कल जिले में आसकते है CM योगी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

HIGHLIGHTS

  • कल जिले में आसकते है CM योगी, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
  • विधायक खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को करेंगे सम्मानित
  • जिले के कई विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास का है कार्यक्रम
  • डायट परिसर में होगा सभा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू

सोनभद्र। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को जिले संभावित आगमन कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाने में जुटा जिला प्रशासन। बता दे की विधायक खेल महाकुंभ के सेमीफाइनल पर खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम एवं जिले में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास के साथ विभिन्न योजनाओं की समीक्षा को लेकर संभावित मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगा है।

Advertisement

वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के रूपरेखा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन वह भाजपा के सदर विधायक जिला अध्यक्ष के साथ बैठक करते हुए तैयारी में जुटा जिला प्रशासन वही बता दें कि पूर्व में ही मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना जिले के जिला प्रशासन को लग गई थी।

Advertisement

हालांकि कुछ ऑथेंटिक रिपोर्ट न मिलने पर प्रशासन अपने गति से कार्य कर रहा था वही विधायक खेल महाकुंभ विगत कई वर्षों से चल रहे जिस पर सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र देकर खेल में आमंत्रित करने का भी कार्य किया गया था जिसको लेकर चर्चाएं चल रही थी।

Advertisement

इसी दौरान मंगलवार को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के आगमन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तीव्र गति से सुरक्षा व्यवस्था हुआ अन्य दृष्टि से कार्य में लग गया तैयारी पूर्ण करने को संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देशित दिए गए।

Advertisement

उरमौरा स्थित डायट परिसर में सभा कार्यक्रम का आयोजन को लेकर डीएम एसपी सीडीओ एडीएम आलाधिकारी मौके का जायजा लिए वहीं इसके उपरांत   हाइडिल मैदान विधायक खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को सम्मानित स्थल  साथ विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास व का कार्यक्रम होगा आयोजित।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री साई पालकी यात्रा में शामिल भक्तों में मायुमं सोन महिला शाखा ने किया प्रसाद वितरित

HIGHLIGHTS

  • मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा पूजा अर्चना कर भक्तों में वितरित किया प्रसाद

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नगर में निकाली गई साई पालकी यात्रा में पालकी की पूजा अर्चना कर भक्तों में प्रसाद का वितरण कनोडिया स्टोर के पास बांटा गया।

Advertisement

इस दौरान मंच की अध्यक्ष प्रतिभा कानोडिया ने बताया कि  प्रत्येक वर्ष मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा के द्वारा साई पालकी में पूजा अर्चना कर प्रसाद बांटा जाता है। मंच के द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर किए जाते हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान मंच की अध्यक्ष प्रतिभा कानोडिया, सचिव रितु जालान, कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा, निवर्तमान अध्यक्ष अंकिता केजरीवाल, सुनीता सांवरिया, अनीता कनोडिया, सुशीला कनोडिया, दीपशिखा कनोडिया, मंच के संरक्षक विजय कनोडिया जी, विनोद कनोडिया, रवि केजरीवाल, प्रिंस जैन, नीरज कनोडिया, आयुष कनोडिया, सुयश कनोडिया आदि लोग मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ:  क्रिकेट मैच का दूसरा सेमीफाइनल हिंडालको और गाजीपुर के बीच हुआ

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ:  क्रिकेट मैच का दूसरा सेमीफाइनल हिंडालको और गाजीपुर के बीच हुआ

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 क्रिकेट मैच के  दूसरा सेमीफाइनल हिंडालको और गाजीपुर के बीच देवेश मिश्रा ( गुरु जी ) के द्वारा टास करा कर मैच का शुभारंभ किया हिंडालको की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 128 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई,हिंडालको की तरफ से 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 22 बाल पे 32 रन

Advertisement

तो वहीं अजय ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 18 बाल पे 24 रन बना का अपनी टीम का स्कोर 128 रनों पर पहुंचाया,गाजीपुर की तरफ से आदित्य मिश्रा 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट तो वही मोहम्मद आमिर 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए,

Advertisement

जवाब में गाजीपुर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 13 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया,गाजीपुर की तरफ से संदीप मौर्य 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 28 बाल पर नाबाद 50 रन तो वहीं मोहम्मद आमिर आलराउंडर प्रदर्शन करने हुए मोहम्मद आमिर 4 छक्के और 5 चौके की

Advertisement

मदद से 26 बाल पर नाबाद 53 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 के फाइनल में पहुंचाया,हिंडालको की तरफ से विपुल तिवारी ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 सफलता प्राप्त किया।

Advertisement

अतः आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद आमिर को,भाजपा उपाध्यक्ष रमेश सिंह पटेल, सदर  विधायक भूपेश चौबे ,के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर,संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, आशुतोष चौबे, सुनील सिंह,मनोज सोनकर,रजनीश रघुवंशी, बलराम सोनी,पंकज मिश्रा,नवल वाजपेई,राजेश चौबे,अरविंद पांडे,आशुतोष शुक्ला, विनीत तिवारी, खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सीमेंट व्यवसाई से 5.70 लाख रुपये की लूट वाली घटना निकली फर्जी, शिकायतकर्ता ने ही रची स्वयं साजिश; एडिशनल एसपी ने किया खुलासा

HIGHLIGHTS

  • 5.70 लाख रुपये की लूट वाली घटना निकली फर्जी, 20 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा
  • शिकायतकर्ता ने ही जमीन का पैसा हड़पने का लिए रची थी लूट की झूठी साजिश

सोनभद्र। सोमवार को जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी में एक व्यवसायी से 5 लाख 70 रुपये की लूट की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कम्प मचा दिया था लेकिन पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश रात ढलते ही कर दिया।

Advertisement

इसका खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी में सोमवार को सीमेंट कारोबारी से 5.70 लाख रुपये लूट के मामले में शिकायतकर्ता से जब कड़ाई से पूछताछ किया गया तो जमीन बिक्री का पैसा स्वयं हड़पने के लिए झूठी लूट की साजिश रचा था।

Advertisement

जिस पर सम्बंधित धाराओं में फर्जी लूट की साजिश रचने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर 20 घण्टे के अन्दर फर्जी लूट की घटना का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

Advertisement

यह था पूरा मामलाः- अरविन्द कुमार मौर्य निवासी आमडीह, सदर कोतवाली ने 13 जनवरी को दोपहर लगभग 3 बजे चौकी सुकृत पर लूट की सूचना दी थी। उसने बताया कि वह मोटरसाइकिल से 5.70 लाख रुपये लेकर एचडीएफसी बैंक रॉबर्ट्सगंज में जमा करने जा रहा था।

Advertisement

इसी दौरान हिन्दुआरी तिराहे से कुछ आगे श्मशान घाट के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछा किया और असलहा दिखाते हुए उसका बैग छीन लिया। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा,

Advertisement

एडिशनल एसपी मुख्यालय कालू सिंह, सिटी सिओ डॉक्टर चारू द्विवेदी व थाना प्रभारी सत्येंद्र राय सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू की तो शिकायतकर्ता के बयान और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों में असमानता पायी गयी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में निकाली गई भव्य श्री साईं पालकी यात्रा, लगे श्री साईं नाथ के जमकर जयकारे

HIGHLIGHTS

  • साईं पालकी को उठाने को हर कोई दिखा बेताब
  • पालकी यात्रा में भजनों की धुन पर झूमे श्रद्धालु
  • श्री साईं नाथ के जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर स्थित साई मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री साईं सेवा संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष के भाती इस वर्ष भी श्री साई पालकी यात्रा नगर में बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। यह पालकी यात्रा साईं मंदिर से प्रारंभ हुआ और शीतला मंदिर चौक से होते हुए महिला थाने से होते हुए पूरब माहौल, उत्तर माहौल होते पुनः साईं मंदिर पहुंचा जहां पर भव्य भजन के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Advertisement

इस दौरान यात्रा में शाई भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते साई बाबा के जयकारे लगाते हुए शमिल हुए तो वहीं महिलाएं अपने सर पर कलश लिए हुए शामिल हुई।
बताते चलें कि साईं भक्तों द्वारा 2007 में मंदिर की नींव रखी गई और 14 जनवरी 2014 को शिरडी के प्रधान पुजारी अमित देशमुख के कर कमलों से तीन दिवसीय पूजन अर्चन के साथ मंदिर में मूर्ति की स्थापना हुई।

Advertisement

सांई मंदिर में स्थापित सांईनाथ के मूर्ति के साथ सिध्दि विनायक गणेशजी, राधाकृष्ण, दक्षिणेश्वर हनुमानजी भी स्थापित हुए थें। वही शंकर परिवार में शंकर जी, माँ पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी व नंदी भगवान, माँ दुर्गा के मंदिर का जिर्णोद्धार हुआ था।

Advertisement

श्री साईं सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मंदिर में स्थापित सभी देवी देवताओं को फूलों से सुसज्जित किया गया और उनकी भव्य झांकी सजा कर भक्तों द्वारा दिव्य आरती उतारते हुए पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

Advertisement

तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक संजीव शर्मा, सूरज गुप्ता, राजन अग्रहरि व शालनी जयसवाल ने श्री साईं नाथ की  एक से बढ़कर एक भजनों का गायन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद अग्रहरी, महामंत्री विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रसन्न जायसवाल, अजीत जायसवाल, आनंद जायसवाल, सुधीर जैन, परमेश जैन, मुकेश जायसवाल, हरिशंकर सिंह, गीता जायसवाल, सुलोचना, अंकित केजरीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सीमेंट कारोबारी से 5.70 लाख रुपये कि लूट, असलहे के दम बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

फोटो:जांच करती पुलिस टीम

HIGHLIGHTS

  • सीमेंट कारोबारी से 5.70 लाख रुपये कि लूट, असलहे के दम बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

सोनभद्र। सोमवार को जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी में बाइक सवार बदमाशों ने सीमेंट कारोबारी से 5.70 लाख रुपये लूट लिए। कारोबारी रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। एसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। पीड़ित से पूछताछ कर मामले का जायजा लिया।

Advertisement

ये है पूरा मामला
आमडीह गांव निवासी अरविंद मौर्य पीडीडीयूनगर निवासी अपने रिश्तेदार उमेश मौर्य के साथ मिलकर सीमेंट का कारोबार करता है। आमडीह में उनका सीमेंट का गोदाम है। बताते हैं कि सोमवार को दोपहर बाद अरविंद सीमेंट बिक्री का पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था।

Advertisement

इसी दौरान अपराह्न करीब तीन बजे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिंदुआरी पुल पर पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर अरविंद को रोक लिया। असलहा दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 5.70 लाख रुपये थे। आरोपी बिना नंबर प्लेट के काले रंग की बाइक पर सवार थे।

Advertisement

लूट की सूचना से मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। चौकी प्रभारी हिंदुआरी आशुतोष राय, रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सतेंद्र राय, सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी अशोक कुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान भी चलाया, मगर कोई सफलता नहीं मिली। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी रही।

Advertisement




वहींं एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि व्यापारी से मिली जानकारी के आधार पर घटना की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। –

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तिलकामांझी ने अंग्रेज़ों के शोषण के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए आदिवासियों को किया था संगठित- अनुप्रिया पटेल

HIGHLIGHTS

  • अपना दल एस ने तिलकामांझी के शहादत दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। अपना दल एस के तत्वाधान में पार्टी के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल की अध्यक्षता में शहिद तिलकामांझी जी का शहादत दिवस बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल  ने शहिद तिलका मांझी जी को माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Advertisement

  इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल  ने कहा 1784 में अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ हथियार उठाए थे.
उन्होंने अंग्रेज़ों के शोषण और संसाधनों पर कब्ज़े के ख़िलाफ़ लड़ने के लिए आदिवासियों को संगठित किया था।
तिलका मांझी ने अंग्रेज़ों और उनके चापलूस सामंतों पर लगातार हमले किए।

Advertisement

उन्होंने 13 जनवरी, 1784 को भागलपुर पर हमला किया और अंग्रेज़ कलेक्टर ‘अगस्टस क्लीवलैंड’ को तीर से मारा.
तिलका मांझी को 13 जनवरी, 1785 को एक बरगद के पेड़ से लटकाकर फांसी दे दी गई।
तिलका मांझी के नाम पर बिहार के भागलपुर में तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 12 जुलाई, 1960 को हुई थी.  अनुप्रिया पटेल को आदिवासियों ने अपने समाज का नृत्य भी दिखाया। जिस पर खुश होकर  अनुप्रिया पटेल ने उन्हें चांदी का कप प्लेट स्मृति चिन्ह भेंट किया स्मृति चिन्ह भेंट करने वालों में विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे, आनन्द पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच, श्रीमान सिंह गौड़ ब्लॉक प्रमुख , डॉ आर पटेल आप  चारों ने अपने-अपने नेतृत्व में स्मृति चिन्ह शाहिद तिलका मांझी एवं अपना दल एस की विचारधारा के स्रोत डॉक्टर सोनी लाल पटेल जी की प्रतिमा सब सप्रेम भेट की।

Advertisement

संचालन अभिषेक कुमार चौबे राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच एवं आनंद पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच ने किया  संचालन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे ने कहा देश और समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को आजीवन याद किया जाता रहेगा और जो उन्होंने समाज के लिए और अपने जनजाति समाज के लिए जो काम किया है शहिद तिलका मांझी जी ने ।

Advertisement

जब तक दुनिया रहेगी तब तक याद किया जाता रहेगा हर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं शहिद तिलका मांझी जी ।मुख्य रूपसे जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, आर बी पटेल राष्ट्रीय महासचिव, राम लखन पटेल दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री,  रेखा पटेल दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, सत्यनारायण पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष सोनभद्र,  सुनील पटेल विधायक रोहनिया, जीत लाल पटेल विधायक, दिनेश बिहार राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, ज्वित नारायण पटेल राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मंच, 

Advertisement

नंदलाल वर्मा प्रदेश महासचिव व्यापारमंच, जनाब महतब आलम प्रदेश सचिव अल्पसंख्यकमंच,  विनोद यादव प्रदेश सचिव श्रमिक मंच,  आलोक पांडे प्रदेश सचिव युवामंच,  विवेक पांडे प्रदेश सचिव विधि मंच, सुनील रावत प्रदेश सचिव एससी एसटी मंच, श्रीमती प्रीति सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच ब्लॉक  प्रमुख  बभनी प्रतिनिधि राजन सिंह, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख  मानसिंह गौड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मूल संघ जनपद बाराबंकी का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • मूल संघ जनपद बाराबंकी का द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न

बाराबंकी। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ जनपद बाराबंकी का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पी.एम.श्री. राजकीय इण्टर कॉलेज बाराबंकी के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में पूर्ण भव्यता के साथ संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की अध्यक्षता एवं प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक के मुख्य आतिथ्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन जिला मन्त्री डॉ श्रीकान्त शर्मा के द्वारा किया गया। प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनपद के कोने-कोने से बड़ी संख्या में उपस्थित संघनिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं नेअधिवेशन के संयोजक जिला उपाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह के संगठनात्मक कौशल की प्रशंसा की। सम्मेलन में जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ।
        

Advertisement

इसमें जिलाध्यक्ष अंजू रानी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता और डॉ रेनू शुक्ला, उपाध्यक्ष, डॉ अभय प्रताप सिंह और रीना जायसवाल, जिला मन्त्री डॉ श्रीकान्त शर्मा, संगठन मन्त्री धीरेन्द्र कुमार वर्मा और अनीता रावत संयुक्त मंत्री डॉ  शैलेश सिंह और ज्योति द्विवेदी, उप-मन्त्री मनोरमा चौरसिया और राम आधार भारती, कोषाध्यक्ष राकेश प्रकाश शर्मा, विधि मन्त्री सतीश चन्द्र मिश्र, सांस्कृतिक मन्त्री रामजी पाठक और सोनू कैथल, प्रचार मन्त्री ओंकार सिंह और सावित्री वर्मा, आय व्यय निरीक्षक डॉ रमेश चौधरी और  फ़ायज़ा कामिल,संगठन प्रवक्ता रिपुदमन सिंह और रुद्र प्रकाश यादव सम्मिलित हैं।
               

Advertisement

मार्गदर्शक मण्डल में अरविन्द प्रकाश त्रिपाठी, राकेश प्रसाद पाण्डेय , गौतम कुमार वर्मा , डी.एन. यादव और मीता सक्सेना को एकमत से चुना गया।सम्मेलन को जिलाध्यक्ष अंजू रानी, राजेश कुमार गुप्ता एवं डॉ रेनू शुक्ला,जिला मंत्री डॉ श्रीकान्त शर्मा, संगठन मंत्री  धीरेन्द्र वर्मा, उप मन्त्री मनोरमा चौरसिया एवं राम आधार भारती, सांस्कृतिक मन्त्री रामजी पाठक, बनीकोडर के समन्वयक गिरीश चन्द्र यादव, डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, अजय शंकर द्विवेदी,डी.एन. यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।

Advertisement

अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष सत्यम् शिवम् सुन्दरम् एवं मुख्य अतिथि अशोक कुमार अवाक ने शिक्षक समाज के हित के लिए शिक्षकों की एकता पर बल दिया। अन्त में जनपद के सभी शिक्षकों का आह्वान किया गया कि राजकीय माध्यमिक शिक्षकों के सबसे पुराने संगठन मूल संघ को प्रदेश स्तर पर सशक्त करने में अपना सहयोग एवं समर्थन प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ के ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का हवा भव्य शुभारंभ

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024- 25 में चल रहे ब्लाक स्तरीय खेल कबड्डी बालक, बालिका, दौड़, बालक, बालिका, हेमर बाल थ्रो, खेलो के समापन  का शुभारंभ अम्बरीष सिंह भोला, विधायक भूपेश चौबे नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह के द्वारा टास व राष्ट्रगान का गायन कर खोलो का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

तो वही ब्लाक स्तरीय खेलो का समापन, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़,विधायक भूपेश चौबे,भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल, देवेश मिश्रा,(गुरु जी), कृष्ण मुरारी गुप्ता, व बिमलेश पटेल के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महाकुंभ का हो चुका है शुभारंभ दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओ ने लगाई आस्था की डुबकी

HIGHLIGHTS

  • महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।

नव हिंद समाचार एजेंसी

Mahakumbh 2025 LIVE: महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। पौष पूर्णिमा पर आज पहला स्नान है। दोपहर 1 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। भक्तों पर 20 क्विंटल फूलों की वर्षा की जाएगी। महाकुंभ 144 साल में दुर्लभ खगोलीय संयोग में हो रहा है।

देश के कोने-कोने से भक्त प्रयागराज आए हैं। विदेशी श्रद्धालु बड़ी तादाद में कुंभ में स्नान करने पहुंचे हैं। प्रशासन के मुताबिक, जर्मनी, ब्राजील, रूस समेत 20 देशों से भक्त पहुंचे हैं। हर घंटे संगम में 2 लाख श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे।

बतादें कि संगम किनारे चारों तरफ सनातन धर्म की छठा बिखरी हुई है. हर किसी की जुबां पर राम का नाम और हर-हर महादेव का उदघोष हो रहा है. हालांकि पहला शाही स्नान 14 जनवरी को है. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा.

तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो रही है. ऐसे में महाकुंभ के पहले दिन श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है. पौष पूर्णिमा का आज स्नान है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा.

Mahakumbh 2025: सीएम योगी ने ट्वीट कर महाकुंभ की दी बधाई
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, ‘पौष पूर्णिमा की बधाई. विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है. अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है. मां गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें. महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं. सनातन गर्व-महाकुम्भ पर्व.’

Advertisement

Mahakumbh 2025: महाकुंभ पर बोले डीआईजी
DIG वैभव कृष्ण ने कहा, व्यवस्था ठीक चल रही है. भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक तरीके से हो रही है. हमारी जितनी भी व्यवस्थाएं हैं वो काफी पर्याप्त है.”

Advertisement (विज्ञापन)



	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें