विधायक खेल महाकुंभ का दूसरा दिन- क्रिकेट मैच का दूसरे मुकाबले में टीम जीत हासिल की
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 के आज दूसरे दिन क्रिकेट मैच का दूसरा मुकाबला मेरठ और चोपन के बीच, बेस्ट दर्शक अनंतू शर्मा व विधायक भूपेश चौबे, द्वारा टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया गया ,चोपन की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 16 ओवर में ,
Advertisement
9 विकेट खो कर 156 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,चोपन की तरफ से अवनीश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों का सामना कर 8 चौके 3 छक्के की मदत से 48 रनों की पारी खेली ,मेरठ की तरफ से अपूर्व विक्रम सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 17 रन देकर शानदार 5 विकेट चटकाए ,
Advertisement
जवाब में मेरठ की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए निर्धारित 15. ओवर में 136 रन पर आल टीम बुक हो गई मेरठ की तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए MS आलम ने 19 गेंद का सामना कर 6 छक्के और 1 चौके से शानदार 47 रनों की पारी खेली लेकिन अपने टीम को जीत नहीं दिला सके,
Advertisement
चोपन की तरफ से दुर्गेश मंडेला ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन कर 21 रन देकर 3 विकेट लिए साथ ही शानदार 15 रन भी बना कर मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता जिला पंचायत प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरण किया गया।
Advertisement
साथ ही पुरस्कार वितरण में भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी,प्रधान संघ अध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला जी, कमेंटेटर श्री नवल वाजपेई जी,श्री अमित पांडेय जी, व एम्पायर की भूमिका में अंशु जी व विनय जी स्कोरर में आर्यन जी और सूरज जी उपस्थित रहे ।।
क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला रामगढ़ और नगांव के बीच हुआ
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के दूसरे दिन क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला रामगढ़ और नगांव के बीच,विभाग प्रचारक उपेन्द्र भाई व विधायक भूपेश चौबे के द्वारा टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया गया।
AdvertisementAdvertisement
नगांव की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 15 ओवर में ,3 विकेट खो कर 112 रन ही बना सकी जवाब में रामगढ़ की टीम ने स्कोर का पीछा करते हुए मात्र 13.3 ओवर में ही 6 विकेट से मैच को जीत लिया रामगढ़ की तरफ से आर्यन ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्के की बदौलत 38 रन बना कर टीम को जीत दिलाई साथ ही आर्यन को विधायक भूपेश चौबे द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया ।।
यह शानदार कार्यक्रम चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा आयोजित किया गया है,
घोरावल, सोनभद्र। स्व. जामवंती पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से महुआंव पांडेय गांव में आयोजित जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के पंद्रहवें दिन बृहस्पतिवार को प्रथम सेमीफाइनल मैच हुआ।
Advertisement
जामवंती पांडेय स्पोर्टिंग क्लब महुआव पांडेय और धोवा के बीच हुए इस मैच में टॉस जीतकर धोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 90 रन बनाए। इसके बाद 91 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी जामवंती पांडेय स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ियों ने लाजवाब प्रदर्शन करते हुए छठें ओवर में 92 रन बनाकर जीत हासिल किया।
Advertisement
इस मैच के मन ऑफ द मैच रहे गुड्डू जायसवाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शानदार 45 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्का और 3 चौका शामिल रहा। इस जीत के साथ ही जामवंती पांडेय स्पोर्टिंग क्लब इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर गयी।
Advertisement
आयोजन समिति के सदस्य रवि द्विवेदी ने विजेता टीम के कैप्टन और मैन ऑफ द मैच गुड्डू जायसवाल को पुरस्कृत किया।इस मौके पर अनूप पाठक, बागेश्वरीधर द्विवेदी, विनोदधर द्विवेदी जगदीश शर्मा, भोला पांडेय, आलोक द्विवेदी, जितेंद्र कुमार,
विधायक खेल महाकुंभ के पहले दिन का शुभारंभ दुद्धी व ओबरा के साथ खेले गए मैच के साथ हुआ
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के पहले दिन क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला दुद्धी और ओबरा के बीच, विधायक भूपेश चौबे, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ,नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, डा0 HP शिंह जी व भाजपा जिला मंत्री श्री संतोष शुक्ला के द्वारा टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया गया ,
Advertisement
दुद्धी की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया ओबरा कि टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में अपना 3 विकेट खो कर193रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया ,ओबरा के तरफ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिद्धांत ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 90 रन बनाए,साथ ही रोशन जी भी 39 गेंदों का सामना करते हुए 56 रनों का स्कोर बनाया,
Advertisement
जवाब में दुद्धी की टीम ने विशाल स्कोर का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में मात्र 163 रन ही बना सकी,दुद्धी की तरफ से स्कोर का पीछा करते हुए सागर जी ने 58 गेंदों पे शानदार 107 रन बना कर भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके,ओवरा ने यह मैच 30 रनो जीत कर टूनामेंट में अपनी बढ़त बना ली है,
Advertisement
अपनी टीम को जीत दिलाने वाले सिद्धार्थ जी को भाजपा जिला महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी के हाथों से मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।। कल का पहला मैच,रामगढ़ व नगांव के बीच और दूसरा मैच मेरठ व चोपन के बीच खेला जाएगा।।
वीर बाल दिवस के अवर पर गुरुनानक बालिका इंटर कालेज में कार्यक्रम किया गया आयोजन।
बच्चों को दुर्व्यवहार, उपेक्षा, शोषण, और भेदभाव सें रखे दुर हम सबकी जिम्मेदारी- शेषमणि दुबे
सोनभद्र। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन के आदेशानुसाऱ गुरुवार को गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रावर्टसगंज में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र बालिकाओं को योजनाओं से जोड़ा गया।
Advertisement
ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा हर बच्चे के लिए हर अधिकार” विश्व बाल दिवस 2024 के थीम का आह्वान करते हुए बच्चों के मौलिक अधिकारो के बारे मे बताया गया जिसमे भोजन, शिक्षा, स्वच्छता, आवास, और हानिकारक काम से सुरक्षा शामिल हैं l साथ ही यह भी कहा गया की बच्चों को दुर्व्यवहार, उपेक्षा, शोषण, और भेदभाव से सुरक्षा का अधिकार हैं।
Advertisement
केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे -मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पांसरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित पेंशन योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी,
Advertisement
साथ ही संरक्षण अधिकारी गायत्री दुबे एवं रोमी पाठक ने समस्त हेल्पलाइन 102,108 एम्बुलेंस आपातकाल सेवा ,112 पुलिस हेल्पलाइन 181, 1090 महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी, साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा 1098 की पूर्ण कार्यशैली से अवगत कराया उक्त अवसर पर वन स्टाप सेंटर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह,
Advertisement
जिला बाल संरक्षण इकाई सें संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश द्विवेदी, सरदार रणजीत सिंह भण्डारी, एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
आचार्य सूर्य लाल मिश्र,भूदेव सहित स्त्रियों ने गाये बधाई एवं विवाह गीत
विवाह अवसर पर प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया श्रृंगार सामग्री
श्रीराम विवाह की दिखाई गई आकर्षक झांकी
सोनभद्र। जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के स्थानीय आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे रामचरितमानस नवाह पाठ के तृतीय दिवस के अवसर पर मानस पांडाल में श्री राम जानकी का विवाह उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
लेत चढ़ावत खैचत गाढै। काहू न लखा देख सब ठाढे।। तेहि छन राम मध्य धनु तोरा। भरे भुवन धुनि घोर कठोरा।।
Advertisement
इसी दोहे के साथ शिव का धनुष भंग हुआ और लोगों में उत्सव मनाया जाने लगा देवी- देवता दर्शन के लिए आने लगे और माता जानकी- भगवान श्रीराम ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाला, विवाह संस्कार पूर्ण हुआ हुआ। झांझ, मृदंग शंख शहनाई। मेरी री ढोल दूदूभी सुहाई।। बाजहि बहू बाजने सुहाये। जह तह जुबतिनह मंगल गाये।।
Advertisement
आचार्य सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद उद्धृत गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस के बालकांड की चौपाई के साथ मानस पांडाल में भक्तजनों में हर्ष का माहोल छा गया और उपस्थित भक्तजन बधाई एवं विवाह गीत गाने लगे। श्री राम के विवाह उत्सव के खुशी में प्रसाद स्वरूप स्त्रियों में श्रृंगार की वस्तुएं वितरित की गई और राम विवाह की झांकी बड़े सुरुचि पूर्ण ढंग से सजाई गई।
Advertisement
राम- लक्ष्मण-परशुराम संवाद, राजा दशरथ के पास जनकजी का दूत भेजना, अयोध्या से बारात का प्रस्थान, बारात का जनकपुर में आना और स्वागत आदि, सीता राम विवाह, अयोध्या लौटना और अयोध्या में आनंद आदि प्रसंगो का संगीतमय गायन मुख्य व्यास एवं भूदेवो ने किया।
Advertisement
राजा जनक के रूप मे विनय अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी सुनैना के रूप में श्रीराम की कृपा विधि के उपरांत पाव पखारकर कन्यादान करने के रस्म को निभाया।
Advertisement
जयकारा और पटाखों की ध्वनि से नगर गूंज रहा है, राजा दशरथ के रूप में सत्यपाल जैन ने बारातियों के साथ मंडप की शोभा बढ़ा रहे थे।
Advertisement
इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथा व्यास नीरज जी भैया द्वारा राम जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि नारद मुनि ने भगवान को श्राप दिया था उसी श्राप के कारण भगवान का अवतार रावण के वध के लिए हुआ साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रकार के सोहर और भजनों को गाया जिससे महा उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राम जी के जन्म का कारण मनु और शतरूपा की तपस्या थी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, इंद्रदेव सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, रवि अग्रवाल, बिरखा अग्रवाल संगम गुप्ता, कृपा नारायण मिश्रा, मिठाई लाल सोनी, राकेश त्रिपाठी, अजीत रावत, अवधेश पांडे प्रशांत जैन राहुल पाठक, हर्षवर्धन केसरवानी अन्य लोग उपस्थित रहें।
म्योरपुर अखिल भारतीय अटल काव्य संध्या में झूमे श्रोता
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे म्योरपुर में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राधे अटल बिहारी वाजपेई की सौवीं जयंती के शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं व्यापार मंच के तत्वाधान में “अखिल भारतीय अटल काव्य निशा” का सफल आयोजन बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज म्योरपुर में संपन्न हुआ, जिसमें देश के नामचीन कवियों ने काव्य पाठ किया।
Advertisement
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ( प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश ) ने माँ सरस्वती के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
कवि सम्मेलन के अध्यक्षता की जिम्मेवारी जौनपुर से चलकर आए वरिष्ठ वरिष्ठ व्यंग्यकार व कवि सभाजीत प्रखर को दी गई जबकि संचालन की दायित्व देश के सुप्रसिद्ध संचालक वह ओज के अंतरराष्ट्रीय कवि कमलेश राजहंस को दिया गया।
Advertisement
कवि सम्मेलन की शुरुआत क़ौमी यकज़हती की अनूठी मिसाल पेश करते हुए देश के सुमधुर शायर निडर जौनपुरी साहब के सरस्वती वंदना से हुआ तत्पश्चात पहले कवि के रूप मैं पड़री म्योरपुर के युवा कवि ने यथार्थ विष्णु ने जोरदार अंदाज में एल्यूमीनियम कोयला बिजली गिट्टी से हम आते हैं , पर्वत घाटी जंगल झोपड़पट्टी से हम आते हैं जहाँ रेणुका सोन की बाहों में आलिंगन करती है, उस सोनभद्र की सौंधी सौंधी मिट्टी से से हम आते हैं, पढ़ा।
Advertisement
इसके बाद प्रयागराज से चलकर हास्य रस के धुरंधर कवि बिहारी लाल अंबर ने अपने कविताओं से लोगों को गुदगुदाया जहां रेणुका सोन की बाहों में आलिंगन करती है, उस सोनभद्र की सौंधी सौंधी मिट्टी से हम आते है कवि और शिक्षक यथारसिंधी से आए उभरते हास्य कवि कामता माखन ने अपनी विशेष शैली में श्रोताओं को पेट के बल हंसने को मजबूर करते हुए डाक्टर की रिपोर्ट आई मै बाप बन नहीं सकता फिर सोचता हूं घर में दो बच्चे किसके है।
Advertisement
रायगढ़ छत्तीस गढ़ से आई प्रेम रस की कवयित्री प्रियंका प्रिया ने रात से कहना कि भोर ना करे,पायलों से कहना कि शोर ना करे रचना सुनाई, छत्तीसगढ़ से आए वीर रस के चर्चित कवि देवेंद्र परिहार ने सीमा के प्रहरियों पर जान न्योछावर करने वाले जवानों के रचना पढ़ते हुए कहा मुल्क के वास्ते वफादारी करते है।
Advertisement
मुल्क के वास्ते हर पल जिया करते है प्रेम और श्रृंगार रस के कवि लल्लू तिवारी ने ये रचना पढ़ी “प्यार पाने में वक्त लगता है।घर बनाने में वक्त लगता है। निडर जौनपुरी ने आज के मानवीय मूल्यों के गिरते स्तर को रेखांकित करते हुए ये रचना पढ़ी” ना किसी के बद दुआ से ना किसी के श्राप से, आदमी खुद गिर रहा है खुद के नजरों से अपने आप से, ग़ज़ल के बादशाह प्राचार्य डॉ अजय विक्रम सिंह ने दिलो में प्यार रख जिंदा यही बचता है गजल प्रस्तुत की।
Advertisement
क्षेत्रीय भाषा के लोककवि डॉ लखन राम जंगली ने पहरी के पश्चिम ओरी ,बांस के बखारी तरी..प्रेम गीत से श्रोताओं ने खूब पसंद किया सभाजीत द्विवेदी, डाँ दिनेश कपूर जैसे दिग्गज रचनाकारों और हास्य कवि बिहारी लाल अम्बर आदि ने दर्शकों को खूब हँसाया,। अंत में वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने सभी कवियों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement
इसके पूर्व एस सी /एस टी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, संजय धुर्वे, दीपक सिंह,प्रेमचंद यादव,हरि सिंह, सुजीत अग्रहरी, रंजीत जायसवाल, दयाशंकर विश्वकर्मा, सोना बच्चा अग्रहरी, सहदेव तिवारी, मोहर लाल खरवार,हरि सिंह,राम विचार गौतम, अजय कुमार सोनू, राजपति विश्वकर्मा, कुलदीप सिंह,आशीष अग्रहरि, जगत नारायण इत्यादि समेत सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे ।
श्री राम जन्मोत्सव पर बाटे गए सोंठ के लड्डू और खिलौने
सोनभद्र। श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया- नवमी तिथि मधुमास पुनीता। शुक्ल पक्ष अभिजीत हरिप्रीता मध्य दिवस अति शीत न घामा। पावन काल लोक विश्रामा। दीनों पर दया करने वाले कौशल्या जी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रगट हुए- भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी। हर्षित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप निहारी। लोचन अभिराम तनु घनश्यामा निज आयुध भुज चारी। भूषण मन वनमाला नयन भूषण वनमाला नैन विशाला शोभा सिंधु खरारी।
AdvertisementAdvertisement
व्यास आचार्य सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से निकले इसी छंदों के साथ श्रीराम का जन्म हुआ। श्री सालिक राम को पाल पालने में झूला कर जन्म उत्सव की झांकी दिखाई गई, यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी रजनी जैन के साथ पालने की डोर पकड़ कर रस्म निभाई।
Advertisement
इस अवसर पर मानस पांडाल में राम जन्म उत्सव की झांकी सजाई गई, मुद्राएं एवं खिलौने लुटाए गए और सोंठ के लड्डू बांटे गए, पटाखे भी छुड़ाए गए।
Advertisement
इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन के प्रारंभिक क्रम में सुप्रसिद्ध कथावाचक नीरज भैया जी ने संगीतमय शिव विवाह तथा नारद मोह की कथा सुनाते हुए कहा कि विवाह तो बहुत हुए हैं लेकिन शिव विवाह समाज के लिए अनुकरणीय है।
Advertisement
शिव ने ससुर का पैर नहीं छुआ इसी के कारण दक्ष प्रजापति ने दमाद को समाज में झुका राजा लेकिन भगवान शिव ने इस परंपरा को तोड़ते हुए यह संदेश दिया कि जिसका एक बार पाव पूज लिया जाय उल्टा उससे पैर छुआने पर ससुर का विनाश ही होता है।
Advertisement
कथावाचक नीरज भैया जी ने नारद मोह की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जैसे नारद को मोह हुआ उसी तरह मनुष्य मनुष्य भी मोह में बंध जाता है। तो भगवान उसका चेहरा ही बिगाड़ देते हैं।
Advertisement
मंच का संचालन आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, राकेश तिवारी, रवींद्र पाठक, सुधाकर दुबे, इंद्रदेव सिंह, अयोध्या दुबे, संगम गुप्ता, घनश्याम सिंघल, अशोक गुप्ता, आलोक शुक्ला, रवि जालान, किशोर केडिया, विजय जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
अशोक कुमार अवाक के नेतृत्व में सोनभद्र का दल गुजरात के लिए रवाना
सोनभद्र। वैदिक मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित नौ दिवसीय 25 वें राष्ट्र कथा शिविर में प्रतिभाग करने के लिए जनपद सोनभद्र का 11 सदस्यों का दल गुजरात के राजकोट जिले में स्थित प्रांसला के लिए बुधवार तड़के सुबह रवाना हुआ।
Advertisement
इस दल का नेतृत्व राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक कर रहे हैं। इस दल में राजकीय इण्टर कॉलेज पिपरी के कक्षा 11 एवं 12 के क्रमशः 5-5 छात्र सम्मिलित हैं। इसमें कक्षा 12 से संजय कुमार, देवेन्द्र कुमार,
Advertisement
चन्दन कुमार, अवनिक पनिका, आशीष कुमार तथा कक्षा 11 से रोहित प्रकाश, विश्वलोक पाण्डेय, अंकित सिंह, राजकुमार एवं विवेक महतो सम्मिलित हैं।
Advertisement
अशोक कुमार अवाक ने बताया कि राष्ट्र कथा शिविर में 28 दिसम्बर 2024 से 05 जनवरी 2025 के बीच प्रातः 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा देश के प्रख्यात विद्वानों एवं गणमान्य हस्तियों के व्याख्यान आयोजित होंगे।
सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जन्म शताब्दी व सुशासन दिवस के अवसर पर विधायक खेल महाकुंभ 2024-25 का हाइडिल मैदान, सोनभद्र नगर में भव्य शुभारंभ भूमि पूजन व पं0 मदन मोहन मालवीय और श्रद्धेय अटल बिहारी जी के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी, जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्र उपाध्यक्ष रमेश मिश्र ने पुष्प अर्पित कर शुभारंम्भ किया।
Advertisement
खेलेगा सदर खिलेगा सोनभद्र सिद्धांत को सार्थक करता खेल महाकुंभ 2024-25 भूपेश चौबे खेल महाकुंभ का भव्य आगाज करते हुए सदर विधायक व खेल महाकुंम्भ आयोजक भूपेश चौबे ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कहते हैं कि खेलोगे तभी खिलोगे।
Advertisement
और इसीलिए विधायक खेल महाकुंभ आयोजन हमारे राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान कर रहा है बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चमकने का भी अवसर दे रहा है। मेरे राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेलने, खिलने और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विधायक खेल महाकुंभ सबसे बड़ा मंच बना है।
Advertisement
विधायक ने कहा कि खेलों में आगे बढ़ने से वह तन और मन दोनों से फिट रहेंगे और परिवार के साथ-साथ देश को भी आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे सकेंगे” खेल महाकुंभ का उद्घाटन करने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन भी किया।
Advertisement
सदर विधायक भूपेश चौबे ने आगे कहा कि इस बार के आयोजन में शामिल किए गए खेल विधाओं और अन्य जरूरी जानकारी देते हुए कहा, ष्इस बार खेल महाकुंभ में वॉलीबॉल, कबड्डी, क्रिकेट, बास्केटबॉल और एथलेटिक्स को शामिल किया गया है। गांव/पंचायत स्तर की टीमों को सभी खेल विधाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। लिंग समानता को बढ़ावा देने के लिए लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए अलग-अलग श्रेणियां बनाई जाएंगी।
Advertisement
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी व जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की सदर विधायक भूपेश चौबे जी की एक अच्छी पहल है। जितना मैंने इस कार्यक्रम को देखा समझा तो ज़मीनी स्तर पर खिलाड़ियों को मंच देने, उनके अंदर प्रतिस्पर्धा बढ़ाने व उनकी प्रतिभा को निखारने का यह एक अनूठा मॉडल है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है।
Advertisement
ऐसे ही आयोजनों से देश को भविष्य के खिलाड़ी मिलते हैं जो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का झंडा बुलंद करते हैं। वृहद खेल कार्यक्रम को युवाओं के लिए बेहद सार्थक पहल बताते हुए कहा, ऐसे आयोजन भविष्य के खिलाड़ियों को तराशते हैं और भारत की खेल प्रतिभाओं में चार चांद लगाते हैं।
Advertisement
ज़मीनी स्तर पर जब ऐसे कार्यक्रम होंगे तो देश में युवा खिलाड़ियों की बढ़ोतरी होगी जो हमें क्रिकेट के साथ साथ अन्य सभी खेल विधाओं में भी अग्रणी बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, आलोक सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व विधायक तिरथराज जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,
Advertisement
पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, रुबी गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, संतोष शुक्ला, सुरेश शुक्ला, अनुपम तिवारी, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, गौरव शुक्ला, विकास मिश्रा, अजय मिश्रा, बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, विजय श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, दिलिप चौबे, शिवम सिंह, आशीष केशरी सहित आदि कार्यकर्ता व खिलाड़ी मौजूद रहे।