सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में शनिवार को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी HCL Collabera द्वारा कुल 11 छात्रों का चयन किया गया। यह चयन संस्थान की शिक्षा गुणवत्ता और छात्रों की प्रतिभा का प्रमाण है।
Advertisement
इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में अंतिम वर्ष के छात्रों ने भाग लिया जिसमे अमित कुमार, आयुष मिश्रा, प्रियंशु कुशवाहा, रिया पांडेय, सौम्या राज, इशिता शुक्ला, शिवांगी शांडिल्य, श्रुति चतुर्वेदी, खुशी श्रीवास्तव, बृजेश यादव, अतिरेक श्रीवास्तव का चयन हुआ।
Advertisement
इस ड्राइव का सफल संचालन प्लेसमेंट समन्वयकों डॉ. अरविंद कुमार तिवारी एवं डॉ. भावना अरोरा के मार्गदर्शन में किया गया। चयन प्रक्रिया में तकनीकी साक्षात्कार और एचआर इंटरव्यू जैसे चरण शामिल थे।
AdvertisementAdvertisement
कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर जी. एस. तोमर ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हमारा संस्थान छात्रों को सिर्फ तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि उन्हें व्यावसायिक दुनिया के लिए तैयार करने का वातावरण भी प्रदान करता है। यह सफलता उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।
संस्थान में इस उपलब्धि से उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में और भी सफल प्लेसमेंट की उम्मीद की जा रही है।
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जूनियर इंजीनियर संगठन का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
अवर अभियन्ता के निलंबन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
अधिशाषी अभियंता पर भी लगाया उत्पीड़न करने का आरोप
सोनभद्र। जनपद में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के समस्त अवर अभियंता गण व प्रोन्त्रत सहायक अभियंता गण, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र दुबेपुर पर तैनात अवर अभियंता रत्नेश कुमार भारती को कार्यालय अधीक्षण अभियंता द्वारा गलत तरीके से निलंबित कर दिया गया है।
Advertisement
उक्त निलंबन के विरोध में जनपद के समस्त अवर अभियंता व प्रोत्रत सहायक अभियंता आज अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्य बहिष्कार किया। इस विरोध सभा कि अध्यक्षता ई. राजेंद्र प्रसाद व सचिव ई. महेश कुमार द्वारा किया गया।वही अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस गलत तरीके से अवर अभियंता को निलंबित करने से अवर अभियंता अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। उक्त निलंबन से संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है और साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा तब तक संगठन के समस्त सदस्य गण अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सम्मुख उपस्थित रहकर कार्य से विरत रहेंगे और वक्ताओं के द्वारा यह भी बताया गया कि अधिशासी अभियंता रॉबर्ट्सगंज द्वारा संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
उक्त सभा में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा के समस्त सदस्य गण एवं पदाधिकारी गण इंजीनियर चंदन गुप्ता इंजीनियर सतीश यादव इंजीनियर विनोद कुमार इंजीनियर अतुल दुबे इंजीनियर रामलाल इंजीनियर तेजू राम गौतम इंजीनियर अनिल सिंह इंजीनियर कमलेश कुमार बिंद इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद बिंद इंजीनियर वीरेंद्र कुमार इंजीनियर राजेश कुमार इंजीनियर बाबू नंदन इंजीनियर संत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे
Advertisement
वही अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि इस गलत तरीके से अवर अभियंता को निलंबित करने से अवर अभियंता अपने आप को प्रताड़ित महसूस कर रहा है। उक्त निलंबन से संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है और साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि जब तक निलंबन वापस नहीं होगा
AdvertismentAdvertisement
तब तक संगठन के समस्त सदस्य गण अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सम्मुख उपस्थित रहकर कार्य से विरत रहेंगे और वक्ताओं के द्वारा यह भी बताया गया कि अधिशासी अभियंता रॉबर्ट्सगंज द्वारा संगठन के सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
Advertisement
उक्त सभा में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश शाखा के समस्त सदस्य गण एवं पदाधिकारी गण इंजीनियर चंदन गुप्ता, इंजीनियर सतीश यादव, इंजीनियर विनोद कुमार, इंजीनियर अतुल दुबे, इंजीनियर रामलाल, इंजीनियर तेजू राम गौतम, इंजीनियर अनिल सिंह, इंजीनियर कमलेश कुमार बिंद, इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद बिंद, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार, इंजीनियर राजेश कुमार, इंजीनियर बाबू नंदन, इंजीनियर संत कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे
अधिवक्ता पर जान लेवा पिटाई के आरोपी पुलिस कर्मी को तत्काल निलंबित करें मुख्यमंत्री–राकेश शरण मिश्र
नैनी के अधिवक्ता आदर्शन मिश्र को पीटने वाले चौकी इंचार्ज के विरुद्ध कठोर कारवाई की मांग
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने हेतु पुनः की माँग
Advertisement
सोंनभद्र। दो दिन पूर्व प्रयागराज जनपद के औद्योगिक क्षेत्र नैनी में अधिवक्ता आदर्शन मिश्र को चौकी इंचार्ज संजीव कुमार द्वारा बुरी तरह पीटने की घटना की जानकारी होते ही जनपद प्रयागराज सहित प्रदेश के अधिवक्ता संघों एवम अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया है।
Advertisment
पुलिस द्वारा बेवजह अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जान लेवा पिटाई की घटना की जानकारी होते ही संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ एवम प्रदेश के उच्च पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल दोषी पुलिस अधिकारी पर कठोर से कठोर कारवाई करने हुए निलंबन की मांग की है।
Advertisement
सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर थाने में अधिवक्ता आदर्शन मिश्र की जानलेवा पिटाई करने वाले आरोपी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कारवाई की माँग की है।
Advertisement
उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और अधिवक्ताओं पर आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ना तो प्रदेश सरकार और ना ही उत्तर प्रदेश की पुलिस के पास कोई कार्य योजना है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता संजीव कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है। इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
Advertisement
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल अधिवक्ता संजीव कुमार के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है।
इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
ब्लॉक प्रमुख ने नवनिर्मित इंटरलाकिंग का किया लोकार्पण
: सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेठीगांव में नवनिर्मित इंटरलाकिंग का शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने लोकार्पण किया, ग्राम पंचायत में मेन रोड से तपेश्वर तिवारी के घर तक करीब चार लाख रुपये की लागत से 60 मीटर लम्बा इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है,
Advertisement
ब्लॉक प्रमुख ने कहा की इंटरलाकिंग का निर्माण होने से लोगों को आवगमन में करने में सहूलियत होगी, लोकार्पण के अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने के लिए वह निरंतर प्रयास कर रही हैं, इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी, हरिप्रसाद चौबे, अनिल, अभिषेक, विकास, चिंतामणि तिवारी, नागेश्वर आदि उपस्थित रहे,
बारह वर्ष बाद भी छात्राओं को कालेज शिक्षा की सुविधा नहीं
उच्च शिक्षा के लिए भटक रही छात्राएं
बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के पोखरा ग्राम पंचायत में तीन मंजिला राजकीय डिग्री कालेज बारह वर्ष बाद भी खुलने की बाट जोह रहा है। जबकि मुख्यमंत्री द्वारा भवन का लोकार्पण दो वर्ष पहले कर दिया गया। बावजूद निर्माण एजेंसी और विभाग की लापरवाही के कारण आज तक भवन शिक्षा विभाग को हैण्ड ओवर नहीं किया गया।
Advertisement
जबकि शासन स्तर से विद्यालय में प्राचार्य की नियुक्ति भी कर दी गई। अब ग्रामीण और छात्र विद्यालय खुलने की बाट जोह रहे हैं। विकास खण्ड बभनी से पचास किलोमीटर दूर दुद्धी में राजकीय डिग्री कालेज है। बभनी के पोखरा में बने डिग्री कालेज माडल डिग्री कालेज के रूप में बनाया गया है जिसमें गणित विज्ञान सभी विषयों की पढ़ाई होंगी। डिग्री कालेज के प्रारम्भ होने से खास तौर पर छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।
Advertisment
और दूरी के कारण घर बैठ रही छात्राएं भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर पाएगी। विगत कुछ दिनों पहले जिलाधिकारी ने विद्यालय दौरा कर भवन को हैण्ड ओवर करने का निर्देश दिया था। विद्यालय में प्राचार्य की तैनाती भी कर दी गई है प्राचार्य डा रामसेवक यादव ने बताया कि कर्मचारियों के अभाव में विद्यालय संचालन नहीं हो पा रहा। आगे शासन के निर्देश का इन्तजार है।
आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न
आकांक्षी जनपद के सभी सूचको मे लाये सुधारः डीएम
सोनभद्र। आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास से जुड़े सूचकों के प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के जनपद एवं ब्लॉकस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Advertisement
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने समीक्षा के दौरान कहा कि आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत सभी सूचकों पर लगातार निगरानी रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं कृषि से संबंधित जिन सूचकों की प्रगति वर्तमान में राज्य के औसत से नीचे है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुधारते हुए राज्य औसत से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए।
Advertisement
स्वास्थ्य एवं पोषणः गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार की उपलब्धता, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण एवं पोषण स्तर में सुधार पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने आईसीडीएस विभाग को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र गर्भवती महिला पोषाहार से वंचित न रहे।
Advertisment
साथ ही, कुपोषण के सूचकों पर विभागीय एक्शन प्लान के अनुसार निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि रोस्टर के अनुसार 30 से अधिक आयुवर्ग के लोगों का हाइपरटेंशन और शुगर की जांच करे और उन्हें स्वस्थ दिनचर्या, भोजन एवं उपचार के लिए प्रेरित करें।
Advertisement
शिक्षाः बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि गणित एवं भाषा विषयों में छात्रों के प्रदर्शन में सुधार, छात्र शिक्षक अनुपात युक्त विद्यालयों की संख्या बेहतर करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। परीक्षा परिणामों में उत्कृष्टता लाने के लिए स्कूलों में विशेष कक्षाएं एवं साप्ताहिक मूल्यांकन पर बल दिया गया।
Advertisement
कक्षा 8 से प्रोन्नत सभी छात्रों को नजदीकी राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में नामांकित किया जाए। कोई भी छात्र उच्च शिक्षा से वंचित न रहे और उनका अधिगम स्तर भी बेहतर करने के लिए उपचारात्मक शिक्षण और ब्रिज कोर्स संचालित किए जाएं।
Advertisement
कृषिः कृषि विभाग को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड वितरण, फसल बीमा योजना की कवरेज एवं माइक्रो सिंचाई व्यवस्था में सुधार हेतु व्यापक जनजागरुकता एवं लक्ष्य आधारित कार्य योजना बनाने को कहा गया। मृदा स्वास्थ कार्ड के लिए उन किसानों को सम्मिलित करें जिनके भूमि का परीक्षण 2 वर्ष से अधिक समय पहले हो चुका है।
Advertisement
सामाजिक विकास एवं आधारभूत अधोसंरचना से जुड़े अन्य सूचकों पर भी चर्चा की गई और सभी संबंधित विभागों को आगामी समीक्षा बैठक तक संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
Advertisement
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में आकांक्षी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके एवं जीवन स्तर में सुधार हो सके।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया व राहुल गांधी का फूंका पुतला
नेशनल हेराल्ड घोटाला मामले को लेकर किया प्रदर्शन
सोनभद्र। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रम हिरेश द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी का पुतला फूंका और नेशनल हेराल्ड में किये गये घोटाले के विरोध में प्रदर्शन किया।
Advertisement
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक तक पैदल मार्च किया और पुतला दहन किया। इस दौरान महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने कहा कि ईडी ने यंग इंडिया मनी लांड्रिंग केस में 15 अप्रैल को चार्जशीट दाखिल किया इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी का नाम शामिल है।
Advertisement
जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हमेशा देश को लुटने का काम किया है जब कांग्रेसी नेता पुरे तरह फस गये हैतो बौखला कर देश भर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
Advertisement
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, मुन्ना दुबे, जिला मंत्री उत्कर्ष पाण्डेय, अतुल पाण्डेय जिला, सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव, जिला सह मीडिया रोशन सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, जिला मंत्री विनोद पटेल, जिला मंत्री शिवम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिले में एक्शन मोड में एण्टी रोमियों स्क्वाड टीम, महिला सुरक्षा को लेकर प्रतिदिन चल रहा जागरुक एवं चेकिंग अभियान
सोनभद्र। महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर महिलाओ, बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं व महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरुक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा स्कूलों/कॉलेजों, मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरुक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही
Advertisment
सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Advertisement
इसके साथ ही बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
सोनभद्र में यातायात सुधार के लिए चिन्हित स्थानों से ही संचालित होंगे यात्री वाहन
प्राइवेट वाहन, बस और ऑटो अब चिन्हित स्थानों से ही भरेंगे सवारी
अधिशासी अधिकारी व यातायात प्रभारी निरीक्षक ने किया स्थलीय निरीक्षण
Advertisement
सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से निपटने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में गुरुवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव और यातायात निरीक्षक अविनाश सिंह ने संयुक्त रूप से घोरावल, पन्नगंज, मधुपुर, कर्म, ओबरा, अनपरा और दुद्धी रूट के स्टैंडों का निरीक्षण किया।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे इधर-उधर खड़े होने वाले बस व ऑटो चालकों को अब निर्धारित स्थानों से ही सवारी भरने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इससे मुख्य बाजार और व्यस्त मार्गों पर जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।
अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने जानकारी दी कि विभित्र स्थानों का मुआयना कर लिया गया है और कई चिन्हित जगहों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया है, जिसे जल्द खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टैंड निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरु कर दिया जाएगा।
Advertisement
वहीं, यातायात निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि घोरावल, मधुपुर और कर्म रूट की बसों के लिए धर्मशाला स्थित फ्लाईओवर के नीचे नया बस स्टैंड बनाया जाएगा।
Advertisement
खड़ीयारी, अनपरा, ओबरा और अन्य रूटों के लिए नवीन मंडी के पास फ्लाईओवर के नीचे स्थान चिन्हित किया गया है। इसके अलावा, ऑटो स्टैंड के लिए भी आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर जगह निर्धारित की जाएगी।
Advertisement
प्रशासन का यह कदम यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
Dm की बड़ी कार्यवाही: जिला उद्यान अधिकारी व अधिशाषी अभियंता जल निगम शहरी को स्पष्टीकरण जारी
फसल बीमा योजना का बैंकर्स करे भुगतान, लापरवाही पर दर्ज होगी एफआईआर: जिलाधिकारी
सोनभद्र। नवीन व्यवस्था के अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से डीएम बीएन सिंह गुरुवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया, इसके साथ ही जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया है।
Advertisement
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी कृषक बन्धुओं के भुगतान में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित बैंकर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी।
Advertisement
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Advertisement
समीक्षा के दौरान एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत जिन कृषक बन्धुओं ने फसल बीमा योजना में पंजीकरण कराया है, उनके फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान सभी बैंकर्स निर्धारित समय अवधि में करना सुनिश्चित करें। भुगतान में किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित बैंकर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisment
बैठक के दौरान जिला उद्यान अधिकारी व अधिशासी अभियन्ता जल निगम शहरी अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है, सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिता के आधार पर कराना सुनिश्चित करेंइसमें किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
Advertisement
इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जिन ग्रामों में पाइप लाईन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, वहां पर निर्धारित समय अवधि में पेयजल आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाये,
Advertisement
उन ग्राम सभाओं में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करने की आवश्यकता न पड़ें, नहरों के माध्यम से तालाबों व जलाशय, पोखरा में पानी भरने की कार्यवाही ससमय कर ली जाये, जिससे कि पशु, पक्षियों, जानवरों को पाने की पानी की समस्या न होने पायें।
Advertisement
उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाये, निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाये, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्ता के साथ अधूरे कार्यों को पूर्ण किया जाये, अन्यथा की स्थिति में जिस स्तर से कमी पायी जायेगी उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उच्च स्तर पर पत्राचार भी किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित की होगी।
Advertisement
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा।
Advertisement
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।