पं. मदन मोहन मालवीय व अटल जी की मनाई गई जयंती

HIGHLIGHTS

  • पंडित मदन मोहन मालवीय जी और भारत रत्न पूर्व अटल बिहारी वाजपेई जी की धूमधाम सेमनाई गई जयंती

    डायट परिसर के सभागार में महामना परिवार के लोगो ने दोनो महापुरूषों को किया श्रद्धा सुमन अर्पित

सोनभद्र। महामना परिवार सोनभद्र द्वारा उरमौरा स्थित डायट परिसर के सभागार में बुधवार को राष्ट्रवाद के प्रखर समर्थक, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान 1समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवम पुष्प अर्पित कर किया गया तत्पश्चात दोनों महापुरूषों के चित्र पर मंचासीन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फोरएस कालेज के प्रबंधक जे एन तिवारी, मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे एवम अन्य विशिष्ठ अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन मूल्यों का हम लोग अनुकरण करें।

Advertisement

वही सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र  ने कहा कि मालवीय जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी जैसी विभूतियों के द्वारा देश के प्रति किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Advertisement

दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देव पाण्डेय ने कहा कि हम इन दोनों महान विभूतियों का अनुसरण कर सदा समाज और देश की सेवा में तत्पर रहें। वही आदिनाथ पाठक ने कहा कि मालवीय जी द्वारा संस्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में विश्व भर में अपना परचम लहरा रहा है। अध्यक्षता कर रहे जे एन तिवारी ने कहा कि जयंती मनाना तभी सार्थक होगा जब कोई दूसरा मालवीय और दूसरा अटल पैदा हो।

Advertisement

इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र कुमार पाठक, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रप्रकाश द्विवेदी, सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय, अरविंद तिवारी, राजकेशर सिंह,राजकुमार,पंकज, डा आशा शुक्ला, ने भी अपने अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किए।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के मुख्य संयोजक महामना परिवार के हिमांशु मिश्र ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय और आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन महामना परिवार सोनभद्र के जलज मालवीय ने किया।
कार्यक्रम में इसके अलावा राजकुमार शर्मा, संतोष कुमार चौरसिया, उमापति पांडे, प्रमोद कुमार दुबे, प्रमोद कुमार मौर्य, प्रदीप धर द्विवेदी,

वंदना देवी, जय श्री विश्वकर्मा, निकहत खान, शबनम, जै शंकर मिश्रा, हरिवंश सिंह, सौरभ सिंह, शंकर सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार मौर्य, अवधेश कुमार सिंह, हीरालाल प्रजापति,लोकेश कुमार मिश्रा एवं आत्मा यादव उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में घोरावल की टीम बनी विजेता

HIGHLIGHTS

  • चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है


घोरावल, सोनभद्र। स्व. जामवंती पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से महुआंव पांडेय गांव में आयोजित जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के चौदहवें दिन बुधवार को लीग मैच और क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। सबसे पहले  खुटहा और धरमौली की टीमों के बीच लीग मैच खेला गया।

Advertisement

खुटहा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित 8 ओवरों में 112 रन बनाए। जवाब में धरमौली की टीम 8 विकेट खोकर 54 रन ही बना सकी। इस मैच  के मैनऑफ द मैच विजेता टीम खुटहा के ओमप्रकाश रहे, जिन्होंने 55 रनों का योगदान दिया। इसके बाद घोरावल और खुटहा की टीमों के बीच हुआ। घोरावल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 81 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में खुटहा की टीम 6 विकेट खोकर आखिरी ओवर तक संघर्ष किया, लेकिन 4 रनों से मैच हार गई।  इस मैच के मैन ऑफ द मैच इस मैच आरिफ रहे, जिन्होंने शानदार आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए और 7 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

इसके बाद क्वार्टरफाइनल मैच नौड़िहा और घोरावल की टीमों के बीच हुआ। नौड़िहा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 105 रन बनाए।जवाब में घोरावल की टीम 4 विकेट खोकर 4 गेंद रहते इस रोमांचक मैच को जीत लिया। इस मैच के मैन  ऑफ द मैच यान रहे, जिन्होंने 56 रन बनाए और विपक्षी टीम का 1 विकेट भी लिया।

Advertisement

आयोजन समिति के सदस्य रामअनुजधर द्विवेदी और जगदीश शर्मा के द्वारा विजेता टीमों और मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।सभी मैचों में अंपायर की भूमिका अनूप पाठक और नीरज ने निभाई।

Advertisement

इस मौके पर गोविंदधर द्विवेदी, प्रदीप तिवारी, दीपक शर्मा, रामकेश कुशवाहा, मंदीप, राधेश्याम जायसवाल, नीरज, अश्विनी द्विवेदी, अभिषेक द्विवेदी, निखिल, जयप्रकाश शर्मा, गवर्नर इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनमानस की शिकायतों का त्वरित गति से किया जाए- DM

HIGHLIGHTS

  • सुशासन सप्ताह में जन शिकायतो के निस्तारण में तेजी आयीः जिलाधिकारी
  • शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से किया जाये

सोनभद्र। मंगलवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में सुशासन सप्ताह के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement



इस सुशासन सप्ताह के दौरान  तरीके से किया जाये, जिससे कि जनमानस को शिकायतों के निस्तारण से तत्काल राहत मिल सकें।

Advertisement



इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र ने सुशासन सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों व कार्यवाही के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह के दौरान जनमानस की शिकायतों के निस्तारण में तेजी आयी है और तीव्र गति से जनमानस के शिकायतों का निस्तारण।

Advertisement



बैठक में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकस अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह,

Advertisement

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला दिव्यांग एवं सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुम्भ के समापन में आ सकते हैं CM योगी, तैयारी में जुटा प्रशासन

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुम्भ के समापन में सीएम के आने की सम्भावना, तैयारी में जुटा प्रशासन

सोनभद्र। जनपद में सदर विधायक की पहल पर खेलेगा सदर खेल महाकुंभ के तहत क्रिकेट, कबड्डी, बॉलीबॉल, खो-खो, दौड़ कैरम, शतरंज, निबन्ध, चित्र कला व सांस्कृतिक गीत-संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसम्बर से होगा।

Advertisement

जिसको लेकर मंगलवार को विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कलेक्ट्रेट सभागार में खेलेगा सदर खेल महाकुंभ के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की गयी।

Advertisement



बैठक के दौरान विधायक सदर भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरु हुआ विधायक खेल महाकुंभ, गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

इस खेल महाकुंभ में सम्बन्धित खिलाड़ियों का पंजीकरण ब्लाक स्तर पर करते हुए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल महाकुंभ गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गांव-गांव के खिलाड़ियों को प्रतिभा सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है।

Advertisement

उक्त कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री का भी कार्यक्रम जनपद में संभावित है, इसके अतिरिक्त मंत्रीगण भी प्रतियोगिता के दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित होगें।

Advertisement

विधायक खेल महाकुम्भ का शुभारम्भ 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती के अवसर पर किया जायेगा।

Advertisement

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि खेल महाकुंभ कार्यक्रम में खेल-कूद विभाग बच्चों के प्रतियोगिता सम्बन्धित ससमय पूर्ण कर लें, उक्त कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के दृष्टिगत ही सभी अधिकारी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें।

Advertisement

इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधाशु शेखर शर्मा, परियोजना निदेशक आरएस मौर्या, परियोजना निदेशक (डूडा) राजेश उपाध्याय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अटल जी की जयंती के पूर्व संध्या पर ग्राम कैथी में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर ग्राम कैथी में काव्य गोष्ठी का हुआ भव्य आयोजन

सोनभद्र। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर ग्राम कैथी में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के चित्र पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा सहित सभी कार्यकर्ताओं नेे पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की व जरुरतमंद गरीबों को कम्बल वितरण किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में कवि श्रद्धेय अजय शेखर, जगदीश पंथी, कमलेश राजहंस सहित तमाम कवि मौजूद रहे।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे जी व विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता मौजूद रहे।

Advertisement

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे  ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी ने संगठन की शक्ति ही कूट कूट कर भरी थी उन्हे धैर्य और संयम के साथ कडी मेहनत पर भरोसा था 1980 में जनता पार्टी के टूट जाने के बाद अटल बिहारी बाजपेयी जी ने लालकृष्ण आडवाणी और कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

Advertisement

पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 1980 से 1986 तक पार्टी के अध्यक्ष रहे अटल जी के अगुवाई मे भाजपा ने धिरे धिरे अपना संगठन मजबूत किया। 1984 के आमचुनाव में भाजपा को महज दो सीटों पर जीत हासिल हुयी अटल जी इससे विचलित नही हुए और पार्टी को मजबूत करने मे जुटे रहे ये उनके व्यक्तित्व और

करिश्माई नेतृत्व का नतीजा ही था कि 1984 मे सिर्फ दो सीटो पर जीत दर्ज करने वाली पार्टी 1989 के चुनाव में 85 सीटे जीतकर भारतीय लोकतंत्र मे भाजपा की दमदार उपस्थिति दर्ज करायी साथ ही सालो बाद भारतीय लोकतंत्र मे एक नये और मजबूत नींव रखी उनके विचारो को आगे बढाते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है।

Advertisement

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष की पूर्व संध्या पर आज यह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है, और कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी देश के तीन बार प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि पत्रकार व प्रखर वक्ता भी थे व जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था

उनके पिता का नाम कृष्णबिहारी बाजपेयी था उन्होने ने अपनी शिक्षा ग्वालियर के बिक्टोरिया कालेज से ली जिसे अब लक्ष्मीबाई कालेज के नाम से जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया

Advertisement

और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सिखने को मिला श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे वे देश के गौरव थे राजनीति के मायने क्या होना चाहिए उन्होने अपने राजनीतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया उनका योगदान युगों युगों तक भुलाया नही जा सकता।

इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी भारतीय राजनीति में 6 दशक तक पुरजोर दखल रखने वाले अपनी दूरदर्शिता और करिश्माई व्यक्तित्व की वजह से देश के साथ ही अंतराष्ट्रीय मंचो पर भी अमिट छाप छोडी है अटल जी के लिए राष्ट्रहित हमेशा दलगत राजनीति से उपर रहा है,

Advertisement

एक सांसद के रुप अटल बिहारी बाजपेयी दो बार राज्यसभा और दस बार लोकसभा के सदस्य चुने गये भारत रत्न से सम्मानित अटल जी देश के तीन बार प्रधानमंत्री बने अटल जी का एक लंबा अनुभव रहा है, उन्होने अधिकंाश समय विपक्ष मे बिताया है इसके बावजूद उन्होने निरंतर जनहित से जुडे मुद्दे उठाए और अपने सिद्धांतो से कभी विचलित नही हुए अपनी दूरदर्शिता और शब्दो के साथ भाषा पर बेजोड पकड के वजह से बाजपेयी जी ने राजनीति,

Advertisement

साहित्य और समाज के हर क्षेत्र में अमिट छाप छोडी चाहे किसी भी कठिनाइयां रही हो अटल जी ने अपने मजबूत इरादों के साथ उनका डटकर मुकाबला किया। अटल जी के बताएं रास्ते पर हम सभी कार्यकर्ताओं को चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजली होगी।

इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ब्लॉक प्रमुख राबर्ट्सगंज अजीत रावत, नगवा प्रमुख आलोक सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह,

Advertisement

महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, अनूप तिवारी, विनय श्रीवास्तव, सुनिल सिंह, रजनीश रघुवंशी, सुरेश शुक्ला, दिलिप चौबे, वरुण तिवारी, किरन तिवारी, रुबी गुप्ता, गुडिया तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ 2024-25 के जन जागरण को लेकर निकाली गई भव्य प्रभात फेरी

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ 2024-25 के जन जागरण हेतु प्रभातफेरी निकाली गयी


सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म शताब्दी से राबर्ट्सगंज के हाइडिल मैदान में शुरु होने वाले विधायक खेल महाकुंम्भ की पूर्व संध्या पर हाइडिल मैदान से प्रभातफेरी निकाली गयी जो नगर में भ्रमण करते हुए शीतला चौक से होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक होते हुए हाइडिल मैदान में सम्पन्न हुयी।

Advertisement

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि खेल महाकुंभ में यह खेल महाकुंभ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर और मंच प्रदान करता है. यह एक अनूठी पहल है जो जिला सोनभद्र के राबर्ट्सगंज विधानसभा के आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को खेल के प्रति न सिर्फ जागरूक करती है,

Advertisement

बल्कि उन्हें खेल को करियर के एक विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करती है. यह क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और राष्ट्रवाद की भावना पैदा करने का भी प्रयास करता है।

Advertisement

इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव,

Advertisement

अनूप तिवारी, मनोज सोनकर, सुरेश शुक्ला, सुनिल सिंह, अजय पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, गौरव शुक्ला, विकास मिश्रा, सिब्बू चौबे, अमित चतुर्वेदी, निशान्त सिंह, संजय जायसवाल, अमन मौर्या, विमलेश पटेल व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सुंदरकांड महिला मंडल ने कंपोजिट विद्यालय के बच्चों में टोपी, इनर और बिस्कुट का किया वितरण

HIGHLIGHTS

  • सुंदरकांड महिला मंडल ने कंपोजिट विद्यालय के बच्चों में टोपी, इनर और बिस्कुट का किया वितरण


सोनभद्र। सुंदरकांड महिला मंडल की सदस्यों द्वारा मंगलवार को चतरा ब्लाक के ग्राम सेहुआ स्थित कंपोजिट विद्यालय के सभी बच्चों को टोपी, इनर और बिस्किट का पैकेट वितरित किया गया।

Advertisement

बतादें सर्द मौसम में छोटे बच्चों को परेशान नहीं होना पड़े, इस मकसद से मंडल की तरफ से विद्यालय के सभी  बच्चों को टोपी इनर वितरीत किए गए। वहीं टोपी इनर पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।

Advertisement

इस अवसर पर  शीला जैन रोशनी अग्रवाल, निर्मला सिंघल, विमला अग्रवाल, सुमन गुप्ता, सुचिता खेतान, सुनीता गुप्ता, मंजू गर्ग, सुषमा, अनीता, अनु, गुंजन, निधि, संगीता, सीमा, किरण, रुचि सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आरती पूजन के साथ मानस पाठ महायज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ, नौ दिनों तक राममय रहेगा पूरा नगर

HIGHLIGHTS

  • आरती पूजन के साथ मानस पाठ महायज्ञ का हुआ भव्य शुभारंभ
  • मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी स्वर से गुंजायमान होगया पूरा नगर
  • आरती-पूजन के साथ हुआ महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

सोनभद्र। श्री रामचरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ समिति के तत्वाधान में मंगलवार से राब‌र्ट्सगंज के आरटीएस क्लब में नौ दिवसीय नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार हुआ और आरती-पूजन के साथ महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

काशी रत्न पं0 सूर्यलाल मिश्र के आचार्यत्व में शुरू हुए मानस पाठ में यज्ञ का पट्टाभिषेक महामंत्री सुशील पाठक ने किया।
वहीं यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी पूजन अर्चन के कार्य को मूर्त रूप प्रदान किया।

Advertisement

महायज्ञ की पूर्व संध्या पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी वैदिक मंत्रोचार के साथ प्रभु श्री राम दरबार की सावधि प्राण प्रतिष्ठा आचार्य सन्तोष कुमार द्विवेदी के साथ पं0 शिव कुमार शास्त्री, पं0 अनील कुमार पाण्डेय, पं0 यशवंत पांडेय ने सम्पन्न कराई। वहीं माल्यार्पण व स्वास्ति वाचन तथा दरबार की आरती के पश्चात व्यास जी ने भूदेव की परिक्रमा प्रारंभ की।

Advertisement

देर शाम से मानस प्रवचन का भी आयोजन किया गया। अगले नौ दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में बुधवार को राम जन्मोत्सव की झांकी निकाली जाएगी। प्रारंभिक क्रम का संचालन राकेश त्रिपाठी ने किया।
‘मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सो दसरथ अजिर बिहारी।’ की पवित्र पंक्तियों के साथ आज यज्ञ अनुष्ठान का प्रथम सोपान मंगलाचरण से प्रारंभ हुआ।

Advertisement

दोहा और चौपाई के माध्यम से मुख्य व्यास जी द्वारा सती प्रसंग, पार्वती विवाह, प्रसंगों की व्याख्या की गई। प्रथम दिवस कथा का स्थगन, रामायण जी की आरती के साथ हुआ। श्रीरामचरितमानस नवाह्न पाठ के दूसरे दिन श्री राम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, सदर विधायक भूपेश चौबे, 
ओमप्रकाश त्रिपाठी, इंद्रदेव सिंह, अवधेश पांडे, गुल्लू भंडारी, जमुना केसरी, शंभू सिंह, अनिल चौबे, अयोध्या दुबे, डॉक्टर जेएस चतुर्वेदी, आलोक सिंह, विमलेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संचालित 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संस्था-प्रधान का पद सृजित किया जाए- अशोक कुमार

HIGHLIGHTS

  • मुख्यमन्त्री के घोषणान्तर्गत संचालित 35 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में संस्था-प्रधान का पद सृजित किया जाए- मूल संघ

उत्तर प्रदेश। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार से माॅंग की है कि शासन के 24 दिसम्बर 2021 के आदेश के द्वारा प्रदेश में जो 35 राजकीय विद्यालय संचालित किए गए थे, उनमें अविलम्ब संस्था-प्रधान का पद सृजित किया जाए। कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि इन विद्यालयों में 03 राजकीय हाईस्कूल एवं 32 राजकीय इण्टर कॉलेज हैं।

Advertisement

इन विद्यालयों का संचालन अप्रैल 2022 से प्रारम्भ भी हो चुका है। इस प्रकार इन 35 विद्यालयों के संचालन के लगभग तीन शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने वाले हैं लेकिन अद्यावधि विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक अथवा संस्था-प्रधान का पद सृजित नहीं हुआ है।

Advertisement

संस्था-प्रधान का पद सृजित नहीं होने के  कारण वित्त समेत अनेक समस्याऍं और कठिनाइयाॅं उत्पन्न हो रही है। उन्होंने शासन से माॅंग की है कि इन विद्यालयों में  संस्था-प्रधान का पद सृजित करते हुए , पदोन्नति के माध्यम से उनके पदस्थापन का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष को व्यापार संगठन ने अपने अपनी समस्याओं से कराया अवगत

HIGHLIGHTS

  • पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली का व्यापार संगठन ने किया भव्य स्वागत
  • पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष को व्यापार संगठन ने अपने अपनी समस्याओं से कराया अवगत 

कुशाग्र कौशल शर्मा

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का आगमन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर हुआ। जहां व्यापारियों ने माल्यार्पण अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने नगर के व्यापारियों संग बैठक की नगर की समस्याओं को सुना एवं शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि एक समस्या विगत कई वर्षों से चली आ रही है और इसे विभिन्न पटल पर उठाया भी जा चुका है उन्होंने कहा कि नगर की आबादी लगभग डेढ़ लाख है बावजूद इसके कोई सिटी अस्पताल नहीं है

Advertisement

जिला अस्पताल की दूरी नगर से लगभग 5 किलोमीटर होने के कारण एवं साधन की अनुपलब्धता के कारण नगर निवासियों को रात में जिला अस्पताल जाने में कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पाता है जिसके कारण यहां के रह वासियों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है जबकि पूर्व में संचालित संयुक्त चिकित्सालय की बिल्डिंग भी लगभग खाली पड़ी है

Advertisement

उन्होंने कहा कि नगर में रात्रि में कोई मेडिकल स्टोर न खुलने के कारण जीवन रक्षक दवाई नहीं मिल पाती है उन्होंने  मंत्री जी का ध्यान  आकृष्ट कराते हुए कहा कि रावटसगंज नगर सैकड़ो साल पुराना है और यहां पिछले छः दशक से जो लोग अपनी भूमि पर काबिज हैं वह भी फ्री होल्ड नहीं हो सका जिसके कारण आए दिन जमीन विवाद बढ़ता जा रहा है उन्होंने यह भी  कहा कि व्यापार संगठन द्वारा कई पटल पर यह समस्या उठाए जाने के बाद बाद सर्वे का कार्य शुरू हुआ।

Advertisement

परंतु 2 वर्ष भी जाने के उपरांत भी सूची प्रकाशित नहीं की गई जबकि  सूची प्रकाशित होने के बाद भी कई तरह की आपत्तियों में और भी समय लग सकता है उन्होंने माननीय मंत्री जी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर सरकार को सूचित करने का भी आग्रह किया।           

Advertisement

    श्री शर्मा ने कहा कि सरकार उद्योग बंधु की मीटिंग इस उद्देश्य से कराती है कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान एक ही पटल पर हो जाए जहां जिले के सारे अधिकारी मौजूद रहते हैं परंतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग द्वारा जो कार्यवृत्ति पत्र बनाया जाता है उसमें व्यापारियों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों को अंकित नहीं किया जाता

Advertisement

जिसके कारण संबंधित विभाग से उसका निराकरण नहीं हो पता इस संबंध में भी माननीय मंत्री जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया  श्री शर्मा ने कहा  निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उत्तर प्रदेश ने अपने पत्रांक 521/अ.स.क.नि_स्था_797_बिबिध_टी.सी./22 दिनांक 11 में 2022 इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया है कि शासन से आय ,जाति, निवास, प्रमाण पत्र की भांति अल्पसंख्यक समुदाय को अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र निर्गत किए जाएं इसमें खासकर सिख,

Advertisement

बौद्ध ,पारसी ,मुस्लिम, जैन और पारसी समुदाय को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में अधिसूचित किया गया है अंत में उन्होंने माननीय मंत्री जी का धन्यवाद ज्ञापित किया बैठक में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह जिला का कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ,

Advertisement

दीप सिंह पटेल, राजू जायसवाल ,यशपाल सिंह, नागेंद्र मोदनवाल, दिनेश कुमार सिंह, टीपू अली, विनोद जायसवाल, कृष्णा सोनी, यशपाल सिंह, अमित वर्मा, शिवम केशरी, अमित केसरी, करनपाल सिंह ,अभिषेक गुप्ता, अभिषेक ,धर्मेंद्र प्रजापति ,

Advertisement

नगर संयोजक अमित अग्रवाल, पंकज कनोडिया आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह , भारतीय जनता पार्टी की प्रमिला त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य रितु अग्रहरि  आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें