में सभी रिकार्ड मेन्टेन किया जाय। बूथ संख्या-138 कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-2 व 140-कम्पोजिट विद्यालय, रामगढ़-4 के मतदान स्थल का निरीक्षण किया गया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान उपस्थित बी०एल०ओ० / सुपरवाईजर को मतदाता सूची के जेण्डर रेशियो सुधार हेतु अधिकाधिक महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं घर-घर सम्पर्क कर नये युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
Advertisement
उन्होंने निर्देशित किया की 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं का नाम जोड़ते समय उनसे इस बात की पुष्टि करा ली जाय कि उनका नाम कहीं अन्यत्र दर्ज नहीं है, यदि है तो उनका फार्म 6 न भरकर फार्म-8 पर आवेदन लिया जाय। बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर सम्पर्क कर भविष्य में 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं की सूची बना ली जाये तथा 18 वर्ष होते ही उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराया जाये।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, स्टेनो जिलाधिकारी रामआधार, बी०एल०ओ० / सुपरवाईजर सहित अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बी0 एन0 सिंह के मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र द्वारा विधानसभा ओबरा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली तथा बीएलओ, सुपरवाइजर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
Advertisement
अपर जिलाधिकारी ने बूथ पर मौजूद बीएलओ से अब तक भरे गए फार्म तथा डोर टू डोर सर्वे की स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2025 को जो भी युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, इसके साथ ही जो लोग मृतक हो गए हैं या बाहर रह रहे हैं उनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ खुले रहने चाहिए और मतदाता पुनरीक्षण कार्य को निष्पक्ष एवं सुचारू ढंग से संपन्न कराया जाए,
Advertisement
जिससे 18 वर्ष या उससे ऊपर के कोई भी मतदाता का नाम सूची में छूटने ना पाए, इस दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा बूथ पर मौजूद बीएलओ से अब तक भरे गए फॉर्म की जानकारी ली गई तथा विशेष तिथियों को अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करने के निर्देश दिए गए।
श्री राणी सती दादी के भक्तों ने निकाली भव्य कलश यात्रा
सोनभद्र। मंगसिर नवमी के अवसर पर श्री राणी सती दादी मंदिर कमेटी द्वारा नगर के उत्तर मोहाल स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में दो दिवसीय भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई जो नगर के दुग्धेश्वर मंदिर से शुरू हुआ और राणी सती दादी मंदिर पर जाकर संपन्न हुआ। इस कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर सर पर कलश लिए हुए शामिल हुई।
Advertisement
इसके अवसर राणी सती दादी का दिव्य श्रृंगार कर छप्पन भोग के प्रसाद का भोग लगाया और फिर भक्तों ने दादी जी की दिव्य आरती की
Advertisement
वही रात्रि जागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रतीक मिश्रा एवं सुनीता साँवरिया उनके सहयोगियों द्वारा अनेक भजन गाए गए। भजन दादी दादी बोल दादी सुन लेसी, सुन लेसी दादी सुन लेसी, कीर्तन की है रात दादी थान आनो पड़सी, मैं तेरा लाडला। हार के आया हूँ दादी तेरे दरबार में आदि भजनों से मंदिर परिसर पूरी रात भक्तिमय बना रहा तथा भक्त झूमते रहे।
Advertisement
दूसरे दिन मंदिर कमेटी द्वारा दादी जी का फूल मालाओं से भव्य श्रृंगार कराय गया, दादी जी की ज्योत जलायी गई तथा छप्पन भोग लगाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल जालान, पुरुषोत्तम जालान दिनेश जालान, रमेश गोयल, राकेश जालान, संकेत जालान, रवि जालान, विप्लव जालान, चित्रा जालान, अंकिता केजरीवाल, रितु जालान, रिंकी जालान, मीरा जालान, प्रतिभा कानोडिया, सीमा अग्रवाल, सोनी गुप्ता एवं समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री वृंदा धाम सुहाना लगता है नन्द गाँव सारा बरसाना लगता है
बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर के डोडहर गांव स्थित पंडित लखपति दुबे द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य प्राची देवी ने अपने अमृतमयी वाणी से नटखट कृष्ण कन्हैया के बाल्यकाल की अद्भुत लीला पूतना बध इंद्र भगवान के घमंड को तोड़ना और गोवर्धन पर्वत को ऊगली पर उठाना ओखली में बाधने और भगवान कृष्ण के नाम करण के कथा को विस्तृत क रूप से सुनाकर खचाखच श्रोताओं से भरे पंडाल में भक्तों को भाव विभोर कर दिया।
Advertisement
कथा प्रसंग में जब गोपिया यशोदा माँ से शिकायत लेकर आती थी और कहती थी कि मइया तेरो लल्ला बड़ो उपद्रवी हैं और बाद में गीत गाती थी” काली कमली वाला मेरा यार हैं मेरे मन का मोहन मेरा दिलदार हैं।
Advertisement
कथा के दौरान भगवान कृष्ण के भक्तिमयी गीत “श्री बृंदा धाम सुहाना लगता हैं नंद गावँ सारा बरसाना लगता हैं” की प्रस्तुति पर पंडाल में बैठे श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। देर रात्रि तक चले कथा का श्रवण कर भक्ति की रसधार में भक्तगण गोता लगाते रहे। सात दिवसीय श्रीमद भगवत महापुराण कथा में आरती पूजा से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।
AdvertisementAdvertisement
कथा आयोजक रामजी दुबे अखिलेश दुबे राजेश दुबे और विनय दुबे ने दूर दूर से पधारे भक्तों को प्राची देवी से आशीर्वाद दिलाकर उनको सम्मानित किया साथ ही अपने हृदय से कथा में आये सभी भक्तों का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्यामकार्तिक दुबे, शिवकान्ति दुबे, गणेश शर्मा, मनोज दुबे, महेश शर्मा, आर डी दुबे, रामबरन वैश्य, श्रीराम यादव, इंद्रेश सिंह सहित हजारो की संख्या में भक्त गण भक्ति में ओत प्रोत होते रहे।
महाराष्ट्र विधानसभा व यूपी विस उप चुनाव में प्रचण्ड जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा व उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत होने पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जीत कि बधाई दिया।
Advertisement
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की महाविजय महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर बता दिया है कि उन्हें विकास और सुशासन वाली सरकार ही चाहिए।
AdvertisementAdvertisement
आरक्षण विरोधी, भ्रष्टाचारी, देश को बाँटने वाले और तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों की महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं है। एनडीए कि यह विजय हर उस नागरिक की विजय है, जो महाराष्ट्र की प्रगति चाहता है।
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित महाराष्ट्र के संकल्प को साकार करने के लिए राज्य की जनता ने आज जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसके लिए सभी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं।
Advertisement
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ० धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, राकेश मेहता, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद,
Advertisement
जिला मंत्री संतोष शुक्ला, कुसुम शर्मा, यादवेन्द्र दत्त द्विवेदी, अनिल सिंह, सुनील सिंह, शंम्भू नारायण सिंह, अनुपम तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, रितु, बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, कैलाश तिवारी, राजन पाण्डेय, महेश्वर चन्द्रवंशी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य के लिए दिल्ली में विवेक पाण्डेय को किया गया सम्मानित
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ का चौथा ‘राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न- वी के सिंह
सोनभद्र। दिल्ली में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ‘मोदी विजन-विकसित भारत 2047’ का कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें जिले का प्रतिनिधत्व कर रहे पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
Advertisement
गौरतलब है कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस), दिल्ली (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ‘मोदी विजन – विकसित भारत 2047’, राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह मुख्य अतिथि महामहिम शिव प्रताप शुक्ला, राज्य पाल हिमाचल प्रदेश, उपमुख्यमंत्री ओडिशा, अध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व मंत्री, भारत सरकार, मुख्य वक्ता स्वागत भाषण संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएसपीएस, धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. शूलपाणि सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएसपीएस, जितेन्द्र कुमार पांडे महासचिव उक्त कार्यक्रम में कुछ अतिथिगढ़ जरूरी कार्य के वजह से नहीं पहुंच पाए। कार्यक्रम का स्थान स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफी मार्ग, नई दिल्ली।
Advertisement
विशेष वक्ता प्रो.सुधीर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय आईएमसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शीलपाणि सिंह ने किया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ने पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय के उत्कृष्ठ योगदान को देखते हुए जनपद सोनभद्र उत्तर प्रदेश से आए हुए उनको साल, शील्ड, प्रशस्ति पत्र एंव माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया।
Advertisement
जिसमें उन्हें निम्नलिखित पुरस्कार दिया जाता है। राष्ट्रीय सिद्धांत, मोदी का विज़न – विकसित भारत 2047, चौथा ‘राष्ट्रीय सम्मेलन और ‘पुरस्कार समारोह’ से सम्मानित किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर संजय मल्होत्रा , राजा, नासिर, भाटिया, भानु सर, पुष्पा दी, परयक्ष, सत्येन्द्र, संगमित्रा, रविश रंजन शुक्ल, आभा जैन, स्नेहलता, जितेंद्र पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, मार्कण्डेय त्रिपाठी, संतोष पाठक, मनोज शर्मा, आरिफ़, पंकज सिंह, प्रभात तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।
साहित्य संगम बुक्स आयोजक मंडल की ओर से अत्यंत श्रेष्ठ काव्यात्मक प्रस्तुति हेतु अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डॉ कंचन जैन सम्मानित
साहित्य संगम बुक्स आयोजक मंडल द्वारा “मैं भी कलमकार” मंच द्वारा काव्य सृजन श्रृंखला में डॉ कंचन जैन की कविता को अत्यंत श्रेष्ठ काव्यात्मक प्रस्तुति के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ बीएल सैनी एवं अमित पाठक ने साहित्यकार डॉ कंचन जैन को उनकी काव्य शैली की प्रशंसा करते हुए सम्मानित होने पर बधाई दी।
सोनभद्र। शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनपद के पुलिस व पीएसी व अन्य विभागो व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारियों के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने
Advertisement
व आपस में लगातार समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। साथ ही नियमित काम्बिंग एरिया डॉमिनेशन करने तथा इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे में न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरूक किया गया।
Advertisement
साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की गयी। इस दौरान राकेश प्रताप सिंह सहायक सेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क, संजय नाथ तिवारी मंण्डलाधिकारी चुर्क, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके जायसवाल, विशेष अभिसूचना अधिकारी सोनभद्र योगेन्द्र मिश्र,
Advertisement
स्थानीय अभिसूचना ईकाई अधिकारी सोनभद्र उप निरीक्षक अमरदेव यादव एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।