सड़क किनारे कुड़ा बीनने वाले दो नाबालिग बच्चों को दिया गया संरक्षण

HIGHLIGHTS

  • सड़क किनारे कुड़ा बीनने वाले दो नाबालिग बच्चों को दिया गया संरक्षण – शेषमणि दुबे

सोनभद्र। जिला बाल संरक्षण अधिकारी पुनीत टण्डन के दिशा-निर्देश  के क्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट की संयुक्त  टीम ने शनिवार  को जनपद स्तर पर बाल भिक्षा वृत्ति एवं सड़क के किनारे कुड़ा करकट उठाने वाले बच्चों के चिन्हांकन व पुनर्वासन के लिए विशेष अभियान चलाया।

Advertisement

इस दौरान  थाना  राबर्ट्सगंज कस्बा एवं मुख्यालय से टीम ने दो नाबालिग बच्चों को कुड़ा करकट उठाने से मुक्त कराते हुए बाल कल्याण समिति के आदेशानुसार संस्था मे आवासित कराया गया

Advertisement

जिला बाल संरक्षण इकाई से ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि कुड़ा करकट उठाने वाले  बच्चों के माता-पिता की काउंसिलिंग की जायेगी  एवं उनको महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित स्पॉन्सरशिप  योजना के अंतर्गत पात्रतानुसार  बच्चों को चार हजार रूपये प्रतिमाह की दर से उनके शिक्षा और संरक्षण के लिए दिया जायेगा।

Advertisement

सुधीर कुमार शर्मा  ने बताया कि यदि कहीं पर बाल भिक्षा वृत्ति, सड़क के किनारे कुड़ा- करकट उठाते, बाल श्रम, बाल विवाह संबंधित प्रकरण के संबंध में चाईल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर सूचित कर सकते हैं। जिससे तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

इस मौके पर जिला बाल संरक्षण ईकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, काउंसलर सुधीर कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से काउंसलर अमन सोनकर,सुपरवाइजर धर्मवीर सिंह एवं मानव तस्करी रोधी इकाई टीम उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS

  • आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। आनलाइन ट्रेडिंग के विरोध में व्यापारियों की सर्वोच्च राष्ट्र व्यापी संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल दिल्ली के आह्वान पर शनिवार को प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सासंद  छोटे लाल खरवार को उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष सौपा राजेश गुप्ता के नेतृत्व में सौंपा गया।

Advertisement

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि आनलाइन ट्रेडिंग से स्थानीय व्यापारियों, व्यापार क्षेत्र में कार्य कर रहे श्रमिकों ट्रासपोट को भारी नुकसान पहुच रहा है व्यापारी इस देश की रीढ़ है इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है  उपाध्

Advertisement

वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल ने कहा की ई कामर्स कम्पनियां अपने अकूत संसाधन से व्यापार को सीधे प्रभावित कर रही है जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि ई कामर्स कम्पनीयो के लुभावने जाल में उपभोक्ताओ को  फंसाकर शोषण हो रहा है

जिला अध्यक्ष युवा रमेश जायसवाल व जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने कहा कि आनलाइन ट्रेडिंग से उपभोक्ताओ के साथ साईबर फ्राड की घटनाएं तेजी से बढ रही है

Advertisement

नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल ने सरकार से अपील की है कि शीघ्र व्यापार हित,  उपभोक्ताओ के हित में व्यापक कानून बनाया जाए। सभी व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों व्यापारियों ने एक स्वर से मांग की कि अतिशीघ्र निर्णय लेकर स्थानीय खुदरा व्यापार को बचाया जाय।

Advertisement

ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से  जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री राजेश सोनी, युवा जिला उपाध्यक्ष आन्नद प्रकाश गुप्ता, किराना नगर अध्यक्ष श्याम केशरी, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबु, किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा, बबलू केशरी, आई टी अध्यक्ष अजय केशरी सहित लोग उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पं0 विद्याधर इण्टर कालेज में चित्र कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • पं0 विद्याधर इण्टर कालेज में चित्र कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोनभद्र। शनिवार को पं0 विद्याधर इण्टर कालेज कबरी में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया । निर्धारित आकृतियों को तय समय- सीमा में सुन्दर एवं आकर्षक चित्र बनाकर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा बिखेरी।

Advertisement

नियत परीक्षकों द्वारा जांचोपरांत वरीयता के आधार पर रानी सिंह (कक्षा-9) प्रथम , वन देवी (कक्षा-9) द्वितीय एवं प्रिया पटेल (कक्षा-9) तृतीय स्थान प्राप्त की। इन  छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Advertisement

निरक्षण के दौरान  विद्यालय के संरक्षक श्री सुरेश तिवारी ने कहा कि “ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। इसलिए विद्यालयों में ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।”

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक/अध्यापिकाओं में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पाण्डेय, कृष्णदेव ,अनुराग त्रिपाठी, मनीष कुमार दूबे, सगीर खां,चन्द्रभान , राजू प्रसाद ,अमित कुमार ,आदित्य शर्मा, पूजा पाण्डेय, इन्द्रावती मौर्या, पूजा सिंह, निधि सिंह, पूजा, आरती, श्वेता सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दुष्कर्म के दोषी छोटेलाल को 10 वर्ष की कैद

HIGHLIGHTS

  • 50 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े छह वर्ष पूर्व 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। साढ़े छह वर्ष पूर्व  17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने शनिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी छोटेलाल को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता ने 26 अप्रैल 2018 को रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि एक दिन पूर्व वह बारात में गई थी। 26 अप्रैल 2018 को सुबह 4 बजे उसे छोटेलाल पुत्र पुरुषोत्तम निवासी अलऊर गुरदह , थाना चोपन, जिला सोनभद्र अपने एक साथी के साथ जबरन उसे उठा ले गए।

Advertisement

जब वह चिल्लाने लगी तो मुंह में कपड़ा ठुस दिया और उसका साथी कुछ दूर चला गया। वहीं से लोगों को देख रहा था, जबकि छोटेलाल ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। उसकी उम्र 17 वर्ष है। आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।

Advertisement

  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी छोटेलाल को 10 वर्ष का कारावास एवं 50 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 40 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के नौवें दिन की प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम बनी विजेता

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ के नौवें दिन की प्रतियोगिता में गाजीपुर की टीम बनी विजेता

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 के नौवें दिन क्रिकेट मैच गाजीपुर और बलिया के बीच खेला गया, गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 146 रन पर आल टीम बुक हो गई गाजीपुर की तरफ से संदीप मौर्य 14 बाल पे 25 रन और आमिर 22 बाल पे 25  की पारी खेली बलिया की तरफ से निर्भर और शुभम ने तीन तीन विकेट चटकाए,

Advertisement

जवाब में बलिया की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी 19.5 गेंद पर 144 रन पे पूरी टीम आउट हो गई अतः गाजीपुर ने यह मुकाबला 2 रन से जीत कर आगामी मैच में अपनी जगह पक्की कर ली हैं

Advertisement
Advertisement

गाजीपुर की तरफ से शुभम 41 बाल पे 50 रन और सचिन ने 20 बाल पे 30 रनों की पारी खेली फिर भी मैच को नहीं जीत सके। गाजीपुर की तरफ से आदित्य 4 ओवर में 3 विकेट और अमित 4 ओवर में 2 विकेट चटकाकर अपनी टीम को दो रन से जीत दिलाया,अतः आदित्य जी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने की जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेन्स समिति के कार्यों की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेन्स समिति के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा बैठक
  • कुपोषण मुक्त गांव की संकल्पना के साथ ही अधिकारियों को गांव के हिसाब से कार्य आवंटित किये गये हैं।

सोनभद्र। शुक्रवार को जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने  कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘पोषण अभियान‘‘ की जनपद जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेन्स समिति की बैठक की, इस दौरान जिलाधिकरी ने कहा कि जिले के विकास व स्वस्थ्य समाज के लिए बच्चो का स्वस्थ्य होना जरूरी है, कुपोषण मुक्त गांव की संकल्पना के साथ ही अधिकारियों को गांव के हिसाब से कार्य आवंटित किये गये हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाये जाने हेतु प्रभावी कदम उठायें जाये, पोषाहार वितरण के पश्चात पोषण टैªकर ऐप पर फीडिंग की प्रगति की समीक्षा की। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने बी0एच0एन0डी0 की बैठक रोस्टर सेशन के अनुसार कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी व

Advertisement

जिला कार्यक्रम अधिकारी को दियें और उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण अभियान के तहत कराये जा रहे कार्योंं की बेहतर ढंग से मानीटरिंग करना सुनिश्चित करें, जिन बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा पोषण अभियान के तहत मानीटरिंग व निरीक्षण के कार्यों में शिथिलता न बरती जाये।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सैम-मैम बच्चों को समय से पोषाहार व दवाएं उपलब्ध करायी जाये और उनके स्वास्थ्य का समय-समय पर परीक्षण भी कराया जाये, जिससे कि वह जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो सके सके। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बाल विकास परियोजना अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी सम्बन्धित ब्लाक में रहकर अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगेे,

Advertisement

मुख्यालय पर बिना जरूरी कार्य के न दिखें। बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आपस में समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्यवाही समय से पूर्ण कर लिया जाये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी निर्माणाधीन भवन हैं, उसे जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये,

Advertisement

मातृत्व वन्दना योजना का प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे इस योजना की जानकारी लोगों को हो सके और लाभ पात्रों को लाभ भी मिल सकें। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की गयी, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, डी0सी0 मनरेगा, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रसोईयां पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कैम्पस रसोईयां पाक कला प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
  • विकास खण्ड के तीन-तीन रसोईयां कुल 30 रसोईयों को प्रतिभाग किया जाना था परन्तु 25 रसोईयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

सोनभद्र। शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कैम्पस में पी०एम०पोषण (मध्यान्ह भोजन) योजनान्तर्गत रसोईयां पाक कला प्रतियोगिता 2024-25 आयोजित की गयी। प्रतियोगिता आयोजित कराये जाने का मुख्य उद्देश्य रसोईयों को पुरस्कृत कर उनका प्रोत्साहन तथा उत्साह वर्धन किया जाना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना,

Advertisement

पौष्टिक व स्वादिष्ट भोजन पकाने की विधि की समझ का आंकलन किया जाना है। प्रतियोगिता में प्रत्येक विकास खण्ड के तीन-तीन रसोईयां इस प्रकार कुल 30 रसोईयों को प्रतिभाग किया जाना था परन्तु 25 रसोईयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement

समस्त रसोईयों द्वारा एम०डी०एम० मीनू के अनुसार तहरी बनायी गयी। प्रतियोगिता के निर्णायक समिति में जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित निम्न सदस्यों द्वारा रसोईयों के पाक कला, स्वच्छता, व्यवहार व भोजन का स्वाद आदि पर अंक प्रदान करते हुए निर्णय दिया गया।

Advertisement

जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,प्रधानाचार्या, जी०जी०आई०सी० राबर्ट्सगंज, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी,प्रवक्ता गृह विज्ञान जी०जी०आई०सी० रा०गंज,महिला स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, राबर्ट्सगंज,उदय ठाकुर मुख्य कूक होटल सबेरा।
प्रतियोगिता के विजेता।

Advertisement

बसन्ती, प्राथमिक विद्यालय कूरा, रावर्ट्सगंज प्रथम, सोनी देवी,प्राथमिक विद्यालय, रावर्ट्सगंज द्वितीय , सुनीता देवी,राबर्ट्सगंज प्राथमिक विद्यालय मसोई,घोरावल तृतीय उक्त प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान प्राप्त रसोईयां को रु० 3500.00, द्वितीय स्थान प्राप्त रसोईयां रु0 2500.00 एवं तृतीय स्थान प्राप्त रु० 1500.00 की धनराशि प्रत्येक को उनके खाते में प्रेषित किया जायेगा।

Advertisement

साथ ही साथ शेष रसोईयों को रु0 300.00 सांत्वना पुरस्कार तथा समस्त रसोईयों को रु0 300.00 आवागमन भत्ता के रूप में धनराशि उनके खाते में प्रेषित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेकर दे दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, दोषी को कोर्ट ने सुनाई 7 वर्ष की कैद व 90 हजार रुपये अर्थदंड

HIGHLIGHTS

  • धोखाधड़ी मामले में दोषी को 7 वर्ष की कैद
  • 90 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • 12 वर्ष पूर्व नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला


सोनभद्र। 12 वर्ष पूर्व नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 30 हजार रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सीजेएम आलोक यादव की अदालत ने धोखाधड़ी में दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार मिश्र को 7 वर्ष की कैद व 90 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक अम्बरीश कुमार शुक्ला पुत्र राजनाथ शुक्ला निवासी मदैनिया, थाना करमा, जिला सोनभद्र ने कोर्ट में 156(3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि वह बीएससी, बीएड और कम्प्यूटर की शिक्षा लिया है।

Advertisement

उसकी पिता जी के साथ मुलाकात संतोष कुमार मिश्र पुत्र रामललित मिश्र निवासी बनौली, थाना पन्नूगंज जिला सोनभद्र हाल पता बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र से हुई तो उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश जन संपर्क विभाग लखनऊ में जूनियर डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं। उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा।

Advertisement

इसके लिए 3 लाख 30 हजार रुपये देना होगा। इसपर विश्वास करके गवाहों के समक्ष 14 नवंबर 2012 को 3 लाख 30 हजार रुपये संतोष कुमार मिश्र को दे दिया गया।बदले में उनके द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। जब लखनऊ सम्बंधित विभाग में नियुक्ति पत्र लेकर गया तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है

Advertisement

जब संतोष कुमार मिश्र से अपने पैसे की मांग की गई तो उन्होंने चेक दे दिया। जब बैंक में 1 मई 2013 को चेक जमा किया गया तो बैंक से 7 मई 2013 को लिखकर मिल गया कि खाता बंद है। जिसकी वजह से भुगतान नहीं हो पाया। जब पुनः संतोष कुमार मिश्र से पैसे की मांग की गई तो उनके द्वारा जान मारने की धमकी दी गई है।

Advertisement

कोर्ट के आदेश 25 जून 2013 के अनुपालन में करमा पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना किया और पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया। कोर्ट ने 17 अगस्त 2017 को अभियुक्त संतोष कुमार मिश्र के विरुद्ध आरोप तय किया।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 10 गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में दोषसिद्ध पाकर दोषी संतोष कुमार मिश्र को 7 वर्ष की कैद व 90 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सतीश वर्मा ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नगर में श्री राम दरबार की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

HIGHLIGHTS

  • भंडारे का हुआ आयोजन
  • शोभायात्रा में सम्मिलित हुए भक्तगण
  • मूर्ति विसर्जन को देखकर भावुक हुए श्रद्धालु

सोनभद्र। विश्व के कल्याण के लिए राबर्ट्सगंज नगर के आरटीएस क्लब मैदान में चल रहे श्रीरामचरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ के समापन पर गुरुवार को मानस पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद नगर में भव्य श्रीराम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई।

Advertisement

इस दौरान जय मां गायत्री जागरण ग्रुप के प्रसिद्ध भजन गायक सूरज गुप्ता और संगीतकार छोटू शुक्ला द्वारा श्रीराम के एक से बढ़कर एक भजनों को गाया गया। इस शोभायात्रा में 108 भूदेव हाथों में भगवा ध्वज लिए एवं श्री राम भक्त भजनों के धुन पर नाचते गाते जयसिया राम का गगनभेदी जयघोष लगाते हुए शामिल हुए।

Advertisement

इसके एक दिन पूर्व मानस पंडाल में बुधवार को रात्रिकालीन प्रवचन में अयोध्याधाम से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक नीरज भैया ने श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा पर प्रकाश डाला। कथावाचक ने भगवान श्रीराम का पुष्पक विमान से सीता, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, सुग्रीव, अंगद आदि के साथ अयोध्या आगमन और श्रीराम राज्याभिषेक की कथा मार्मिक ढंग से वर्णन किया।

Advertisement

वही मानस मंच पर समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में इस नौ दिवसीय अयोजन में लगे सभी पदाधिकारियों समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

शोभायात्रा में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन महामंत्री सुशील पाठक, शिशु त्रिपाठी, धर्मवीर तिवारी, मिठाई लाल सोनी, अजय शुक्ला, किशोर केडिया, महेश दुबे, दीपक कुमार केसरवानी, विमलेश पटेल, राजेश जयसवाल, मनु पांडे, हर्षवर्धन, शुभम शुक्ला, प्रशांत जैन, रविंद्र पाठक, चंदन चौबे, मनीष केडिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के  सातवें दिन हिंडालको की टीम ने हासिल की जीत

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ 2024.25 के  सातवें दिन क्रिकेट मैच का दूसरा मुकाबला हिंडालको और सोनभद्र 11, के बीच, डा0 HP सिंह और भाजपा  जिला जिला मंत्री  संतोष शुक्ला के द्वारा टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया गया हिंडालको की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया।

Advertisement

हिंडालको की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए शक्ति ने 18 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेल कर अपने टीम का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया ,साथ ही सोनभद्र 11 ,की तरफ से सुभाष जी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए ,जवाब में सोनभद्र 11, की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.3 ओवर में 89 रनों पर ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई

Advertisement

इस तरह से हिंडालको की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से मैच को जीत कर आगामी के मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली है हिंडालको की टीम के  कप्तान JN सिंह जी 3 विकेट और शक्ति शिंह जी ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों पे 30 रन और 3 ओवर में 16 रन देकर शानदार 3 विकेट चटकाकर अपनी टीम को जीत शानदार जीत दिलाई

Advertisement

अतः हिंडालको की तरफ से शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले शक्ति शिंह जी को अध्यक्ष प्रधान संघ श्री सुरेश शुक्ला जी के द्वारा के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया दिया गया साथ में विकाश मिश्रा,गौरव शुक्ला,पंकज मिश्रा,अत्यादि लोग उपस्थित रहे ।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें