अपना दल एस के जिला कार्यालय मनाया गया महात्मा ज्योतिवाराव फुले की पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • अपना दल एस के जिला कार्यालय मनाया गया महात्मा ज्योतिवाराव फुले की पुण्यतिथि

सोनभद्र। गुरुवार को अपना दल एस के जिला कार्यालय छपका रॉबर्ट्सगंज पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी के पुण्यतिथि  का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद पटेल दयालु (का0 प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच) एवं विशिष्ट अतिथि विनोद यादव (का0 प्रदेश सचिव श्रमिक मंच) रहे। कार्यक्रम का संचालन का0 जिला उपाध्यक्ष सिब्बू शेख जी ने किया,

Advertisement

 
  इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा की महत्मा ज्योतिबा फुले ने विधवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत काम किया, इसके साथ ही किसानों की हालत सुधारने और उनके कल्याण के लिए भी काफी प्रयास किये। स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए फुले ने 1848 में एक स्कूल खोला। यह इस काम के लिए देश में पहला विद्यालय था।
   

Advertisement

मुख्य अतिथि   का0 प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु जी ने कहा की   १९ वी सदी में स्त्रियों को शिक्षा नहीं दी जाती थी। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पुणे में बनाई थीं।

Advertisement

स्त्रियों की तत्कालीन दयनीय स्थिति से फुले बहुत व्याकुल और दुखी होते थे इसीलिए उन्होंने दृढ़ निश्चय किया कि वे समाज में क्रांतिकारी बदलाव लाकर ही रहेंगे।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि विनोद यादव  ने कहा ज्योतिबा को संत-महत्माओं की जीवनियाँ पढ़ने में बड़ी रुचि थी। उन्हें ज्ञान हुआ कि जब भगवान के सामने सब नर-नारी समान हैं तो उनमें ऊँच-नीच का भेद क्यों होना चाहिए।.          
          

Advertisement

इस कार्यक्रम मे का0 विधानसभा अध्यक्ष रावर्टसगंज महिला मंच श्री मती  स्नेहलता पाण्डेय जी के साथ जिले के कोने कोने से आई महिलाओ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और प्रवीण पटेल  सहकारी समिति के डायरेक्टर (देवरी नईबाजार) ने भी अपने साथियो के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।      
     

Advertisement

ज्योतिबा राव फुले जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी के जनपद सोनभद्र के जिम्मेदार पदाधिकारियों को  एक- एक डायरी सप्रेम भेंट की गई।
 

कार्यक्रम में  कार्यवाहक पदाधिकारी में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव छात्र मंच रविंद्र यादव , पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश पटेल तरंग, जिला महासचिव कृष्णकांत कुशवाहा, जिला सचिव संतोष कनौजिया, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच चंद्रशेखर पटेल, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एससी एसटी मंच प्रभुनाथ खरवार, आईटी सेल जिलाध्यक्ष चौधरी  सुनील सिंह ,

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष बौद्धिक मंच प्रवीण त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा मंच अरुण पटेल, जिला उपाध्यक्ष शिक्षक मंच सर्वेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष आईटी सेल संजय गुप्ता, राबर्टसगंज विधानसभा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल, घोरावल विधानसभा महासचिव महेंद्र पटेल घोरावल विधानसभा पूर्व कोषाध्यक्ष लवकुश पटेल, राबर्टसगंज उत्तरी जोन अध्यक्ष पुष्पराज पटेल और आजाद पटेल  सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महर्षि नारद कि प्रतिमा देकर रवीश रंजन शुक्ला को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • महर्षि नारद कि प्रतिमा देकर रवीश रंजन शुक्ला को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) से सम्बद्ध पूर्वांचल मीडिया क्लब जो पत्रकारों के सुख दुःख में कदम से कदम मिलाए खड़ा है।

Advertisement

गौरतलब है कि गौरतलब है कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष (बीएसपीएस), दिल्ली (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया का एक राष्ट्रीय संगठन) ‘मोदी विजन – विकसित भारत 2047’, राष्ट्रीय सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में सम्बद्ध पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय ने रवीश रंजन शुक्ला (एनडीटीवी) के वरिष्ठ पत्रकार को मीडिया क्षेत्र उत्कृष्ठ योगदान को देखते हुए उनको साल, शील्ड, महर्षि नारद की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एंव माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम का स्थान स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब रफी मार्ग, नई दिल्ली। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शीलपाणि सिंह ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) वी के सिंह पूर्व सेना प्रमुख एवं पूर्व मंत्री, भारत सरकार, मुख्य वक्ता स्वागत भाषण संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएसपीएस, धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. शूलपाणि सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएसपीएस, जितेन्द्र कुमार पांडे महासचिव,

Advertisement

विशेष वक्ता प्रो.सुधीर सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय आईएमसी की गवर्निंग बॉडी के सदस्य, संजय मल्होत्रा , राजा, नासिर, भाटिया, भानु सर, पुष्पा दी, परयक्ष, सत्येन्द्र, संगमित्रा, रवीश रंजन शुक्ला, आभा जैन, स्नेहलता, जितेंद्र पाण्डेय, विवेक कुमार पाण्डेय, मार्कण्डेय त्रिपाठी, संतोष पाठक, मनोज शर्मा, आरिफ़, पंकज सिंह, प्रभात तिवारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गैंगस्टर एक्ट के दोषी गैंग लीडर समेत दो को 5-5 वर्ष की हुई कठोर कैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • गैंगस्टर एक्ट: दोषी गैंग लीडर समेत दो को 5-5 वर्ष की कठोर कैद
  • 5-5 हजार रूपये अर्थदंड , अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी

सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी उर्फ रेहान व सक्रिय गैंग सदस्य दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू को 5-5 वर्ष की कठोर कैद एवं 5-5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।  अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने पिपरी थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 30 सितंबर 2022 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में था तो पता चला कि मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी उर्फ रेहान पुत्र स्वर्गीय शमीम सिद्दीकी निवासी डूमरडीहा, थाना दुद्धी,  जिला सोनभद्र का एक सक्रिय गैंग है, जिसका वह गैंग लीडर है।

Advertisement

इसके अलावा गैंग का सक्रिय सदस्य दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू पुत्र रामप्रसाद पनिका निवासी शिव मंदिर रेनुसागर, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र के साथ अन्य सदस्य शामिल हैं। इनके विरुद्ध चोरी, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमा विचाराधीन है।

Advertisement

  लोगों में भय पैदा कर आर्थिक लाभ हेतु कार्य करना इनका एकमात्र कार्य है। यहीं वजह है कि इनके विरुद्ध कोई भी मुकदमा लिखवाने अथवा गवाही देने की जुर्रत नहीं करता है। जिसकी वजह से इनका वर्चस्व कायम है।

Advertisement

इस तहरीर पर 30 सितंबर 2022 को पिपरी थाने में गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया था। विवेचना के उपरांत पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में गैंग लीडर मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी उर्फ रेहान एवं सक्रिय सदस्य दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी उर्फ रेहान और सक्रिय सदस्य दीपक कुमार पनिका उर्फ दीपू को 5-5 वर्ष की कठोर कैद एवं  5-5 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक-एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से  सरकारी वकील धनंजय शुक्ला ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बिजली का निजीकरण कल्याणकारी राज्य के विरुद्ध – एआईपीएफ

HIGHLIGHTS

  • जन विरोधी निजीकरण का फैसला वापस ले सरकार निजीकरण के खिलाफ जन संवाद चलेगा।
  • बिजली का निजीकरण कल्याणकारी राज्य के विरुद्ध – एआईपीएफ

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का फैसला कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के खिलाफ है और आने वाले समय में इससे किसानों, मजदूरों, छोटे-मझोले व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहद महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Advertisement

इसलिए जन विरोधी इस फैसले को सरकार तत्काल वापस ले। यह मांग आज ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की प्रदेश कमेटी की तरफ से प्रेस को जारी बयान में उठाई गई। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश संगठन महासचिव दिनकर कपूर ने कहा कि आजादी के बाद ग्रहण किए गए संविधान में राज्य की भूमिका कल्याणकारी राज्य के रूप में की गई थी।

Advertisement

जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, बिजली, पानी जैसे बुनियादी क्षेत्र आम नागरिकों को उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी थी। अब सरकार इससे पीछे हट रही है। बिजली जैसे क्षेत्र को निजी क्षेत्र में सौंपना महंगाई की मार से पहले से ही पीड़ित आम जनता पर कहर ढ़ाहना है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में बिजली के निजीकरण के जितने भी प्रयोग थे वह विफल साबित हुए हैं।

Advertisement

उड़ीसा में बिजली के निजीकरण की नीति को सरकार को वापस लेना पड़ा। आगरा में टोरेंट पावर के निजीकरण में खुद सीएजी रिपोर्ट में करोड़ों रुपए के घोटाले होने की और प्रदेश सरकार को राजस्व हानि होने की बात सामने आई। महाराष्ट्र और मुख्यतः मुंबई में निजीकरण के कारण आम आदमी को बेहद महंगी बिजली खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और उसका भी रेट विभिन्न समय के अनुसार भिन्न-भिन्न है।

Advertisement

वास्तविकता यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब-जब सत्ता में आती है, बिजली के निजीकरण को तेज किया जाता है। एनरान से बिजली समझौता, राज्य विद्युत बोर्ड का विभाजन, विद्युत कानून 2003 और विद्युत संशोधन अधिनियम 2022 भाजपा के राज में ही हुआ है।

Advertisement

कुछ चंद कारपोरेट घरानों को पूरे देश और प्रदेश की बिजली व्यवस्था सौंपने में सरकारें लगीं हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल प्रदेश में बिजली विभाग को हो रहे घाटे के पीछे भी सरकार की नीतियां ही जिम्मेदार हैं। सस्ती बिजली पैदा करने वाले अपने उत्पादन गृहों से सरकार थर्मल बैंकिंग कराती है और उसी समय कॉर्पोरेट घरानों से बेहद महंगे दाम पर बिजली की खरीद की जाती है।

Advertisement

बिजली के दुरुपयोग की हालत यह है कि यदि सचिवालय में ही लोग चले जाएं तो बहुत बड़ा बिजली का खर्चा वहां चलाए जा रहे एसी और तमाम संयंत्रों में दिखाई देगा। जो घाटा आज बताया जा रहा है उसका एक बड़ा हिस्सा सरकारी विभागों में बिजली बिल के बकाए का है। यदि उसे ही सरकार वापस कर दे तो बकाया की धनराशि काफी कम हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संभल में भड़के दंगे को लेकर सोनभद्र पुलिस अलर्ट: मुख्यालय पर सीओ सिटी डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च

HIGHLIGHTS

  • सीओ डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च

सोनभद्र। संभल में भड़के दंगे के बाद प्रदेश भर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सोनभद्र में भी हाई अलर्ट जारी करते हुए मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दोनों समुदाय के संभ्रांत जन व धर्माबलम्बियों से शांति बनाये रखने को लेकर वार्ता भी की जा रही है।

Advertisement

एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर सभी सीओ अपने अपने क्षेत में पैदल गश्त कर रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर में सीओ डॉ चारु द्विवेदी की अगुवाई में फोर्स ने पैदल गश्त किया। बताते चलें कि विगत दिनों जिला संभल में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क गयी थी। इस दौरान कई लोगों की मौत हो गयी थी तो हिंसा में पुलिस प्रशासन के अधिकारी व अन्य लोग घायल हो गये थे।

Advertisement

इसको लेकर शासन स्तर से प्रदेश भर में हाई अलर्ट कर दिया गया। इसको लेकर एसपी अशोक कुमार मीणा ने जनपद पुलिस को अलर्ट कर दिया है। इस दौरान खुफिया तंत्र के साथ ही सभी थाना प्रभारी, सीओ आदि को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश दिये।

Advertisement

एसपी ने थाना पुलिस को विशेषकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि वह दोनों ही समुदाय के संभ्रांत जनों के साथ सम्पर्क कर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील करें। वहीं स्पष्ट किया कि इस दौरान किसी भी समुदाय के व्यक्ति, अराजकतत्व द्वारा अफवाह फैलाने, उपद्रव करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

30 नवंबर को होगा योगासन प्रतियोगिता व योग महोत्सव का भव्य आयोजन


सोनभद्र। भारत सरकार के फीट इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन और धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान के तत्वावधान में 30 नवंबर को योगासन प्रतियोगिता व योग महोत्सव का आयोजन क्लब नम्बर 4 ओबरा में होगा।

Advertisement



कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड, पुलिस महानिरीक्षक आरपीसिंह विंध्याचल, जिलाधिकारी बीएन सिंह, संस्थान के संरक्षक रमेश सिंह, दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के संस्थापक पूज्य स्वामी महेश योगी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Advertisement



कार्यक्रम में विभिन्न प्रान्तों के योगा प्रतियोगिता में हजारों की संख्या में योग प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा फीट इंडिया योजना के तहत योग प्रतियोगिता योग महोत्सव का भव्य आयोजन 30 नवंबर को प्रातः 7:00 से क्लब नंबर चार ओबरा में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

Advertisement



जिसके क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी ओबरा संस्थान के संरक्षक रमेश सिंह, योग गुरु आचार्य संस्थापक धनवंतरी पतंजलि ओबरा को अवगत कराते हुए बताया कि जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों/महाविद्यालय के पांच-पांच छात्र – छात्राओं उक्त योगसना योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना आवश्यक है।

Advertisement



प्रतियोगिता में प्रतिभाग किये जाने के लिए पंजीकरण का समय 7:00 बजे से 8:00 तक निर्धारित किया गया है। जिसमें सभी प्रतिभागियों को अपने अपने साथ आधार कार्ड एवं विद्यालय से निर्गत आईडी कार्ड की छाया प्रति साथ ले आना अनिवार्य है।

Advertisement



उन्होंने ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7318493702 9451848184, 94150 12909 पर संपर्क करने व सभी शिक्षण संस्थानो को कार्यक्रम में अपने विद्यालय में अध्यनरत पांच-पांच कुल मिलाकर 10 विद्यार्थियों को योगासन प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को ग्राम स्वराज्य समिति ने दिया समर्थन

HIGHLIGHTS

  • जनपद में बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाएगी ग्राम स्वराज समितिः महेशानन्द
  • सरकार के ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान को ग्राम स्वराज्य समिति ने दिया समर्थन


सोनभद्र। ग्राम स्वराज्य समिति बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए काम कर रहे 250 से भी ज्यादा गैरसरकारी संगठनों के देशव्यापी गठबंधन ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ का सहयोगी संगठन है।

Advertisement

भारत सरकार के नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के उद्घाटन के मौके पर जिला प्रशासन ने जनपद में बाल विवाह के खिलाफ काम कर रहे गैर सरकारी संगठन ग्राम स्वराज्य समिति के साथ मिलकर जागरुकता रैलियों का आयोजन किया और लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई।

Advertisement

इस कार्यक्रम में ग्राम स्वराज्य समिति ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि जिला प्रशासन के साथ मिल कर जनपद के सभी गांवों को बाल विवाह मुक्त घोषित करने का कार्य करेगी तथा सभी गांवों के बाहर बाल विवाह मुक्त ग्राम लिखा जाएगा।

Advertisement

इस राष्ट्रव्यापी अभियान और जमीन पर इसके असर की चर्चा करते हुए ग्राम स्वराज्य समिति के निदेशक महेशानंद भाई ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाल विवाह के खात्मे के लिए महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू किया गया अभियान इस बात का सबूत है कि सरकार इस सामाजिक बुराई की गंभीरता से अवगत है।

Advertisement

आज भी देश में 23 प्रतिशत से ज्यादा लड़‌कियों का बाल विवाह होता है जो न सिर्फ जीवनसाथी चुनने के उनके अधिकार का हनन है बल्कि इससे लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ रोजगार और आर्थिक निर्भरता की उनकी संभावनाओं पर भी बेहद बुरा असर होता है।

Advertisement

सरकार की योजना इस अभियान में सभी हितधारकों को साथ लेकर चलने की है और ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ का सहयोगी संगठन होने के नाते हम इसमें पूरी तरह साथ हैं। वर्षों से बाल विवाह के खिलाफ काम करने के नाते हम भली भांति जानते हैं कि समग्र और समन्वित प्रयासों के बिना यह लड़ाई नहीं जीती जा सकती।

Advertisement

लेकिन अब हमें विश्वास है कि सरकार और नागरिक समाज के साझा प्रयासों से भारत 2030 से पहले ही बाल विवाह के खात्मे के लक्ष्य को हासिल कर सकता है। इस मौके पर महेशानन्द सिंह, रामनाथ शिवेंद्र, प्रदुम्न त्रिपाठी, दिवाकर मेघ, प्रभात सिंह चन्देल, राजेश चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

थाने के चक्कर लगाते थक गया पीड़ित परिवार, नही दर्ज हुआ मामला

HIGHLIGHTS

  • कोतवाली का चक्कर लगाते थक गया पीड़ित परिवार, नही दर्ज हुआ मामला
  • गुमटी पर पलटी आटो, दुकानदार हुआ घायल, पांच दिनों से पुलिस नही की कोई कार्रवाई
  • 24 नवम्बर को हुई घटना, जिला अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज


सोनभद्र। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश देते रहते है लेकिन इन सब के बावजूद भी जनपद पुलिस पीड़ितों के प्रार्थना पत्र पर किसी भी तरह की कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझती है।

Advertisement

बीते रविवार को रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धोबही मोड़ पर पंक्चर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की गुमटी पर ऑटो पलट गया और वह घायल हो गया। जिसकी शिकायत पुलिस से किया लेकिन नई बाजार पुलिस चौकी पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं किया।

Advertisement

मामला बीते रविवार दोपहर हुई दुर्घटना में घायल पीड़ित का 5 दिन बाद भी पुलिस कोतवाली ने एफआईआर दर्ज नहीं किया और वह न्याय के दर-दर भटक रहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब नई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी इंचार्ज को फोन करके मामले की जानकारी दिया तो उनके द्वारा इधर-उधर की बातें करके मामले को टाल दिया जाता रहा।

Advertisement

पीड़ित ने गुरुवार को पत्रकारों से बताया कि उसके पिता शंकर पुत्र स्व रामपति द्वारा पंचर की दुकान मेन रोड धोबही मोड़ पर एक गुमटी में खोलकर परिवार का भरण-पोषण करते है। 24 नवम्बर को प्रतिदिन की तरह अपने गुमटी पर पंचर बनाने का कार्य कर रहे थे उसी समय टैम्पू सं0-UP64AT0228 का चालक तेजी व लापरवाही पूर्वक विपरीत दिशा से (राबर्ट्सगंज की तरफ से) आते हुए पिता के ऊपर पलट गया और टैम्पू पलटते ही चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisement

घटना स्थल पर उसके पिता गम्भीर रूप से घायल हो गये, गांव घर के सहयोग से घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल लोढ़ी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय गांव घर के लोगो द्वारा थाना राबर्ट्सगंज को सूचना दी गयी थी,

Advertisement

जिससे टैम्पू को पुलिस द्वारा कोतवाली लाया गया परन्तु टैम्पू चालक के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं किया गया है। वही पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए टैम्पू चालक को तलब कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सरिता हत्याकांड मामले में दोषी पति को हुई 7 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • सरिता हत्याकांड: दोषी पति को 7 वर्ष की   कैद
  • तीन हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • 14 वर्ष पूर्व दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो भाई ने जान मारने का लगाया गया था आरोप


सोनभद्र। 14 वर्ष पूर्व दहेज प्रताड़ना के चलते हुई सरिता हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/ सीएडब्लू, सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी पति मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर को 7 वर्ष की कैद व तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। दोषी पति को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मृतका का भाई अमरेश सिंह निवासी ग्राम देवरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र ने घोरावल थाने में 15 नवंबर 2010 को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसने अपनी बहन सरिता की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर पुत्र सुदामा निवासी ग्राम बेलखुरी,

Advertisement

थाना घोरावल, जिला सोनभद्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया था। शादी में अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप सामान दिया था। बावजूद इसके दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन सरिता को मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर शुरू से ही मारपीट कर प्रताड़ित करता था। जब भी सरिता मायके आती थी तो सारी बात सबको बताती थी। कई बार रिश्तेदारों के सामने पंचायत भी हुई, जिसमें कहा जाता था कि अब प्रताड़ित नहीं करेंगे।।

Advertisement

लेकिन पुनः वहीं रवैया अपनाया जाता रहा। 5 नवंबर 2010 को दीपावली के दिन सूचना पर अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचा तो बहन सरिता मृत हाल में पड़ी थी। उसे पूर्ण विश्वास है कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर ने उसकी बहन सरिता को मार डाला है। रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करें।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 9 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर को 7 वर्ष की कैद व तीन हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। इस संदर्भ में सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि बिसरा रिपोर्ट में सरिता की मौत विष के सेवन से हुई बताया गया है। अभियुक्त मुकुन्दलाल उर्फ बबुन्दर को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापार बन्धु की बैठक में बोले DM: व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण ससमय गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए

HIGHLIGHTS

  • व्यापारियों की समस्याओं का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
  • व्यापारियों की समस्याओं का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी
  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को 4 साल तक ब्याज मुक्त 5 लाख तक का लोन

सोनभद्र। जिलाधिकारी  बी0एन0 सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व व्यापार बन्धु की बैठक की, बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उद्यमी बन्धुओं की मदद किया जाये, जिससे अधिकधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी बेहतर तरीके से अपने उद्योग को संचालित करते रहें,

Advertisement

उन्होंनेे मौके पर मौजूद  उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र को निर्देेशित करते हुए कहाकि उद्यमियों के प्रति की जा रही कार्यवाही पर अपनी पैनी नज़र रखें, ताकि उद्यमियों के मामलों का निस्तारण समयबद्व तरीके से हो और जिले में कारोबार व व्यापार क्षेत्र में विकास हो, ताकि अधिकाधिक लोगों को आसानी के साथ उचित दर पर ज़रूरत के सामान मिले और रोजगार के अवसर भी बढ़े।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने बैंकों द्वारा उद्यमियों की पत्रावली के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान बैंकों द्वारा उद्यमियों की पत्रावलियों के निस्तारण में शिथिलता प्राप्त हुईं,

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने जोनल मैनेजर और लीड बैंक मैनेजर को पत्र जारी करने के निर्देश दियें, समीक्षा के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि जियोफिजिकल सर्वे खण्ड भूगर्भ जल विभाग द्वारा के सिनियर जियोफिजिसिस्ट द्वारा पत्रावली का समय से निस्तारण नहीं किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने सिनियर जियोफिजिसिस्ट स्वपनिल राय को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये,

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने व्यापारी बन्धुओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी ली, इस दौरान व्यापारी बन्धु के अध्यक्ष राजेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि 18 दिसम्बर को दुद्धी में व्यापारी बन्धुओं को जागरूकता हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है उसमें व्यापारियों से जुड़े अधिकारीयोें की उपस्थित रहेगें तो व्यापारी बन्धुओं के हित में योजनाओं के सम्बन्ध में व्यापारी बन्धु जागरूक हो सकगें जिसपर जिलाधिकारी ने जी0एम0डी0आई0सी0 को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त कैम्प से सम्बन्धित अधिकारियों की ड्यूटी अनिवार्य रूप से लागा दी जाये इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार शर्मा ने बढ़ौली चैक चैराहों पर प्राइवेट बसों द्वारा जाम लगाने की समस्या रखी गयी  जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

      

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्योग बन्धु व्यापारी बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गयी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान इस योजना का उद्देश उत्तर प्रदेश के कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं  को स्वरोजगार से जोड़कर नई उद्योगों को स्थापना हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना है इसकी पात्रता की शर्ते निम्नवत है 

Advertisement

आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए आवेदक की शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण है इण्टर मीडिएट एवं समकक्ष को वरीयता दी जायेगी, 5 लाख तक का लोन 4 वर्ष तक व्याज मुक्त मिलेगा, यदि 5 लाख का लोन 4 वर्ष में जमा कर देते है तो उन्हें द्वितीय किस्त में 10 लाख तक के ऋण के व्याज में छूट नही रहेगी। उन्होंने कहा कि उद्यमियों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है,

  

Advertisement

     लिहाजा उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र एवं प्रोत्साहन केन्द्र श्री राजधारी गौतम की जिम्मेदारी होगी कि वे निवेश मित्र, भार व माप की सुविधा, विद्युत सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण के प्रकरण, अग्नि शमन के प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना की पत्रावलियों का निस्तारण नियमित बैठक कराकर एकल मेज व्यवस्था के तहत सुनिश्चित करायें।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में औद्योगिक वातावरण का माहौल बनाने के लिए हर प्रयास किया जाये, ताकि उद्योग से जुडे़ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश मिलता रहे, उन्होंने कहाकि सरकारी तन्त्र जनता की सेवा के लिए तत्पर है, लिहाजा सरकारी कार्य प्रणाली में मैत्रीपूर्ण व्यवहार लाकर लोगों की सहायता की जा सके। बैठक में उद्योग से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा उठायी गयी समस्याओं को तत्परता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।  इस बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केन्द्र  राजधारी गौतम, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह, उद्यमीगण, उद्योग बन्धु के पदाधिकारीगण, सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं गणमान्य व्यापार बन्धु सम्मलित रहे।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें