सज गया राम दरबार, कल से नगर में गुजेंगी मानस की चौपाइयां

HIGHLIGHTS

  • सज गया राम दरबार, कल से नगर में गुजेंगी मानस की चौपाइयां

सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ का शुभारंभ 24 दिसंबर 2024 से 01 जनवरी 2024 तक प्रातः 7:00 बजे से प्रभु का शृंगार पूजन एवं आरती एवं प्रातः 9:00 बजे से आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में मानस पाठ होगा तथा शाम 7:00 बजे से सुप्रसिद्ध कथा वाचक नीरज भाई जी के द्वारा संगीतमय राम कथा वाचन होगा।

Advertisement

25 दिसंबर 2024 दिन बुधवार मध्यांतर के बाद प्रभु श्री रामचंद्र जी का जन्मोत्सव, 26 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार को मध्यांतर के बाद प्रभु श्री राम विवाह, 31 दिसंबर दिन मंगलवार 2024 को मध्यांतर के बाद रावण वध, 01 जनवरी 2025 दिन बुधवार को प्रातः 9:00 बजे से प्रभु श्री राम जी का राज्याभिषेक, 02 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 से प्रभु का भंडारा एवं प्रसाद वितरण दोपहर 1:00 बजे से प्रभु श्री राम जी की शोभा यात्रा एवं रात्रि 9 बजे मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।

Advertisement

श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक ने संयुक्त रूप से बताया कि “यह महायज्ञ काशी रत्नालंकृत आचार्य श्री सूर्य लाल मिश्रा के आचार्यत्व 111 भू देवों द्वारा नवाह पारायण होगा, महायज्ञ के यजमान सत्यपाल जैन होंगे। और पूरी व्यवस्था की देखरेख राकेश त्रिपाठी करेंगे।

Advertisement

उन्होंने आगे बताया कि आरटीएस क्लब के मंच पर राम दरबार सज गया है। मूर्ति का निर्माण काशी के कलाकार द्वारा किया गया है और मंच को साज-सज्जा देने के लिए वाराणसी कोलकाता के कलाकारों द्वारा भव्य रूप प्रदान किया जा चुका है।

Advertisement

मंच आचार्य पंडित संतोष कुमार द्विवेदी, पंडित शिव कुमार शास्त्री, पंडित अनिल पांडे, पंडित यशवंत पांडे द्वारा राम दरबार मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा चुकी है।ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से संपूर्ण नगर राममय में हो गया है। 29 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा का यह 30 वा वर्ष है।

Advertisement

नौ दिवसीय चलने वाले इस महायज्ञ का लाइव प्रसारण रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के फेसबुक पेज पर समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी द्वारा चलाया जाएगा। लाइव देखने के लिए देखने के लिए फेसबुक पर सर्च करें-
26SHRIRAMCHARITMANAS

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

युवा करेंगे ध्यान हो जाएंगे बलवान- संकट मोचन

HIGHLIGHTS

  • युवा करेंगे ध्यान हो जाएंगे बलवान


सोनभद्र। अंतराष्ट्रीय ध्यान दिवस पर
पतंजलि योगपीठ सोनभद्र युवा भारत जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी योगी संकट मोचन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय ध्यान दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई समस्त देशवासियों को तथा इस ध्यान दिवस पर जो कि प्रतिवर्ष 21 दिसंबर को मनाया जाता है।

Advertisement

युवाओं को अपने जीवन में ध्यान लगाना आना चाहिए ध्यान से शांति और सुख मिलता है।ताकि जितने भी कार्य आज के युवा करते हैं उनके कार्य सफल हो सके।और उनका भविष्य उज्जल हो।अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस हर साल 21 मई को मनाया जाता है। यह दिन लोगों को ध्यान के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए कुछ अच्छे बातें यह हैं:

1. ध्यान से शांति और सुख मिलता है*: ध्यान करने से हमारे मन को शांति और सुख मिलता है। यह हमें तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाता है।
2. ध्यान से एकाग्रता बढ़ती है*: ध्यान करने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है। यह हमें अपने कामों में अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
3

Advertisement

. ध्यान से स्वास्थ्य में सुधार होता है*: ध्यान करने से हमारे स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह हमें रक्तचाप, मधुमेह और अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
4. ध्यान से आत्म-जागरूकता बढ़ती है*: ध्यान करने से हमारी आत्म-जागरूकता बढ़ती है। यह हमें अपने विचारों, भावनाओं और क्रियाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है।

Advertisement

Ku iअंतरराष्ट्रीय ध्यान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आज के दिन, आइए हम ध्यान के महत्व को समझें और अपने जीवन में इसका अभ्यास करें। ध्यान से हमें शांति, एकाग्रता और स्वास्थ्य मिलता है। आइए हम ध्यान के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाएं।”

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने 12.57 ग्राम हेरोइन के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • 12.57 ग्राम हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है।

Advertisement
Advertisement

हेरोइन के साथ दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे –

पुलिस के अनुसार, रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर दो अलग-अलग स्थानों से पंकज कुमार गुप्ता (30 वर्ष) पुत्र अनन्त प्रसाद गुप्ता नि० पुरब मोहाल वार्ड नं0 10 क़ो 5.57 ग्राम तथा मनोज कुमार उर्फ गंगा प्रसाद (25 वर्ष) पुत्र बेचन हरिजन निवासी ग्राम पूरब मोहाल क़ो 7 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 8/21/27ए/29 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण –

दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 संतोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी नई बाजार, उ0नि0 कमलनयन दुबे, चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 विजयशंकर यादव चौकी नई बजार मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव तथा मु०आ० मनीष कुमार चौकी नई बजार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती पर सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी का आयोजन 24 दिसम्बर को

HIGHLIGHTS

  • अटल जी की जयंती पर सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी 24 दिसम्बर को।

सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पूर्व संध्या पर 24 दिसंबर 2024 दिन मंगलवार को विकास खंड राबर्ट्सगंज, ग्राम पंचायत सेमर के कैथी गांव स्थित अटल उपवन में कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, विचार व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया है।

Advertisement

उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक व भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि उक्त अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार अजय शेखर ,डॉ अर्जुन दास केसरी, रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी,कमलेश मिश्रा राजहंश, ओम प्रकाश त्रिपाठी व लवकुश प्रजापति को साहित्य के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए अटल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा,

Advertisement

उन्होंने बताया कि उक्त अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी के माध्यम से अटल जी के राजनैतिक सामाजिक व साहित्यिक जीवन को लेकर चर्चा होगी। उक्त अवसर पर कम्बल वितरण भी किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गुरु गोविन्द सिंह जी के चारों पुत्र प्रतिबद्धता का उदाहरण देते है- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • 21 से 27 दिसंबर तक चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत वीर बाल दिवस पर जिला संगोष्ठी सम्पन्न हुई।

सोनभद्र। रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर दसवें सिक्ख गुरु, श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के दो छोटे पुत्रों जोरावर सिंह व फतेह सिंह जी की स्मृति में भाजपा द्वारा चल रहे 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत वीर बाल दिवस पर जिला संगोष्ठी सम्पन्न हुई।

Advertisement

Advertisement

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि गुरु गोविन्द सिंह जी की राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत- देश को पहले रखने- के प्रति अटूट प्रतिबद्धता एक गहन संकल्प के रुप मे प्रति ध्वनीत होती है श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के चार पुत्र अर्थात साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर और साहिबजादा श्री फतेह सिंह इस प्रतिबद्धता का उदाहरण देते है।

Advertisement

मुगल सेना ने गुरु गोविन्द सिंह जी की सेना पर हमला कर दिया आनन्दपुर साहिब किला संघर्ष का प्रारंम्भिक विन्दु था सिरसा नदी के तट पर एक लंबी लड़ाई के बाद परिवार विभाजीत हो गया बाद मे नवाबो ने साहिबजादो को इस्लाम अपनाने के लिए कहा लेकिन उन्होने ने इन्कार कर दिया और अपने धर्म के प्रति अपने प्रेम की अटूट श्रद्धा को प्रदर्शित किया।

Advertisement

एक ओर मजहबी कट्टरता मे अंधी शक्तिशाली मुगल सल्तनत थी वहीं दूसरी ओर ज्ञान से जगमगाते और भारत के प्राचीन सिद्धांतो के अनुसार जीने वाले हमारे गुरु श्री गोविन्द सिंह जी थे एक ओर आतंकी और मजहबी कट्टरता की पराकाष्ठा थी तो दूसरी ओर आध्यात्मिकता की पराकाष्ठा और हर इंसान मे ईश्वर को देखने की दयालुता थी

Advertisement

मुगलों के पास लाखों की सेना थी तो गुरु गोविन्द के वीर साहिबजादों के पास साहस था वे अकेले होते हुए भी मुगलों के सामने नही झुके तभी मुगलों ने उन्हे जिंदा दीवार मे चुनाव दिया यह इनकी वीरता ही है जो सदियों से प्रेरणा का श्रोत बनी हुयी है।

Advertisement

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि वीर बाल दिवस संगोष्ठी के अवसर पर वीर साहेबजादे द्वारा प्रदर्शित साहस और दृढ़ संकल्प एक प्रमाण के रुप मे खड़ा है। जो औरंगजेब और उसके अनुयायियों को एक शक्तिशाली संदेश देता है कि युवा पीढ़ी कु्ररता के आगे झुकने से इंकार करती है और देश का मनोबल को बनाये रखने के लिए दृढ़ संकल्पित रहती है यह राष्ट्र की नियति को आकार देने मे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है जिससे वीर बाल दिवस को अतिरिक्त महत्व मिलता है।

Advertisement

भारतीय इतिहास में इस घटना को बाद मे साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह द्वारा दिये गये सर्वोच्च बलिदान के रुप मे याद किया गया। धर्म परिवर्तन के लिए जब एक छः साल और नौ साल के बच्चों के उपर मुगलों द्वारा दबाव बनाया गया तो उन्होने बहुत बहादुरी से बोलते हुए कहा कि जोरावर जोर से बोला, फतेह सिंह शोर से बोला,

Advertisement

धरो ईंटे भरों गारे, चिनों दीवार हत्यारे हमारी सांस बोलेगी हमारी लाश बोलेगी यही दीवार बोलेगी हजारों बार बोलेगी जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और आगे आये संगोष्ठी मे अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत रावत, रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या, उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, आलोक सिंह, सुरेश शुक्ला, बीएन गुप्ता, नार सिंह पटेल, शंम्भू नारारण सिंह, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, संतोष शुक्ला, कमलेश चौबे, रितु अग्रहरी, कमलेश खाम्बे, सरजू बैसवार, ओमप्रकाश यादव, बृजेश श्रीवास्तव, अनूप तिवारी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वास्थ्य शिविर में 137 मरीजो का हुआ निःशुल्क परीक्षण

HIGHLIGHTS

  • स्वास्थ्य शिविर में हड्डी से सम्बंधित 137 मरीजो का हुआ निःशुल्क परीक्षण


सोनभद्र। जनपद में नगर पंचायत डाला बाजार क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर तीन सेक्टर सी हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को वाराणसी के एक निजी हॉस्पिटल द्वारा किरन कुमारी के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से हड्डी रोगीयो का छूटना दर्द,

Advertisement

पुराना से पुराना कमर दर्द, गला दर्द, स्पाईन सर्जरी, साइटिका, हीप रिप्लेसमेंट, लिगामेंट सर्जरी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस निःशुल्क शिविर में कुल 137 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा का वितरण किया गया।

Advertisement

इस दौरान डॉ. विशाल वर्मा एमबीबीएस, एमएस (ऑर्थों) ने बताया कि महामना हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेंटर अशोक पुरम कालोनी डाफी वाराणसी द्वारा यह फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया है वैसे मै भी सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र से बिलॉन्ग करता हूं मेरा शुरू से ही गरीब असहाय लोगों की सेवा करने का उद्देश्य रहा है

Advertisement

उसी क्रम में यहा कैप का आयोजन किया गया है इसी तरह जिले में जगह-जगह पर समयानुसार फ्री मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा।

इस स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों में डॉ. विशाल वर्मा एमबीबीएस, एमएस (ऑर्थो) जेआर एण्ड एस एस (आईएमएस बीएचयू) एमडी सुमित पाण्डेय, संदीप तिवारी, अक्षय कुमार सिंह,

Advertisement

कमलेश मौर्या, सीमा मौर्या, किरन कुमारी, प्रदीप, सुमन्त कुमार मौर्या, सुभाष राव, सुधीर पाठक, कुमारी पूजा, आरती कुमारी व नागेंद्र पासवान आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दिनों-दिन रोमांचक होता जा रहा जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता, महुआंव पाण्डेय व बरगंवा ने जीते लीग मैच

HIGHLIGHTS

  • दिनों-दिन रोमांचक होता जा रहा जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता,
    महुआंव पाण्डेय व बरगंवा ने जीते लीग मैच

घोरावल, सोनभद्र। स्व. जामवंती पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से महुआंव पांडेय गांव में आयोजित जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के दसवें दिन शनिवार को 3 लीग मैच खेले गए।पहला लीग मैच महुआव पांडेय और  तेंदुई की टीमों के बीच हुआ।

Advertisement

महुआव पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवरों में 91 रन का बनाए।जवाब में तेंदुई ने 7 विकेट खोकर  89 रन ही बना सकी। महुआव पांडेय ने 2 रनों से इस रोमांचक मैच को जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच निलेश तिवारी रहे, जिन्होंने 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

Advertisement

दूसरा मैच सहूआर और बरगवां की टीमों के बीच हुआ। बरगवां ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 88 रन बनाए।जवाब में सहूआर की टीम 5 विकेट खोकर 65 रन ही बना सकी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मानिंद मिश्रा रहे, जिन्होंने 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और विपक्षी टीम के 2 विकेट भी लिए।

Advertisement

तीसरा मैच बरगवां और गडमा की टीमों के बीच हुआ।बरगवां ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवरों में 80 रन बनाए।जवाब में गड़मा की टीम 7.2 ओवरों में 56 रनों पर आल आउट हो गयी।

Advertisement

इस मैच के मैन ऑफ द मैच नितेश रहे। इस मौके पर जगदीश शर्मा, गोविंदधर द्विवेदी, विनोद द्विवेदी, कृष्णधर द्विवेदी, जितेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, गुड्डू जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल, अभिषेक द्विवेदी, निखिल, मंदीप इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पीसीएस-प्री के परीक्षा केंद्रो का DM व SP ने किया निरक्षण

HIGHLIGHTS

  • पीसीएस-प्री परीक्षा केंद्रो का डीएम व एसपी ने किया निरक्षण।
  • जिलाधिकारी ने परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए संबंधित को सख्त निर्देश दिया।

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा रविवार को भ्रमणशील रहकर सम्मिलित राज्य/अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 के लिए जनपद स्तर पर बनाये गए परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज ब्लॉक बी चुर्क, पं०दीनदयान उपाध्याय राजकीय मॉडल इण्टर कॉलेज मुड़िलाडीह घोरावल का आकस्मिक निरीक्षण कर, अभर्थियों द्वारा दी जा रही परीक्षा के स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए अरुण कुमार मिश्रा, अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम आ चुका है।
  • बार के नए अध्यक्ष बने अरुण मिश्र बने हैं।
  • सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हुई थी शुरू।
  • परिणाम घोषित होने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजेताओं ने खुशी मनाई

शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव परिणाम आ चुका है। बार के नए अध्यक्ष बने अरुण मिश्र बने हैं। शनिवार की सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। शाम को परिणाम घोषित होने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजेताओं ने खुशी मनाई

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र चुने गए हैं। वार्षिक चुनाव में उन्होंने 531 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश पाठक को 249 मतों के अंतर से हराया। महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार पांडेय और वरिष्ठ उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद मौर्य चुने गए।

Advertisement

शनिवार को मतगणना के बाद देर शाम परिणाम की घोषणा होने पर समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर जीत की खुशी मनाई।

Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई वोटों की गिनती
पिछले दस दिनों से चल रही बार चुनाव की सरगर्मी शुक्रवार को मतदान के बाद थम गई थी। कुल 935 मतदाताओं में से 847 ने वोट डाले थे। इसके बाद से ही सभी को बेसब्री से मतगणना का इंतजार था। शनिवार की सुबह दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। अध्यक्ष पर पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुकाबला दो के बीच ही रहा। पहले राउंड से ही अरुण मिश्र ने बढ़त बनानी शुरू कर दी।

Advertisement

उपाध्यक्ष पद पर रही आमने-सामने की कांटे की टक्कर 
उनके प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश पाठक ने बीच में अंतर कम करने की कोशिश जरूर की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला तीनों प्रत्याशियों के बीच बना रहा, जबकि उपाध्यक्ष पद पर आमने-सामने की कांटे की टक्कर रही।

Advertisement

महामंत्री पद पर अखिलेश कुमार पांडेय ने 66 मतों से जीत दर्ज की तो कोषाध्यक्ष पद पर हार-जीत का अंतर महज 14 वोटों का रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल 3 मत नोटा का पड़े।

Advertisement

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर 24, महामंत्री पद पर 9 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 17 मत नोटा को प्राप्त हुए। कार्यकारिणी सदस्य के लिए 12 मत नोटा को मिले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आयुष्मान कार्ड बनाने में लाये तेजी, शिथिलता व लापरवाही बरतने पर होगी कार्यवाही- DM

HIGHLIGHTS

  • जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की  जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
  • आयुष्मान कार्ड बनाने में लाये तेजी नही तो होगी कड़ी कार्रवाई: DM

सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी पायी गयी,

Advertisement

जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लायें, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति का ब्यौरा सम्बन्धित विभाग प्रतिदिन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, इस दौरान वर्कशाप का आयोग अन्र्तविभागीय सहयोग आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति में सहयोग हेतु उक्त वर्कशाप में जिला पंचायत राज अधिकारी जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी को मुख्य रूप से सम्मिलित किया गया था।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की प्रगति में अपेक्षित सुधार के निर्देश देते हुए इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सभी विभागीय अधिकारी स्वयं आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की जानकारी प्राप्त कर लेवे, जिससे कि वे अपने अधीनस्थ कार्मिकों को प्रशिक्षित कर सके, जिससे कि कार्मिक आयुष्मान कार्ड बना सके।

Advertisement


जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आयुष्मान भारत के अन्तर्गत तैनात कार्मिकों द्वारा कार्ड बनाये जाने का पीपीटी बनाकर प्रदर्शित करावे जिससे कि लाभार्थी को स्वयं कार्ड बनाये जाने की जानकारी प्राप्त हो सके एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त विभाग कार्ड बनाये जाने में मदद कर सके।

Advertisement

इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अश्वनी कुमार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान एवं आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कार्मिकगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें