जिला अस्पताल में इलाज के दौरान आया अपहरण का आरोपी कैदी फरार
सोनभद्र। जिला जेल में निरुद्ध बंदी शनिवार की रात जिला अस्पताल से फरार हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार बंदी पर म्योरपुर थाने में छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज था। पिछले दो माह से वह जेल में बंद था।
Advertisement
बिहार के पूर्वी चम्पारण निवासी पंकज कुमार म्योरपुर के किरबिल में कुछ समय से रहता था। गत नवंबर माह में दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के अपहरण और दस लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
Advertisement
इसके बाद से ही वह जेल में निरुद्ध था शुकवार की शाम उसे सांस संबंधी समस्या होने पर सोनभद्र जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका उपचार चल रहा था। शनिवार की देर शाम वह चकमा देकर फरार हो गया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा
विधायक खेल महाकुंभ खो- खो व बाली- बाल खेल प्रतियोगिता रॉबर्ट्सगंज की टीम हुई विजई
सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 में चल रहे ब्लाक स्तरीय खेल के समापन में रॉबर्ट्सगंज व ओपन के बीच खो, खो खेल के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के द्वारा टास करा कर किया गया।
Advertisement
तो वहीं बाली बाल ,खेल का फाइनल मुकाबला भी रॉबर्ट्सगंज व चोपन के ही बीच पूर्व सांसद राज्यसभा राम सकल के द्वारा टास करा कर खेल का शुभारंभ किया गया।
Advertisement
खो खो खेल में रॉबर्ट्सगंज व चोपन के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉबर्ट्सगंज की टीम विजई रही । वहीं बाली बाल खेल में रॉबर्ट्सगंज व चोपन के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉबर्ट्सगंज की टीम विजई हुई,
Advertisement
अतः विजेता व उपविजेता के टीमों को ,राज्यसभा सांसद श्री रामसकल जी,SCST आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार जी,जिला महामंत्री श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी,दुद्धी विधान सभा प्रत्याशी श्री श्रवण जी,नगवा ब्लाक प्रमुख श्री आलोक सिंह जी ब्लाक प्रमुख कोन श्रीमती रूबी मिश्राके द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।।
म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित चार दिवसीय युवा शिविर के तीसरे दिन संविधान की उद्देशिका,जैविक खेती, हमारा गांव और उसकी व्यवस्था, स्वास्थ्य के घरेलू नुक्से आदि विषयों पर चर्चा की साहित्यकार और गांधीविचारक ,संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि हमें जो कुछ भी मिला है वह संविधान के प्रावधानों के अनुरूप ही मिला है
Advertisement
बल्कि ये कहा जा सकता है कि जो जितना मिलना चाहिए उसका एक अंश ही मिला है पूरा नहीं । इसलिए देने का दावा करने वाले भूलें नहीं कि उन्हें यह अवसर भी जनता ने दिया है ।
Advertisement
देना सरकारों का कर्तव्य और पाना जनता का अधिकार है । संविधान को भूलने की वजह से जनता सरकारों के समक्ष नितांत असहाय और निरूपाय दिखाई पड़ती है । यदि वह संविधान को याद रखती तो भेड़ नहीं बाघ होती । उन्होंने कहा की संविधान हमको प्रतिरोध की शक्ति और आत्म बल प्रदान करता है ।
Advertisement
हम संविधान की उद्देशिका को निरंतर पढ़ें उसे आत्मसात करें और अपने स्वजनों के बीच प्रचारित कर उन्हें भी भेड़ चाल से बाहर निकलाकर एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में में अपनी भूमिका का निर्वाह करें । संविधान की आत्मा को समझे स्वीकारे और लागू किए बिना सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय दूर की कौड़ी बने रहेंगे ।
Advertisement
उन्होंने सत्य और झूठ की व्याख्या भी बड़े सरल ढंग से की। स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए डॉ विभा प्रेम ने कहा कि मौसमी बीमारियों से बचने के लिए घरेलू नुक्से बहुत लाभकारी है।आज कल सर्दी में दर्द ,जुकाम , खाँसी हो तो गुन गुना पानी का सेवन करे।उन्होंने ,तिल,हल्दी, तीसी , आदि के गुणकारी नुक्से की भी जानकारी दी।
Advertisement
जैविक खेती विशेषज्ञ शिव शरण सिंह ने प्राकृतिक खेती और उससे जुड़े नई जानकारियां दी साथ ही मोटे अनाज , खेती में लगने वाले कीट की रोक के लिए अहम जानकारियां दी और फल अनाज दूध ,अंडा मांस मछली में मिलने वाले किलोकैलरी ऊर्जा की रोचक जानकारी दी।
Advertisement
देवनाथ भाई ने जमीन नापने की जानकारी दी। युवाओं ने श्रम के प्रति आस्था जागृत करने के लिए एक घंटे श्रमदान किया। संचालन की भूमिका राकेश और प्रदीप पांडेय ने निभाई।
सोनभद्र विकास समिति ने किया दो दिवसीय स्वच्छता व मासिक धर्म आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
सोनभद्र। सलखन के पटवध स्थित सोनभद्र विकास समिति के क्षेत्रीय कार्यालय में “दो दिवसीय स्वच्छता व मासिक धर्म आधारित प्रशिक्षण” कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे संस्था के डायरेक्टर राजेश चौबे प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर, रोहित (BMC-Unicef), आर0 आर0 पाण्डेय (C.C.R.K.S.K.), प्रीती (कलस्टर को ऑर्डिनेटर), कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीन, रौशनी, आशा, आंगनवाड़ी की महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित रहे।
Advertisement
मुमताज ने प्रशिक्षण का प्रारम्भ किया व बताया कि नींद, धूप और विटामिन डी हमारे सामान्य स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमारे मासिक धर्म के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकते हैं। मासिक धर्म के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई वैकल्पिक दृष्टिकोण हैं। कुछ अच्छे सबूतों द्वारा समर्थित हैं जबकि अन्य केवल महिलाओं की भलाई की भावना को बेहतर बना सकते हैं।
Advertisement
बीना ने संबोधित करते हुए बताया कि महावारी पर जागरूकता आधारित प्रशिक्षण का मुख्य उद्वेश्य बालिका स्वास्थ्य, जीविका, सशक्तिकरण , शिक्षा को बढ़ाना व आत्मनिर्भर बालिका निर्माण हैं।
Advertisement
श्री चंद्रशेखर ने बालिका शिक्षा को संजीवनी बताते हुए, बालिका संरक्षण आधारित विभिन्न कानूनी अधिकार का व्याख्यान किया । रौशनी ने बताया कि मासिक धर्म योनि से होने वाला रक्तस्राव है जो महीने में एक बार होता है। यह मासिक धर्म चक्र का एक सामान्य हिस्सा है। इसे मासिक धर्म के रूप में भी जाना जाता है। मासिक धर्म आमतौर पर 21 से 35 दिनों के अंतराल पर आते हैं। धन्यवाद।
अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी समारोह पर गोष्ठी का हुआ आयोजन
सोनभद्र। पुण्यस्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी त्रिशताब्दी समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर द्वारा शनिवार को नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Advertisement
जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता मारवाड़ी युवा संघ की अध्यक्षा प्रतिभा कनोडिया, विशिष्ट अतिथि जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता काशी प्रांत के प्रांत संघ चालक अंगराज जी रहे।
Advertisement
कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथिगण द्वारा पुण्यस्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया तत्पश्चात एकल गीत के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुण्यस्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जी का जन्म वर्ष 31 मई 1725 को महाराष्ट्र राज्य के चौंढी नामक गांव (जामखेड, अहमदनगर) में हुआ था।
Advertisement
वह एक सामान्य से किसान की पुत्री थी। वह इंदौर राज्य की पुत्रवधू थी तथा परम शिव भक्त थी उन्होंने टकसाल बनवाया जिस पर शिव भगवान व नंदी ग्राम चित्र छपा था। राज्य की संपूर्ण प्रजा उन्हें देवी कहकर पुकारती थी। सती प्रथा का उन्होंने विरोध किया था और बद्रीनाथ से रामेश्वरम द्वारिका नाथ भुवनेश्वर तक सभी तीर्थ धर्मशाला का पुनर्निर्माण किया। वह न्याय प्रिय थी। उन्होंने कानून में परिवर्तन किया और विधवा स्त्रियों के संपत्ति उनको देने का निर्णय किया।
Advertisement
उनके अंदर स्वदेशी का भाव था। उद्योग के प्रति उन्होंने काफी ध्यान दिया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह महिलाओं से मिलकर चलवाया तथा अपने निजी कोष को से भी स्वयं सहायता समूह चलाया। कर का निर्धारण कराया तथा कर की वसूली करने के लिए सरलीकरण नियम बनाया उन्होंने प्रशस्ति पत्र स्वीकार नहीं किया और प्रशस्ति पत्र को नर्मदा नदी में प्रवाहित कर दिया।
Advertisement
उनको हमेशा से एक बहादुर, आत्मनिष्ठ, निडर महिला के रूप में याद किया जाता है। ये अपने समय की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में से एक थीं, जो अपनी प्रजा की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहती थीं. इतना ही नहीं उनके शासन काल में मराठा मालवा साम्राज्य ने काफी ज्यादा नाम कमाया था।जनहित के लिए काम करने वाली महारानी ने कई हिंदू मंदिर का निर्माण भी करवाया था, जो आज भी पूजे जाते हैं।
Advertisement
कुशल प्रशासन एवं रणचंडी के रूप में लगातार 30 वर्ष तक शासन किया। माता अहिल्याबाई की न्याय प्रियता ,कार्य कुशलता, कुशल प्रशासक व समाजसेवा और उनके चारित्रिक गुणो को जन-जन तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह बृजेश सिंह सिंह ने किया।
Advertisement
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्रीमान उपेंद्र ,जिला प्रचारक राहुल, संयोजक नीरज, नगर कार्यवाह महेश, व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, प्रचार प्रमुख नीरज, कृष्ण प्रताप, कृष्ण कुमार, संगम ,प्रमोद ,कृष्ण मुरारी गुप्ता,बलराम सोनी, अखिलेश,चित्रा जालान, पुष्पा सिंह आदि उपस्थित रहे।
सत्य ज्योति एकेडमी का वार्षिकोत्सव बच्चो के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
सोनभद्र। राष्ट्र और समाज सेवा के लिए बच्चो को शिक्षित करना ही शिक्षक का दायित्व है इसलिए शिक्षकों को चाहिए कि वो बच्चो को ऐसी शिक्षा प्रदान करें जिससे बच्चो के अंदर राष्ट्र सेवा और समाज सेवा की भावना की मशाल बराबर प्रज्वलित होती रहे।
Advertisement
उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने श्री सत्य ज्योति एकेडमी रौप राबर्ट्सगंज के वार्षिकोत्सव में अपने उद्बोधन में कही। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित एडिशनल एसपी सोनभद्र कालू सिंह ने बच्चो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बिना शिक्षा के ना तो आप समाज में कोई योगदान दे सकते हैं और ना ही राष्ट्र के लिए कुछ कर सकते हैं इसलिए सबसे पहले आप अपनी शिक्षा को पूरी ईमानदारी से ग्रहण करे।
Advertisement
वही बतौर अति विशिष्ट अतिथि सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र ने श्री सत्य ज्योति एकेडमी विद्यालय के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना करते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
Advertisement
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि दी सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष राजेश देव पाण्डेय ने कहा कि विद्यालय के बच्चो द्वारा आज के आयोजन में एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिसके लिए मैं बच्चो को और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रति साधुवाद प्रेषित करता हूं। इसी प्रकार बतौर विशिष्ट अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर रवि तिवारी, चार्टर्ड एकाउंटेंट पंकज कुमार पाठक, सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय,
Advertisement
सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक ने भी अपने संबोधन से बच्चो को अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए सभी अतिथियों को स्कूल की बच्चियों द्वारा पारंपरिक ड्रेस में पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया गया।
Advertisement
तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक द्वारा आए हुए सभी अतिथियों के प्रति स्वागत संबोधन करके सभी की गरिमापूर्ण उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया। और इसके बाद विद्यालय के बच्चो द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक नृत्य और नाटक की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति की गई जिस पर उपस्थित अतिथियों द्वारा लगातार तालियां बजाकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया गया।
Advertisement
इस दौरान मुख्य अतिथि राकेश शरण मिश्र, अति विशिष्ट अतिथि कालू सिंह विशिष्ट अतिथि अरुण कुमार मिश्र राजेश देव पाण्डेय अखिलेश कुमार पांडेय प्रदीप कुमार पांडेय,संजय कुमार पांडेय सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को स्कूल के प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।
Advertisement
तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवम विशिष्ठ अतिथियो के हाथो श्री सत्य ज्योति एकेडमी के बच्चो विभिन्न प्रकार के खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन के लिए मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य गुड़िया पांडेय द्वारा अपने शब्द प्रसून से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
लकड़ी तस्करों ने वनकर्मियों पर किया हमला, वन दरोगा सहित आधा दर्जन लोग घायल
सात पर केस हुआ दर्ज
सोनभद्र। बभनी वन रेंज से जुड़ी कोतवाली क्षेत्र की एरिया में लकड़ी कटान रोकने गए वन कर्मियों पर लकड़ी तस्करों की तरफ से हमला बोलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गोहडा गांव के पास स्थित जंगल की बताई जा रही है।
Advertisement
बोले गए हमले में वन दारोगा सहित पांच वनकर्मी घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार दुद्धी सीएचसी में कराया गया। वनकर्मियों की तरफ से दी गई तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने सात व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Advertisement
बताया जा रहा है कि बभनी रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे को बृहस्पतिवार की देर शाम किसी ने सूचना दी कि गोहड़ा गांव के समीप जंगल में कुछ लोग बहुमूल्य इमारती लकड़ी (साखू की लकड़ी) काट रहे हैं।
Advertisement
इस पर उन्होंने तत्काल वन दरोगा अरविंद तिवारी पुत्र विद्याशंकर तिवारी गोहड़ा अनुभाग और पांच वाचरों की मौजूदगी वाली टीम गठित कर मौके पर स्थिति जांचने के लिए भेजा। आरोप है कि जब टीम बताए गए स्थल पर पहुंची तो वहां सात व्यक्ति साखू की लकड़ी काटकर, उसका बोटा लाते दिखाई दिए।
Advertisement
आरोपों के मुताबिक जैसे ही उन्हें वहां रोका गया, सातों आरोपियों ने आक्रामक होकर टीम पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इससे वन दरोगा और पांचों वाचर घायल हो गए। मारपीट करने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाकर कराया गया। इसके बाद प्रकरण की जानकारी को दी गई।
Advertisement
इनके खिलाफ दर्ज किया गया केस
पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर विंध्याचल कनौजिया पुत्र रामचरित्र कनौजिया, हरिचरण यादव पुत्र मटरू यादव, तपेश्वर यादव और भगवानदास यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, प्रदीप यादव और कुलदीप यादव पुत्र हरिचरण यादव, धर्मजीत गोंड़ पुत्र रामखेलावन निवासी गोहडा के खिलाफ वन दरोगा और उनके सहकर्मियों के साथ मारपीट,
Advertisement
जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह के मुताबिक प्रकरण में धारा 191 (2) 121(1) 132, 109 आईपीसी के तहत विंध्याचल कनौजिया सहित छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की छानबीन के साथ ही आरोपियों की तलाश जारी है।
हेलमेट-सीटबेल्ट न लगाने वालों को दिए गुलाब के फूल, चला जागरूकता अभिया
नियम तोड़ने वालों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर दिलाया अहसास
सोनभद्र। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत नौवें दिन परिवहन विभाग की ओर से सड़क पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जागरूक किया। हेलमेट नहीं पहने वाले बाइक सवार, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले कार सवारों को गुलाब का फूल देकर और माला पहना कर उन्हें नियम तोड़ने का अहसास दिलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से हादसे कम होंगे।
Advertisement
जिला मुख्यालय स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन धनवीर यादव व यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा को लेकर रोज एट रोड कार्यक्रम चलाया गया।
Advertisement
वाहन चालकों से अनुरोध किया गया कि खुद भी यातायात नियमों का पालन करें और अपने जान-पहचान के लोगों को भी जागरूक करें। कहा गया कि जरूरी नहीं है कि सड़क दुर्घटना आपकी गलती से ही हो। बताया गया कि आगे चलने वाली गाड़ियों से उचित दूरी बनाकर चलें।
Advertisement
एआरटीओ ने बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। उल्लंघन करने पर चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी तीन माह के लिए निलंबित किया जाता है। नो हेलमेट नो फ्यूल के आदेश के क्रम में समस्त पेट्रोल पम्प मालिकों को निर्देश दिया गया है कि नियम विरुद्ध किसी को पेट्रोल न दिया जाए।
Advertisement
एआरटीओ ने बताया कि परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह के निर्देश के क्रम में एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिस क्रम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह, एसआई कृष्णा कुमार शुक्ला, परिवहन विभाग सिपाही आशुतोष प्रताप सिंह सिंह, हेमंत गौतम आदि रहे।
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा नम्बर प्लेट बदलकर उपखनिज का परिवहन करने मे संलिप्त 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। जिले में अवैध खनिज परिवहन को लेकर चलाये ज रहे अभियान के तहत गुरुवार को सदर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा नम्बर प्लेट बदलकर उपखनिज का परिवहन करने में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
Advertisement
खनिज विभाग के स्वान निरीक्षक मनोज कुमार के द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि आठ जनवरी को वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी खनन बैरियर के पास मुझ खान निरीक्षक के साथ पुलिस टीम द्वारा उप खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच किया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन सं० UP64 BT 5488 के चालक जाँच दल को देखकर रात के अन्धेरे का लाभ लेकर भाग गया।
Advertisement
इस वाहन का एमचेक ऐप के माध्यम से जाँच करने पर उक्त वाहन नम्बर प्लेट बदलकर उपखनिज का परिवहन किया जाना पाया गया, परन्तु वाहन चालक जाँच टीम को देखकर वाहन को न रोकते हुए बल्कि तेजी व लापरवाही से वाहन को वापस राबर्ट्सगंज की तरफ भगाने लगा जिसके दौरान होमगार्ड ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बच गये। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया।
Advertisement
वही ट्रक चालक ने वाहन तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण कुछ दुरी पर अन्य लोगो की जाँच टीम का जान जोखिम में डालते हुए डिवाईडर पर चढ़ा दिया गया। वाहन चालक के द्वारा सरकारी कार्य में बाधा पहुँचा गया।
Advertisement
वाहन सख्या UP64 BT 5488 के चालक संदेश विश्वकर्मा पुत्र रामकेश विश्वकर्मा निवासी पड़ी खलिहारी थाना राबर्ट्सगंज से पूछ-ताछ करने पर बताया गया कि वह ऐसा अपने वाहन स्वामी के कहने पर कर रहा था, जिससे उन लोगों के द्वारा राज्य सरकार के राजस्व को क्षति पहुंचाते हुये आर्थिक लाभ कमा सके।
Advertisement
इस चालक को पुलिस टीम द्वारा बुधवार की रात लोढ़ी खनन बैरियर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में धारा 303(2), 317(2), 61 (2) ख, 336(2), 340(2), 318 (4) भारतीय न्याय संहिता व 3(1)/58/72(6) उ०प्र० उपखनिज परिहार नियमावली 4/21 खान व खनिज अधिनियम व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। इस आरोपी चालक को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजेश कुमार दूबे चौकी काशीराम आवास, हेड कांस्टेबल बब्बन रावत शामिल रहे।
बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में हम सबकी जिम्मेदारी- इन्द्रावती कुमारी
ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक को लेकर बनायी गई कार्य योजना
सोनभद्र। जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट मे गुरुवार को प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी की अध्यक्षता मे बैठक कर जनपद के सभी ब्लाको मे मिशन वात्सल्य योजना के तहत ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हेतु कार्य योजना बनायी गई। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक एवं गायत्री दुबे द्वारा पूर्व मे की गयी बैठक मे जारी दिशा-निर्देश के बारे मे बिन्दुवार चर्चा की गई।
Advertisement
प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया की मिशन वात्सल्य के तहत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के क्रम मे जनपद के सभी ब्लाको मे ब्लाक स्तरीय त्रैमासिक बैठक सम्पन्न कराये जाने हेतु ब्लाक स्तरीय कार्मिक नामित किये गए है जिनके द्वारा ब्लाक स्तर पर समन्वय करते हुए ब्लाक स्तरीय त्रैमासिक बैठक करायी जायेगी।
Advertisement
जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि ब्लाक स्तर पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम रोकथाम एवं किशोर न्याय अधिनियम के मुख्य धाराओ से सम्बन्धित बिन्दुओ के बारे मे विडियो क्लीप के माध्यम से आमजमास को जागरूक करने एवं स्पॉन्सरशिप योजना अन्तर्गत चिन्हित बच्चो के आवेदन पत्रो की ब्लाक स्तर से स्वीकृति कराये जाने हेतु विवरण तैयार कर लिया गया है।
Advertisement
बैठक मे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे,परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्त्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से, सुपरवाईजर सुधागिरी, धर्मवीर सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा, बजरंग सिंह, परामर्शदाता अमन कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।