म्योरपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़िया में एक बार फिर मगरमच्छ बांध में आ जाने से ग्रामीणों में दहशत गाव के कुंभी बांध में एक में दो-तीन मगरमच्छ देखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है रिहंद जलाशय से सटे होने के वजह से इस बांध में मगरमच्छ आ जा रहे हैं।
Advertisement
इसी रास्ते से स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चे व राहगीरों में काफी भय की स्थिति बनी रहती है इससे पूर्व में भी कई बार मिडिया व लिखित रूप से सम्बन्धित अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है
Advertisement
परन्तु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग है कि इन मगरमच्छ को किसी तरह के यहां से कहीं दूर छोड़ दिया जाए मनीष यादव ने कहा कि अब वन मंत्री को प्रार्थना पत्र के माध्यम से मगरमच्छ को हटाने के लिए गुहार लगाई है/
जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में मड़िहान की टीम बनी विजेता
घोरावल, सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पांडेय ग्राम पंचायत में आयोजित स्व. जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 में रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और मध्यप्रदेश की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया।टॉस जीतकर महुआंव पांडेय ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।
Advertisement
बल्लेबाजी करने उतरी मड़िहान की टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 12 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। जवाब में उतरी जामवंती पांडेय स्पोर्टिंग क्लब महुआंव पांडेय की पूरी टीम 10 ओवरों में ही 60 रन पर आल आउट हो गयी। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मड़िहान टीम के गोलू कुमार रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रनों की लाजवाब पारी खेली।
Advertisement
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार महुआंव पांडेय के गोलू द्विवेदी रहे, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ विधि विधान से आचार्य नारायण धर पवन धर शिवम् धर सहित अन्य आचार्य गण द्वारा माला फूल शंखनाद व मंत्रोच्चार से किया गया। इसके बाद केक व फीता काटा गया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय अतिथियों द्वारा किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा माल्यार्पण अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके साथ अध्यक्ष द्वारा नकद पुरस्कार भी दिया गया।मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय विक्रम सिंह और स्व जामवंती पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने विजेता टीम मड़िहान को ट्रॉफी व 25000 रूपए और उपविजेता टीम महुआंव पांडेय को ट्रॉफी व 15000 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विनोद कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रमेशचंद्र दुबे ने मैन ऑफ द सीरीज गोलू द्विवेदी को पुरस्कार स्वरूप रेंजर साईकल व शील्ड प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने खेल को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताते हुए कहा कि गांवों में इस तरह के खेल प्रतियोगिता से ग्रामीण युवकों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए अवसर मिलता है और उनके खेल को और बेहतर करने में मदद मिलता है।
Advertisement
इस मौके पर सीओ सदर चारू द्विवेदी, कोन के बीडीओ जितेंद्रनाथ दुबे, डाला सीमेंट के प्रबंधक देवेंद्र कुमार तिवारी, कांग्रेस नेता राजेश द्विवेदी, तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष रामअनुजधर द्विवेदी, अखिलेश तिवारी,रामजी, कृष्णधर, सुरेश, रजनीश पांडेय, सुशील,दीपक केशरवानी, अखिलेश तिवारी, मयंक बाजपेयी, राधेश्याम सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए अनमोल सोनी
सोनभद्र। कुशभवनपुर (सुल्तानपुर) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का चार दिवसीय 64 वाँ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया एवं चार प्रस्ताव पारित किए गए। अंतिम दिवस नवीन घोषणाएं की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुचिता त्रिपाठी ने रॉबर्ट्सगंज के निवासी अनमोल सोनी को प्रदेश कार्य समिति सदस्य घोषित किया।
AdvertisementAdvertisement
बताते चलें कि पूर्व में इन्होंने लगातार 3 बार प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक एवं राष्ट्रीय टोली के सदस्य के दायित्व का निर्वहन किया। आपकी शिक्षा इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज से चल रही है। सत्र 2024 25 की नवीन कार्यकारिणी में आपको सोनभद्र जिला से प्रदेश कार्य समिति सदस्य के लिए निर्वाचित किया गया है।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर स्थित आर. टी एस. क्लब मैदान में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के छठे दिन प्रातः की मंगला आरती समिति के मुख्य यजमान सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी सहित अन्य भक्तों ने भव्यता के साथ की। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया फिर छठे दिन के मानस पाठ प्रारंभ हुआ।
Advertisement
कथा प्रसंग पर चर्चा करते हुए मुख्य व्यास श्री श्री सूर्य लाल मिश्र ने जयंत की कुटिलता और फल प्राप्ति, अत्री मिलन एवं स्तुति, श्री सीता अनसूया मिलन और श्री सीता जी को अनसूया जी का पतिव्रत धर्म कहना, श्री राम जी के आगे प्रस्थान विराट बध और राक्षस वध की प्रतिज्ञा करना, स्वर्ण मृग मरीचिका का मारा जाना,
Advertisement
सीता हरण और सीता जटायु रावण युद्ध श्री राम जी का विलाप जटायु प्रसंग, सबरी पर कृपा, नारद राम संवाद आदि विषयों पर चर्चा करते हुए कहा कि-” रामचरितमानस का एक-एक दोहा, चौपाई, छंद मंत्र है और प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, संप्रदाय का हो इसका पाठ करना चाहिए इससे उसे भवसागर से मुक्ति प्राप्त हो सकती है।
Advertisement
नारायण से नर बने प्रभु श्री राम विलाप कर रहे हैं- हे खग मृग हे मधुकर श्रेणी। तुम देखी सीता मृग नयनी।। खंजन सुक कपोत मृग मीना। मधुप निकर कोकिला प्रवीणा।।
Advertisement
श्री राम के श्री मुख से आज पशु- पक्षी, पेड़- पौधे अपनी प्रशंसा सुनकर हर्षित हो रहे हैं, श्री राम जी के विलाप से ऐसा प्रगट हो रहा है कि मानो कोई महावीरही और अत्यंत कामी पुरुष पत्नी की खोज में जंगल- जंगल भटक रहा हो।
Advertisement
वही उसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में कथा व्यास नीरज जी भैया ने भरत चरित्र की कथा का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग का वर्णन किया उन्होंने बताया कि भरत ने अपने प्रश्न उत्तर से गुरु वशिष्ठ को चुप करा दिया। भरत ने वशिष्ठ मुनि से बोले कि इतना सामर्थ होते हुए ब्रह्मा जी से कालखंड में परिवर्तित करा दिया।
Advertisement
जहां सतयुग के बाद द्वापर, त्रेता तब कलयुग होना चाहिए लेकिन आपने तो सतयुग के बाद त्रेता ला दिया तब राम जी के वनवास को क्यों नहीं रोक पाएं। उन्होंने आगे कहा कि कहा कि भरत महा महिमा जस राशि। भरत जी साक्षात जल अर्थात अघात जल के सरोवर हैं माता और गुरुजी के समझाने पर भी राज्य को स्वीकार न किया।
Advertisement
और पूरे राज्य के लोगों को लेकर राम जी को मनाने चित्रकूट पहुंच गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवती चौधरी, अयोध्या दुबे, सुधाकर पांडे, अवधेश पांडे, संगम गुप्ता, घनश्याम सिंघल, कृष्ण मुरारी गुप्ता, हरीश अग्रवाल, विनोद झुनझुनवाला, विमल अग्रवाल, प्रदीप मोदनवाल, अजीत जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
थानों पर आने वाले शिकायतों का त्वरित जांच कर करें करवाई
डीएम व एसपी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुनी गयी जनता की समस्याएं
सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में पड़ने वाले थानों पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं
जनपद में प्राप्त कुल 203 प्रार्थना पत्रों में से कुल 121 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया
जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम करे निस्तारण निर्देश-
सोनभद्र। शनिवार को जिले के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में पड़ने वाले थानों पर आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
Advertisement
इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने थानों पर “थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए,
Advertisement
जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । जनपद में पुलिस से सम्बन्धित पूर्व से लम्बित 11 व प्राप्त 17 (कुल 28) प्रार्थना पत्रों में से 19 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण तथा
Advertisement
राजस्व से सम्बन्धित पूर्व से लम्बित 101 व प्राप्त 74 (कुल 175) प्रार्थना पत्रों में से 102 का मौके पर ही निस्तारण किया गया (इस प्रकार कुल 203 प्रार्थना पत्रों में से 121 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया) जबकि शेष बचे प्रार्थना पत्रों का निस्तारण आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।
मानस पाठ के पांचवे दिन श्री राम दरबार का हुआ भव्य श्रृंगार
श्रद्धालुओं ने की श्री राम दरबार की मंगला आरती
मानस पाठ के पांचवे दिन श्री राम दरबार का हुआ भव्य श्रृंगार।
सोनभद्र। नगर के आर.टी.एस. क्लब मैदान में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के पांचवें दिन प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार शिशु त्रिपाठी ने किया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक सहित मंच पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम दरबार की मंगला आरती की।
Advertisement
वही पांचवें दिन पाठ करते हुए काशी से पधारे आचार्य सूर्य लाल मिश्र जी ने कहां कि भगवान राम के वनवास के बाद चक्रवर्ती सम्राट महाराजा दशरथ की मृत्यु के पश्चात ननिहाल से भरत एवं शत्रुघ्न को बुलवाया जाता है अयोध्या लौट कर दोनों भाई भगवान राम लक्ष्मण सीता के वनवास से अवगत होते हैं और मां कैकेई को अपशब्द कहते हुए बनवास की दोषी मंथरा को दंड देते हैं। इसके पश्चात चक्रवर्ती सम्राट महाराजा दशरथ का अंतिम संस्कार करते हैं।
Advertisement
इसके बाद माताओं एवं गुरु वशिष्ठ के परामर्श से भरत एवं शत्रुघ्न गुरु माताओं सहित चित्रकूट पहुंचते हैं, काफी अनुनय विनय के पश्चात जब राम अयोध्या लौटने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो उनकी चरण पादुका लेकर भरत अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं।
Advertisement
वही एक दिन पूर्व आयोजित रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथा व्यास नीरज जी भैया ने कहां कि कैकेई द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांग कर भगवान राम को 14 वर्षों का वनवास दिला दिया गया उन्होंने कहा सुना हूं प्राण प्रिय भागव जी का। देहु एक वर भारतहि रोका। मांगहूं इसर कर जोरी। परवहु नाथ मनोरथ मोरी।
Advertisement
इस दोहे के अनुसार रामजी आजीवन वनवासी बन जाते हैं लेकिन शिव की कृपा से माने गए वरदान में परिवर्तन हो गया क्या क्या ही ने कहा तापस वेष विशेष उदासी। चौदह वरिस राम वनवासी। यानी राम जी केवल 14 वर्ष के लिए ही वनवासी हो क्योंकि जिस दिन कैकई ने वरदान मांगा था उस दिन से रावण की आयु मात्र 14 वर्ष ही शेष बचा था।
Advertisement
आगे कहा कि जहां तहं मीर अगाधा। जिमी हरी शरण न एकउ बाधा। बताएं कि संसार के सभी प्राणी सुख चाहते हैं लेकिन सुख मिलता कहां है। सब सुख लइई तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डरना।। भगवान की शरण में जाने का तरीका आ जाए और उनको अपना रक्षक मान लेने से चारों तरफ सुखी हो जाता है।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, मिठाई लाल सोनी राजकुमार अग्रवाल, रामेश्वर शुक्ला, शैलेंद्र चौबे, मनु पांडे, संगम गुप्ता, प्रशांत जैन, रामविलास सोनी, सुंदर केसरी, मन्नू पांडे, पप्पू शुक्ला, महेश दुबे, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
भगवान श्रीराम का वनवास ना होता तो विश्व का कल्याण ना होता- सूर्य लाल मिश्र
मानस नवाह्न पाठ में राम दरबार का हुआ श्रृंगार
सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ के चतुर्थ दिवस श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया और भगवान के वनवास की झांकी का दर्शन भक्तजनों ने किया।
Advertisement
रामचरितमानस के दोहा और चौपाई का गायन करते हुए मुख्य आचार्य सूर्यलाल मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम का वनवास ना होता तो विश्व का कल्याण ना होता। ऋषि-मुनियों और ब्राह्मणों को सताने वाले राक्षसों का नाश ना होता।
Advertisement
इसका माध्यम बनी उनकी माता केकई और कैकई को वनवास का सुझाव देने वाली मंथरा थी। इस मार्मिक दृश्य को सुनकर, देखकर भक्तजनों की आंखे भर आई तथा जो केकई और मंथरा ने भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के लिए दोषी थी,
Advertisement
उन्हें कटु शब्दो से संबोधित करने लगे। यह कथा लोक में प्रचलित है और हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी कोई अपने पुत्री का नाम कैकेई और मंथरा नही रखता है। जबकि प्रभु श्री राम के ह्रदय में माता कैकेई और दासी मंथरा के प्रति अगाध प्रेम था। जिसे तुलसी दास जी ने अपने ग्रंथ श्री रामचरितमानस में उद्धित किया है।
Advertisement
वही एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक नीरज जी भैया ने धनुष यज्ञ पर बोलते हुए बताएं कि टूट कहीं धनु हुई विवाहू के आधार पर धनुष के टूटते ही विवाह हो गया लेकिन कुलगुरू है उससे पूछ कर वंश व्यवहार के अनुरूप अयोध्या नरेश को पत्र भेजकर बुलाने की सलाह दिया।
Advertisement
उन्होंने आगे परशुराम संवाद पर बोलते हुए कहा कि तेहिं छड राम मध्य धनु तोड़ा। भरे भुवन ध्वनि घोर कठोरा। धनुष के टूटने की आवाज से सारा भुवन में नाद हुआ जिसकी जिसकी आवाज सुनकर परशुराम यज्ञ स्थल पर आ गए उन्हें देख कर सारे राजा थरथर कांपने लगे।
Advertisement
आगे उन्होंने ने विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम सिया सिर सिंदूर देहि। शोभा कहीं न जात विधि केही। भगवान राम ने सीता की मांग में सिंदूर डालकर विवाह की विधि को पूरा किया। मंच का संचालन करते हुए आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि सिंदूर प्रेम का प्रतीक होने से पति के प्राण आयु को संरक्षित रखने की क्षमता होती है।
Advertisement
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, किशोर केडिया, राकेश त्रिपाठी, रमेश केसरी, जे.एस. चतुर्वेदी, राजेंद्र केसरी संजय जयसवाल, महेश दुबे, पप्पू शुक्ला, विमलेश पटेल, जेपी गुप्ता, मन्नू पांडे, सुधाकर दुबे, हर्षवर्धन, देवानंद सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
गांव में जल जंगल जमीन के साथ स्वास्थ्य ,शिक्षा, व्यवस्था को मजबूत करेंगे युवा
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक के सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित चार दिवसीय युवा प्रशिक्षण शिविर जल,जंगल ,और जमीन के सरंक्षण के साथ स्वास्थ्य,शिक्षा ,समूह की व्यवस्था को मजबूत और शौचालय के प्रयोग, युवाओं के संगठन का संगठन बना कर गांव में ग्राम स्वराज्य की नींव मजबूत करने के संकल्प के साथ शिविर का समापन हुआ।
Advertisement
शुभा प्रेम और राकेश ने महिला पुरुष समानता पर चर्चा करते हुए कहा कि हमे महिला पुरुष के बीच भेद मिटाना है तो हमे समान शासन वाला परिवार की नींव डालनी होगी।जिसमे दोनों के विचार और सहमति से परिवार चलाया जाए। हमे बाल विवाह,अंधविश्वास,नशा मुक्ति समाज के निर्माण के लिए खुद से पहल कटनी होगी।विभिन्न गांव से आए युवाओं ने गांव में जानकर,गांव के विकास,
Advertisement
शिक्षित समाज,और नशा से परहेज करने का संकल्प लिया साथ ही लोगों को प्रेरित करने ।शौचालय के प्रयोग और स्कूल ना जाने वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने की बात कही। प्रबंधक विमल सिंह ने कहा कि हमे निराश होने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीना है और दूसरों को इसके लिए जागरूक करना है।
Advertisement
कोई काम निराश होकर करने से सफल नहीं होता है।युवाओं ने सुबह कंपोस्ट खाद बनाया और प्रकृति प्रार्थना के साथ व्यायाम किया। इसके पूर्व गुरुवार की शाम समूह के माध्यम से नुक्कड़ नाटक खुद लिखा और और उसे ज्वलंत मुद्दों के साथ प्रस्तुत किया।शिविर संचालक प्रेम दयाल ने गीतों का अभ्यास कराया।मौके पर देवनाथ सिंह,प्रदीप पांडेय,चंद्रावती, अभिषेक, मोनिका, मनोज, मांनमनी, राम जतन शुक्ला, राम कुमार आदि उपस्थित रहे।
आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय द्वारा विजेता को पुरस्कृत भी किया
घोरावल, सोनभद्र। महुआंव पांडेय गांव में आयोजित जामवंती पांडेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के सोलहवें दिन शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के मैच खेले गए। पहला क्वार्टर फाइनल मैच उगापुर और मड़िहान की टीमों के बीच खेला गया।
Advertisement
टॉस जीतकर उगापुर ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। मड़िहान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में 143 रन बनाये। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी उगापुर की टीम 8 ओवरों में सिर्फ 80 रन ही बना सकी। इस तरह मड़िहान ने इस मुकाबले को 63 रनों से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
Advertisement
इस मैच के मैन ऑफ द मैच मड़िहान टीम के निखिल कुमार रहे, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौका और 7 छक्का लगाते हुए 77 रनों की यादगार पारी खेली। वहीं दूसरा सेमी फाइनल मैच मड़िहान और घोरावल के बीच खेला गया। घोरावल की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 5 ओवर में 44 रन बनाए।
Advertisement
जवाब में मड़िहान ने चौथे ओवर में ही 45 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया और फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच किशन रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए।स्वर्गीय जामवंती पांडेय स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय ने विजेता टीमों और मैन ऑफ द मैच को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 दिसंबर को खेला जाएगा।इस मौके पर सर्वेश द्विवेदी, रामकेश कुशवाहा, विनोदधर द्विवेदी जगदीश शर्मा, रामअनुजधर द्विवेदी मोनू, रवि, दीपक शर्मा, कृष्णधर द्विवेदी,अनूप पाठक, निखिल द्विवेदी, अभिषेक, जितेंद्र कुमार, प्रदीप तिवारी इत्यादि उपस्थित रहे ।
परियोजना प्रमुख ने वार्षिक खेल उत्सव “स्पर्धा” का किया शुभारंभ
बीजपुर, सोनभद्र। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए क्षेत्र की सर्वाधिक विश्वसनीय अंग्रेजी माध्यम की शिक्षण संस्था डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, रिहंदनगर में आज दो दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “स्पर्धा” का भव्य तरीके से शुभारंभ किया गया।
Advertisement
सैकड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों के करतल ध्वनि के मध्य एनटीपीसी रिंहद के परियोजना प्रमुख श्री पंकज मेदिरत्ता ने खेल ध्वजारोहण किया। उसके बाद मुख्य अतिथि ने मशाल प्रज्वलित कर दौड़ के प्रतिभागी आदित्य गुप्ता को मशाल सौंप दिया।
Advertisement
तत्पश्चात स्पोर्ट्स कैप्टन मयंक गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलवाई। प्राचार्य के स्वागत संबोधन के बाद छात्राओं ने स्वागत नृत्य के द्वारा अतिथियों एवं अभिभावकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद मुख्य अतिथि श्री पंकज मेदिरत्ता ने वार्षिक खेल उत्सव के प्रारंभ करने की उद्घोषणा की।
Advertisement
इस अवसर पर वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता मेदिरत्ता, महाप्रबंधक (ओएंडएम) संजय असाटी एवं श्रीमती नीलू असाटी, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बीके पांडे एवं केंद्रीय विद्यालय से पधारे प्राचार्य एवं लालसा
Advertisement
साह, डोडहर ग्राम प्रधान छत्रपाल, सिरसौती ग्राम प्रधान विजय सिंह गौड़ , बीजपुर प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता, अभिभावक प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह एवं गणेश शर्मा तथा विभिन्न अखबारों से संबंधित पत्रकार गन विनोद गुप्ता, डीएस त्रिपाठी , रामबली मिश्रा, रघुराज सिंह,राम जियावान गुप्ता, अनिल कुमार वर्मा,रविन्द्र पांडे, सुनील सिंह आदि की उपस्थिति में खेल उत्सव “स्पर्धा” का शुभारंभ हुआ।
Advertisement
सौ मीटर रेस, दो सौ मीटर रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्सा कसी आदि के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख ने सूटिंग में एनसीसी कैडेट्स रमन प्रजापति को प्रथम पुरस्कार तथा अदालत पाल को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया तथा एनसीसी कैंप के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद हमारे सर्वांगीण विकास के लिए अति महत्वपूर्ण है उन्होंने डीएवी के नारे का उद्घोष कर विद्यार्थियों में नवीन ऊर्जा का संचार किया। प्राचार्य राजकुमार ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया। पूरा विद्यालय परिवार हर्षोल्लास एवं पूर्ण उत्साह के साथ खेल उत्सव में शामिल रहा ।