राज्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को महाकुंभ-2025 में आने का दिया निमंत्रण
सोनभद्र। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री व जिले के ओबरा विधान सभा से विधायक संजीव कुमार गोंड ने छत्तीसगढ़ स्थित राजभवन में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका से भेंट कर प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 का निमंत्रण दिया व आने का आग्रह किया।
Advertisement
इस राज्य मंत्री ने कहा कि आपका सकारात्मक सहयोग इस भव्य आयोजन को वैश्विक मंच पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Advertisement
महाकुम्भ, विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। आइए, मिलकर इस अलौकिक आयोजन को दिव्य-भव्य एवं अविस्मरणीय बनाएं!
26-26 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
ढाई वर्ष पूर्व हुए सुखवंती हत्याकांड का मामला
सोनभद्र। ढाई वर्ष पूर्व हुए सुखवंती हत्याकांड के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार दोषियों अशोक अगरिया, पप्पू अगरिया,कैलाशी देवी उर्फ नन्हकी व मुन्नी अगरिया को उम्रकैद व 26-26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक मुद्रिका अगरिया पुत्र स्वर्गीय रामदेव अगरिया निवासी लोढ़ा, थाना माची, जिला सोनभद्र ने माची थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पोती सुखवंती को 12 अगस्त 2022 को दोपहर एक बजे गला दबाकर व मारपीट कर उसका पति अशोक अगरिया, पप्पू अगरिया, कैलाशी देवी उर्फ नन्हकी व मुन्नी अगरिया निवासीगण महुली, थाना माची, जिला सोनभद्र षड्यंत्र करके हत्या कर दिया।
Advertisement
सूचना मिलने पर घर गांव के लोगों के साथ मौके पर गया तो सुखवंती की लाश पड़ी थी। घर के लोग भाग गए थे। रात होने की वजह से दूसरे दिन सूचना दे रहा हूं।आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Advertisement
इस तहरीर पर पुलिस ने 13 अगस्त 2022 को एफआईआर दर्ज किया। मामले की विवेचना करते हुए विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों अशोक अगरिया, पप्पू अगरिया, कैलाशी देवी उर्फ नन्हकी व मुन्नी अगरिया को उम्रकैद व 26-26 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।
समाधान दिवस सम्भव का आयोजन, 27 शिकायतों का निस्तारण
जनसुनवाई पर 27 मामलों को निस्तारण को दिए निर्देश
सोमवार। सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन हुआ। जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद सोनभद्र में नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याओ को सुना। जिसमें की जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में नगर पालिका परिषद सोनभद्र से कुल 8 शिकायतें आई।
Advertisement
वहीं इसकी क्रम में जिले के नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 2, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1. नगर पंचायत अनपरा में 2, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई।
Advertisement
जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी / नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध,
Advertisement
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान जेई मनीष कुमार, शन्त कुमार, विमलेश, अजित सिंह, मनोज चौबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कोन, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में रविवार की रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में विकास चेरो (21 वर्ष), राहुल पासवान (26 वर्ष) और कृष्णा पासवान (24 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी हर्रा थाना कोन के निवासी थे।
Advertisement
पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवकों को एंबुलेंस और प्राइवेट वाहन के द्वारा कोन सी एच सी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Advertisement
कोन थानाध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता मौके पर मय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस नें शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, आगे की कार्यवाही की जा रही है। घटना कोन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा मार्ग की।
चुनावी सरगर्मी हुई तेज, प्रत्याशियों ने किया वकील मतदाताओं से संपर्क
सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के वर्ष 2024-2025 के चुनाव के लिए 10 दिसंबर मंगलवार से पर्चा की बिक्री शुरू हो जाएगी। 11 दिसंबर तक पर्चा मिलेगा। जबकि 11 व 12 दिसंबर को पर्चा दाखिला होगा।
17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान और 21 दिसंबर को मतगणना होगी। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा सोमवार को वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
Advertisement
सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने वर्ष 2024- 2025 के चुनाव कार्यक्रम के बाबत बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष समेत 23 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। सिर्फ दो दिन 10 व 11 दिसंबर को पर्चा का वितरण किया जाएगा। प्रत्याशियों द्वारा पर्चा का दाखिला 11 व 12 दिसंबर को किया जाएगा।
Advertisement
प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन, पर्चा पर आपत्ति तथा पर्चा की जांच और आपत्ति निस्तारण, वैध पर्चा का प्रकाशन, पर्चा वापसी के बाद अंतिम वैध पर्चा का प्रकाशन 13 दिसंबर को होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्याशियों के बीच मतदाता सूची का वितरण 16 दिसंबर को किया जाएगा।
Advertisement
जो वकील मतदाता वोटिंग के दिन बाहर रहेंगे उनकी सुविधा के लिए 17 दिसंबर को टेंडर मतदान, 20 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने सोमवार को वकील मतदाताओं से संपर्क किया, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
कोर्ट ने पीड़िता समेत तीन गवाहों के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का दिया आदेश
सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शनिवार को साढ़े चार वर्ष पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध न पाकर आरोपी संजय कुमार भारती को दोषमुक्त करार दिया।
Advertisement
अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में असफल होने पर कोर्ट ने पीड़िता समेत तीन गवाहों के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है।
Advertisement
अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि वह शौच के लिए गई थी तभी कोन थाना क्षेत्र के करइल गांव निवासी संजय कुमार भारती पुत्र स्वर्गीय अशर्फीलाल ने डरा धमकाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया।
Advertisement
इसके अलावा 7-8 माह तक उसके साथ जबरन संबंध स्थापित कर शोषण करता रहा। जिसकी वजह से 7 माह का गर्भ भी ठहर गया है। इस तहरीर पर 2 सितम्बर 2020 को एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर पीड़िता समेत तीन गवाहों द्वारा अभियोजन की घटना का समर्थन न करने पर आरोपी संजय कुमार भारती को दोषमुक्त करार दिया।
Advertisement
वहीं कोर्ट ने अभियोजन घटना का समर्थन न करने पर पीड़िता, पीड़िता के पिता और भाभी के विरुद्ध प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश दिया है।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया
निशुल्क शिक्षण के लिए संचालित उम्मीद संस्था का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा रविवार को वार्षिकोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बी०एन सिंह उपस्थिति रहे।
Advertisement
इस अवसर पर उम्मीद संस्था के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर डॉ रवि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया की संस्थान में वर्तमान में 300 से अधिक बच्चों को कक्षा 1 से 12 वीं तक की शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है । इसके अतिरिक्त उम्मीद संस्था में प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई मेंस, नवोदय , सी यू ई टी , सीएचस की तैयारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा निशुल्क कराई जाती है।
Advertisement
उम्मीद संस्था के स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर अवनीश, स्नेहा, आदित्य ने बताया कि कार्यक्रम में कल 21 प्रस्तुतियों की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य लघु नाटिका गायन तथा रैंप वॉक की प्रस्तुति की गई ।
Advertisement
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संदीप, उत्कर्ष . दीपक. अभिषेक. रित्विक , शिवांगी इत्यादि का योगदान सराहनीय रहा । इस अवसर पर संस्थान में पढ़कर जेईई मेंस उत्तीर्ण करते हुए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छह छात्र-छात्राओं तथा हाई स्कूल एग्जाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आठ छात्र-छात्राओं को जिला अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
Advertisement
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्रों की सीमित संसाधन में और असीमित परिणाम देने के लिए प्रशंसा की तथा उम्मीद संस्था के द्वारा बच्चों को जो शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है , यह बहुत ही सराहनीय कार्य है । वर्तमान समय में शिक्षा ग्रहण करने में छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ज़िलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ऐसे बच्चों को शिक्षा देने वाली संस्था को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Advertisement
ग्राम प्रधान द्वारा यदि भूमि उपलब्ध करा दी जाती है तो बच्चों के शिक्षा हेतु जिला प्रशासन के माध्यम से एक भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके । इस संस्था में अध्यनरत छात्राओं ने जेईई मेंस, इंजीनियरिंग, इलाहाबाद युनिवर्सिटी, नवोदय सहित विभिन्न संस्थानों में अपना दाखिला लिया है ।
Advertisement
प्रशांत पाण्डेय के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित अभिभावकों, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं, कॉलेज प्रशासन तथा वहां उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप कापी और पेन का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के कुलसचिव आमोद तिवारी , संकाय सदस्य कल्पना सिंह, मैनेजर यादव ,अरविंद तिवारी, रोहित शुक्ला इत्यादि उपस्थित रहे।
जन चौपाल लगाकर पुलिस ने नशा मुक्ति के लिये महिलाओ को किया जागरूक
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देश पर जनपद में नशे की रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत रविवार को सदर कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम सभा बरैला में स्वयंसेवी संगठनों व स्थानीय लोगों के साथ जनचौपाल आयोजित कर उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी की गयी तथा उनके निस्तारण हेतु हर सम्भव प्रयास किये जाने का भरोसा दिलाया गया।
AdvertisementAdvertisement
इसके उपरांत जनचौपाल में उपस्थित लोगों को नशा उन्मूलन के विषय में जागरूक करते हुए नशे के विरुद्ध पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।
Advertisement
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज व महिला थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब एवं अन्य नशे के कारण न केवल हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारा नैतिक एवं सामाजिक ह्रास भी होता है।
Advertisement
जन जागरूकता से जहरीले मादक पदार्थों के सेवन से लोगो को मुक्त कराया जा सकता है एवं इस पर प्रभावी रोकथाम लगाया जा सकता है। किसी भी तरह के नशे से ज्यादातर अवसरों पर घर की महिलाओं को भी इससे सम्बंधित उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।
AdvertisementAdvertisement
तत्पश्चात लोगों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा देने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि शिक्षित होने पर न केवल वे नशे से दूर रहेगें।
Advertisement
अवैध शराब, गांजा, हीरोइन, स्मैक व नशीली दवाओं आदि के अवैध विक्रय के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराये। जिससे उन पर कठोर कार्यवाही की जा सके।
सोनभद्र। जिले में चोपन थाना क्षेत्र के डाला वैष्णो मंदिर के पास रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे हाइट बीम को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे पुराने ओवर ब्रिज मार्ग से दो पहिया, आटो व हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। चेतक कम्पनी ने नए पुल से सभी वाहनों का आवागमन सुचारू कराया है।
Advertisement
प्राप्त जानकारी अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला में रेलवे ओवर ब्रिज पर लगे हाइट बीम को ट्रेलर द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिये जाने से पुराने रेलवे ओवर ब्रिज पर से भारी वाहनो के आवागमन पर प्रतिबंध लग गया जिसको लेकर पुराने ब्रिज पर हाइट बीम लगाया गया। इसके बाद ब्रिज से सिर्फ दो पहिया, आटो व हल्की चार पहिया वाहनों का आवागमन किया जा रहा था।
Advertisement
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर को मौके पर मौजूद रहे लोगों द्वार पुराने रेलवे ब्रिज से जाने से रोका गया पर ट्रेलर चालक नशे में धुत बताया जा रहा है जो वाहन को नहीं रोका मार्ग पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए हाइट बीम में टक्कर मार दिया जिससे हाइट बीम क्षतिग्रस्त हो गया।
Advertisement
जिससे पुराने रेलवे ब्रिज मार्ग से जा रहे दो पहिया आटो व हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और सभी वाहनों का आवागमन नए बने रेलवे ब्रिज से सुचारू किया गया।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है हार्टफुलनेस ध्यान : गोपाल
सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में रविवार को सुबह पुरुष एवं महिला बंदियों को हार्टफुलनेस ध्यान कराया गया। हार्टफुलनेस ध्यान के इस सत्र से बंदियों ने थोड़े समय में ही आंतरिक शांति का अनुभव किया।
Advertisement
मानसिक स्वास्थ्य के लिए हार्टफुलनेस ध्यान जरुरी है। हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल द्वारा बंदियों को बताया गया कि हम जो भी सोचते हैं या जो कुछ करते हैं उसकी एक छाप हमारे हृदय पर पड़ जाती है। यदि उनको तत्काल न हटाया गया तो वह संस्कार के रूप में हमारे भीतर इकट्ठा हो जाते हैं।
Advertisement
जिससे हम अपने भीतर भारीपन महसूस करते हैं। यह हमारा आंतरिक बोझ है। यदि इसे समय रहते नहीं हटाया गया तो यह गंभीर मानसिक बीमारियों का कारण बन जाता है।
Advertisement
आंतरिक शुद्धिकरण एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया से हम वैचारिक प्रदूषण से बच जाते हैं। आंतरिक शुद्धिकरण की प्रक्रिया से हमारा मानसिक स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन बेहतर होता जाता है और हम चीजों को उसके वास्तविक रूप में देखने लगते हैं। वॉलिंटियर प्रशांत, अचला, योगा ट्रेनर/ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.वैभव शर्मा मौजूद रहे।