IG आर.पी. सिंह व SP द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में कराया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास

HIGHLIGHTS

  • आकस्मिक परिस्थितियों के दृष्टिगत दंगा/बलवा से निपटने व नियंत्रण हेतु सोनभद्र पुलिस है तैयार-*

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर आर0 पी0 सिंह की अध्यक्षता में शांति एवं कानून व्यवस्था के नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों की दक्षता के आकलन के लिए दंगा नियंत्रण योजना व किसी भी प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स चुर्क, सोनभद्र में पुलिस टीम को दंगा/बलवा निरोधक उपकरणों का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।

Advertisment

पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाये गये ।

Advertisement

अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के विभिन्न तरीकों के साथ लाठी चार्ज/आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/रबर बुलेट गन/टीयर गैस गन/ हैंड ग्रेनेड/मिर्ची बम व फायर बिग्रेड आदि शस्त्रों को चला कर सम्पूर्ण कार्यवाही करते हुए पूर्वाभ्यास किया गया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास कराया गया।

Advertisement

बलवा ड्रिल में सभी पुलिसकर्मियों को बलवा/दंगा होने के दौरान बलवाईयो पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्यवाही को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया । बलवा ड्रिल के दौरान पायी गयी खामियों पर विस्तृत रुप से सभी पुलिसकर्मियों से फीडबैक लेकर सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

1914 छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में 1914 छात्राओं को मिली साइकिल, खिले चेहरे- शिक्षा को नई रफ्तार
  • जनजातीय छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किया गया प्रोत्साहित।
  • समाज कल्याण राज्यमंत्री ने किया साइकिल वितरण

सोनभद्र। शुक्रवार का दिन जिले की 1914 छात्राओं के लिए खास बन गया जब उन्हें उच्च शिक्षा की राह में मददगार बनने वाली साइकिलें भेंट की गई। डायट मैदान उरमौरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री संजीव कुमार गौड़ एवं जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मिलकर अनुसूचित जनजाति वर्ग की कक्षा 6, 9 और 11 में पढ़ने वाली छात्राओं को यह साइकिलें वितरित कीं।

Advertisement

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें विद्यालय तक पहुंचने में सुविधा देना रहा। छात्राओं के चेहरे पर प्रसत्रता और उत्साह देखते ही बनता था। समारोह में जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Advertisment

इस अवसर पर मंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साइकिल वितरण योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब कोई भी छात्रा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी।”

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु कई नए विद्यालय खोले जा रहे हैं। घोरावल के उम्भा में इंटरमीडिएट विद्यालय बनकर तैयार हो चुका है, जहाँ इस सत्र से पढ़ाई शुरु होगी। सियरिया में भी आवासीय विद्यालय की स्वीकृति मिल गई है, और लोढ़ी गांव, जुगैल, परसोई व कुलडोमरी में प्रस्तावित विद्यालयों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

Advertisement

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “यह योजना पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए एक नई उम्मीद है। इससे न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि वह आत्मनिर्भर बनेंगी।”

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि जिलाजीत यादव, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, शिक्षा विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक व छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement

सोनभद्र में आयोजित यह साइकिल वितरण कार्यक्रम न केवल छात्राओं के जीवन में बदलाव की शुरुआत है, बल्कि यह शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण भी है। सरकार की इस पहल से यह स्पष्ट है कि “बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ” अब केवल नारा नहीं, धरातल पर उतरता सच बन चुका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अराजक एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए- IG आर.पी. सिंह

HIGHLIGHTS

  • आइजी आर.पी. सिंह ने की जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
  • अराजक तत्वों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाहीः IG आर.पी. सिंह
  • बॉर्डर पर सघन चेकिंग के निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

सोनभद्र। विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के पुलिस महानिरीक्षक आर.पी. सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

Advertisement

आईजी सिंह ने निर्देशित किया कि अराजक एवं असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद की सीमाओं पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहनता से जांच करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए।

Advertisement

महिला अपराध व संगठित अपराधों पर विशेष ध्यान

पुलिस महानिरीक्षक ने महिला अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी, वाहन चोरी तथा मादक पदार्थ तस्करी जैसे गंभीर मामलों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई तथा धारा 14(1) के अंतर्गत उनकी संपत्तियों की जब्ती सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चिन्हित 20 सनसनीखेज मामलों की प्रभावी पैरवी कर सजा दिलवाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Advertisement

ऑपरेशन दृष्टि के तहत CCTV कवरेज बढ़ाने के निर्देश

आईजी सिंह ने ‘ऑपरेशन दृष्टि’ अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने और इसके लिए स्थानीय जनता से समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।

Advertisement

अवैध गतिविधियों पर तत्काल रोक के निर्देश

अवैध शराब निष्कर्षण, भंडारण व बिक्री पर तत्काल रोक, ओवरलोड वाहनों की सख्त निगरानी, तथा मुख्य बाजारों, चौराहों और हाइवे पर रात्रि गश्त और चेकिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश भी बैठक में दिए गए।

Advertisement

IGRS पोर्टल व महिला सशक्तिकरण पर फोकस

आईजी ने कहा कि IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण किया जाए। महिला हेल्पडेस्क के माध्यम से “मिशन शक्ति” के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और महिलाओं को जागरुक करने के लिए आउटरीच प्रोग्राम चलाए जाएं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर नजर, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर सख्ती

पुलिस महानिरीक्षक ने सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी रखने और राष्ट्रविरोधी, भ्रामक व गलत सूचनाएं फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

Advertisement

बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी, राहुल पांडेय, अमित कुमार, प्रदीप सिंह चंदेल सहित सभी थाना एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

IG आर.पी. सिंह ने किया चोपन थाने का अकास्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

HIGHLIGHTS

  • निरीक्षण के दौरान थाना चोपन के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने हेतु दिए गए सख्त निर्देश
  • थाना कार्यालय, परिसर, शस्त्रागार, पुलिस बैरक व भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
  • ग्राम प्रहरियों को पुरस्कृत कर मनोबल बढ़ाया गया।

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा गुरुवार को थाना चोपन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों

Advertisement

जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने,

Advertisement

अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने,

Advertisement

शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने  बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,

Advertisement

सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र  अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 17 मई को

HIGHLIGHTS

  • भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन 17 मई को

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी  जिला कार्यालय पर आगामी 17 मई 2025 को सायं 03.00 बजे भारतीय सेना के अदम्य साहस शौर्य व पराक्रम के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है जिसकी व्यवस्था के निमित्त बैठक गुरुवार सम्पन्न हुई।

Advertisement


तिरंगा यात्रा होटल सवेरा ग्राउण्ड से स्वर्ण जयन्ती चौक होते हुए शीतला माता मंदिर चौक पर जायेगी तिरंगा यात्रा मे सभी सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, व्यापार मण्डल व सभी समाज के लोग सहभाग करेंगे भव्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाने हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता के नेतृत्व में  तैयारी को लेकर बैठक हुई।

Advertisement

बैठक मे प्रमुख रुप से जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, अशोक मौर्य, कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, शंम्भू नारायण सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव, रजनीश रघुवंशी, महेश्वर चन्द्रवंशी, गुडिया त्रिपाठी, सुनिल सिंह, नार सिंह, अनिल सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरी, दिलिप चौबे, रामबली मौर्या, बलराम सोनी, अजय मिश्रा सहित आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हीट वेव से बचाव को लेकर सोनभद्र विकास समिति ने चलाया जन जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • 20 अप्रैल से 15 मई 2025 तक कई ग्रामों में हुआ आयोजन, आमजन को दी गई जरूरी जानकारी




सोनभद्र। उत्तर प्रदेश स्टेट हीट एक्शन प्लान एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में सोनभद्र विकास समिति द्वारा 20 अप्रैल से 15 मई 2025 तक जनपद के विभित्र ब्लॉकों में हीट वेव (लू) के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, नगवा एवं चोपन ब्लॉकों के चयनित ग्रामों में संचालित किया गया।

Advertisement
Advertisement


अभियान के अंतर्गत घोरावल ब्लॉक के जुडौली, केरवा, ओनौली, हरिदहवा, शिवपुर, महुअरिया प्रथम, शीलहटा, रायपुरा एवं चारघरवा, रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के भुगतान, बलहोर, अमोली और गड़ौरा, नगवा ब्लॉक के लौवा, नंदना, वीरनचुआ, पुखरोध और मऊकला, तथा चोपन ब्लॉक के कनछ, कनौरा एवं पटवध ग्रामों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Advertisement



इन कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनमानस को लू के खतरों और उससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि हीट वेव एक जानलेवा स्थिति हो सकती है और बचाव ही इसका सबसे प्रभावी उपचार है।

Advertisment



लोगों को हिटवेच से उपायों को अपनाने की सलाह दी गई, ठंडक देने वाले पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।, सफेद या हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। दोपहर की तीव्र गर्मी में घर से बाहर निकलने से बचें।

Advertisement



छायादार स्थानों पर आराम करें। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। घर की छत पर सफेद रंग का पेंट या चूना लगवाएं। बाहर निकलते समय सिर पर गीला कपड़ा रखें व शरीर को पूरी तरह ढकें। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।

Advertisement


इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लू से जुड़ी जानकारियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना था ताकि लोग सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों से बच सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये- ADM

HIGHLIGHTS

  • उद्योग बन्धुओ के लंबित समस्याओं का समय पर करे निस्तारणः एडीएम
  • ADM ने की जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की बैठक
  • जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने की समीक्षा बैठक
  • उद्योग बन्धुओं द्वारा प्राप्त सुझावों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।

सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में  जिला स्तरीय उद्योग बन्धु व इन्वेस्टर समिट की बैठक किया।

Advertisement

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कहा कि जिले में उद्योग बन्धुओं से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये व व्यापारियों/ उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रुख अपनाया जाये और उद्यमियों के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण समय से किया जाये, अधिकाधिक रोजगार सृजित हों और उद्यमी भी अपने उद्योग को संचालित कर विकास की ओर अग्रसर हो।

Advertisement

बैठक में उन्होंने निवेश मित्र सिन्गल विंडो, श्रम विभाग से सम्बन्धित प्रकरण, स्टाम्प व रजिस्ट्रेशन से सम्बन्धित प्रकरण, प्रदूषण नियंत्रण सम्बन्धी प्रकरण, विद्युत सुरक्षा, खाद सुरक्षा एवं दवा प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, उद्योग आधार मेमोरेण्डम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद-एक उत्पाद आदि की समीक्षा की और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गयें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि उद्योग बन्धुओं द्वारा बतायी गयी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित किया जाये और उद्योग बन्धुओं विभागीय योजनाओं की जानकारी भी शेयर किया जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की पात्रता के सम्बन्ध में वाल राईटिंग भी बैंकों में करायी जाये। बैठक में उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन राजधारी प्रसाद गौतम, उद्यमी मित्र नीतिन प्रकाश, अध्यक्ष व्यापार मण्डल राजेश गुप्ता, उद्योग बन्धुगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

IG ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण
  • क्राइम ब्रांच लंबित विवचनाओं का शीघ्र करें निस्तारण- IG
  • निरीक्षण के दौरान सम्बन्धितों को दिया सख्त निर्देश

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह द्वारा गुरुवार को पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के विभित्र रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने साथ ही निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को तत्काल दुरुस्त करने हेतु सम्बंधित को कड़े निर्देश दिया।

Advertisement

वही निरीक्षण के पूर्व आरपी सिंह पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय में सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गयी जिसे उनके द्वारा सलामी गार्द का अभिवादन स्वीकार किया गया।

Advertisement

पुलिस महानिरीक्षक, विन्ध्यांचल परिक्षेत्र आरपी सिंह द्वारा पुलिस लाइन में स्थित पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं जैसे पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, रिट सेल, अपराध शाखा, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, आईजीआरएस शाखा, यू०पी० 112, भवन साइबर सेल, अभिसूचना इकाई, क्षेत्राधिकारी पेशी आदि का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लिया। इसके साथ ही शाखा प्रभारियों को रिकॉर्डों का सही ढंग से रख रखाव व अद्यतन करने, डीसीआरबी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने का निर्देश दिया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सम्बन्धितों को कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरतने पर तत्काल कार्यवाई की जाएगी।

Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल, क्षेत्राधिकारी आंकिक, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर व्यक्ति को परीक्षित की तरह भगवत भक्ति में अपने को समर्पित कर देना चाहिए- स्वामी हरिवास महराज

HIGHLIGHTS

  • परीक्षित की तरह भगवत भक्ति में हर व्यक्ति को समर्पित होना चाहिए: स्वामी हरिदास
  • भगवान शिव एवं पार्वती जी की सुंदर झांकी हुई प्रस्तुत भक्तों ने लगाए जेकर

सोनभद्र। जनपद में सोनभद्र नगर के यार्ड नं- 18 टीबर्स कॉलोनी में हो रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन हरिद्वार से पधारे श्री श्री 1008 श्री परम पूज्य संत स्वामी हरिवास महराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत अमृतकथा सुनने को काफी भक्तो की भीड़ उमड़ी।

Advertisement


पूज्य स्वामी परीक्षित कथा कहते हुए बताया कि परीक्षित को श्राप मिला था कि वे 7वें दिन तक्षक सर्प के काटने से उनकी मृत्यु हो जाएगी। इसी प्रकार हर एक व्यक्ति का जीवन सप्ताह के सात दिन मात्र होते है। काल रुपी सर्प कभी भी इंसान को अपना ग्रास चना लेता है। हर व्यक्ति को परीक्षित की ही तरह भगवत भक्ति में अपने को समर्पित कर देना चाहिए।

Advertisment



कथा में वृंदावन से आये कलाकारों ने भगवान शिवपार्वती की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर भक्तों को भक्तिमय वातावरण में झुकने को विवश कर दिया। इसी प्रकार से प्रत्येक दिन वृंदायन से आये कलाकारों के द्वारा सुंदर झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

Advertisement



वही अगली कथा गुरुवार को ध्रुव चरित्र, वामन भगवान की कथा और भगवान श्रीराम के जन्म महोत्सव की कथा होगी। यज्ञ में पारायणकर्ता पंडित पृथ्वी नाथ शुक्ल एवं आचार्य पंडित दिनेश पाण्डेय के द्वारा विधि विधान से यज्ञ मण्डप में पूजन एवं पारायण किया रहा है। यह कथा प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक होना सुनिश्चित है।

Advertisement



इस कार्यक्रम में पंडित कृष्णकांत देव पाण्डेय, कृष्णसेवक शुक्च्ज्ञ, अवधेश नारायण शुक्ल, शीतला सिंह, धनंजय पाण्डेय, जनार्दन पाण्डेय, वैजनाथ देव पाण्डेय, धीरेन्द्र चौचे, सुनील त्रिपाठी, अशोक शुक्ल, शिवशंकर देव, आनंद ओझा, बलराम सोनी, दीनदयाल त्रिपाठी, विनोद कुमार शुक्ल, दिनेश मिश्रा, महेश मिश्रा आदि भक्तगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने पुलिस बल के साथ चोपन कस्बे में किया पैदल गश्त

HIGHLIGHTS

  • कानून व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त
  • मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की, की गयी सघन चेकिंग
  • पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा  द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना चोपन क्षेत्र के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों व बाजारों में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी।

Advertisement

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शान्ति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु अपील की गयी व सड़क पर अवैध अस्थाई अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया ।
                 

Advertisement

इसी क्रम में समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत प्रमुख बाजारों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सायं पैदल गस्त करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free