नर्सिंग कालेज में लैप लाइटिंग व विदाई समारोह का किया गया आयोजन
सोनभद्र। कीर्ति इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल साइंसेज में बीएससी नर्सिंग के चौथे बैच, जीएनएम के 9th बैच तथा एएनएम के छठे बैच का लैंप लाइटिंग कार्यक्रम तथा जीएनएम के छठे बैच एवं एएनएम के पांचवे बैच का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
Advertisement
कॉलेज के डायरेक्टर डा० एके सिंह ने मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकितसाधिकारी डा० आरजी यादव का पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत किया तथा दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के पश्चात कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। वही कालेज की छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम से सबका मन मोह लिया।
Advertisement
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायधीश शैलेन्द्र यादव के निर्देश पर सत्य रमन त्रिपाठी एवं आकाश कुमार के द्वारा पास्को एक्ट 2013 के बारे छात्र व छात्रों को जागरूक किया गया। वही नीतू, दुर्गा, साक्षी, मिस फ्रेशर तथा सन्त्री यादव एवं सतीश मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन मिस प्रगति एवं डिम्पल ने किया। कार्यक्रम में कीर्ति पाली हॉस्पिटल के डॉ एके सिंह, डा० डा० केएन सिंह, डा० जेएन सिंह, डा० एएन सिंह, डा० डीके पांडेय, डा० अभय सिंह, डा० एचपी सिंह, डा०सुधेन्दु सिंह, प्रिंसिपल डा० जेया वनिथा व कॉलेज के समस्त टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ उपस्थित रहे।
25 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक चलेगा मिजिल्स रूबेला अभियान
एक वर्ष से पांच वर्ष तक के बच्चो को लगेगा निःशुल्क खसरा का टीका
सोनभद्र। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मीजिल्स रुबेला अभियान 25 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत छूटे हुए बच्चों को खसरा की बीमारी के बचाव हेतु प्रतिरक्षण किया जा रहा है जो प्रतिदिन निःशुल्क लगेगा। अभियान में दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में खसरें के टीके से वंचित बच्चों को सूचीबद्ध कराकर स्वास्थ्य केन्द्रों पर आशा बहुओं द्वारा लाने का भी कार्य किया जा रहा है। उक्त जानकारी मुख्य चिकितसाधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने दिया।
Advertisement
इस अभियान को सफल बनाने के लिए यूनीसेफ, डब्ल्यूएचओ एवं स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग लिया जा रहा है। शत-प्रतिशत बच्चों का प्रतिरक्षीकरण किये जाने हेतु प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। जनपद में 67026 घरों का घर-घर जाकर सर्वे किया गया है, जिसमें 01 से 02 वर्ष के 10213 एवं 02 से 05 वर्ष तक के 31285 बच्चें टीकाकरण हेतु चिन्हित किये गये।
Advertisement
इस प्रकार जनपद में कुल 41498 बच्चों का सर्वे किया गया जिसमें 7994 बच्चें MR1 & MR2 से छूटे हुए पाये गये, जिनको अभियान के अन्तर्गत आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है।
Advertisement
सीएमओ ने जनपदवासियों से अपील है कि जो भी बच्चें मीजिल्स रुबेला के टीका से वंचित रह गये हैं, वह जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामु० स्वा० केन्द्रों, प्रा०स्वा० केन्द्रों व उपकेन्द्रों पर जाकर खसरा की बीमारी के रोकथाम हेतु निःशुल्क टीका लगवायें तथा जिला को खसरा मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें।
सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के पालन करने एवं जनमानस में जागरुकता लाने हेतु कार्यक्रम का किया गया समापन
सड़क सुरक्षा माह नवम्बर तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु चलाया गया
विशेष जागरुकता अभियान, जन-जन को किया गया जागरूक
सोनभद्र। जिले में यातायात माह के सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह का शनिवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने डाला के रामलीला मैदान में दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
Advertisement
इस मौके पर जिलाधिकारी ने आयोजित समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर हम सभी यहां कुछ सुनने व जाने के लिए आये हैं, कुछ लोग आत्मसात भी करेंगे, किन्तु जैसे ही लोग रोड पर जाते हैं गाड़ी की स्पीड बढ़ जाती है जिस कारण आये दिन दुर्घटना की घटना भी सुनने को मिलता रहता है, इसलिए हम सभी को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि हम यातायात नियमों का पालन करें।
Advertisement
यात्रा निर्धारित समय से 10 मिनट पहले आरंभ कर दें, जिससे कि ओवर स्पीड में गाड़ी को चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी आप निर्धारित समय में कार्यालय, बस व रेलवे स्टेशन व हेलीपैड पर पहुंच सकेंगें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों के पालन हेतु विद्यालयों में बच्चों को प्रार्थना के समय बच्चों को यातायात नियमों के पालन करने की जानकारी दी जाये, युवा वर्ग के बच्चों को हाईस्पीड में गाड़ी चलाने की विशेष रुचि रहती है, जिससे कि ज्यादातर दुर्घटनाओं में युवा वर्ग ही घायल होते हैं,
Advertisement
इसलिए विद्यालयों में यातायात नियमों के पालन के प्रति विशेष जानकारी दी जाये, वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, नशे की हालत में वाहन कदापि न चलायें, नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, दुर्घटना होने पर एक पक्ष ही नहीं बल्कि दोनों पक्ष दुर्घटना के आगोश में आ जाते हैं।
यातायात नियमों के पालन हेतु लोगों में भी जागरूकता पैदा की जाये, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन खुद करने के साथ ही आम जनता को भी जानकारी देकर सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित कर सके।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सड़क सुरक्षा समापन कार्यक्रम के दौरान प्रवर्तन की बेहतर कार्यवाही करने पुलिस कर्मियों, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता प्रदान करने वाले लोगों को, पुलिस के कार्यों में सकारात्मक सहयोग करने वाले लोगों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
इस दौरान यातायात माह के दौरान विद्यालयों में आयोजित यातायात प्रतियोगिता, क्चीज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अल्ट्राटेक इण्टर मीडिएट कालेज डाला के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक की सुन्दर प्रस्तुति की गयी।
Advertisement
आयोजित सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि ओवर स्पीड गाड़िया चलाने के कारण अनेक प्रकार की दुर्घटनाएं होने की संभावना बनी रहती है। भारत देश में पिछले 2 वर्ष के आंकड़े में 3 लाख 50 हजार लोगों की मृत्यु वाहन दुर्घटना के कारण हुई है, जो मृत्यु के अन्य किसी आंकड़ों से काफी अधिक है, इससे पहले इसमें भी ज्यादातर युवा वर्ग के लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं, इसलिए शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए हेलमेट व शीटबेल्ट का प्रयोग करते हुए वाहनों का संचालन करें।
Advertisement
वाहन संचालन के समय क्या करें और क्या न करें के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये, क्योंकि ज्यादातर दुर्घटनाएं रांग साईड गाड़ी के संचालन के कारण होती है, इसका विशेष ध्यान देने की जरूरत है, कि लोग अपने साइड से ही वाहन का संचालन करें।
सड़क सुरक्षा माह समापन कार्यक्रम के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन राजेश्वर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने भी यातायात नियमों के अनुपालन के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
Advertisement
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डाला कुलवन्ती देवी, अल्ट्राटेक के एचआर हेड संजीव राजपूत, ट्रैफिक निरीक्षक अविनाश सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
60 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी
अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
तीन वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और गर्भ ठहरने पर शादी से इनकार करने का मामला
सोनभद्र। तीन वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने व गर्भ ठहरने पर शादी से इनकार करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी विकास को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 60 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 11 जनवरी 2022 को चोपन थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर विकास पुत्र रामेश्वर हलवाई निवासी कन्हौरा, थाना चोपन, जिला सोनभद्र अवैध संबंध बनाता रहा।
Advertisement
जब बेटी को करीब 3 माह का गर्भ ठहर गया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं विकास के माता पिता ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। इस तहरीर पर पुलिस ने 11 जनवरी 2022 को बलात्कार व पाक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने बयान लेने के बाद पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में बलात्कार और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी विकास को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 60 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।
• विन्ध्य तक्षशिला एकेडमी में हुआ वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
सोनभद्र। विन्ध्य तक्षशिला एकेडमी उरमौरा, राबर्ट्सगंज में शनिवार को खेल-कूद खेल-कूद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजा एंव मशाल जलाकर किया गया।
Advertisement
नर्सरी से कक्षा आठ के बच्चों के द्वारा अनेक प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुयी जिसमें स्लो साइकिल रेस तथा रील रेस आदि प्रतियोगिताएं शामिल थी।
Advertisement
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना प्रभारी सरिता सरोज थी। उन्होने बच्चों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान हेतु पुरस्कार, मेडल, तथा सर्टिफिकेट देकर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अन्त में येलो हाउस विनर तथा ग्रीन हाउस रनर घोषित हुआ।
Advertisement
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह, चीफ ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, कंचन श्रीवास्तव, प्रज्ञा पाण्डेय, शालिनी त्रिपाठी, चंचला मौर्या, ज्योति, मंजुला सिंह व सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में जनपद के समस्त पुलिस थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें-
सोनभद्र। जनसुनवाई के क्रम में शुक्रवार को अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।
Advertisement
इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण –
ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण – ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम कक्ष का सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से लिया जायजा, सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट गोदाम का मासिक निरीक्षण किया, इस दौरान गोदाम की सुरक्षा के साथ ही आवश्यक व्यवस्था का जायजा लिया गया।
Advertisement
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा मासिक व त्रैमासिक निरीक्षण किया जाता है, जिसकी रिपोर्ट भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा जाता है।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान गोदाम में लगे सी0सी0टी0वी0 के माध्यम से बारी-बारी से ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट के कक्षों की स्थिति का जायजा लिया गया और सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा बलों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने कहा कि गोदाम परिसर के आस-पास के झाड़ियों का कटान व साफ-सफाई भी करा ली जाये। इस मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें
जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित
जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित
नारी शक्ति ही सभ्यता की पहचान है और नारी सशक्तिकरण बनाये रखना हम सबका दायित्व- जिलाधिकारी
सोनभद्र। शुक्रवारको कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह ने कक्ष में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं द्वारा सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया, शिक्षा, खेलकूद, उद्यम, समाजसेवा,
Advertisement
चिकित्सा व कला-संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालीं 10 महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नारी शक्ति सम्मान से महिलाओं को अंग वस्त्र और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया,
Advertisement
सम्मानित होने वाली महिलाओं में सुमंगला को खेल के क्षेत्र में, अनीता गुप्ता को योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में, मीनाक्षी को स्वास्थ्य के क्षेत्र में, प्रतिभा कनोड़िया को सामाजिक कार्य क्षेत्र में, रंजना अग्रवाल को शिक्ष एवं सामाजिक कार्य के क्षेत्र में, अंकिता केजरीवाल को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में,चित्रा जालान को सामाजिक कार्य क्षेत्र में, डाॅ0 अनुपमा सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में, सरिता श्रीवास्तव को शिक्षा एवं
Advertisement
सुरक्षा के क्षेत्र में, संगीता श्रीवास्तव को महिला उत्पीड़न के प्रति जागरूक करने एवं सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर इन महिलाओं को सम्मानित किया गया है,इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नमामीगंगे राहुल यादव,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह उपस्थित रहें।
Advertisement
इस दौरान सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, उन्होंने कहा कि महिलाओं का समाज में वर्चस्व बढ़ रहा है, वह चाहे प्रशासनिक हो, शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा, कला, खेल-कूद, संस्कृति, उद्यम हो या नवाचार। समाज में महिलाओं के सामाजिक योगदान की स्वीकार्यता बढ़ी है।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नारी शक्ति ही सभ्यता की पहचान है और नारी सशक्तिकरण हम सबका दायित्व है। मौके पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, दीपिका सिंह एवं संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार, 11 राशि गो वंश व एक मैजिक बरामद
सोनभद्र। वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सुकृत पुलिस द्वारा, एक मैजिक से क्रुरता पूर्वक लादकर चैनपुर बिहार ले जा रहे 11 गोवंशो को बरामद किया गया है साथ ही मौके से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
बतादें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की घर पकड़ हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम मे गुरुवार को चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा ग्राम सुकृत में चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक मैजिक नम्बर UP 64 AT 6587 से पशु तस्कर कुछ पशुओं को घोरावल से लादकर आ रहे है और चैनपुर की तरफ जायेगें ।
Advertisement
इस सूचना पर सुकृत बैरियर/ स्पीड ब्रेकर हरैया के पास पहुंच कर वाहनो की चेकिंग शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान उक्त नंबर की मैजिक पर पशुओं से भरकर आ रही थी जिसे पकड लिया गया।
Advertisement
पकड़े गये अभियुक्तों में क्रमशः
1.महेश कुमार पुत्र स्व0 अशोक कुमार निवासी बृन्दावन, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष
2. रिशु यादव उर्फ विकाश यादव पुत्र स्व0 योगेन्द्र यादव निवासी सतोहा नकवई, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली उम्र करीब 20 वर्ष
Advertisement
गिरफ्तार करने वाले टीम
1.उ0नि0 बृजेश कुमार थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
वहीं बरामद किए गए मैजिक में कुल 11 अदद पशु (06 गाय, 03 बछिया,02बछड़ा) लिए है जिसको बेचने के लिए अहिरौरा मिर्जापुर ले जा रहे है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-912/2024 धारा 11/10 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश देते हुए यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी हिदायत दी है