सामुहिक दुष्कर्म मामले में दोषी पाया गया हीरालाल, मिली उम्रकैद की सजा

HIGHLIGHTS

  • 30 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी 
  • डेढ़ वर्ष पूर्व शौच करने गई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म का मामला

सोनभद्र। डेढ़ वर्ष पूर्व शौच करने गई 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ हुए सामुहिक दुष्कर्म के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी हीरालाल को उम्रकैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 30 हजार रुपये में से 25 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने 17 अगस्त 2023 को ओबरा थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी 16 अगस्त 2023 को शाम 6 बजे शौच करने अपनी सहेली के साथ गई थी। जहां पर उसकी नाबालिग बेटी को पकड़ कर हीरालाल पुत्र बच्चालाल यादव व रवि उर्फ बड़क पुत्र लक्ष्मी प्रसाद गुर्जर निवासीगण  बैरपुर टोला सागरदह , थाना ओबरा, जिला सोनभद्र पकड़ लिया और झाड़ी में ले जाकर दोनों ने सामुहिक बलात्कार किया। उसकी सहेली डरकर भाग गई।

Advertisement

अभियुक्तगणों ने बेटी को थाने पर सूचना देने पर जान मारने की धमकी देकर चले गए। जब बेटी घर आई तो घटना की जानकारी दी। इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर दोनों के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। किशोर अपराधी होने की वजह से रवि उर्फ बड़क की फाइल किशोर न्यायालय में प्रेषित कर दी गई थी। चूंकि 16 वर्ष से 18 वर्ष के बीच के उम्र की फाइल के सुनवाई का अधिकार पाक्सो कोर्ट को है। जिसकी वजह से पाक्सो कोर्ट में रवि उर्फ बड़क के मामले की सुनवाई हुई।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 7 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी हीरालाल को उम्रकैद एवं 30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 30 हजार रुपये में से 25 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।





Advertisement

दोषी रवि उर्फ बड़क को 20 वर्ष की कठोर कैद

सोनभद्र। अपर सत्र न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने  दोषसिद्ध पाकर दोषी किशोर अपराधी रवि उर्फ बड़क को 20 वर्ष की कठोर कैद व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पाक्सो एक्ट के दोषी सत्यनारायण चौहान को मिली 5 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • पाक्सो एक्ट: दोषी सत्यनारायण चौहान को 5 वर्ष की कठोर कैद
  • 20 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 15 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • साढ़े 6 वर्ष पूर्व  11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने किया था  छेड़छाड़

सोनभद्र। साढ़े 6 वर्ष पूर्व 11 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति द्वारा किए गए छेड़छाड़ के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश / विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट सोनभद्र अमित वीर सिंह की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर  दोषी सत्यनारायण चौहान को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 20 हजार रुपये में से 15 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र  के एक गांव निवासी पीड़िता के दादा ने 26 मई 2018 को रॉबर्ट्सगंज थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पोती के साथ सत्यनारायण चौहान पुत्र बद्री चौहान निवासी लोहरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र  दो बजे दिन में मुंह दबाकर खंडहर में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। उसे मौके से लोगों ने पकड़ लिया। इस तहरीर पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया।  विवेचक ने  पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 9 गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी सत्यनारायण चौहान को 5 वर्ष की कठोर कैद एवं 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि 20 हजार रुपये में से 15 हजार रुपये पीड़िता को मिलेगा। अभियोजन पक्ष की तरफ से सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विद्यालयों द्वारा टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण में बरती गयी शिथिलता, DM ने जताई नाराजगी; वितरण के लिए दी 1 सप्ताह की मुहलत

HIGHLIGHTS

  • स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु टैबलेट वितरण की DM ने की समीक्षा बैठक
  • अवशेष टैबलेट को एक सप्ताह में वितरण कराने के जिलाधिकारी ने दिये निर्देश

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सुनवाई कक्ष में डिग्री कालेजों, इंजीनियरिंग, पालिटेक्निक व आई0टी0आई0 कालेज के आचार्य/प्रधानाचार्यों के साथ स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना मा0 मुख्यमंत्री जी शीर्ष प्राथमिकता में से एक है, शासन स्तर से प्राप्त कुल 21729 टैबलेट/स्मार्टफोन में से अब तक डिग्री कालेजों, इंजीनियरिंग, पालिटेक्निक व आई0टी0आई0 आई कालेजों द्वारा 16650 का वितरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों के आचार्य व प्राचार्य से बारी-बारी से शासन द्वारा प्राप्त टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण की स्थिति की समीक्षा की, तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण में विद्यालयों द्वारा शिथिलता बरती गयी है।

Advertisement

जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों द्वारा वितरण नहीं किया गया है, वो एक सप्ताह के अन्दर पंजीकृत छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण कराना सुनिश्चित करेंगें, निर्धारित समय सीमा में वितरण न होने पर जिस स्तर पर लापरवाही पायी जाती है, उनके वेतन भुगतान पर रोक लगायी जाये और इस आशय का प्रमाण-पत्र लिया जाये कि वितरण शत-प्रतिशत सुनिश्चित कर ली गयी है,

Advertisement

इसके बाद ही वेतन भुगतान की जायें। जिलाधिकारी ने टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण में देरी होने के कारण को स्पष्ट करते हुए बारी-बारी से समीक्षा की, तो बताया गया कि कुछ छात्र-छात्राओं का आधार सत्यापन सही नहीं पाया गया, कुछ छात्र-छात्रा बाहर चले गये हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्टफोन देने हेतु सूची में नाम दर्ज है, उनके मोबाइल पर सम्पर्क कर उन्हें टैबलेट प्राप्त करने के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए, सूचित किया जाये।

Advertisement

सूचित करने के बाद छात्र-छात्रा द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अन्दर नहीं आते हैं, तो स्मार्टफोन शासन को वापस करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि ऐसे समस्त विद्यालय जिनको टैबलेट/स्मार्टफोन वितरण किया जाना है, वो नामित नोडल अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशों का अनुपालन करते हुए उनके देख-रेख मेंएक सप्ताह के अन्दर शत-प्रतिशत वितरण कराना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisement

स्मार्टफोन वितरण न होेने की स्थिति में जिस किसी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही पायी जायेगी, सम्बन्धित जिम्मेदार के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए वेतन भुगतान पर रोक लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस मौके पर ई0 डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय आई0टी0आई0 दुद्धी, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, पालिटेक्निक कालेज के प्राचार्य, महाविद्यालय ओबरा प्रधानाचार्य उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से निकाली गयी जागरूकता रैली, बेटियों को किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से निकाली गयी जागरूकता रैली।
  • निकाली गई रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रैली, बेटियों को किया गया जागरूक

संतोष दयाल

दुद्धी, सोनभद्र। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज दुद्धी विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ० रीतीका श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाते हुए रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण रैली का किया उद्घाटन।

Advertisement

विद्यालय से रैली व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरुक रैली निकाली गई। बालिकाओं ने विभित्र क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के लिए जागरूक किया। राज्य परियोजना निदेशक, उ० प्र० माध्यमिक शिक्षा अभियान लखनऊ के तत्वाधान में सोनभद्र मॅनकली गयी रैली

Advertisement

बालिकाओं ने आत्मरक्षा सेल्फ डिफेंस के प्रति प्रेरित करने वाले नारे लगाते हुए चल रही थी और बालिकाओं को नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से गले का छुड़ाना, हाथ का छुड़ाना, बाल का छुड़ाना, कन्धे का छुड़ाना आदि सुरक्षा के दाँव-पेंच बताये गये कि हमे सड़क पर अगर कोई छेड़ता है तो उनको कैसे जवाब देना है और अपनी सुरक्षा कैसे करनी है आदि के बारे में बताया गया।

Advertisement

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रीतीका श्रीवास्तव ने बताया कि मार्शल आर्ट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे हम मुसीबत में अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। हम सब को आत्मरक्षा/सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग लेनी चाहिये। आप सब भी ध्यान से सीखें और दूसरों को भी इसकी जानकारी दे। विद्यालय में बालिकाओं की नोडल अधिकारी डॉ प्रीति शर्मा के साथ-साथ रैली में ताईक्वांडो एन आई एस कोच रवि सिंह के द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बारे में बालिकाओं से संवाद किया

Advertisement

तथा उन्हें विभित्र सरकारी एवं टोल-फ्री नम्बरों जैसे 1090- वूमेन पॉवर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया। विद्यालय के शोभा कुमारी यादव, कुसुम सिंह, वर्षा, अर्चना, गीता, प्रीतिका, मनीष कुमार, समायरा खान, प्रीति शर्मा, रतना तिवारी, अंजली राय, रुमन राय, मंजूलता, पुष्पा देवी आदि लोग भी रैली में उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP द्वारा सर्किल घोरावल व सर्किल नगर के समस्त थानों के हेडमोहर्रिलो की मीटिंग ली गई

HIGHLIGHTS

  • SP ने सर्किल घोरावल व सर्किल नगर के समस्त थानों के हेडमोहर्रिलो की मीटिंग ली गई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक, अशोक कुमार मीणा के द्वारा सर्किल घोरावल व सर्किल नगर के समस्त थानों के हेडमोहर्रिलो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क में डीजी परिपत्र 42/2024 में निहित “मानक संचालन प्रकिया” के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश देते हुए मीटिंग ली गई।

Advertisement

मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डीजी परिपत्र के सम्बन्ध में थानों पर बनाए गए रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा डीजी परिपत्र में निहित निर्देशों की कार्यवाही किए जाने एवं जमानतदारो के प्रार्थना पत्रों के सत्यापन हेतु हेडमोहर्रिलो को विशेष निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने मेन रोड कलेक्ट्रेट गेट पर हो रहे मरम्मत कार्य का किए औचक निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • डीएम ने मेन रोड कलेक्ट्रेट गेट पर हो रहे मरम्मत कार्य, सोन प्रेरणा कैन्टीन व पम्प हाउस का किये औचक निरीक्षण।
  • पम्प हाउस में साफ-सफाई रखने, गेट के मरम्मत कार्य में तेजी लाने व कैन्टीन के सुन्दरीकरण कराने के लिए निर्देश

सोनभद्र। मंगलवार को DM बी0एन0 सिंह ने मेन रोड कलेक्ट्रेट गेट का परियोजना निदेशक डूडा द्वारा कराये जा रहे मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य में तेजी लाया जाये, मरम्मत कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री बेहतर गुणवत्तायुक्त हो,

Advertisement

जिससे इसकी मजबूती भविष्य में भी बनी रहें तथा बार-बार-खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न न होने पायें, इसका विशेष ध्यान रखा जायें। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि गेट के आगे बनी दिवाल पर बेहतर तरीके से टाईल्स लगाया जाये, जिससे इसकी सुन्दर भी बनी रहें।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट व आवासीय परिसर में जलापूर्ति हेतु स्थापित पम्प हाउस का का आकस्मिक निरीक्षण, कर स्थिति का जायजा लिये। पम्प हाउस तथा पानी सप्लाई के बारे में उपस्थित कार्मिकों से जानकारी प्राप्त किये और जिम्मेदारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पम्प हाउस में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये, सप्लाई होने वाले जलापूर्ति के पम्प हाउस व टैंकों की सफाई का कार्य समय से किया जाये, इस कार्य में लापरवाही न बरती जायें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हत्या का आरोपी सलाउद्दीन खां हुआ दोषमुक्त, गवाहों ने घटना का नहीं किया समर्थन

HIGHLIGHTS

  • हत्यारोपी सलाउद्दीन खां दोषमुक्त
  • गवाहों ने घटना का नहीं किया समर्थन
  • अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में रहा विफल
  • नामजद समेत अन्य हत्यारोपी पूर्व में ही हो गए हैं बरी
  • 20 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर हुए विरंजी देवी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। 20 वर्ष पूर्व कुल्हाड़ी से प्रहार कर हुए विरंजी देवी हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध न पाकर हत्यारोपी सलाउद्दीन खां को दोषमुक्त करार दिया। नामजद समेत अन्य हत्यारोपी पूर्व में ही बरी हो गए हैं। गवाहों ने घटना का समर्थन नहीं किया, जिसकी वजह से अभियोजन पक्ष दोषसिद्ध करने में विफल रहा।

Advertisement


अभियोजन पक्ष के मुताबिक नाथूराम पुत्र लालता निवासी ग्राम पटवध टोला बैरिहवा, थाना चोपन, जिला सोनभद्र ने 24 मई 2005 को चोपन थाने में दी तहरीर में अवगत कराया था कि 23 मई 2005 को उसकी पत्नी विरंजी देवी की रात 12 बजे कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की।

Advertisement

पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। 21 जनवरी 2006 को सीजेएम कोर्ट ने प्रसंज्ञान लेकर मामले को सेशन कोर्ट सुपुर्द कर दिया। कोर्ट ने सलाउद्दीन खां की उपस्थिति पर 19 सितंबर 2010 को आरोप तय किया था। चार गवाहों  का साक्ष्य अंकित कराया गया, लेकिन गवाहों ने घटना का समर्थन नहीं किया।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध न पाकर हत्यारोपी सलाउद्दीन खां को दोषमुक्त करार दिया। इस मामले में नामजद समेत अन्य आरोपी पूर्व में ही बरी हो गए हैं। बचाव पक्ष से अधिवक्ता आर एस चौधरी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने तीन डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, ढाबो पर खड़ी ट्रको से चोरी करते थे डीजल

HIGHLIGHTS

  • पुलिस ने तीन डीजल चोरों को किया गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस व कार से  250 लीटर डीजल बरामद
  • ढाबो पर खड़ी ट्रको से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
  • ढाबो पर खड़ी ट्रको से चोरी करते थे डीजल

सोनभद्र। सोमवार को अनपरा थाना पुलिस ने ट्रको से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से कार में सात जरिकेन से कुल 250 लीटर डीजल, तीन मोबाइल व एक तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

Advertisement

इस सम्बंध में अमित कुमार पिपरी सीओ में बताया कि अनपरा थाना पर सुनील कुमार यादव द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि 17 जनवरी व 18 जनवरी की रात्रि में अत्रपूर्णा होटल बैरपान ग्राम कुलडोमरी के पास खड़ी ट्रकों से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी कर लेने के सम्बन्ध में धारा 303(2), 351(2) बीएनएस का अभियोग बनाम अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस की टीम द्वारा अन्नपूर्णा होटल बैरपान, ग्राम कुलडोमरी में सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन डीजल चोरों को मुखबिर की सूचना पर कुलडोमरी टोला लोझरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया ।

Advertisement

वही गिरफ्तार डीजल चोरों के कब्जे से 07 जरिकेन में कुल 250 लीटर डीजल, एक फर्जी नम्बर की कार, 03 मोबाइल व एक अवैध कट्टा 12 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्त्तार डीजल चोरः- राजेश कुमार पनिका पुत्र शिवप्रसाद पनिका निवासी शूदा, राम विशाले सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी बगैया और सुखसैन सिंह पुत्र राम सिंह गोड़ निवासी बगैया सभी निवासी थाना चितरंगी, जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

इन डीजल चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, उप निरीक्षक अशोक सिंह, उप निरीक्षक उदयभान राव, रविशंकर बिन्द, विपिन जायसवाल, मनीष कुमार भारती, अजीत कुमार शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर DM व SP ने सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर डीएम व एसपी ने तहसील घोरावल पर में सुनी फरियादियों की समस्याएं।
  • शिकायतों के निष्पक्ष व न्यायोचित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा द्वारा संयुक्त रूप से तहसील घोरावल पर जन शिकायतों को सुना गया तथा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement

साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।

Advertisement

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा तहसील सदर पर व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल में पड़ने वाले तहसील पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संविधान गौरव अभियान के तहत बीजेपी कार्यालय पर हुआ जिला गोष्ठी का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • संविधान गौरव अभियान के तहत बीजेपी कार्यालय पर हुआ जिला गोष्ठी का आयोजन

सोनभद्र। भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा दिया गया भारतीय संविधान को भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान के रुप में दिनांक- 11 से 25 जनवरी तक मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज पर जिला गोष्ठी संम्पन्न हुयी। गोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव  व विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे।

Advertisement

गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अमरनाथ यादव ने कहा कि संविधान गौरव अभियान भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव स्वरुपी अभियान है, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जिस पथ पर चलने का सपना देखा था आज भारतीय जनता पार्टी उस पथ पर चल रही है बाबा साहब की सोच थी की पूरे देश मे सामाजिक समरसता आर्थिक समरसता व लोगो मे सद्भाव बना रहे तभी देश की उन्नती संभव है जब वो कानून मंत्री थे तभी उन्होने लाये गये धारा 370 का जमकर विरोध किया था

Advertisement

उन्होने सदन मे कहा कि कश्मीर अपने देश का अभिन्न हिस्सा है इसको धारा 370 जैसे बेडियो में डालकर देश से अलग करना बहुत ही अनुचित कदम है देश का संविधान बन रहा था तब उनकी सोच थी की इस देश के वे सभी नागरिक जो किसी भी जाति या पंथ के हो उनका जीवन समानरुप से हो इसके लिए उन्होने एक फैक्ट्री एक्ट भी बनाया था। और कहा कि बाबा साहेब एक सच्चे राष्ट्रवादी थे जिन्होने संविधान की आत्मा को परिभाषित किया कांग्रेस पार्टी के विभाजक एजेण्डे से राष्ट्र की रक्षा करने मे भी उनका अहम योगदान था पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लगातार अपमानित किया है।

Advertisement

कांग्रेस की इस मानसिकता की वजह से दशको तक बाबा साहेब को भारत रत्न नही मिला ना ही पुरानी संसद के सेण्ट्रल हॉल मे उनका चित्र लग पाया आपातकाल और सामाजिक विभाजन की राजनीति कांग्रेस द्वारा बाबा साहब और उनकी धरोहर को अपमानित करने के कांग्रेसी एजेण्डे के उदाहरण है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब के पाथेय को उनके सिद्धांत को जिसकी परिकल्पना थी अन्त्योदय, आज बाबा साहब केनाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेंकते है

Advertisement

और उनके सिद्धांतो उनकी परिकल्पना को भूल जाते है लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी की सरकार द्वारा अन्त्योदय को ध्यान मे रखकर कई योजनाएं केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कि जा रही है जैसे गरीब आवास योजना, गरीब अन्न योजना, गरीब स्वास्थ्य योजना या हर घर नल योजना, यह सब अन्त्योदय को साकार करने की सबसे महत्वपूर्ण कार्य है।

Advertisement

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जीवन का जो उद्देश्य था वही हमारे संगठन के मुखिया पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की भी परिकल्पना थी जिसमें अन्त्योदय का विकास प्रमुख था। समाज के उन लोगो को विकास की मुख्यधारा में जोडा जाय हर उस अंतिम व्यक्ति तक सरकार की हर योजना पहुंचे आज ऐसा प्रयास हमारी पार्टी की सरकारों ने लगातार किया है।

Advertisement

जिससे उस अंतिम व्यक्ति के जीवन मे मूलभूत परिवर्तन देखने को मिलता है इसलिए यह माना जाता है कि जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नही होगा तब तक भारत विश्व गुरु नही बन सकता। साथ ही आये हुए अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला, बृजेश श्रीवास्तव, शारदा खरवार, कुसुम शर्मा, रजनीश रघुवंशी, प्रमिला तिवारी, कैलास बैसवार, अनिल सिंह गौतम, विनय श्रीवास्तव, हरीराम छवि, सत्येन्द्र आर्य, नार सिंह पटेल, सरजू बैसवार, दिलीप चौबे, अनुपम तिवारी, प्रमोद शुक्ला, विशाल गुप्ता, यादवेन्द्र द्विवेदी, अमरेश चेरो, कमलेश खांभे, अनूप तिवारी, सीमा गुप्ता, विमलेश चौबे, मनीष पटेल, विजय चौहान, अंकुर सिंह, योगेन्द्र बिन्द, संदीप पटेल सहित सभी मण्डल अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें