रोचक रहा जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच

HIGHLIGHTS

  • रोचक रहा जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का मैच

विनय कुमार श्रीवास्तव

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय ग्राम पंचायत में जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को दो लीग मैच खेले गए, जिसमें उसरी की टीम ने मुसरधारा की टीम को और कन्हरा की टीम ने कुसी की टीम को पराजित कर विजेता बनी।

Advertisement

प्रथम लीग मैच उसरी ग्राम पंचायत व मुसरधारा गांव की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें मुसरधारा ने टास जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी उसरी की टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 142 रन बनाए।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद 143 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी मुसरधारा की टीम निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट पर 103 रन ही बना पायी। इस तरह से मोराही की टीम 39 रन से विजयी रही। मैन आफ द मैच कृष्णा ने उसरी की टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन करते हुए  107 रनों का योगदान दिया और विपक्षी टीम के  एक विकेट चटकाए।

Advertisement

दूसरा लीग मैच कुसी और कन्हरा गांव की टीमों के बीच खेला गया। कन्हरा  ने टाॅस जितकर बल्लेबाजी करते हुए 8 वोवर मे 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुसी की टीम 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर मात्र 53 रन ही बना सकी।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच कन्हरा टीम के सुरज रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों के कप्तानों और मैन ऑफ द मैच कृष्णा व सूरज को  शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर गोविंदधर द्विवेदी, अभिषेक धर, दीपक शर्मा,नीखिल इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और कमेंट्री रामकेश ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रधानों व शिक्षकों के सामंजस्य से होगा विद्यालय का विकास- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • प्रधानों व शिक्षकों के सामंजस्य से होगा विद्यालय का विकास

सोनभद्र। ग्राम प्रधान /स्थानीय प्राधिकारी एवं प्रधानाध्यापकों का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुक्रवार को ब्लाक संसाधन केंद्र रौप राबर्ट्सगंज में आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय  भूपेश चौबे एवं विशिष्ट अतिथि जीत सिंह खरवार के कर कमलों मां सरस्वती की प्रतिमा पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया तत्पश्चात कंपोजिट विद्यालय रौप राबर्ट्सगंज के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम में

Advertisement

ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने शिक्षकों के साथ ताल मेल बनाकर ग्राम प्रधानों को शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, विद्यालयीय विकास व बच्चों को योजनाओं से लाभान्वित करने आदि को लेकर मंथन किया। आपसी तालमेल को सबसे महत्वपूर्ण पहलू बताया गया।

Advertisement

SRG विद्या सागर ने डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर, एसएमसी के कार्य व दायित्व, आउट ऑफ स्कूल, बालिका शिक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेलकूद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय अविष्कार अभियान आदि पर विस्तार से जानकारी दिए। ARP हृदेश कुमार सिंह ने निपुण भारत मिशन अंतर्गत संचालित समस्त गतिविधियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया मुख्य अतिथि महोदय  ने  मिशन कायाकल्प के तहत कराए गए कार्यो पर प्रकाश डाला और स्कूलों को उत्कृष्ट बनाने में ग्राम प्रधानों एवं शिक्षकों  की सराहना की।

Advertisement

Beo धनंजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम का संचालन आनंद प्रकाश त्रिपाठी एवं विजय प्रकाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय,वरुण त्रिपाठी,राजेश कुमार बृजबाला सिंह,मीना भारती ,अनूप तिवारी, शम्भु नारायण सिंह,अमर नाथ पटेल सहित समस्त शिक्षक एवं अभिभावकों की गरिमामई उपस्थिति रही

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डीएवी की छात्रा का महारत्न ‘पावर ग्रिड’ में चयन

HIGHLIGHTS

  • डीएवी की छात्रा का महारत्न ‘पावर ग्रिड’ में चयन

बीजपुर, सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहन्दनगर की पूर्व छात्रा शुभांगी सिंह का ‘पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड’ में ‘इंजीनियर ट्रेनि’ के पद पर चयनित होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ‘पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड’ भारत सरकार का एक शेड्यूल ‘ए’ महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

Advertisement

शुभांगी सिंह का इस प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होना गर्व की बात है । शुभांगी सिंह के पिता एल के सिंह एनटीपीसी टाऊनशीप के एजक्यूटिव  क्लब में एक सामान्य कर्मचारी  हैं। उसकी मां श्रीमती शोभा सिंह एक कुशल गृहिणी है।  डीएवी पब्लिक स्कूल में आज हवन का आयोजन किया गया,  जिसमें शुभांगी सिंह के माता-पिता यजमान की भूमिका में रहे।

Advertisement

  शुभांगी सिंह के माता-पिता ने बेटी की सफलता का श्रेय डीएवी के शिक्षकों को देते हुए कहा कि यहां भारत की गौरवशाली संस्कृति के साथ आधुनिक शिक्षा दी जाती है, उसी का प्रतिफल आज शुभांगी को मिला है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक हर कदम पर विद्यार्थियों के साथ खड़े रहते हैं।

Advertisement

शुभांगी सिंह की मां ने कहा कि डीएवी से  जो हमें मिला है उसके लिए हमारा पूरा परिवार हमेशा कृतज्ञ रहेगा। प्राचार्य श्री राजकुमार ने शुभांगी सिंह के माता-पिता को बधाई देते हुए एक मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान किया और शुभांगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब शुभांगी ‘पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड’ की सीएमडी बनकर क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

Advertisement

प्राचार्य ने कहा कि शुभांगी सिंह ने साबित किया है कि सामान्य परिवार के बच्चे भी उंचाई प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शुभांगी अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरक साबित होगी। इस अवसर पर कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्र- छात्राओं के साथ पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मोराही की टीम  बनी विजेता

HIGHLIGHTS

  • जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मोराही की टीम  बनी विजेता

विनय कुमार श्रीवास्तव

घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय ग्राम पंचायत में शुक्रवार को हुए जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मोराही  की टीम विजेता रही। बताते चलें कि इस कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा क्षेत्रीय प्रतिभावान युवाओं के उत्साह वर्धन हेतु प्रत्येक प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हैं।

Advertisement

इसके अंतर्गत सभी प्रतिभागियों को मेडल निर्धारित ड्रेस व मैन ऑफ द मैच आदि दिया जाता है।शुक्रवार को  हुए जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम लीग मैच मोराही व सिद्धी के बीच खेला गया। जिसमें मोराही ने टास्क जीतकर बल्लेबाजी किया।

Advertisement

जो निर्धारित 10 ओवर में 110 रन 7 विकेट पर बनाया। वहीं सिद्धी की टीम 99 रन 6 विकेट 10 ओवर में बना पायी। इस तरह से मोराही की टीम 11 रन से विजयी रही। 

Advertisement

वहीं मैन आफ द मैच दीपक वर्मा रहे।
इस अवसर पर विजेता को मैन ऑफ द मैच गोविंद धर द्विवेदी ने देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिषेक धर दीपक शर्मा,नीखिल धर आदि उपस्थित रहे। संचालक राम केश ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बल्ली पूजन के साथ श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के पंडाल बनने का कार्य हुआ शुरू

HIGHLIGHTS

  • 24 दिसंबर 2024 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ का पंडाल बनना हुआ शुरू
  • समिति के पदाधिकारियों ने किया बल्ली पूजन

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2024 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2024 से होने वाले 30वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे। बल्ली पूजन कार्यक्रम में महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, किशोर केडिया, सुधाकर दुबे, राकेश गुप्ता, राजेश जयसवाल, सुंदर केसरी सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पेट्रोल पम्प संचालित करने वाली प्रदेश की पहली नगर पालिका परिषद बनी नपा सोनभद्र, विधायक ने किया उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • नपा के पेट्रोल पंप का विधायक ने किया उद्घाटन
  • एआरटीओ कार्यालय के समीप हाइवे पर खुले पेट्रोल पंप पर शीघ्र ही मिलेगी सीएनजी गैस की सुविधा
  • नगर पालिका परिषद सोनभद्र के नवनिर्मित पेट्रोल पंप का सदर विधायक भूपेश चौबे ने नपा अध्यक्ष रूवी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता आदि के साथ लोकार्पण किया।

सोनभद्र। गुरुवार को वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे के किनारे एआरटीओ कार्यालय के समीप  नगर पालिका परिषद सोनभद्र के नवनिर्मित पेट्रोल पंप का सदर विधायक भूपेश चौबे ने नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

       

Advertisement

  इस अवसर पर नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि अपना स्वयं का पेट्रोल पम्प संचालित करने वाली यह प्रदेश की प्रथम नगर पालिका परिषद है। इससे एक तरफ जहां निकाय के आय में वृद्धि होगी, तो वहीं दूसरी तरफ नागरिकों को भी काफी सहुलियत मिलेगी।

Advertisement

नपा अध्यक्ष ने बताया कि इण्डियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड के सहयोग से संचालित इस पेट्रोल पंप पर शीघ्र ही वाहन स्वामियों को सीएनजी गैस की सुविधा मिलेगी। वहीं सदर विधायक ने नगर पालिका परिषद के इस कदम की प्रसंशा करते हुए नपा अध्यक्ष को बधाई दी।

Advertisement

कहा कि जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद होने के कारण इसके उत्तरोत्तर विकास के लिए उनके स्तर से तत्परतापूर्वक प्रयास किए जा रहे है, ताकि यह निकाय विकास के लिए माडल के रूप में प्रदेश स्तर पर स्थापित हो सके।

Advertisement

इस मौके पर नपा के ईओ विजय कुमार यादव, मनीष कुमार, शुभम सिंह, मनोज चौबे, अनवर अली, सजीत, अजित सिंह, विमलेश, सुजीत, शंत कुमार, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ. कुसुमाकर ने दिव्यांग व असहायों में किया कम्बल का  वितरण

HIGHLIGHTS

  • डॉ. कुसुमाकर ने दिव्यांग व असहायों में किया कम्बल का  वितरण

सोनभद्र। गीता जयंती के अवसर पर गीता जयंती समारोह समिति के संयोजक व वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव ने जय प्रभा होमियो सदन पर दिव्यांग व असहायों में कंबल वितरित कर उनके लिए  मंगलकामना की।

Advertisement

इस अवसर पर डाक्टर  कुसुमाकर ने कहा कि ठंड के बढ़ते मौसम में गरीब व असहाय की परेशानी को देखते हुए कंबल वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में असहायों की सेवा ही मानवता की सेवा है।

Advertisement

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ.  कुसुमाकर श्रीवास्तव, दिवाकर श्रीवास्तव प्रभाकर श्रीवास्तव, साधना श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ड्रग इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, दो दवाएं मिली संदिग्ध

HIGHLIGHTS

  • ड्रग इंस्पेक्टर ने दो मेडिकल स्टोरों की छापेमारी, दो दवाएं मिली संदिग्ध
Advertisement

सोनभद्र। बुधवार नशील दवाओं के दुरूपयोग को रोकने को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा  खलियारी व रामगढ़ बाजार में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो दवाओं के नमूने संदिग्ध मिलने पर सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।

Advertisement

जहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी और सहायक आयुक्त औषधि विंध्याचल मंडल के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्र खलियारी और रामगढ़ बाजार में औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य ने छापेमारी करके जांच किया। संतोष मेडिकल स्टोर खलियारी और बंगाली दवाघर रामगढ़ में छापेमारी कर कार्यवाही की गई।

Advertisement

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोरो से जांच के दौरान दो नमूने संदिग्ध प्रतित है अगला लेख रहे थे, जिसका सैंपल लेकर लैब में जांच व गुणवत्ता के लिए भेजा रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर औषधि और प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में कार्यवाह पर पढ़ें कर परिवाद दाखिल किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के लिए दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि जो भी मेडिकल स्टोर संचालक कोडीन युक्त कफ सिरप का सेल और परचेज करते हैं वे इसका रिकार्ड ड्रग आफिस को उपलब्ध कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। कहा कि इसको लेकर जिले में समय-समय पर अभियान चलाकर छापेमारी की कार्रवाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यज्ञ से शाश्वत सनातन ब्रह्म की प्राप्ति संभव- डॉक्टर वी. सिंह

HIGHLIGHTS

  • – गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर आयोजित गोष्ठी में विद्वतजनों ने दिया विचार
  • राबर्ट्सगंज नगर के साईं अस्पताल प्रांगण में हुआ भव्य आयोजन
  • गीता जयंती समारोह समिति सोनभद्र ने किया था यह आयोजन

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित साईं अस्पताल के प्रांगण में बुधवार को गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें गीता में वर्णित यज्ञ विषय पर आयोजित गोष्ठी में विद्वतजनों ने अपना विचार व्यक्त किया। इसके अलावा पांच विभूतियों को गीता प्रचार प्रसार सम्मान से सम्मानित किया गया।

Advertisement

सबसे पहले आयोजक मंडल की ओर से स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य वक्ता गीता जयंती समारोह के संयोजक डॉक्टर वी.सिंह ने कहा कि गीता के अनुसार यज्ञ यौगिक क्रिया है। यह यज्ञ किसी तत्वदर्शी महापुरुष के सानिध्य में साधक के हृदय देश में मन और इंद्रियों के संयम द्वारा संपन्न होता है। यह शुद्ध साधनापरक प्रक्रिया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गीता के अनुसार “यज्ञशिष्टामृतभुजो यान्ति ब्रह्म सनातनम” यज्ञ जिसे अवशेष छोड़ता है वह है अमृत। उसकी प्रत्यक्ष जानकारी ज्ञान है। उस ज्ञानामृत को भोगने अर्थात प्राप्त करने वाले योगीजन शास्वत, सनातन परब्रह्म को प्राप्त होते हैं। अर्थात यज्ञ कोई ऐसी वस्तु है जो पूर्ण होते ही सनातन परब्रह्म में प्रवेश दिला देती है।

Advertisement

संयोजक डाक्टर  कुसुमाकर  ने कहा कि गीता के अनुसार यज्ञार्थात्कर्मणो अन्यत्र लोकोअयं कर्मबंधन:। अर्थात यज्ञ की प्रक्रिया ही कर्म है। पूर्व में जितने भी महापुरुष हुए हैं सभी ने इसी प्रकार यज्ञ कर्म को करके परम नैष्कर्म की स्थिति को प्राप्त किया है।
वरिष्ठ साहित्यकार पारस नाथ मिश्र ने कहा कि यज्ञ आध्यात्मिक प्रक्रिया है।

Advertisement

बालेश्वर यादव ने यथार्थ गीता के आलोक में यज्ञ की विशद व्याख्या किया। आगन्तुकों का स्वागत अरुण चौबे व गोष्ठी का सफल संचालन कवि जगदीश पंथी ने किया।

Advertisement

इस मौके पर उमाकांत मिश्रा, आशुतोष कुमार,  रमेश प्रताप सिंह, राणाप्रताप सिंह,  नरेन्द्र पांडेय, विमल कुमार चौबे,दीपक कुमार केसरवानी, गणेश पाठक, चंद्रकांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Advertisement


पांच विभूतियों को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। गीता जयंती के अवसर पर गीता के अविनाशी योग के प्रचार-प्रसार में लगे पाँच महानुभावों को गीता जयंती समारोह समिति द्वारा सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता आत्म प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक  प्रदीप सिंह पटेल, अध्यापक नरेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश थरड और मनीष कुमार श्रीवास्तव को समिति द्वारा शाल ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल विवाह रोकथाम को लेकर टीम ने लोगों को किया जागरूकता

HIGHLIGHTS

  • आस- पास मे हो बाल विवाह तो तुरन्त करे काल: शेषमणि दुबे

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग लखनऊ के निर्देश के क्रम  में जिलाधिकारी  के आदेशानुसार थाना राबर्ट्सगंज अंतर्गत धार्मिक स्थल दंडईत बाबा मंदिर व राम जानकी मन्दिर पर उपस्थित पंडित एवं पुजारीयो को बाल विवाह रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisement

साथ ही उन्हें टीम द्वारा बताया गया की अधिकांश धार्मिक स्थलों पर तमाम दर्शनार्थियों के समक्ष बाल विवाह होता है जब की बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत सीधे- सीधे अनुसंशा है की बाल विवाह में किसी भी तरह की भागीदारी दंडनीय अपराध है

Advertisement

जिसके तहत किसी भी मंदिर धार्मिक स्थलों पर विवाह होने से पूर्व यह अवश्य जानकारी करे की बालक की उम्र 21 वर्ष व बालिका की उम्र 18 वर्ष  पूर्ण हो  जिसके लिए उनके विधिक आयु प्रमाण पत्र की जांच के उपरांत ही विवाह की अनुमति प्रदान करे ।

Advertisement
Advertisement

क्यो की बाल विवाह एक ऐसी सामाजिक कुरीति है, जो कानून बनने  एवं  विभिन्न प्रावधानों के बाबजूद ज्यों के त्यों बनी हुई है जिसका असर बच्चों  के पूरे जीवन चक्र को  प्रभावित करता है।

ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि अपने आस-पास के हो रहे बाल विवाह की जानकारी तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन की टोल फ्री नम्बर 1098 पर दिया जा सकता है। सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाता है।

Advertisement

मौकेपर पर  कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक दीपिका सिंह जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक,गायत्री, ओ आर डब्लू शेषमणि दुबे चाइल्ड हेल्प लाइन से काउंसलर अमन सोनकर,सुपरवाइजर सुधा गिरी , मंदिर के पंडित पुजारी तथा वहा उपस्थित दर्शनार्थी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें