एसबीए चुनाव: टेंडर वोटिंग के लिए मिले 12  आवेदन: मुख्य चुनाव अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • प्रत्याशियों को वितरित की गईं मतदाता सूची
  • 928 वकील मतदाताओं में से सिर्फ 12 लोग 17 दिसंबर को करेंगे टेंडर वोटिंग
  • अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर होगा मुकाबला
  • 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को होगी मतगणना
  • प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से कर रहे संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए सिर्फ पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर मुकाबला होगा जिसके लिए कुल 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सोमवार को मतदाता सूची प्रत्याशियों को वितरित की गई।

Advertisement

टेंडर वोटिंग के लिए 12  वकील मतदाताओं ने अपना आवेदन दिया है। जिसकी वजह से 928 वकील मतदाताओं में से सिर्फ 12 लोग 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग करेंगे। 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया, जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि पांच पदों पर 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है जिसके  लिए मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय,अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी,

Advertisement

कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 7 प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया गया। इसके अलावा टेंडर वोटिंग करने के लिए 928 वकील मतदाताओं में से सिर्फ 12 लोगों ने अपना आवेदन किया है, जो 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग करेंगे।

Advertisement

20 दिसंबर को मतदान तथा 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर प्रत्याशी  समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जीवित वृद्धा पेंशनधारको को घोषित कर दिया गया मृत, आज तेरह मृत घोषितो ने स्वयं जीवित होने की DM से लगाई गुहार

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी से तेरह मृत घोषितो ने स्वयं जीवित होने की लगाई गुहार
  • देवरी खुर्द में जहां अपने घर और गांव में मजाक का पात्र बन गए लाभार्थी



सोनभद्र। जनपद में एक ऐसा सरकारी तंत्र का कारनामा सामने आया कि 16 वृद्धा पेंशनधारको को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 13 मृत घोषितो ने सोमवार कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी से स्वयं जिन्दा होने की गुहार लगाया है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी

Advertisement

पीड़ितों ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से वृद्धा पेंशन के लिए पात्र 16 महिला-पुरुष को ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने पर सभी को अपात्र कर दिया गया। समज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध पेंशन रोके जाने का कारण पता चलेने पर आज 13 लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर अपने आप को जीवित होने की गुहार लगाया।

Advertisement



जिले में ऐसे पेंशनर्स की संख्या 13 के करीब हैं, जिन्हें अपने आपको जीवित होने का प्रमाण देने के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। वृद्धा पेंशन नही मिली तो वह समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे।

Advertisement

समाज कल्याण विभाग में जब उनका विवरण देखा गया तो पता चला कि ग्राम सचिव द्वारा उन्हें मृत दिखा दिया गया था, जिसके चलते उनकी पेंशन भी काट दी गई। कुछ देर के लिए तो वह समझ ही नही पाए कि क्या करें और क्या नही।

Advertisement

पेंशन उनके बैंक खाते में नहीं आई तब कहीं जाकर उन्हें अपने साथ हुए इस सरकारी मजाक की जानकारी मिली। उन्हें मृत किसने और क्यों घोषित किया यह न तो अधिकारी बता रहे हैं और न ही कर्मचारी।



इन मृत घोषित लोगो में शंकर, सन्तु, राम लखन, श्याम कुमारी, शिव शंकर, फूलमाधि, रामपट्टी, लाल, मुन्त्री, शिवराम, सुखिया, राम सियावन, वचिया सहित 13 लोग है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ. भागीरथी मौर्य ने सोन नदी को बचाने का उठाया बीड़ा

HIGHLIGHTS

  • डॉ. भागीरथी मौर्य सोन नदी को बचाने का उठाया बीड़ा

सोनभद्र। जनपद की लाइफ़ लाईन कहे जाने वाले सोन नदी की त्रासदी से मर्माहत समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉक्टर भागीरथी सिंह मौर्य ने उठाया बीड़ा। ज़ख्मी सोन नद को खनन माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भागीरथी सिंह मौर्य ने हुंकार भरी।

Advertisement

किसी भी कीमत पर सोन नदी के अस्तित्व को बचाने का लिया संकल्प। सोन नदी की जलधारा को बांधकर भारी भरकम पोकलेन माशीनों से नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। नदी की जलधारा को मोड़ दिया गया है। जलधारा को रोकने के लिए हियुम पाइप लगाकर मिट्टी और बोल्डर डालकर स्थायी पुल बनाया गया।

Advertisement

रश्मित मल्होत्रा की बालू साइडों पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन किया जा रहा है। एनजीटी की टीम जब जांच में पहुंची तो इनकी साइडों से सेक्शन मशीनों, नावों और पोकलेन मशीनों को हटा दिया गया था। जबतक एनजीटी की टीम जनपद में रही उतने दिन खनन बंद रहा।

Advertisement

फिर इसके बाद अवैध खनन बेधड़क शुरू हो गया। यही नहीं अवैध खनन को लेकर पहले भी रश्मित मल्होत्रा की कम्पनियों को नोटिस जारी किया गया था। वहीं जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद भी खनन कम्पनियां अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रही हैं। इसके लिए लगातार समाजसेवी एवं नेता शिकायतें करते रहते हैं।

Advertisement

अवैध खनन लगातार समाचार की सुर्खियां बनती रहती है। इसके बाद भी न्यू इंडिया मिनरल्स जैसी कम्पनियां बेलगाम अवैध खनन करने में मशगूल हैं। इससे व्यथित होकर समाजसेवी एवं पर्यावरणविद डॉक्टर भागीरथी सिंह मौर्य ने सीएम योगी के जनता दरबार में जाकर शिकायत करने की बात कही।

Advertisement

सोन नदी के मूल स्वरूप को बचाने के लिए डॉक्टर भागीरथी सिंह ज़िम्मेदार अधिकारियों से लगातार शिकायतें कर रहे हैं। यही नहीं एनजीटी में भी उन्होंने लिखित शिकायत की है। इस पर भी नियम विरुद्ध खनन जारी रहता है तो वह धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। डॉक्टर भागीरथी सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सरकारी खर्चे से पवित्र सोन नदी की आरती कराता है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन मिलीभगत कर अवैध खनन कराने में मशगूल है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि लगातार जिला खनिज विभाग की जानिब से खदान का सर्वे भी किया जाता है। परंतु जिम्मेदार अधिकारियों को नदी के भीतर गर्जना करती भारी भरकम मशीनें नहीं दिखाई देती। वहीं अस्थायी पुल बनाकर जलधारा को मोड़ा गया है। वह भी जांच में दिखाई नहीं देता। नियमों की धज्जियां जमकर उड़ाई जाती है। परंतु इस पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। जिसके चलते नदी का मूल स्वरूप बिगड़ रहा है।

Advertisement

वहीं इकोलॉजिकल सिस्टम भी ब्रेक हो रहा है। समय की शिला पर खड़ी जनता सोंच रही है कि आखिर इसपर कब अंकुश लगेगी। या यूं ही सोन नद के अस्तित्व को मिटाया जाता रहेगा। जिसने अपने किनारों पर न जाने कितनी सभ्यताओं को परवान चढ़ाया है। पवित्र एवं पूजनीय सोन नद सनातन संस्कृति एवं सभ्यता के न जाने कितने पहलुओं को अपने अंदर समाहित किये हुए है। सोन नद के अस्तित्व को बचाने के लिए सनातन धर्म के स्वंयम्भूओं को आगे आना होगा। वरना आने वाला इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नहीं रहे पत्रकारिता जगत के भीष्मपितामह पं. मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारिता जगत मे शोक: पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर सदैव सजग रहने वाले पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी चाचा जी का निधन दुखः

सोनभद्र। पत्रकारिता जगत के भीष्मपितामह एव जनपद सोनभद्र में चाचा जी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले हम युवाओं के गुरु, मार्गदर्शक, मान्यता प्राप्त पत्रकार एव साहित्यकार पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का जन्म 17 जनवरी को प्रतिवर्ष जनपद सोनभद्र के किसी न किसी शहर नगर मुहल्ले में मनाया जाता था।

Advertisement

इसकी आलोचना भी होती थी। लेकिन चाचा जी कभी आलोचनाओ से घबराते नही थे। पत्रकारिता के कार्यक्रम में जो सम्मानित नही हो पाता वो नराज भी होते थे। लेकिन चाचा फिर उन्हें मानाकर अगले कार्यक्रम में सम्मानित कर देते थे। चाचा जी कहते थे पत्रकारों को हम लोग नही पूछेगे या सम्मानित नही करेंगे तो कौन करेगा। उनके द्वारा रचित,,, आदिवासी समाज के विविध रंग, में सोनभद्र के आदिवासी समाज का चरित्र चित्रण किया गया हैं।

Advertisement

पत्रकारिता से जुड़ी या साहित्य से जुड़े कार्यक्रम करवाने में कभी संकोच नही करते थे। चाचा जी हमेशा युवाओं के बीच रहना पसंद करते थे। उनका कहना था युवाओ का मार्गदर्शन देना हम अपना परम् कर्तब्य समझते हैं। निष्पक्ष एव निर्भीक पत्रकारिता के लिए एक मार्गदर्शक की आवश्यकता होती हैं। मिथिलेश चाचा मूलतः गोरखपुर के रहनेवाले थे। डाला सीमेंट फैक्ट्री में कार्य करते थे। जिला कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारि भी रहे।

Advertisement

लिखने पढ़ने के शौकीन चाचा जी फैक्ट्री बन्द होने के बाद पत्रकारिता जगत के तरफ कदम बढ़ाए और फिर एक मुकाम हासिल किए, दैनिक आज से सफर शुरू किए, निष्पक्ष समाचार ज्योति से मान्यता प्राप्त पत्रकार बने और निरन्तर सफर जारी रखे। अनेको पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रहे।

Advertisement

मीडिया फोरम ऑफ इंडिया, के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एव सोन साहित्य संगम के संयोजक ने कई कृतिमान स्थापित कर परलोक सिधार गए। चाचा जी एक बट बृक्ष के समान थे जिनके शिष्य हर नगर मुहल्ले में रहते हैं। चाचा जी हम सभी के बीच नही रहे लेकिन हम सभी के दिल और दिमांग में हमेशा जीवित रहेंगे चाचा पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी जी को विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रेस क्लब की बैठक में दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि

HIGHLIGHTS

  • प्रेस क्लब की बैठक में दिवंगत पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी को दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि



बीजपुर, सोनभद्र। सोमवार को प्रेस क्लब बीजपुर की एक बैठक बाजार स्थिति होंडा एजेंसी के सभागार में संम्पन्न हुई।इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने रविवार की रात जनपद सोनभद्र के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के असामयिक निधन पर दो मिनट मौन रख कर गतात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Advertisement
Advertisement

साथ ही ईश्वर से प्रार्थना गयी कि शोकाकुल परिवार को इस महान दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहन करने के लिए सम्बल प्रदान करें।स्वर्गीय मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी पहले उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार थे उन्हों ने अपने मृदुभाषी कार्यकाल में अनेक दैनिक समाचार पत्रों में सोनभद्र मुख्यालय से ब्यूरो चीफ रहते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को उठाते हुए जनहित से जुड़े अनेक मुद्दों को खूब सुर्खियां दी थी।

Advertisement

स्वर्गीय द्विवेदी ने अपने कार्यकाल में पत्रकारों के साथ हो रहे शोषण और अत्याचार के खिलाफ जम कर कलम चलाई थी।उन्हों ने अनेक बार पत्रकार सम्मेलन और पत्रकार गोष्ठी का आयोजन भी कई जगह किया।

Advertisement

जिसमें प्रदेश के कई जनपद सहित पड़ोसी प्रान्त मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया है।उपस्थित पत्रकारों ने उनके सानिध्य में किए अनेक कार्य और सहयोग तथा हँसमुख मिजाज की प्रशंसा करते हुए अपने हृदय में उन्हें स्थान दिया

Advertisement

और कहा कि स्वर्गीय द्विवेदी के असामयिक निधन से पत्रकार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर विनोद गुप्त, रामबली मिश्रा,रामजियावन गुप्ता, ओपी सिंह,रामप्रवेश गुप्ता, विजय उर्फ पिंटू पटेल,संदीप राय,बिजेंद्र उर्फ बग्गा सिंह ,नीरज गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार कलमकार साहित्यकार उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नशा मुक्ति गोष्ठी में बोले ASP : नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान चलेगा अनवरत, इस अपराध में लिप्त लोगों को भेजा जाएगा जेल

HIGHLIGHTS

  • नशा मुक्ति गोष्ठी का किया गया आयोजन
  • नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान अनवरत जारी रहेगा-  ASP


सोनभद्र। रविवार को जनपद पुलिस द्वारा सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुअरा में स्थित श्री गंगाराम बौद्ध शिक्षण संस्था परिसर में नशा मुक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने कहा कि नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। नशे के अपराध में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा। नशे से दूर रहने के लिए लोगों के जागरुक किया जा रहा है।

Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा-सुधार केन्द्रों में नशे की लत से छुटकारा दिलाने का कार्य जारी है। इसके साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और रहेगी।

Advertisement

वही कोतवाल सत्येन्द्र राय ने कहा कि आने वाली पीढ़ी यदि नशे में रहेगी तो विकास के फल का स्वाद उसे नही मिल पाएगा इसलिए सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि बच्चो पर ध्यान दें और उन्हें इससे दूर रखें।

Advertisement

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं जिनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश पहुंचेगा। अभियान चलाकर नशे को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है।

Advertisement

इस मौके पर ग्राम प्रधान सबेरा सिंन्ह, राकेश सिंह, रामचन्द्र मौर्य, राकेश कुमार, ज्योति, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनपद न्यायाधीश के साथ DM और SP ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • जनपद न्यायाधीश के साथ डीएम और एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
  • निरीक्षण के दौरान बैरक में साफ-सफाई की व्यवस्था सही करने के साथ ही बन्दियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए निर्देशित किया गया।

गुरमा, सोनभद्र। रविवार को जनपद न्यायधीश, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व सीजीएम आलोक यादव द्वारा जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

Advertisement

जिले के आला अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम महिला, पुरुषों के बैरक का निरीक्षण करने के साथ सभी बन्दी महिला, पुरुष व बच्चों से भी रुबरु होते हुए उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी लिया।

Advertisement

इसके साथ ही भोजनालय, चिकित्सालय सभी कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में वैरिकों की साफ- सफाई, बागवानी, फुलवारी के साथ औषधीय जड़ी बूटियों वाले पेड़ पौधों का भी निरीक्षण किया।

Advertisement

जिला कारागार परिसरों को लेकर ऑफिस कार्यालयों एवं अन्य सभी कार्यों को देखते हुए लगभग एक घंटे से अधिक देर तक संघन जांच अभियान करने के पश्चात बैरक वापस लौट गये।

Advertisement

इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, सीएमओ, जेलर जगदम्बा प्रसाद दुबे, डिप्टी जेलर शंशाक पटेल, गौरव कुमार, अखिलेश पाण्डेय और सार्वजनिक निर्माण विभाग के सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सात वैवाहिक जोड़ो की हुई काउंसिलिंग, पति- पत्नी साथ में रहने को हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • सात वैवाहिक जोड़ो की हुई काउंसिलिंग, पति- पत्नी साथ रहने को हुए राजी
  • 3 प्रकरणों को मिली अगली तारीख

सोनभद्र। जिले में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के नेतृत्व में रविवार को महिला थाना पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे

Advertisement

विवाद के संम्बंध में 07 जोड़ो की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए।

Advertisement

इसके अतिरिक्त 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई। काउंसलिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी

Advertisement

तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे दोनों जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिस पर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए स्वयं पहुंचे DM व SP, ओवर लोड करने वाले 1 वाहन का हुआ चालान

HIGHLIGHTS

  • बिना टैम्पर्ट नम्बर लगे खनिज वाहनों पर हो कड़ी कार्रवाई: DM
  • अवैध परिवहन और ओवर लोडिंग करने वाले 01 गाड़ी का चालान की, की गयी कार्यवाही


सोनभद्र। ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने  टोल प्लाजा के पास ओवर लोडिंग व अवैध परिवहन पर रोक लगाने के दृष्टिगत वाहनों की जांच किये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग वाले वाहनों का स्वयं प्रपत्रों को देखे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ओवर लोडिंग व अवैध वाहनों का परिचालन हर हाल में बन्द किया जाये और मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट भी लगायी जाये, इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

मौके पर मौजूद ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की ओवर लोडिंग व अवैध संचालित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये।

Advertisement

इस मौके पर एक वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पकड़े गये, जिसे चालान की कार्यवाही करने के निर्देश खान अधिकारी को दियें गये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि टैम्पर्ट नम्बर बिना लगे प्लेटों का प्रयोग न किये जाये और नम्बर प्लेट फिक्स अवस्था में रहें, इसकी विशेष जाँच की जाये, अगर इस तरह की कोई वाहन पाये जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ABVP ने इको प्वाईट पर चलाया सफाई अभियान

HIGHLIGHTS

  • ABVP ने इको प्वाईट पर चलाया सफाई अभियान, पर्यटकों को किया जागरूक



सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी के कार्यकर्ताओं द्वारा संडे फार सोनभद्र अभियान को निरंतर चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज रविवार को जिले के प्रमुख स्थानों पर छात्रों के साथ मिलकर स्वच्छता का कार्यक्रम किया गया।

Advertisement



पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रदूषण कम करने, सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने एवं जल व भूमि को संरक्षित रखने के लिए इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पिछले रविवार से ही इस अभियान के तहत आज इको प्वाइंट पर विद्यार्थियों के साथ मिलकर साफ सफाई का किया गया।

Advertisement

इसके साथ इस पर्यटन स्थल पर रुकने वाले पर्यटकों से साफ-सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जागरुक किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में जागरूकता फैलाने हेतु अभियान को प्रारंभ किया है जिससे लोग स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझे और पर्यावरण को सुरक्षित रखें।

Advertisement

इस दौरान अभाविप के प्रांत संयोजक अनमोल सोनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य राहुल जालान, सूरज सिंह, प्रशांत सिंह, हर्ष चौबे, अंश प्रियदर्शी, आलोक यादव, दुर्गेश कुमार, विनायक अग्रवाल, शिवम कुमार, शुभम सिंह, सूरज मौर्य, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें