सलखन फासिल्स पार्क को आकर्षक बनाते हुए प्रचार-प्रसार की जरूरतः जिला जज
सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश रवीन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा रविवार को फासिल्स पार्क सलखन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल्य धरोहर के रूप में फासिल्स पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन के दृष्टि से पर्यटकों के लिए बेहतर ढंग से विकसित करके पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बन सकें, इसके लिए बेहतर तरीके से कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।
Advertisement
जिलाधिकारी ने बताया की फासिल्स पार्क के सौन्दर्गीकरण हेतु पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ की धनराशि स्वीकृति की गयी है, जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने हेतु दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है।
Advertisement
फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाये जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के इतिहास को जान सकेगें और उसे देखने हेतु जनपद में आयें।
16 दिसंबर को 18 प्रत्याशियों को वितरित की जाएगी मतदाता सूची
17 दिसंबर को होगी टेंडर वोटिंग
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर होगा मुकाबला
20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को होगी मतगणना
प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से कर रहे संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज फोटो: मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए सिर्फ पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर मुकाबला होगा जिसके लिए कुल 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
Advertisement
16 दिसंबर को मतदाता सूची प्रत्याशियों को वितरित की जाएगी, जबकि टेंडर वोटिंग के लिए 16 दिसंबर तक वकील मतदाताओं को अपना आवेदन करना होगा, तभी 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग में शामिल किया जाएगा। 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क में जुट गए हैं। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
Advertisement
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि पांच पदों पर 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है जिसके लिए मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व
Advertisement
शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय,अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 7 प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन,
Advertisement
प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 16 दिसंबर को 18 प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा टेंडर वोटिंग करने के लिए 16 दिसंबर को आवेदन करना होगा,
Advertisement
अन्यथा 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग में शामिल नहीं किया जाएगा। 20 दिसंबर को मतदान तथा 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क में जुट गए हैं। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के पूरब मोहाल स्थित कलमकार संघ के कार्यालय में शोकसभा का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
Advertisement
शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार केसरवानी, राम प्रसाद यादव, विकास वर्मा, राघवेंद्र नारायण तिवारी, आशीष अग्रवाल,संतोष सिंह चंदेल, अखिलेश कुमार पांडेय, अनवर अली, आनंद श्रीवास्तव, हेमंत यादव आदि लोगों दिवंगत पंडित चंद्रकांत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Advertisement
ज्ञातव्य हो कि गुरु परासी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित श्रीकांत शर्मा के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रकांत शर्मा की मृत्यु गत दिनों हो गई थी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा
वाराणसी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में निर्दोष पुरुषों को झूठे केसों में फंसाकर हो रहे अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने भारत सरकार से पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय को यथाशीघ्र बनाने के लिए हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू ने कहा कि महिलाओं के सुरक्षा के लिए दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों की आड़ में कुछ लोग निर्दोष पुरुषों को भी छेड़छाड़ मारपीट यौन शोषण दहेज प्रथा बलात्कार के झूठे केसों में फसाकर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे है जो बहुत ही चिंता का विषय है
क्योंकि कई बार पुरुष अपने निर्दोष होने के साक्ष्य भी देते है तो उन्हें नहीं माना जाता है जबकि महिला के कहने भर से पुरुषों को अपराधी मान लिया जाता है और फिर पुरुषों को फसाए गए झूठे केसों से समझौते के आधार पर लाखों करोड़ों रुपए की मोटी रकम मांगी जाती है और मजबूर पुरुष अपने मान सम्मान को बचाने के लिए इधर उधर से कर्जा लेकर ऐसी मांगों को पूरी करते है इस तरह से कुछ लोगों ने महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग कर पुरुषों से मोटी रकम कमाने का अपना व्यापार बना लिया है
और जो पुरुष मांगे गए रुपए नहीं दे पाते तो उन्हें किसी झूठे केस में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है जिससे पुरुष पर चौतरफा मार पड़ती है एक तो पुरुष का पूरा भविष्य अंधकार में चला जाता है दूसरा समाज में उसके प्रति घृणा पैदा हो जाती है तीसरा परिवार व परिवार की जिम्मेदारी से दूर हो जाता है चौथा बचे हुए जीवन को यापन करने के लिए आर्थिक तंगी के चलते जीवन में बहुत सारी मुश्किलें उत्पन्न हो जाती है जिस कारण से पुरुष मानसिक तनाव में चला जाता है
और फिर तनाव के चलते उत्तेजना में आकर आत्महत्या कर अपने जीवन की यात्रा को समाप्त कर देता है जिसके लिए सीधे सीधे जिम्मेदार हमारे देश की न्याय प्रणाली है क्योंकि यदि पुरुषों के संरक्षण के लिए पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय होता तो आत्महत्या करने वाला पुरुष अपनी सच्ची बात यहां पर रखकर अपनी कानूनी लड़ाई सामाजिक तौर से लड़ता लेकिन ऐसा नहीं है इसलिए पुरुषों के आत्महत्या करने की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है
इसीलिए अब भारत सरकार पुरुषों के संरक्षण के लिए तुरन्त पुरुष आयोग एवं पुरुष कल्याण मंत्रालय बनाए ताकि झूठे केसों में फंसे निर्दोष पुरुषों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति पूर्ण रूप से की जाए और निर्दोष पुरुषों के कल्याण के लिए अलग से बजट का प्रावधान कर सरकारी योजनाएं भी बनाई जाए
Advertisement (विज्ञापन)
जिससे निर्दोष पुरुषों को आत्महत्या करने से बचाया जा सके और महिलाओं को दिए गए विशेष अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने वाले कानून बनाया जाए जिससे महिलाओं और पुरुषों के बीच फैल रहे मतभेद को जड़ से खत्म किया जा सके।
Advertisement
ज्ञापन देने के दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ,सचिव, नन्दकिशोर, आर्या, पूर्णिमा रजवार योगिता बनोला, बरखा शर्मा, धर्मेंद्र साहू, पीयूष शर्मा, राजू साहू, गोधन सिंह, जन्तवाल, अभिषेक साहू, नरेश भण्डारी, राजेश साहू, जानकी कश्यप, सूरज मिस्त्री, पीयूष श्रीवास्तव, पवन साहू, अमित कुमार, सुशील राय, रवि गुप्ता, रोहतास प्रजापति, गौरव भट्ट, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे
राष्ट्रीय लोक अदालत में 93 हज़ार मामले निस्तारित, सेंटिमेंट राशि 20 करोड़
सोनभद्र। जनपद में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा विभिन्न न्यायालय और तहसीलों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 92728 मामले जहां सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराए गए वहीं 19 करोड़ 76 लाख 97 हज़ार 882 रुपए सेंटिलमेंट धनराशि निर्णित किए गए।
Advertisement
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक, शमनीय वाद एनआईएक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक व श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भक्तों से संबंधित सेवानिवृत्ति परिलाभों से संबंधित वाद, राजस्व वाद, सिविल आदि से संबंधित मामलों के साथ-साथ सुलह योग्य प्री लिटिगेशन मामले को भी निस्तारित किया गया।
Advertisement
उक्त लोक अदालत में रविंद्र विक्रम सिंह जनपद न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा एक मामले का निस्तारण कर ₹300000 का, राजेंद्र सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा 14 मामले निस्तारित कराए गए, नरेंद्र बहादुर प्रसाद स्थाई लोक अदालत सोनभद्र द्वारा 15 मामले निस्तारित कराये एवं 15 लाख 53000, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश द्वारा दो मामले, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश द्वारा 13 मामले निस्तारित कराए गए एवं 500 की वसूली,
Advertisement
अर्चना रानी अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी सी ए डब्ल्यू सोनभद्र द्वारा पांच मामले धनराशि 300, आलोक यादव मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 1831 मामले धनराशि 4 लाख 35 हज़ार 800, अमित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनभद्र द्वारा 70 मामले धनराशि 530, सुश्री स्वर्ण माला सिंह अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन, अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 204 मामले निस्तारित कराए गए और 4 लाख 53 हज़ार 130 की धनराशि जमा कराए गए, सुश्री दीक्षि चौधरी सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी ने 222 मामले निस्तारित कर 20 हज़ार 980 की धनराशि जमा कराई गई,
Advertisement
नावेद अख्तर सिविल जज जूनियर डिवीजन ने 175 मामले सुलह समझौते के आधार पर हल कराते तथा 8 लाख 42 हज़ार 40, यादवेंद्र सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 107 मामले निस्तारित कराए गए, अरुण सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी सोनभद्र ने 58 मामले निस्तारित किए और 11200 की धनराशि जमा कराया, पंकज कुमार कुशवाहा ग्राम न्यायालय घोरावल सोनभद्र ने 52 मामले निस्तारित किए और 1700 की धनराशि जमा कराई,
AdvertisementAdvertisement
पारुल कुमारी द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिविजन कोर्ट नंबर दो ने 99 मामले निस्तारित कराया और 12 लाख 55730 की धनराशि निर्णित किया। प्रशांत सिंह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी द्वारा 157 मामले तथा 2300 की धनराशि जमा कराए गए, मुरलीधर सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम द्वारा 27 मामले निस्तारित किए गए और 33400 की धनराशि जमा कराई गई जमुना शंकर पांडे विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुल 24 मामले निस्तारित किए और ₹20700 के धनराशि जमा कराई,
Advertisement
इस प्रकार कुल 3078 मामलों का निस्तारण उपरोक्त न्यायालयों द्वारा किया गया जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 64 लाख 29440 रहे। दिनांक 14 दिसंबर 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी जनपद न्यायालय एवं एवं अन्य न्यायालय तथा अन्य विभागों में लंबित प्री लिटिगेशन के कुल 89650 मामलों का निस्तारण किया गया जिसका जुर्माना एवं समाधान धनराशि 19 करोड़ 12 लाख 59442 रुपए हुए।
Advertisement
इस प्रकार कल 92 हज़ार 728 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर कराया गया एवं 19 करोड़ 76 लाख 97 हज़ार 882 रुपए निर्णित हुए इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायालय सोनभद्र के परिसर में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र रविंद्र विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।
Advertisement
इस अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा राजेंद्र सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश एससी एसटी, आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने दी।
प्रधान ने अफसरो समेत राष्ट्रपति, पीएम व सीएम से लगाई न्याय की गुहार।
रेलवे ट्रैक के किनारे खून से लथपथ मिला था शव
मृतक के घर मे बंद कमरे मे हुई थी पंचनामे की कार्यवाई
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के खड़िया मे चार नवम्बर को खून से लथपत मिले कोटेदार के शव का मामला गहराता जा रहा है। मृतक के भाई खड़िया के प्रधान विजय कुमार गुप्ता ने हत्या को सामान्य हादसा दिखाकर मामले मे लीपापोती करने का आरोप स्थानीय पुलिस पर लगाया है।
Advertisement
प्रधान ने पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी के अलावा राष्ट्रपति, प्रमुख सचिव, मानवाधिकार आयोग गृहमंत्री समेत 20 से अधिक जनप्रतिनिधियों व अधिकारियो को पत्र भेजकर मामले की जाँच सीबीआई या एसटीएफ से कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
Advertisement
प्रधान का कहना है कि कोटेदार रामजतन लहूलुहान अवस्था मे मिले थे। उन्हें एनटीपीसी के संजीवनी अस्पताल ले जाया गया, जहा चिकित्सकों ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक का पंचनामा परिजनों की अनुपस्थिति मे कमरे मे पुलिस ने किया और बाद मे परिवार वालों को बुलाकर हस्ताक्षर करा लिया गया।
Advertisement
परिजनों ने हत्या की बात थानाध्यक्ष से कही लेकिन हत्या का मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया। बाद मे अपर पुलिस अधीक्षक के कहने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी स्वयं पोस्टमार्टम कराने गए और पीएम करने वाले चिकित्सक से एकांत मे न जाने क्या बात की।
Advertisement
जिससे संदेह गहरा गया है। इससे साफ है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ किया गया है। पुलिस ने दाह संस्कार कराने में भी न जाने क्यों जल्दबाजी दिखाई और चिता को आग देने का दबाव बनाई। जैसे ही चिता को आग दी गई थाना प्रभारी वहां से निकल गए।
Advertisement
यह भी बताया कि मृतक के सामान, चश्मा व मोबाईल की कोई जानकारी पुलिस ने परिवार वालों को नहीं दी। यहाँ तक कि परिवार वालों को मोबाईल जाँच मे मिले साक्ष्य के बारे मे भी कुछ नहीं बताया जा रहा है। इससे साफ है कि पुलिस जाँच मे लीपापोती कर रही है। ऐसी दसा मे मामले की जाँच सीबीआई या एसटीएफ से कराना न्यायसंगत होगा।
स्मार्ट मीटर लगाकर सरकार आदिवासियों का कर रही शोषण, 12 सूत्रीय मांग को युवजन सभा का प्रदर्शन
समाजवादी यूजन सभा ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
सोनभद्र। जनपद में जनहित के गम्भीर मुद्दो को लेकर समाजवाद पार्टी युवजन सभा कार्यकर्ताओं ने आज 12 सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
Advertisement
इस दौरान जिलाध्यक्ष युवजन सभा बबलू धांगर ने बताया कि जनपद में अवैध खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है जिसमें राजस्व की भारी क्षति हो रही है, ओवरलोड से जनपद की बनी बनायी सड़के खराब हो रही है।
Advertisement
वही दूसरे तरफ बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर जनता से बेतहाशा धन उगाही किया जा रहा है लोग आत्महत्या करने पर उतारू है। नक्सल क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर न होने से तमाम सरकारी कार्य बाधित है,
Advertisement
जनता काफी परेशान है। वही खनन क्षेत्र में मानक के विपरीत खदान जो पाताल लोक के दर्शन कराती है आयें दिन गरीब आदिवासी, मजदूर खदान में काम करते हुए दब कर व गिर कर मर जा रहे है कभी-कभी संख्या दर्जनें हो जाती है।
Advertisement
जनपद में सत्ता प्राप्त नेताओं की माल वाहन आये दिन बिना परमिट के धड़ल्ले से चल रहे है हर घर जल, नल योजना में लापरवाही के कारण कई गांव तक अभी नहीं पहुँच पाया है। वनाधिकार अधिनियम के तहत आदिवासी, वनवासी आस लगाये बैठे है कि सरकार पुश्तैनी जमीनों का मालिकाना हक देगी।
Advertisement
अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों को वनाधिकार अधिनियम के तहत पुश्तैनी जोत-कोड़ पर पट्टा दिया जाय। लग रही अवादा कम्पनी ग्राम चिचलिक, खोडेला, पनौरा में काश्तकारों के जमीनों का उचित मुआवजा दिलाया जाय व मनमानी तरीके से कम्पनी द्वारा काश्तकारों का शोषण बन्द किया जाय। अस्थायी पूल बनाकर नदियों में अवैध खनन किया जा रहा है तुरन्त रोका जाय।
Advertisement
युवजन सभा की 12 सूत्रीय मांगो पर कार्यवाही न होने की दशा में समाजवादी पार्टी बड़ा जन आंदोलन करने पर विवश होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके सईद कुरैशी, कृष्णा शर्मा सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न
सोनभद्र। जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में विकास खंड घोरावल के ग्राम प्रधान, स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय संगोष्ठी तथा उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।
Advertisement
कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी घोरावल द्वारा मां वीणा वादिनि के छवि के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर के किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा माल्यार्पण कर तथा अविनाश शुक्ला द्वारा बैज अलंकृत कर उप जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। सभी उपस्थित ग्राम प्रधान गण का एकेडमिक टीम द्वारा माल्यार्पण एवं बैज अलंकृत करके किया गया।
Advertisement
शिक्षक नेताओं में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अशोक त्रिपाठी महिला शिक्षक संघ की कौसर जहां का भी माल्यार्पण से स्वागत किया गया वही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव रहे। विकास खंड के सम्मानित ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, सैकड़ों अभिभावक गण के साथ छात्रों की सहभागिता रही।
Advertisement
व्याख्यान बिंदुओं में डीबीटी पर दीनबंधु त्रिपाठी, शारदा कार्यक्रम धर्मराज सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति अखिलेश सिंह निपुण भारत मिशन विनोद कुमार ने तथा बालिका शिक्षा पर अविनाश शुक्ला ने प्रकाश डाला।
Advertisement
ग्राम प्रधान गोविन्द प्रसाद द्वारा ग्राम पंचायत द्वारा कराए जाने वाले सहयोग एवं कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
Advertisement
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गुलाब दास, राम केवल मौर्य, बृजेश कुमार मौर्य, एसआरजी संजय मिश्रा, राज्यपाल पुरस्कार विजेता शिक्षक राजकुमार सिंह, श्याम नारायण, दिनेश मिश्र, राजेश, शिवशंकर, अवधेश, वंदना यादव, पूजा गुप्ता, अल्का, निशा मालवीय, सुनील मौर्य, संध्या तिवारी, राजेन्द्र सिंह, श्वेता ठाकुर, सीमा, विजय शंकर आदि उपस्थित रहे।
एसबीए चुनाव: 16 अधिवक्ता सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त
अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए 20 दिसंबर को होगा मतदान
प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने 16 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
Advertisement
सिर्फ पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री,कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुकाबला है। जिसके लिए 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
Advertisement
उधर कचहरी परिसर में प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया , जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
Advertisement
मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 16 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसमें आस मोहम्मद, रणाछोर प्रसाद पांडेय, राजेश कुमार सिंह, विजय प्रकाश पांडेय, कुशकान्त, रविंद्र नाथ पाठक, विमल प्रकाश शुक्ला, अनिरुद्ध सोनी, आनंद ओझा, प्रदीप कुमार सिंह, अनुराग सिंह पटेल,
Advertisement
आशीष कुमार पाठक, त्रिपुरारी मिश्रा, कृष्ण कुमार तिवारी, अंकित सिंह गौतम व संदीप कुमार पांडेय एडवोकेट शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए कुल 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन्हीं पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
Advertisement
जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्रा अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक शामिल हैं । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी,
Advertisement
कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष के नीचे सात प्रत्याशियों अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन,प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं।
Advertisement
उन्होंने यह भी बताया कि 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा, वहीं 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। उधर प्रत्याशियों द्वारा कचहरी परिसर में समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
सोनभद्र की ग्राम प्रधान हुई राष्ट्रीय कार्यक्रम दिल्ली में शामिल, पंचायत को विश्व पटल पर स्थापित करने पर चर्चा।
सोनभद्र। जिले की ग्राम पंचायत ऊंचडीह की ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सरपंच संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई ग्राम पंचायत के विकास और नवाचार के लिए प्रयासरत ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी का नई दिल्ली में दो दिवसीय सरपंच संवाद कार्यक्रम के लिए चयन किया गया था
Advertisement
प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया की ओर से आयोजित नेशनल ट्रेंनिंग एंड नेटवर्किंग प्रोग्राम फॉर वूमेन सरपंच कार्यक्रम में महिला सरपंच मीट का हिस्सा बनी और नई दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल हुई सरपंच संवाद कार्यक्रम में देशभर की 40 उत्कृष्ट महिला सरपंच शामिल हुई
Advertisement
जिन्होंने अपने बलबूते विकास के नए आयाम स्थापित किया तथा क्षेत्रीय चुनौतियों का सामना करते हुए पंचायत को विशिष्ट पहचान दिलाई देश की प्रसिद्ध सरपंचों ने ग्राम पंचायत में महिलाओं को मजबूत करने गांव का विकास शहरों की तर्ज पर करने फंडिंग की व्यवस्था तथा ग्राम पंचायत को विश्व पटल पर स्थापित करने के संबंध में नवाचारों के लिए चर्चा की।।