दस दिवसीय ‘‘जनजातीय नृत्य कार्यशाला’’ का हुआ भव्य उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • दस दिवसीय ‘‘जनजातीय नृत्य कार्यशाला’’ का हुआ भव्य उद्घाटन

रमेश देव पाण्डेय (जिला संवाददाता)


वाराणसी। सोमवार को दस दिवसीय ‘‘जनजातीय नृत्य कार्यशाला’’ उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति कला संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान का उद्घाटन मुख्य अतिथि महेन्द्र प्रसाद वरिष्ठ समाज सेवी वाराणसी, विशिष्ठ अतिथि-बुधिराम गोंड, बाबू लाल पटेल आदि द्वारा आदिवासी महानायक बिरसा मुण्डा जी के मूर्ति पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि दस दिवसीय जनजातीय नृत्य कार्यशाला में जनजातीय समाज की विलुप्त होती गोंडी नृत्य, कर्मा एवं शैला नृत्य को गहनता पूर्वक सिखाया जा रहा है। जिसे आप सभी सीख कर आदिवासी संस्कृति को मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी। वर्तमान में जनजातीय समाज की अनेक संस्कृति विलोपन के कगार पर है जिसे उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, सस्कृति विभाग, लखनऊ के प्रयास से जीवन्त करने का कार्य किया जा रहा है। जिसके धन्यवाद करता हूॅ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यशाला के संचालन को सराहना किया। कार्यशाल के प्रशिक्षक विनोद कुमार गोंड एवं सहायक दिलीप ने प्रतिभागियों को प्रथम दिन में जनजातीय नृत्य को कब, कैसे और किस पर्व एवं त्योहार पर किया जाता है, जिसे सहजता पूर्वक प्रतिभागियों को बताया। 
कार्यशाला में बृजभान मरावी सचिव/प्रबंधक-जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी ने कहा कि दस दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से जनपद की दुर्लभ गोंडी जनजातीय नृत्य-गीत की बारिकियों को रोचात्मक बनाकर मंच पर कैसे प्रस्तुत किया जाए इस तरह से प्रशिक्षित किया जाएगा। और नये उम्र के बच्चों को सिखाया जाएगा। कार्यशाला में प्रियका गोंड, विजयलक्ष्मी गोंड, आॅचल गोंड, बलिराम, प्रितम गोंड, रंजीत गोंड आदि ने प्रतिभाग किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement



	

एडिशनल SP ने विवेचना रजिस्टर व बीट बुक का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा पुलिस लाईन चुर्क में स्थित सभागार कक्ष में विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट आरक्षियों के बीट बुक का किया गया निरीक्षण

  सोनभद्र। सोमवार को पुलिस लाईन चुर्क,  स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा जनपद के समस्त विवोचको के विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद के समस्त बीट कर्मियों के बीट बुक का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

उक्त निरीक्षण के दौरान बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों/छेड़खानी/महिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलों/शोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

साथ ही बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय द्वारा बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीगणों को निर्देशित किया गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए हुए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें


सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
  

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BJP जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विषयक विचार गोष्ठी हुआ सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • BJP जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति विषयक विचार गोष्ठी हुआ सम्पन्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विचार गोष्ठी सम्पन्न हुयी। गोष्ठी मे बतौर मुख्यअतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया व विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया मौजूद रहे।

Advertisement

गोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि रामचंद्र कनौजिया ने कहा बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का जीवन समतामूलक समाज के निर्माण के लिए समर्पित था

Advertisement

बंचितो दलितो और कोटि कोटि मानवों को अधिकार दिलाना उनका संकल्प था वे सामान्य मनुष्य नही बल्कि एक महामानव थे बाबा साहब का मिशन देश का मिशन है वह व्यक्ति का मिशन नही है भारत की मजबूती का मिशन है एकता और अखण्डता का मिशन है भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाने का मिशन है,

Advertisment

बाबा साहब के संकल्पों को पूर्ण करने हेतु भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जिसमें प्रधानमंत्री जी के पहल पर देश के करोड़ो वंचितों के आत्मबोध, सशक्तिकरण और उनके सम्मान हेतु भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी से जुडे़ पांच स्थानो का पंचतीर्थ के रुप में विकसित किया गया है, जिसमें मध्यप्रदेश के महू में बाबा साहब की जन्मभूमि, लंदन में डॉ0 अंबेडकर मेमोरियल बाबा साहब की शिक्षा भूमि,

Advertisement

नागपुर महाराष्ट्र बाबा साहब की दिक्षा भूमि, मुंबई महाराष्ट्र बाबा साहब की चैत्य भूमि, दिल्ली बाबा साहब की महापरिनिर्वाण भूमि को पंचतीर्थ के रुप में आज दुनिया में जाना जा रहा है। इसी तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी लखनऊ में भारत रत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर स्मारक एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण जिसमें बाबा साहब की 25 फिट उंची प्रतिमा, पुस्तकालय, शोध केन्द्र,

Advertisement

अत्याधुनिक प्रेक्षागृह एवं संग्रहालय की स्थापना श्रमिकों एवं वंचितों के बच्चों की उत्तम शिक्षा हेतु सभी 18 मण्डल मुख्यालयों पर अटल आवासीय विद्यालय का संचालन डॉ0 भीमराव अंबेडकर छात्रावास योजना अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को शिक्षा मे सहायता के लिए छात्रावासों का पुननिर्माण और नवनिर्माण प्रदेश सरकार द्वारा कराया गया।

Advertisement

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुधीर हलवासिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली मोदी जी की सरकार ने बाबा साहब के विचारों की प्रेरणा से लगातार काम कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने ऐसी कई योजनाएं शुरु की है जिनका मूल उद्देश्य अनुसूचित वर्ग का कल्याण है ताकि परंपरागत रुप से पिछड़े हुए इस वर्ग के लोग सबल बन सके उनके आत्म सम्मान मे वृद्धि हो और वे समाज और देश की प्रगति में बराबर के साझेदार बन सके।

Advertisement

बाबा साहब ने धारा 370 का उस समय पुरजोर विरोध किया था और उन्होने यह भी कहा था कि जब देश मे भ्रष्टाचार चरम पर हो जाये तो देश की करंसी को भी समय समय पर बदलते रहना चाहिए। आज उन्ही के विचारों को मोदी जी ने पूर्ण करके दिखाया है।

Advertisement

गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि बाबा साहब के पाथेय जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है, विगत 70 सालों से देश में कांग्रेस की सरकार रही परन्तु बाबा साहब को भारत रत्न का सम्मान नही दे सकी लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

Advertisement

गोष्ठी को संबाधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी के विजन को भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प के रुप मे लेकर काम कर रही है, प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रेरणा से स्वदेशी रुप से विकसित नये भुगतान एप्प (भीम एप्प) भारत इंटरफेस फॉर मनी का नाम भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ0

Advertisement

भीमराव अंबेडकर जी के नाम पर रखा गया इस एप्प के माध्यम से सबसे गरीब व वंचित वर्ग के लोगो के व्यवसाय को प्रौद्योगिकी के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है इसी तरह से डबल इंजन की सरकार द्वारा अनेको योजनाएं अनुसूचित समाज एवं गरीबों के लिए समर्पित है।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया साथ ही विचार गोष्ठी में आये हुए सभी प्रबुद्ध लोगो का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

गोष्ठी में मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, पूर्व सांसद रामशकल जी, नरेन्द्र कुशवाहा, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, नागेश्वर गोंड, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, सुषमा गोंड, ज्योति खरवार, कैलास बैसवार, पन्नालाल पासवान, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आलोक सिंह, बीएन गुप्ता, कुसुम शर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खसरा रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने EO को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • खसरा रजिस्टर के प्रकाशन को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने EO को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में खसरा रजिस्टर के प्रकाशन व फुटपाथ व्यवसायियों के लिए नगर में चयनित स्थानो पर स्थान आवंटित करने के सम्बन्ध में ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को सौंपा गया।

Advertisment

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर की है उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल विगत कई वर्षो से खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए संघर्ष कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए तत्कालीन कलेक्टर एस राजलिगंम साहब ने सर्वे का आदेश दिया सर्वे पूरा हुआ जो लगभग 3 वर्ष से प्रकाशन का इन्तजार कर रहा है।

Advertisement

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सदीप सिंह चन्देल ने कहा कि जिला प्रशासन से सम्पर्क करने पर पता चला कि खसरा रजिस्टर प्रकाशन के लिए नगर पालिका परिषद सोनभद्र को दिया गया है जिलाध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ने कहा कि जनहित में खसरा रजिस्टर का प्रकाशन अविलम्ब किया जाए।

Advertisement

जिला महामंत्री राजेश बंसल व जिला कोषाध्यक्ष अजित जायसवाल ने कहा कि व्यापारी की समस्या जनहित को प्राथमिकता दी जाय। फुटपाथ व्यसाईओ के अध्यक्ष रामचन्द्र सोनकर ने कहा कि फुटपाथ व्यसाईओ को टिन शेड बनाकर स्थान दिया जाय जिसका किराया देने के लिए हम सभी तैयार है

Advertisement

बिना स्थान के हमे न हटाया जाए हम सभी फुटपाथ व्यसाई हर सहयोग को तैयार हैं। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, नगर संगठन मंत्री, अभिषेक केशरी, नगर उपाध्यक्ष अशू अग्रहरी, महिला नगर अध्यक्ष रितु अग्रहरी, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव का हुआ भव्य समापन समारोह

सोनभद्र। सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ 18 अप्रैल 2025 को किया गया था | युवा खेल महोत्सव का आरंभ युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए किया गया था  | जिसमें खो खो ,कराटे ,कबड्डी, योग और हैमर बाल जैसे प्रसिद्ध खेलों को शामिल किया गया था |

Advertisment

युवा खेल महोत्सव का समापन समारोह डाइट के मैदान में किया गया | जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र के अध्यक्ष  डॉ आर एस सिंह, अतिथि के रूप में डिप्टी सी एमओ डॉक्टर एस के जयसवाल ,अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी शमीम अहमद, अतिथि के रूप में गुरमा जेल से जेलर जे पी दुबे ,

Advertisement

हैमर बॉल के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे खो-खो के अध्यक्ष आर पी जैन ,कराटे खेल के अध्यक्ष विकास सोनकर और सोनभद्र योगासन खेल संघ की अध्यक्ष पूनम शामिल हुए | युवा खेल महोत्सव 18 अप्रैल 2025 खेलों के आयोजन में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्ति नगर ,सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रावटसगंज सोनभद्र, प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल रावटसगंज सोनभद्र,

Advertisement

डीएवी स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र ,जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति विद्यालय रॉबर्ट गंज सोनभद्र ग्लेनहिल स्कूल रावटसगंज सोनभद्र स्कूल ने भाग लिया ,जिसमें प्रथम स्थान पर रिहंद नगर अंडर 17  को बॉयज और प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल दूसरे स्थान पर रहे |

Advertisement

अंडर 17 गर्ल्स प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर और दूसरे स्थान पर के वी स्कूल रहे | इसी प्रकार कबड्डी गर्ल्स अंडर-19 में प्रकाश जीनियस पहले स्थान पर और अंडर -19 ग्लेनियल स्कूल रावटसगंज सोनभद्र स्कूल सेकंड स्थान पर रहे | इसी प्रकार बॉयज में अंडर 17 प्रकाश जीनियस स्कूल फर्स्ट और अंडर 19 19 प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान पर दूसरे स्थान पर डीएवी स्कूल रॉबर्ट गंज सोनभद्र को मिला |

Advertisement

इसी प्रकार समापन समारोह में हैमर बाल का आयोजन किया गया जिसमें बॉयज प्रकाश जीनियस स्कूल प्रथम स्थान पर कान्वेंट स्कूल दूसरे स्थान पर स्कूल कॉन्वेंट शक्ति नगर सोनभद्र दूसरे रनर स्थान पर थे | इसी प्रकार गर्ल्स में प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल प्रथम स्थान पर और जय प्रकाश नारायण आश्रम पद्धति स्कूल रावटसगंज सोनभद्र दूसरे स्थान पर थे |

Advertisement

कराटे खेल में पांच स्कूल के बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान पर दृष्टि सेल्फ अकादमी ओबरा दूसरे स्थान पर ग्लेनहिल स्कूल रॉबर्ट्सगंज  सोनभद्र ने प्राप्त किया कराटे ऑफिशियल के रूप में मोनिका, विकास सोनकर ,सी एल  यादव और धीरज कुमार शामिल थे |

Advertisement

खो खो के ऑफिशियल प्रदीप यादव, संजीव तिवारी और वाहिद हुसैन , कबड्डी के ऑफिशियल इशांत श्रीवास्तव, राकेश केसरी ,अभय पटेल ,सुप्रिया पाल शामिल थे | हैमर  बॉल के जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव , टेक्निकल डायरेक्टर अशोक कुमार सिंह ऑफिशियल अलका ,

Advertisement

सुप्रिया, रोशनी, मुर्शिद  जमाल ,राकेश केसरी ,अरना पांडे शामिल हुए |
युवाओं में खेल की भावना को बढ़ाने के लिए युवा खेल महोत्सव का आरंभ किया गया था , जिसमें कार्यकर्ता के रूप में राजकुमार प्रजापति भी शामिल थे |

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डाक पार्सल लिखे पिकप में तस्कर भर कर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब व बियर, हिन्दुआरी में पुलिस ने पकड़ा

HIGHLIGHTS

  • थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक अदद पिकप वाहन से 905 पाउच व 27 पेटी में कुल 648 केन किया बरामद
  • कुल 486.9 लीटर अंग्रेजी शराब/बियर के साथ 03 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • शराब व वाहन का कुल कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये



सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस के निरन्तर प्रहार की कड़ी में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा रविवार को हिन्दुआरी से डाक पार्सल लिखा हुआ

Advertisement

पिकप वाहन संख्या BR01GP4069 से 905 पाउच व 27 पेटी में कुल 648 केन में कुल 486.9 लीटर अंग्रेजी शराब/बियर (शराब व वाहन का कुल कीमत लगभग 11.5 लाख रुपये) को लोड करके बिहार ले जाने का प्रयास किया जा रहा था कि पुलिस की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके से 02 व्यक्तियों को समय करीब 04.25 बजे एवं मौके से फरार 01 अन्य

Advertisement

वांछित अभियुक्त को समय करीब 10.55 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 376/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

Advertisement


गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
01. नवल भगत पुत्र सरजू भगत निवासी ग्राम विरपुर थाना जुड़ावनपुर जिला वैशाली बिहार
02. रौशन कुमार ठाकुर पुत्र स्व0 राकेश ठाकुर निवासी धरहरा थाना काजीपुर जिला वैशाली बिहार।
03. शैलेन्द्र सिंह पटेल पुत्र राम सिंह पटेल निवासी हिन्दुआरी, थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Advertisment

बरामदगी का विवरणः-
1. 905 पाउच व 27 पेटी में कुल 648 केन में कुल 486.9 लीटर अंग्रेजी शराब/बियर (कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये)
2. एक अदद पीकप नं0 BR01GP 4069 (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) जिसपर डाक पार्सल लिखा हुआ है।

Advertisement



गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 आशुतोष राय, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, थाना रावर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डे, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 राहुल प्रताप सिंह, चौकी हिन्दुआरी, थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. का0 मन्टु कुमार सिंह, चौकी सुकृत थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. का0 सुनील कुमार, चौकी सुकृत थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से हुई  वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग, दो जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 03 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, जिसमें 02 जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी-



 सोनभद्र। SP अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना, सविता सरोज व उनकी टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 03 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी।

Advertisement

जिसमें से 02 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए तथा 01 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी ।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये, जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बार कौंसिल मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का शीघ्र करे निस्तारण- राकेश शरण 

HIGHLIGHTS

  • बार कौंसिल मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का शीघ्र करे निस्तारण–राकेश शरण मिश्र
  • उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओ के क्लेम प्रार्थना पत्रों के सम्बंध में संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बार कौंसिल को लिखा पत्र

  • सोनभद्र के दिवंगत अधिवक्ताओं के मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों की भेजी सूची



सोनभद्र। विगत कई वर्षों से उत्तर प्रदेश के हजारों  अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों का बार कौंसिल द्वारा जल्द निस्तारण ना करना  बहुत ही दुःखद और निराशाजनक है।उक्त बातें संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयर मैन को प्रेषित पत्र में लिखा है।

Advertisement

उन्होंने बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन को प्रेषित पत्र में लिखा है कि
प्रदेश के हजारों अधिवक्ताओ के मेडिकल क्लेम, डेथ क्लेम एवम अधिवक्ता कल्याण निधि क्लेम आदि के आवेदन पत्रों का जो विगत कई वर्षों से विचाराधीन है के जल्द से जल्द निस्तारण करने की माँग करता हूँ। श्री मिश्र ने लिखा है कि श्रीमान अध्यक्ष जी  बड़े ही दुःख के साथ  लिखना पड़ रहा है कि जनपद सोंनभद्र सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के सैकड़ो अधिवक्ताओ के क्लेंम आवेदन पत्रों के निस्तारण हेतु बार कौंसिल द्वारा प्रभावी कदम नही उठाया जा रहा है

Advertisement

जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कार्यशैली के प्रति प्रदेश के अधिवक्ता साथियों व उनके आश्रितों के हृदय में अत्यधिक दुःख,आक्रोश व अविश्वास ब्याप्त  है। प्रदेश के अधिवक्ता साथियों का आरोप है कि “बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा अधिवक्ताओ के क्लेम आवेदन पत्रों के निस्तारण आशानुकूल नही होने से दिवंगत अधिवक्ताओ के आश्रितों को बहुत ही दुःखद स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

Advertisement


महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा है कि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओ की संस्था है और प्रदेश के सभी पंजीकृत अधिवक्ता इस संस्था के सदस्य हैं इसलिए आप से अनुरोध करता हूँ कि आप बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से विचाराधीन क्लेम प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाने की कृपा करे जिससे बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रति प्रदेश के अधिवक्ताओ का विश्वास कायम रह सकें।

Advertisement


साथ ही श्री मिश्र ने अपने पत्र में सोनभद्र के दिवंगत अधिवक्ता साथियों की एक सूची भी अंकित करते हुए  उक्त मृत्यु दावा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द करवाने की अपील की है 

Advertisment

जिसमे स्वर्गीय अरुण कुमार पांडेय अधिवक्ता पंजीयन संख्या 02293/1987, स्वर्गीय सुरेश श्रीवास्तव अधिवक्ता पंजीयन संख्या-09203/2001, स्वर्गीय शशि रंजन श्रीवास्तव अधिवक्ता पंजीयन संख्या-10306/1999, स्वर्गीय बाबू राम
  अधिवक्ता पंजीयन संख्या-00837/2012,
स्वर्गीय अरविंद कुमार जैसवार अधिवक्ता पंजीयन संख्या-02336/2010, स्वर्गीय दीपक कुमार जायसवाल अधिवक्ता पंजीयन संख्या-4414/2006, एवम स्वर्गीय जय प्रकाश चौबे मुख्य रूप से है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मनोज चौधरी द्वारा किया गया योग साधकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

HIGHLIGHTS

  • वरिष्ठ चिकित्साधिकारी मनोज चौधरी द्वारा किया गया योग साधकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
  • योग साधकों को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित
  • चोपन काली मंदिर परिसर में हुआ आयोजन



सोनभद्र। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार केंद्रीय प्रभारी भ्राता राकेश जी के निर्देशन पर पतंजलि योग परिवार सोनभद्र के तत्वाधान में चल रहे 25 दिवसीय योग शिविर चोपन काली मंदिर परिसर में 20वें दिन रविवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मनोज चौधरी द्वारा योग साधकों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Advertisment

यह कार्यक्रम जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति सोनभद्र रवि प्रकाश त्रिपाठी ,जिला कार्यकारणी सदस्य/प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव, युवा भारत जिला

Advertisement

महामंत्री योगी संकट मोचन के देख-देख में किया गया।
     प्रातः कालीन योग सत्र  सुनील कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा लिया गया प्राणायाम, योगासन विस्तार पूर्वक कराया गया, योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
    उपस्थित योग साधकों का डॉक्टर मनोज चौधरी जी द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण( ब्लड प्रेशर ,शुगर तथा वजन) लिया गया।

Advertisement


    पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि आप सभी नियमित योगाभ्यासी बने तथा अपने पास पड़ोस, गांव घर के लोगों को भी योग के बारे में अवश्य बताएं, तथा अधिक से अधिक योग कक्षा लगाने पर बल दिया गया।

Advertisement


   युवा भारत जिला प्रभारी मयंक कुमार दुबे द्वारा योग से आप क्या-क्या लाभ पा सकते हैं पर विस्तृत जानकारी दी गई, तथा बताया गया कि योग करने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वह असंभव से भी असंभव काम को सरल तरीके से संभव बनाता है।
  योग प्रशिक्षण प्राप्त राजेश शर्मा जी द्वारा कहा गया कि योग व्यक्ति के जीवन में बहुत ही जरूरी है हर व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए।

Advertisement


    पतंजलि परिवार के पदाधिकारीयों द्वारा 25 दिवसीय योग शिविर के सूत्रधार भारत स्वाभिमान जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व उपस्थित सभी योग प्रशिक्षुओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
      युवा भारत जिला महामंत्री योगी संकट मोचन व नगर संयोजक दिनेश लाल श्रीवास्तव द्वारा योग शिविर का सीधा लाइव प्रसारण चलाया गया।

Advertisement


    इस मौके पर प्रमुख रूप से सभी संगठनों के पदाधिकारी, प्रमुख शिक्षक,योग साधकों के अलावा, काली मंदिर के प्रधान पुजारी मनीष तिवारी, जितेंद्र जी, मनोज कुमार सिंह, मनी सेठ ,शिवनाथ प्रसाद, बृजेश ,आरके श्रीवास्तव ,रियाशी राज, रंभा कुमारी, उषा देवी, अंजलि पाल, मनोज कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कुमार यादव ,पूजा कुमारी, सुधा, कोमल देवी ,स्वीटी देवी, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, पुष्पांजलि कुमारी समेत काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free