बाबरी विंध्वस की बरसी और जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा सतर्क, जगह- जगह तैनात रहे पुलिसकर्मी

HIGHLIGHTS

  • बाबरी विंध्वस की 32 वीं बरसी और जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रहा सतर्क
  • नगर के पूरब मोहाल मस्जिद पर एडिशनल एसपी ने किया गश्त

सोनभद्र। जनपद में बाबरी विध्वंस की 32वीं बरसी और सम्भल घटना के बाद दूसरे शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस बल को शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया था।

Advertisement

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। धार्मिक स्थलों के बाहर और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया था।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए थे। पुलिस बल को निर्देश दिए गए थे कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक कालू ने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से काम किया है। पुलिस बल को निर्देश दिए गए थे कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं।

Advertisement

उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूप से काम किया है। पुलिस बल को निर्देश दिए गए थे कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएं। इस मौके पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय, चौकी कस्बा कमलनयन दुबे, महिला थाना सविता सरोज सहित आईबी एलआईयू की टीम अलर्ट रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस बल ने किया बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास

HIGHLIGHTS

  • शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने किया बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास
  • भविष्य में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में हुई तैयारी

सोनभद्र। पुलिस लाइन में अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।

Advertisement

पुलिस बल के कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये।

Advertisement
Advertisement

अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन / टीयर गैस गन / हैंड ग्रेनेड / मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक नदीम व लाइन के अन्य अधि०/कर्म0गण मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएम और एसपी ने विद्युत उप केन्द्र राबर्ट्सगंज व छपका का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • डीएम व एसपी ने 33/11 विद्युत उप केन्द्र राबर्ट्सगंज, 220 एवं 132 के0वी0ए0 विद्युत उप केन्द्र छपका राबर्ट्सगंज का किये औचक निरीक्षण।

सोनभद्र। शुक्रवार को डीएम  बी0एन0सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 33/11 विद्युत उप केन्द्र राबर्ट्सगंज, 220 एवं 132 के0वी0ए0 विद्युत उप केन्द्र छपका राबर्ट्सगंज का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वर्कशाप में विद्युत सम्बन्धित सामग्री के मरम्मत कार्य का जायजा लिये, इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत राबर्ट्सगंज से की जा रही विद्युत आपूर्ति व शेड्यूल के सम्बन्ध में जानकारी लिये, अधिशासी अभियन्ता विद्युत को विद्युत आपूर्ति को सुचारू ढंग से संचालित करने हेतु निर्देशित किये,

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने सी0सी0टी0वी0 कैमरे के संचालन के सम्बन्ध में भी जानकारी ली तो सी0सी0टी0वी0 कैमरा चालू हालत में नहीं मिला, जिस पर जिलाधिकारी ने सी0सी0टी0वी0 कैमरे की मरम्मत कराने हेतु अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किये,

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना लागू की गयी है, जिसमें जल्दी आये, एक मुश्त भुगतान कर ज्यादा लाभ पायें, एक मुश्त समाधान योजना घरेलू वाणिज्यिक, निजी संस्थाओं एवं औद्योगिक संयोजनों के 30 सितम्बर,2024 तक के सरचार्ज पर नियमानुसार छूट देय होगी,

Advertisement

निजी नलकूप के संयोजनों पर एक मुश्त समाधान योजना पूर्व से लागू है, जो अभी भी चल रही है, उपरोक्त समाधान योजना तीन चरणों में होगी, पहला चरण 15 दिसम्बर,2024 से 31 दिसम्बर,2024 तक, द्वितीय चरण 01 जनवरी,2025 से 15 जनवरी,2025 तक तृतीय चरण 16 जनवरी,2025 से 31 जनवरी,2025 तक है, प्रथम चरण में सरचार्ज में सबसे अधिक छूट मिलेगी,

Advertisement

उपरोक्त समाधान योजना में मा0 न्यायालय में लम्बित विद्युत बीजक से सम्बन्धित मामले में भी विचारणीय होगें, परन्तु समाधान होने पर सम्बन्धित उपभोक्ता को मा0 न्यायालय से वाद वापस करने का प्रमाण-पत्र देना होगा, आर0सी0 के मामले भी समाधान योजना में शामिल है, परन्तु कलेक्शन चार्ज की धनराशि भी जमा करना होगी, जिसे विभाग द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा,

Advertisement

उक्त योजना का लाभ लेने हेतु उपभोक्ता विभागीय कार्यालय उप खण्ड कार्यालय एवं सी0एस0सी0 से सम्पर्क कर सकते हैं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विद्युत विभाग के जे0ई0, ए0ई0 सहित अन्य सम्बन्धित कार्मिकगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एक परिवार न्याय की आस में घर के बाहर पिछले 10 दिनों से टीन शेड के नीचे रात गुजारने को मजबूर

HIGHLIGHTS

  • पीड़ित परिवार ओबरा तहसील और चोपन थाने का चक्कर लगा लगा कर थक गए है ।

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में एक परिवार न्याय की आस में 10 दिनों से अपने ही घर के बाहर टीन शेड के नीचे रात गुजारने को मजबूर है।

Advertisement

इस कड़कड़ाती ठंड में दो मासूमों के साथ , एक महिला और एक 70 वर्षीय बुजुर्ग खुले में रहने को मजबूर है। पीड़ित परिवार का आरोप है की आपसी विवाद में भाई के लड़कों के द्वारा हम सब को घर से बाहर निकालकर ताला बंद कर दिया गया है। पीड़ित परिवार ओबरा तहसील और चोपन थाने का चक्कर लगा लगा कर थक गए है ।

Advertisement

पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब पीड़ित परिवार न्याय की आस में मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहा हैं। वही इस मामले में ओबरा एसडीएम ने बताया कि हमने खुद फोन के माध्यम से थाने और सीओ सिटी को फोन पर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा है और मौके पर नायब तहसीलदार को भी भेजा था।

Advertisement

बता दे की चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया रोड पर स्थित चोपन सीएचसी के बगल के रहने वाले शिव पूजन दास अपने परिवार के साथ पिछले 10 दिनों से अपने ही घर के बाहर टीन शेड के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।

Advertisement

पीड़ित परिवार ओबरा तहसील और चोपन थाने के चक्कर लगा कर हार गए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। वही मामले में एक न्यूज चैनल की टिम से ओबरा एसडीएम ने बताया कि मेरे द्वारा कागज पर मार्क कर चोपन थाना प्रभारी को ताला खुलवाने को कहा गया था

Advertisement

पर उसपर कोई कार्यवाही नहीं की गई फिर मैने मौके पर नायब तहसील को भेजा था पर इन लोगों का मामला कोर्ट में लंबित होने की वजह से मामले को रोक दिया गया है। कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्यवाही किया जाएगा।वही मामले में पीड़ित 70 वर्षीय शिव पूजन दास अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर टीन शेड के नीचे पिछले 10 दिनों से रात गुजारने को मजबूर हैं।

Advertisement

शिव पूजन दास कहना है कि हम लोग सात भाई थे जिसमें इस सात बिस्से में एक मकान बना है और सभी को बराबर हिस्सा मिला है। हमारा भी इस जमीन पर दो कमरा है और एक रास्ता है जिससे हमारे चौथे नंबर के भाई राम शकल और उनके बच्चों के द्वारा हमारे आने जाने का रास्ता रोक दिया गया है। जिससे हम लोग घर के अंदर नहीं जा पा रहे हैं।

Advertisement

इस मामले की शिकायत ओबरा एसडीएम और चोपन इंस्पेक्टर से कई बार किए पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वही पीड़िता ममता देवी ने बताया कि हम अपने बच्चे को छोड़ने स्कूल गए थे और घर पर कोई नहीं था तभी हमारे चचिया ससुर राम शकल और उनके बच्चों के द्वारा हमारे घर में जाने वाले रस्ते को रोक दिया गया।

Advertisement

कुछ दिन पहले आपसी झगड़ा हुआ था दोनों पक्ष थाने गए थे तभी पुलिस द्वारा दोनो पक्षों पर 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी से नाराज भतीजों ने ताला बंद कर दिया गया। अब लगातार ओबरा तहसील और चोपन थाने का चक्कर लगाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

D.B.A. सोनभद्र ने मनाया डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाया गया

सोनभद्र।  डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा अधिवक्ता भवन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एड की अध्यक्षता में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि मनाई गई  !  

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र सिंह एड ने कहा कि 6 दिसंबर को भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई जाती है, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।
        

Advertisement

   एड पवन कुमार सिंह एड पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी बी ए ने कहा कि डॉक्टर भीमराव  अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, विद्वान, और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज में व्याप्त असमानता और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने में समर्पित किया था ।

Advertisement

उनकी पुण्यतिथि पर, हम उनके योगदान और आदर्शों को याद करते हैं और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हैं। डॉ. अंबेडकर की विरासत आज भी हमें प्रेरित करती है और हमें समाज में समानता, न्याय, और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करती है ।                         

Advertisement

  इस अवसर पर सत्यप्रकाश कुशवाहा एड, राम प्रकाश सिंह एड, शारदा प्रसाद मौर्य एड, रमेश चंद्र सिंह एड, प्रदीप मौर्या एड,कामता प्रसाद यादव एड, शाहनवाज खान एड, पायल जायसवाल एड, वी पी सिंह एड ,संतोष कुमार एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अपना दल एस ने मनाया डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस

HIGHLIGHTS

  • डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का मनाया गया परिनिर्वाण दिवस

सोनभद्र। शुक्रवार को अपना दल एस के जिला कार्यालय छपका पर बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ।

Advertisement

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में का0 प्रदेश सचिव श्रमिक मंच विनोद यादव  एवं विशिष्ट अतिथि का0 जिला महासचिव कृष्णकांत कुशवाहा उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश पटेल तरंग ने किया।

    

Advertisement

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल ने कहा की आम्बेडकर जी  कहते थे । “शिक्षा जितनी पुरुषों के लिए आवश्यक है उतनी ही महिलाओं के लिए “हिंदू धर्म में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। सन 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरांत सम्मानित किया गया था।

Advertisement

भीमराव अम्बेडकर का दृष्टिकोण, उनकी विचारधारा मानववादी रही है। उनका उदेश्य शोषित, पीड़ीत एवं दलित समाज का विकास करना एवं उन्हें उनके मानव अधिकारों से सजग करानाएवं मानवीय अधिकार दिलाना था। उनके चिन्तन में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता व न्याय के दर्शन होते है ।

 

Advertisement

मुख्य अतिथि विनोद यादव ने कहा की   बचपन से ही आर्थिक और सामाजिक भेदभाव से जूझते हुए भीमराव अंबेडकर ने मुश्किल परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई शुरू की थी। भीमराव अंबेडकर जी को श्री कृष्ण केशव अम्बेडकर ने पढ़ाया था।संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को वंचितों, गरीबो और शोषितों का मसीहा बनाने में एक राजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. बड़ौदा के तत्कालीन महाराजा सायाजीराव गायकवाड़ ने अंबेडकर की उस वक्त मदद की, जब उनके सामने आगे पढ़ाई करने का संकट खड़ा हो गया था.
          

Advertisement

विशिष्ट अतिथि कृष्णकांत कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब कहते थे “शिक्षा वो शेरनी का दूध है ,जो पियेगा वो दहाड़ेंगा”   अंबेडकर जी ,रामजी और भीमाबाई के 14वें संतान थे। रामजी-भीमाबाई के सात बच्चों की शिशु अवस्था में ही मौत हो गई थी। ऐसे में अंबेडकर का खास ख्याल रखा जाता था।

Advertisement

बचपन में वह लाड़-प्यार में बिगड़े बालक थे। वे जैसे-जैसे बड़े हुए उनकी छवि ज़िद्दी व लड़ाकू बालक की बनती गई। उन्हें किसी भी खेल में हारना पसंद नहीं था। उनकी यह आदत आजीवन बनी रही।
            

Advertisement

कार्यक्रम में का0 जिलाध्यक्ष युवा मंच ई0 के0डीo सिंह, का0 जिला मीडिया प्रभारी अनूप पटेल ,पूर्व मीडिया प्रभारी विकाश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बौद्धिक मंच चंद्रशेखर पटेल, आईटी सेल जिलाध्यक्ष चौधरी  सुनील सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच आसिफ अहमद ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष बौद्धिक मंच प्रवीण त्रिपाठी,विधान सभा अधक्ष्य घोरावल  रामसूरत पटेल,  महेंद्र पटेल, लवकुश पटेल,प्रेमनाथ कन्नौजिया, राजाराम गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, दीपक सिंह राजपूत, आजाद पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बांग्लादेश के हिंदुओ की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार-राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने प्रधान मंत्री को पुनः लिखा पत्र

      
सोनभद्र। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार  के विरुद्ध कठोर कदम उठाने के संबंध में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः पत्र लिखा है। श्री मिश्र ने लिखा है कि विगत कई महीनो से बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्ता पलट के बाद वहां भयानक और दिल को दहला देने वाली अराजकता का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

अल्पसंख्यक हिंदुओ के नरसंहार एवम मां बहन बेटियों के साथ वहशियाना अत्याचार की खबरे आ रही है जो दिल को दहलाने एवम झकझोर देने वाली और बहुत ही दुखद एवम पीड़ा दायक है। हिंदुओ को चुन चुन कर ना केवल मारा जा रहा है बल्कि उनके चल अचल सम्पत्तियो पर कब्जा भी किया जा रहा है। हिंदू परिवारों के साथ जुल्म और अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है।

Advertisement

ऐसे में भारत सरकार से बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं के जीवन और संपति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत सख्त कदम उठाने की मांग करता हूं। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्र में लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी आपको सनातन धर्म संस्कृति एवम हिंदुओ की रक्षा के लिए हिंदुओ ने अपना नेता बनाया है

Advertisement

और आज बांग्लादेश का हिंदू समाज अत्यंत पीड़ा और तकलीफ में आपकी तरफ बहुत बेबस और कातर भरी निगाहों से देख रहा है। सोशल मीडिया पर बांग्लादेश से आ रही खबरें हृदय को विचलित कर दे रही है। मां बहन बेटियों के साथ सामूहिक बलात्कार और  जानवरो की तरह कत्ल किए जाने की खबरे मिल रही हैं।

Advertisement

श्री मिश्र ने मांग किया है कि बांग्लादेश के हिंदुओ के जीवन, सम्मान,परिवार और संपति की सुरक्षा के लिए बांग्लादेश की वर्तमान सरकार के विरुद्ध जल्द से जल्द सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सपा नेता सकरार अहमद बीएसपी में शामिल

HIGHLIGHTS

  • सपा नेता करार अहमद बीएसपी  में शामिल

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। सपा के जिला उपाध्यक्ष और दुद्धी विधान सभा के अध्यक्ष रहे सकरार अहमद ने सपा छोड़  शुक्रवार को बसपा का दामन थाम लिया। बसपा नेता राम विचार गौतम ने बताया कि  बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर  के परिनिर्वाण कार्यक्रम मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सोनभद्र  सेकरार अहमद जी समाजवादी पार्टी छोड़कर बसपा का सदस्यता ग्रहण किया।

Advertisement

मुख्य मंडल प्रभारी डॉ अशोक गौतम  एवं जिला अध्यक्ष . बी सागर ने उन्हें सदस्यता दिलाई। श्री गौतम ने कहा कि दुद्धी सहित जिले में अपनी खास पहचान बनाने वाले सकरार के बसपा में आने से पार्टी को मजबूती मिली है। बसपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के दोषी बब्बू विश्वकर्मा को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 65 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • सात वर्ष पूर्व 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। सात वर्ष पूर्व  16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी बब्बू विश्वकर्मा उर्फ लालबाबू को 10 वर्ष की कैद एवं 65 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 16 दिसंबर 2017 को रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 12 दिसंबर 2017 को शाम 3 बजे उसकी  16 वर्षीय नाबालिग बेटी  को रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिल्थम गांव निवासी बब्बू विश्वकर्मा उर्फ लालबाबू पुत्र रामचरन बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया। 

Advertisement

इस तहरीर पर पुलिस ने 16 दिसंबर 2017 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 8 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी बब्बू विश्वकर्मा को 10 वर्ष का कारावास एवं 65 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 50 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एसबीए चुनाव कार्यक्रम घोषित,10 दिसंबर से मिलेगा पर्चा- चुनाव अधिकारी एड. शशि कुमार

HIGHLIGHTS

  • 17 दिसंबर को होगा टेंडर मतदान
  • 20 दिसंबर को डाला जाएगा वोट
  • 21 दिसंबर को होगी मतगणना और विजयी पदाधिकारियों की घोषणा
  • अध्यक्ष, महामंत्री समेत 23 पदों के लिए होगा चुनाव

सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2024-2025 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शुक्रवार को हो गई। 10 दिसंबर से जहां पर्चा की बिक्री शुरू हो जाएगी, वहीं 17 दिसंबर को टेंडर मतदान और 20 दिसंबर को वोट डाला जाएगा। 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई और अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा जन संपर्क भी तेज कर दिया गया है।

Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने वर्ष 2024- 2025 के चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच किया जाएगा।

Advertisement

पर्चा 11 व 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच जमा किया जाएगा। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 13 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे किया जाएगा। पर्चा पर आपत्ति 13 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच तथा उसी दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच पर्चा की जांच और आपत्ति निस्तारण किया जाएगा।

Advertisement

वैध पर्चा का प्रकाशन 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे होगा। पर्चा वापसी 13 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच और अंतिम वैध पर्चा का प्रकाशन उसी दिन दोपहर बाद 4:30 बजे किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशियों के बीच मतदाता सूची का वितरण 16 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच में किया जाएगा।

Advertisement

लेकिन मतदाता सूची सिर्फ जिन पदों पर वोट डाला जाएगा उन्हीं प्रत्याशियों को दी जाएगी। जो वकील मतदाता वोटिंग के दिन बाहर रहेंगे उनकी सुविधा के लिए 17 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच टेंडर मतदान कराया जाएगा।

Advertisement

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ 20 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे।  वहीं 21 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से मतगणना कराई जाएगी और उसी दिन विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि मतदान और मतगणना के दिन दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे के बीच भोजनावकाश रहेगा। उधर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का संपर्क तेज हो गया, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें