विधायक खेल महाकुंभ के 13 वें दिन का दूसरा मुकाबला भदोही व प्रयागराज के बीच हुआ

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ के 13 वें दिन का दूसरा मुकाबला भदोही व प्रयागराज के बीच हुआ

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024 25 के 13 वें दिन का दूसरा मुकाबला भदोही और प्रयागराज के बीच विकास मिश्रा और शिबू चौबे के द्वारा पास कर मैच का शुभारंभ किया गया। भदोही की टीम टास जीतकर  पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.3 ओवर में 97 रनों पर ढेरहो गई।

Advertisement

भदोही के तरफ से दीपचंद तीन छक्के और एक चौके की मदद से 19 बॉल पर 29 रन की पारी खेली तो वही आमिर ने दो चौके और एक छक्के की मदद से 19 बॉल पर 19 रन बनाए प्रयागराज की तरफ से मोहम्मद अंजी ने 2.3 ओवर में आठ रन देखकर तीन विकेट चटकाए तो वही चंद्रभान तीन ओवर में दो विकेट चटकाए,

Advertisement

प्रयागराज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए दशमलव दो ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य को हासिल कर लिया और  अपनी टीम को 10 विकेट से जीत दिला कर इस टूनामेंट के आगामी मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली है,

Advertisement

प्रयागराज की तरफ से 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 बाल पे 62 रन तो वही उनका साथ देते सहजान ने 21 बाल पे 29 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को जीत दिलाई,अतः समीर को नवल वाजपेई और विकास मिश्रा  के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानस पाठ महायज्ञ के सफलतम आयोजन के बाद हुआ सहभोज कार्यक्रम

HIGHLIGHTS

  • श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के सफलतम आयोजन के उपरांत हुआ सहभोज कार्यक्रम

सोनभद्र। श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के सफलतम आयोजन के उपरांत रविवार की देर रात नगर के रामलीला मैदान स्थित हाल में समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन की अध्यक्षता में सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मानस पाठ महायज्ञ से जुड़े सभी लोगों ने सुरुचि भोज ग्रहण किया।

Advertisement

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक ने संयुक्त रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नवाह पाठ महायज्ञ के 30वें वर्ष में नौ दिनों तक व्यास पीठ से पंडित सूर्य लाल मिश्र द्वारा 108 भूदेवों के साथ भक्तिभाव से ओतप्रोत दिव्य-भव्य वातावरण जागृत करने वाले सस्वर मानस पाठ,

Advertisement

पूरे नौ दिन रात्रि में मानस मर्मज्ञ पंडित नीरज भाई द्वारा अपने सहयोगियों के साथ सस्वर संगीतमय समधुर भजन-कीर्तन से अंतर्मन को छूने वाले भावपूर्ण प्रवचन, दसवें दिन चहुंओर जय जय सियाराम से गुंजायमान वातावरण में प्रभु दरबार की शोभा यात्रा का नगर भ्रमण,

Advertisement

विसर्जन के बाद उसी दिन रात्रि में मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के सफलतम आयोजन के लिए के लिए समिति के सभी सदस्यों, सहयोगियों व नगरवासियों वासियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

Advertisement

सहभोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, सांसद छोटेलाल खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व विधायक रमेश दुबे, अविनाश कुशवाहा, इंद्रदेव सिंह, जे.एस. चतुर्थ, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, पुनीत जैन, गुल्लू भंडारी, सुरेश केसरी, रविंद्र केसरी, संगम गुप्ता,  रचना तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के 12 वें दिन के प्रतियोगिता में हिंडाल्को टीम जीती

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ के 12 वें दिन के प्रतियोगिता में हिंडाल्को टीम जीती 

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024. 25 के 12 वें दिन का दूसरा मुकाबला डॉ. एचपी सिंह और हिंडाल्को के बीच सोनभद्र के वरिष्ठ खिलाड़ी श्री राम सिंह के द्वारा टास कराकर मैच का शुभारंभ किया गया, डॉक्टर एचपी सिंह की टीम टास जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया,

Advertisement

हिंडाल्को की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर शानदार 160 रनों का  विशाल स्कोर खड़ा किया, हिंडाल्को की तरफ से अभिषेक जी ने 9 चौक और तीन छक्के की मदद से 33 बल पर 70 रन तो वही रंजीत तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 बाल पर 28 रन की पारी खेल कर टीम का स्कोर 150 रन से पार पहुंचाया डॉ0 एचपी सिंह के तरफ से सुनील जी ने तीन विकेट और रोहित ने दो विकेट चटकाए,

Advertisement

जवाब में डॉक्टर एचपी सिंह की टीम स्कोर का पीछा करते हुए 6 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी डॉ0 एचपी सिंह की तरफ से पंकज ओझा जी ने 12 चौके और छ छक्कों  की मदद से 50 बाल पर शानदार 100 रन बनाए, हिंडाल्को की तरफ से अजय 28 रन देखकर दो विकेट और GN सिंह 28 रन देखकर दो विकेट चटका कर अपने टीम को 7 रन  जीत  दिलाकर इस टूनामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है

Advertisement

अतः पंकज ओझा जो शानदार 50 बाल पे 100 रनों की पारी खेल कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भाजपा वरिष्ठ नेता दुद्धी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी श्री श्रवण जी और अध्यक्ष प्रधान संघ श्री सुरेश शुक्ला जी के द्वारा प्राप्त किया इस अवसर पर ,राजेश चौबे, पंकज मिश्रा ,विकास मिश्रा, विनीत त्रिपाठी ,आशुतोष शुक्ला, अरविंद पांडे , नवल बाजपेई ,इत्यादि लोग उपस्थित रहे।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ 11 वें दिन  ओबरा की टीम बनी विजेता

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ 11 वें दिन  ओबरा की टीम बनी विजेता

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024, 25 के 11 वें दिन चोपन और ओबरा के बीच पूर्व राष्ट्रीय मंत्री पूर्व सांसद बस्ती व असम के प्रभारी आदरणीय श्री हरीश द्विवेदी जी व सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा टास् कराकर मैच का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

चोपन की टीम पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया चोपन की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते हुए अनिल जी ने 9 चौके और एक छक्के की मदद से  42 गेंद पर 56 रन और फैजल ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 बाल पर 26 रन बनाकर अपने टीम का स्कोर 150 रनों से पार पहुंचाया,

Advertisement

ओबरा की तरफ से आदर्श 34 रन देकर 3 विकेट और रोशन 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जवाब में ओबरा की टीम बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में मात्र 4 विकेट खो कर मैच को 6 विकेट से जीतकर इस टूर्नामेंट के अगले मैच में अपनी जगह पक्की कर ली है

Advertisement

ओबरा की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से भानु जी ने 43 गेद पर 47 रन और रोशन जी ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीन चौके और एक छक्के की मदद से 18 बाल पर 32 रन बनाकर अपने टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई अतः

Advertisement

ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले रोशन जी को भाजपा जिला मंत्री श्री संतोष शुक्ला जी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया इस अवसर पर गौरव शुक्ला ,पंकज मिश्रा ,विकास मिश्रा, अरविंद पांडे , विनीत त्रिपाठी, और आशुतोष शुक्ला सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मंत्री अनिल राजभर ने ग्राम पंचायत बेठिगांव निस्फ में लर्निंग सेंटर का किया लोकार्पण

HIGHLIGHTS

  • ग्राम पंचायत बेठिगांव निस्फ में लर्निंग सेंटर का मंत्री अनिल राजभर ने किया लोकार्पण

सोनभद्र। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत को लर्निंग सेंटर की सौगात दी। उन्होंने फीता काटकर लर्निंग सेंटर का लोकार्पण किया। उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास करा रही है।

Advertisement

जनता के हितो को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराया जा रहा है। जिले में अभी दो लर्निंग सेंटर बने हैं। पहला लर्निंग सेंटर चोपन ब्लॉक के चोपन ग्राम पंचायत में बना है। जिले का दूसरा लर्निंग सेंटर बेठिगांव निस्फ ग्राम पंचायत में बना है।

इसके पीछे सदर विधायक भूपेश चौबे और ग्राम प्रधान नीलम तिवारी और प्रधान प्रतिनिधि अनूप तिवारी का विशेष योगदान रहा है। गांव में लर्निंग सेंटर खुलने से ग्राम पंचायत का क्षमता संवर्धन व प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया जा सकेगा। डीपीआरओ नमिता शरण ने लर्निंग सेंटर के खुबियों के बारें में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि लर्निंग सेंटर में पंचायत कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Advertisement

समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है। इस दौरान गरीबों में मंत्री ने कंबल वितरित किया और श्रम योजनाओं के बारें जानकारी देते हुए पंजीकरण कराते हुए योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। संचालन सुरेश शुक्ला ने किया।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, बीडीओ उत्कर्ष सक्सेना, मनोज सोनकर, रामचंद्र तिवारी, बीडीसी योगेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

खडंजा पुल पर मंत्री का किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के क्षेत्र आगमन पर लोगों ने सदर ब्लॉक के खडंजा पुल पर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश गिरी, कोटेदार बबलू केसरी, विजय मिश्रा, नंदकुमार,  नागेश्वर, सीताराम मौर्य, माया देवी, कुसुम मौर्य, कौशल्या, अमरनाथ, संजय चतुर्वेदी, अनिल तिवारी, कुंजन, अभिषेक, चंद्रिका मौर्य,उपेंद्र कुशवाहा, बिजेंद्र मौर्य, राजबली, राम जियावन, हरिप्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ABVP का काशी प्रांत का चार दिवसीय 64 वाँ प्रांतीय अधिवेशन हुआ संपन्न

HIGHLIGHTS

  • ABVP का काशी प्रांत का चार दिवसीय 64 वाँ प्रांतीय अधिवेशन हुआ संपन्न

सोनभद्र। कुशभवनपुर (सुल्तानपुर) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का  चार दिवसीय 64 वाँ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ।जिसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया एवं चार प्रस्ताव पारित किए गए।

Advertisement

अंतिम दिवस नवीन घोषणाएं की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुचिता त्रिपाठी ने रॉबर्ट्सगंज के निवासी शशांक मिश्रा को प्रदेश सहमंत्री बनाए गए,मनमोहन निषाद को प्रदेश जनजातीय कार्य संयोजक व अमन जायसवाल को खेलो भारत गतिविधि का सह संयोजक घोषित किया।

Advertisement

बताते चलें कि सत्र 2024 25 की नवीन कार्यकारिणी सोनभद्र जिला से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी, प्रांत खेलो भारत सह संयोजक अमन जायसवाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिखर सोनी, विश्वजीत साहनी, सत्यम शुक्ल को  मनोनीत किया गया है।

Advertisement

कार्यकर्ताओं के आगमन के पश्चात नगर में शोभायात्रा निकाल कर सामाजिक लोगों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Advertisement

सभी प्रमुख लोगों ने कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाओं सहित कार्यक्षेत्र में पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु आग्रह भी किया है  कार्यकर्ताओं के मनोनयन से जिला के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

Advertisement

इस दौरान जिला संयोजक मृगांक दुबे, विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह पंकज, तहसील संयोजक राहुल जालान, सौरभ चतुर्वेदी, गणेश पांडे,बलराम सोनी, अभय सिंह, रमेश  साहनी, शिवम सहित सैकड़ों की संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • राजकीय शिक्षक संघ की प्रान्तीय बैठक सम्पन्न

शनिवार को वर्ष-2025 में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की प्रथम प्रदेश स्तरीय बैठक गुजरात के राजकोट जिले में स्थित प्रांसला में मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को वरिष्ठ संघनिष्ठ शिक्षकों  जैसे कि हरदोई से अवधेश त्रिपाठी ,

Advertisement

भदोही से डॉ हरिश्चन्द्र यादव, उन्नाव से वेदमणि शुक्ल, गोरखपुर से सन्तोष सिंह,  वाराणसी से डॉ विशालाक्षी देवी , बस्ती से चन्द्रलाल और सुभाष आदि ने भी सम्बोधित किया। बैठक में मुरादाबाद मण्डल से बण्टी दिवाकर और प्रवीण कुमार , मेरठ मण्डल से मूलचन्द , चित्रकूटधाम मण्डल से सतीश मिश्र, सहारनपुर मण्डल से डॉ विनोद कुमार रावत, डॉ देवेन्द्र कुमार और चक्रेश कुमार , आगरा मण्डल से श्याम सुन्दर शर्मा ,

Advertisement

लखनऊ मण्डल से विकास तिवारी, नीतू मिश्रा और जैबुन निसा, अलीगढ़ मण्डल से माया सोनकर और गरिमा, विन्ध्याचल मण्डल से प्रशान्त यादव, झाॅंसी मण्डल से धर्मेन्द्र देव रावत , बरेली मण्डल से  गिरिजेश कुमार पटेल, गोरखपुर मण्डल से रमेश चन्द्र और अमितेश सिंह यादव आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
       

Advertisement

  बैठक में विभिन्न वक्ताओं द्वारा शिक्षकों की लम्बे समय से लम्बित पदोन्नति-प्रकरण, खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राजपत्रित पदों पर की जा रही घुसपैठ, चयन-वेतनमान एवं प्रोन्नत-वेतनमान में कार्यालयों द्वारा की जा रही अवैध वसूली,

Advertisement

ऑनलाइन स्थानान्तरण में मुख्यालयों पर स्थित विद्यालयों की रिक्तियों को प्रदर्शित करने, राज्य शिक्षक पुरस्कारों में माध्यमिक शिक्षकों को भी बेसिक शिक्षा विभाग के समान प्रत्येक जनपद से प्रतिवर्ष 1 शिक्षक अर्थात पुरस्कारों की संख्या 75 करने, राजकीय शिक्षक संघ के तीनों गुटों को एक मंच पर लाने आदि विषयों पर मुखर होकर विचार व्यक्त किए गए।

Advertisement

बैठक के अन्त में मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक ने  प्रदेश के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को आंग्ल नव-वर्ष की हार्दिक मंगलकामनाऍं प्रेषित करते हुए संघ को प्रदेश स्तर पर सशक्त बनाने की अपील की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एसबीए अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल DM- SP से मिला

HIGHLIGHTS

  • विभिन्न समस्याओं के बाबत मांगों का ज्ञापन सौंप समाधान की उठाई मांग
  • आला अधिकारियों ने शीघ्र समस्या समाधान का दिया आश्वासन

सोनभद्र। जनपद न्यायालय एवं तहसील परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसपी से मिला और अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप कर समस्या के निदान की मांग उठाई। आला अधिकारियों ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

Advertisement


सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय एडवोकेट ने बताया कि न्यायालय परिसर एवं तहसील परिसर की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए 31 दिसंबर 2024 को एसबीए अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सबसे पहले डीएम बीएन सिंह से मिला।

Advertisement

जिन्हें अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन जिसमें महिला अधिवक्ताओं / महिला वादकारियों के लिए भवन शौचालय के साथ बनाए जाने, अधिवक्ताओं का टोल टैक्स मांफ कराए जाने, न्यायालय/ तहसील परिसर की जर्जर रोड बनवाए जाने, वादकारियों के लिए परिसर में शौचालय बनाए जाने तथा परिसर में समुचित पेयजल का प्रबंध किए जाने की मांग शामिल है।

Advertisement

इसी प्रकार से प्रतिनिधि मंडल ने एसपी एके मीणा से मिलकर उन्हें भी मांग पत्र देकर न्यायालय/ तहसील परिसर की सुरक्षा की मांग की गई। आला अधिकारियों ने शीघ्र ही समस्या के निदान का आश्वासन दिया है।

Advertisement

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से एसबीए अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट, महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक एडवोकेट, सेराज अख्तर खां एडवोकेट, प्रदीप देव पांडेय एडवोकेट, संजय कुमार पांडेय एडवोकेट, वीरेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट, अनिल कुमार मिश्र एडवोकेट, मनोज कुमार मिश्र एडवोकेट, अनुज अवस्थी एडवोकेट शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सदर विधायक ने डिजिटल पाठशाला का किया उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • विधायक ने डिजिटल पाठशाला का किया उद्घाटन
  • गांव के बच्चों को आधुनिक डिजिटल युग का मिलेगा ज्ञान दिल्ली की संस्था ने हर्रा ग्राम पंचायत में स्मार्ट क्लास का किया शुभारंभ

कोन, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा में डिजिटल साथी फाउंडेशन की तरफ से गांव में डिजिटल युग की पढ़ाई के लिए स्मार्ट क्लास पाठशाला का शुभारंभ किया गया है जिसकी उद्घाटन सदर विधायक भूपेश चौबे व डिजिटल साथी के सीईओ वेद प्रकाश ओझा ने सयुक्त रूप से शुक्रवार को किया।

Advertisement

डिजिटल साथी फाउंडेशन के सीईओ वेद प्रकाश ओझा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस डिजिटल पाठशाला खुलने से क्षेत्र के आसपास के बच्चे जो कक्षा एक से आठ तक के छात्र है उनको निःशुल्क शिक्षा मिलेगी उन्होंने बताया कि अभी हमारी संस्था चोपन ब्लाक में शुरुआत की है आगामी वित्तीय वर्ष में कोन ब्लाक में भी डिजिटल साथी के माध्यम से खुलने जा रहा है बताया यह को स्मार्ट क्लास बनाया गया है

Advertisement

जिसमें बच्चों को फिजिकल क्लास के साथ साथ बच्चों को डिजिटल रूप से भी पढ़ाया जाता है जो नई शिक्षा नीति 2020 के ICT का उपयोग करते हुए बच्चों को शिक्षा के लिए तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। जिसका सपोर्ट स्माइल फाउंडेशन दिल्ली ने किया है

Advertisement

वही सदर विधायक द्वारा उक्त संस्था की तरफ से स्मार्ट क्लास वह भी निःशुल्क खुलने से बताया कि यह एक क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा इस क्षेत्र के बच्चों को कम्प्यूटर के माध्यम से पूरे दुनिया मे क्या हो रहा है यह आधुनिक तरीके से बताया जा रहा है जो मोदी जी का सपना साकार हो रहा है जो भी अभिभावक अपने बच्चों को गरीबी के कारण बाहर नहीं भेज पा रहे है वह अपने बच्चों को इस संस्था के माध्यम से डिजिटल पढ़ाई करा सकते है

Advertisement

वही ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार ने कहा कि इस संस्था द्वारा हमारे गांव में पाठशाला खोल कर गरीब बच्चों व लड़कियों के लिए सुनहरा अवसर दिया है जिसकी प्रसंसा की जाय कम है इस शुभारंभ के मौके पर मुख्य रूप से नसीम अहमद, मुस्कान, सुनील यादव, वेद प्रकाश आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिवद्वार धाम के पुजारी अजय गिरि को किया गया सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • राम अनुज धर द्विवेदी सदस्य जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के सदस्य ने किया सम्मानित
  • कार्यक्रम आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय के द्वारा किए गए सम्मान के क्रम में अजय गिरि को किया गया सम्मानित

घोरावल, सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के सुप्रसिद्ध धाम शिवद्वार के पुजारी को शनिवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान विगत दिनों हुई जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता महुआंव पाण्डेय में हुए क्रिकेट मैच में हुए सम्मान के क्रम में किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्य राम अनुज धर द्विवेदी द्वारा किया गया। अजय गिरि का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान कर शिवद्वार धाम परिसर में सम्मान किया गया।

Advertisement

बताते चलें कि जामवंती पाण्डेय स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र से आए तमाम गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल न हो पाने की दशा में आयोजन समिति के सहमति से श्री गिरि को आज सम्मानित किया गया।

Advertisement

अजय गिरि द्वारा आयोजन समिति को अपनी शुभकामनाएं दी और समिति के आयोजक चन्द्र शेखर पाण्डेय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इस क्रिकेट प्रतियोगिता से ग्रामीण इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें