सोनभद्र। विभागीय आदेशानुसार पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव मंगलवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के देखरेख में उपस्थित अभिभावकों के मध्य संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से लवकुश को अध्यक्ष और जगमनिया को उपाध्यक्ष चुना गया।
Advertisement
सबसे पहले अभिभावकों ने मिलकर 11 सदस्यों का चयन किया, जिसमें 6 महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। चयनित सदस्यों में लवकुश, सरभू, राम सिंह, शिव शंकर, विशुंधरी के साथ महिला अभिभावकों में से जगमनिया, सोनी, गुंजा, बसंती, जिलावटी, अनीता को चयनित किया गया।
Advertisement
सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वसम्मति से लवकुश को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष और जगमनिया देवी को उपाध्यक्ष नामित किया जिसको सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया और हर्ष ध्वनि के साथ ताली बजाकर स्वागत किया।
Advertisement
इस अवसर पर डॉक्टर बीके सिंह महादेव, पवन कुमार सिंह, शिव शंकर ,उर्मिला देवी, पूर्व प्रधान जागेश्वर सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष केदार सिंह, सीमा सोनी, गुंजा, कविता, बसंती, शीला, सीता, मनीषा, कुंवर प्रसाद, गुलाब, धर्मदेव, रामबहाल, रोहित और क्षेत्र पंचायत सदस्य बिंदु उपस्थित रहे।
किसानों, मजदूरों के सवालों को लेकर उ.प्र. खेत मजदूर यूनियन व किसान सभा ने ट्रेड यूनियन्स व संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर समर्थन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।
HIGHLIGHTS
मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन के काम और छः सौ रुपए प्रतिदिन की मजदूरी तय हो- आर के शर्मा
किसानों को एम एस पी गारंटी सुनिश्चित करें केंद्र सरकार; रामरक्षा
सोनभद्र। मंगलवार को आल इंडिया ट्रेड यूनियन्स, संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना/प्रदर्शन के कार्यक्रम को समर्थन देते हुए
Advertisement
उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन व उत्तर प्रदेश किसान सभा सोनभद्र की जिला इकाई ने भी जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया और संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियन्स के संयुक्त मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
जहां नेताओं का कहना रहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर सभी राज्यों व सभी जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किया जा रहा है। आज देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बेरोज़गारी से देश हर कौम प्रभावित हैं।
किसानों, मजदूरों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में हम किसानों, मजदूरों के ज्वलंत सवालों को लेकर सरकार से मांग करते हैं कि सभी फसलों के लिए कानूनी रूप से गारंटीकृत खरीद के साथ एम एस पी को लागू किया जाए।
चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें, श्रम की आउटसोर्सिंग और संविदाकरण को समाप्त करें और सभी के लिए रोजगार सुनिश्चित किया जाए।
संगठित, असंगठित और कृषि क्षेत्र के सभी श्रमिकों के लिए 26000 रुपये प्रति माह का राष्ट्रीय न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा लागू करें। ऋणग्रस्तता और किसान आत्महत्या को समाप्त करने के लिए व्यापक ऋण माफी चलाया जाए। राष्ट्रीय मुद्रीकरण (एन.एम.पी.) को समाप्त करें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण न करें। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली कोई प्रीपेड स्मार्ट मीटर नहीं, कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली, घरेलू उपयोगकर्ताओं और दुकानों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली। कोई डिजिटल कृषि मिशन (डी.ए.एम), राष्ट्रीय सहयोग नीति और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ आईसीएआर समझौते नहीं जो राज्य सरकारों के अधिकारों का अतिक्रमण करते हैं और कृषि के निगमीकरण को सुविधाजनक बनाते हैं। राज्य सरकारें सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा ऋण, खरीद, प्रसंस्करण और ब्रांडेड विपणन में समर्थित उत्पादक सहकारी समितियों, सामूहिक, सूक्ष्म-लघु-मध्यम उद्यमों के संघ को बढ़ावा देने के लिए सहकारी खेती अधिनियम लागू करती हैं।
अंधाधुंध भूमि अधिग्रहण को समाप्त करें, एल. ए. आर. आर. अधिनियम और एफ. आर. ए. 2013 को लागू करें।
Advertisement
मनरेगा में 200 दिन का काम और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी तय किया जाए। फसलों और मवेशियों के लिए व्यापक सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा योजना, काश्तकारों को फसल बीमा और सभी योजना लाभ सुनिश्चित करें। उन सभी लोगों के लिए 60 वर्ष की आयु में 10000 रुपये मासिक पेंशन जो किसी भी योजना में शामिल नहीं हैं।
AdvertisementAdvertisement
सार्वजनिक उपक्रमों के निगमीकरण और लोगों को विभाजित करने के लिए विभाजनकारी नीतियों के उद्देश्य से कॉर्पोरेट-सांप्रदायिक नीतियों को खत्म करें। लैंगिक सशक्तिकरण और फास्ट ट्रैक न्यायिक प्रणाली के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करें।
Advertisement
उत्तर प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में वन विभाग द्वारा आदिवासियों, गरीबों व महिलाओं के उपर किए जा रहे शोषण, उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए और इन आदिवासियों, भूमिहीनों को वनाधिकार कानून पूरा लाभ दिलाया जाए। उक्त प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नामित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।
Advertisement
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिला महामंत्री आर के शर्मा, उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला संयोजक रामरक्षा, देव कुमार विश्वकर्मा, अमर नाथ सूर्य, दिनेश कुमार, सूरज, राजेन्द्र प्रसाद व कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।
सोनभद्र। जिलाधिकारी के दिशा निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन के नेतृत्व में विकास भवन लोढ़ी में दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गया।
Advertisement
केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह द्वारा बताया गया कि महिलाओं को दहेज एक सामाजिक हिंसा है कोई संपत्ति मूलवान वस्तु या प्रतिभूति जो विवाह में एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को दी जाए या देने का वादा किया जाए दहेज कहलाता है। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष से नगद गहने कपड़े आदि मांगना मूलवान वस्तुएं जैसे टीवी फ्रिज स्कूटर मोटरसाइकिल कार, संपत्ति प्लाट मकान आदि की मांग करना दहेज कहलाता है।
Advertisement
दहेज विवाह से पूर्व, दौरान या कई साल बाद तक भी दिया जाता हैl दहेज लेना या देना या दहेज के लिए उकसाना दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के अंतर्गत अपराध है जिसके लिए 5 साल तक की कैद अथवा ₹15000 या दहेज की रकम जो भी अधिक हो जुर्माने का प्रावधान है।
Advertisement
प्रत्यक्ष, परोक्ष रूप से दहेज की मांग पर 6 माह से 2 वर्ष तक की सजा तथा ₹10000 जुर्माने का प्रावधान हैl इसके अतिरिक्त शिकायत कौन कब और कहां कर सकता है यह भी बताया गया दहेज की मांग से पीड़ित महिला स्वयं उसके माता-पिता या अन्य कोई रिश्तेदार या कोई स्वयं से भी संस्था शिकायत टोल फ्री नम्बर 181 महिला हेल्प लाइन 1098 या अधिक जानकारी कार्यालय जिला प्रोबेशन अधिकारी, कलक्ट्रेट मे संपर्क कर सकते हैं।
Advertisement
जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि दहेज मुक्त समाज के निर्माण में सबका सहयोग जरुरी है, साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही समस्त हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में अध्यक्ष व सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेंटर,चाइल्ड लाइन से समस्त स्टॉप और महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ पंडाल
भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ का सोमवार को नौवें दिन कलश विसर्जन के साथ यज्ञ का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। वहीं जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
Advertisement
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ का सोमवार को कलश विसर्जन के साथ समापन हो गया। जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई, ताकि वातावरण शुद्ध रहे। इससे लोगों को तरह-तरह की संक्रामक बीमारी और महामारी के प्रकोप से बचाव होगा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की।
Advertisement
इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी व रेवती रमण तिवारी के जरिए यजमान विनीता गुप्ता, करूणा सिंह, सविता मिश्रा, कलावती चौबे, राधिका चौबे, राजकली देवी, रामा देवी, विमला देवी, कृष्णावती,
Advertisement
भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, राजेंद्र बाबा, शुभराम बाबा, रामसेवक बाबा, तपेश्वरी बाबा,सुरेश बाबा मुन्ना बाबा, शंकर बाबा, रामवचन बाबा, हरिगोबिन्द सिंह, जनक दुलारी आदि को वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन करवा कर विराट रुद्र महायज्ञ कार्यक्रम हवन एवं आरती के साथ संपन्न कराया गया।
Advertisement
इसके अलावा कलश विसर्जन शिव सरोवर में कराया गया। प्रतिदिन चलने वाले भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय संविधान दिवस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अतुल प्रताप पटेल एड की अध्यक्षता में मनाया गया।
Advertisement
संविधान दिवस पर बोलते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे संविधान दिवस के नाम से भी जाना जाता है। साल 2015 में बाबा साहब अंबेडकर की 125वीं जयंती थी, इस अवसर पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय संविधान दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला लिया था।
Advertisement
इस दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
Advertisement
डॉ अतुल प्रताप पटेल एड ने कहा कि संविधान दिवस का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं।
Advertisement
इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं। और इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके।
Advertisement
इस अवसर पर राजेश यादव एड, जगदीश प्रसाद एड,कामता प्रसाद यादव एड, सुरेश कुशवाहा एड, शादाब आलम एड,जितेन्द्र कुमार एड, वी पी सिंह एड, नवीन पांडेय एड, सत्यम शुक्ला एड, आदि लोग मौजूद रहे!
सीएम योगी बनारस में बोले, हम जातियों में बंटे नहीं हैं, हम सनातन धर्म से जुड़े हैं, एकजुटता ही हमारी पहचान
मुख्यमंत्री वाराणसी में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए. इस दौरान व्यास पीठ पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ मुख्यमंत्री ने धार्मिक विचार साझा किए और राष्ट्रवाद पर जोर दिया.
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उदय प्रताप कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया. उन्होंने रामनगर के डोमरी इलाके में सतुआ बाबा आश्रम स्थान पर आयोजित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण की कथा का श्रवण किया.
यहां पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कथा इस बात का सबूत है कि हम जातियों में नहीं बंटे हैं, यहां मौजूद भीड़ यह साफ कर रही है कि हम सनातन धर्म से जुड़े हैं, हम बंटे नहीं हैं और हमारी एकजुटता ही हमारी पहचान है.
सीएम ने श्री काशी विश्वनाथ एवं काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने षोडषोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ का रुद्राभिषेक किया. इसके बाद गंगा द्वार से क्रूज में सवार होकर डोमरी के लिए रवाना हुए. कथा स्थल पर पहुंचते ही मंच पर सतुआ बाबा ने सीएम योगी का स्वागत किया.
पूरे पंडाल में जयघोष होने लगा. डुमरी में गंगा किनारे प्रसिद्ध कथावाचक सिहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा किए जा रहे शिव पुराण कथा स्थल पर पहुंच कर लगभग 4 लाख श्रद्धालुओं के साथ कथा सुनी. मुख्यमंत्री ने शिवमहापुराण कथा में शामिल होने को लेकर खुशी जाहिर की.उन्होंने कहा कि गंगा किनारे हो रहे शिव पुराण की कथा को भगवान विश्वनाथ, मां अन्नपुर्णा के साथ ही मां गंगा भी इसका श्रवण कर रही हैं. उन्होंने कथा स्थल पर उमड़ी श्रद्धालुओं के सैलाब को इंगित करते हुए पूछा कि कहां है, जात-पात. कौन कहता है कि हम आपस में बंटे हैं, कहां जातिवाद है, कहां संप्रदाय वाद है, कहां उपासना विधि का विवाद है? हम तो सब एक होकर इस कथा के जरिए राष्ट्रवाद में खुद को राष्ट्र के लिए समर्पित कर रहे हैं.
एक धर्म योद्धा की तरह, ये कथा इसका एक उदाहरण है. कथा ऐसे लोगों को जवाब है, जो कहते हैं, लोग जातियों में बंटे हुए हैं. इस कथा को सिर्फ भक्त ही नहीं सुन रहे हैं, महादेव भी सुन रहे हैं. बाबा भैरवनाथ, काल भैरव, मां गंगा और अन्नपूर्णा भी सुन रही है. यह सब उन लोगों के मुंह पर एक जवाब है, जो हमें जाति के नाम पर बांट रहे हैं, उनकी आंखों को खोलने के लिए कथा पर्याप्त है. भगवान वेद व्यास ने पुराण और उप पुराणों की रचना की शुरुआत की.
वेद व्यास को भी कहना पड़ा था कि मैं दोनों हाथ उठाकर बोल रहा हूं कि धर्म के मार्ग का अनुसरण करो, क्योंकि धर्म से अर्थ और काम की सिद्धि हो सकती है. मेरी कोई सुनता नहीं. मगर इस पावन कथा ने साबित किया कि देश धर्म की बात सुन रहा है. व्यास पीठ अगर सुनाने को तैयार हैं, तो भक्त सुनने को भी तैयार है. इन कथाओं से राष्ट्रीय एकता को संबल मिलता है, राष्ट्र धर्म को मजबूती मिलती है.
बनारस का यूपी कॉलेज बनेगा विश्वविद्यालय; सीएम योगी ने मांगा प्लान, बोले- युवा करेंगे नए भारत-नए यूपी का निर्माण
रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे. यहां आने के बाद सीएम योगी सीधे उदय प्रताप कॉलेज गए. उदय प्रताप कॉलेज के 115वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और युवाओं से आह्वान किया कि वह नए भारत नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहयोग प्रदान करें क्योंकि, युवा ही बदलाव करता है, चाहे आज हो या कल.
उन्होंने वाराणसी में उदय प्रताप कॉलेज को विश्वविद्यालय बनाए जाने के लिए प्रबंधन से तैयारी करने के लिए भी कहा. उन्होंने अपने भाषण में स्पष्ट कहा कि उदय प्रताप कॉलेज को अब नए रूप में अपने आप को आगे बढ़ाने की जरूरत है. आप प्लान दीजिए शामन उस पर निर्णय लेगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कॉलेज का नाम शिक्षा जगत का एक चमकता हुआ सितारा है. शिक्षा के क्षेत्र में उदय प्रताप कॉलेज ने जो कार्य किए हैं, मुझे लगता है कि सिर्फ वाराणसी या पूर्वी उत्तर प्रदेश या बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश इस क्षेत्र की अपनी कृतज्ञता जाहिर करता है. हम सबको इस बारे में याद रखना होगा.
1909 में वाराणसी में कॉलेज की स्थापना, उस समय की उन महापुरुषों की और खास तौर पर राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव के विराट व्यक्तित्व को ही प्रदर्शित करता है. जिनके मन में एक भाव रहा होगा कि हमें राष्ट्रीयता से ओतप्रोत भावी भारत के निर्माण के लिए एक ऐसी शिक्षण और प्रशिक्षण संस्था चाहिए जो देश की आजादी के आंदोलन को तो गति प्रदान करें. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर देश के प्रत्येक क्षेत्र में देश को योग्य नागरिक दे सके.
उन्होंने कहा कि यही वजह है बाबा विश्वनाथ की इस पावन स्थली पर 1909 में जो नींव रखी गई थी, वह आज सफल हुई. इस संस्था ने राष्ट्रभक्त नौजवान पीढ़ी को तैयार करने का काम किया है. युवा शक्ति की उपेक्षा करके कोई देश आगे नहीं बढ़ सकता है. हमें उनकी भावनाओं को समझना और सम्मान देना होगा. युवाओं को आगे बढ़ाने और बढ़ने के लिए उचित अवसर देने होंगे. हम उनकी भावनाओं को कैद करके नहीं रख सकते.
उनके आगे बढ़ने की संभावनाओं को हम बाधित नहीं कर सकते, बैरियर नहीं लगा सकते. इसलिए हमें कोई अधिकार भी नहीं मिला है, ऐसा करने का, क्योंकि यह पहली बार नहीं है. दुनिया के अंदर किसी भी देश ने प्रगति तब तक नहीं की है वह देश तब कभी आगे नहीं बढ़ा है. जिस देश के युवा शक्ति कुंठित हो जिस देश की युवा शक्ति अपराध बोध से ग्रसित हो वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता.
जहां की युवा शक्ति मजबूत होगी तो ही संभव है विकास, इसलिए जब भी परिवर्तन हुआ है और भविष्य में परिवर्तन होगा, हमारे युवा शक्ति ही करेगी. इसलिए हमारे संस्थानों को युवा शक्ति के केंद्र के रूप में अपने आप को तैयार करना होगा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी विद्या का केंद्र है, इसलिए उदय प्रताप शिक्षा समिति के माध्यम से यहां पर इसकी स्थापना की. 1916 में महामाना मदन मोहन मालवीय के द्वारा काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना हुई. यह दोनों काशी के लिए महत्वपूर्ण केंद्र है.
सीएम ने कहा कि हम समय की गति को नहीं रोक सकते और कल का चक्र भी बड़ा विचित्र होता है. वह किसी का इंतजार नहीं करता है. किसी को इंतजार करने की फुर्सत भी नहीं देता, जो समय के साथ अपने आप को लेकर चलता है. वह आगे बढ़ता है और जो प्रवाह में रुक जाता है वह पिछड़ जाता है.
हमें पिछड़ना नहीं है एक अवसर है आपके पास मेरा मानना है कि किसी भी शिक्षण संस्थान को मान्यता देने और उन्हें शासन के अनुरूप कार्य करने के लिए मोटी फाइलों की जरूरत नहीं बल्कि एक पढ़ने की जरूर होनी चाहिए, ऑनलाइन सरलीकरण होना आवश्यक है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कॉलेज के एक शिक्षक हैं. चेतनारायण सिंह पहले वह योग्य शिक्षक थे अब वह एमएलसी हो गए हैं. अब ट्रेड यूनियन के तरह बात करते हैं. हमारी मांगे पूरी हो चाहे जो मजबूरी हो अगर यह विद्यालय निजी शिक्षण संस्थान के रूप में आवेदन करता है, तो किसी भी शिक्षक के कार्य पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है, बल्कि वहां चीज और बेहतर हो जाएंगी.
उन्होंने कहा कि एक समय था जब एक आर्टिकल बनाने में हमें घंटों लगते थे, लेकिन आज डिजिटल युग में ऐसा नहीं है. कम समय लगता है. टेक्नोलॉजी बहुत आगे बढ़ गई है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए सब संभव हो रहा है. अगर समय के साथ हम टेक्निकल ही जानकारी युवा पीढ़ी को नहीं देंगे. रोबोटिक ड्रोन और आई तकनीक के बारे में अगर हम युवाओं को नहीं बताएंगे, कृषि के एडवांस तकनीक के बारे में हम चर्चा नहीं करेंगे तो हम पीछे रह जाएंगे.
SOG की टीम व राबर्ट्सगंज पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार
सोनभद्र। सोमवार को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में चोरी हुए अंतर्जनपदीय बाईक गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पूरे मामले का खुलासा क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। इस दौरान सीओ सिटी ने बताया कि थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी 03 अदद मोटर साइकिल के साथ 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
Advertisement
बतादें कि पुलिस अधीक्षक जनपद के निर्देशन में विगत दिनों में हो रही लगातार मोटर साइकिल घोरियों का खुलासा करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर डॉ चारु द्विवेदी के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में दिनाक 24/11/2024 समय लगभग 17.58 बजे एसओजी टीम एवं
Advertisement
राबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा राख्गज रेलवे स्टेशन रोड पर रेलवे क्रासिंग से पहले सफेद चोरी की अपाचे मोठसा० चेचिस नंD MD63AE87M2F09496 पजीकराण स० UP67ADB937 पर सवार दो व्यक्तियो 1. दीपक यादव पुत्र देवनाराय यादव निवासी चोपन थाना चौपन सोनभद्र तथा 2. अजीत पाल पुत्र गणेश पाल नि० चोपन गांव थाना चोपन सोनभद्र को पकड लिया गया तथा पकड़े गये अभिठगण की निशानदेही पर अन्य 02 अदद चोरी गयी नो० सा०
Advertisement
1. पल्सर काला लाल 125 CC चेचिस नं0 MD2B68BXBPPC03264, पजीकरण सD UP63AZ7692 2. बजाज पल्सर काला हरा 125 CC चेचिस नंD MD2868BX0MRC35674 मो० सा0 UP64AQ4355 को बरामद किया गया उपरोक्त दोनो व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि यह तीनो मोटर साइकिल चोरी की है।
Advertisement
गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 895/2024 धारा 317(2), 317 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
Advertisement
पूछताछ के दौरान बताया गया कि पल्सर को खैराही से और आगे मिर्जापुर की तरफ जाकर दाहिने मुड़कर रेलवे लाईन पार कर किसी गाँव से करीब 15-20 दिन पूर्व चोरी करना बताया गया उक्त मो० सा० बेचने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये।
Advertisement
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 3०नि० कमलनयन दूबे, मनीष कुमार, मदन कुमार, सतीष पटेल अजीत यादव अजीत कुमार, प्रेमप्रकाश चौरसिया टीम रही।
जिले के चारों तहसीलों में हुआ सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन
सोनभद्र। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत जिले के चारों तहसीलों में सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत असहाय व गरीब परिवार के पात्र युवक-युवतियों की शादी करायी गयी,
Advertisement
इसी क्रम में सोमवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर उरमौरा में धूम-धाम व धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक सदर भूपेश चैबे, जिलाधिकारी बी०एन० सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहीं और शादी समारोह को भव्य तरीके से सम्पन्न कराया गया।
Advertisement
इसी प्रकार से रेलवे फूटबाल मैदान चोपन में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़, ब्लाक प्रमुख चोपन लीला गौंड़, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रामसकल ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिये। इसी प्रकार से घोरावल ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय देवली मय केवली में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख दीपक पटेल, विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या उपस्थित रहकर वर-वधू को आशीर्वाद दियें,
Advertisement
इसी प्रकार से भाऊराव पी०जी० कालेज दुद्धी में ब्लाक प्रमुख दुद्धी, रामनरेश पासवान, श्रवण कुमार गौड़, विधायक दुद्धी के प्रतिनिधि अवध नारायण यादव उपस्थित रहें और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दियें। दुद्धी ब्लाक में 183, राबर्ट्सगंज ब्लाक के डायट परिसर में 85, घोरावल ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय देवली मय केवली में 89 व चोपन ब्लाक के रेलवे फूटबाल मैदान चोपन में 86 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी, जनपद के चारों तहसीलों में प्रदेश की लोकप्रिय सरकार के मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री सामूहिक सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सोनभद्र जिले में 443 जोड़ों की शादी सम्पन्न करायी गयी,
Advertisement
जिसमें से कुल 5 जोड़ों को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुरूप निकाह कराया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़, विधायक सदर भूपेश चैबे, ब्लाक प्रमुख सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी व कार्मिकगण, धार्मिक पूजा, जयमाल, सिन्दूरदान, शादी के सात फेरे कराकर शादी सम्पन्न कराये, शादी समारोह में भोज का भी आयोजन किया गया, शादी समारोह की तैयारी वर व वधु पक्ष द्वारा धार्मिक रीति-रिवाज के साथ की गयी, बाकायदे बारात आयी, बारात का स्वागत किया गया, वर व वधु पक्ष के लोगों का सेवा सत्कार किया गया,
Advertisement
इस मौके पर वर-वधू के साथ उपस्थित जनमानस को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। शादी में कन्या को 35 हजार रुपये बैंक खाते के माध्यम से आन्तरिक की जायेगी, 10 हजार रुपये की सामग्री (बिछिया, कपड़ा, पायल चांदी के तथा 07 बर्तन), 6 हजार रुपये कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, फर्नीचर, पेयजल, पण्डाल, पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थी। ” मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना ” में नव वर-वधू को अन्य उपहार भी दिये गये जैसे-एक जोड़ी बिछिया चाँदी की, एक जोड़ी पायल चांदी की, एक गद्दा, एक कम्बल, दो बेडशीट, दो तकिया, एक बक्सा, एक टेबल फैन, एक तीन लीटर का कुकर, एक डीनर शेट स्टील का, एक श्रृंगारदान, एक लेडीज घड़ी, एक दीवाल घड़ी, एक कलश, एक साड़ी कढ़ाईदार, पेंट व शर्ट का कपड़ा, चुनरी, भांवर हेतु गुलाबी भेटा आदि सामान भेंट किया गया।
Advertisement
डायट परिसर शादी समारोह के रूप में तब्दील थी, घराती व बाराती के पक्ष के जो नागरिक मौके पर पहुंचे सभी का सत्कार किया गया और लजीज पकवान भी खिलाये गये, शंख ध्वनि से शादी समारोह श्री गणेश किया गया और पंचांग पूजन धार्मिक रीति-रिवाज से किया गया। शादी समारोह को मंत्री व विधायक सदर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाये, इसके लिए योजनाओं का प्रचार- प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाये, जिससे कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी की योजनाओं से वंचित न रह सके।
Advertisement
शादी समारोह के मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, परियोजना निदेशक आर०एस० मौर्या, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, खण्ड विकास अधिकारीगण, प्रबुद्ध नागरिकगण, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों सहित वर तथा वधू पक्ष के परिवारजन आदि ने शादी समारोह कार्यक्रम में सकारात्मक सहयोग किया।
आग से झुलसी महिला की मौत से नाराज परिजनों ने हाइवे पर लगाया जाम
सीओ चारु द्विवेदी व सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने घंटों कड़ी मशक्कत बाद नाराज लोगों को समझा बुझाकर कराया शांत
सोनभद्र। जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में बीते दिनों संदिग्ध हाल में झूलसी महिला की रविवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतका के माइका पक्ष के लोगों ने ससुरालियों सहित पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को जिला अस्पताल के सामने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।
Advertisement
इससे हाइवे पर घंटों यातायात बाधित रहा। सीओ चारु द्विवेदी समेत अन्य अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर कर उन्हें शांत किया और आवागमन बहाल कराया।
Advertisement
मिली जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी खुशहाल देव पांडेय की बेटी आकांक्षा की शादी घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव में प्रदीप के साथ करीब छह साल पहले हुई थी। उसके दो मासूम बच्चे हैं। पिछले कुछ महीने से परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
Advertisement
इस बीच कुछ दिन पूर्व संदिग्ध हाल में महिला आग की चपेट में आकर झुलस गई। बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर बताते हुए वाराणसी बीएचयू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Advertisement
मृतका के माइके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों का मानना है कि दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने आग लगाकर बेटी को मार डाला। वहीं पुलिस पर भी आरोपियों को बचाने का आरोप है। उधर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर पति प्रदीप, सास हीरावती, ससुर अंबिका प्रसाद, देवर विमलेश और देवरानी प्रीति के विरूद्ध पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
Advertisement
इस बीच रविवार को वाराणसी स्थित बीएचयू में इलाज के दौरान आकांक्षा की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर लोढ़ी स्थित मोर्चरी हाउस पहुंचे