नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेकर दे दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, दोषी को कोर्ट ने सुनाई 7 वर्ष की कैद व 90 हजार रुपये अर्थदंड

HIGHLIGHTS

  • धोखाधड़ी मामले में दोषी को 7 वर्ष की कैद
  • 90 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • 12 वर्ष पूर्व नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला


सोनभद्र। 12 वर्ष पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने धोखाधड़ी में दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार मिश्र को 7 वर्ष की कैद व 90 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक अम्बरीश कुमार शुक्ला पुत्र राजनाथ शुक्ला निवासी मदैनिया, थाना करमा, जिला सोनभद्र ने कोर्ट में 156(3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि वह बीएससी, बीएड और कम्प्यूटर की शिक्षा लिया है।

Advertisement

उसकी पिता जी के साथ मुलाकात संतोष कुमार मिश्र पुत्र रामललित मिश्र निवासी बनौली, थाना पन्नूगंज जिला सोनभद्र हाल पता बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र से हुई तो उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश जन संपर्क विभाग लखनऊ में जूनियर डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा।

Advertisement

इसके लिए 3 लाख 30 हजार रुपये देना होगा। इसपर विश्वास करके गवाहों के समक्ष 14 नवंबर 2012 को 3 लाख 30 हजार रुपये संतोष कुमार मिश्र को दे दिया गया।बदले में उनके द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। जब लखनऊ सम्बंधित विभाग में नियुक्ति पत्र लेकर गया तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है

Advertisement

जब संतोष कुमार मिश्र से अपने पैसे की मांग की गई तो उन्होंने चेक दे दिया। जब बैंक में 1 मई 2013 को चेक जमा किया गया तो बैंक से 7 मई 2013 को लिखकर मिल गया कि खाता बंद है। जिसकी वजह से भुगतान नहीं हो पाया। जब पुनः संतोष कुमार मिश्र से पैसे की मांग की गई तो उनके द्वारा जान मारने की धमकी दी गई है।

Advertisement

कोर्ट के आदेश 25 जून 2013 के अनुपालन में करमा पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। कोर्ट ने 17 अगस्त 2017 को अभियुक्त संतोष कुमार मिश्र के विरुद्ध आरोप तय किया।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 10 गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार मिश्र को 7 वर्ष की कैद व 90 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सतीश वर्मा ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में श्री राम दरबार की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • भंडारे का हुआ आयोजन
  • शोभायात्रा में सम्मिलित हुए भक्तगण
  • मूर्ति विसर्जन को देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर गुरुवार को मानस पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई।

Advertisement

इस दौरान जय मां गायत्री जागरण ग्रुप के प्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता और संगीतकार छोटू शुक्ला द्वारा श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया। इस शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए एवं श्री राम भक्त भजनों के धुन पर नाचते गाते जयसिया राम का गगनभेदी जयघोष लगाते हुए शामिल हुए।

Advertisement

इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में बुधवार को रात्रिकालीन प्रवचन में अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक नीरज भैया ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचक ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा मार्मिक ढंग से वर्णन किया।

Advertisement

वही मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस नौ दिवसीय अयोजन में लगे सभी पदाधिकारियों समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, धर्मवीर तिवारी, मिठाई लाल सोनी, अजय शुक्ला, किशोर केडिया, महेश दुबे, दीपक कुमार केसरवानी, विमलेश पटेल, राजेश जयसवाल, मनु पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, प्रशांत जैन, रविंद्र पाठक, चंदन चौबे, मनीष केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के  सातवें दिन हिंडालको की टीम ने हासिल की जीत

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 के  सातवें दिन क्रिकेट मैच का दूसरा मुकाबला हिंडालको और सोनभद्र 11, के बीच, डा0 HP सिंह और भाजपा  जिला जिला मंत्री  संतोष शुक्ला के द्वारा टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया गया हिंडालको की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

हिंडालको की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शक्ति ने 18 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेल कर अपने टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया ,साथ ही सोनभद्र 11 ,की तरफ से सुभाष जी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए ,जवाब में सोनभद्र 11, की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में 89 रनों पर ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई

Advertisement

इस तरह से हिंडालको की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से मैच को जीत कर आगामी के मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली है हिंडालको की टीम के  कप्तान JN सिंह जी 3 विकेट और शक्ति शिंह जी ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों पे 30 रन और 3 ओवर में 16 रन देकर शानदार 3 विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत शानदार जीत दिलाई

Advertisement

अतः हिंडालको की तरफ से शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले शक्ति शिंह जी को अध्यक्ष प्रधान संघ श्री सुरेश शुक्ला जी के द्वारा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया दिया गया साथ में विकाश मिश्रा,गौरव शुक्ला,पंकज मिश्रा,अत्यादि लोग उपस्थित रहे ।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री राम राज्याभिषेक की सजी भव्य झाकी, आनंद उत्सव में मग्न हुए भक्तगण

HIGHLIGHTS

  • श्री राम राज्याभिषेक की हुई दिव्य आरती

सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के नौवें दिन भगवान श्री राम का राज्याभिषेक हुआ। इस अवसर पर मानस पंडाल को फूलों से सज्जित किया गया और भगवान श्री राम की दिव्य आरती भक्तों द्वारा की गई।

Advertisement

वही वशिष्ठ की भूमिका निभा रहे मंच आचार्य एवं संचालक आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने श्री राम का तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया इसके पश्चात वहां उपस्थित समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन,

महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी सहित भारी संख्या में भक्तजनों ने भगवान श्री राम दरबार की दिव्य आरती की। वही व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र के मुखारविंद से गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस उत्तरकांड की चौपाई राज बैठे राज्य बैठे त्रैलोका।

Advertisement

हर्षित भये गए सब सोका।। न कर काहू सन कोई।राम प्रताप विषमता खोई ।। अर्थात- भगवान श्री राम के राज्य पर प्रतिष्ठित हो जाने पर तीनो लोक के लोग हर्षित हो गए, उनके सारे दुख जाते रहे, कोई किसी से बैर नहीं करता, श्री रामचंद्र जी के प्रताप से सबकी विषमता (आंतरिक भेदभाव) मिट गये।

Advertisement

इस चौपाई के साथ ही राम दरबार में भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा की जाने लगी, पटाखे छुड़ाए जाने लगे और मुद्राएं लुटाई जाने लगी। मुख्य व्यास जी द्वारा भरत पीड़ा तथा भरत – हनुमान मिलन, अयोध्या में आनंद, श्री रा जी का स्वागत, भरत मिलन,

Advertisement

राम राज्याभिषेक, वेद स्तुति, शिव स्तुति, वानरों और निषादो की विदाई, रामराज्य का वर्णन आदि कथाओं का वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं महायज्ञ का समापन हवन पूजन के साथ हुआ।
इस अवसर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक,

Advertisement

अवधेश पांडे अयोध्या दुबे ओमप्रकाश त्रिपाठी, मिठाई लाल सोनी, इंद्रदेव सिंह, राजा सिंह, संतोष पटेल, राम जी, मुरली अग्रवाल, किशोर केडिया, शिशु त्रिपाठी, रविंद्र पाठक, दीपक कुमार केसरवानी, विमलेश पटेल, मन्नू पांडे, सुधाकर पांडे, हर्षवर्धन, चंदन चौबे, कुशल त्रिपाठी, तन्नू पांडेय, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कमिश्नर ने विधानसभा मतदाता सूची के संक्षिप्त रोल आब्जर्वर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

• विंध्याचल मण्डल मीरजापुर डॉ मुथुकुमार स्वामी बी ने विधानसभा मतदाता सूची के संक्षिप्त रोल आब्जर्वर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

सोनभद्र। रोल आब्जर्वर/आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर डॉ मुथुकुमार स्वामी बी ने मंगलवार को सर्किट हाउस सोनभद्र में विधानसभा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में तृतीय भ्रमण के दौरान अर्हता तिथि 01 जनवरी,2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावालियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चेकलिस्ट के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक किये।

Advertisement

इस दौरान रोल आब्जर्वर ने पूर्व के बैठक/भ्रमण के मौके पर बूथों पर मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम घटाने व नाम में संशोधन करने के निर्देश दिए गए थे, के सम्बन्ध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किए गए कार्यों की गुणवत्ता व पारदर्शिता की बारी बारी से समीक्षा किये।

Advertisement

बैठक में रोल आब्जर्वर/आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 में विधानसभा वार प्राप्त दावें और आपत्तियों, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान आलेख्य प्रकाशन और अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान मतदाता, जेण्डर रेशियों, एवं 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के दौरान दिव्यांग मतदाताओं एवं अति अति विशिष्ट महत्पवूर्ण व्यक्तियों (वी0आई0पी0) मतदाताओं,

Advertisement

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं उनके निस्तारण, फार्मेंट 1-8 तथा मतदाता फोटो पहचान पत्र आदि बिन्दुओं पर बारी-बारी से समीक्षा किये। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा बूथों पर स्थलीय निरीक्षण में प्राप्त फार्म 6, 7 व 8 पर किये गए जाँच/निरीक्षण के गुणवत्ता की जॉच किये। उन्होंने सम्बन्धितों को निर्देशित करते हुए कहा कि फार्म-7 से प्राप्त आवेदनों का स्थलीय निरीक्षण अवश्य किया जाये और निस्तारण करते समय टिप्पणी अवश्य दर्ज की जाये, जिससे पता चल सके कि किस कारण से नाम मतदाता सूची से हटाया जा रहा है।

Advertisement

आयोग के मानक के अनुरूप जेण्डर रेशियों को बढ़ाने के निर्देश निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दियें। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री बी0 एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी,

Advertisement

उप जिलाधिकारी घोरावल राजेश सिंह, तहसीलदारगण, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानस पाठ के आठवें दिन हुआ रावण वध, जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया पूरा पंडाल

HIGHLIGHTS

  • मानस पंडाल के आठवें दिन श्रद्धालुओं की रही भारी भीड़

सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे हैं श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के आठवें दिन श्री राम दरबार का भव्यता के साथ श्रृंगार किया गया इसके पश्चात मुख्य व्यास श्री सूर्य लाल मिश्र एवं भूदेव ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और यहां से ही आठवें दिन की पाठ की शुरुआत हुई जिसमें रावण वध का प्रसंग हुआ।

Advertisement



मुख्य आचार्य श्री सूर्यलाल मिश्र के मुखारविंद से जैसे ही याद दोहा प्रसारित हुआ – खैची सरासन श्रवन लगी छाडेड़ सर एकतीस । रघुनायक सायक चले मानहूब काल फ़ीस ।। भगवान श्री राम कान तक धनुष को खींचकर 31 बाण छोड़े वह बाण ऐसे चले मानो कालसर्प हो और इन बाणो ने दशानन के नाभि के अमृत कुंड को सोख और वह पृथ्वी पर गिर पड़ा।

Advertisement

देखकर देवताओं, मुनियों, किन्नरों गंधर्वों के समूह भगवान श्री राम के ऊपर फूल बरसाने लगे कहते हैं कृपालु की जय हो, मुकुल की जय हो जय हो। इस भव्य मनोरम दृश्य को देखकर मानस पंडाल में उपस्थित भक्तजनों ने भगवान श्री राम की जय हो का लगगनभेदी उद्घोष किया और इस अवसर पर पटाखे छोड़े गए,

Advertisement

भगवान श्रीराम की भव्य झांकी का दर्शन कर भक्तो आध्यात्मिक आनंद उठाया इस आनंदमई बेला में भगवान श्री राम पर पुष्पों की वर्षा की गई। इसके पूर्व लंकापति रावण ने उपस्थित भूदेव की परिक्रमा किया और राम रावण संवाद बड़े ही रोचक ढंग से संपन्न हुई।

Advertisement

वही एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथावाचक नीरज भैया ने हनुमान जी की भगवान राम से मिलन की एवं राम सुग्रीव की मित्रता की कथा एवं अशोक वाटिका में सीता जी द्वारा अग्नि माने जाने पर हनुमान द्वारा श्री राम की दी हुई अंगूठी के देने की कथा सुनाई गई।

Advertisement

इस अवसर पर महामंत्री सुशील पाठक, अध्यक्ष सत्यपाल जैन, शिशु त्रिपाठी, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद, सुशील सिंह, इंद्रदेव सिंह, संजय तिवारी, अनिल दुबे, अजय सिंह ए एन सिंह संगम गुप्ता,पप्पू शुक्ला महेश दुबे, राहुल पाठक, मन्नू पांडे, चंदन चौबे, प्रशांत जैन, हर्षवर्धन, विमलेश पटेल, शुभम शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

BJP ने 20 मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी की

HIGHLIGHTS

  • BJP ने 20 मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों की सूची जारी की

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व व चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय तथा जिला चुनाव पर्यवेक्षक गोविन्द नारायण शुक्ला की संस्तुति पर जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव द्वारा जनपद के नव निर्वाचित सभी 20 मण्डल अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा किया।

Advertisement

जनपद में मण्डल घोरावल सीमा गुप्ता (उमर/वैश्य), शिवद्वार विमलेश चौबे, शाहगंज मनीष सिंह पटेल, गौरीशंकर रामबली मौर्या, करमा आशुतोष सिंह अंकुर, मधुपुर विजय चौहान, राबर्ट्सगंज नगर विनय श्रीवास्तव, चुर्क दिलीप कुमार चौबे, चतरा योगेन्द्र बिन्द, नगवां लच्छन देव खरवार,

Advertisement

कोन रामलाल चेरो, डाला संदीप सिंह पटेल, ओबरा शिवनाथ जायसवाल, चोपन भगवानदास संजय केशरी, रेनुकुट हरीराम छवि शाह, अनपरा प्रमोद कुमार शुक्ला, दुद्धी दीपक शाह, बभनी लालकेश कुशवाहा, विण्ठमगंज विरेन्द्र कुमार चौधरी, शक्तिनगर देवेन्द्र गुप्ता को मण्डल अध्यक्ष घोषित किया गया है।

Advertisement

इस तरह जनपद में कुल मण्डल अध्यक्षों का जाति वार सामान्य वर्ग- 07, पिछडा/अति पिछड़ा वर्ग-10, अनुसूचित जाति- 01 व अनुजनजाति- 02 है।

Advertisement

वही जिला प्रतिनिधिगण मण्डल घोरावल सुबाश पटेल, शिवद्वार दुर्गा पाल, शाहगंज दिलीप कुमार मौर्या, गौरीशंकर विजय सिंह गोंड, मधुपुर सुनिल पटेल, करमा धर्मेन्द्र शर्मा, राबर्ट्सगंज अंशू अग्रहरी, चुर्क रमेश पासवान, चतरा राजबहादुर सिंह, नगवां महेश पटेल, डाला मनोज कुमार निषाद, कोन विद्यानन्द तिवारी, ओबरा सतीश पाण्डेय,

Advertisement

14. चोपन सुनील सिंह, रेनुकुट प्रेमशंकर रावत, अनपरा अभिषेक विश्वकर्मा, दुद्धी मनोज सिंह, बभनी प्रमोद दूबे, विण्ठमगंज शेषमणी चौबे, शक्तिनगर प्रशान्त श्रीवास्तव को जिला प्रतिनिधि के रुप में घोषित किया गया। इस तरह जिला प्रतिनिधिगणों का जातिवार सामान्य वर्ग-09, पिछडा/अति पिछड़ा वर्ग 8, अनुसूचित जाति- 02, अनुसूचित जनजाति-01

Advertisement

इन सभी मण्डल अध्यक्षो व जिला प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों को भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व भाजपा संगठन द्वारा बधाई दी गयी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने सुनी जनता दर्शन में आये हुए फरियादियों की शिकायतें

HIGHLIGHTS

  • थानास्तर पर ही शिकायतों का करें निस्तारण- SP

सोनभद्र। जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय व थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें प्रतिदिन की भांति सुनी जा रही है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की शिकायतों को सुना गया।

Advertisement

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। इस के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित कि जनसुनवाई,

Advertisement

महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।

Advertisement

जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले के सभी नगरीय निकायों में संभव दिवस का हुआ आयोजन, नपा सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद ने सुनी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • सभी नगर निकायों से आई कुल 25 शिकायतें
  • नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने जन शिकायतों को सुनी और मौके पर कुछ को निस्तारण किया गया।

सोनभद्र।  सोमवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में समाधान सम्भव दिवस का आयोजन किया गया जिसके क्रम में नगर पालिका परिषद राबर्टसगंज में रूबी प्रसाद नपा अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement

तत्कम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद में 5, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 3, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 0,

Advertisement

नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 4, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 3, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश,

Advertisement

से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भगवती सीता की खोज में हनुमान जी पहुंचे लंका

HIGHLIGHTS

  • महिलाओं ने किया सुन्दर काण्ड का पाठ
  • मानस ‌पंडाल में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
  • श्री राम दरबार की सजाई गई भव्य झांकी मानस




सोनभद्र। नगर के आटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के सातवे दिन श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मंचासीन आचार्यों एवं भक्तों गणों ने दिव्य आरती उतारी तत्पश्चात मुख्य यजमान सत्यपाल जैन ने सह पत्नी रजनी जैन के साथ रुद्राभिषेक किया।
बतादें कि सातवें दिन की कथा सुंदरकांड पर आधारित थी जिसमें हनुमानजी का लंका को प्रस्थान, सुरसा मान जी के बल बुद्धि की परीक्षा,छाया पकड़ने वाली राक्षसी का वर्णन, लंकिनी पर प्रहार, लंका में प्रवेश, हनुमान विभीषण संवाद, हनुमान जी का अशोक वाटिका में सीता को देखकर दुखी होना और रावण का सीता को भय दिखाना,

Advertisement

सीता – हनुमान संवाद, हनुमान, जी द्वारा अशोक वाटिका विध्वंस अक्षय कुमार का वध और मेघनाथ हनुमान जी को नागपाश में बांध कर सभा में ले जाना, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि प्रसंगों का पाठ किया गया।

Advertisement

वहीं सुंदरकांड महिला मंडल की सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से सुंदरकांड का पाठ किया गया।
दोहे पर प्रकाश डालते हुए मुख्य व्यास आचार्य सूर्य लाल मिश्र ने कहा कि- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड है। हनुमान रावण संवाद, लंका दहन आदि महत्वपूर्ण दोहो पर प्रकाश डालते हुए कहा की- गोस्वामी तुलसीदास कृत श्री रामचरितमानस में सुंदरकांड एक महत्वपूर्ण कांड हैं जहां पर सभी राम भक्तों की आस्था और विश्वास की झलक उनके कृत्यो से मिलती है, जिसमें राम भक्त हनुमान का प्रमुख स्थान है।

Advertisement

जामवंत के कहने पर हनुमानजी को उन्हें अपना बल याद आया और वे हृदय में श्री रघुनाथ जी को धारण कर हर्षित होकर लंका की ओर प्रस्थान किए। श्री हनुमान जी की बुद्धि बल की परीक्षा लेने के लिए देवताओं ने सुरसा नामकओल्गा सर्पों की माता को भेजा सुरसा की परीक्षा में सफल रहे। और उसने आशीर्वाद देते हुए कहाराम काजु सबु करहु तुम्ह बल बुद्धि निधान।3

Advertisement

आशीष देई गई सो हरसी चले वह हनुमान।।
सुरसा के आशीर्वाद से हर्षित होकर हनुमानजी लंका की और प्रस्थान किये और लंका में अपनी वीरता का प्रदर्शन करते हुए वे माता का दर्शन कर उनसे उनका संदेश चूड्रामण लेकर समुद्र पार करके वापस आ गए।

Advertisement

वही इसके एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में कथा व्यास नीरज भईया ने भरत द्वारा राम जी को अयोध्या वापस लाने के हर्ट को प्रकाशित करते हुए बताया कि दो प्रेमियों के बीच निर्णय कोई दे नहीं रहा है मुख्य वशिष्ठ वह साथ ही परिवार समाज की कोई भी सदस्य निर्णय देने में असमर्थ है।

Advertisement

तब राजा जनक ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि भरत क्या आपने कभी अपने प्रेमी रामजी की इच्छा पूछी कि वह क्या चाहते हैं तब भारत ने राम जी की आज्ञा से सिर पर खड़ा हूं रखकर अयोध्या में 14 वर्ष तक राज्य का संचालन किया।

आगे उन्होंने ने  दोहे का वर्णन करते हुए कहा कि सुपनखा रावण के बहिनी। दुष्ट ह्रदय दारुण दुख अहिनी ।। अर्थात बताया कि सुपुर नखा रावण की बहन थी। अर्थात सुपनखा रावण की बहन थी तथा दुष्ट हृदय की सर्वोपणी थी।

इस अवसर पर इंद्रदेव देव सिंह, रवींद्र पाठक, दुर्गा परशुराम, सुशील पाठक, शिशु तिवारी, किशोर केडिया, अंशुमान पटेल, धर्मवीर तिवारी, राजेश जयसवाल, मन्नू पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें