सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में लगातार छठवें वर्ष श्री अभिषेकात्मक रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के यज्ञाचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि प्रातः 8 बजे 111 बहनों के द्वारा कलश मंगल शोभायात्रा मंदिर से बरकरा जलाशय तक निकाली गई मंदिर पर कलश पूजन मंडप प्रवेश शिव रुद्राभिषेक किया गया मुख्य यजमान पंडित सतीश पांडेय एवं बृजेश शरण सिंह संकल्प लेकर यज्ञ का शुभारंभ कीए नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए पूरे क्षेत्र में काफी चर्चाएं हैं
Advertisement
और श्री राम कथा प्रवचन के लिए आजमगढ़ से राष्ट्रीय वक्ता पंडित गोविंद शास्त्री जी महाराज एवं मानस गंगा प्रियंका पांडेय के द्वारा श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा एकादशी विद्वानों की वेद मित्रों से क्षेत्र गूंजायमान हो उठा शुभ अवसर पर
Advertisement
यज्ञ कमेटी के संरक्षक अरविंद शरण सिंह रवि प्रकाश पांडे ने बताया कि राम कथा सुंदर कर्तरी। संशय विहग उड़ावन हरि।। अर्थात संशय रुपी जीवन में सफल बनने के लिए केवल श्री राम कथा सुनना जरूरी है राम जी का चरित्र सीता जी का चरित्र सुनने से मनुष्य को शिक्षा मिलती है प्रतिदिन रात्रि 7:00 से 10:00 बजे तक श्री राम कथा का प्रवचन किया जाएगा शुभ अवसर पर अविनाश शुक्ला चंद्रकांत देव पांडे घीरेंद्र पांडे मिथिलेश पाठक अरुण मिश्रा सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सोन संगीत फाउंडेशन द्वारा 25 मई को काव्य गोष्ठी का किया गया है आयोजन
कई नामचीन कवि- कवयित्रियों का होगा अभिनन्दन
रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में होगा कार्यक्रम
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन सोनभद्र के निदेशक सुशील कुमार मिश्रा के सौजन्य से रॉबर्ट्सगंज कचहरी स्थित हनुमान मंदिर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन 25 मई को शाम पांच बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें कई नामचीन कवि-कवयित्रियों का अभिनंदन होगा व कविता से राष्ट्र आराधना होगी। काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार चौबे एडवोकेट व संचालन अशोक तिवारी एडवोकेट करेंगे। वहीं काव्य गोष्ठी का संयोजन प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट निदेशक शहीद स्थल करारी सोनभद्र करेंगे। जिसमें कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय, दिलीप सिंह दीपक, प्रभात सिंह चंदेल, दिवाकर मेघ, दयानंद दयालू, धरमेश चौहान एडवोकेट का काव्य पाठ होगा। उक्त आशय की जानकारी साहित्यकार प्रदुम्न त्रिपाठी ने दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क सोनभद्र में आयोजित की गयी नक्सल समन्वय गोष्ठी
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। सोमवार को पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Advertisement
गोष्ठी में जनपद के पुलिस/पीएसी व अन्य विभागों व सीमावर्ती जनपदों से आये अधिकारीगण के साथ नक्सली संचरण के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अधिक सतर्कता बरतने व आपस में लगातार समन्वय स्थापित कर नियमित काम्बिंग एरिया डामिनेशन करने तथा
Advertisement
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने व उनका हर सम्भव निराकरण कराये जाने व स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उन्हे किसी के बहकावे में न आने व संदिग्ध गतिविधि होने पर उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस व प्रशासन को देने के बारे में जागरुक किया जाये एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
Advertisement
इस दौरान श्री राजकुमार उपसेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क श्री देव नरायण यादव, साहायक सेनानायक नक्सल कण्टीजेन्ट चुर्क रणधीर कुमार मिश्र क्षेत्राधिकारी सदर, हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा, राज सोनकर क्षेत्राधिकारी आपरेशन,
Advertisement
डिप्टी सीएमओ डा0 एसके जायसवाल, महेन्द्र प्रताप यादव प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना ईकाई सोनभद्र, राना प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक जोनल नक्सल अभिसूचना ईकाई सोनभद्र एवं जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/पीएसी पोस्ट प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।
हरियाली आंदोलन से प्रेरित है इको क्लब: डॉ. बृजेश महादेव
नगवां के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में इको क्लब का हुआ गठन
वेदांश केसरी
सोनभद्र। “जहां है हरियाली- वहां है खुशहाली” को आदर्श मानकर डॉक्टर बृजेश महादेव ने कोरोना काल में हरियाली आंदोलन की शुरुआत की जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है जिसके तहत आम जन को पौधरोपण एवं वन संरक्षण के लिए प्रेरित करना तथा पर्यवरण को मानव अनुकूल बनाए रखना है।
Advertisement
पर्यावरण संरक्षण जगरूकता के उद्देश्य से ही उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में शासनादेश के अनुसार इको क्लब फॉर मिशन लाइफ का गठन किया जा रहा है। इसी के परिप्रेक्ष्य में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नागवा सोनभद्र में जय प्रसाद चौरासिया प्रधानअध्यापक की अध्यक्षता में डॉ बृजेश महादेव द्वारा इको क्लब का गठन किया गया।
Advertisement
ब्लाक स्काउट शिक्षक नगवा डॉक्टर बीके सिंह महादेव ने कहा कि मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि मेरे द्वारा संचालित “हरियाली आंदोलन” के थीम पर ही विद्यालयों में इको क्लब का गठन किया जा रहा है, यह मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है । डॉक्टर बृजेश ने बताया कि मेरे द्वारा किए गए कई प्रयास जैसे कम्पोजिट क्लास, स्मार्ट क्लास, कैंप क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, साहित्यिक पत्रिका आदि को शासन द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में मूर्त रूप दिया गया है।
Advertisement
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी में गठित इको क्लब के मनोनीत पदाधिकारियों में हीरावती प्रधानमंत्री, संतोषी स्वास्थ्य मंत्री, आरती स्वच्छता मंत्री, सनूप सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, गायत्री पोषण मंत्री, मंता अपस्थिति मंत्री, रूपा शिक्षा मंत्री, संतोष कौशल और विकास मंत्री, अभिमन्यु पर्यावरण मंत्री, बसंती खेल एवं संस्कृतिक मंत्री, अशीष संचार एवं संपर्क मंत्री मनोनीत किए गए।
Advertisement
इस अवसर पर ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, दीपाक कुमार मौर्य, रमेश कुमार, शिव शंकर, पवन कुमार, उर्मिला देवी, ममता देवी ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अंत में डॉक्टर बृजेश महादेव ने सभी को एक पौधारोपण का अनुरोध करते हुए सभा समापन की घोषणा की।
प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थानों पर सुनी जा रही जन शिकायतें
सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया।
Advertisement
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। इस दौरान SP द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
Advertisement
साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
जनपद न्यायालय परिसर में पानी और शौचालय की समस्या को हल करने की मांग
कुशाग्र कौशल शर्मा
सोनभद्र। डिस्ट्रिट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में एक बैठक एसोसियेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में कचहरी परिसर में व्याप्त समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कचहरी में बढ़ती गर्मी को देखते हुए पानी की व्यवस्था होना चाहिए कचहरी परिसर स्थित सभी शौचालयों में कही दरवाजा टूट गया कही पर गंदगी एवं पानी का अभाव होने की वजह से अधिवक्ताओं एवं वादकारियो को कठिनाई का सामना करना पड़ता है !
Advertisement
एमएम इसमें भी खासकर महिला अधिवक्ता एवं महिला वादकारियों को जिसे अविलंब ठीक किया जाना। महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य ने कहा कि जनपद एवं सत्र न्यायालय सोनभद्र में काफी संख्या में अधिवक्ता एवं वादकारीगण अपने मुकदमे की पैरवी करने आते हैं वर्तमान में गर्मी बहुत है तथा न्यायालय परिसर में एक भी हैंड पंप चालू नहीं है और जो टैंकर का पानी आता है वह धूप से गर्म हो जाता है पीने योग्य नहीं रह जाता है,
Advertisement
साथ ही शौचलाए की साफ सफाई भी ठीक से न होने से काफी गंदगी रहती है,और महिलाओं के लिए पिंक कलर बनी शौचालय में पुरुष चले जाते हैं जिससे उनको परेशानी होती है, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र इस ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराता है।
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार यादव ने कहा कि कचहरी परिसर में कहीं भी स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त किया जाए तत्काल में एक टैंकर लगाया जाए जिससे पानी पीने की व्यवस्था तुरंत उपलब्ध हो सके !
Advertisement
संचालन मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मौर्य एड ने किया ! बैठक में कामता प्रसाद यादव, विमल प्रसाद सिंह , सुरेश सिंह कुशवाहा, कृष्णानंद सिंह, टीटू गुप्ता, नवीन पांडेय, अभिषेक सिंह, अमरेश कुमार विश्वकर्मा, रमेशचंद्र मौर्या एड, अनिल कुमार सिंह एड, शाहनवाज खान एड आदि पदाधिकारी एवम् सदस्यगण उपस्थित रहे
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर आयोजित की गयी विदाई समारोह
सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के पद पर नियुक्त रहे कालू सिंह का स्थानान्तरण अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर होने पर रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हे शुभकामनायें दी गयी।
Advertisement
समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान कालू सिंह द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
Advertisement
उक्त अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी,समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस द्वारा प्रतिदिन चलाया जा रहा महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान
समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व एन्टीरोमियो टीम द्वारा मंदिर, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों व प्रमुख मार्गो आदि पर की जा रही चेकिंग
सोनभद्र। शासन द्वारा बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षार्थ जनपद में गठित एण्टी रोमियों स्क्वाड द्वारा प्रतिदिन मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Advertisement
उक्त निर्देश के क्रम में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे मिशन-शक्ति अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानों मे गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा मंदिर/भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई।
Advertisement
तथा बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181,
Advertisement
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
Advertisement
साथ ही साथ यह भी बताया गया कि अपने आस-पास के लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरुक करें और उन्हें बतायें कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930/112 पर दें जिससे समय रहते ही अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
सोनभद्र। जब सारे विश्व में अवस्थित संग्रहालयो में पर्यटकों की भारी भीड़ लगी हो, पर्यटक अपनी इतिहास, संस्कृति, साहित्य को संग्रहित कलाकृतियों के माध्यम से जानने के उत्सुक हो, ऐसे में भूतात्विक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, धार्मिक दृष्टि से विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले सोनभद्र जनपद के शिवद्वार, मऊ गांव में अवस्थित खंडहर बन चुके संग्रहालय सूना पड़ा रहा।
दीपक कुमार केसरवानी (इतिहासकार)
Advertisement
इन संग्रहालयों में आने वाले पर्यटक, विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक खंडहर रूपी संग्रहालय के गेट पर बंद ताले को कातर दृष्टि से निहारते हुए मायूस होकर लौट गए, दूसरी ओर संग्रहित प्रस्तर मूर्तियां भी अपने बदहाली, असुरक्षा, दुर्दशा पर आंसू बहाती रही इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-“सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सोनभद्र के शिवद्वार एवं सुप्रसिद्ध विजयगढ़ दुर्ग स्थित मऊ गांव में बिखरे हुए ऐतिहासिक,
Advertisement
कलाकृतियो, मूर्तियो को सुरक्षित रखने के दृष्टि से विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट एवं अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनो, साहित्यकारों के लंबे संघर्षों , प्रयासों के बाद 11 वे वित्त आयोग योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय लखनऊ द्वारा शिवद्वार में स्थलीय संग्रहालय का निर्माण कराया गया
Advertisement
एवं 3 सितंबर 2009 को तत्कालीन संस्कृति मंत्री द्वारा इसका उद्घाटन भी किया गया, 15 सितंबर 2009 को विजयगढ़ दुर्ग स्थित मऊ गांव के संग्रहालय का उद्घाटन भी तत्कालीन संस्कृति मंत्री द्वारा किया गया। उद्घाटन के पश्चात कुछ वर्षों बाद यह संग्रहालय वित्त एवं कर्मचारियों के अभाव में बंद हो गया।स्थानीय नागरिक एवं संग्रहालय के मूर्तियों के संग्रहण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अशोक गोस्वामी के अनुसार-मऊ स्थित संग्रहालय अनेको दुर्लभ,
Advertisement
प्राचीन मूर्तियां, कलाकृतियां संग्रहित है,इस संग्रहालय के निर्माण का उद्देश्य यह था कि ऐतिहासिक विजयगढ़ दुर्ग पर प्रतिवर्ष लगने वाले हिंदू मेले व अन्य कार्यक्रमों में भारी संख्या में आने वाले पर्यटक संग्रहालय में अवस्थित मूर्तियां का अवलोकन कर स्थानीय इतिहास से परिचित हो सके, लेकिन हम गांव वालों का सपना अधूरा रह गया। आज इस संग्रहालय की दीवारें, खिड़कियां जगह-जगह से टूट चुकी है मूर्ति तस्करों की कुदृष्टि संग्रहालय में संग्रहित कलाकृतियों पर गड़ी हुई है।
Advertisement
वरिष्ठ अधिवक्ता राम अनुज धर द्विवेदी ने शिवद्वार स्थित संग्रहालय की दुर्दशा पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि-संग्रहालय के निर्माण की उद्देश्य की पूर्ति नहीं हो पा रही है विश्व प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर में प्रतिवर्ष शिवरात्रि, बसंत पंचमी सावन के महीने में कावड़ यात्रा आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है,लाखों की संख्या में दर्शनार्थी, भक्तजन, पर्यटक, मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं।
Advertisement
इसी आशा और विश्वास के साथ इस संग्रहालय का निर्माण कराया गया था कि स्थानीय पर्यटक संग्रहालय में संग्रहित कलाकृतियां देख सके और स्थानीय संस्कृति, साहित्य, इतिहास का ज्ञान प्राप्त कर सके लेकिन आज यह संग्रहालय वर्षों से बंद पड़ा है।क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी वाराणसी डॉक्टर रामनारायण पालको स्थानीय निवासियों द्वारा संग्रहालय की अव्यवस्थाओं,
Advertisement
बंद होने की सूचना कई बार दी गई लेकिन उन्होंने विभागीय कर्मचारियों, वित्तीय कमी बात कर भविष्य में संग्रहालय के व्यवस्थित होने की बात करते रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से यह मांग किया कि यथाशीघ्र मऊ एवं शिवद्वार में स्थित संग्रहालय व्यवस्थित करते हुए, विभागीय कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए एवं संग्रहालय पर्यटकों के लिए प्रतिदिन खोला जाए ताकि आने वाले पर्यटक सोनभद्र के इतिहास संस्कृति साहित्य से परिचित हो सके।
सोनभद्र। आद्य पत्रकार देवर्षि नारद की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र नगर) स्थित शुभ श्री पैलेस में विश्व संवाद केंद्र काशी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र के प्रचार विभाग के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Advertisement
जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की भूमिका विषयक विषयक संगोष्ठी व पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ कार्यक्रम का प्रारंभ देवर्षि जी नारद व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व माल्यार्पण के साथ किया गया।
Advertisement
मुख्य अतिथि विमल जालान ने कहा कि देश व समाज हित में मीडिया को सूचना की गोपनीयता बनाए रखना चाहिए। मुख्य वक्ता दिनेश प्रसाद अग्रहरि विशेष लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट रहे। उन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि, देवर्षि नारद ब्रह्मांड के आद्य पत्रकार माने जाते हैं और उनके शील चरित्र की प्रेरणा पत्रकार बन्धुओं को लेना चाहिए।
Advertisement
देवर्षि नारद सृष्टि रचयिता ब्रह्मा के मानस पुत्र भगवान विष्णु के परम भक्त एवं गुरु बृहस्पति के शिष्य रहे। लोक मंगल की भावना से देव, दानव व मानव सभी के हित के लिए उन्होंने कार्य किया। त्रिलोक में भ्रमण करते हुए जनहित लोकहित के मुद्दों को सज्जनो की रक्षा के लिए और दुष्टों को विनाश के लिए उन्होंने सदैव कार्य किया।
Advertisement
उन्हीं की प्रेरणा से बाल्मीकि ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना की तथा वेद व्यास ने महाभारत की रचना की देवर्षि नारद राजा दक्ष के श्राप से श्रापित थे। लेकिन वह श्राप को उन्होंने स्वीकार किया वे एक जगह कभी नहीं टिकते थे। लेकिन हर जगह भ्रमण करते हुए। लोकमंगल को प्रमुखता देते हुए आसुर शक्तियों के विनाश के लिए देवताओं को सूचना देते थे।
Advertisement
अपने कौशल सार्थक संवाद के द्वारा लोकमंगल की कामना करते थे राष्ट्रीय सुरक्षा में मीडिया की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। मीडिया समाज के सभी लोगों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जानकारी देता है। संभावित खतरों से आगाह करता है सरकार की नीतियों निर्णयों को जनता तक पहुंचाता है।
Advertisement
जनता की राय जनता की भावनाओं को सरकार तक पहुंचाता है जिसमें सरकार अपने निर्णयों में सुधार कर सकें, निर्णयों में बदलाव कर सके। भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए कहीं से एकता और अखंडता उनके सूचनाओं से प्रभावित न हो। उनको राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर संवेदनशील होना चाहिए। गलत प्रचार से बचना चाहिए।
Advertisement
ऑपरेशन सिन्दूर में सेना की सटीकता, सजगता और स्पष्टता के तहत पाकिस्तानी दुष्प्रचार को नाकाम किया। भारतीय सेना के सौर और पराक्रम से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को समाप्त करके सेना ने सैकड़ों आतंकवादियों का विनाश किया, एयरवेस को तबाह किया जिसका मीडिया के सभी लोग ने भारतीय जन मानस तक पहुंचाया,
पूरे देश में एकीकरण हुआ देश की एकता के लिए पूरे देश की जनता सभी दल एक साथ खड़े हुए इसमें मीडिया की प्रमुख भूमिका रही। राष्ट्र रक्षा ही पत्रकारिता का मिशन है। उपस्थित सभी पत्रकारो को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् के साथ सम्मानित किया जिसमें विमल जालान, रवींद्र केशरी ,दीपक केसरवानी, शशिकांत चौबे, विनय सिंह, मुनि महेश शुक्ला प्रमुख रूप से रहे।
मंचस्थ अतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवधेश सिंह पटेल डायरेक्टर सहकारी बैंक,मुख्य अतिथि बिमल जालान, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक संगम व मुख्य वक्ता श्री दिनेश प्रसाद अग्रहरि रहे।
Advertisement
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रचार प्रमुख नीरज कुमार सिंह एड0 ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खण्ड संघ चालक सत्येंद्र पाठक, नन्दलाल,नगर कार्यवाह महेश शुक्ला, जिला घोष प्रमुख तार्केश्वर ,नगर प्रचार प्रमुख कृष्णप्रताप,आशीष शुक्ला, विभोर,ललित व मातृ शक्ति के रूप मे प्रधानाचार्य चित्रा जालान, नीतू संजूवइया आदि उपस्थित रही।