गैंगस्टर एक्ट के दोषी गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल को 10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS


* 10 हजार रूपये अर्थदंड , अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
* गैंग चार्ट में इसके विरुद्ध सोनभद्र व चंदौली जिले के विभिन्न थानों में हत्या समेत 10 मुकदमें हैं दर्ज
* साढ़े 16 वर्ष से जेल में निरुद्ध है गैंग लीडर मुन्नू पाल

फोटो: कोर्ट भवन

सोनभद्र। विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर कोर्ट सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए साढ़े 16 वर्ष से जेल में निरुद्ध गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल को दोषसिद्ध पाकर 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।  अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। इसके  विरुद्ध गैंग चार्ट में सोनभद्र व चंदौली जिले के विभिन्न थानों में हत्या समेत 10 मुकदमें दर्ज हैं।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक जैनेंद्र कुमार सिंह ने चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 15 अप्रैल 2008 को पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में था तो पता चला कि 25 फरवरी 2008 को गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल उर्फ रमेश उर्फ कवि जी उर्फ  पुत्र भरत पाल निवासी विशेश्वरपुर, थाना नौगढ़, जिला चंदौली का एक सक्रिय गैंग है, जिसका वह गैंग लीडर है। इसके अलावा गैंग के सक्रिय सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक लाभ के लिए वर्ष 2004 से ही सोनभद्र व चंदौली जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध करता है और सदस्यों से करवाता है। इनके विरुद्ध हत्या, डकैती, हत्या का प्रयास समेत 10 मुकदमा दर्ज हैं।  लोगों में भय पैदा कर आर्थिक लाभ हेतु कार्य करना इनका एकमात्र कार्य है। यहीं वजह है कि इनके विरुद्ध कोई भी मुकदमा लिखवाने अथवा गवाही देने की जुर्रत नहीं करता है। जिसकी वजह से इनका वर्चस्व कायम है। इस तहरीर पर चोपन थाने में गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया था। विवेचना के उपरांत पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी गैंग लीडर हार्डकोर नक्सली मुन्नू पाल को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं  10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से  सरकारी वकील धनंजय शुक्ला ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती

HIGHLIGHTS

  • अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया डॉ.राजेंद्र प्रसाद का जन्म दिवस

 

सोनभद्र।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माला अर्पण कर जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया। सभागार में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एड ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद की सफलता के पीछे नियमों का कठोरता से पालन तथा कानून का सम्मान करना प्रमुख था।

Advertisement

पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड ने कहा कि बार और बैंच एक रथ के दो पहिये हैं। एक पहिया छोटा और दूसरा बड़ा होगा तो उससे जनता को न्याय नहीं मिल सकता। बार और बैंच दोनों को आपस में सामंजस्य बनाकर काम करना चाहिए।                        

Advertisement

   रामचंद्र सिंह एड ने कहा कि  भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतों तथा आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।                    

Advertisement

अवसर पर रणजीत सिंह एड, पवन कुमार सिंह एड, महेंद्र प्रताप सिंह एड, सुरेश कुशवाहा एड,  राजेश यादव एड, अभिषेक कुमार मौर्य एड, संदीप जायसवाल, सरोज एड, हरिद्वार कुशवाहा एड आदि लोग उपस्थित थे !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पॉक्सो एक्ट के दोषी प्रिंस कुमार झां को हुई 3 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • पॉक्सो एक्ट: दोषी प्रिंस कुमार झां को 3 वर्ष की कैद
  • साढ़े 8 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • पिता ललित कुमार झां को सिर्फ 2000 रुपये अर्थदंड से किया गया दंडित
    अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी 
  • साढ़े छह वर्ष पूर्व 12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ का मामला

सोनभद्र। साढ़े छह वर्ष पूर्व  12 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी प्रिंस कुमार झां को 3 वर्ष की कैद एवं साढ़े 8 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि पिता ललित कुमार झां को सिर्फ 2000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया है। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक शक्तिनगर थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 19 मई 2018 को शक्तिनगर थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 19 मई 2018 को दोपहर 2 बजे जब उसकी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी घर में अकेले मौजूद थी तभी शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना कालोनी निवासी प्रिंस कुमार झां पुत्र ललित कुमार झां जो मूल निवासी बिहार प्रांत के जिला खगड़िया,

Advertisement

थाना गोगारी, ग्राम भोजुआ का रहने वाला है उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर मे घुस गया और उसकी नाबालिग बेटी को गाली देते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।  शोरगुल की आवाज सुनकर उसके साथ ही अन्य कई लोग आ गए। उधर प्रिंस के पिता भी आ गए और मारपीट करने लगे। प्रिंस ने उसके सर में मारकर गम्भीर चोट पहुंचा दिया और पिता-पुत्र गाली देते हुए जान मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने 19 मई 2018 को पिता-पुत्र के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में मारपीट, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी प्रिंस कुमार झां को 3 वर्ष का कारावास एवं साढ़े 8 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जबकि ललित कुमार झां को कोर्ट ने  सिर्फ 2000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गीता जयंती समारोह में पांच विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित- डॉक्टर कुसुमाकर

HIGHLIGHTS

  • 11 दिसंबर को “गीता में वर्णित यज्ञ” विषय पर होगी गोष्ठी: जगदीश पंथी
  • राबर्ट्सगंज नगर स्थित “सांई हॉस्पिटल” में दोपहर एक बजे से किया गया है आयोजन

सोनभद्र। गीता जयंती समारोह समिति, सोनभद्र की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 11 दिसंबर बुधवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें पांच विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर “गीता में वर्णित यज्ञ” विषय पर गोष्ठी भी होगी।

Advertisement

बता दें कि श्री परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़, मिर्जापुर के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के परम शिष्य एवं आश्रम के प्रवक्ता रहे स्वर्गीय प्रेमनाथ चौबे जी तथा स्वामी जी की यथार्थ गीता के उर्दू अनुवादक रहे स्वर्गीय मुनीर बक्श आलम ने कार्यक्रम संयोजक डाक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव, डाक्टर वी सिंह एवं स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी जी से विचार विमर्श कर सोनभद्र जिला मुख्यालय पर गीता जयंती समारोह मनाने की शुरुआत की थी।

Advertisement

इस अवसर पर गोष्ठी का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें विद्वतजनों द्वारा गीता के बारे में विस्तार से व्याख्यान सुनाया जाने लगा। इसके अलावा गीता का प्रचार प्रसार करने में विशेष भूमिका निभाने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी करने की शुरुआत हुई।

Advertisement
Advertisement

गीता जयंती समारोह समिति के संयोजक डॉक्टर कुसुमाकर व स्वागताध्यक्ष जगदीश पंथी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राबर्ट्सगंज नगर स्थित ” सांई हॉस्पिटल” में 11 दिसंबर बुधवार को दोपहर एक बजे से किया गया है। इसमें “गीता में वर्णित यज्ञ” विषय पर गोष्ठी भी आयोजित की गई है। जिसमें विद्वतजन व्याख्यान देंगे।

Advertisement

इसके अलावा गीता के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान देने वाले पांच विभूतियों को सम्मानित भी किया जाएगा। स्वागत सचिव अरुण कुमार चौबे ने गीता जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में गीता प्रेमियों को पहुंचने का आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विश्व दिव्यांग दिवस पर DM ने दिव्यांगजनों में किया कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण

HIGHLIGHTS

  • विश्व दिव्यांग दिवस पर DM ने दिव्यांगजनों में किया कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण
  • समाधान दिवस पर कैम्प लगाकर दिव्यांगजनो को योजनाओं का भरवाए फार्मः जिलाधिकारी

सोनभद्र। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, प्रोबेशन विभाग द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलों में कैम्प लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं से सम्बन्धित फार्म भरवाकर लाभान्वित किया जाये।

Advertisement



विश्व दिव्यांग दिवस के शुभ अवसर पर विकास भवन परिसर में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर किया, कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के द्वारा 10 दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण का वितरण किया गया।

Advertisement



इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के हितों के दृष्टिगत अनेक कल्याणकारी योजना प्रारम्भ किये है जिसके माध्यम से कैम्प लगाकर दिव्यांगजनों को पेंशन, ट्राइसाइकिल व कृत्रिम अंग से सम्बन्धित फार्म भरवाकर उन्हें उपलब्ध कराया जाता है।

Advertisement

उन्होने कहा कि समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, प्रोबेशन विभाग द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलों में कैम्प लगाकर लाभार्थियों को योजनाओं से सम्बन्धित फार्म भरवाकर उन्हें लाभान्वित किया जाये। इस दौरान आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों के कार्ड भी बनाये जाये।

Advertisement

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर स्वैच्छिक संस्था जन कल्याण ग्रामोद्योग, बहुअरा सोनभद्र द्वारा दिव्यांगजनों की प्रतिभा की प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया।

Advertisement

इस प्रदर्शनी में कु० उर्मिला, रजाई बनाने की कला, जंग बहादुर द्वारा फास्ड फुड का स्टाल, बर्बुदर द्वारा सिलाई बुनाई, श्यामलाल द्वारा चित्रकला इत्यादि का प्रदर्शन किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनो से सीधा संवाद कर उनके द्वारा बनाये जा रहे सामग्री और आय के सम्बन्ध में जानकारी ली और दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विद्या देवी निर्देशित करते हुए कहा कि इसी तरह से अन्य दिव्यांगजन को भी प्रोडक्ट बनाने हेतु प्रेरित किया जाये जिससे कि वह अपनी आय बढ़ाकर रोजगार से जुड़ सकें।

Advertisement


कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार (दृष्टिबाधित), विजेन्द्र कुमार, आर्थोपेडिक दिव्यांग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुमारी संन्ध्या, दृष्टिबाधित द्वारा गीत गायन की प्रस्तुति की गयी, पवन, दृष्टि बाधित द्वारा कविता, आशीष गुप्ता द्वारा टेक्नालाजी के बारे बताया गया, सुनील कुमार द्वारा पक्षी इत्यादि की आवाजे निकाली गयी।

Advertisement

कार्यक्रम के अन्त में निजामुद्दीन, प्रबन्धक, जन कल्याण ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, बहुअरा द्वारा समस्त दिव्यांगजनो को कप प्लेट सेट वितरित किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, रमाशंकर यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, सुधान्शु शेखर शर्मा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, राजधारी प्रसाद गौतम उपायुक्त उद्योग, विनय कुमार सिंह अपर सूचना अधिकारी सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BJP जिलाध्यक्ष व घोरावल विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देखी साबरमती फिल्म

HIGHLIGHTS

  • भाजपा जिलाध्यक्ष व घोरावल विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देखी साबरमती फिल्म

सोनभद्र। मंगलवार को गोधरा कांड पर आधारित फिल्म साबरमती को भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में घोरावल विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्य एवं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय स्थित सिनेमाहाल में देखा।

Advertisement

वही भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बताया कि गोधरा कांड के पूरी कहानी तथ्य के साथ आम जनमानस के बीच आ चुकी है। फिल्म के माध्यम से जिसको हर घर हर व्यक्ति देखकर उसे घटना से व्यक्तिगत रूप हो सकता है।

Advertisement

वही घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने बताया कि पीएम मोदी व सीएम योगी द्वारा फिल्म देखकर हर व्यक्ति से अपील की कि वह जाकर यह फिल्म देखें और घटना के विषय मेजाने।

Advertisement

सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा व अजीत चौबे ने बताया कि आम जनमानस के बीच फैलाई गई गलतफहमियां व कई चर्चाओं का समाधान कर रहा हैं।

Advertisement

इस मौके पर सुरेश शुक्ला, सुरेंद्र, आलोक पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, गुड़िया त्रिपाठी, आशीष केसरी छोटू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राज्य पेयजल स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में राज्य पेयजल स्वच्छता अभियान का शुभारंभ


सोनभद्र। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के आदेश अनुसार सोमवार को पेयजल सप्ताह के रूप में सदर विकासखंड राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत बैठौली में पेयजल सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राम वासियों को पूर्ण रूप से जल जांच कर पानी के गुणवत्ता वह उनसे होने वाले बीमारियों के बारे में साथी पाइपलाइन योजना से जो पानी पीने के लिए घर- घर जा रहा है उसको दुरुपयोग न करने के लिए अपील की और बताया कि प्रत्येक राजस्व गांव में पांच पांच महिलाएं हैं

Advertisement
Advertisement

जिनको फील्ड टेस्टिंग किट दी गई है वह लोग अपनी जांच कर सैंपल को पोर्टल पर अपलोड कर दें ताकि जो सरकार द्वारा मानदेय है वह उनके खाते में भेजा जा सके साथी इन्फोटेक सॉल्यूशन की सराहना की की बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं आप लोग इसी तरह अन्य

गांव में भी कार्य को करते रहिए इस मौके पर उपस्थित सहायक अभियंता विवेक कुमार अरुण कुमार जूनियर अभियंता जनार्दन प्रसाद यूनिसेफ प्रतिनिधि विष्णु मौर्य सोनू सैनी पीएमसी से हिमांशु सुभाष आशुतोष शुक्ला इन्फोटेक सॉल्यूशन नोएडा के सहायक परियोजना सामान्य अतुल सिंह सीता सिंह नेहा पटेल प्रदीप ऋषि श्रीवास्तव सुधीर सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्नातक के अंक पत्र में गड़बड़ी को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • स्नातक के अंक पत्र में हुई त्रुटियों के सुधार को सौपा पत्र ।

ओबरा, सोनभद्र। सोनभद्र में अंक पत्र में हुई गड़बड़ी को लेकर के ABVP के कार्यकर्ताओं के द्वारा सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा और प्राचार्य से वार्ता की प्राचार्य ने भी आश्वासन देते हुए कहा इसको जल्द से जल्द सुधर जाएगा।

Advertisement



वही विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा की जैसा कि आप सभी को ज्ञात है। कि विद्यार्थी परिषद स्थापना कल से ही सदैव छात्रहित के मुद्दों पर अपनी आवाज को बुलंद करता रहा है।

Advertisement

वही जतिन पांडे एवं आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से कहा यहां पर उपस्थित सभी छात्राओं की समस्या के निदान हेतु हम प्राचार्य महोदय से आग्रह किए हुए हैं और अगर हमारी समस्या का हल नहीं निकलता है तो हम सभी कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान प्रमुख रूप से विभाग सहसंयोजक सौरभ सिंह पंकज आनंद कुमार शशांक पांडे जतिन पांडे अंश चौबे मोहित यादव प्रियांशु सोनकर गौरव इत्यादि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वाहन पास कराने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • वाहन का पास कराने वाले व खनन परिवहन करने वाले एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सोमवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 661/2024 धारा 61 (2)ख, 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 303(2), 317 (2) भारतीय न्याय सहिता व 3 (1)/58/72(6) उ०प्र० उपखनिज परिवाहन नियमावली, 4/21 खान व खनिज अधि० व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि० में वांछित अभियुक्त अमरेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता नि० डोरिया थाना रायपुर उम्र करीब 34 वर्ष को पन्नूगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जंगल मे राख गिराता मिला चालक, रेंजर ने पकड़ कर वाहन किया सीज

HIGHLIGHTS

  • जंगल मे राख गिराता मिला चालक रेंजर ने पकड़ कर वाहन किया सीज

बीजपुर, सोनभद्र। एनटीपीसी रिहंद परियोजना राख बंधे से ओवरलोड़ राख लेकर गंतब्य की ओर जा रहे एक बल्कर को जरहा रेंजर राजेश सिंह ने पकड़ कर सीज कर दिया। बताया गया कि वाहन चालक जरहा वनरेंज क्षेत्र के नेमना जंगल में अनाधिकृत रूप से राख गिरा रहा था सूचना पर पहुँची वन विभाग की टीम ने मौके से पकड लिया और वन अधिनियम की धारा में कार्रवाई करते हुए बल्कर को लाकर सीज कर दिया।

Advertisement

रेंजर ने बताया कि शनिवार शाम राख बंधे से ओवरलोड़ राख लेकर एक बल्कर रेणुकूट की ओर जा रहा था नेमना जंगल मे चढ़ाई न चढ़ पाने की वजह से वह वाहन बैक होकर पीछे भागने लगा इसी बीच चालक ने सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर राख गिराने लगा था।

Advertisement

इस दौरान वन कर्मियों ने चालक को राख गिराने से मना भी किया बावजूद भारी मात्रा में चालक ने राख डंप कर दिया। रेंजर ने बताया कि केमिकल युक्त प्लांट की राख उड़ कर वन संपदा बर्वाद कर रही है राख परिवहन में लगे वाहन चालक रेंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जंगल मे राख गिरा कर भाग जाते हैं।

Advertisement

जिसके कारण प्रदूषण फैल रहा है साथ ही पर्यावरण दूषित होने से जंगल बर्वाद हो रहा है उन्हों ने चेताया कि अगर फिर किसी वाहन चालक ने जंगल मे राख गिराया तो वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें