पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों के विरुद्ध कठोर कारवाई करे छत्तीसगढ़ सरकार- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने की किया मांग
  • पत्रकार पर हमले के आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई  हेतु आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव ने छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। दंतेवाड़ा  जनपद बीजापुर  के पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर की हौंसला बुलंद अपराधियों द्वारा विगत दिनों निर्मम हत्या किए जाने की दुखद घटना की जानकारी पर देश भर के पत्रकार और पत्रकार संघों में अत्यधिक आक्रोश और पीड़ा व्याप्त हैं।

Advertisement

वही घटना की जानकारी होते ही आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द घटना के आरोपी अपराधियों के विरुद्ध कठोर कारवाई करने की मांग की है।

Advertisement

संगठन के राष्ट्रीय सचिव राकेश शरण मिश्र ने मुख्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर करारा तमाचा है। क्योंकि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और जब लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी अपराधी द्वारा इस प्रकार की अमानवीय घटना को  अंजाम दिया जाता है तो लोकतंत्र की रक्षा का सवाल खड़ा होता है।

Advertisement

श्री मिश्र ने लिखा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी पत्रकार साथी अपनी जान जोखिम में डाल करके समाज के शोषित पीड़ित मजलूमों के हक और अधिकार के लिए दिन-रात काम करते हैं इसके बावजूद भी उनकी सुरक्षा की जो व्यवस्था होनी चाहिए ना तो स्थानीय प्रशासन द्वारा और ना ही प्रदेश सरकार द्वारा की जाती है जो बहुत ही दुखद है।

Advertisement

अतः आपसे सादर अनुरोध है कि बीजापुर में  पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर जी की निर्मम और दिल दहला देने वाली हत्या  करने वाले घटना में शामिल सभी अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर के उनके विरुद्ध  कठोर से कठोर करवाई करने हेतु आवश्यक कदम उठाएं और

Advertisement

साथ ही पत्रकार साथी के परिजनों  की जान माल की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपए का  आर्थिक मदद देने का कष्ट करे अन्यथा आल प्रेस एंड राइटर्स एसोसिएशन के बैनर तले देश के पत्रकारों को एक जुट होकर के आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिक लड़की से देह व्यापार कराने वाले दम्पति सहित चार गिरफ्तार, ASP ने किया मामले का खुलासा

HIGHLIGHTS

  • नाबालिक से देह व्यापार करवाने के आरोप में दम्पति सहित चार गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस ने नाबालिग लड़की को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक दम्पति सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में  ASP कालू सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस करते हुए बताया कि चोपन पुलिस ने दुष्कर्म पॉक्सो एक्ट एवं अनैतिक देह व्यापार करवाने वाले दम्पति सहित कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement




अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि “गत 7 जनवरी को चोपन निवासी एक महिला ने थाना चोपन पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को करगरा निवासी सूरज पुत्र शिव शंकर द्वारा पिछले करीब डेढ़ वर्षों से पत्नी बनाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है,

Advertisement

जिससे उसकी पुत्री दो बार गर्भवती हो गई, गर्भवती होने पर सूरज द्वारा जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। सूरज पुत्र शिवशंकर तथा करगरा गांव निवासी मुन्ना पुत्र संतु, सत्येंद्र पुत्र राधेश्याम व बुद्धवंती देवी उर्फ केचुई पत्नी मुन्ना मिलकर उसकी पुत्री से देह व्यापार करवा रहे हैं।

Advertisement

लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0 06/25 धारा 376 (1), 313, 120 (बी) भादवि व धारा 3/4 (2). 5 (जे) (2)/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 2/5 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सीओ सीटी डॉ० चारु द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।

Advertisement

आज सुबह पुलिस टीम ने थाना चोपन अन्तर्गत बसकटवा मोड़ के पास से सभी चारों अभियुक्तों करगरा निवासी सूरज पुत्र शिव शंकर, मुन्ना पुत्र संतु, बुद्धवंती देवी उर्फ केचुई पत्नी मुन्ना तथा सत्येंद्र पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

Advertisement

आर्केस्ट्रा में डांस करवाने के नाम पर बहला कर कराते थे देह व्यापार –

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि ‘सभी गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा किशोरियों क़ो आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर बहला फुसलाकर देह व्यापार में संलिप्त रहे हैं।”


Advertisement

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थाना चोपन प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, व०3०नि० उमाशंकर यादव और का० अभय कुमार, का० दीपक वर्मा, म०का० दीपा यादव थाना चोपन शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाबा साहब ने जिस पथ पर चलने का सपना देखा था BJP आज उसी पथ पर चल रही है- अनिल सिंह

HIGHLIGHTS

  • 11 से 25 जनवरी तक मनाया जाएगा संविधान गौरव अभियान

सोनभद्र। भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिया गया भारतीय संविधान को भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के रुप में दिनांक- 11 से 25 जनवरी तक मनाया जाना है जिसको लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर जिला कार्यशाला संम्पन्न हुयी।

Advertisement

कार्यशाला में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अनिल सिंह ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव स्वरुपी अभियान है,

Advertisement

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने जिस पथ पर चलने का सपना देखा था आज भारतीय जनता पार्टी उस पथ पर चल रही है बाबा साहब की सोच थी की पूरे देश मे सामाजिक समरसता आर्थिक समरसता व लोगो मे सद्भाव बना रहे तभी देश की उन्नती संभव है जब वो कानून मंत्री थे तभी

Advertisement

उन्होने लाये गये धारा 370 का जमकर विरोध किया था उन्होने सदन मे कहा कि कश्मीर अपने देश का अभिन्न हिस्सा है इसको धारा 370 जैसे बेडियो में डालकर देश से अलग करना बहुत ही अनुचित कदम है देश का संविधान बन रहा था तब उनकी सोच थी की इस देश के वे सभी नागरिक जो किसी भी जाति या पंथ के हो उनका जीवन समानरुप से हो इसके लिए उन्होने एक फैक्ट्री एक्ट भी बनाया था।

Advertisement

बाबा साहब के पाथेय को उनके सिद्धांत को जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब केनाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सरकार द्वारा अन्त्योदय को ध्यान मे रखकर कई योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है जैसे गरीब आवास योजना, गरीब अन्न योजना, गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना, यह सब अन्त्योदय को साकार करने की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

Advertisement

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जीवन का जो उद्देश्य था वही हमारे संगठन के मुखिया पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की भी परिकल्पना थी जिसमें अन्त्योदय का विकास प्रमुख था। समाज के उन लोगो को विकास की मुख्यधारा में जोडा जाय हर उस अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजना पहुंचे आज ऐसा प्रयास हमारी पार्टी की सरकारों ने लगातार किया है।

Advertisement

जिससे उस अंतिम व्यक्ति के जीवन मे मूलभूत परिवर्तन देखने को मिलता है इसलिए यह माना जाता है कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नही होगा तब तक भारत विश्व गुरु नही बन सकता। बाबा साहेब एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेण्डे से राष्ट्र की रक्षा करने मे भी उनका अहम योगदान था पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित किया है।

Advertisement

कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशको तक बाबा साहेब को भारत रत्न नही मिला ना ही पुरानी संसद के सेण्ट्रल हॉल मे उनका चित्र लग पाया आपातकाल और सामाजिक विभाजन की राजनीति कांग्रेस द्वारा बाबा साहब और उनकी धरोहर को अपमानित करने के कांग्रेसी एजेण्डे के उदाहरण है।

Advertisement

भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव स्वरुपी अभियान के रुप में पूरे जनपद के सभी मण्डलों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगोष्ठी कार्यशाला और विभिन्न कार्यक्रमों को लगातार 11 जनवरी से 25 जनवरी तक किया जायेगा। साथ ही आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, आलोक सिंह, रामनरेश पासवान, अजीत रावत, अमरेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, रंजना सिंह, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, राकेश मेहता, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, शारदा खरवार, रामनरेश पासवान, कुसुम शर्मा, रजनीश रघुवंशी, प्रमिला तिवारी, कैलास बैसवार,

Advertisement

अनिल सिंह गौतम, विनय श्रीवास्तव, हरीराम छवि, सत्येन्द्र आर्य, नार सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला, सरजू बैसवार, दिलीप चौबे, अनुपम तिवारी, प्रमोद शुक्ला, विशाल गुप्ता, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, अमरेश चेरो, कमलेश खांभे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के 14वें दिन का मुकाबल प्रयागराज और जमशेदपुर के बीच हुआ

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ के 14वें दिन का मुकाबल प्रयागराज और जमशेदपुर के बीच हुआ

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024 25 के 14वें दिन का मुकाबल प्रयागराज और जमशेदपुर के बीच नगवा के ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह के द्वारा टास करा कर मैच का शुभारंभ किया गया, प्रयागराज  की टीम टास जीतकर  जमशेद पुर की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया,

Advertisement

जमशेद पुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में मात्र 3 विकेट खो कर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जमशेद पुर की टीम के तरफ से शानदार प्रदर्शन कर,4 चौके और 9 छक्के की मदद से 53 बाल पर शानदार शतकीय पारी खेल कर 110 रन बनाए तो

Advertisement

वहीं श्रेयांश चौबे ने विकास का साथ देते हुए 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 66 रन बना कर अपनी टीम का स्कोर 200 रनों से पार पहुंचाया,प्रयाग राज की तरफ से मोहम्मद अंजी, प्रखर और चंद्रकांत ने एक ,एक विकेट प्राप्त किया,जवाब में प्रयाग राज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3ओवर में 163 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई।

Advertisement

प्रयागराज की तरफ से, राहुल यादव ने 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 33 बाल पे 63 रन और चंद्रभान 9 बाल पे 14 रन ही बना सके ,जमशेद पुर की तरफ से आकाश सिंह 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट

Advertisement

तो वही विकास यादव ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन कर 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाकर अपनी टीम को विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 के टूनामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, अतः विकास यादव 

Advertisement

ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले को ज्योतिसा चर्या  देवेश मिश्रा गुरु जी के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल,जिला मंत्री संतोष शुक्ला, नवल वाजपेई, पंकज मिश्रा, अरविंद पांडेय,आशुतोष शुक्ला, गौरव शुक्ला और विनीत त्रिपाठी,रा जन तिवारी,मोनू रवि द्विवेदी,अनूप तिवारी, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DBA सोनभद्र के आगामी चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी व चुनाव अधिकारी नियुक्त

HIGHLIGHTS

  • डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा आगामी चुनाव हेतु एल्डर कमेटी व चुनाव अधिकारी नियुक्त

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए।   

Advertisement

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष श्यामबिहारी यादव एड ने बताया कि डी बी ए सोनभद्र  का आगामी चुनाव हेतु एल्डर कमेटी का गठन किया गया ! जिसमें श्री श्रीनाथ सिंह एडवोकेट को अध्यक्ष बनाया गया शेष चार सदस्यों में  मुस्ताक अली एड, निर्मलेंदू कुमार श्रीवास्तव एड,

Advertisement

रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट व  छोटेलाल गौतम एडवोकेट को सदस्य नामित किया गया और चुनाव सम्पन्न कराने हेतु राजेश कुमार यादव एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी एवम्  राजेश कुमार सिंह एडवोकेट व राजकुमार सिंह एडवोकेट को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया। एल्डर कमेटी ने आदेश दिया की चुनाव अधिकारी 20 जनवरी 2024 तक चुनाव संपन्न करावे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आक्रोशित गोंगपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा
  • गृहमंत्री देश वासियों से मांफी मांगें: रामनरेश पोया

सोनभद्र। गोड़वाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर विरोध- प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।

Advertisement

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोया ने कहा कि देश के गृहमंत्री द्वारा 18 दिसंबर 2024 को सदन में भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बारे में अभद्र वक्तव्य दिया गया है, जिससे सर्व समाज को आघात पहुंचा है। इसलिए गृहमंत्री देश वासियों से मांफी मांगें।


गोंगपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह पोया व गोंगपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष  श्याम बिहारी मरकाम ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के बारे में देश के गृहमंत्री द्वारा अभद्र वक्तव्य सदन में दिया जाना निंदनीय है।

Advertisement

गोंगपा के जिला प्रवक्ता एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि ज्ञापन पत्र में देश के गृहमंत्री  द्वारा देश वासियों से माफी मांगने, सोनभद्र जिले में पांचवीं अनुसूची लागू किए जाने, वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत दावेदारों को अभिभोग प्रमाण पत्र दिए जाने, किसानों को बिजली-पानी मुफ्त दिए जाने के साथ ही सोनभद्र के बेरोजगार युवाओं को कम्पनियों में नौकरी दिए जाने की मांग शामिल है।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि गोंगपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए झंडा  वैनर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। अंत में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपनी पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम न्यायिक को सौंपा।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नरेश पोया और संचालन जिला महासचिव रामचंद्र टेकाम ने किया।
विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से हीरालाल मरपची, रामचरित्र नेताम,हीरालाल मरकाम, राजेंद्र सिंह मरपची,

Advertisement

कनई चेरो, बिंदु अगरिया,आरके सिंह अर्मी, शिव प्रसाद अर्मो, रामेश्वर उरेटि, रेनु भारती, दिनेश लाल यादव, रामसूरत उड़ाके, श्रीराम टेकाम, रामचंद्र टेकाम, देवा सिंह उड़के,रामकुमार करियाम,अयोध्या प्रसाद टेकाम, सूर्यबली मरपची, सत्यनारायण ,नागेंद्र, श्याम आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम को लेकर चला विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • सभी बच्चों को अधिकार एक समान, बाल अधिकार सम्मान का नाम – शेषमणि दुबे

सोनभद्र। जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टण्डन  के नेतृत्व में  जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन  के संयुक्त टीम द्वारा थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत कस्बा,

Advertisement

सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया जिसमे दो बच्चों के माता- पिता की काउंसलिंग कराते हुए परिवार में पुनर्वासित कराया गया।
ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे  द्वारा बताया गया कि सभी बच्चों को अधिकार एक समान,

Advertisement
Advertisement

बाल अधिकार सम्मान का नाम साथ ही यह भी बताया गया कि स्ट्रीट चिल्ड्रेन के चिन्हांकन व पुनर्वासन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है और सड़क / फुटपाथ पर रहने जैसी परिस्थितियों में रहने वाले ऐसे सभी बच्चों की  वास्तविक संख्या का डाटा  को बाल स्वराज पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है।

Advertisement

सत्यम चौरसिया  द्वारा बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर काल करके जानकारी लिया जा सकता हैं।

Advertisement

टीम मे बाल कल्याण समिति के सदस्य माण्डवी सिंह उज्जैन,थाना मानव तस्करी रोधी इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर सत्यम चौरसिया, परामर्शदाता अमन सोनकर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कड़ाके की ठंड के कारण 14 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

HIGHLIGHTS

  • कड़ाके की ठंड के कारण 14 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

सोनभद्र। जिले में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों में 14 जनवरी तक के लिए अवकाश घोषित किया है।

Advertisement

मंगलवार को जिलाधिकारी की ओर से सूचना जारी कर दी गई है साथ ही आदेश का सभी को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान जहां-जहां प्रायोगिक परीक्षाएं होनी हैं, उन विद्यालयों के खोलने के निर्देश हैं।

Advertisement



14 जनवरी तक छुट्टी घोषित –

डीएम बी०एन० सिंह ने स्कूलों में अवकाश करने की घोषणा की है। जारी पत्र में डीएम ने बताया कि ठंड को देखते हुए समस्त बोर्डों के नर्सरी से लेकर इंटर तक की कक्षाएं 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। विभिन्न बोडों के मान्यता प्राप्त स्कूलों में अगर प्रायोगिक परीक्षाओं के अलावा प्री- बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर समय तय हुआ है तो वहां के स्कूल प्रबंधक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को समय से बुलाने की छूट है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा कार्यालय पर जिला चुनाव कार्यशाला का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • भाजपा कार्यालय पर जिला चुनाव कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 के तहत आयोजित संगठन जिला चुनाव कार्यशाला प्रदेश महामंत्री/विधान परिषद सदस्य गोविन्द नारायण शुक्ला व जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर आयोजित की गई।

Advertisement


कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि गोविन्द नारायण शुक्ला व जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी, पूर्व सांसद रामशकल जी ने पुष्प अर्पित कर किया।
बैठक का संचालन जिला सह चुनाव अधिकारी अनिल सिंह गौतम ने किया।

Advertisement


गोविन्द नारायण शुक्ला ने संगठनात्मक चुनाव के अगले चरण की कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि विचारधारा संस्कार और संगठनात्मक पद्धति ही लंबे समय तक संगठन को जीवंत रखते है भाजपा मेरा संगठन है इस विचार से जिले मे अच्छा संगठन तैयार करने की समझ के साथ रायसुमारी करें गुणात्मकता के साथ संगठन चुनाव के चार चरण पूर्ण हो चुके है हम अगले चरण के लिए आगे बढ़ रहे है।

Advertisement

दायित्व परिवर्तन संगठनात्मक व्यवस्था है और इसके अनुरुप ही समय समय पर प्रत्येक कार्यकर्ताओं के दायित्वों मे परिवर्तन होता है। आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक एक कार्यकर्ता की छवि भी समाज में राष्ट्रवाद के अग्रदूत के साथ ही संस्कारी तथा सेवाभावी व्यक्ति के रुप में होती है

Advertisement

यही भाजपा के निष्ठावान अन्त्योदय विचारधारा के संवाहक तथा लोकसेवा मे समर्पित कार्यकर्ता विभिन्न दायित्वों मे पहुंचकर संगठन का नेतृत्व करते है संगठनात्मक चुनाव से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए नेतृत्व चयन का कार्य पूर्ण होगा।
जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता ही एक मात्र राजनैतिक दल है जो संगठन की संरचना भी संगठनात्मक लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरुप करता है

Advertisement

यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ का कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और क्षमता के आधार पर किसी भी शीर्ष पद पर पहुंच सकता है संगठन पर्व के तहत पार्टी के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम से सदस्यता अभियान में किर्तीमान स्थापित किया है।

Advertisement

संगठन बूथ समितियों के गठन मण्डल अध्यक्षों के निर्वाचन के साथ जिलाध्यक्ष निर्वाचन परिक्रिया की ओर बढ़ रहा है पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के रुप में निर्वाचित होंगे और संगठन में अब तक के कार्याें को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के अभियानों कार्यक्रमों और विचारधारा को गति प्रदान करेंगे।

Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यशाला में मुख्यरुप से अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व सांसद नरेन्द्र कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद,

Advertisement

पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, जिला सह चुनाव अधिकारी चांदप्रकाश जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, रंजना सिंह, अशोक मौर्या, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, विनोद पटेल, अनूप तिवारी, शारदा खरवार, कुसुम शर्मा, विशाल पाण्डेय, यादवेन्द्र द्विवेदी, पुष्पा सिंह, बृजेश श्रीवास्तव सहित सभी नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि, वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के दोषी लालबहादुर को हुई 20 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • दुष्कर्म के दोषी लालबहादुर को 20 वर्ष की कठोर कैद
  • 55 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े तीन वर्ष पूर्व बकरी चराने जंगल गई 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। साढ़े तीन वर्ष पूर्व बकरी चराने जंगल गई 9 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी लालबहादुर को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 55 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 55 हजार रुपये में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 8 सितंबर 2021 को न्यायालय में धारा 156(3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र में अवगत कराया था कि उसकी 9 वर्षीय नाबालिग बेटी 9 अगस्त 2021 को सुबह 10 बजे बकरी चराने जंगल गई थी। उसके साथ कई बच्चे भी बकरी चराने गए थे।

Advertisement

जहां पर दोपहर करीब एक बजे उसकी नाबालिग बेटी को अकेला पाकर उसे लालबहादुर पुत्र  हीरालाल निवासी चंचलिया टोला पनारी , थाना जुगैल, जिला सोनभद्र पकड़ लिया और गंदी हरकत करने लगा। जब वह चिल्लाने लगी तो बकरी चरा रहे बच्चे वहां आ गए तो लालबहादुर ने मारने के लिए दौड़ा लिया तो सभी डरकर भाग गए। उसके बाद लालबहादुर ने उसकी बेटी के साथ जबरन बलात्कार किया।

Advertisement

चिल्लाने की आवाज सुनकर कई लोग आ गए तो जान मारने की धमकी देकर लालबहादुर भाग गया। जब बेटी घर आई तो घटना की जानकारी दी। इसकी सूचना थाने पर दिया, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाय समझौता कराने लगी। तब रजिस्टर्ड डाक से एसपी सोनभद्र को शिकायती पत्र भेजा,

Advertisement

लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 8 अक्तूबर 2021 के न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 16 अक्तूबर 2021 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी लालबहादुर को 20 वर्ष की कठोर कैद एवं 55 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

Advertisement

वहीं अर्थदंड की धनराशि 55 हजार रुपये में से 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें