गोवा मुक्ति दिवस कार्यक्रम के लिए पत्रकारगण गोवा रवाना

HIGHLIGHTS

  • गोवा मुक्ति दिवस कार्यक्रम के लिए पत्रकारगण गोवा रवाना

सोनभद्र। गोवा की आज़ादी का जश्न मनाने पत्रकारगण विजय शंकर चतुर्वेदी और सनोज तिवारी गोवा रवाना हो गए हैं, जहां वे गोवा सरकार व विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, उल्लेखनीय है कि देश की आज़ादी के 14 वर्षों बाद 19 दिसंबर 1961 को गोवा को पूर्ण आज़ादी मिली थी।
   

Advertisement

   गोवा मुक्ति दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात पत्रकारगण 20 दिसंबर को गोवा के मुख्यमंत्री से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। पोंडा स्थित पीसफुल सोसाइटी के गोवा मुक्ति दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात वे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
  

Advertisement

   वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि वर्ष 1498 में वास्को डी गामा गोवा के रास्ते भारत पहुंचा था, इसी मार्ग का लाभ उठाते हुए वर्ष 1505 में पुर्तगालियों ने गोवा पर कुदृष्टि डालना प्रारंभ कर दी थी, पुर्तगालियों और अंग्रेजों के आतंक और कब्जे से गोवा 19 दिसंबर 1961 को स्वतंत्र हुआ, भारत सरकार ने 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस की घोषणा की , 20 दिसंबर को गोवा में चुनाव हुए और दयानंद भंडारकर गोवा के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री हुए।

Advertisement

  1967 में हुए जनमत संग्रह में गोवा के लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश के रूप में रहना स्वीकार किया, इस तरह 30 मई 1987 को गोवा को भारत के 26 वें राज्य के रूप में मान्यता दी गई। वहीं सनोज तिवारी ने कहा कि गोवा पर पुर्तगालियों ने 451 साल तक शासन किया था।  भारत की आजादी के 14 साल बाद 19 दिसंबर 1961 को गोवा को आजादी मिली थी।

Advertisement

साल 1961 में भारतीय सेना ने गोवा को पुर्तगालियों के कब्जे से छुड़ाया था। जब साल 1940 में भारत में सत्याग्रह चल रहा था तो उस समय गोवा के कुछ नागरिकों ने भी उसमें भाग लिया था। इसी दिन भारत यूरोपीय शासन से पूरी तरह से आज़ाद हुआ था। 
उसी समय से 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सप्तदिवसी अभिषेकात्मक रूद्र महायज्ञ व संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वज पूजन, 18 दिसंबर से होगा शुरू

HIGHLIGHTS

  • सप्तदिवसी अभिषेकात्मक रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वज पूजन

रामगढ़, सोनभद्र। रामगढ़ के चतरा  ब्लॉक के अंतर्गत सेहुआ नईबाजार में विगत वर्षों की भांति पांचवें वर्ष में होने जा रहे 18 दिसम्बर से शुरू होने जा रहे सप्तदिवसी अभिषेकात्मक रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का ध्वज पूजन किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर यज्ञ संचालनकर्ता आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया की रामकथा प्रवचन के लिए आजमगढ़ से गोविंद शास्त्री राष्ट्रीय प्रवक्ता का आगमन हो रहा है। रूद्राभिषेक के साथ नर्वदेश्वर शिव एवं हनुमत पूजन के साथ ग्रामवासी क्षेत्रवासी जनों के साथ भव्य प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हनुमान मंदिर से सम्पन्न किया गया।

Advertisement

इस यज्ञ के मुख्य यजमान विमलेश पांडेय, रविप्रकाश उर्फ पिंटू पांडेय, अनूप पांडेय, मृत्युंजय पांडेय, मिथिलेश पांडेय होंगे।

Advertisement

ध्वज पूजन के शुभ अवसर पर अविनाश शुक्ला, पप्पू पांडेय, आलोक शुक्ला, रूद्र प्रताप पाठक, सच्चिदानंद पाठक, राधेश्याम पांडेय, अमरनाथ पांडेय, अमरेश पांडेय, शैलेश पांडेय, मुकेश पांडेय, अंबुज पांडेय, चंद्रभूषण पांडेय, अवधेश पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग व्यापार मण्डल ने CM को संबोधित ज्ञापन असिटेन्ट कमिश्नर वाणिज्य कर को सौंपा

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार मण्डल ने CM को संबोधित ज्ञापन असिटेन्ट कमिश्नर वाणिज्य कर को सौंपा

सोनभद्र। उद्योग ईकाईयों के गेट पर हो रही निगरानी के विरोध में उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र ने माननीय मुख्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन असिटेन्ट कमिश्नर वाणिज्य कर सोनभद्र को सौपा। 

Advertisement

इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा की कि औद्योगिक ईकाईया पान मसाला लोहे साथ साध अन्य ट्रेडो की बड़ी ईकाई भी परेशान है इससे भ्रष्टाचार को भी बढ़ावा मिलेगा इस प्रकार का आदेश केवल प्रदेश में ही लागू है

Advertisement
Advertisement

अन्य किसी भी प्रदेश में इस तरह की व्यवस्था नहीं है इससे प्रदेश की औद्योगिक इकाइयां पलायन को मजबूर होगी बेरोजगारी बढेगी अराजकता का माहौल के कारण बहुत सी ईकाई भविष्य की योजना बनाने पर मजबूर होगी जिससे एक राष्ट्र एक टैक्स की अवधारणा का पालन करने में कठिनाई न हो जी एस टी में प्रदेश सर्वाधिक राजस्व प्रगति पर है

Advertisement

इसलिए भी कतिपय इंड्रस्टी पर शक की कोई गुंजाइश नही है जनहित व्यापार हित में इस अव्यवहारिक आदेश को तुरन्त समाप्त करने और अधिकारियों के द्वारा इस प्रकार के आदेशो को तुरन्त रोक लगाने की मांग करता है

Advertisement

और उद्यमियों व्यापारियों में  आप के स्तर से विश्वास बहाल करने का अनुरोध करता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी सहित अन्य व्यापारी गण उपस्थिति रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कमिश्नर द्वारा सुपर चेकिंग फार्मों का बूथों पर स्थलीय सत्यापन किया गया

HIGHLIGHTS

  • कमिश्नर द्वारा सुपर चेकिंग फार्मों का बूथों पर स्थलीय सत्यापन किया गया
  • मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्र फूलवारी साधन सहकारी समिति का किये औचक निरीक्षण।

सोनभद्र। मण्डलायुक्त/रोल ऑब्जर्वर विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर डॉ0 मुथुकमार स्वामी बी ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निवार्चन आयोग द्वारा चिन्हित सुपर चेकिंग फार्मों का बूथों पर स्थलीय सत्यापन किया गया,

Advertisement

इस अवसर पर रोल ऑब्जर्वर ने बूथ संख्या-193 कम्पोजिट विद्यालय सारंग, बूथ संख्या-47 कम्पोजिट विद्यालय जोगिनी में सुपर चेकिंग फार्मों का स्थलीय सत्यापन किया गया, इस दौरान मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी घोरावल को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।

Advertisement

इस दौरान मण्डलायुक्त ने धान क्रय केन्द्र फूलवारी साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किये, औचक निरीक्षक के दौरान मौके पर केन्द्र प्रभारी धीरज कुमार सचिव उपस्थित रहें, निरीक्षण के समय क्रय केन्द्र फुलवारी पर मंयक सिंह निवासी-पुरखास घोरावल के धान 55.60 कु० की खरीद की जा रही थी कय केन्द्र पर 92 किसानों से 5194.40 कु० की खरीद की जा चुकी है।

Advertisement

कय केन्द्र पर खरीद चल से किसान से क्रय केन्द्र पर उपलब्ध किसानों के सुख सुविधा के बारे में पूछा गया तो किसानों द्वारा बताया गया कि कय केन्द्र पर धान क्रय एवं किसानो से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण है और किसानो से अपील की गयी कि कय केन्द्रो पर मानक के अनुरूप ही धान विक्रय हेतु लेकर आये।

Advertisement

एजेन्सियो के जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी कय केन्द्रो पर धान के खरीद से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण रखे, जिससे किसानो को धान विक्रय करने मे समस्या उत्पन्न न हो।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा PG कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ओबरा PG कॉलेज में महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम विषयक संगोष्ठी का हुआ आयोजन


ओबरा, सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र मे सोमवार को महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम विषय पर  सगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को धोखाधड़ी, एवं साइबर क्राइम से सुरक्षित और जागरूक रहने की आवश्यकता  है । उन्होंने साइबर क्राइम संबंधी नंबरों की भी जानकारियां दी।

Advertisement

इतिहास विभाग के प्रभारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सन्तोष कुमार सैनी ने कहा कि साइबर अपराध एक ऐसा अपराध है जिसमें मोबाईल , कंप्यूटर, सोशल साइट्स और नेटवर्क, की सहायता से किसी की निजी जानकारी को प्राप्त करना और उसका गलत इस्तेमाल करना है।

Advertisement

उन्होंने साइबर क्राइम नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में भी बताया और कहा कि अगर साइबर क्राइम से संबंधित आपको शिकायत करनी है तो उक्त नंबर और वेबसाइट पर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। वाणिज्य विभाग के डॉ. विकास कुमार ने कहा कि साइबर अपराध भी कई प्रकार के है जैसे स्पैम ईमेल, हैकिंग, फिशिंग, वायरस को डालना, किसी की जानकारी को ऑनलाइन प्राप्त करना या किसी पर हर वक्त नजर रखना।

Advertisement

कार्यक्रम संयोजक डॉ. विभा पांडेय ने कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग, वीडियो कॉलिंग, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर रील अपलोड करने से बचे एवं अपना पासवर्ड बनाए तो उसको समय – समय से बदलते रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के  प्राध्यापक एवं कर्मचारी ग़णों के साथ – साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं  मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वीरता के गतिविधियाें के थीम पर वीर बाल दिवस का किया जा रहा हैं आयोजन- शेषमणि दुबे

HIGHLIGHTS

  • वीरता के गतिविधियाें के थीम पर वीर बाल दिवस का किया जा रहा हैं आयोजन- शेषमणि दुबे

सोनभद्र। वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले गतिविधियाें के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय  विकास  भवन लोढ़ी मे संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक एवं गायत्री दुबे की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक कर कार्ययोजना बनाई गई।

Advertisement

कार्ययोजना सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों, साहिबजादा ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान के मौके पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि इस वर्ष वीरता के गतिविधियाें के थीम पर वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाना हैं।

Advertisement

जिसमे वीर बाल दिवस के मौके पर “मेरे सपनों का भारत’, ‘मुझे क्या खुशी मिलती है’, विषय पर चित्रकला, कहानी एवं निबंध लेखन की गतिविधियाँ होंगी। एवं  माध्यमिक स्तर के बच्चों के लिये ‘राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका और बेहतर दुनिया के लिये मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध लेखन, कविता,

Advertisement

वाद-विवाद एवं डिजिटल प्रेजेंटेशन का आयोजन आज दिनांक 16 दिसंबर से 24 दिसम्बर तक जनपद में  बाल देखरेख संस्थाओं एवं विद्यालयों तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों मे बाल सभा के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement

संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक व गायत्री दुबे द्वारा बताया गया कि 26 दिसम्बर 2024  को जनपद के समस्त बाल देखरेख  संस्थाओं में वीर बाल दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा साथ ही बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों की प्रेरणादायी कहानियाँ सुनाई जायेंगी।

Advertisement

और  MyBharat प्लेटफार्म पर कहानियों के सत्र, रचनात्मक लेखन, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों की अधिक से अधिक सहभागिता करायी जायेगी।

Advertisement

मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई सें   संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे,सामाजिक कार्यकर्त्ता आकांक्षा उपाध्याय,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, बाबू अहमद,चाईल्ड हेल्पलाइन से सुपरवाइजर सुधा गिरी,धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एसबीए चुनाव: टेंडर वोटिंग के लिए मिले 12  आवेदन: मुख्य चुनाव अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • प्रत्याशियों को वितरित की गईं मतदाता सूची
  • 928 वकील मतदाताओं में से सिर्फ 12 लोग 17 दिसंबर को करेंगे टेंडर वोटिंग
  • अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर होगा मुकाबला
  • 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को होगी मतगणना
  • प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से कर रहे संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए सिर्फ पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद पर मुकाबला होगा जिसके लिए कुल 18 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। सोमवार को मतदाता सूची प्रत्याशियों को वितरित की गई।

Advertisement

टेंडर वोटिंग के लिए 12  वकील मतदाताओं ने अपना आवेदन दिया है। जिसकी वजह से 928 वकील मतदाताओं में से सिर्फ 12 लोग 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग करेंगे। 20 दिसंबर को मतदान व 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर प्रत्याशी समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया, जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि पांच पदों पर 18 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है जिसके  लिए मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय,अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी,

Advertisement

कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए 7 प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रमाशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण किया गया। इसके अलावा टेंडर वोटिंग करने के लिए 928 वकील मतदाताओं में से सिर्फ 12 लोगों ने अपना आवेदन किया है, जो 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग करेंगे।

Advertisement

20 दिसंबर को मतदान तथा 21 दिसंबर को मतगणना होगी। उधर प्रत्याशी  समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जीवित वृद्धा पेंशनधारको को घोषित कर दिया गया मृत, आज तेरह मृत घोषितो ने स्वयं जीवित होने की DM से लगाई गुहार

HIGHLIGHTS

  • जिलाधिकारी से तेरह मृत घोषितो ने स्वयं जीवित होने की लगाई गुहार
  • देवरी खुर्द में जहां अपने घर और गांव में मजाक का पात्र बन गए लाभार्थी



सोनभद्र। जनपद में एक ऐसा सरकारी तंत्र का कारनामा सामने आया कि 16 वृद्धा पेंशनधारको को मृत घोषित कर दिया गया जबकि 13 मृत घोषितो ने सोमवार कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी से स्वयं जिन्दा होने की गुहार लगाया है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी

Advertisement

पीड़ितों ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से वृद्धा पेंशन के लिए पात्र 16 महिला-पुरुष को ग्राम पंचायत सचिव द्वारा मृत घोषित कर दिए जाने पर सभी को अपात्र कर दिया गया। समज कल्याण विभाग द्वारा वृद्ध पेंशन रोके जाने का कारण पता चलेने पर आज 13 लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच कर अपने आप को जीवित होने की गुहार लगाया।

Advertisement



जिले में ऐसे पेंशनर्स की संख्या 13 के करीब हैं, जिन्हें अपने आपको जीवित होने का प्रमाण देने के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। वृद्धा पेंशन नही मिली तो वह समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे।

Advertisement

समाज कल्याण विभाग में जब उनका विवरण देखा गया तो पता चला कि ग्राम सचिव द्वारा उन्हें मृत दिखा दिया गया था, जिसके चलते उनकी पेंशन भी काट दी गई। कुछ देर के लिए तो वह समझ ही नही पाए कि क्या करें और क्या नही।

Advertisement

पेंशन उनके बैंक खाते में नहीं आई तब कहीं जाकर उन्हें अपने साथ हुए इस सरकारी मजाक की जानकारी मिली। उन्हें मृत किसने और क्यों घोषित किया यह न तो अधिकारी बता रहे हैं और न ही कर्मचारी।



इन मृत घोषित लोगो में शंकर, सन्तु, राम लखन, श्याम कुमारी, शिव शंकर, फूलमाधि, रामपट्टी, लाल, मुन्त्री, शिवराम, सुखिया, राम सियावन, वचिया सहित 13 लोग है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ. भागीरथी मौर्य ने सोन नदी को बचाने का उठाया बीड़ा

HIGHLIGHTS

  • डॉ. भागीरथी मौर्य सोन नदी को बचाने का उठाया बीड़ा

सोनभद्र। जनपद की लाइफ़ लाईन कहे जाने वाले सोन नदी की त्रासदी से मर्माहत समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉक्टर भागीरथी सिंह मौर्य ने उठाया बीड़ा। ज़ख्मी सोन नद को खनन माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए भागीरथी सिंह मौर्य ने हुंकार भरी।

Advertisement

किसी भी कीमत पर सोन नदी के अस्तित्व को बचाने का लिया संकल्प। सोन नदी की जलधारा को बांधकर भारी भरकम पोकलेन माशीनों से नदी का सीना छलनी किया जा रहा है। नदी की जलधारा को मोड़ दिया गया है। जलधारा को रोकने के लिए हियुम पाइप लगाकर मिट्टी और बोल्डर डालकर स्थायी पुल बनाया गया।

Advertisement

रश्मित मल्होत्रा की बालू साइडों पर नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन किया जा रहा है। एनजीटी की टीम जब जांच में पहुंची तो इनकी साइडों से सेक्शन मशीनों, नावों और पोकलेन मशीनों को हटा दिया गया था। जबतक एनजीटी की टीम जनपद में रही उतने दिन खनन बंद रहा।

Advertisement

फिर इसके बाद अवैध खनन बेधड़क शुरू हो गया। यही नहीं अवैध खनन को लेकर पहले भी रश्मित मल्होत्रा की कम्पनियों को नोटिस जारी किया गया था। वहीं जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद भी खनन कम्पनियां अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रही हैं। इसके लिए लगातार समाजसेवी एवं नेता शिकायतें करते रहते हैं।

Advertisement

अवैध खनन लगातार समाचार की सुर्खियां बनती रहती है। इसके बाद भी न्यू इंडिया मिनरल्स जैसी कम्पनियां बेलगाम अवैध खनन करने में मशगूल हैं। इससे व्यथित होकर समाजसेवी एवं पर्यावरणविद डॉक्टर भागीरथी सिंह मौर्य ने सीएम योगी के जनता दरबार में जाकर शिकायत करने की बात कही।

Advertisement

सोन नदी के मूल स्वरूप को बचाने के लिए डॉक्टर भागीरथी सिंह ज़िम्मेदार अधिकारियों से लगातार शिकायतें कर रहे हैं। यही नहीं एनजीटी में भी उन्होंने लिखित शिकायत की है। इस पर भी नियम विरुद्ध खनन जारी रहता है तो वह धरना प्रदर्शन करने पर विवश होंगे। डॉक्टर भागीरथी सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन सरकारी खर्चे से पवित्र सोन नदी की आरती कराता है। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन मिलीभगत कर अवैध खनन कराने में मशगूल है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि लगातार जिला खनिज विभाग की जानिब से खदान का सर्वे भी किया जाता है। परंतु जिम्मेदार अधिकारियों को नदी के भीतर गर्जना करती भारी भरकम मशीनें नहीं दिखाई देती। वहीं अस्थायी पुल बनाकर जलधारा को मोड़ा गया है। वह भी जांच में दिखाई नहीं देता। नियमों की धज्जियां जमकर उड़ाई जाती है। परंतु इस पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है। जिसके चलते नदी का मूल स्वरूप बिगड़ रहा है।

Advertisement

वहीं इकोलॉजिकल सिस्टम भी ब्रेक हो रहा है। समय की शिला पर खड़ी जनता सोंच रही है कि आखिर इसपर कब अंकुश लगेगी। या यूं ही सोन नद के अस्तित्व को मिटाया जाता रहेगा। जिसने अपने किनारों पर न जाने कितनी सभ्यताओं को परवान चढ़ाया है। पवित्र एवं पूजनीय सोन नद सनातन संस्कृति एवं सभ्यता के न जाने कितने पहलुओं को अपने अंदर समाहित किये हुए है। सोन नद के अस्तित्व को बचाने के लिए सनातन धर्म के स्वंयम्भूओं को आगे आना होगा। वरना आने वाला इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नहीं रहे पत्रकारिता जगत के भीष्मपितामह पं. मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • पत्रकारिता जगत मे शोक: पत्रकारों के सुरक्षा को लेकर सदैव सजग रहने वाले पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी चाचा जी का निधन दुखः

सोनभद्र। पत्रकारिता जगत के भीष्मपितामह एव जनपद सोनभद्र में चाचा जी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले हम युवाओं के गुरु, मार्गदर्शक, मान्यता प्राप्त पत्रकार एव साहित्यकार पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी का जन्म 17 जनवरी को प्रतिवर्ष जनपद सोनभद्र के किसी न किसी शहर नगर मुहल्ले में मनाया जाता था।

Advertisement

इसकी आलोचना भी होती थी। लेकिन चाचा जी कभी आलोचनाओ से घबराते नही थे। पत्रकारिता के कार्यक्रम में जो सम्मानित नही हो पाता वो नराज भी होते थे। लेकिन चाचा फिर उन्हें मानाकर अगले कार्यक्रम में सम्मानित कर देते थे। चाचा जी कहते थे पत्रकारों को हम लोग नही पूछेगे या सम्मानित नही करेंगे तो कौन करेगा। उनके द्वारा रचित,,, आदिवासी समाज के विविध रंग, में सोनभद्र के आदिवासी समाज का चरित्र चित्रण किया गया हैं।

Advertisement

पत्रकारिता से जुड़ी या साहित्य से जुड़े कार्यक्रम करवाने में कभी संकोच नही करते थे। चाचा जी हमेशा युवाओं के बीच रहना पसंद करते थे। उनका कहना था युवाओ का मार्गदर्शन देना हम अपना परम् कर्तब्य समझते हैं। निष्पक्ष एव निर्भीक पत्रकारिता के लिए एक मार्गदर्शक की आवश्यकता होती हैं। मिथिलेश चाचा मूलतः गोरखपुर के रहनेवाले थे। डाला सीमेंट फैक्ट्री में कार्य करते थे। जिला कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारि भी रहे।

Advertisement

लिखने पढ़ने के शौकीन चाचा जी फैक्ट्री बन्द होने के बाद पत्रकारिता जगत के तरफ कदम बढ़ाए और फिर एक मुकाम हासिल किए, दैनिक आज से सफर शुरू किए, निष्पक्ष समाचार ज्योति से मान्यता प्राप्त पत्रकार बने और निरन्तर सफर जारी रखे। अनेको पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष रहे।

Advertisement

मीडिया फोरम ऑफ इंडिया, के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एव सोन साहित्य संगम के संयोजक ने कई कृतिमान स्थापित कर परलोक सिधार गए। चाचा जी एक बट बृक्ष के समान थे जिनके शिष्य हर नगर मुहल्ले में रहते हैं। चाचा जी हम सभी के बीच नही रहे लेकिन हम सभी के दिल और दिमांग में हमेशा जीवित रहेंगे चाचा पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी जी को विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें