राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने NTPC रिहंद में अधिकारियों के साथ की विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने NTPC रिहंद में की अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा बैठक।

सोनभद्र। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। साथ ही अधिकारियों के संग बैठक भी की। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए।

Advertisement

एनटीपीसी बुद्धवार को रिहंद में की समीक्षा बैठक यहां से सीधे एनटीपीसी के विश्राम गृह पहुंची। शाम 4 बजे से एनटीपीसी रिहंद के सभागार में विकास योजनाओं से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यपाल 19 दिसंबर को सेवाकुंज आश्रम चपकी में सुबह 9:15 बजे पहुंचेंगी।

Advertisement

जहां आदिवासी बनवासी समाज के लोगों को वनाधिकार पट्टे के खतौनी का वितरण करेंगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण किट भी प्रदान करेगी। जिलाधिकारी बी०एन सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने राज्यपाल का स्वागत किया। महोदया ने विकास कार्यो की बैठक में उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में पाई गई कमियों को तुरंत दूर किया जाए। इस दौरान समस्त अधिकारी गण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तीन पशु तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिकअप पर लदी गाय बरामद

HIGHLIGHTS

  • पिकअप पर लदी गायों सहित तीन पशु तस्कर हुए गिरफ्तार

सलखन, सोनभद्र। पुलिस चौकी गुरमा के अन्तर्गत मारकुंडी के करगरा मोड़ ईंट भट्ठे के पास से शनिवार रात्रि में पिकअप पर लदी तीन पालतू गायों सहित तीन पशु तस्कर गिरफ्तार किए गए। चौथा पशु तस्कर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Advertisement

चौकी प्रभारी गुरमा सुरेश चंद द्विवेदी ने बताया कि शनिवार रात्रि गश्त के दौरान मुखवीर की सूचना पर त्वरित करगरा मोड़ के पास से चार पशु तस्कर विंढमगंज के घिवही निवासी रत्नेश कुमार कुशवाहा, सलखन के केवटा निवासी संजय हरिजन व विनोद कुमार, महुली निवासी गुड्डू हरिजन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

चारों अभियुक्तों के खिलाफ़ गो वध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। गिरफ्तार पशु तस्करों ने बताया कि गांव में सरकारी पशुओं को पकड़ कर वध करने के नीयत से यह काम कर रहे थे,

Advertisement

जिसके एवज में अच्छा खासा पैसा मिल जाता था। पशु तस्करों को पकड़ने वाली टीम में गुरमा चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र द्विवेदी के साथ हेड कांस्टेबल इंद्र सोनकर व सत्यम सरोज मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिबरी से रोशनी करने वाले वन बन्धुओं के चेहरों पर आई मुस्कान: मिला सौर ऊर्जा यंत्रों का तौफा

HIGHLIGHTS

  • विद्युत से वंचित आदिवासी बाहुल्य लोगों को सौर उर्जा का किया गया वितरण
  • डिबरी से रोशनी करने वाले वन बन्धुओं के चेहरों पर आई मुस्कान
  • बिजली से वंचित ग्रामीणों को मिला सौर उर्जा

सलखन, सोनभद्र । सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी ग्राम सभा के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में आज के विकास की दौड़ में भी काफी पिछड़ा हुआ ढिबरी युग की तरह जीवन जी रहे आदिवासी लोगों को ग्राम प्रधान मारकुंडी उधम सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सौर ऊर्जा यंत्रों का वितरण किया गया।

Advertisement

ग्राम प्रधान के अथक प्रयास से विद्युत प्रकाश से वंचित आदिवासी लोगों में मुख्यतः ग्राम सभा मारकुंडी के टोला कानो पानी, बनलही, बड़के सगवा, सिगर पोछा, अकड़ौडर के 17 वन बन्धुओं को सौर ऊर्जा उपकरणों के साथ पंखा का भी वितरण किया गया

Advertisement

उक्त सम्बंध में सूरज यादव प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि उक्त टोलों के आदिवासी बस्तियों में जंगल, पहाड़ी, नदी नालों व रेलवे लाईन होने के कारण सम्पर्क मार्ग के अभाव में किसी भी जनप्रतिनिधियों ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया था।

Advertisement

इसके मद्देनजर उन्हें प्रकाश की सुविधा मुहैया कराने के लिए अथक प्रयास कर ब्लाक के सहयोग से उक्त बस्ती के राजाराम, रामलाल, बजरंगी, चरकू, श्यामलाल समेत 17 लोगो को सौर उर्जा उपकरण बांटे गए। इस अवसर पर मुख्य रुप से एडीओ पंचायत, अजय कुमार सेकेट्री, समेत सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लखनऊ विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

HIGHLIGHTS

  • विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट
  • पुलिस ने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी शत्रुंजय को हिरासत में लिया
  • कई नेताओं के मकानों के बाहर पुलिस का पहरा

सोनभद्र। विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेसियों की योजना से पहले पुलिस ने नेताओं को हाउस अरेस्ट करना शुरू कर दिया है। 18 दिसंबर को घेराव की घोषणा के चलते, पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर रही है।

Advertisement

रॉबर्ट्सगंज में फोर्स के साथ कोतवाल सतेंद्र राय ने लखनऊ जाने के लिए बस पकड़ने जा रहे कांगेस के मीडिया प्रभारी शत्रुंजय मिश्रा को हिरासत में लेकर उन्हें उनके आवास पर ले जाकर छोड़ दिया और हाउस अरेस्ट कर लिया। विधानसभा का घेराव करने के लिए कांग्रेसियों के कूच से पहले ही पुलिस ने नेताओं को हाउस अरेस्ट करने में जुट गई है।

Advertisement

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने 18 दिसम्बर को विधानसभा घेराव की घोषणा कर रखी है। मंगलवार की सुबह से ही पुलिस ने उनके घरों पर पहरा देना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी नेताओं को उनके घरों से निकलने नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ और थाना प्रभारी को लखनऊ में लागू धारा 163 बीएनएस के मद्देनजर जिले में अलर्ट रहने का निर्देश दिए है। उधर काँग्रेस नेता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के विधानसभा के घेराव कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए शासन ने प्रदेश व्यापी अभियान के तहत कांग्रेसियों को उनके घरों में ही नजरबंद करने का फरमान जारी किया है।

Advertisement

कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बताया उनके कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है। उन्हें घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार प्रदेश व्यापी विधानसभा घेराव से घबराई और बौखलाहट मे आकार काँग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है,

Advertisement

इस आंदोलन के जरिये बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानो की समस्याओं, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, बिगड़ती कानून व्यवस्था सहित जनहित हित के मुद्दों पर सरकार को जगाने के लिए आंदोलन करने के लिए कार्यकर्ता लखनऊ जाना चाहते थे, लेकिन बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रही है!

Advertisement

हाऊस अरेस्ट होने वालों मे प्रमोद पांडे, निगम मिश्रा, बंशीधर पांडे, धीरज पांडे, अभिषेक चौबे सहित कई नेताओ के घर पर ही देर शाम तक पुलिस का पहरा था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मिर्जापुर की तरफ से आ रही थी ट्रक कई लोगो को मारा धक्का, 2 की हुई मौत

HIGHLIGHTS

  • ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौदा 2 की मौत, दो घायल
  • करमा थाना क्षेत्र के केकराही बाजार का मामला
  • मिर्जापुर की तरफ से आ रही थी ट्रक कई लोगो को मारा धक्का



सोनभद्र। मिर्जापुर शक्ति नगर मार्ग पर सोमवार देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचल दिया जिस पर दो युवकों की हुई मौत दो घायल।

Advertisement

जानकारी के अनुसार करमा थाना क्षेत्र के ककराही बाजार के समीप सोमवार देर शाम मिर्जापुर की तरफ से आ रही खाली ट्रक और नियंत्रित होकर कई लोगों को मारा धक्का जिसमें दो बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें सोनू 28 वर्षी पुत्र रामजतन निवासी बेलगाई चतरा पत्रूगंज थाना क्षेत्र निवासी तो

Advertisement

वही ओबरा थाना क्षेत्र निवासी टीपू सुल्तान उम्र 35 वर्षी पुत्र साल बाबू जो अपने भाजी की शादी में इलाहाबाद हडिया सम्मिलित होने बाइक से जा रहे थे की मिर्जापुर की तरफ से आ रही खाली अनियंत्रित ट्रक ककराही बाजार के समीप कुचल दिया आसपास के लोगों द्वारा आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया

Advertisement

जहां चिकिस्को ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया उधर सोनू पुत्र रामजतन बेलगाई टमाटर व्यवसाय थे जो टमाटर बेचकर करमा से अपने घर बाइक द्वारा जा रहे थे की इसी बीच अनियंत्रित ट्रक द्वारा उनके ऊपर चढ़ा दिया गया आसपास के लोगों द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया

Advertisement

उधर और सामने से आ रहे दो और बाइक स्वरों को ट्रक द्वारा धक्का मार दिया गया जिनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया पीड़ितों ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई पुलिस ने बताया कि पीड़ितों द्वारा एप्लिकेशन प्राप्त हुई है अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लावारिस हाल मे मिली एक दिन की नवजात शिशु को टीम ने अभिरक्षा में लेते हुए जिला अस्पताल में कराया भर्ती

HIGHLIGHTS

  • लावारिस हाल मे मिली एक दिन की नवजात शिशु (बालिका)

सोनभद्र। मंगलवार को विशेष सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई की थाना रॉबर्ट्सगंज  चौकी चूर्क क्षेत्र अन्तर्गत लावारिस हाल मे एक दिन की नवजात शिशु (बालिका) पायी गयी है जिसकी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल  जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के टीम द्वारा मौके पर पहुच कर नवजात शिशु को अपने अभिरक्षा मे लेते हुए

Advertisement

जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है टीम द्वारा बताया गया कि नवजात शिशु के स्वस्थ होने के उपरांत बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

टीम द्वारा मौके पर उपस्थित सभी लोगों को बताया गया कि यदि इस प्रकार की घटना होती है तो तत्काल सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित  किया जा  सकता है।

Advertisement

मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता वीणा राव, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, वन स्टॉप सेंटर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, चाईल्ड हेल्पलाइन से केसवर्कर बजरंग सिंह सहित पुलिस टीम रही मौजूद।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मूल संघ जनपद बाराबंकी की वर्चुअल बैठक हुई सम्पन्न

बीते रविवार को राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ जनपद बाराबंकी की कार्यकारिणी के निर्वाचन से सम्बन्धित विचार-विमर्श हेतु एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय ने की।

Advertisement

इस अवसर पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष  अशोक कुमार गौतम जी, प्रदेश के महामन्त्री केदारनाथ तिवारी जी एवं कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक डॉ अभय प्रताप सिंह ने किया।

Advertisement

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न संघनिष्ठ शिक्षक साथियों ने जनपद में मूल संघ की कार्यकारिणी गठित किए जाने की प्रक्रिया प्रारम्भ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी वक्ताओं ने कार्यकारिणी की आवश्यकता पर जोर दिया क्योंकि आए दिन जिला स्तर पर शिक्षकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

बैठक से पूर्व ऑनलाइन मतदान के द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज देवां की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अंजू रानी को जिलाध्यक्ष, राजकीय इण्टर कॉलेज बरौलीजाटा के राजेश गुप्ता को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर हाउस के डॉ. श्रीकान्त शर्मा जी को जिला मन्त्री सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
            

Advertisement

  ऑनलाइन मतदान में जिले के कुल 181 राजकीय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। ‌ जिले के अन्य शिक्षकों के अलावा बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, महामन्त्री केदारनाथ तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम एवं कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने भी सम्बोधित किया।

Advertisement

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगले वर्ष जनवरी में भौतिक बैठक करके जनपद की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में राज्यपाल के आगमन को लेकर DM ने अधिकारियों के साथ की बैठक

HIGHLIGHTS

  • महामहिम राज्यपाल के जनपद आगमन के दृष्टिगत डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ महामहिम राज्यपाल के जनपद आगमन के दृष्टिगत तैयारियों के सम्बन्ध बैठक की गयी।

Advertisement

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि महामहिम राज्यपाल के आगमन के पूर्व सभी अधिकारीगण विकास योजनाओं से सम्बन्धित बैठक कर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें, इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जायें, जिन विभाग के अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसका अनुपालन सुनिश्चित करें।

Advertisement

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सिर्फ 18 वकील मतदाताओं ने की टेंडर वोटिंग

HIGHLIGHTS

  • सिर्फ 18 वकील मतदाताओं ने की टेंडर वोटिंग
  • अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष पद के लिए होगा मतदान
  • अब 910 वकील मतदाता 20 दिसंबर को करेंगे मतदान
  • 21 दिसंबर को होगी मतगणना और विजई पदाधिकारियों की घोषणा
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र चुनाव का हाल

सोनभद्र। वर्ष 2024-2025 के लिए होने वाले सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के चुनाव के लिए मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए सिर्फ 18 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की।

Advertisement

जिसकी वजह से कुल 928 में से अब 910 वकील मतदाता 20 दिसंबर को मतदान करेंगे। 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

मुख्य चुनाव अधिकारी शशि कुमार मिश्र एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के चुनाव के लिए सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के सदस्य/ वकील मतदाताओं की कुल संख्या 928 है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच टेंडर वोटिंग कराई गई, जिसमें सिर्फ 18 वकील मतदाताओं ने टेंडर वोटिंग की है।

Advertisement

जिसमें राजेश कुमार पाठक, जितेंद्र देव पांडेय, शुद्धी नारायण देव पांडेय, अमित कुमार सिंह, अतुल कुमार पाठक, गौरव अग्रवाल,जय प्रकाश शुक्ल, रमाकांत श्रीवास्तव, रविकांत राय, सुरेश चंद्र दुबे, तेजमणि पांडेय, विमलेश कुमार, विनोद कुमार,सुरेंद्र देव पांडेय, गौरव कुमार श्रीवास्तव,अविनाश यादव, रंजीत सिंह व अवधेश कुमार मिश्र शामिल हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि जो वकील मतदाता 20 दिसंबर को आवश्यक कार्य से बाहर चले जाएंगे उन्हीं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए टेंडर वोटिंग कराई गई है। अब 20 दिसंबर को 928 में से 910 वकील मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। 21 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा PG कॉलेज में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ओबरा PG कॉलेज में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सोनभद्र। रक्तदान को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा एवं उत्सव ग्रुप,  के संयुक्त तत्वधान में रक्तदान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसकी अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने बताया कि रक्तदान महत्वपूर्ण है, हम सभी को अनिवार्य रूप से रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान हेतु प्रोत्साहित करने वाली ओबरा की अग्रणी संस्था उत्सव ग्रुप का प्रतिनिधित्व करते हुए वैद्य अजय शर्मा ने बताया कि रक्तदान से न सिर्फ हम दूसरों की जीवन रक्षा करते हैं अपितु रक्तदान कर हम स्वयं को भी कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

Advertisement

कोई भी व्यक्ति तीन माह के बाद दुबारा रक्तदान कर सकता है। रक्तदान के 24 घंटे बाद ही हमारा शरीर उसकी रिकवरी कर लेता है तथा रक्तदान के पश्चात किसी प्रकार की कोई भी कमजोरी नहीं होती है। उन्होंने दिनांक 26 दिसंबर 2024 को शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज ओबरा में प्रातः 11:00 बजे से लगने वाले रक्तदान विशेष शिविर में सभी लोगों को उपस्थित होकर रक्तदान करने एवं रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित करने का आवाहन किया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने बताया कि रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। रक्तदान करके व्यक्ति, जिसे रक्त देता है उसकी,  उसके परिजनों की तथा स्वयं की कई बीमारियों से जीवन रक्षा करता है। इसलिए हमें मिथकों से दूर रहते हुए न सिर्फ स्वयं रक्तदान करना चाहिए अपितु अपने घर, परिवार, दोस्तों एवं रिश्तेदारों को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

इस अवसर पर संगोष्ठी में महाविद्यालय के प्राध्यापकों में  मीरा यादव,  उपेंद्र कुमार, डॉ विभा पांडेय, डॉ. सचिन कुमार, कार्यालय अधीक्षक  राजेश्वर रंजन कुमार, कर्मचारी गणों में धर्मेंद्र कुमार , महेश पांडेय के साथ-साथ अंश पांडेय, प्रिंस शर्मा, मानसी, सरोज, अनीता, नीता, सुहानी पांडेय, सलोनी, मन्नू, इत्यादि भारी संख्या में छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें